Author: Encounter News Desk

  • एसएसपी संधू ने लुटेरों का मुकाबला करने वाली दोनों बहादुर लड़कियों को किया सम्मानित 

    एसएसपी संधू ने लुटेरों का मुकाबला करने वाली दोनों बहादुर लड़कियों को किया सम्मानित 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। स्थानीय न्यू मंडी रोड से तुम मोहन फास्ट फूड की दुकान पर कुछ दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली फगवाड़ा की दो लड़कियों निधि वालिया और पल्लवी को आज एसएससी कपूरथला सरदार राज बचन सिंह संधू की ओर से प्रशस्थित पत्र भेंट करते हुए सम्मानित उत्साह वर्धन किया गया।

    ज्ञान रहे के कुछ दिन पूर्व दो मोटरसाइकिलोपर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने शाम के समय मोहन फास्ट फूड की दुकान से हजारों रुपए की नगदी तेजधार हथियारों के बल पर लेकर फरार होने लगे थे। उस समय दुकान पर मौजूद निधि वालिया और पल्लवी नामक दो युक्तियों जो वारदात के समय ग्राहक के तौर पर वहां पर मौजूद थी उन्होंने बड़ी बहादुरी के साथ एक लुटेरे को धर दबोचा ने की कोशिश की थी।

  • पौधों व जानवरों की 10 लाख से अधिक प्रजातियां आलोप होने की कगार पर, जैविक विभिन्नता के बचाव के लिए समझदारी से खरीद करें

    पौधों व जानवरों की 10 लाख से अधिक प्रजातियां आलोप होने की कगार पर, जैविक विभिन्नता के बचाव के लिए समझदारी से खरीद करें

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से संयुक्त राबटर के दिशानिर्देशों पर अंर्तराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस मनाने के तैयार किए गए प्रोग्रामों अनुसार 1 मई से 22 मई तक 22 दिवसीय 22 कार्यों की शुरु की गई मुहिम अधीन गतिविधियों व वेबिनारों की श्रृंखला चलाई जा रही है। यह मुहिम जैविक विभिन्नता को बचाने व धरती को सेहतमंद रखने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस अधीन सभी प्रोग्राम व सरगर्मियां राष्ट्रीय जैव विभिन्नता अथारिटी भारत सरकार व वैस्ट सीड इंडिया प्राइवेट लिमटिड के सहयोग से करवाए जा रहे है। 

    साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने कहा कि इस मुिहम का उद्देश्य जैविक विभिन्नता प्रति लोगों की राय बनाना है। भारत एक विशाल विभिन्नता वाला देश है, जोकि जैविक विभिन्नता की दृष्टि से अमीर विरासत के लिए जाना जाता है। अलग-अलग जलवायु व भूगोलिक स्थितियों व वर्षों की भू-विज्ञानिक स्थिरता के परिणाम के तौर पर यहां पर्यावरण प्रणालियों व स्थानों की विशाल विभिन्नता है। हमारा देश खेतीबाड़ी फसलों की उत्पत्ति के लिए एक वैवेलियन केंद्र भी है। इस मुहिम के दौरान पहला वेबिनार “स्वदेशी पशुओं की जीव विभिन्नता, मौजूदा हालात व भविष्य’ पर करवाया गया। 

    इस मौके आईसीएआर राष्ट्रीय ब्यूरो अॉफ एनिमल जैनेटिक स्त्रोत करनाल के सीनियर विज्ञानी डा.राजा केएन मुख्य प्रक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि भूगोलिक क्षेत्र के हिसाब से दुनिया का 7वां बड़ा देशा है। जहां अलग-अलग तरह के भौतिक क्षेत्र, जलवायु प्रणालियां व पर्यावरण स्थान पाए जाते है। जहां जंगली जीव जन्तुओं की विभिन्नता के अलावा पालतू जानवरों की भी बेशुमार विभिन्नता पाई जाती है। उन्होंने बताया कि भारत में 27 प्रजातिया गऊओं की, 8 किस्मों की भैंसें, 40 किस्मों की भेड़ें, 20 तरह की बकरियां और 18 प्रजातियों की मुर्गियां पाई जाती है। 

