Author: Encounter News Desk

  • पंजाबः गांव में कूड़े से बरामद हुआ हैंडग्रेनेड, लोगों में दहशत का माहौल

    पंजाबः गांव में कूड़े से बरामद हुआ हैंडग्रेनेड, लोगों में दहशत का माहौल

    तरनतारनः पट्टी के गांव बाहमणी वाला के पास कचरे में हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते को बुलाया। बम निरोधक दस्ते की टीम ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया। इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बाहमणी में पट्टी मार्ग पर स्थित एक सूए के किनारे पर हैंड ग्रेनेड मिला है।

    उन्होंने मौके पर पहुंचकर उक्त हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित रखवा दिया। उन्होंने कहा कि हैंड ग्रेनेड पुरानी हालत में बरामद हुआ है और सेना से संबंधित हो सकता है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • धूमल ने नवाजे  कार्यकर्ता, भाजपा करेगी मिशन रिपीट :प्रेम कुमार धूमल

    धूमल ने नवाजे  कार्यकर्ता, भाजपा करेगी मिशन रिपीट :प्रेम कुमार धूमल

    ऊना/सुशील पंडित : कार्यकर्ता ही सीएम, मंत्री, एमपी और एलएलए बनाते हैं। यह सब उनकी मेहनत का ही नतीजा होता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को रक्कड़ स्थित निजी होटल में ऊना विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस मौके पर राज्य छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे।धूमल ने ऊना सदर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। उन्हें मफलर पहनाकर सम्मानित किया। धूमल ने कहा कि पहली बार 1984 में चुनाव हार गए थे। लेकिन ऊना वासियों ने उनका दिल जीत लिया था। कहा कि स्वां नदी चैनेलाइजेशन जनता के लिए सोरो नहीं, सोना बनने के अवसर लेकर आया। आज यह वरदान है। धूमल ने कहा कि कई बार ऊना आकर कार्यकर्ताओं के घर घर रहे। यहां की जनता से लगाव है। उन्होंने सतपाल सत्ती को तप तपस्या करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए बधाई दी।
    भाजपा सरकार के विकास को देख कांग्रेस तिलमिला रही है। वहीं, कार्यक्रम में सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रो प्रेम कुमार धूमल ने शुरूआती दिनों से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। एमपी बने, पार्टी के अध्यक्ष रहे। इनसे कई नेताओं ने सीखा, कैसे एक सांसद लोगों के घरों में जा सकते हैं और सुख दुख में शरीक होते हैं। मुख्यमंत्री बने तो पांगी, भरमौर आदि कई क्षेत्र यहां बीजेपी को दूर से देखा जाता था। वहां पर विकास की अलख वहां जगाई। कहा कि जयराम आज मुख्यमंत्री हैं तो प्रेम कुमार धूमल ने ही उन्हें उस क्षेत्र में पार्टी के नेतृत्व के लिए उतारा था। नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम भी धूमल ने किया। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम सात अक्तूबर को ऊना जिला के प्रवास पर आएंगे और करोड़ों रुपये के और उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, रमेश शर्मा, बलवीर बग्गा, सुमीत शर्मा, राज कुुमार पठानिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया रामलीला मंच का लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया रामलीला मंच का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि इस मंच के निर्माण से रामलीला के मंचन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रामलीला से सामाजिक सद्भावना और समरसता को बढ़ावा मिलता है। क्षेत्र के विकास कार्यों पर बात करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा में अनेकों विकास के कार्य किए गए हैं और अनेकों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। वहीं 8.55 करोड़ रुपए से मैहतपुर आईटीआई का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 4.34 करोड़ से 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
    सत्ती ने कहा कि 1.50 करोड़ रुपए से मैहतपुर स्टेडियम, 80 लाख से रायपुर सहोड़ा स्टेडियम, 1.33 करोड़ से संतोषगढ़ स्टेडियम तथा 1.49 करोड़ से लोअर देहलां स्टेडियम का एस्टीमेट बनाकर निदेशक युवा सेवाऐं एवं खेल विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही प्रदेश सरकार जल्द ही इनके निर्माण को स्वीकृति प्रदान करेगी तथा इसके लिए समुचित बजट का भी प्रावधान करेगी।  इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, सभी पार्षद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, डॉ. रामपाल सैनी, महावीर क्लब के प्रधान गुरदास राम, ईओ वर्षा चौधरी, पवन धीमान, दिनेश कुमार, धर्मेश सिंह, बालक राम, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः किसानों ने सासंद Sunny Deol की कोठी का घेराव कर किया प्रदर्शन

