Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 26 जून 2026

    आज का राशिफल, 26 जून 2026

    आज विशाखा नक्षत्र की फोकस्ड और पैशनेट ऊर्जा हर राशि में सुबह से दोपहर तक अपने जोर पर रहेगी। जो भी जरूरी काम हो, बातचीत हो या फैसला हो, वो सुबह ही निपटा लें। शाम के बाद चंद्रदेव गांडांत की दहलीज पर हैं, इसलिए उस वक्त बड़े फैसले टालें और आराम को प्राथमिकता दें। गुरु पुष्यामृत योग आज भी शुभ कामों के लिए मदद कर रहा है। मकर और मीन राशि के जातकों के प्रेम और रिश्तों के मामले में सुखद मोड़ आएगा। कुंभ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक का वक्त रिश्तों के मामले में बेहद असरदार है। चंद्रदेव आज विशाखा नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं, जो एक लक्ष्य-केंद्रित और जुनूनी नक्षत्र है। पार्टनर के साथ जो भी जरूरी बात करनी हो, कोई फैसला लेना हो या कोई काम पक्का करना हो, वो सुबह में ही कर लें। घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं जिससे घर के मामलों में एक दिव्य साथ है। आज घर से जुड़ी कोई भी खरीदारी या शुभ शुरुआत करना बेहद फलदायी होगा। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में टिकाऊ कोशिश जारी रखते हैं। हालांकि, शाम के बाद रिश्तों में कोई बड़ा फैसला लेने या तीखी बहसबाजी को टाल दें।

    वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में सेहत और मुकाबले वाले घर में जुनूनी और फोकस्ड ऊर्जा दे रहे हैं। आज मुकाबले में जो भी निर्णायक कदम उठाने हो, सुबह के समय में उठाएं, विरोधी खुद ही पीछे हटेंगे। बातचीत के मामले में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है, जिससे आज की बात में गहरी भावनात्मक गर्माहट है। लग्नेश मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास पूरा है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद सेहत को लेकर कोई बड़ा फैसला आज मत लें, थोड़ा आराम करें।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और पैसों के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में एक लगन और ध्यान केंद्रित करने की ऊर्जा दे रहे हैं। जो रचनात्मक काम लंबे समय से अटका हो, उसे आज सुबह में पूरे जोश के साथ शुरू करें। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे पैसों का मामला भी आज आपके लिए अनुकूल है। सूर्यदेव लग्न से गोचर करते हुए बदलाव की ऊर्जा दे रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद रचनात्मकता से जुड़ा काम या कोई बड़ा फैसला टाल दें। रात को उस मुद्दे पर सोच-विचार करने के बाद सुबह फैसला करें।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर और करियर दोनों मामलों में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक लग्नेश चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में घर वाले चौथे भाव में हैं जिससे घर में के काम करने में लगन रहेगी और उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके पड़े घर के काम को सुबह के समय में पूरा करने की कोशिश करें। लग्न पर बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे व्यक्तित्व में आज एक असाधारण आकर्षण और गहराई लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में बैठकर दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देंगे। सामाजिक पहचान बढ़ेगी और धन लाभ भी हो सकता है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद घर में कोई पुरानी बात न उठाएं, धैर्य रखें।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बात करेंगे उसमें एक ऐसा जोश और लक्ष्य आधारित तरीका होगा, जो सुनने वालों पर असर करेगा। कोई जरूरी बातचीत हो, तो सुबह के समय में करें। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे अकेले में बिताया वक्त आत्मिक संतोष देगा। लाभ भाव में लग्नेश सूर्यदेव और योगकारक मंगलदेव करियर वाले 10वें घर में बैठकर आपको जोश से कदम आगे बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद किसी से तीखी बातचीत या बहस से बचें।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और लाभ के मामले में बेहद खास है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में पैसों वाले घर में हैं, जिससे धन के मामले को लेकर आपमें जुनून बना रहेगा। उसे कमाने के लिए आप लक्ष्य बनाकर लगन के साथ काम करेंगे। लंबे समय से अटके वित्तीय फैसलों के लिए आज सुबह का समय उचित है। बृहस्पति, शुक्रदेव और लग्नेश बुधदेव लाभ वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी मिलेगी। सूर्यदेव करियर में जमीनी बदलाव ला सकते हैं। शनिदेव साझेदारी में स्थिरता बनाए हुए हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें।

