Author: Encounter News Desk

  • महंगाई की मार, महंगा हुआ अमूल का दूध, जानें नई कीमतें

    महंगाई की मार, महंगा हुआ अमूल का दूध, जानें नई कीमतें

    नई दिल्लीः आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। अमूल कंपनी ने अपने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कीमतों में बढ़त बुधवार यानि 17 अगस्त से लागू होगी. कीमतों में बढ़त के बाद से अब अमूल के हर लीटर पर ग्राहकों को 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फेडरेशन के मुताबिक बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

    17 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें

    अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए दामों के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, अमूल गोल्ड अब 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा। अमूल दूध के ये नए रेट कल से पूरे देश में प्रभावी होंगे। फेडरेशन के मुताबिक नई कीमतें गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई आदि में लागू होंगी।

    मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम 

    इसके अलावा मदर डेयरी ने 17 अगस्त से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी।

    पशु आहार की लागत बढ़ने का असर

    फेडरेशन के मुताबिक दूध उत्पादन की लागत में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। और यह बढ़ोतरी संचालन और उत्पादन की कुल लागत के बढ़ने की वजह से की गई है। अमूल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले पशु आहार की लागत 20 प्रतिशत बढ़ चुकी है। अमूल ने बयान में कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए हमारे सदस्य संघों ने किसानों के लिए कीमतों में बढ़त की थी। इसका कुछ हिस्सा अब ग्राहकों को बढाया गया है। रूस यूक्रेन संकट की वजह से जिन उत्पादों की दुनिया भर में किल्लत हुई है उसमें पशुओं का चारा भी शामिल है। इससे दुनिया भर में इसकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। जिसका असर देश में भी सप्लाई और कीमतों पर पड़ा है, और दूध उत्पादन में लगे किसानों की लागत बढ़ी है।

    गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने इसी साल 1 मार्च को भी अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय भी कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई का हवाला दिया था। कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है। अमूल ने एक बयान में कहा, ‘ लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि की है।’ 

  • पंजाबः मान सरकार के 5 माह पूरे होने पर 5 मंर्तियों ने किया रिपोर्ट कार्ड पेश, जानें कितने करोड़ रुपए किए वापिस

    पंजाबः मान सरकार के 5 माह पूरे होने पर 5 मंर्तियों ने किया रिपोर्ट कार्ड पेश, जानें कितने करोड़ रुपए किए वापिस

    चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार ने अपने पांच महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। चंडीगढ़ पंजाब भवन में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री कुलदीप धालीवाल, मंत्री हरभजन ईटीओ, मंत्री चेतन सिंह जोडामाजरा और मंत्री हरजोत बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज हमारी सरकार को बने 5 महीने हो चुके है। उसके बाद से पंजाबियों के हक में बड़े फैसले मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार ले रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पंजाब का फाइनांस प्रिंसिपल कर्ज 6349 करोड़ हमने वापिस किया। जबकि 6000 करोड़ का ब्याज दिया। इस तरह कुल 12339 करोड़ रुपए 5 महीने में वापिस कर चुके है। 10729 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया।

    मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार ने लोगों के अधिकारों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। बिजली विभाग के लिए 5341 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।  पंजाब सरकार ने 12,339 करोड़ का कर्जा वापिस किया है। उबजट के टारगेट 5 महीने में पूरे किए गए है। चीमा ने कहा कि 703 करोड़ रुपए केंद्र की योजनाओं से मिले हैं और 10,739 का 5 महीने दौरान लिया गया हैं। इस दौरान जीएसटी क्लेकशन में 24.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और 200 करोड़ गन्ना सहकारी बैंकों के माध्यम से जारी किया गया है।

    इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले 5 साल तक हर जिले को एक अस्पताल मिलेगा। केंद्र सरकार से 2 मेडिकल कॉलेजों के लिए फंड मिल चुका है.। चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि कपूरथला-होशियारपुर के लिए नए मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।  स्वतंत्रता दिवस पर 75 मोहल्ला क्लीनिक का लक्ष्य बढ़ाकर 100 कर दिया गया है।  वहीं हरजोत बैंस ने कहा कि पहले पंजाब की जेलों में यूपी गैंगस्टर रखे जाते थे और पिज्जा की तस्वीरें पोस्ट करते थे लेकिन अब जेलों में सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं और गैंगस्टरों को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस जेल से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, उसके अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरजोत बैंस ने कहा कि जो कैदी पढ़ने के इच्छुक हैं उन्हें शिक्षा दी जाएगी।