    पंजाबः किसानों ने सासंद Sunny Deol की कोठी का घेराव कर किया प्रदर्शन

    गुरदासपुरः जिलें से भाजपा सासंद सन्नी देयोल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरदासपुर में किसानों ने भाजपा सासंद व बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देयोल की कोठी का घेराव किया है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सन्नी देयोल की कोठी घेरकर उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। करीब आधा घंटा तक किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर रोष जताया। इसके बाद किसानों ने सांसद सन्नी देओल व प्रधानमंत्री के नाम का मांग पत्र सांसद के सहायक पंकज जोशी को सौंपा।

    किसान नेता बचन सिंह, दलजीत सिंह, विक्रम सिंह, हरजोत सिंह,गुरविंदर सिंह जिला प्रधान क्रांतिकारी किसान यूनियन ने कहा कि पिछले साल केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को मानने की बात कही थी। इसके चलते उन्होंने अपना धरना उठाया था, लेकिन उसके बावजूद अभी तक कई मांगे पूरी नहीं हुईं हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को उन्होंने सांसद के घर का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक स्वामीनाथन रिपोर्ट पेश नहीं की, एमएसपी पर कानून बनाना, बिजली बिल में पराली वाला बिल वापस करना आदि कई मुद्दे हैं। इन पर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया।

    बता दें कि एक तरफ जहां राज्य में भाजपा खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसान एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ उतर रहे है। इसी के चलते आज भाजपा सांसद सन्नी देयोल के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन करना भाजपा के लिए बुरे सकेंत साबित कर रही है। बता दें कि गुरदासपुर के लोगों ने सन्नी देयोल को समस्याएं जानने और उनका समाधान करने के लिए चुना था और पर सन्नी देयोल की लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान न देना भी लोगों में गुस्से का बड़ा कारण बताया जा रहा है। 

  • पंजाबः State Transport Advisory Committee ने बंद का किया ऐलान

    पंजाबः State Transport Advisory Committee ने बंद का किया ऐलान

    लुधियानाः राज्य परिवहन सलाहकार कमेटी, सेवा प्रदाताओं ने कल 27 सितंबर को लुधियाना में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। उन्होंने पंजाब के सभी सेवा प्रदाताओं, ट्रांसपोर्टरों और सलाहकारों से अपील की है कि वह कल लुधियाना के डीसी दफ्तर पहुंचे।

    बता दें कि कल डीसी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कहा गया है कि किसी भी तरह की सरकारी फीस नहीं काटी जाएगी। उन्होंने पंजाब के सभी सेवा प्रदाताओं से पहुंचने की अपील की है ताकि अगली रणनीति अपनाकर सरकार से जायज मांगों को स्वीकार करवाया जा सकें और सरकार द्वारा कानूनी रूप से अधिकृत हो सकें।

  • एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ने रास्ते में दिया बच्ची को जन्म

    एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ने रास्ते में दिया बच्ची को जन्म

    मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के रतलाम के आदिवासी गांव में एक बार फिर से प्रशासन के कुशासन की तस्वीर सामने आई। दरअसल, यहां के एक गांव में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान न कोई ऐंबुलेंस मिली और न ही कोई वाहन जिसके चलते  परिजनों ने  घंटों इंतजार करने के बाद भी जब एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंची तो परिजनों ने मोटरसाइकिल पर गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना संभव समझा और इस बीच महिला की हालत इतनी खराब थी कि पर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही महिला की पीड़ा तेज हो गई और रास्ते में उसने बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलने के बाद सैलाना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र रैकवार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला और नवजात बच्ची को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने इस स्थिति के लिए सड़क न होने की बात कही और मोबाइल नेटवर्क की समस्या की बात भी बात कही।  बता दें कि बरड़ा पंचायत के बयोटेक गांव में रहनेवाले देवीलाल की पत्नी को रविवार सुबह 9 बजे के करीप प्रसव पीड़ा हुई।