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से इस महीने का सबसे बड़ा दिन है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में सीधे लग्न पर हैं, जिससे व्यक्तित्व में जुनून और दृढ़ संकल्प की चमक साफ दिखाई देगी। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव करियर वाले घर में एक साथ हैं। आज सुबह जो भी करियर से जुड़ा बड़ा कदम उठाएं, वो लंबे समय तक असर करेगा। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद अजीब सी बेचैनी हो सकती है, उस वक्त कोई बड़ा करियर फैसला मत लें, रात में आराम करें।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे अकेले में बैठकर किसी जरूरी काम पर ध्यान लगाएंगे तो उसके जोश के साथ करना आसान हो जाएगा। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव भाग्य वाले घर में एक साथ हैं, जिससे किस्मत आज खुद साथ देने के मूड में है। जो काम बार-बार अटकता रहा हो उसे सुबह के समय करना शुरू करें, सफलता मिलेगी। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी वाले घर में ऊर्जा बढ़ा रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग से किस्मत का साथ मिल रहा है। हालांकि, शाम के बाद मन में कुछ भारीपन आ सकता है, उस वक्त आराम करें।

    धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और नेटवर्किंग के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में लाभ वाले घर में लगन और मजबूती से काम करने की ऊर्जा दे रहे हैं। आज किसी पुराने संपर्क को एक्टिव करें या किसी नए इंसान से मिलें, लाभ हो सकता है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं जिससे पर्दे के पीछे कुछ शुभ बन रहा है जो अचानक सामने आ सकता है। सूर्यदेव आपमें जमीनी रूप से बदलाव ला रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद कोई बड़ा वित्तीय फैसला टाल दें।

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और रिश्तों के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में करियर वाले घर में एक जुनून से काम करने की ऊर्जा दे रहे हैं। करियर में जो भी जरूरी कदम उठाना हो या कोई बड़ी बातचीत करनी हो, सुबह के समय में करें। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में हैं, जिससे रिश्तों में गहरी और टिकाऊ ऊर्जा है। गुरु पुष्यामृत योग से पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। लग्नेश शनिदेव मेहनत का धीरे-धीरे नतीजा दे रहे हैं। मंगलदेव रचनात्मक काम में बौद्धिक कोशिश जारी रखते हैं। हालांकि, शाम के बाद करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज मत लें।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और सेहत दोनों के मामले में बेहद शुभ है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत का साथ मिलने से आप हर मुश्किल में रास्ता निकाल लेंगे। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव सेहत वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे पुरानी तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाएं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। रचनात्मक काम में सूर्यदेव बदलाव ला रे हैं। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। घर के चौथे भाव में बैठकर मंगलदेव ग्राउंडेड एनर्जी दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद कोई बड़ा फैसला न लें।

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक लग्नेश चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में हैं, जिससे आज कुछ ऐसा सामने आ सकता है, जो अब तक छुपा था। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। आज जो भी रचनात्मक काम करेंगे उसमें एक जुनून और गहरा जोश होगा। प्रेम संबंध में जो बात कहनी हो, सुबह के समय कहें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मंगलदेव बातचीत में बैद्धिक ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद मन में भारीपन आए तो आराम करें, कोई बड़ा फैसला मत लें।

