Author: Encounter News Desk

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू को मिली राहत, जाने किस मामले में कोर्ट का आया फैसला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू को मिली राहत, जाने किस मामले में कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, सिद्धू के खिलाफ दायर मानहानि केस को चंडीगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि यह मामला सिद्धू के उस बयान से जुड़ा है जो उन्होंने पुलिस अफसरों पर किया था।

    दरअसल, इसी वर्ष चुनावों के दौरान मार्च महीने में प्रचार के दौरान सिद्धू सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि अगर चीमा एक खंगारा मारे तो थानेदार पेंट गीली कर देगा। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर चंदेल ने यह केस सिद्धू पर दायर किया था। हालांकि इसके बाद वह इस मामले में पेश नहीं हुए।

    गौरतलब है कि सिद्धू के इस बयान का हर तरफ विरोध हुआ था। चंडीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर चंदेल ने कहा था कि सिद्धू के बयान से पुलिस फोर्स का मनोबल कमजोर हुआ है। जिस वक्त यह बात कही गई, वहां सुरक्षा के लिए कई पुलिसकर्मी थे। हालांकि कोर्ट ने अब इस केस को खारिज कर दिया है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर के चश्मदीद आया सामने, कहा- दोस्तों ने 22 मिनट तक नहीं खोला थार का लॉक 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का एक चश्मदीद सामने आया है। खुद को पूर्व फौजी बता रहे चश्मदीद ने थार में बैठे मूसेवाला के दोस्तों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं कातिल शूटर्स को पकड़ने में पुलिस की लापरवाही भी उजागर की है। इस संबंध में चश्मदीद का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस और मूसेवाला के दोस्तों की इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

    पहली बार चश्मदीद आया सामने और किया ये दावा 

    पुलिस ने तुरंत नाका नहीं लगाया : कत्ल के बाद पहुंचे पुलिस वालों को मैंने कहा कि शूटर अभी भागे हैं। बोलेरो में 4 लोग हरियाणा की तरफ भागे, जबकि 2 पंजाब के भीतर ही फरार हुए। अगर पुलिस उसी वक्त नाका लगा लेती तो वह पकड़े जाते।

    लॉक गाड़ी से सिद्धू ने फायर कैसे किए?: कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला ने भी 2 फायर किए। मुझे नहीं पता कि लॉक गाड़ी से फायर कैसे किए?। थार के शीशे भी बंद थे।

    थार का लॉक क्यों नहीं खोला?: पूर्व फौजी ने कहा कि 20-22 मिनट तक तो अंदर बैठे मूसेवाला के दोस्तों ने गाड़ी का लॉक ही नहीं खोला। मूसेवाला के साथ बैठे युवक अंदर ही रहे। गांव के लड़कों ने थार के शीशे तोड़ सिद्धू को बाहर निकाला। फिर वह लॉक खोलकर बाहर निकले।

    आगे बैठे दोस्त के पैर में गोली कैसे लगी? : जब कोई सिद्धू मूसेवाला के बराबर सीट पर आगे बैठा था तो उसके पैर में गोली कैसे लग गई?। मूसेवाला को गांव के लोग प्राइवेट गाड़ी में अस्पताल ले गए, लेकिन उसके दोस्त नहीं गए। पुलिस आई और एंबुलेंस पहुंची तो वह अस्पताल गए।

    दोस्त 5 मिनट किससे बात करता रहा? : मैं यह भी जानना चाहता हूं कि सिद्धू के पीछे बैठा युवक 5 मिनट तक किससे बात करता रहा। मुकरता है तो हमारे पास आए, हम साबित करेंगे। अंदर कुछ दिख नहीं रहा था। गोली वाली जगह से ही फोन करता दिखा।

    धुआं कैसे हुआ? : दोस्त कह रहे कि धुआं हो गया?, गोली जहां लगती है, वहीं थोड़ा धुआं निकलता है। मैंने उनका बयान सुना कि गर्दन उठाई तो दोबारा गोली चलाई। यह सब झूठ है।

  • जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल को मिली धमकी

    जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल को मिली धमकी

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : महानगर में गैंगस्टर वीआईपी लोगों को अपना निशाना बना रहे है। आए दिन गैंगस्टरों की ओर से वीआईपी लोगों को फोन कर फिरौती मांगने के फोन आ रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। वहीं ताजा मामला वेस्ट हलके से आप विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। खुद को  गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का साथी बताने वाले व्यक्ति ने विधायक शीतल अंगुराल को फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि फोन करने वाले ने पूर्व विधायक का भी जिक्र किया है।

    विधायक को धमकी मिलने की घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शीतल अंगुराल सुरक्षा बढ़ाई गई है और पुलिस द्वारा साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा जांच कर रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर निचले स्तर के तमाम अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