    मुहिम के दूसरे वेबिनार में कन्या महाविद्यालय जालंधर के फैशन डिजाइन विभाग की इंचार्ज डा.हरप्रीत  कौर ने समझदार खरीदारी सबंधी विशेष जानकारी दी। उन्होंने लेक्चर दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ा उद्योग में बरते जाते हानिकारक रसायनों व रंग की बहुत चमक की जरुरत है। यह रसायण व रंग पानी, हवा व मिट्‌टी में मिल कर जीव जन्तुओं, वनस्पति व जैविक विभिन्नता का इतना नुक्सान करते है कि वह कभी भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शहतूश शाल व हाथी के दांतों की बनी चीजों के प्रयोग पर तब पाबंदी लगाई गई, जब लोग इन जानवरों पर होते अत्याचारों प्रति जागरुक हुए। 

    साइंस सिटी के डायरेक्टर डा.राजेश ग्रोवर ने कहा कि जैविक विभिन्नता धरती जीवन के लिए बुनियादी आवश्यकता है। इसलिए इसकी महत्ता को अनदेखा नहीं किया जा सकताा। चाहें अब लोग जैविक विभिन्नता के लिए जागरुक हो रहे है। लेकिन बीते कुछ सदियों से मानवता के इस पर नाकारत्मक प्रभाव देखे गए है। हालांकि हम जैविक विभिन्नता के लिए खतरे का कारण बने है। लेकिन हमारे लिए जो इसकी कीमत है वह कुदरती पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

  • नहीं रहे हिमाचल की राजनीति के चाणक्य, बीती रात एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल मंडी में होगा अंतिम संस्कार

    नहीं रहे हिमाचल की राजनीति के चाणक्य, बीती रात एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल मंडी में होगा अंतिम संस्कार

    ऊना/ सुशील पंडित। हिमाचल में राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम नहीं रहे। वीती रात उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके दुःखद निधन का संदेश देते हुए कहा कि वह ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे थे। पंडित सुखराम को सोमवार को दिल का दौरा पड़ा था। इस के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। वह 94 वर्ष के थे।

     मंडी सदर से विधयक एवं पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि “आप सभी को बड़े ही दुखी मन से सूचित कर रहा हूं कि हम सबके प्रिय पंडित सुखराम जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात करीब एक बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में फिर से दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनका देहांत हो गया है। आज पंडित सुखराम जी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। कल 11 बजे सेरी मंच पर अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

    पंडित जी के जाने से सिर्फ हमारे परिवार को ही नहीं बल्कि मंडी सदर और पूरे प्रदेश को भारी आघात पहुंचा है। उन्हें संचार क्रांति का मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था।

  • Swiggy ने 5 बड़े शहरों में बंद की यह खास सर्व‍िस….

    Swiggy ने 5 बड़े शहरों में बंद की यह खास सर्व‍िस….

    नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड ड‍िलीवरी कंपनी स्‍व‍िगी ने एक खास सर्व‍िस को बंद करने का ऐलान क‍िया है. Swiggy ने फ‍िलहाल इस सर्व‍िस को पांच बड़े शहरों में बंद करने की घोषणा की है. कंपनी के इस फैसले से द‍िल्‍ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को द‍िक्‍कत होगी.

    Swiggy की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, पुणे और हैदराबाद में सुपर डेली सर्विस को बंद कर द‍िया गया है. अब इन शहरों में 12 मई से ग्राहकों को सुपर डेली सर्विस के तहत सामान ड‍िलीवर नहीं क‍िया जाएगा. बताया जा रहा है क‍ि कंपनी ने इसकी जगह इंस्‍टा मार्ट शुरू क‍िया है.

    Swiggy ने सुपर डेली सर्व‍िस के तहत नए ऑर्डर लेने 10 मई से ही बंद कर द‍िए हैं. 11 और 12 मई को स्‍व‍िगी की तरफ से पुराने ऑर्डर ड‍िलीवर क‍िए जाएंगे. यद‍ि क‍िसी ग्राहक के वॉलेट में पैसे बचे हैं तो ये 5-7 वर्क‍िंग डे में खाते में र‍िफंड आ जाएंगे. कंपनी की तरफ से इस बारे में ग्राहकों को मेल क‍िया गया है. कंपनी की यह सर्विस बेंगलुरु में जारी रहेगी. यहां इसका व‍िस्‍तार करने की कोश‍िश की जा रही है.

