Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 15 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 15 फरवरी 2026

    15 फरवरी, 2026 का दिन हमें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर और फोकस्ड बना रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वे हमें समझदारी के साथ प्रैक्टिकल फैसले लेने की प्रेरणा दे रहे हैं। शनिदेव मीन राशि में होकर हमारे विजन को क्लैरिटी दे रहे हैं, जबकि मंगलदेव मकर राशि में उच्च के होकर प्रोफेशनल लाइफ में जबरदस्त एनर्जी और उत्साह भर रहे हैं। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव रिश्तों और सुख-सुविधाओं में तालमेल बनाए रखेगा। आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपने लक्ष्य को लेकर सीरियस हैं और लाइफ में स्टेबिलिटी चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन अपने जीवन में अनुशासन के साथ स्थिरता लाने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको करियर के प्रति काफी फोकस्ड बनाएंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत मैच्योरिटी से निभाएंगे और लगातार मेहनत करने के लिए डटे रहेंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा सीरियसनेस या जिद्दीपन न लाएं। काम के दबाव की वजह से थकान या मूड स्विंग्स हो सकते हैं, इसलिए खुद पर ज्यादा प्रेशर न डालें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी और आपकी मेहनत और प्रयासों को पहचान मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करने से बॉन्ड मजबूत होगा।

    वृषभ राशि: आज धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। शुक्रदेव का प्रभाव आपके करियर और प्रतिष्ठा को बढ़ाने में मदद कर रहा है। आज आप नई चीजों को सीखेंगे और दुनिया को नए नजरिए से देखेंगे। स्वभाव में अड़ियलपन न लाएं, बदलाव के प्रति फ्लेक्सिबल रहें। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने या ज्यादा सोचने से आपकी प्रोग्रेस रुक सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी मैच्योरिटी और रिलायबिलिटी की तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर फ्यूचर गोल्स डिस्कस करेंगे तो रिश्ते को गहराई और मजबूती मिलेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन प्लानिंग और लर्निंग का है। बुधदेव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन देंगे। आज आप अपनी एनालिटिकल पावर से पेंडिंग काम निपटाएंगे। मन की शांति पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने या ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन खुद को संभालें। करियर में स्ट्रैटेजिक सोच और धैर्य से काम करने पर शानदार नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा।

    कर्क राशि: आज संतुलित तरीके से दूसरों को सहयोग देंगे। चंद्रदेव सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो पार्टनरशिप और रिश्तों में बैलेंस बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज आप इमोशनली काफी समझदार होंगे, जिससे आप दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। दूसरों की राय पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें और मूड स्विंग्स पर कंट्रोल रखें। जिम्मेदारियों के तनाव की वजह से मन थोड़ा अशांत हो सकता है, इसलिए शांत रहें। करियर में टीम वर्क और डिप्लोमेटिक बातचीत से आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में आपसी समझदारी बढ़ेगी।

    सिंह राशि: आज का दिन अनुशासन और फोकस का है। सूर्यदेव के प्रभाव से रिश्तों में सहयोग और संतुलित व्यवहार बना रहेगा। आज आप अपने डेली रूटीन को सुधारने और पेंडिंग टास्क को पूरा करने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे। अहंकार और गुस्से से बचें । राशि स्वामी सूर्य अब एक मास राहु के साथ ही रहने वाले हैं इसलिए स्वभाव में फ्लेक्सिबिलिटी अपनाएं। रिलैक्स होकर काम के बोझ को धीरे-धीरे कम करें, बेवजह स्ट्रेस न लें। करियर में आपकी मेहनत और डेडीकेशन को सराहना मिल सकती है। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें सपोर्ट दें।

    कन्या राशि: आज का दिन क्रिएटिविटी और स्पष्टता का है। आपके राशि स्वामी बुध हैं और बुधदेव का कुम्भ राशि से गोचर आपको अपनी सेहत और डेली रूटीन के प्रति सचेत करेगा। आज आपकी एनालिसिस यानि समीक्षा की स्किल्स काफी अच्छी रहेंगी। आप प्रैक्टिकल तरीके से चीजों को हैंडल करेंगे। खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें, बड़े नजरिए से सोचें। परफेक्शन के पीछे न भागें, छोटी-छोटी कमियों पर फोकस करने से तनाव बढ़ सकता है। करियर में नए आइडियाज और डिसिप्लिन से आप शानदार प्रोग्रेस हासिल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

    तुला राशि: आज अपनी भावनाओं में संतुलन लाएंगे। राशि स्वामी शुक्र सूर्य, बुध और चंद्र के साथ कुम्भ राशि में चल रहे हैं। शुक्रदेव के प्रभाव से आप रिश्तों में नई एनर्जी और रचनात्मकता महसूस करेंगे। आज आप घर-परिवार पर ध्यान देंगे। मानसिक शांति पाने के लिए थोड़ी देर ध्यान करना अच्छा रहेगा। पुरानी बातों को याद करके भावनात्मक रूप से परेशान न हों। जिम्मेदारियों के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई रिएक्शन न दें, शांत रहें। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और धैर्य आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव लाइफ में पार्टनर को सपोर्ट देने से रिश्ता और भी खुशनुमा हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि: आज साहस के साथ अपनी बात सबके सामने रखेंगे। आपकी राशि के स्वामी मंगल उच्च के हैं जो अच्छी बात है लेकिन साथ ही में वे अस्त भी हैं। मंगलदेव के प्रभाव से आपकी पहल करने की क्षमता को काफी ज्यादा रहेगी। आज आप अपने आइडियाज को बहुत स्पष्ट ढंग से रखेंगे। आपके रुके हुए काम जोश के साथ पुरे होंगे। बातचीत के दौरान स्वभाव में कठोरता न लाएं, दूसरों की राय भी सुनें। बेवजह का स्ट्रेस सेहत पर असर डाल सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको पहचान दिलाएगी। लव लाइफ में ईमानदारी और धैर्य से रिश्ता गहरा होगा।

    धनु राशि: आज स्थिरता आएगी। आज का दिन हर जातक के लिए नई उम्मीद का है। राशि स्वामी बृहस्पतिदेव के प्रभाव से आपको रिश्तों में सहयोग मिलेगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी। आज आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित करेंगे। पैसों को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार न करें। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करेंगे, आलस्य से बचें। दिन की शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है, लेकिन आप अपनी पॉजिटिव सोच से उसे दूर कर लेंगे। करियर में नेटवर्किंग और सही स्ट्रैटेजी से आप सफलता की नई ऊंचाई छुएंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और गर्माहट महसूस होगी।

    मकर राशि: आज अपनी मेहनत से खुद को मानसिक स्थिरता और मजबूती देंगे। राशि स्वामी शनिदेव का प्रभाव आपकी सहनशक्ति और कुछ भी शुरू करने की पहल करने में मदद करेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे । आज आप खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता न लाएं। ज्यादा चुपचाप या अकेले रहने से बचें। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी। बहुत समय से की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से भरोसा और सहयोग बढ़ेगा।

    कुंभ राशि: आज सोच समझकर प्लानिंग करेंगे। आपके स्वामी शनिदेव आपको आर्थिक मामलों को प्रैक्टिकल तरीके से संभालने की समझदारी दे रहे हैं। आज आप जल्दबाजी में एक्शन नहीं लेंगे । आप शांत रहकर चीजों को देखेंगे और सोच समझकर प्रतिक्रिया देंगे। बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग करने से बचें। खुद को दूसरों से अलग-थलग करने से बचें। पुरानी बातों को लेकर मन में उदासी न लाएं, खुद को पॉजिटिव रखें। पर्दे के पीछे बनाई गई स्ट्रैटेजी भविष्य में आपको करियर में बड़े फायदे दिलाएगी। रिश्ते में मिठास और प्यार वापिस लाने के लिए अपने पार्टनर को थोड़ी पर्सनल स्पेस भी दें।