    इस दौरान परिजनों ने 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन किसी का कोई जवाब न आने पर  परिवार वालों ने घंटों इंतजार किया और इसके बाद वह गर्भवती संगीता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर शिवगढ़ के लिए रवाना हो गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बीच सड़क बच्चे को जन्म दे दिया।  वहीं अब इस पर सीएमओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया की महिला व बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यह 108 एंबुलेंस का मामला है, जिसे गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। अगर कोई दोषी है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • केंद्र की बड़ी कार्रवाईः 10 YouTube चैनलों को किया banned

    केंद्र की बड़ी कार्रवाईः 10 YouTube चैनलों को किया banned

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। गलत जानकारी देने वालें 10 यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई गलत जानकारी फैलाने वाले चैनलों पर की गई है। बताया गया है कि 10 चैनलों के 45 वीडियो ब्लॉक किए गए हैं।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर बताया कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को देश के खिलाफ जहर उगलने वाले, भ्रामक खबरों के माध्यम से मित्र देशों के साथ सम्बंधों को ख़राब करने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध लगा कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है। राष्ट्रहित में ये पहले भी किया है, आगे भी करेंगे। इससे पहले भी केंद्र सरकार कई यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई कर चुकी है।

    बीते साल 747 वेबसाइट और 94 चैनल किए गए बंद

    21 जुलाई को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि देश विरोधी कंटेंट दिखाने पर साल 2021-22 में लगभग 94 YouTube चैनल और 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद किया गया था। इसके साथ ही 747 वेबसाइटों को भी बंद किया गया है। सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि 17 जुलाई को 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। इन पर आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई थी। साथ ही मंत्रालय ने 5 अप्रैल को भी 22 यूट्यूब चैनल 3 Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट ब्लॉक किया थे। जानकारी के मुताबिक इन YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअर थे। इन पर भी देश विरोधी कंटेट दिखाए जा रहे थे।

    वहीं 25 अप्रैल को 16 यूट्यूब चैनल बैन किए गए थे, इन चैनल्स में 10 भारतीय जबकि 6 पाकिस्तान बेस्ड चैनल थे। इन चैनल को आईटी रूल्स 2021 के तहत ब्लॉक किया गया। सरकार का कहना था कि ब्लॉक किए गए YouTube न्यूज चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से ज्यादा थी। इन सभी चैनलों और अकाउंट्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा था। 

  • अहम खबर: इन स्थितियों में कैंसिल हो सकता हैं आपका राशन कार्ड, जानें नए नियम 

    अहम खबर: इन स्थितियों में कैंसिल हो सकता हैं आपका राशन कार्ड, जानें नए नियम 

    नई दिल्लीः राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर मीडिया में चली खबरों के बाद अब आम लोगों में एक डर बैठ गया है कि कही सरकार उनसे वसूली न करे। कई पात्र भी कंफ्यूज हैं कि आखिर राशन लेने के लिए पात्रता के नियम क्या हैं? और किन परिस्थिति में उनका कार्ड निरस्त हो जाएगा। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। क्योंकि हम यहां बता रहे हैं कि किस परिस्थिति में आपको राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।

    राशन कार्ड सरेंडर से पहले जानें नियम 

    गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना काल में महामारी के समय गरीबों के ल‍िए फ्री राशन की व्‍यवस्‍था शुरू की थी। लेक‍िन अब रिकॉर्ड में आया कि कई ऐसे लोग भी राशन का लाभ ले रहे हैं, जो इस योजना के पात्र नहीं हैं। ऐसे खबर आ रही थी कि सरकार इन पर सख्ती करेगी, हालांकि सरकार ने फिलहाल इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन फिर भी अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो पहले इसकी पात्रता जरूर जान लें। इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि आपको कार्ड सरेंडर करना है या नहीं।

    जानिए क्या कहते हैं न‍ियम?

