Author: Encounter News Desk

  • शाॅपकीपर एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सोंपा

    शाॅपकीपर एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सोंपा

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः फगवाड़ा शहर के गौशाला रोड शॉपकीपर एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि गौशाला रोड बड़ी मस्जिद के सामने जो डिस्पोजल है वहां के लोहे के जंगले जालियां काफी समय से टूटे हुए हैं। जिससे अनेक प्रकार का कूड़ा करकट डिस्पोजल से होता हुआ आगे नाले एवं सीवरेज में फंस जाता है और बिना बरसात के गौशाला रोड पर गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।

    दुकानदारों ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि त्वरित कार्रवाई कर के नाले के ऊपर लगी जालिया एवं लोहे के जंगलों को तब्दील किया जाए। ताकि राहगीर आसानी से आ जा सके और कूड़ा करकट गंदे नाले में ना फंसे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में गौशाला रोड शॉपकीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह गांधी, महासचिव मदन मोहन खट्टर, विजय कोचर, पवन कुमार, गुरमीत सिंह, विशाल मुकेश डॉग, विशाल कुमार, प्रेमलाल, अवतार सिंह छाबड़ा, भोला, गेरा, अरविंदर सिंह, राम लुभाया, रंपी साहिल, अनिल कांत इत्यादि प्रमुख थे।

  • इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत

    इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत

    राजस्थानः जोधपुर में एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग होने का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण इमरजेंसी लैंडिग की गई। यह फ्लाइट जेद्दा से दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट को जोधपुर में डायवर्ट किया गया। यात्री को गोयल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की पहचान मित्रा बानो के रूप में हुई है जो कि जम्मू-कश्मीर के हमारीबाग की निवासी है। वह अपने बेटे मुजफ्फर के साथ साउदी जा रही थी। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

  • कोर्ट परिसर के बाहर दो गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, देखें वीडियो

    कोर्ट परिसर के बाहर दो गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के कोर्ट कंप्लैक्स के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, कोर्ट कंप्लैक्स के बाहर कामकाज चल रहा था। इसी दौरान वहां पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो गैंगस्टरों के बीच गोलियां चली है। 

    बताया जा रहा गैंगस्टरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान गैंगस्टरों में एक दूसरे पर गोलियां चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटनास्थल से 3 खोल बरामद हुए है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली राहुल नामक युवक ने चलाई है। गोली लगने से हिमांशु नाम का युवक गंभीर रूप घायल हो गया है। 

    युवक के हाथ पर गोली लगी है। गोलियां चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हिमांशु अपने दोस्त गुरचरण के साथ कोर्ट में पेशी पर आया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर फायरिंग की गई है। 

    कुछ तो मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, लेकिन घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल पर पुलिस को गोलियों के तीन खोल मिले है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच चुकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

  • इस दिन से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    इस दिन से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    चंडीगढ़: पंजाब में बसंत का त्यौहार जाने के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुछ दिनों से निकल रही धूप से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि सुबह-शाम ठंड अभी भी बरकरार है। वहीं सोमवार को मौसम के करवट लेने की वजह पहाड़ों पर एक्टिव वैस्टर्न डिस्टरबैंस है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों फिर से मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया जा रहा है।

    कहा जा रहा है कि 9 व 10 को एक बार फिर से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार भी है। सोमवार को दिन का तापमान 24.6 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 90 व शाम में 51 फीसदी रही।

  • इस इलाके में नशे में धुत चोर ने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश, देखें CCTV

    इस इलाके में नशे में धुत चोर ने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ती से लोगों में डर का माहौल बनना शुरू हो गया है। आए दिन शहर में लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं देर रात बस्ती शेख में एक नशे में धुत युवक ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    गनीमत यह रही कि इस वारदात दौरान इलाकावासियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उक्त चोर वारदात को अंजाम देने में असफल रहा और वहां से भाग गया। सीसीटीवी में आप देख सकते है कि उक्त चोर स्कूटर को चोरी करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका।

  • दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

    दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

    मेलबॉर्नः ऑस्ट्रेलिया टीम के टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। फिंच टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे और अब उन्होंने टी20 से भी संन्यास की घोषणा कर दी। फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने साल 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 76 टी20 और 55 वनडे मैच में कप्तानी की है। 

    12 साल तक ऑस्ट्रेलिया टीम में रहे फिंच

    फिंच ने कुल 254 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें 5 टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी20 मैच शामिल हैं। फिंच ने अपने संन्यास को लेकर कहा “यह महसूस करते हुए कि मैं 2024 में अगले टी20 विश्व कप तक नहीं खेलूंगा, ये पद छोड़ने का सही समय है और टीम को उस टूर्नामेंट की योजना बनाने और उस पर अमल करने का समय देना चाहिए। मैं उन सभी प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया।” फिंच ने कहा “टीम की सफलता के लिए आप मैच खेलते हैं और 2021 में पहली बार टी20 विश्व कप और 2015 में घरेलू सरजमीं पर वनडे विश्व कप जीतना दो यादें होंगी जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। 12 साल तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना और कुछ महानतम खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलना एक अविश्वसनीय सम्मान रहा है।”

    सितंबर 2022 में वनडे फॉर्मेट से लिया था संन्यास

    जनवरी 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से, फिंच ने 8,804 रन बनाए, जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं। फिंच ने पिछले साल सितंबर में वनडे से संन्यास लिया था, लेकिन उन्होंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना जारी रखा। हालांकि, फिंच की कप्तानी में कंगारू टीम अपने घर में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई थी। फिंच ने इसी टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेला और 63 रन बनाए। हालांकि, पहले मैच में मिली हार के चलते यह टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। 

    साल 2020 में बने ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 

    साल 2020 में फिंच पुरुषों में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बने थे। उन्होंने 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 76 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेली थी और टी20 में सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस लाजवाब पारी में 10 छक्के और 16 चौके शामिल थे। वहीं, 2013 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में 63 गेंदों में 156 रन बनाए थे। यह उस समय टी20 की सबसे बड़ी पारी थी और फिलहाल तीसरे नंबर पर है।

  • भीषण तबाही के बीच फिर लगे भूकंप के झटके, 4300 से अधिक लोगों की हो चुकी मौत

    भीषण तबाही के बीच फिर लगे भूकंप के झटके, 4300 से अधिक लोगों की हो चुकी मौत

    तुर्कीः भीषण तबाही के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भी भूकंप का बड़ा झटका तुर्की में महसूस किया गया है। वेबसाइट के अनुसार, यह झटका सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। भूकंप में मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4300 के पार पहुंच गया है। वहीं सीरिया में भूकंप से हुई तबाही से अभी तक 1444 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़े भूकंप के झटकों के बाद भी तुर्की और सीरिया के सीमाई इलाके में करीब 100 भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

    सोमवार को आए भूकंप के झटकों से तुर्की और सीरिया में करीब चार हजार से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। जिनमें दबकर बड़ी संख्या में लोगों की मौत की मौत हुई है। डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारियों का अनुमान है कि इस भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और भारत समेत दुनिया के कई देशों ने तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने एनडीआरएफ की दो टीमें डॉग स्कवाडय के साथ तुर्की रवाना की हैं। इसके अलावा मेडिकल सप्लाई भी भेजी गई है। 

    तुर्की में आए भूकंप के बाद नीदरलैंड के एक वैज्ञानिक का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस ट्वीट में वैज्ञानिक ने तुर्की में बड़ा भूकंप आने की चेतावनी दी थी, जो कि सच साबित हुई। डच वैज्ञानिक फ्रैंक हूजरबीट्स, सोलस सिस्टम जियोमैट्री सर्वे नामक इंस्टीट्यूट में रिसर्चर हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा था कि जल्दी या देर से, केंद्रीय तुर्की और जॉर्डन सीरिया के इलाके में 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आ सकता है। 