    मीन राशि: आज का दिन भावनाओं में स्पष्टता और प्रगति को लेकर आ रहा है। देवगुरु बृहस्पतिदेव के शुभ प्रभाव से आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आज आप अपने इन्टूशन और सोशल नेटवर्क की मदद से अपने गोल्स पूरा करने की कोशिश करेंगे। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां लेने में सावधानी बरतें । दूसरों की बातों को दिल से न लगाएं। आज हर काम को पूरा करने के लिए समय का ध्यान रखें। करियर में नेटवर्किंग और टीम वर्क से आपको बेहतरीन पहचान और सफलता मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ खुशियां बांटने के लिए कुछ प्लान बना सकते है।

  • आज का राशिफल, 14 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 14 फरवरी 2026

    आज 14 फरवरी, 2026 को दैवीय कृपा आपको आत्मविश्वास और नई उम्मीदों की ओर ले जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो मन में सीखने की इच्छा और भविष्य के प्रति स्पष्टता जगाते हैं। मंगलदेव मकर राशि (दसवें भाव) में उच्च के होकर आपके करियर और जिम्मेदारियों को मजबूती दे रहे हैं। यह समय एम्बिशन और सकारात्मक सोच के संतुलन का है। आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रोजमर्रा के अनुशासन के साथ अपने लॉन्ग-टर्म गोल्स पर फोकस करना चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन ‘एम्बिशन और प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर आपको करियर में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस या जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। तुरंत परिणाम की चाहत आपको बेवजह तनाव दे सकती है। करियर में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी और नई प्लानिंग सफल रहेगी। लव लाइफ में ईमानदारी और गहरी बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा।

    वृषभ राशि: आज का दिन ‘स्थिरता और व्यावहारिक उपलब्धि’ का है। लग्न स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपके प्रोफेशनल मान-सम्मान को बढ़ा रहा है। आज आप अपने काम में बहुत दृढ़ रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि स्वभाव में ईगो न लाएं और पुरानी नकारात्मक बातों को पकड़कर न बैठें। भावनात्मक रूप से सख्त होना रिश्तों में दूरी ला सकता है। बजट को दोबारा चेक करना जरूरी है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति लचीलापन अपनाएं। सेहत के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें।

    मिथुन राशि: आज का दिन ‘लर्निंग और नेटवर्किंग’ का है। आपके लग्न स्वामी बुधदेव नौवें भाव में बैठकर आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स उत्तम रहेंगी । सावधानी इसमें बरतें कि सामर्थ्य से ज्यादा काम न करें , वरना मानसिक थकान हो सकती है। बिना सोचे-समझे किए गए कमिटमेंट आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। करियर में टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य की चर्चा सुखद रहेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन का है। चंद्रदेव का गोचर आपको दैनिक कार्यों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। आज आपकी इच्छाशक्ति और इंट्यूशन काफी मजबूत रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि छोटी परेशानियों को दिल पर न लें और काम टालने की आदत से बचें। बहुत ज्यादा इमोशनल होकर फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है। करियर में पेंडिंग काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। लव लाइफ में आपसी सपोर्ट बढ़ेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन ‘क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास’ का है। सूर्यदेव का प्रभाव आपको चुनौतियों का सामना करने की शक्ति दे रहा है। आज आप जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ईगो और गुस्से को काम के बीच न आने दें। जल्दबाजी में परिणाम पाने की कोशिश आपका तनाव बढ़ा सकती है। करियर में आपके नए आइडियाज की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और जोश बनाए रखें।

    कन्या राशि: आज का दिन ‘गहरी सोच और स्पष्टता’ का है। बुधदेव का छठे भाव में होना आपको तर्क और विचार की बेहतर समझ देगा। आज आप किसी भी जटिल कार्य को व्यवस्थित कर लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और परफेक्शन के पीछे सेहत न बिगाड़ें। ज्यादा चिंता करने से बचें। करियर में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में समझदारी से बॉन्डिंग मजबूत होगी।

    तुला राशि: आज का दिन ‘हॉर्मोनी और बेहतर प्लानिंग’ का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को संतुलित बना रहा है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बढ़िया तालमेल बिठाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि अपनी क्षमता से ज्यादा काम का वादा न करें। किसी भी बात पर तुरंत रियेक्ट करने से बचें। करियर में डिप्लोमेसी आपको दूसरों से बेहतर परफॉर्म करने में मदद करेगी। लव लाइफ में शांति और धैर्य बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन ‘साहस और आर्थिक समझदारी ‘ का है। मंगलदेव तीसरे भाव में बैठकर आपको रिस्क लेने और नई पहल करने का हौसला दे रहे हैं। आज आप अपनी बात बहुत स्पष्टता से रख पाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। बिना प्लानिंग के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी के शानदार परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें और हल्का व्यायाम करें।

    धनु राशि: आज का दिन ‘उम्मीद और नई शुरुआत’ का है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में होना आपको मानसिक रूप से बहुत ऊर्जावान और पॉजिटिव बनाएगा। शाम तक आप काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर गलतियां न करें। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाना आपको दुखी कर सकता है। करियर में नेटवर्किंग और नए संपर्क आपको सफलता के रास्ते पर ले जायेंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और ईमानदारी महसूस होगी।

    मकर राशि: आज का दिन ‘मेहनत और मानसिक मजबूती’ का है। शनिदेव का गोचर आपकी कमिटमेंट और वर्क एथिक्स को नई ऊंचाइयां देगा। आज आप कठिन कार्यों को भी अपनी प्लानिंग से सरल बना लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद को अकेलेपन से दूर रखें और परिवार के लिए भी समय निकालें। पुरानी बातों को याद कर मूड खराब न करें। करियर में टीम वर्क से आपकी प्रोग्रेस स्थिर रहेगी। फाइनेंस में लॉन्ग-टर्म निवेश पर ध्यान दें ।

    कुंभ राशि: आज का दिन ‘सोशल कनेक्शन और नई प्लानिंग’ का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव वाणी और धन के भाव में होकर आपको बहुत ही प्रैक्टिकल सोच दे रहे हैं। आज आप अपने फ्यूचर गोल्स पर गहराई से काम करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि एक साथ कई काम शुरू न करें, वरना कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। करियर में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और पेशेंस ही आपको सफलता दिलाएगी। लव लाइफ में आपसी स्नेह और मधुरता रहेगी।

    मीन राशि: आज का दिन ‘इमोशनल क्लैरिटी और ग्रोथ’ का है। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव आपको मानसिक स्थिरता और सुख प्रदान करेगा। आज आपकी ‘गट फीलिंग’ आपको करियर में सही दिशा दिखाएगी। सावधानी इसमें बरतें कि बहुत ज्यादा संवेदनशील होकर हर काम करने का प्रयास न करें। काम टालने की आदत से आज नुकसान हो सकता है। करियर में आपकी सूझबूझ से कलीग्स प्रभावित होंगे। फाइनेंस में बजट पर टिके रहना जरूरी है। लव लाइफ में आपस में फीलिंग्स शेयर करें।

  • आज का राशिफल, 13 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 13 फरवरी 2026