    स्‍व‍िगी की सुपर डेली सर्व‍िस के तहत दूध, ग्रॉसरी के अलावा रोजमर्रा की जरूरी चीजों की होम ड‍िलीवरी की जाती है. इसके तहत सुव‍िधा पाने लि‍ए ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन लेना होता है. स्विगी मोबाइल एप्‍लीकेशन में रज‍िस्‍ट्रेशन के बाद कस्‍टमर डेली सामान को कार्ट में डाल सकते हैं. रोजाना सुबह को यह सामान आपके घर पहुंच जाता है.

  • देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले इतने मरीज….

    देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले इतने मरीज….

    नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,897 मामले सामने आए हैं। बता दें कि ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के मामले तीन हजार से कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले कल यानी मंगलवार को कोरोना के 2,288 मामले सामने आए थे।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में कोरोना के कारण 54 लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में 48 केरल, दो महाराष्ट्र और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से एक-एक व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कुल मृतकों में से 70 फीसद लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।

    राहत की बात है कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना से बीते 24 घंटे में कुल 2,986 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 19,494 रह गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.05 फीसद है। बता दें कि कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 10 हजार 586 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 157 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 66 हजार 935 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि डेली पाजिटिविटी दर 0.61 फीसद हो गई है। वहीं, साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 0.74 फीसद है।

  • तिहाड़ जेल का डिप्टी सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

    तिहाड़ जेल का डिप्टी सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

    नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के अंदर 3 अगस्त 2021 को गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या के मामले में सीबीआई ने तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट नरेंद्र मीणा को गिरफ्तार कर लिया है. जेल नंबर 3 के अंदर बन्द गैंगस्टर मृतक अंकित गुर्जर के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जेल के अंदर प्रोटेक्शन मनी मांगने का विरोध करने पर कुछ कैदियों ने उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले में डिप्टी सुपरिटेंडेंट का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद 5 मई को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    बता दें कि बागपत के ग्राम खैला निवासी अंकित उर्फ बाबा पुत्र विक्रम चांदीनगरथाना का हिस्ट्रीशीटर था. अंकित के खिलाफ हत्या और रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं के 16 मुकदमें दर्ज थे. अंकित को अगस्त 2020 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दिल्ली तिहाड़ जेल में साल भर पहले अंकित की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी. इसके बाद अंकित के भाई ने आरोप लगाया था कि जेल का स्टाफ कुछ समय से अंकित को परेशान कर रहा था. साथ ही अंकित की बेहरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार 2012 में अंकित अपराध की दुनिया में शामिल हुआ था. इसके बाद उसने कई अपराधों को अंजाम दिया।

    अंकित का शव बैरक नम्बर तीन में मिला था. जानकारी मिली थी कि मौत से एक दिन पहले अंकित के पास से मोबाइल बरामद हुआ था और इस कारण अंकित की जेल अधिकारी से हाथापाई हुई थी. अंकित के परिवार का कहना था कि हाथापाई के बाद अंकित को काफी पीटा गया था. इससे उसे गंभीर चोटें आई थीं और उसे हॉस्पिटल भी ले जाया नहीं गया, जिससे उसकी अगले दिन मौत हो गई. वहीं, पुलिस का कहना था कि जेल में अंकित का कैदियों से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

  • मोहाली ब्लास्ट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार…

    मोहाली ब्लास्ट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार…

    तरनतारन। मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेट (आरपीजी) हमले में फरीदकोट पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को गिरफ्तार कर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए ब्लास्ट कांड में बड़ी कामयाबी है।

    इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब भर की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। ऐसे में फरीदकोट सीआइए स्टाफ भी इस घटना की जांच में शामिल हुआ और अमृतसर से निशान सिंह को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ उपरांत निशान सिंह को फरीदकोट से सीआइए स्टाफ द्वारा मोहाली ले जाया गया है।

    निशान सिंह के खिलाफ तरनतारन, अमृतसर, फरीदकोट, मोगा, गुरदासपुर जिले में स्नेचिंग, नशा तस्करी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। निशान सिंह फरीदकोट जेल में भी बंद रहा है। उसके पिछले आपराधिक रिकार्ड के साथ पुलिस को मिले कुछ और इनपुट के आधार पर सीआइए फरीदकोट द्वारा निशान सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

