Category: International|National

  • Thailand में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, पाकिस्तानी नागरिक के कहने पर भारतीयों ने की किडनैपिंग

    Thailand में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, पाकिस्तानी नागरिक के कहने पर भारतीयों ने की किडनैपिंग

    बैंकॉकः थाईलैंड में तीन भारतीय पर्यटकों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पांच भारतीय नागिरकों को गिरफ्तार कर तीनों युवकों को रेस्कयू कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपहरण किए युवकों के परिजनों से फिरौती की मांग की है। आरोपियों ने बताया कि ये काम उन्होंने पाकिस्तानी नागिरक के कहने पर किया था।

    पीड़ितों की पहचान मोहित (23), आशीष (24) और हिमांशु (20) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उन्हें सस्ते 7 दिन के टूर पैकेज का लालच देकर थाईलैंड के पटाया शहर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें एक घर में बंधक बना लिया और उनके परिवारों से तीनों के बदले 40-40 लाख रुपए, यानी कुल 1.20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (38), जगजीत सिंह (38), रंभालक कुमार (24), सुखबीर सिंह (37) और कुलरा सिंह (27) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से चैट एप्लीकेशन के जरिए दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थे। उसी ने अपहरण की पूरी साजिश रची थी।

    फिरौती की रकम क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लेने की योजना बनाई गई थी। इसके बदले आरोपियों को नकदी, कीमती सामान और थाईलैंड से बाहर जाने के लिए एयरलाइन टिकट देने का वादा किया गया था। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा गया। उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया।

    आरोपियों ने पीड़ितों के शरीर पर लाल स्प्रे पेंट लगाया, ताकि वीडियो कॉल के दौरान ऐसा लगे कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनके शरीर से खून बह रहा है। इन वीडियो के जरिए परिवारों पर फिरौती देने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ितों के परिजनों ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। इसके बाद 21 जुलाई को दूतावास ने चोनबुरी इमिग्रेशन पुलिस और पटाया पुलिस को अलर्ट किया।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पटाया के एक टाउनहाउस में छापा मारा। वहां तीनों पीड़ित अलग-अलग कमरों में बंधे हुए मिले। उनके मुंह पर टेप लगी था और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस को मौके से टेप, लकड़ी का डंडा और लाल स्प्रे पेंट बरामद हुआ है।

  • Burlington में महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय ड्राइवर मनदीप सिंह गिरफ्तार

    Burlington में महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय ड्राइवर मनदीप सिंह गिरफ्तार

    बर्लिंगटनः कनाडा की हॉल्टन रीजनल पुलिस सर्विस ने बर्लिंगटन में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एक भारतीय ड्राइवर मनदीप सिंह (25) को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2 यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज है। पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्ऱवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार 16 जून, 2026 को शाम एक महिला बर्लिंगटन रेलवे स्टेशन के साउथ पार्किंग लॉट में मौजूद थी। इस दौरान मनदीप सिंह उसके पास आया और बातचीत शुरू की। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला वहां से निकलकर पास की एक दुकान पर चली गई, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और वहां पहुंच गया और वहां भी महिला का यौन उत्पीड़न किया।

    पुलिस ने बताया कि घटना में महिला को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। शिकायत मिलने के बाद चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट सेल ने मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय आरोपी एक किराए के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। इस वजह से उन्हें शक है कि उसके खिलाफ और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं।

    पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी कर जनता से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है या वह भी आरोपी का शिकार हुआ है, तो उसे चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन डिपार्टमेंट से संपर्क करना चाहिए। इस मामले में पीड़ितों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने मामले में लोगों से आगे आने और संपर्क करने की अपील की है।

  • Anahat Singh ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन

    Anahat Singh ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन

    कनाडाः भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने दूसरे वरीयता प्राप्त मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराया।

    अनाहत सिंह की ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जूनियर विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी चैम्पियन नहीं बन सका था। अनाहत ने 2005 में फाइनल तक पहुंचने वाली जोशना चिनप्पा से भी एक कदम आगे बढ़ते ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

    खिताबी मुकाबले में अनाहत सिंह शुरू से ही पूरी तरह हावी रहीं. पहले गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते सलेम को सिर्फ तीन अंक लेने दिए। दूसरे गेम में मिस्र की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्टार ने संयम बनाए रखा और बढ़त को बरकरार रखा। तीसरे गेम में भी सलेम ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में अनाहत ने शानदार शॉट्स खेलते मुकाबला सीधे गेमों में खत्म कर दिया।

    अनाहत सिंह का प्रदर्शन सिर्फ फाइनल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल से दबदबा बनाए रखा।

