Author: Encounter News Desk

  • जिला परिषद ऊना को राष्ट्र स्तर पर मिले पुरस्कार से कर्तव्य परायणता की मिलेगी प्रेरणा- नीलम कुमारी  

    जिला परिषद ऊना को राष्ट्र स्तर पर मिले पुरस्कार से कर्तव्य परायणता की मिलेगी प्रेरणा- नीलम कुमारी  

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद के आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। वहीं जिला के समस्त जिला परिषद सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। 

    पशु चारे की कीमतों में आकस्मिक उछाल पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार इस पर शीघ्र कड़ा संज्ञान लें। क्योंकि पशु पालकों के साथ-साथ गौसदनों में भी चारे की पर्याप्त व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि पशु पालन विभाग, कृषि व बागवानी विभाग आपसी तालमेल से किसानों को चारे के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करें और उन्नत किस्म का चारा बीज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

    जिला परिषद प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार का बेसहारा गौवंश के लिए सहायता राशि 500 रूपये से 700 रूपये बढ़ाने तथा पंचायती राज संस्थान के सदस्यों को मानदेय बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।

    बैठक में मांग उठाई गई कि सोलर लाईटें स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण बहुत समय तक कार्य लंबित रहता है। उन्होंने मांग उठाई है कि यदि सोलर लाईटें स्थापित करने की स्वीकृति जिला परिषद स्तर पर ही की जाए ताकि कोई विलंब न हो।

    जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करनेे के लिए जिला परिषद सदस्यों की सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में जिला परिषद द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं जिला परिषद के वार्ड स्तर और जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

    जिला परिषद ऊना को राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिलने पर जिला परिषद प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप को सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि जिला परिषद ऊना को यह सम्मान पहली बार मिला।

    इस अवसर पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, डीपीओ श्रवण कश्यप, जिप सदस्य चैतन्य शर्मा, कमल सैणी, अशोक धीमान, रमा कुमारी, निशा भुल्लर, रजनी कुमारी, संगीता देवी, सत्या देवी, सतीश शर्मा, कुलदीप कुमार व ओंकार नाथ कसाना उपस्थित रहे।

  • रेलवे स्टेशन के पास मिला शव; साले समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

    रेलवे स्टेशन के पास मिला शव; साले समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: कपूरथला में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव रेलवे स्टेशन के नजदीक फेंक दिया गया। शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब डिवीजन, सिटी थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल के नजदीक पड़े सामान की जांच फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा की जा रही है।

    पुलिस फिलहाल मृतक के 4 साथियों को पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार इन दिनों रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल लाइन बिछाने का कर्य चल रहा है। युवक सुखवीर (27) पुत्र राजाराम निवासी दिल्ली भी लुधियाना में काम करता है। बुधवार सुबह कपूरथला रेलवे स्टेशन के नजदीक उसका शव बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया। युवक का बेरहमी से कत्ल किया गया था। शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुखवीर लुधियाना में इलेक्ट्रिकल लाइन बिछाने का कार्य करता था। मंगलवार रात अपने साले रवि के पास कपूरथला आया था।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देहात रेलवे स्टेशन के पुराने क्वार्टर में सुखवीर, रवि आदि ने शराब का सेवन किया। शराब के नशे में आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुखवीर की किसी तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शव की गर्दन पर निशान है तथा शरीर पर भी कई जगह तीखे हथियारों के निशान दिख रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ जिस क्वार्टर में हत्या की गई है, वहां भी काफी खून बिखरा हुआ मिला। लाश को घसीट कर बाहर ले जाने के निशान भी दिख रहे हैं। इसको लेकर क्वार्टर में पड़े सामान की जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जुटी हुई है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुखबीर के साले रवि सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया है। फिलहाल हत्या के लिए उपयोग किए जाने वाला हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

  • जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निदेश दिए ताकि समयसीमा के भीतर उन्हें पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य के पूर्ण होने में कोई अड़चन आती है तो, उच्चाधिकारियों को उससे अवगत करवाया जाए ताकि समुचित समाधान करके कार्य पूर्ण किए जा सके। 

    इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा है। इन नालों का चैनलाईजेशन करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा। सत्ती ने चैनलाइजेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जुलाई माह तक चैनलाईजेशन पूर्ण की जा सके और आगामी बरसात में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या न झेलनी पड़े।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शहर की वर्षा जल निकासी परियोजना के तहत अरनियाला नाला पर लगभग 8.31 करोड़ रुपये, कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्रेडस कॉलोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी, होटल नटराज व मिनी सचिवालय मेन पर 3.16 करोड़ व्यय किए जाएंगे। 

    सत्ती ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं जो 80 प्रतिशत पूर्ण किए जा चुके हैं और शेष बचे कार्य को समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमकैड के तहत सिंचाई जल वितरण प्रणाली पर 7 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, एक्सईएन नरेश धीमान, एसडीओ होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • दियाड़ा में कार की चपेट में आकर 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौत, पकड़ा गया कार चालक