    धमकी देने वाले ने नहीं मांगी फिरौती से विधायक  

    धमकी देने वाले ने विधायक से कुछ फिरौती नहीं मांगी है। पता चला है कि मामला राजनीति से जुड़ा हुआ है और विधायक को राजनीति से कुछ जुड़े लोगों का नाम लेकर धमकाया गया है। अंगुराल ने भी इस बारे में कोई विशेष बात नहीं की लेकिन उनका कहना था कि उनको धमकी मिली है। फिरौती के लिए नहीं बल्कि उनके राजनीतिक दुश्मनों ने यह काम करवाया है। विधायक का कहना था कि पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस ही सच झूठ का पता लगाएगी।


    धमकियों के सारे मामलों की तफ्तीश कर रही पुलिस 

    धमकी देने के मामले में भले ही पुलिस चुप है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। जालंधर और पंजाब के बाकी शहरों में रहने वाले प्रतिष्ठित लोगों को मिली धमकियों के सारे मामलों की पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रहा है कि जिस नंबर से अंगुराल को धमकी मिली है, क्या उसी नंबर से किसी बड़े नेता या उद्योगपति को भी धमकी मिली है।


    साइबर सेल को सौंपी मामले की जांच

    जिस नंबर से शीतल अंगुराल को धमकी मिली है, पुलिस ने उस नंबर को साइबर सेल को सौंप दिया है। पुलिस पता लगा रही है कि इस नंबर से काल किसी विदेश से आई है या शहर से ही आपरेट किया गया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी के मामले में भी पुलिस ने इसी तरह मामला ट्रेस किया था। पुलिस अब इस मामले को भी जल्द ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

  • रेलवे ने आज कैंसिल की 142 ट्रेनें, देखें लिस्ट

    रेलवे ने आज कैंसिल की 142 ट्रेनें, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली. आज ट्रेन में सफर करने वाले यात्री पहले कैंसिल ट्रेन की लिस्ट चेक कर लें, क्योंकि हो सकता है आपकी ट्रेन भी रेलवे ने कैंसिल कर दी हो. दरअसल, आज भारतीय रेलवे ने 142 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इसमें से 104 ट्रेनों को पूर्ण रूप से कैंसिल किया गया है, जबकि 38 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है.

    बताया जा रहा है कि भारी बारिश और मेंटेनेंस के कारण भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज इन (142) ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. ऐसे में रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले यात्रियों को कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए. भारतीय रेलवे ने 5 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है.

    आज रद्द हुईं ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. कैंसिल की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं. कैंसिल ट्रेनों की गिनती IRCTC की बेवसाइट पर देख सकते हैं.

  • सावन के आखिरी सोमवार को शिव मन्दिर पक्का बाग में नतमस्तक हुए जोगिन्द्र सिंह मान

    सावन के आखिरी सोमवार को शिव मन्दिर पक्का बाग में नतमस्तक हुए जोगिन्द्र सिंह मान

    मन्दिर कमेटी की ओर से इन्द्रजीत कालड़ा ने किया सम्मानित

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। सावन महीने के अंतिम सोमवार को आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने शिव मन्दिर पक्का बाग (स्टार्च मिल मन्दिर) में नतमस्तक होकर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि सावन के महीने को बड़ा पवित्र माना जाता है। 

    सावन के सोमवारों को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का पुरातन ग्रन्थों में विशेष महत्व बताया गया है। मान ने विभिन्न धर्म, संप्रदायों का एक दूसरे का सम्मान करते हुए आपस में मिलजुल कर रहने को भारत की खूबसूरती बताते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने व सभी पर्व एवं उत्सव मिलजुल कर मनाने की बात भी कही। इस दौरान मन्दिर कमेटी के प्रधान इन्द्रजीत कालड़ा ने जोगिन्द्र सिंह मान सहित समूह गणमान्यों को सम्मानित किया। इस अवसर वरिष्ठ आप नेता हरमेश पाठक, सुभाष क्वात्रा, कपिल देव, बलदेव राज, विजय बसंत नगर, नरेश शर्मा, राजू आनंद, सोनू पहलवान आदि उपस्थित थे।

  • सामूहिक आत्महत्या, एक साथ तीन सहेलियों ने दे दी जान

    सामूहिक आत्महत्या, एक साथ तीन सहेलियों ने दे दी जान

    नवादा। बड़ी खबर बिहार के नवादा जिला से है जहां एक साथ एक महिला और दो युवतियों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के चौहान टोला की है। मृतकों की पहचान महुली गांव निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीय पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 वर्षीय बच्ची कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 वर्षीय बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों सहेली थी और सभी जगह एक साथ ही जाया करती थी।

    तीनों नकटी पुल के समीप एक साथ सिलाई सीखने भी जाती थी. 13 अगस्त की शाम को सभी गांव आयी और गांव में ही चुपचाप तीनों ने जहर खा लिया जिसमें से रानी देवी और आशा कुमारी की उसी रात में ही मौत हो गई, वहीं कंचन कुमारी की बुधवार की सुबह मौत हुई। तीनों ने आखिर जहर क्यों खाया और खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है। घटना के बाद सभी के परिजन भी हतप्रभ हैं।

    इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है जहां मंगलवार की देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी पूछताछ हुई मगर अभी तक शुरुआती दौर में कुछ भी पता नहीं चल सका है। कोई भी ग्रामीण इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नहीं है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन से परिस्थिति बनी कि तीनों ने एक साथ जहर खाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। गौर करने वाली बात ये है कि सामूहिक खुदकुशी की इस घटना के बाद परिजनों ने सभी शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश इस मामले में जारी है।

  • राशिफल (बुधवार 17 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 17 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

    वृषः पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

    मिथुनः दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

    कर्कः भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

    सिंहः घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कन्याः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

    तुलाः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

    धनुः नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

    मकरः किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

    कुंभः स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    मीनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

  • सतपाल सत्ती ने चड़तगढ़ में 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    सतपाल सत्ती ने चड़तगढ़ में 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चड़तगढ़ में चार दिवसीय 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 लड़को की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों से 380 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, चैस, कुश्ती की प्रतियागिताएं करवाई जाएगी। 

    इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोरोना काल में 2 साल के अंतराल के उपरांत आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी छात्र खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि कंप्यूटर, मोबाईल व विडियो गेम्स के आधुनिक युग में बच्चे खेलों से दूर होते जा रहे हैं। इन उपकरणों के अत्याधिक प्रयोग से सभी आयु वर्ग के लोग आलसी बनते जा रहे हैं और तनाव भी पैदा हो रहा है। अतः इन परिस्थितियों से उबरने के लिए बाहर जाकर खेलकूद गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना समय की मांग हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बॉलीबाल, फुटबाल आदि खेलों से शरीर में चुस्ती आती है, वहीं शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है। लेकिन सभी को यह बात भी याद रखनी है कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूली स्तर पर बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए खेल सामग्री के साथ-साथ विभिन्न खेलों के मैट भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के साथ प्राथमिक स्तर से ही कौशल विकास पर बल दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार कौशल में दक्षता हासिल कर सकें और भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के रुप में विकसित करने में अपना योगदान दे सकें।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, मानव कल्याण समिति के संयोजक संजीव सोनी, लमलेहड़ा से समाजसेवी विजय शर्मा, चड़तगढ़ के प्रधान सतपाल ऐरी व उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक राज, प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णदेव शर्मा व डीएसएसए के वरिष्ठ उपप्रधान संजीव पराशर,  एडीपीओ संजय वशिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • नगनोली में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

    नगनोली में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

    ऊना/ सुशील पंडित: आजादी के अमृत मोहत्सव के  अवसर पर आजादी का जश्न मनाने हेतु पंचायत घर नगनोली के प्रांगण में सभी ग्राम वासियों के साथ मिल कर प्रधान मेहताब सिंह ठाकुर की अगुवाई में झण्डा लहराया गया । गांव के पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और गांव की उन्नति के लिए पंचायत को  भूमि दान करने वाले दानवीरों का सम्मान किया गया । 

    75वे  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर में समारोह में आए  सभी पूर्व आर्मी ऑफिसर और सहयोगी  उप प्रधान, सभी पंच व समस्त ग्रामवासियों का प्रताप सिंह ठाकुर ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया व इसी तरह ग्राम वासियों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर प्रधान मेहताब सिंह ठाकुर,उप प्रधान नन्द लाल, रणदीप,निशा,कमल कृष्ण,रजनी,प्रेमलता,सुबेदार हरभजन, कैप्टन विजय शंकर , ठाकुर नरदेव,सूबेदार कुलदीप , डॉक्टर मुलखराज, प्रिंसिपल राकेश जसवाल, सूबेदार अशोक , नरेंद्र, मास्टर दुर्योधन पूर्ब प्रधान जगन्नाथ , प्रेम बसी, सोमनाथ बसी, अनिल बसी, सुरजीत, जगदीश, प्रदीप राजकुमार, प्रेम सिंह, सतिंदर वीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बाबा राम प्रकाश, प्रकाश कसाना, जगतार लम्वड, अशोक शर्मा, ओंकार सिँह, राज कुमार, रतन, आदि उपस्थित रहे।

  • कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में कुष्ट रोगियों के साथ मनाया स्वाधीनता दिवस

    कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में कुष्ट रोगियों के साथ मनाया स्वाधीनता दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में कुष्ट रोगियों व उनके परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर स्वाधीनता दिवस मनाया। रोटरी क्लब प्रधान बलदेव चंद ने कुष्ठ आश्रम परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। वहीं उन्होंने देश के महान सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम के 24 परिवारों के 80 से अधिक सदस्यों को फल व मिठाईयां भी वितरित की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के सदस्य एचएन चीटू, सचिव ई. संजीव अग्रिहोत्री, पूर्व प्रधान संजीव पूरी, बरजिंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र ठाकुर व अन्य सदस्य उपस्थित थे।