    आज का दिन आत्मविश्वास के साथ नई ऊंचाइयों को छूने का है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो मन में सीखने की इच्छा और पाजिटिव सोच जगाते हैं। मंगलदेव मकर राशि (दसवें भाव) में आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा को नई मजबूती दे रहे हैं। यह समय अनुशासन के साथ अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई कहानी लिखना चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन ‘पॉजिटिव वाइब्स’ और ‘प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में विराजमान हैं, जो आपको करियर के मामले में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आप काफी एनर्जेटिक और मोटिवेटेड फील करेंगे। बस एक छोटी सी सलाह है—जोश में आकर जल्दबाजी में कोई ऐसा वादा न कर दें जिसे निभाना भारी पड़ जाए। कभी-कभी जल्दी रिजल्ट पाने की चाहत थोड़ा स्ट्रेस दे सकती है, इसलिए ‘चिल’ रहें। ऑफिस हो या फील्ड, आपकी मेहनत और लीडरशिप की जमकर तारीफ होगी। लव लाइफ की बात करें, तो आज पार्टनर के साथ फ्यूचर गोल्स डिस्कस करना आपके बॉन्ड को और भी स्ट्रांग बना देगा।

    वृषभ राशि: आज का दिन स्थिरता और इमोशनल क्लैरिटी का है। लग्न स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपके करियर और मान-सम्मान को बढ़ा रहा है। आज आप अपने काम में बहुत व्यावहारिक रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि स्वभाव में जिद्दीपन न लाएं और दूसरों की आलोचना को दिल पर न लें। इमोशनली सख्त होना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। अपने बजट और खर्चों को दोबारा चेक करना जरूरी है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति लचीलापन और ईमानदारी अपनाएं।

    मिथुन राशि: आज का दिन नया सीखने और लोगो से जुड़ने का है। आपके लग्न स्वामी बुधदेव नौवें भाव में बैठकर आपको गहरी समझ और बेहतर प्लानिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आज बेहतरीन रहेंगी। कोशिश करें की एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें, वरना मानसिक थकान हो सकती है। बिना सोचे-समझे किए गए कमिटमेंट आपको उलझन में डाल सकते हैं। करियर में टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में खुलकर की गई बातचीत से खुशियां आएंगी।

    कर्क राशि: आज का दिन अनुशासन और संतुलन का है। चंद्रदेव का गोचर आपको डेली रूटीन और रुके हुए कामों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। आज आपकी इच्छाशक्ति और प्रोडक्टिविटी काफी स्ट्रांग रहेगी। सावधानी इसमें बरतें कि छोटी रुकावटों पर इमोशनल होकर रिएक्ट न करें और खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचें। अवास्तविक उम्मीदें पालना नुकसानदेह हो सकता है। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम पूरे होंगे। लव लाइफ में आपसी सपोर्ट और समझ बढ़ेगी।

    सिंह राशि: आज का दिन क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास का है। सूर्यदेव का सप्तम भाव में प्रभाव आपको पार्टनरशिप और करियर में मजबूती दे रहा है। आज आप पूरे जोश के साथ अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि आत्मविश्वास या ईगो को दूसरों के सहयोग के बीच न आने दें। जल्दबाजी में नतीजे पाने की कोशिश तनाव बढ़ा सकती है। करियर में आपके क्रिएटिव आइडियाज की सीनियर्स द्वारा तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

    कन्या राशि: आज का दिन प्रैक्टिकल सोच और फोकस का है। बुधदेव का छठे भाव में होना आपको तर्क और विश्लेषण की बेहतर समझ देगा। आज आप मुश्किल कार्यों को भी सही तरीके से कर लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और छोटी-छोटी कमियों के पीछे सेहत न बिगाड़ें। ज्यादा चिंता करने से बचें। करियर में अनुशासन और बारीकियों पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में ईमानदारी और धैर्य से बॉन्डिंग मजबूत होगी।

    तुला राशि: आज का दिन संतुलित और रचनात्मक बातचीत का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को संतुलित बना रहा है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बढ़िया तालमेल बिठाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि एक साथ कई जिम्मेदारियां न ओढ़ें, वरना स्ट्रेस बढ़ सकता है। किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें। करियर में आपकी कूटनीतिक कुशलता आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव लाइफ में शांति और क्वालिटी टाइम बिताने पर ध्यान दें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन साहस और व्यावहारिक उन्नति का है। मंगलदेव तीसरे भाव में बैठकर आपको नई पहल करने और रिस्क लेने का हौसला दे रहे हैं। आज आप अपनी बात बहुत स्पष्टता से रख पाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि पैसों से जुड़े फैसलों में इमोशनल न हों और जल्दबाजी से बचें। ज्यादा आत्मविश्वास में छोटी बारीकियों को इग्नोर न करें। करियर में आपकी पहल और मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें।

    धनु राशि: आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में होना आपको मानसिक रूप से बहुत उत्साहित और पॉजिटिव बनाएगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरे भरोसे के साथ पूरा करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर गलत फैसले न लें। अवास्तविक उम्मीदें पालना आपको परेशान कर सकता है। करियर में टीम वर्क और सुलझी हुई बातचीत से प्रोग्रेस के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में गर्मजोशी और खुलापन महसूस होगा।

    मकर राशि: आज का दिन फोकस और सोच-विचार का है। शनिदेव का गोचर आपको बेहतर कम्युनिकेशन और व्यावहारिक मजबूती दे रहा है। आज आप भविष्य की रणनीति बनाने में सफल रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद को बहुत ज्यादा अकेला न करें और पुरानी चिंताओं में न खोएं। ज्यादा भावुक होकर फैसले लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और विनम्रता से कठिन काम भी सरल हो जाएंगे। फाइनेंस में अनुशासन रखें।

    कुंभ राशि: आज का दिन नेटवर्किंग और टीम वर्क का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव धन और वाणी के भाव में होकर आपको पैसों के मैनेजमेंट पर फोकस करने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज आप फ्यूचर गोल्स के लिए दूसरों की मदद लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि जरूरत से ज्यादा वादे न करें और जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। अपनी सोच को व्यावहारिक बनाए रखें। करियर में कम्युनिकेशन स्किल्स और टीम वर्क ही आपकी सफलता की चाबी होगी। लव लाइफ में गहरी और पॉजिटिव चर्चा होगी।

    मीन राशि: आज का दिन करियर ग्रोथ और इमोशनल स्टेबिलिटी का है। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव आपको मानसिक शांति और सुख प्रदान करेगा। आज आपकी गट फीलिंग करियर में सही दिशा दिखाएगी। सावधानी इसमें बरतें कि बहुत ज्यादा भावुक होकर तनाव न लें और काम टालने की आदत से बचें। अनरियलिस्टिक उम्मीदें आपको परेशान कर सकती हैं। करियर में आपकी सूझबूझ और प्रोफेशनल रवैये से मान-सम्मान बढ़ेगा। फाइनेंस में बजट बनाकर चलना जरूरी है।

  • आज का राशिफल, 12 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 12 फरवरी 2026

    आज 12 फरवरी, 2026 को ब्रह्मांड की ऊर्जा आपको गहरे चिंतन से आत्मविश्वास की ओर ले जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव दिन की शुरुआत में वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमारी भावनाओं को गहराई देते हैं। इसके बाद चंद्रदेव का धनु राशि में प्रवेश करना आपके विजन को बेहतर बनाएगा और मन में नई उम्मीदें जगाएगा। मंगलदेव मकर राशि में होकर आपके करियर को मजबूती दे रहे हैं, जबकि बृहस्पतिदेव का प्रभाव रिश्तों में सुधार लाएगा। आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर एक नई और पॉजिटिव शुरुआत करना चाहते है।