  • स्कूल बस पर व्यक्ति ने साथियों सहित तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    स्कूल बस पर व्यक्ति ने साथियों सहित तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव हरचोवाल में स्कूल बस के नीचे अचानक पालतू कुत्ते के आने से उसकी मौत हो गई। इस बात से गुस्से में कुत्ते के मालिक ने अपने साथियों सहित स्कूल से भरी बस को रोककर उस पर तेजधार दातर से हमला कर दिया। इस घटना से बस में सवार बच्चे में दहशत का माहौल पाया गया। जिससे बस में बैठे बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में कुत्ते का मालिक कह रहा है कि मेरा 50 हजार रुपए का कुत्ता मार दिया है। जिसकी वीडियो उक्त स्कूल बस के ड्राइवर ने बना ली।

  • इंसानियत शर्मसार! 3 दिन की जिंदा बच्ची को मां ने किया दफन 

    इंसानियत शर्मसार! 3 दिन की जिंदा बच्ची को मां ने किया दफन 

    मोहालीः पंजाब के मोहाली में मां ने ही अपनी 3 दिन की बच्ची का कत्ल कर दिया। मां ने बच्ची को जिंदा ही दफना दिया। इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गड्‌ढा खोदकर नवजात बच्ची को निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से रेफर कर पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में कहा जा रहा है कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी। उसे शक था कि यह बेटी जादू-टोने से पैदा हुई है। पुलिस के मुताबिक, गांव करोरा की रहने वाली अनीता रानी ने शुक्रवार को एक लड़की को जन्म दिया।

    इसके बाद पूरा परिवार खुश था। अनीता बच्ची के साथ घर पर थी। वहीं पति राजकुमार काम पर चला गया। आरोपी का पति पेंटर का काम करता है। उसके पहले से दो लड़के हैं। उनकी उम्र करीब 14 साल और पांच साल है। पति राजकुमार के मुताबिक वह अपने काम से घर लौटा तो उसे बच्ची नजर नहीं आई। उसने पत्नी अनीता से पूछा लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। जिस वजह से उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद जाकर बच्ची को गड्‌ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस तुरंत उसे पहले सेक्टर 16 अस्पताल ले गई।

    वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखी तो पीजीआई भेज दिया। हालांकि तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी महिला डिप्रेशन से ग्रस्त थी। करीब 9 साल पहले 2014 में उसका सेक्टर-17 के एक निजी अस्पताल से डिप्रेशन का इलाज भी हो चुका है। हालांकि अचानक उसने इलाज बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद उसकी बीमारी और बढ़ती चली गई। बच्ची के पिता ने राजकुमार ने कहा कि लड़की के पैदा होने के बाद से ही अनीता के दिमाग में कुछ असमंजस चल रहा था। वह अक्सर कहती रहती थी कि यह बच्ची उसने पैदा नहीं की। किसी जादू-टोने की वजह से यह उसकी कोख में आई। थाना नयागांव के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

  • भवन निर्माण उल्लंघन करने के मामले में 8 कमर्शियल संपत्तियों को किया सील

    भवन निर्माण उल्लंघन करने के मामले में 8 कमर्शियल संपत्तियों को किया सील

    चंडीगढ़: सहायक संपदा अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा की देखरेख में संपदा कार्यालय के प्रवर्तन कर्मचारियों ने आज सेक्टर 26 और 47 चंडीगढ़ में भवन निर्माण उल्लंघन के लिए 8 वाणिज्यिक संपत्तियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम (पूर्व) नीतीश सिंगला पीसीएस के आदेश के बाद की गई है। आदेश में एसडीएम ने कहा कि मकान मालिक और किराएदारों ने भवन निर्माण उल्लंघन को हटाने के लिए जारी निर्देशों का पालन करने में विफल रहे। शहर में अवैध उल्लंघनों पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है