  • आज का राशिफल, 25 जून 2026

    आज का राशिफल, 25 जून 2026

    आज स्वाती नक्षत्र की ऊर्जा हर राशि में एक खास लचीलापन और डिप्लोमैटिक रंग लाएगी। रिश्तों में, करियर में और सेहत के मामले में जिन मुद्दों पर आप अड़ रहे थे, वहां थोड़ा झुकने से ही काम बनेगा। गुरु पुष्यामृत योग के चलते कोई भी शुभ शुरुआत या खरीदारी करना आज फलदायी है। बुधदेव के कर्क में होने से बातचीत में भावना का रंग गहरा है, तर्क से ज्यादा दिल की बात काम करेगी। आज निर्जला एकादशी का शुभ दिन भी है। ऐसे में तुला और कन्या राशि वालों को करियर और धन के मामले में बड़ा लाभ मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों की किस्मत देगी साथ। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: साझेदारी के मामले में आज अनकही बात कहने का सही वक्त। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में नई और खुली बातचीत का दिन है। चंद्रदेव आज स्वाती नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं। स्वाती यानी घास का वो तिनका जो तूफान में भी नहीं टूटता, वजह उसकी झुकने की काबिलियत। रिश्तों में आज यही लचीलापन काम आएगा। जो बात पार्टनर से कहनी हो, वो आज सहजता से कह सकते हैं, माहौल अनुकूल है। घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे घर में एक भावनात्मक गर्माहट है। कोई भी घर से जुड़ी नई शुरुआत या खरीदारी आज बेहद शुभ है। मंगलदेव पैसों के घर में एक धैर्यशील ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, रिश्ते में किसी बात पर जरूरत से ज्यादा पकड़ न बनाएं, थोड़ा स्पेस दें।

    वृष राशि: मुकाबले में आज अदृश्य शक्ति दिलाएगी जीत। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में बेहद खास है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में सेहत और मुकाबले वाले घर में हैं। स्वाती की ऊर्जा बताती है कि आज लचीलेपन से काम लें, टकराव से नहीं, जीत अपने आप मिलेगी। पुरानी कोई तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाएं, नतीजा अच्छा रहेगा। बातचीत के मामले में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे आज की बातचीत में ऐसी गहराई दिखेगी, जो हमेशा नहीं होती। मंगलदेव लग्न से गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शब्दों में तीखापन न आए, संयम जरूरी है।

    मिथुन राशि: रचनात्मकता में आज नई सोच दिखाएगी नया रास्ता। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और पैसों दोनों लिहाज से अच्छा है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं, जिससे आज किसी काम में जो पुरानी सोच अटकी थी वो हट जाएगी और एक नई और आजाद दिशा दिखेगी। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों के एक साथ होने से आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा शुभ काम हो सकता है। सूर्यदेव आज लग्न पर आर्द्रा नक्षत्र में हैं जो एक बड़े बदलाव की ऊर्जा है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। प्रेम के मामले में आज पार्टनर से स्पेस दें। किसी भी काम में जबरदस्ती नहीं करना आज का सबसे बड़ा सबक है।

    कर्क राशि: घर में आज खुलापन है, जो बहुत दिनों से नहीं था। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में सुकूनदेह है। लग्नेश चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में घर वाले भाव में हैं, जिससे घर में आज एक ऐसी खुली और हल्की ऊर्जा है जो काफी समय से नहीं आई थी। परिवार के सदस्यों को आज थोड़ा स्पेस दें, उनकी बात सुनें, लेकिन कोई राय नहीं दें या अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न बनाएं। लग्न पर बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे व्यक्तित्व में आज एक असाधारण गर्माहट और आकर्षण है। आज आप जहां भी जाएंगे, अच्छा इंप्रेशन छोड़ेंगे। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में एक टिकाऊ कमाई की कोशिश जारी रखते हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है।

    सिंह राशि: बातचीत में आज डिप्लोमेसी साफ झलकेगी। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और एकांत दोनों लिहाज से खास है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बोलेंगे उसमें एक डिप्लोमेसी साफ झलकेगी। यही आज आपकी ताकत बनेगी, जो सुनने वाले को भी अच्छी लगेगी। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, लिहाजा आज थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं, तो मन को एक गहरी शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव और मंगलदेव मिलकर करियर में एक मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, आज ज्यादा भीड़ में न रहें, खुद के लिए वक्त निकालना कीमती है।

    कन्या राशि: पैसों में आज एक बड़ा असर लाने वाला मौका मिल सकता है। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और लाभ के मामले में शुभ है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में पैसों वाले घर में हैं, जिससे धन के मामले में लचीली और व्यापारिक सोच काम आएगी। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में तीनों एक साथ हैं, यानी आज लाभ के लिए जो भी कोशिश करेंगे उसमें ईश्वरीय कृपा मिलेगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लग्नेश बुधदेव खुद लाभ वाले घर में हैं, जिससे बौद्धिक काम से कमाई हो सकती है। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता बनाए हुए हैं। गुरु पुष्यामृत योग का लाभ मिलना जारी है। हालांकि, आज खुद से ज्यादा उम्मीद न रखें।