    मेष राशि: कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज का दिन ‘एम्बिशन और क्लैरिटी’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर आपको करियर में सुपर एक्टिव बना रहे हैं। आज आप थोड़े इंट्रोस्पेक्टिव हो सकते हैं, लेकिन शाम तक काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे। आपकी संकल्प शक्ति आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। सावधानी इसमें बरतें कि दिन की शुरुआत में मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ेपन से बचें। जल्दबाजी में रियेक्ट करना आपके काम बिगाड़ सकता है। करियर में आपकी लगन रंग लाएगी और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में ईमानदारी बरतें।

    वृषभ राशि: सामाजिक मान-सम्मान मिल‌ सकता है। आज का दिन ‘इमोशनल बैलेंस और स्टेबिलिटी’ का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपके प्रोफेशनल और सामाजिक मान-सम्मान को बढ़ा रहा है। आज आप रिश्तों को लेकर थोड़े ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं, लेकिन आपकी प्रैक्टिकल सोच आपको सही रास्ता दिखाएगी। सावधानी इसमें बरतें कि पुरानी बातों को पकड़कर न बैठें और स्वभाव में जिद न लाएं। भावनाओं में बहकर फिजूलखर्ची करने से बजट बिगड़ सकता है। सेहत के लिए पर्याप्त पानी पिएं और रिलैक्स करें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ गहरी और मीनिंगफुल बातचीत होगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन ‘फोकस और लर्निंग’ का है। आपके लग्न स्वामी बुधदेव नौवें भाव में बैठकर आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए इंस्पायर कर रहे हैं। आज आप अपनी एनालिटिकल पावर से जटिल समस्याओं को हल कर लेंगे। बातचीत में आपका जादू चलेगा। सावधानी इसमें बरतें कि एक साथ बहुत सारे काम न करें, वरना स्ट्रेस बढ़ सकता है। ओवरथिंकिंग से अपनी एफिशिएंसी कम न होने दें। करियर में स्ट्रक्चर्ड मेहनत से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बात करना अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन ‘क्रिएटिविटी और आत्म-विश्वास’ का है। चंद्रदेव का राशि परिवर्तन आपको अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त करने में मदद करेगा। आपका इन्टुशन आज बहुत स्ट्रॉन्ग है, जो आपको सही फैसले लेने में गाइड करेगा। सावधानी इसमें बरतें कि मूड स्विंग्स पर कंट्रोल रखें और दूसरों की बातों को दिल पर न लें। काम टालने की आदत आज भारी पड़ सकती है। करियर में आपके सपोर्टिव व्यवहार की तारीफ होगी। फाइनेंस के मामले में सावधानी बरतें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन ‘अनुशासन और लीडरशिप’ का है। सूर्यदेव छठे भाव में होकर आपको चुनौतियों से लड़ने की जबरदस्त ताकत दे रहे हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही ग्रेस के साथ निभाएंगे, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। सावधानी इसमें बरतें कि ईगो और गुस्से से बचें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करना तनाव बढ़ा सकता है। करियर में आपकी मेहनत को वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

    कन्या राशि: आज का दिन ‘विस्तृत सोच और स्पष्टता’ का है। बुधदेव का पांचवें भाव में गोचर आपकी बुद्धि को तेज और क्रिएटिव बना रहा है। आज आप किसी भी उलझन का लॉजिकल समाधान निकाल लेंगे। आपकी डिप्लोमेसी आज काम आएगी। सावधानी इसमें बरतें कि खुद की आलोचना करने से बचें और परफेक्शन के पीछे ज्यादा न भागें। बेकार की चिंता सेहत पर असर डाल सकती है। करियर में नए आइडियाज पर काम करने का अच्छा मौका है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी।

    तुला राशि: आज का दिन ‘हॉर्मोनी बनाने और सही प्लानिंग’ का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बना रहा है। आज आप अपने पर्सनल गोल्स और रिश्तों के बीच एक बढ़िया बैलेंस बिठाने में सफल रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि किसी की बातों में आकर भावनात्मक रूप से कमजोर न पड़ें। आज के दिन फिजूलखर्ची से बचना ही समझदारी है। करियर में आपकी कूटनीति आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव लाइफ में शांति और धैर्य से काम लें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन ‘साहस और सेल्फ-अवेयरनेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव तीसरे भाव में बैठकर आपको रिस्क लेने का हौसला दे रहे हैं। आज आप अपनी छुपी हुई क्षमताओं को पहचानेंगे और खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि स्वभाव में कठोरता न लाएं और दूसरों की राय को भी अहमियत दें। मन में शक या पजेसिव होना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी शानदार नतीजे लाएगी। सेहत का ख्याल रखें।

    धनु राशि: आज का दिन ‘उम्मीद और नई शुरुआत’ का है। बृहस्पतिदेव का सातवें घर पर प्रभाव आपके सहयोगियों और पार्टनर के साथ रिश्तों को मधुर बनाएगा। शाम होते-होते आप बहुत ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि दिन की शुरुआत में आलस्य और कंफ्यूजन से बचें। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें न लगाएं। करियर में नेटवर्किंग और नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और गर्माहट महसूस होगी।

    मकर राशि: आज का दिन ‘मेहनत और मानसिक मजबूती’ का है। शनिदेव का तीसरे भाव में गोचर आपकी कमिटमेंट और वर्क एथिक्स को और भी बढ़ा रहा है। आज आप कठिन से कठिन काम को भी अपनी प्लानिंग से आसान बना लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि बहुत ज्यादा रिजर्व या इमोशनली कट ऑफ न हो जाएं। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। करियर में आपकी प्रोग्रेस स्टेबल रहेगी, बस टीम वर्क पर ध्यान दें। फाइनेंस के मामले में लॉन्ग-टर्म प्लानिंग करें।

    कुंभ राशि: आज का दिन ‘आत्म-चिंतन और नई प्लानिंग’ का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव दूसरे भाव (वाणी और धन का क्षेत्र) में विराजमान होकर आपको बहुत ही प्रैक्टिकल सोच दे रहे हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति और पर्सनल वैल्यूज पर गहराई से विचार करेंगे। चंद्रदेव का राशि परिवर्तन शाम तक आपके नजरिए को काफी पॉजिटिव और ब्रॉड बना देगा। सावधानी इसमें बरतें कि दिन की शुरुआत में ज्यादा सोचने और मूड स्विंग्स से बचें। किसी भी मामले में बहुत ज्यादा गंभीर होने के बजाय लचीलापन अपनाएं। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और पेशेंस ही आपको ऑफिस की चुनौतियों से बाहर निकालेगी। फाइनेंस के मामले में जल्दबाजी में शॉपिंग न करें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी बातों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

    मीन राशि: आज का दिन ‘इमोशनल क्लैरिटी और ग्रोथ’ का है। आपके लग्न स्वामी बृहस्पतिदेव चौथे भाव (सुख और स्थिरता का क्षेत्र) को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आप मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। आज आपकी ‘गट फीलिंग’ और क्रिएटिविटी टॉप पर रहेगी, जो आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही दिशा दिखाएगी।सावधानी इसमें बरतें कि आप दूसरों की भावनाओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होकर मानसिक थकान से बचें। काम टालने की आदत से बचें और समय पर फोकस करें। करियर में आपकी मेहनत और सूझबूझ से कलीग्स आपसे इम्प्रेस होंगे। फाइनेंस के मामले में बजट पर टिके रहना जरूरी है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग्स को खुलकर और शांति से शेयर करें।

  • आज का राशिफल, 11 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 11 फरवरी 2026

    फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि सुबह 9:59 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके अलावा आज अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ व्याघात, हर्षण के साथ अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने के साथ खुशियों का आगमन होने की संभावना है। मेष: आज आपका आत्मविश्वास बेहद प्रभावशाली रूप में सामने आता है। ऊर्जा आपके भीतर रचनात्मकता, आकर्षण और नेतृत्व क्षमता को जाग्रत करती है। आपकी मौजूदगी में एक स्वाभाविक गर्मजोशी है, जो लोगों को आपकी ओर खींचती है। आज पहल करने, अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद को खुलकर अभिव्यक्त करने का श्रेष्ठ समय है। स्वयं पर भरोसा रखें। वृषभ: दिन के दौरान कुछ मतभेद या प्रतिस्पर्धा की स्थिति बन सकती है। लेकिन यह तनाव स्थायी नहीं, बल्कि आपको मजबूत बनाने का एक अवसर है। संयम और समझदारी से काम लें, संवाद को साफ रखें और छोटी बातों को अनदेखा करना सीखें। जैसे ही सहयोग का रास्ता अपनाएंगे, परिस्थितियां अपने आप संतुलित होने लगेंगी। मिथुन: आज आपके भीतर जोश और उत्साह भरपूर है। ऊर्जा आपको साहसिक निर्णय लेने और नई दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। चाहे काम हो या निजी जीवन, रोमांच की भावना आपको आगे बढ़ाएगी। अपने उत्साह पर भरोसा करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। तेज़ी ही आज आपकी ताकत है। कर्क: आज का दिन प्रेम, सुकून और सौंदर्य से भरपूर है। आपको खुद का और अपने रिश्तों का ध्यान रखने का संदेश देती है। रचनात्मकता सहज रूप से प्रवाहित होगी और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। यह दिन पोषण, अपनापन और दिल से जीने का है। खुद को और अपनों को समय दें। सिंह: कुछ डर या उलझनें आपको सीमित करती हुई लग सकती हैं। ये रुकावटें बाहरी नहीं, बल्कि आपकी सोच से जुड़ी हैं। जैसे ही आप अपना दृष्टिकोण बदलेंगे, रास्ते खुलने लगेंगे। खुद पर भरोसा रखें। आप जितना सोच रहे हैं, उससे कहीं ज़्यादा स्वतंत्र हैं। कन्या: आज धैर्य रखना सबसे ज़रूरी है। अब समय है अपने प्रयासों का मूल्यांकन करने का। भले ही परिणाम तुरंत न दिखें, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जा रही। प्रक्रिया पर विश्वास रखें। सही समय आने पर फल अवश्य मिलेगा। तुला: आज का दिन खुशी, स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा से भरा है।‌सफलता, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक है। कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। जीवन आज हल्का और उजला महसूस होगा। हर पल का आनंद लें। वृश्चिक: आज आपकी सोच तेज़ और जिज्ञासा प्रबल है। नए विचारों, सूचनाओं और दृष्टिकोणों के लिए खुला रहने की सलाह देता है। किसी बातचीत या जानकारी से महत्वपूर्ण समझ मिल सकती है। इस मानसिक ऊर्जा को सीखने और विश्लेषण में लगाएँ। धनु: आज आगे बढ़ने से पहले रुककर सोचने का दिन है। आपको दृष्टिकोण बदलने और चीज़ों को नए नज़रिये से देखने का संदेश देता है। नियंत्रण छोड़ने में ही समाधान छिपा है। जैसे ही आप पुराने विचारों से मुक्त होंगे, नई स्पष्टता सामने आएगी। मकर: थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आपकी इच्छाशक्ति अभी भी मज़बूत है। आप संघर्ष के अंतिम पड़ाव पर हैं। अब पीछे हटने का समय नहीं। थोड़ा और धैर्य रखें। आपकी दृढ़ता ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। कुंभ: आज भावनाओं की एक नई शुरुआत संभव है। प्रेम, करुणा और आत्मिक शांति का संकेत देता है। कोई नया रिश्ता, भावनात्मक उपचार या दिल की पुरानी उलझनों का समाधान सामने आ सकता है। अपने दिल को खुला रखें और इस सकारात्मक प्रवाह को स्वीकार करें।

    मीन: आज आपके भीतर सृजन और परिवर्तन की विशेष शक्ति है। आपके पास क्षमता, संसाधन और इच्छाशक्ति सब कुछ मौजूद है। ज़रूरत है तो बस एकाग्रता की। आपके विचार और कर्म मिलकर आज चमत्कारी परिणाम दे सकते है।

  • आज का राशिफल, 10 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 10 फरवरी 2026

    वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आज मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज विशाखा नक्षत्र सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू हो जाएगी। वहीं आज विंछुड़ो, आडल योग है। साथ ही अभिजीत मुहूर्त और घ्रुव योग भी है। साथ ही आज कुछ राशियों के लोगों को निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।

    मेष: आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका अहम रहेगी, हालांकि किसी छोटे विवाद को बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

    वृषभ: आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। वर्ना नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रह सकता है, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति संभल जाएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी से बचें।

    मिथुन: आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। संचार कौशल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दोस्तों या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे।

    कर्क: आज भावनाओं में बहने से बचना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन किसी पुराने मुद्दे पर दोबारा चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

    सिंह: आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है। नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आत्मविश्वास के साथ विनम्रता बनाए रखें।

    कन्या: आज आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। छोटे-छोटे कार्यों में भी सावधानी जरूरी है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। निजी जीवन में स्पष्ट संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी।

    तुला: आज का दिन संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में नए विकल्पों पर विचार करेंगे। परिवार और दोस्तों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का संतुलन रखें।

    वृश्चिक: आज आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। निजी जीवन में थोड़ी संवेदनशीलता बनी रह सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

    धनु: आज का दिन सीखने और आगे बढ़ने का है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी या व्यापार में विस्तार के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, लेकिन अति-उत्साह से बचना जरूरी है।

    मकर: आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का भरोसा मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

    कुंभ: आज रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। नए विचारों से लाभ मिलने की संभावना है। करियर में बदलाव या नई दिशा पर विचार कर सकते हैं। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

    मीन: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सेहत को लेकर आराम और संतुलन जरूरी रहेगा।

  • आज का राशिफल, 9 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 9 फरवरी 2026

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन संतुलन, जिम्मेदारी और योजनाबद्ध प्रगति का संकेत दे रहा है। आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शनिदेव कुंभ राशि में स्थित होकर दीर्घकालिक सोच और अनुशासन पर जोर दे रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक यह ग्रह स्थिति व्यक्तिगत रिश्तों, कार्यस्थल के निर्णयों और आर्थिक व्यवहार पर प्रभाव डाल सकती है।

    मेष: आज साझेदारी और संतुलन पर ध्यान रहेगा। बातचीत में धैर्य रखने से काम बनेंगे। करियर में टीमवर्क लाभ देगा। आर्थिक मामलों में लंबी योजना बनाएं। आपने पिछले समय में किसी काम या रिश्ते में जी-तोड़ मेहनत की है। आपके मन में यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या आप सही दिशा में जा रहे हैं। आज की स्थिति थोड़ी उलझी रह सकती है, जहां काम और घर के फैसलों के बीच खींचतान महसूस होगी।

    वृषभ: शांत स्वभाव से मुश्किल काम सुलझेंगे। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें और निर्णय लेने में देरी न करें। हाल के दिनों में आपको लग सकता है कि आप किसी स्थिति में बुरी तरह फंस गए हैं। दूसरों की राय या खुद का शक आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है।

