Category: Facts|Punjab>Jalandhar|Lifestyle|Punjab>Patiala

  • अब Punjabi में भी आएंगी दुनिया के सबसे बड़े YouTuber और Businessman की Videos

    अब Punjabi में भी आएंगी दुनिया के सबसे बड़े YouTuber और Businessman की Videos

    Content Creator Jaggi Rajgarh से की सांझेदारी

    पटियालाः दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर और बिजनेसमैन मिस्टर बीस्ट की वीडियो की अब पंजाबी में डबिंग सुनने को मिलेगी। ये डबिंग पंजाब का एक कंटेंट क्रिएटर जग्गी राजगढ़ करेगा। मिस्टर बीस्ट द्वारा अपने चैनल पर 2 दिन पहले एक वीडियो जारी किया गया, जिसे पंजाबी भाषा में भी लोग सुन पाएंगे। दरअसल, बीते दिनों दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट मुंबई में आया था। इस दौरान जग्गी की मिस्टर बीस्ट के साथ मुलाकात हुई थी, तब मिस्टर बीस्ट ने अपनी वीडियो को पंजाबी में डब करने के लिए मन बनाया था और जग्गी को आश्वासन दिया था कि वह पंजाबी में उनकी वीडियो डब करेंगे। करीब एक हफ्ता पहले ही मिस्टर बीस्ट ने एक वीडियो डब करने के लिए जग्गी को पार्सल भेजा था जिसके बाद जग्गी ने उक्त वीडियो को डब किया और उक्त डबिंग के प्रोसेस को लेकर वीडियो भी जारी किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामान करना पड़ा, मगर उन्होंने अपना काम अच्छे से किया। मिस्टर बीस्ट की उक्त वीडियो का टाइटल था कि 1 डॉलर से लेकर 5 लाख डॉलर की रोमैंटिक डेट। मिस्टर बीस्ट की वीडियो डब किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए जग्गी ने कहा कि मेरे पास मिस्टर बीस्ट द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट आ चुकी थी, भगवान का शुक्रिया, मैंने अपना काम शुरू किया। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि शाम करीब 6 बजे मैंने अपना काम शुरू किया और रात डेढ बजे तक लगातार काम किया। बता दें कि जग्गू के इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 23 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, जग्गी के यूट्यूब पर करीब 1.69 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

    मिस्टर बीस्ट की हर माह की कमाई

    जानकारी अनुसार एक अनुमान है कि बिलेनियर यूट्यूबर और बिजनेसमैन मिस्टर बीस्ट की हर महीने की अर्निंग 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 427 करोड़ रुपए है। 2024 में वे 26 साल की उम्र में अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए थे। यानी तब उनकी नेटवर्थ 8,500 करोड़ रुपए के करीब थी। सेलेब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक वे दुनिया के 8वें सबसे युवा अरबपति हैं। उनका नाम जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन है। हालांकि, सेलिब्रिटी नेट वर्थ में जो 50 मिलियन डॉलर का मंथली फिगर दिया गया है वो मिस्टर बीस्ट के एनुअल ग्रॉस रेवेन्यू के आधार पर लिया गया है। बता दें कि मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब पर करीब 403 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

    12 साल की उम्र में शुरू किया यूट्यूब चैनल

    7 मई 1998 को अमेरिका के कंसास में जन्में मिस्टर बीस्ट ने महज 12 साल की उम्र में ‘MrBeast6000’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआती दिनों में वे गेमिंग और दूसरे यूट्यूबर्स की कमाई का अनुमान लगाने जैसे वीडियो बनाते थे, लेकिन 2017 में 1 लाख तक गिनती करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद उनकी किस्मत बदल गई।