    तुला राशि: आज चंद्रदेव व्यक्तित्व में अनोखी चमक और आजाद सोच दे रहे हैं। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिहाज से उज्जवल है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में आज सीधे लग्न पर हैं। स्वाती की यह ऊर्जा कूटनीति में सफलता दिलाएगी और आजाद खयालों के साथ आपको चलने के लिए प्रेरित करेगी। आज आपके व्यक्तित्व में चमक साफ दिखेगी। आप जहां भी जाएंगे, लोग ध्यान देंगे। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव करियर वाले घर में एक साथ हैं, यानी करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो टिकाऊ और असरदार होगा। कोई बड़ी मीटिंग या बातचीत आज रखें, तो अच्छा रहेगा। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक राशि: एकांत में आज आपको आत्मिक ऊर्जा मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मिक गहराई को महसूस करने का है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज अकेले में बिताया वक्त बेहद कीमती होगा। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत आज खुद मेहनत का फल दे रही है। जो काम अटका हो, उसे आज फिर से शुरू करें, रास्ता जरूर निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं, जिससे रिश्तों में ठहराव और विश्वास बना रहेगा। गुरु पुष्यामृत योग आज भी जारी है। हालांकि, किसी से कोई पुराना हिसाब आज मत मांगें, वक्त सही नहीं है।

    धनु राशि: लाभ में आज लचीली और व्यापारिक सोच नया दरवाजा खोल सकती है। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और नेटवर्किंग के मामले में बेहद अनुकूल है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में लाभ वाले घर में हैं, जिससे नेटवर्किंग में आज एक ऐसी लचीली और व्यापारिक ऊर्जा है जो नए मौके ला सकती है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं, यानी पर्दे के पीछे कुछ शुभ बन रहा है, जो आज किसी न किसी रूप में सामने आ सकता है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। किसी पुराने संपर्क को आज फिर से एक्टिव करें, लाभ मिलेगा। हालांकि, कोई बड़ा वित्तीय फैसला जल्दबाजी में आज रात को नहीं करें।

    मकर राशि: करियर में आज लचीलापन बनाए रखना जरूरी है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और साझेदारी दोनों के मामले में अच्छा है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जिससे काम में आज ऐसी लचीली और व्यापारिक सोच आएगी जो आगे की नई दिशा दिखाएगी। जहां अड़ रहे थे, वहां थोड़ा झुकने में ही समझदारी है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव तीनों साझेदारी वाले घर में हैं। यानी किसी भी रिश्ते या कारोबारी गठजोड़ को आज पक्का करना बेहद शुभ है। गुरु पुष्यामृत योग से जीवन में संतुष्टि बनी हुई है। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है। हालांकि, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा आज मत करें।

    कुंभ राशि: आज किस्मत का साथ मिलने से हर मुश्किल में निकाल लेंगे रास्ता। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और सेहत दोनों के लिहाज से बेहद शुभ है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे आज किस्मत में एक ऐसी लचीली ताकत है जो हर हालात में रास्ता निकाल लेती है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव सेहत वाले घर में हैं, जिससे पुरानी कोई तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाना बेहद फलदायी होगा। राहुदेव लग्न पर हैं जिससे आज एक खास चुंबकीय आकर्षण है जो लोगों को आपकी तरफ खींचता है। आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग यानी दायरे से बाहर की बातों को सोचना सफलता दिलाएगा। हालांकि, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा आज मत करें, थोड़ी सावधानी जरूरी है।

    मीन राशि: छिपी हुई बातें, कोई राज सामने आ सकता है। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद गहरा है। लग्नेश चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में हैं जिससे आज कुछ ऐसा सामने आ सकता है, जो काफी समय से दबा था। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। आज रचनात्मक काम में गहराई दूसरों को भी छू जाएगी। प्रेम के मामले में जो कदम उठाएंगे, वो गहरे और सच्चे जुड़ाव की तरफ ले जाएगा। हालांकि, छुपी बातों के सामने आने पर तैश में आकर आज कोई बड़ा फैसला रात के समय में न करें। मंगलदेव पैसों के घर में बैठकर स्थिरता बनाए हुए हैं।