  • बददी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

    बददी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

    खेल को खेल भावना से खेले: डीएसपी नवदीप

    बददी/सचिन बैंसल: एलिमेंट्री एजुकेशन स्कूल की ओर सेकंड जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बददी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने खेलों में भाग ले रहे बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें इमानदारी व खेल भावना से खेल खेलने का संदेश दिया ।स्कूल की प्रधानाचार्य मेरिन पॉल ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि सेकंड जॉन के खेलकूद उनके विद्यालय में आयोजित हो रही है ।उन्होंने कहा कि बच्चों का खेल में भाग लेना है सबसे बड़ी बात है। जरूरी नहीं है कि हर बच्चा जीते ,लेकिन हर एक बच्चे को खेल प्रतियोगिता में भाग लेना बहुत ही अनिवार्य है  ।उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ साथ सेहत बंद होना अति आवश्यक है जो कि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने से ही आएगा। उन्होंने कहा खेलकूद से केवल शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क का भी विकास होता है ।आज के बच्चे हमारा कल का भविष्य है इसलिए हमें अपने भविष्य को संवारना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा खेलों को बढ़ावा देना चाहिए।

  • पंजाबः सरपंच ने श्मशान घाट से काटकर बेचे सफेदे के पेड़, केस दर्ज

    पंजाबः सरपंच ने श्मशान घाट से काटकर बेचे सफेदे के पेड़, केस दर्ज

    गुरदासपुरः गांव के श्मशान घाट में सफेदे के पेड़ों को काटने व बेचने के आरोप में गांव के सरपंच को नामजद किया गया है। मामला दौरागंला थाना अंतर्गत आते गांव उमरपुरा खुर्द का है और पुलिस ने दौरागंला के बीडीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना दोरागंला के एसएचओ जबरजीत सिंह ने बताया कि ब्लॉक विकास और पंचायत अफसर दोरागंला ऑफिस के पत्र नंबर 1040-43 में शिकायत दी गई थी कि तरसेम लाल सरपंच ने अपनी मर्जी से बिना विभाग की स्वीकृति लिए, विभाग से मूल्यांकन कराये व बिना सूचना दिये उमरपुरा खुर्द के गांव से अवैध रूप से सफेदे के पेड़ कटवा दिए।

    इस मामले में सरपंच पर काटे गए सफेदे के पेड़ बेचकर पैसे घबन करने के आरोप लगे है। उन्होंने कहा कि सरपंच तरसेम लाल पर लोक सेवक होने के बावजूद सरकारी संपंत्ति को नष्ट करने और खुर्द-बुर्द करने के मामले में धारा 409 के तहत थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर के बस्ती गुजां में आज हंगामा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बस्ती गुजां स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ईलाज को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा किया है। परिजनों ने अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सुबह दवाई लेने के लिए हेल्थ सेंटर में आए थे। इस दौरान वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें बाहर इंतजार करने के लिए कहा।

    परिजनों ने बताया कि जैसे कि वह मरीज को इंतजार करने के लिए बाहर लेकर आए तो बीमार होने के कारण वह उल्टियां करने लगा और इस दौरान वह जमीन पर गिर गया। परिजनों ने बताया कि मरीज की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 48 बताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेल्थ सेंटर ने मृतक के शरीर को वहीं नीचे पड़ा रहने दिया।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हेल्थ सेंटर ने इस मामले को लेकर बिलकुल ही पल्ला झाड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर हेल्थ सेंटर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से जिलें में खोले गए 6 मोहल्ला क्लीनिकों में से एक बस्ती गुजां में भी खोला गया है। बस्ती गुजां में जिस कम्युनिटी हेल्थ में परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है वह महज 6 किमी दूरी पर स्थित है। 