    फ्री राशन के नियम के तहत यद‍ि कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्ज‍ित 100 वर्ग मीटर का प्‍लाट, फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी, ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस है या फिर गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पार‍िवार‍िक इनकम है तो आप फ्री राशन का पात्र नहीं हैं। इसलिए आपको तत्काल तहसील और डीएसओ कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।

    सरकार ने कही यह बात 

    राशन कार्ड को लेकर तमाम खबरों के बीच यूपी सरकार ने यह साफकर दिया है कि सरकार की तरफ से वसूली को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। समय-समय पर राशन कार्ड लाभार्थियों में छंटनी होती है। सरकार की तरफ से राशन लाभर्थियों की रिपोर्ट तैयार जरूर की जा रही है, लेकिन वसूली को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। राशन कार्ड की तरफ पीएम किसान योजना को लेकर भी यूपी में जांच शुरू हो गई है।

  • अहम खबरः Aadhaar Card को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, करोड़ों लोगों पर होगा असर

    अहम खबरः Aadhaar Card को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, करोड़ों लोगों पर होगा असर

    नई दिल्लीः आधार कार्ड रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। आज के समय में सभी लोगों के पास आधार नंबर है और उसी के जरिए हम अपने सरकारी और बैंक से जुड़े सभी काम करते हैं… आज कल घर में गैस सिलेंडर लेने के लिए भी आधार नंबर की जरूरत होती है तो ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी हमारे लिए काफी जरूरी है। 

    UIDAI ने किया ट्वीट

    UIDAI ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि कभी भी अपना आधार ओटीपी और व्यक्तिगत विवरण किसी को न बताएं। आपको कभी भी यूआईडीएआई से आधार ओटीपी मांगने वाला कॉल, SMS या ईमेल नहीं मिलेगा। तो आप इस तरह की जानकारी किसी के भी साथ शेयर न करें। 

    UIDAI जारी करता है अलर्ट

    बता दें आज के समय में आपका आधार नंबर बैंक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक जहां भी आपने अपना अकाउंट या फिर कुछ भी ओपन करा रखा है… वहां पर लिंक है तो ऐसे में धोखाधड़ी के मामले भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए ही UIDAI की ओर से समय-समय पर आम जनता के लिए अलर्ट जारी किए जाते हैं। 

    हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

    UIDAI की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है तो अगर आपको आधार से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है उसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते है। यह सर्विस आपको 12 अलग-अलग भाषाओं में सपोर्ट करेगा। जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, आसामी और उर्दू जैसी भाषाओं में मिलेगी मदद। अब आपके लिए आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना मुश्किल नहीं होगा।

    मेल पर भी कर सकते हैं शिकायत

    इसके अलावा UIDAI की ओर से मेल आईडी भी जारी की गई है, जिसके जरिए आप शिकायत कर सकते हैं। help@uidai.gov.in पर लिखकर अपनी परेशानी मेल करनी होगी। UAIDI  के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। शिकायत सेल ई-मेल पर जवाब देकर आपकी परेशानियों को दूर करता है।

  • उधमिता विकास कार्यक्रम अपना कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं :आरटीओ राजेश कौशल

    उधमिता विकास कार्यक्रम अपना कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं :आरटीओ राजेश कौशल

    ऊना/सुशील पंडित : पीएनबी आरसिटी ऊना के माध्यम से करवाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पीएनबी आरसीटी ऊना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ ऊना राजेश कौशल उपस्थित रहे।  उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में सहयोग दें| इसके साथ-साथ उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रतिभागियों से साझा की| पीएनबी आर सिटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं को  उधमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देकर बैंक ऋण सुविधा भी प्रदान की जाती है ताकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सके तथा देश के विकास में  सहयोग कर सकें| इस अवसर पर कुल्लू से आए असेसर कमलेश ठाकुर द्वारा परीक्षा दी गई तथा 34 प्रतिभागियों  ने परीक्षा उत्तीर्ण की उन्हें   राजेश कौशल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए| इसके साथ-साथ नाबार्ड से  अभिषेक शर्मा , जिला समन्वयक सुनीता रानी एनबीआर सिटी ऊना के सहायक मनोज कुमार हिना डोगरा तथा प्रशिक्षक ज्योति  शहीद एकता ग्राम संगठन की प्रधान रीना तथा सचिव  स्वीटी व आंगनवाड़ी वर्कर नीलम उपस्थित रहे|