    दियाड़ा में कार की चपेट में आकर 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौत, पकड़ा गया कार चालक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना -अम्ब हाईवे पर पड़ते गांव दियाड़ा में कार की चपेट में आकर 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मुस्कान पुत्री मोहिंदर सिंह निवासी हम्बोली के रूप में हुई है। वहीँ हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर हम्बोली निवासी मुस्कान दियाड़ा में स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवती का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजनों के हवाले कर दिया गया और आरोपित कार चालक निवासी मवा कहोलां को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से की भेंट

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से की भेंट

    केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति का किया आग्रह: राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल. मांडविया से बल्क ड्रग पार्क को लेकर भेंट की। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य ओद्यौगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार शर्मा ने दी।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति के लिए आग्रह किया तथा केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की मांग पर हरसम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

    प्रो राम कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एशिया में सबसे बड़े फार्मा हब के रूप में विकसित हो रहा है तथा राज्य में बल्क ड्रग पार्क स्थापित होने से औद्योगिकीकरण को और बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य में कच्चे माल के उत्पादन से फार्मा उद्योग को भी संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे फार्मा उद्योग के लिए कच्चे माल के आयात की अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। इस पार्क के स्थापित होने से राज्य में न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने ओपन एयर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने ओपन एयर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना की छात्राओं ने जिला राइफल संगठन द्वारा करवाई गई ओपन एयर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा दिया ठाकुर तथा कक्षा चौथी की छात्रा निष्ठा ठाकुर ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। कक्षा नौवीं की छात्रा दिया ठाकुर ने तीन स्वर्ण पदक जीते और कक्षा चौथी की निष्ठा ठाकुर ने अंडर-12, 10 मीटर एयर पिस्टल में दो स्वर्ण पदक जीते।

    इन बच्चों के पिता राकेश ठाकुर ही इनके कोच हैं, जो कि 4 बार नेशनल खेल चुके हैं। राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता जो कि 13 मई से 16 मई तक शिमला में होगी उसके लिए ये दोनों बच्चे चयनित हुए हैं। स्कूल के चेयरमैन सतपाल विशिष्ट  ने खिलाड़ियों व अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने खेलों और खेल से जुड़ी अनेक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

  • अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर 

    अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर 

    संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अप्पर कुटलैहड़ में पीने की पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि नई परियोजनाओं के निर्माण तथा पुरानी पेयजल परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पानी की उपलब्धता 30 लाख लीटर से बढ़कर 80 लाख लीटर हो गई है। कंवर ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में अप्पर कुटलैहड़ में कुछ पेयजल परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण होने वाला है जिसके बाद पानी की उपलब्धता बढ़कर एक करोड़ लीटर पहुंच जाएगी। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले दो माह से पूरे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है और पानी के स्रोत सूख रहे हैं। बावजूद इसके कुटलैहड़ में पानी की कमी नहीं होने दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता निजी स्वार्थ के चलते पानी पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन वह यह भूल रहे हैं कि थाना कलां में जिस जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भी जय राम सरकार की देन है। मटका फोड़ आंदोलन पर चुटकी लेते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में कांग्रेस की टिकट के लिए काफी नेताओं के बीच सिर फुटव्वल सी स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक कुटलैहड़ में टैंकरों से पानी सप्लाई करने का माफिया सक्रिय था, लेकिन सरकार ने इस टैंकर माफिया का सफाया किया है। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, प्रवेश शर्मा, जीवन शर्मा, बख्शीश सिंह, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, बीडीओ रमनवीर चौहान, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन उपस्थित रहे।

  • 90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत बरनोह में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के पानी की गुणवत्ता तथा निगरानी प्रशिक्षण केंद्र तथा 34.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचवटी पार्क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बरनोह पंचवटी पार्क में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरनोह में खेल का मैदान निर्माण के लिए 20 कनाल भूमि का चयन कर लिया गया है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी, वैसे ही धन का प्रावधान कर मैदान का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का एक समान का विकास किया गया है।

    अप्पर कुटलैहड़ के साथ-साथ निचले कुटलैहड़ में भी अनेकों विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही है। समूर में 17.50 करोड़ रुपए से लता मंगेशकर कला केंद्र का आधुनिक भवन बनाकर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त समूर स्कूल में साइंस ब्लॉक के लिए 70 लाख रुपए दिए हैं, जबकि प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 9 करोड़ रुपए की लागत से बरनोह-झंबर सड़क, बरनोह डंगेहड़ा रैनसरी सड़क के निर्माण पर 4.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बरनोह में मुर्राह प्रजनन फार्म तथा पशुओं का आंचलिक पशु अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ बसाल में डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र 47 करोड़ रुपए से बनने जा रहा है, जिसके लिए डेनमार्क की सरकार के साथ समझौता हुआ है। 

    कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए 125 यूनिट तक बिजली फ्री, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फ्री, रसोई गैस के प्रति वर्ष तीन सिलेंडर फ्री, महिलाओं के लिए बस में किराया आधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 साल कर दी है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में साढ़े तीन लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है और किसी न किसी रूप में उसे लाभ पहुंचा है। 

  • कंवर और सत्ती ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    कंवर और सत्ती ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के आकस्मिक निधन पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम को हिमाचल में दूर संचार क्रांति लाने का श्रेय जाता है। 
    वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।