  • आज का राशिफल, 24 जून 2026

    आज का राशिफल, 24 जून 2026

    आज चित्रा नक्षत्र की सुंदरता, रचनात्मकता और संतुलन की ऊर्जा हर राशि के जातकों को अलग-अलग रूप में महसूस होगी। रिश्तों में नई गहराई, करियर में सुंदर चमक और घर में एक खुशनुमा माहौल रहेगा। बुधदेव के कर्क राशि में होने से बातचीत में भावना का रंग ज्यादा रहेगा। शुक्रदेव का आश्लेषा में होना प्रेम को गहरा बना रहा है, लेकिन साथ ही बदलाव भी ला सकता है। आज सुंदरता की तरफ कोई कदम उठाएं, फलदायी होगा। मेष और वृष राशि वालों की बातचीत में गजब का आकर्षण दिखेगा। तुला और कन्या राशि वालों को करियर व धन में बड़ी सफलता मिलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में एक खुशनुमा मोड़ लेकर आया है। चंद्रदेव आज तुला राशि में चित्रा नक्षत्र में हैं, जो सुंदरता और संतुलन का नक्षत्र है और यह साझेदारी वाले घर में पड़ रहा है। लिहाजा, आज पार्टनर के साथ कुछ ऐसी बातें होंगी, कुछ ऐसे पल बीतेंगे, जो यादगार रहेंगे। कोई छोटी सी बात या कोई नजरिया मन को भर देगा। घर के चौथे भाव में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे घर का माहौल आज जोश और भावना से भरा रहेगा। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में टिकाऊ और धैर्य के साथ की जाने वाली कोशिश जारी रखने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, रिश्तों में आज किसी एक बात पर जिद न करें, लचीलापन ही आज सबसे बड़ी ताकत है।

    वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के मामले में कमाल का है। लग्नेश मंगलदेव लग्न स्थान पर हैं, जिससे व्यक्तित्व में नई ऊर्जा रहेगी और आकर्षण बढ़ेगा। चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में छठे घर में हैं, जिससे रोजमर्रा के काम में भी आप बिना मतलब की क्रिएटिविटी दिखाने की कोशिश करेंगे। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव बातचीत वाले घर में एक साथ हैं। आज जो भी कहेंगे उसमें ऐसी गर्माहट और भावनात्मक गहराई होगी कि सुनने वाला सोचेगा कि यह बात किसी और ने क्यों नहीं कही। अगर किसी से कोई पुरानी बात करनी हो, तो आज का दिन उसके लिए बेहतरीन है। हालांकि, किसी बात को जरूरत से ज्यादा न खींचें।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के लिहाज से बेहद खास है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों पैसों वाले घर में एक साथ हैं। शुक्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में हैं, जो गहरी और बदलाव लाने वाली ऊर्जा दे रहे हैं। इनकी युति बता रही है कि आज आप पैसों से जुड़ी बात करेंगे, तो वो वह भावनात्मक गहराई के साथ होगी और टिकाऊ नतीजे देंगी। चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं, जिससे रचनात्मक काम में आपकी बौद्धिक चमक साफ दिखेगी। सूर्यदेव लग्न में आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करते हुए विचारों में बदलाव की ऊर्जा दे रहे हैं। आज किसी पुरानी आर्थिक उलझन को एक नए नजरिए से देखेंगे, तो हल निकलेगा।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन इस महीने के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों लग्न पर एक साथ हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज आप जो भी करेंगे उसमें एक भावनात्मक गहराई, बुद्धिमत्ता और आकर्षण एक साथ दिखेगा। लग्नेश चंद्रदेव आज चित्रा नक्षत्र में घर वाले चौथे भाव में हैं, जिससे घर में सुंदर और संतुलित माहौल है। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में मजबूत कमाई की कोशिश जारी रखते हैं। आज घर में कोई भी नई शुरुआत करें, प्रेम में कोई कदम उठाएं, या कोई सुंदर काम हाथ में लें, नतीजा मन को खुश करेगा।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और बौद्धिक काम के लिहाज से अच्छा है। चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में तीसरे घर में हैं, जिससे बातचीत में सुंदर और काव्यात्मक रंग आएगा। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज खुद के साथ बिताया वक्त बेहद कीमती साबित होगा। अकेले में कोई रचनात्मक काम करें, कुछ लिखें या कुछ बनाएं। नतीजे दिल को खुश कर देंगे। लग्नेश सूर्यदेव लाभ वाले घर में आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जो बदलाव और नई दिशा की ऊर्जा देते हैं। दोस्तों से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंगलदेव करियर में स्थिर और दृढ़ता के साथ कदम आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज जिससे दिल की बात कहना चाहते हैं, तो कह दें। मन हल्का होगा।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और करियर के मामले में अच्छा है। लग्नेश बुधदेव कर्क में हैं, जिससे करियर के भाव में भावनात्मक और देखभाल करने वाली दिशा मिल रही है। लाभ के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पैसों के लिए बेहद शुभ है। चंद्रदेव आज चित्रा नक्षत्र में धन भाव में हैं, जिससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज किसी रचनात्मक काम से पैसे कमाने या उसे आगे बढ़ाने का सही वक्त है। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता दे रहे हैं। हालांकि, आज खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें, हर वक्त विश्लेषण में न डूबे रहें।