    मिथुन: क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन से नए अवसर मिलेंगे। कई काम एक साथ लेने से बचें। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति या बड़े की सलाह आज आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। सही तरीके से और नियमों के साथ लिया गया फैसला आपको भविष्य में बड़ी सफलता और स्थिरता देगा।

    कर्क: भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। बचत पर ध्यान दें। आज का दिन संतुलन और अपनी सीमाओं के बारे में सोचने का है। आप दूसरों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, पर मन में यह कसक है कि आपको उतना नहीं मिल रहा।

    सिंह: आत्मविश्वास से योजनाएं सफल होंगी, पर अहंकार से बचें। सामाजिक संपर्क लाभ देंगे। खर्च में संयम रखें। भले ही आज रफ्तार धीमी हो, पर आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। लगातार किए गए छोटे प्रयास ही आपको भविष्य में बड़ी मजबूती देंगे।

    कन्या: मेहनत और अनुशासन से पहचान मिलेगी। वित्तीय योजना मजबूत होगी। परफेक्शन के दबाव से बचें। आज आपकी भावनाओं और धैर्य की परीक्षा हो सकती है। आप भीतर से बहुत मजबूत हैं, पर आज संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है। कोई पुरानी बात या रिश्ता आज आपको भावुक कर सकता है।

    तुला: चंद्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षण और संतुलन बढ़ेगा। क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। फैसले सोच-समझकर लें। आज आप किसी अहम फैसले के करीब हो सकते हैं, जो रिश्तों या पैसों से जुड़ा हो सकता है। दिल और दिमाग के बीच एक सही तालमेल बनाना आज बहुत जरूरी है।

    वृश्चिक: आंतरिक शक्ति से कठिन काम पूरे होंगे। गुप्त योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश में सावधानी रखें। आज का दिन आपकी मेहनत और आत्मविश्वास का है। आप दूसरों के साथ मिलकर शानदार काम करेंगे, लेकिन आपको अपने विचारों की रक्षा भी करनी पड़ सकती है।

    धनु: नेटवर्किंग और नए संपर्क लाभ देंगे। अवसर मिलेंगे लेकिन जिम्मेदारियां सीमित रखें। जोखिम से बचें। काम और घर की जिम्मेदारियों को संभालना आज थोड़ा भारी लग सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि दिन का दूसरा हिस्सा आपके पक्ष में रहेगा। किस्मत का पहिया घूमेगा और आपको महसूस होगा कि जो बीत गया उससे कहीं ज्यादा अच्छा आपके सामने आने वाला है।

    मकर: करियर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का परिणाम मिलेगा। निजी जीवन के लिए समय निकालें। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज उभरकर सामने आएगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। आज लिया गया कोई भी बड़ा निर्णय लंबे समय तक सुख और स्थिरता देने वाला होगा।

    कुंभ: नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। विचारों में स्पष्टता आएगी, जल्दबाजी में खर्च न करें। भावनाओं में बहने के बजाय सच्चाई और संतुलन का साथ दें। अगर आप ईमानदारी से स्थिति का सामना करेंगे, तो फैसला आपके हक में ही होगा।

    मीन: भावनात्मक समझ और धैर्य से रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक फैस ले सोचकर लें। ओवरथिंकिंग से बचें। आज का दिन मानसिक बेचैनी के साथ शुरू हो सकता है। बिना वजह चिंता करना, पुरानी बातों को बार बार याद करना या किसी अनजाने डर से घिरे रहना संभव है। चीजें साफ दिखाई नहीं देंगी और मन भ्रम में रह सकता है।

     

  • आज का राशिफल, 8 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 8 फरवरी 2026

    7 फरवरी 2026 का दिन ब्रह्मांडीय ऊर्जा के अनुसार ‘संतुलन और कूटनीतिक विकास’ का संदेश दे रहा है। आज की ग्रह स्थिति स्पष्ट करती है कि सफलता अब केवल मेहनत से नहीं, बल्कि रिश्तों में सामंजस्य और आपसी तालमेल बिठाने से मिलेगी। जहाँ वायु तत्व की राशियों(मिथुन, तुला, कुंभ) के लिए यह सामाजिक जुड़ाव का समय है, वहीं अग्नि तत्व की राशियों को अपनी नेतृत्व क्षमता में थोड़ी कोमलता और लचीलापन लाने की जरूरत है।

    मेष: आज आपकी खुद की शक्ति और स्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता बहुत कमाल की रहेगी। मंगलदेव के शुभ प्रभाव से आप कठिन फैसलों को भी साहस के साथ लेंगे। हालांकि, हर चीज को अपने नियंत्रण में रखने की जिद मन में बेचैनी पैदा कर सकती है; लचीलापन ही आज आपकी असली जीत सुनिश्चित करेगा। प्रोफेशनल मामले पर आपकी कूटनीतिक समझ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए दूसरों की विशेषज्ञ सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

    वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और स्थिरता का प्रतीक है। आपकी मैच्योरिटी और धैर्य आपको पुरानी योजनाओं को सफल बनाने में मदद करेंगे। आज बदलाव का विरोध करने के बजाय परिस्थितियों के साथ बहने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपकी रिलायबिलिटी बढ़ेगी और टीम के सदस्य आपके शांत व्यवहार की सराहना करेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च की योजना बन सकती है। शारीरिक चुस्ती बनाए रखने के लिए आलस का त्याग करें। रिश्तों में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना आपसी भरोसे को और मजबूत करेगा।

    मिथुन: आज आपकी बुद्धिमानी और संवाद कौशल जादू की तरह काम करेगा। आप अपनी बातों से कठिन से कठिन उलझन को सुलझाने में सफल रहेंगे। मन में बहते विचार आपको थोड़ा भ्रमित कर सकते है, इसलिए काम के बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। मार्केटिंग और लेखन से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता के योग हैं। आंखों और नसों के स्वास्थ्य के लिए डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाना और स्ट्रेचिंग करना हितकर होगा। लव लाइफ में तर्कों के स्थान पर पुरानी कड़वाहट दूर करने और स्पष्ट बातचीत को प्राथमिकता दें।

    कर्क: आज आपकी संवेदनशीलता और केयरिंग स्वभाव सामाजिक और पारिवारिक दायरे में सुकून लेकर आएगा। घर में खुशहाली रहेगी और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा को खुद पर हावी न होने दें और वर्तमान में जिएं। प्रोफेशनल लाइफ में आपका समर्पण आपको अधिकारियों की नजरों में लाएगा। आर्थिक मामलों में भावुकता में आकर उधार देने से बचें। पाचन तंत्र का ख्याल रखें और रात को समय पर सोने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर को यह महसूस कराना कि आप उनके साथ हैं, रिश्ते को और सींचेगा।

    सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास के प्रदर्शन का है। आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी से कठिन बाधाओं को पार कर लेंगे। ध्यान रहे कि अपनी बात सही साबित करने की जिद में दूसरों को नाराज न करें; विनम्रता ही आज आपका आभूषण है। कार्यक्षेत्र में आपकी निरंतरता उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, परंतु स्टेटस के दिखावे में व्यय न करें। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के विचारों को सम्मान देना आपके कद को और बड़ा बनाएगा।

    कन्या: आज आपकी सूक्ष्म दृष्टि और विश्लेषण की शक्ति आपको कार्यक्षेत्र में आगे रखेगी। आप मानसिक रूप से अत्यंत सक्रिय रहेंगे और रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करेंगे। हर चीज में परफेक्शन ढूंढने के चक्कर में अपनों की आलोचना करने से बचें। कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता की चर्चा होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और पुराने निवेश की समीक्षा करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान में सावधानी बरतें। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति सहायक रवैया और उनकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना रिश्ते को मजबूत करेगा।