    नॉकआउट स्टेज में अनाहत सिंह का सामना लगातार मिस्र की तीन खिलाड़ियों से हुआ. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हबीबा रिज्क को 3-1, सेमीफाइनल में बार्ब सामेह को 3-1 और फाइनल में रुकय्या सलेम को 3-0 से हराकर साबित कर दिया कि वह इस खिताब की सबसे मजबूत दावेदार थीं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि साल 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में इतिहास रचने पर अनाहत सिंह को बधाई दी। वह ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बन गई हैं, उनकी इस बड़ी कामयाबी से देश के युवाओं में स्क्वैश खेल का क्रेज और बढ़ेगा।

     

  • America में पंजाबी युवक ने Roommate पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

    America में पंजाबी युवक ने Roommate पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में एक घटना सामने आई है, जहां 22 साल के एक पंजाबी युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही रूममेट पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी गुस्से में आ गया और उसने पीड़ित के सिर पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे उसका सिर घायल हो गया और बहुत ज्यादा खून बहने लगा।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। NYPD ने संदिग्ध युवक की तस्वीर जारी की है, हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

    गौरतलब है कि अमेरिका में पंजाबी युवाओं के बीच आपसी हिंसा की यह कोई पहली घटना नहीं है। दो महीने पहले न्यूयॉर्क के रिचमंड इलाके में पंजाबी युवाओं के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें लाठियों का इस्तेमाल किया गया था। इतने कम समय में हिंसा की इस दूसरी घटना ने स्थानीय प्रशासन और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है।

     

  • America में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, Body की प्रेमिका को भारत भेजी फोटो

    America में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, Body की प्रेमिका को भारत भेजी फोटो

    वाशिंगटनः अमेरिका में एक भारतीय ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या करने के बाद अपनी मृत पत्नी की फोटो गर्लफ्रेंड को भारत में भेजी। आरोपी पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अमेरिका पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान (30) अविनाश नार्ने के रूप में हुई है।

    आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है। जिसकी शादी 2025 में राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। ये घटना 27 अक्तूबर, 2025 की है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। शातिर पति पुलिस को गुमराह कर रहा था।

    शुरुआती जांच में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घर में नहीं था, मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था, जब मैं घर आया तो बाथरूम में पत्नी राजिता ने अपने आप को बंद किया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता मृत पड़ी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजिता की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद मामले को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई गई।

    जांच में पता चला कि अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान उसने राजिता से अरेंज मैरिज की। पुलिस के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे।

    हत्या वाले दिन अविनाश ने गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्नी की मौत के अगले दिन उसने राजिता के शव की तस्वीर उसे भेजी थी। पुलिस के घर पहुंचने पर अविनाश ने कहा था कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी, हो सकता है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बाथरूम में गिर गई हो।

    पुलिस कई महीनों तक डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दूसरे सबूत जुटाती रही। इसके बाद जुलाई 2026 में अविनाश से दोबारा पूछताछ की और उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें आरोपी को जमानत के लिए 50 लाख डॉलर यानी करीब 47 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

     

     

  • निज्जर हत्याकांडः लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर हत्या के आरोप, America नेे रखा 50,000 Dollar का इनाम

    निज्जर हत्याकांडः लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर हत्या के आरोप, America नेे रखा 50,000 Dollar का इनाम

    नई दिल्लीः अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर 50 हजार डॉलर का इनाम की घोषणा की है। संघीय जांच एजेंसी ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है।

    आपको बता दें वर्ष 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी। गोल्डी बराड़ को भारतीय की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और पंजाब पुलिस भी उसे भारत के सबसे वांछित अपराधियों में शामिल कर चुकी हैं।

    गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी प्रमुख आरोपी है। FBI ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा। एजेंसी के अनुसार, वह लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सक्रिय सदस्य है, जो अमेरिका और कनाडा में हत्या, रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य हिंसक अपराधों में संलिप्त रहा है।

    जांच एजेंसी का कहना है कि गोल्डी बराड़ के अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो शहरों के अलावा कनाडा, भारत और मेक्सिको से भी संबंध रहे हैं।

    अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा चलाए इस संयुक्त अभियान में भारत से संचालित तीन संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े 37 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए और 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  • स्कूल में firing, 3 Student’s की मौत; देखें वीडियो