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिहाज से उज्जवल है। चंद्रदेव आज सीधे आपकी अपनी राशि पर चित्रा नक्षत्र में हैं। चित्रा यानी चमकदार हीरे का नक्षत्र, आज आप जहां भी जाएंगे एक अलग ही चमक और सौंदर्यबोध के साथ दिखेंगे। करियर में लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव तीनों दसवें घर में हैं। आज काम की जगह पर जो भी बात करेंगे या जो भी फैसला लेंगे वो एक सुंदर और संतुलित तरीके से होगा जो लंबे समय तक असर करेगा। योगकारक शनिदेव मुकाबले में बढ़त दे रहे हैं। मंगलदेव रिश्तों में एक स्थिर एनर्जी दे रहे हैं।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन छुपी ताकत और गहरे बदलाव का है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों नौवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में हैं, जो एक गहरी प्रेम की ऊर्जा देते हैं। इनका साथ बता रहा है कि भाग्य में आज एक ऐसी गहरी और असाधारण मदद मिल रही है, जो दिखती नहीं पर होती है। चंद्रदेव चित्रा में एकांत वाले घर में हैं, जिससे अकेले बैठकर ध्यान करने, सोचने पर मन को एक खास शांति मिलेगी। लग्नेश मंगलदेव रिश्तों में स्थिर और भरोसेमंद ऊर्जा दे रहे हैं। आज किसी पुरानी उलझन को नई और सुंदर सोच से देखें, हल अपने आप निकलेगा।

    धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और छुपी ताकत के मामले में असाधारण है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों आठवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में हैं जो एक गहरी और रहस्यमयी ऊर्जा देते हैं। इनका साथ बता रहा है कि पर्दे के पीछे से कुछ शुभ बन रहा है, जो अचानक सामने आएगा। चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में लाभ वाले घर में हैं, जिससे नेटवर्किंग में सुंदर और रचनात्मक रंग दिखेगा। आज किसी नए इंसान से मिलें या किसी पुराने संपर्क को फिर से एक्टिव करें, फायदा हो सकता है। मंगलदेव सेहत में स्थिर एनर्जी दे रहे हैं। आज किसी अच्छे काम से दिन की शुरुआत करें।