    सीमावर्ती गांव कुल्ला निवासी परगट सिंह का निशान सिंह हाल ही में गोइंदवाल साहिब की जेल से रिहा होकर गांव आया था। थाना कच्चा पक्का में आते गांव कुल्ला निवासी 26 वर्षीय निशान सिंह के खिलाफ अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। उसका संबंध खालिस्तानी समर्थकों के साथ कब से है। यह पता लगाने लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम गांव पहुंचीं।

  • आज का राशिफल, 11 मई 2022

    आज का राशिफल, 11 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवा पाएंगे। आपको व्यवसाय में कुछ रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको दूसरों का भला सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े,तो उसमें सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि घर व बाहर कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्वों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे। कठिनाइयों के बावजूद भी आज अपनी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त होगी। संतान को कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिससे परिवार में सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको दूसरों की सेवा करने का मौका मिले तो अवश्य करें। आप अपने किसी बीमार मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है,जिसके कारण आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज उथल-पुथल रहेगी। यदि आपने किसी के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह बाद में आपके लिए मुसीबत बन सकता है। भाइयों से चल रहे वाद विवाद को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।

    सिंह राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,लेकिन फिर भी आपको इसमें ध्यान देना होगा कि आपके कुछ शत्रु आपकी खुशियों में ग्रहण ना लगा दें। यदि व्यवसाय में आपका कोई विरोधी है तो वह भी आज सतर्क रहेगा। माता-पिता से सलाह मशवरा करके यदि किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आपको अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों के पीछे लगकर उन्हें पूरा करना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई फेरबदल कर सकते हैं। आपको पिछली किसी की हुई गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,लेकिन यदि माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका किसी अपने परिजन से विश्वास खत्म होगा क्योंकि वह समय पर आपको मदद नहीं करेंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपने घर व व्यापार दोनों जगह उलझन में फंसे रहने के कारण किसी भी निर्णय को समय पर नहीं ले पाएंगे,जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में आपको किसी भी व्यापार को करने से बचना होगानहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आप अपने घर के कुछ रुक हुए कामों की भी सुध बुध लेंगे। किसी नए कार्य में निवेश करें,तो उसमें अपनी बुद्धि का प्रयोग अवश्य करें तभी वह सफल हो पाएगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातक किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी,लेकिन आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा जिनमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर व गुरुजनों से सलाह मशवरा करना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों का भार बढ़ सकता है,लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आपको लोगों के साथ बातचीत करके समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर ध्यान लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार का पैसा लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान भी निकालने में कामयाब रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपके बढ़ते हुए खर्चे आपकी मुसीबत बन सकते हैं,लेकिन आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपकी कुछ पुरानी देनदारियां हैं,तो वह भी आज आपसे वापस मांगने के लिए बोल सकते हैं। माताजी से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप लंबे समय बाद अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका आप लाभ भी अवश्य कमाएंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है,जिसमें उन्हें जिम्मेदारियों को सावधानीपूर्वक निभाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज आप अपनी मीठी बातों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहेंगे। आपको सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जहां आपकी अपने कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी व्यक्ति के साथ अपना मुकाबला नहीं करना है,नहीं तो उसमें आपका ध्यान व समय दोनों ही व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी साख चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे,लेकिन धन का लेनदेन बहुत सावधानी से करना होगा,नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

  • नागरिकों पर फायरिंग कर फरार हुए आतंकी, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका

    नागरिकों पर फायरिंग कर फरार हुए आतंकी, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका

    श्रीनगर . दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले के पंडोसन में आतंकियों ने नागरिकों पर फायरिंग की और वहां से भागने में कामयाब रहे. घायलों का इलाज श्रीनगर में कराया जा रहा है. वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में आतंकियों की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई थी, इस बीच आतंकियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक जवान सहित तीन लोग घायल हो गए हैं.