    स्कूल में firing, 3 Student’s की मौत; देखें वीडियो

    मनीलाः मध्य फिलीपींस के टाक्लोबन शहर स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसकी एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में बच्चे शोर मचा रहे है और गोलीबारी की आवाजे आ रही है।
    जानकारी के अनुसार गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। ये घटना सुबह करीब 9 बजे बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल परिसर के भीतर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया है। सूचना पाकर मौके पर पकड़े गए आरोपी की पहचान कानून के उल्लंघन में शामिल एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो बरंगाय सैन जोस का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी की वजह क्या थी? आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण यह गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस ने ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है और कहा है कि उनके परिवारों को अभी सूचित नहीं किया गया है।  
  • लुटेरों ने NRI परिवार से गहने लूटे; लूटेरे फरार, पुलिस ने डकैत समझकर परिवार पर चलाई दी गोलियां, बच्ची की मौत

    लुटेरों ने NRI परिवार से गहने लूटे; लूटेरे फरार, पुलिस ने डकैत समझकर परिवार पर चलाई दी गोलियां, बच्ची की मौत

    इस्लामाबादः पाकिस्तान में एनआरआई बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार परिवार ऑस्ट्रेलिया से चकवाल शहर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। बुधवार रात वे किराये की कार से सफर कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर कर उनके गहने लूट लिए थे। बच्ची की पहचान 9 साल की हानिया अहमद के रूप में हुई है। हानिया अपने परिवार के साथ पाकिस्तान घूमने आई थी।

    सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के केवडेल इलाके का यह परिवार चकवाल शहर में आया हुआ था। आरोपी गहने लूट कर मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर उन पर पड़ गई। लुटेरे मौके से फरार हो गए और परिवार भी वहां से आगे बढ़ गया।

    पुलिस ने गलती से परिवार की कार को लुटेरों की गाड़ी समझ लिया और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची की मां सुरक्षित है। संदिग्ध लुटेरों ने एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि हानिया के पिता ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पुलिस ने ही सबसे पहले गोली चलाई थी।

    इस घटना पर बयान देते ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि सबसे पहले परिवार और फिर बाकी लोगों को भी सच्चाई पता चल सके।

    ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते कहा कि वह मृत बच्ची के परिवार और घायल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को हरसंभव कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है। मंत्रालय ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। यह परिवार हाल ही में मक्का की धार्मिक यात्रा (हज/उमरा) पूरी करके पाकिस्तान पहुंचा था।

    पुलिस ने गोली चलाने वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच टीम (जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम) भी बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट में शामिल दो संदिग्ध लोगों को बाद में एक अलग मुठभेड़ में मार गिराया गया। पाकिस्तान के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इसे गलत पहचान की वजह से हुई एक दुःखद घटना बताया है और कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के जरिए परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

  • PM Modi ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

    PM Modi ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

    US Iran war: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने सऊदी अरब के समकक्ष और क्राउन प्रिंस HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर चर्चा की, जो एक महीने से ज्यादा समय से जारी है। मोदी ने कहा कि इस बातचीत के दौरान, उन्होंने दोहराया कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों की निंदा करता है। मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM, HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों की भारत की निंदा को दोहराया।” उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि शिपिंग लाइनों को खुला रखना ज़रूरी है। मोदी ने पोस्ट में लिखा, “हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर सहमत हुए। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

    PM मोदी और ट्रंप में हुई बातचीत

    यह बातचीत उन कई फोन कॉल्स की कड़ी में सबसे नई है जो मोदी ने पिछले एक महीने में कई विश्व नेताओं के साथ की हैं, जब से 28 फरवरी को ईरान और इजरायल समर्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ा है। इस हफ्ते की शुरुआत में मंगलवार, 24 मार्च को, मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोन आया था और दोनों नेताओं के बीच “पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान” हुआ।

    होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए जरूरी

    उन्होंने आगे कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है, और यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ रहे, पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। मोदी ने लिखा, “हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमत हुए।”  
  • सुबह- सुबह 5.7 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

    सुबह- सुबह 5.7 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह आए भूकंप के झटके का असर बंगाल के साथ बांग्लादेश के ढाका तक दिखा। अमेरिकी एजेंसी- USGS ने बताया है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंगडी के पास रहा। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

    भूकंप गहराई 10 किलोमीटर (6 मील) मापी गई। भूकंप सुबह 10:08 से 10:10 बजे के बीच कुछ सेकंड तक महसूस किया गया। कोलकाता, मालदा, नदिया, कूचबिहार सहित पश्चिम बंगाल के कई जिलों में लोगों ने कंपन महसूस किए। जिसके चलते लोग अपने घरों, दफ्तरों और इमारतों से निकलकर सड़कों पर आ गए। अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अचानक कंपन महसूस होने से लोग डर गए और उन इलाकों में हड़कंप मच गया।