    तुला: आज चंद्रमा का आपकी राशि में आना व्यक्तित्व में निखार और मानसिक शांति लेकर आएगा। आप रिश्तों और करियर के मध्य एक बेहतरीन संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। दूसरों को खुश करने के दबाव में अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं की अनदेखी न करें। करियर में साझेदारी वाले कामों से बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक आय के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और संगीत का सहारा लें। प्रेम संबंधों में आज का दिन बेहद सुखद रहेगा; पार्टनर के साथ बिताया क्वालिटी टाइम खुशियों की नींव रखेगा।

    वृश्चिक: आज आप मानसिक रूप से अत्यधिक ऊर्जावान और संकल्पित महसूस करेंगे। मंगलदेव की उच्च स्थिति आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय और कठिन कार्यों को हल करने का साहस देगी। मन में असुरक्षा या शक की भावना को स्थान न दें। रिसर्च और विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक है। वित्तीय निवेश के मामलों में सावधानी और गोपनीयता बरतना हितकर होगा। शारीरिक थकान से बचने के लिए योग को प्राथमिकता दें। लव लाइफ में गहराई बनी रहेगी, बस पार्टनर के साथ पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें।

    धनु: आज का दिन बड़े विजन और सामाजिक नेटवर्किंग के साथ आगे बढ़ने का है। आप अपनी परिपक्व सोच के माध्यम से भविष्य की नींव मजबूत करेंगे। काम की गति को लेकर चिड़चिड़ाने के बजाय धैर्य बनाए रखें; सफलता के बीज बोए जा रहे हैं। प्रोफेशनल मामले पर आपकी मेहनत और निरंतरता को सराहा जाएगा। धन के प्रबंधन और भविष्य की बचत के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रकृति के साथ में समय बिताना आपको रिफ्रेश करेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ लंबी यात्रा या डिनर की योजना रिश्तों में नयापन लाएगी।

    मकर: आप आज एक अत्यंत प्रभावशाली और अनुशासित ऊर्जा क्षेत्र में हैं। मंगलदेव और शनिदेव का प्रभाव आपको अजेय शक्ति और कार्य के प्रति अटूट निष्ठा प्रदान कर रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति की प्रबल संभावना है। अधिक कार्यभार के कारण परिवार को नजरअंदाज न करें; स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी और निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य के मामले में जोड़ों और हड्डियों के प्रति सजग रहें। लव लाइफ में शब्दों से ज्यादा अपने कार्यों से पार्टनर को सुरक्षा का अहसास कराएं।

    कुंभ: आज आपकी सोच बहुत ही आधुनिक, स्पष्ट और भविष्य पर केंद्रित रहेगी। तर्कों में उलझने के बजाय मानवीय संवेदनाओं और दूसरों की राय का भी सम्मान करें। आईटी, तकनीकी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी खबर मिल सकती है। अचानक आने वाले खर्चों से बचने के लिए बजट पर टिके रहना जरूरी है। आँखों और गर्दन की थकान दूर करने के लिए पर्याप्त विश्राम लें। पार्टनर के साथ सोच-विचार से बातचीत आपके मानसिक जुड़ाव को और भी गहरा और मीनिंगफुल बनाएंगी।

    मीन: आज आपकी रचनात्मकता और इन्टुशन आपको सही मार्ग दिखाएगी। दूसरों की भावनाओं का बोझ स्वयं पर न लें और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दें। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी इमेजिनेशन और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और उदारता में आकर अपना बजट न बिगाड़ें। पर्याप्त नींद लें और जल का सेवन अधिक करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर्स दिल से गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे, जिससे मन में संतोष का भाव रहेगा।

  • आज का राशिफल, 7 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 7 फरवरी 2026

    दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। आपको अपने जीवन में आज किसी खास इंसान की कमी खल सकती है।

    मेष राशि: आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और आप निर्णय भी सोच समझ कर लेंगे। लेकिन आपको किसी दबाव में आकर कोई काम करने से बचना होगा। कोई साइड इनकम ढूंढने की भी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी और नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपकी दिनचर्या भी बेहतर रहेगी। आप योग व व्यायाम करने पर ज्यादा ध्यान देंगे।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जिस काम में आज डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने बिजनेस को भी आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है और बिजनेस में भी जो योजनाएं लंबे समय से आपको समस्या दे रही थी, वह दूर होगी। किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप कुछ नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। परिवार का कोई सदस्य आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हें भी मना लेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेगी। संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रतिष्ठा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए टेंशन लेकर आएगा। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में कोई नुकसान होने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी और आप किसी अजनबी पर भरोसा करके समस्याओं को न्योता दे सकते हैं। कानूनी मामला यदि आपका पेंडिंग था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, जो जातक किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे लापरवाही करने से बचना होगा। राजनीति में विरोधी बात बढ़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वहां आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करने की आवश्यकता है। बिजनेस में कुछ कामों में गड़बड़ी होने से आपका मन परेशान रहेगा।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी मामले को लेकर आप मिल बैठकर निपटाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय आप फुर्सत में बिताएंगे। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में भी अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपका मन आज काफी खुश रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ खाने पीने की चीजे भी लेकर आ सकते हैं। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि आप अपने कामों को ज्यादा महत्व देंगे, जिससे कि आपकी सेहत गड़बड़ाएगी। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको खाने पीने पर थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है और वाणी की सभ्यता आप बनाए रखें। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों के साथ आपको थोड़ा नमी बनाए रखनी होगी।

    कुंभ राशिः आज आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपके धन को गलत योजना में लगा सकते हैं, इसलिए आप किसी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी अपने घर में कर सकते हैं।

    मीन राशिः आज आपकी सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कोई सरकारी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा।

     

  • आज का राशिफल, 6 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 6 फरवरी 2026

    6 फरवरी 2026 का दिन ब्रह्मांडीय दृष्टिकोण से ‘धैर्य और रणनीतिक विकास’ का संदेश लेकर आया है। आज की ग्रहीय ऊर्जा स्पष्ट करती है कि सफलता का मार्ग जल्दबाजी से नहीं, बल्कि बारीकी से प्लानिंग करने से खुलेगा। जहां पृथ्वी तत्व की राशियों (वृषभ, कन्या, मकर) के लिए यह अपनी स्थिति सुदृढ़ करने का समय है, वहीं अग्नि तत्व की राशियों को अपने उत्साह को संतुलित और नियंत्रित रखने की आवश्यकता है।

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुशासन और जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। उच्च के मंगलदेव की कृपा से आपके भीतर एक ऐसी ऊर्जा रहेगी कि आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी एकाग्रता आज सबको प्रभावित करेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि चीजों के धीमे होने पर आप अधीर न हो जाएं या दूसरों पर बहुत ज्यादा सख्त न हों, वरना तनाव बढ़ सकता है। करियर में आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। फाइनेंस की बात करें तो आज बजट बनाने और खर्चों की समीक्षा करने का दिन है। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, समय पर भोजन और पर्याप्त नींद का ध्यान रखें।