  • दिल का दौरा पड़ने से BCCI के पूर्व कार्यवाहक का निधन

    दिल का दौरा पड़ने से BCCI के पूर्व कार्यवाहक का निधन

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व कार्यवाहक सचिव और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। अमिताभ राजधानी रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, झारखंड राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके देहांत पर दुख जताया है।

    हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ जी ने राज्य में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी आत्मा को शांति मिले और इस घड़ी में उनके परिवार को संवेदना और शक्ति मिले। दुख की बात है।”

    अस्पताल के चिकित्सक डा. वरुण कुमार ने बताया, “झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद सुबह लगभग पौने आठ बजे आपात चिकित्सा कक्ष में लाया गया, जहां उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों के दल ने पूरा प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका और लगभग नौ बजे उनका निधन हो गया।”

    चौधरी ने रांची को झारखंड क्रिकेट का हेडक्‍वार्टर बनाने में अहम भूमिका निभाई और जमशेदपुर से पूरा आधार यहां लेकर आए। उनकी निगरानी में एक विश्‍व स्‍तरीय स्‍टेडियम का निर्माण हुआ और स्‍टेडियम के एक छोर का नाम उनके नाम पर रखा गया। पूर्व आईपीएस चौधरी ने राजनीति में भी भूमिका निभाई। मगर क्रिकेट उनका जुनून था। वो 2005-06 जिंबाब्‍वे दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। इस दौरे पर सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल के बीच विवाद की खबरें शुरू हुईं थीं।

    इसके बाद अमिताभ चौधरी ने सीओए और बीसीसीआई के अंतर्गत काम किया और मुश्किल प्रशासकों की चुनौती का सामना करना पड़ा। वह विराट कोहली और अनिल कुंबले विवाद के भी साक्षी रहे, जहां भारतीय टीम से कुंबले को बाहर होना पड़ा था। 

  • कश्मीरी पंडित भाइयों पर आतंकियों ने चलाई गोलियां, एक की मौत

    कश्मीरी पंडित भाइयों पर आतंकियों ने चलाई गोलियां, एक की मौत

    शोपियांः जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों को टारगेट किया गया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडित भाइयों से पहले उनका नाम पूछा। इसके बाद अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई। जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आतंकियों ने कश्मीरी पंडित भाइयों पर सेब के बाग में गोलियां बरसाईं हैं।
    शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुनील भट्ट औऱ उनके भाई अपने सेब के बागान में जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनसे नाम पूछा और फिर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। टारगेट किलिंग में कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई। जबकि फायरिंग में परतिंबर नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
    शोपियां के छोटेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग में सुनील भट्ट और उनके भाई को गोली लगी थी, जिसमें सुनील भट्ट की मौत हो गई। जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले कश्मीरी पंडियों के नाम पूछे गए थे। इसके बाद गोलियां बरसाईं गई हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना मुश्किल

    बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना मुश्किल

    लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी। प्रांत में तीन दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है।

    पुलिस ने बताया कि यह हादसा लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक ‘मोटरवे’ पर हुआ। आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे यात्री आग की चपेट में आ गए।’’

    उन्होंने बताया कि आग में झुलस गए छह यात्रियों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव पूरी तरह झुलस गए थे और उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। डीएनए जांच के लिए उनके शव परिवार को सौंपे जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए, जिससे बचाव एवं दमकल दलों को बचाव अभियान को अंजाम देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रशासन से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की, मृतकों की पहचान करने में मदद करने को भी कहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक ट्रक और बस के बीच टक्कर होने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। 

  • 200 फीट नीचे जा गिरी ITBP की बस, हादसे में कई जवानों की मौत, देखें तस्वीरें

    200 फीट नीचे जा गिरी ITBP की बस, हादसे में कई जवानों की मौत, देखें तस्वीरें

    चंदनवाड़ीः जम्‍मू और कश्‍मीर में सुरक्षा बलों संग मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। इंडो तिब्‍बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के जवानों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। यह हादसा चंदनवाड़ी के पास हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में ITBP के 37 और पुलिस के 2 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। 