    उन्‍होंने कहा कि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले हैं, लेकिन उन्‍हें घेरने के लिए तेज सर्च अभियान चलाया गया है. यह मुठभेड़ सोमवार शाम से शुरू हुई थी. सेना के प्रवक्‍ता ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेना और पुलिस के जवानों ने उन्‍हें सबसे पहले सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया. इलाके को खाली कराते हुए आतंकियों के हमले का जवाब दिया जा रहा था. वहीं, आतंकियों ने अलग-अलग दिशाओं से फायरिंग की, जिससे एक जवान सहित तीन नागरिक घायल हुए हैं, उन्‍हें सेना के हैलिकाप्‍टर से सेना के 92 बेस अस्‍पताल पहुंचाया गया है. अंधेरा होने व स्थानीय लोगों की सुरक्षा की वजह से सुरक्षाकर्मी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग नहीं कर पाए और वे इस बात का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए.

    इससे पहले सोमवार दोपहर को हेफ शीरमाल में भी आतंकी होने की सूचना पर घेराबंदी की थी, लेकिन वे सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़ते हुए भाग निकले थे. दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई थी.

  • नशे के खिलाफ हर व्यक्ति स्वयं को एक सिपाही समझकर काम करे, पासी/शारदा, खोजेवाल

    नशे के खिलाफ हर व्यक्ति स्वयं को एक सिपाही समझकर काम करे, पासी/शारदा, खोजेवाल

    भाजपा के जिला प्रधान राजेश पासी के नेतृत्व में भाजपा नेताओ ने किया एसएसपी का सन्मान 
    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: भाजपा के जिला प्रधान राजेश पासी के नेतृत्व में और प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा व पूर्व चेयरमेन व भाजपा के जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू को फूलों का गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया गया।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि एसएसपी राजबचन सिंह संधू के आने के बाद जिले में अपराध का ग्राफ गिरा है और पुलिस नशे पर अंकुश लगाने के लिए काफी बढ़िया काम  रही है। जिले में असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस ने नकेल कसी है और अपराध के आंकड़ों में कमी आई है।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व आपराधिक प्रवृति के लोगों में भय पैदा हुआ है।
    उन्होंने कहा कि जिले में एसएसपी के नेतृत्व में बीते दिनों पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए बार्डर क्षेत्र से लाई जा रही एक किलो हेरोइन की खेप,दो नाजायज पिस्तौल तथा 10 जिदा राउंद सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल व जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि ने बताया की राजबचन सिंह संधू के नेतृत्व में कपूरथला में आपराधिक तत्वों का ग्रास गिरा है और राजबचन सिंह संधू के दिशा निर्देशों पर कपूरथला पंजाब पुलिस टीम द्वारा बढ़िया सेवाएं दी जा रही हैं चाहे वह पुलिस स्टेशन का काम हो चाहे सुविधा सेंटर का काम हो हर क्षेत्र में पंजाब पुलिस बढ़िया सेवाएं दे रही हैं जिसका श्रेय पंजाब पुलिस के मुख्य अधिकारी माननीय एसएसपी राजबचन सिंह संधू को जाता है।
    उपरोक्त नेताओ ने बताया कि राजबचन सिंह संधू के नेतृत्व में नशे पर भी काफी हद तक रोक लगी है और लोगों को नशे की आदत से बाहर लाने के लिए और लोग नशा ना करें इसके लिए आए दिन पंजाब पुलिस इन दिनों जागरूक कर रही है।इसी तरह से भाजपा भी आने वाले दिनों में पंजाब पुलिस की मदद से लोगों को नशे के खिलाफ जागृत करने के लिए कैंप का आयोजन करेगी।उपरोक्त नेताओ ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हमें पुलिस का सहयोग करना चाहिए और समाज में शरारती अवसरों के विषय में गुप्त जानकारी देकर समाज भलाई का काम करना चाहिए।
    इस दौरान एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने भाजपा नेताओ को विशवाश दिलाया की नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।एसएसपी ने नशा तस्करो को स़ख्त चेतावनी देते कहा है कि वह नशे से दूर रहे यदि कोई भी नशा बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने नौजवान पीढ़ी से अपील की कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल की तरफ ध्यान दे,इस के साथ शारीरिक तौर पर तंदरुस्ती मिलती है।उन्होंने कहा कि लोगो में बहुत शक्ति होती है।यदि लोग पुलिस का सहयोग करें तो समाज की प्रगती मे एक अहम योगदान डाल सकते है।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट चंदर शेखर,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल,जिला सचिव अश्वनी तुली,सनी बैंस,सरबजीत दिओल आदि उपस्थित थे।