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और प्रैक्टिकल सोच का पैगाम लेकर आया है। शुक्रदेव और चंद्रदेव के प्रभाव से आप जिम्मेदारियों को बहुत ही समझदारी के साथ निभाएंगे। आपकी मेहनत धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बहुत ठोस नतीजे देने वाली है। नेगेटिव साइड की बात करें तो आज आप बदलाव से थोड़ा हिचक सकते हैं या अपनी बात पर अड़ सकते हैं। यदि कोई उपयोगी सलाह मिले, तो उसे नजरअंदाज न करें। करियर के मामले में आपकी ईमानदारी और विश्वसनीयता ही आपकी रेपुटेशन बढ़ाएगी। आर्थिक रूप से बचत की प्लानिंग के लिए यह शानदार समय है, निवेश पर ध्यान दें।

    मिथुन राशि के जातक आज काफी स्पष्ट सोच और तर्कपूर्ण बातचीत के मूड में रहेंगे। बुधदेव की अनुकूल स्थिति से आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स सटीक रहेगी, जिससे आप अपनी उम्मीदों को साफ-साफ रख पाएंगे। आपकी फ्लेक्सिबिलिटी आज सबको पसंद आएगी। हालांकि, ओवरथिंकिंग और एक साथ कई काम करने की कोशिश आपकी ऊर्जा सोख सकती है। करियर में प्लानिंग और डिटेलिंग पर ध्यान देना आपको आगे रखेगा। फाइनेंस की बात करें तो आज बजट और बिलों को व्यवस्थित करने का दिन है। हेल्थ को लेकर सावधान रहें, ज्यादा स्क्रीन टाइम से मानसिक थकान और आंखों में तनाव हो सकता है।

    कर्क राशि वालों का व्यक्तित्व आज काफी सुलझा हुआ और जिम्मेदार रहने वाला है। चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से छोटे भाई-बहनों से सहयोग और प्रयासों में सफलता के संकेत हैं। आज आपकी सहानुभूति और दूसरों का साथ देने की शक्ति आपको टीम में लोकप्रिय बनाएगी। नेगेटिव साइड पर देखें तो आज आप छोटी बातों को लेकर ज्यादा फिक्रमंद हो सकते हैं; स्वयं की आलोचना करने से बचें। करियर में आपकी विश्वसनीयता और समर्पण को नोटिस किया जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बस भावनाओं में बहकर खर्च करने या उधार देने से बचें। आपकी सेहत सीधे आपके तनाव के स्तर से जुड़ी है, इसलिए शांत रहें।

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और धैर्य के बीच संतुलन बनाने का है। आपकी मेहनत और अनुशासन आज धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता की ओर ले जाएगा। लग्न स्वामी सूर्यदेव के छठे भाव में होने से विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। हालांकि, अपनी प्रशंसा न होने पर दुखी होना या अहंकार दिखाना रिश्तों में दूरी ला सकता है। करियर में आपकी निरंतरता और प्रोफेशनल एप्रोच को सीनियर्स गौर से देख रहे हैं। पैसों के मामले में स्थिति स्थिर है, विलासिता के बजाय जरूरी चीजों पर ध्यान दें। सेहत की बात करें तो स्टेमिना अच्छा रहेगा, बस तनाव और थकान से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहें।

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुद को साबित करने और व्यवस्था बनाने का है। चंद्रदेव के आपकी ही राशि में होने से आप काफी सक्रिय और सटीक रहेंगे। आपकी एनालिटिकल स्किल्स आज पेचीदा समस्याओं को हल कर देगी। हालांकि, हर चीज में परफेक्शन ढूंढना या दूसरों को टोकना अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। करियर में आपकी कार्यक्षमता से आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहें और फिजूलखर्ची से बचें। सेहत के मामले में पाचन का ख्याल रखें; मानसिक शांति के लिए काम के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें।

    तुला राशि वालों का मन आज संतुलन बनाने और जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने में लगेगा। शुक्रदेव के प्रभाव से घर और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। करियर में टीम वर्क और बातचीत से जुड़े कामों में आपकी कूटनीति सफल रहेगी। हालांकि, फैसला न ले पाने की स्थिति या सबको खुश करने की कोशिश में अपना नुकसान न होने दें। फाइनेंस की बात करें तो सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। सेहत के लिए योग और गहरी सांस लेना फायदेमंद रहेगा क्योंकि अनिर्णय की स्थिति मानसिक थकान दे सकती है।

    वृश्चिक राशि वाले आज खुद को बहुत फोकस्ड और संकल्पित महसूस करेंगे। मंगल का उच्च का होना आपको पराक्रम देगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को निजी तौर पर और गहराई से हासिल करेंगे। आपकी परखने की शक्ति आज कमाल की रहेगी। नकारात्मक पक्ष देखें तो मन में शक या पुरानी बातों को लेकर कड़वाहट महसूस हो सकती है। करियर में रिसर्च और स्वतंत्र रूप से किए गए काम आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। पैसों के मामले में गुप्त तरीके से की गई प्लानिंग और बचत फायदेमंद रहेगी। सेहत के लिए मानसिक तनाव को बाहर निकालना जरूरी है; मेडिटेशन का सहारा लें।

    धनु राशि के जातकों के लिए आज जोश के बजाय होश से काम लेने का दिन है। आप अपनी समझदारी से करियर में नई नींव रखेंगे। हालांकि, काम की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न दें। करियर में आपकी ईमानदारी और लगातार किए जा रहे प्रयास भविष्य में बड़े पुरस्कार दिलाएंगे। फाइनेंस के मामले में आज खर्चों पर नियंत्रण रखना और भविष्य की योजना बनाना जरूरी है। सेहत के लिए बाहरी गतिविधियों और हल्की एक्सरसाइज का सहारा लें ताकि मानसिक थकान दूर हो सके।

    मकर राशि वाले आज बहुत ही अनुशासित और प्रभावशाली फेज में हैं। लग्न स्वामी शनिदेव और उच्च के मंगल का प्रभाव आपको करियर में शिखर पर ले जाने का दम रखता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही गंभीरता से निभाएंगे। हालांकि, बहुत ज्यादा गंभीर या सख्त होना आपको अपनों से इमोशनली दूर कर सकता है। करियर में आज आपकी कड़ी मेहनत और प्रोफेशनल एप्रोच को पहचान मिलेगी। आर्थिक रूप से आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे, निवेश की योजनाएं सफल होंगी। सेहत के मामले में थकान या जोड़ों में अकड़न हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम भी करें।

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्पष्ट विजन और भविष्य की प्लानिंग का है। लग्न स्वामी शनिदेव के धन भाव में होने से आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आप लीक से हटकर सोचेंगे, जिससे कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। नेगेटिव साइड पर आप थोड़े इमोशनली डिटैच महसूस कर सकते हैं या तर्कों में ज्यादा उलझ सकते हैं। करियर में नई सोच और टीम वर्क के लिए दिन अच्छा है। फाइनेंस की बात करें तो बचत के लक्ष्यों को रिव्यू करें और जोखिम भरे निवेश से बचें। हेल्थ के लिए मानसिक थकान ऊर्जा को कम कर सकती है, इसलिए स्क्रीन से दूर रहकर आंखों को आराम दें।

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपनी मन की सुनने और शांति से आगे बढ़ने का है। चंद्रमा के सातवें भाव में होने से साझेदारी के कामों में लाभ और संबंधों में गहराई आएगी। आपकी करुणा और रचनात्मक सोच दूसरों को सुकून देगी। हालांकि, दूसरों की समस्याओं को ज्यादा अपने ऊपर न लें, वरना मानसिक बोझ महसूस हो सकता है। करियर में रचनात्मक और सहयोगी कार्यों में आपकी उन्नति होगी, बस आलस्य को हावी न होने दें। आर्थिक रूप से सतर्क रहें और भावनाओं में बहकर पैसा खर्च न करें। सेहत के लिए पर्याप्त आराम और पानी का सेवन बढ़ाएं।