    6 जवानों की मौत, कई बुरी तरह घायल

    सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है। अभी तक सामने आया है कि हादसे में 6 जवान मारे गए हैं। वहीं 32 घायल हैं। फिलहाल ITBP की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने सिर्फ इतना ही कहा है कि गंभीर रूप से घायल जवानों को अस्पताल में शिफ्ट किया है। शुरुआती जानकारी में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। जवानों को ले जा रही बस 200 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस के परखच्‍चे उड़ गए। 

    घायलों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर स्थित आर्मी अस्‍पताल ले जाया जा रहा है। चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रहे इन जवानों की ड्यूटी अमरनाथ यात्रा के लिए लगाई गई थी। अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जवान वहां से वापस लाए जा रहे थे। कई के हादसे में मारे जाने की आशंका है। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। 

    इस हादसे को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “कश्मीर के पहलगाम में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। अमरनाथ यात्रा में लगी ITBP की बस खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने और जख्मी होने की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है। शहीदों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करता हूं।

  • पंजाबः नए MBBS डॉक्टरों को सीधे अस्पतालों में नहीं मिलेगी तैनाती, सरकार लेकर आई नया नियम

    पंजाबः नए MBBS डॉक्टरों को सीधे अस्पतालों में नहीं मिलेगी तैनाती, सरकार लेकर आई नया नियम

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती के लिए नए नियम लेकर आई है। नए नियमों के मुताबिक एमबीबीएस करके डॉक्टर बनने वालों को अब सीधे अस्पतालों में तैनाती नहीं मिलेगी। दरअसल, एमबीबीएस करके डॉक्टर के पद पर तैनाती को लेकर मान सरकार ने कुछ बदलाव किए है। नए नियमों के मुताबिक एमबीबीएस करके डॉक्टर बनने वालों को पहले मोहल्ला क्लीनिक में सेवाएं देनी होगी। बता दें कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए जो कॉन्सेप्ट सरकार ने तैयार किया है, उसके तहत एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद डॉक्टार सेवाएं देने सीधे अस्पताल में नहीं जाएंगे, बल्कि मोहल्ला क्लीनिकों में आएंगे। जब वहां पर दो-तीन साल की प्रैक्टिस हो जाएगी तो उन्हें बड़े अस्पतालों में उन्हें भेजा जाएगा।

    जानकारी के लिए आपको बता दे कि पंजाब में कोई हार्ड एरिया नहीं है,जिसके मद्देनज़र यहां एमबीबीएस करने के बाद डॉक्टरों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों की डिस्पेंसरियों में नहीं होती थी। डॉक्टर देहात के इलाकों में जाते ही नहीं थे। अधिकतर ग्रामीण चिकित्सा केंद्र इसी वजह से खाली पड़े हुए हैं। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी डिस्पेंसरियां ऐसी हैं, जहां पर सालों से कोई डॉक्टर नहीं आया। इस लिहाज से ग्रामीण बैंकों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की एक बढ़िया पहल मानी जा सकती हैं। क्युकी जिन एमबीबीएस डॉक्टरों की सेवाओं से वह काफी समय से वंचित थे वो सेवाएं अब उनकों मोहल्ला क्लीनिक के जरिये मिला करेगी। चिकित्सा क्षेत्र के माहिरों का मानना है कि यदि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में खोले गए आम आदमी के मोहल्ला क्लीनिक कामयाब होते हैं तो इसका एक बड़ा इम्पैक्ट यह भी आएगा कि शहरों में बड़े अस्पतालों का लोड कम होगा।

    मोहल्ला क्लीनिक में मरीज की जानकारी ऑनलाइन होगी। क्लीनिकों में जब कोई इलाज के लिए जाएगा तो टैब से जानकारी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी। इसके बाद चिकित्सक ने मरीज को क्या बीमारी बताई, उसके लिए क्या दवा दी, एक्सरे या कोई टेस्ट करवाएं हैं, यह जानकारी भी विभाग के पास ऑनलाइन रहेगी। इसके आलावा मरीजों को स्मार्ट कार्ड देने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिसमें उसकी बीमारी से संबंधित हिस्ट्री दर्ज होती जाएगी। सरकार इसे आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से भी जोड़ने जा रही है। इससे यह फायदा होगा कि मरीज किसी गंभीर बीमारी को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर को उसकी बीमारी की हिस्ट्री पहले पता चल जाएगी और इलाज में देरी नहीं होगी।