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में एक गहरी और खूबसूरत समझ का दिन है। योगकारक शुक्रदेव आश्लेषा में सातवें घर में हैं। बृहस्पति और बुधदेव भी वहीं हैं। तीनों का साथ बता रहा है कि साझेदारी में आज एक ऐसी भावनात्मक गहराई आएगी, जो पहले नहीं थी। कोई बात जो लंबे समय से अनकही रह गई हो, वो आज सहजता से कह सकते हैं। चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में करियर के क्षेत्र में हैं, जिससे कार्यस्थल में सही से काम करने का समय है। लग्नेश शनिदेव मेहनत का नतीजा धीरे-धीरे दे रहे हैं। मंगलदेव रचनात्मकता के क्षेत्र में टिकाऊ एनर्जी दे रहे हैं।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और काम दोनों के मामले में अच्छा है। योगकारक शुक्रदेव आश्लेषा में छठे घर में हैं। बृहस्पति और बुधदेव भी वहीं हैं। तीनों का सेहत वाले घर में होना बता रहा है कि आज सेहत की देखभाल में एक भावनात्मक और सुंदर दिशा मिलेगी। जो इलाज या जांच अटकी हो, उसे कराने का सही समय है। चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में भाग्य भाव में हैं, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा। लग्नेश शनिदेव की कृपा से जो मेहनत हो रही है वो रंग ला रही है। मंगलदेव घर में एक स्थिर एनर्जी दे रहे हैं। आज काम को सुंदर ढंग से करें।

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद गहरा और सुंदर है। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों पांचवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा में हैं जो प्रेम में एक गहरी और परिवर्तनकारी ऊर्जा देता है। आज प्रेम में कुछ ऐसा महसूस होगा जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल होगा, बस दिल समझेगा और वो काफी होगा। रचनात्मक काम में आज एक गहरी और असाधारण ऊर्जा है। चंद्रदेव चित्रा में परिवर्तन के भाव में सुंदर और संतुलित रंग ला रहे हैं। मंगलदेव पैसों के घर में एक धैर्यशील और टिकाऊ कोशिश जारी रखते हैं। आज किसी प्रिय के साथ चुपचाप बैठना भी बातचीत से बड़ा होगा।

  • आज का राशिफल, 23 जून 2026

    आज का राशिफल, 23 जून 2026

    आज सूर्यदेव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। चंद्रदेव का हस्त नक्षत्र में आना कुशलता और भावनात्मक उपचार की ऊर्जा ला रहा है। बुधदेव के कर्क में आने से बातचीत में तर्क से ज्यादा भावना का रंग आएगा। शुक्रदेव का आश्लेषा नक्षत्र प्रेम और रिश्तों में एक गहरी और परिवर्तनकारी ऊर्जा लाया है। बृहस्पति का पुष्यामृत योग जारी है। आज हाथ से किए काम और भावनापूर्ण बातचीत सबसे ज्यादा असर करेगी। कर्क राशि के जातकों की बातचीत में दिखेगी असाधारण भावनात्मक गहराई। कुंभ राशि के जातकों को सेहत और मुकाबले में मिलेगी बड़ी कामयाबी। मकर और मीन राशि के जातकों के रिश्तों के लिए रहेगा बेहद खास दिन।

    मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और रोजमर्रा के काम के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज हस्त नक्षत्र में कन्या राशि में हैं, जो कुशलता और उपचार का नक्षत्र है। लिहाजा, जो काम बहुत मेहनत और कुशलता मांगता हो वो आज करें। आज आपके हाथ में एक नई और गहरी ताकत है। घर के चौथे भाव में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है। बुधदेव कल से कर्क में आ गए हैं, जिससे घर की बातचीत में एक भावनात्मक गहराई आई है। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में एक स्थिर और धैर्यशील कोशिश जारी रखते हैं। सूर्यदेव आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जो बदलाव और रूपांतरण का नक्षत्र है, इसलिए आज कोई पुरानी आदत बदलने का मन हो तो यह सही वक्त है। हालांकि, खुद के प्रति जरूरत से ज्यादा सख्त न बनें।

    वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और बातचीत दोनों के मामले में बेहद असरदार है। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं। यह नक्षत्र हाथ की कुशलता और भावनात्मक अभिव्यक्ति का है। आज जो भी हाथ से बनाएंगे या लिखेंगे, उसमें ऐसी गहराई और कुशलता होगी, जो देखने वाले को छू जाएगी। बातचीत में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है, जिससे आपकी कही गई बातों में, नई भावनात्मक गर्माहट होगी। लग्नेश मंगलदेव लग्न पर एक स्थिर और दृढ़ व्यक्तित्व दे रहे हैं। सूर्यदेव आज आर्द्रा नक्षत्र में आकर लंबे समय से अटके हुए काम को नए तरीके से पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में बेहद खास है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों दूसरे घर में एक साथ हैं। इनका तिहरा साथ बता रहा है कि आज पैसों से जुड़ी कोई भी बड़ी बात करने, निवेश करने या परिवार से कोई जरूरी मामला सुलझाने का सही वक्त है। बुधदेव कर्क में हैं जिससे अब बातचीत में तर्क से ज्यादा भावना का रंग है। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में घर वाले भाव में हैं, जिससे घर में एक कुशल और भावनात्मक देखभाल का माहौल है। सूर्यदेव आज आर्द्रा में आ गए हैं जो बदलाव का नक्षत्र है, कुछ पुरानी सोच को बदलने का यह सही मौका है।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और व्यक्तित्व के मामले में बेमिसाल है। लग्न में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं। यह तिकड़ी बता रही है कि आज जो भी कहेंगे उसमें ऐसी गर्माहट, गहराई और भावना होगी, जो सामने वाले के दिल को सीधे छूएगी। बुधदेव आपकी अपनी राशि में आ गए हैं जिससे संचार में एक नई भावनात्मक ताजगी है। लग्नेश चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे कुशल और भावनापूर्ण संवाद का यह बेहतरीन दिन है। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में स्थिर और मजबूत कमाई कराने कोशिश जारी रखते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज से बेहतर दिन इस हफ्ते नहीं आएगा।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और वाणी के मामले में अच्छा है। चंद्रदेव आज हस्त नक्षत्र में दूसरे घर में हैं, जो धन और वाणी का घर है। हस्त यानी हाथ की कुशलता का नक्षत्र, जो बता रहा है कि आज पैसों के मामले में एक कुशल और भावनात्मक फैसला बेहद फलदायी होगा। बृहस्पति और शुक्रदेव एकांत वाले घर में हैं और बुधदेव भी वहीं हैं, इसलिए आज कुछ वक्त अकेले बैठकर किसी जरूरी बात पर सोचें। मंगलदेव करियर में स्थिरता और मजबूत स्थिति बनाए रखने की कोशिश जारी रखते हैं। सूर्यदेव आज आर्द्रा में आ गए हैं जो नई दिशा का नक्षत्र है, आज किसी पुरानी आदत को बदलने का सही वक्त है।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और कुशलता के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज सीधे आपकी अपनी राशि पर हस्त नक्षत्र में हैं। हस्त यानी हाथ का नक्षत्र जो कुशलता, भावनात्मक बुद्धि और उपचार का प्रतीक है। आज जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें एक ऐसी कुशलता और भावना का मेल होगा जो दूसरों को भी दिखेगा। लग्नेश बुधदेव कर्क में हैं, जिससे करियर में नया इमोशनल और इंट्यूशन दिखाई देगा। लाभ के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पैसों के लिए बेहद शुभ है। हालांकि, आज जरूरत से ज्यादा कुशल होने की जिद में खुद को थकाएं नहीं।

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में दसवें घर में हैं, जो एक गहरी और रहस्यमयी ऊर्जा लाता है। बृहस्पति भी वहीं हैं। बुधदेव भी दसवें घर में भावनात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में एकांत वाले 12वें घर में हैं, जिससे आज कुछ समय ध्यान में बिताएं। लंबे समय से अटके हुए काम को करने के लिए आज नई और भावनापूर्ण कोशिश करें। सूर्यदेव आज आर्द्रा में आए हैं, जो बदलाव का नक्षत्र है। करियर के क्षेत्र में आज पुरानी धारणा को बदलने का सही वक्त है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मोर्चे पर अच्छा है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों नौवें घर में हैं। शुक्रदेव आज आश्लेषा नक्षत्र में हैं जो गहराई और परिवर्तन का नक्षत्र है। इनका साथ बता रहा है कि आज जो भी काम हाथ में लें उसे भावनात्मक गहराई और कुशलता के साथ करें, रास्ता निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव अब साझेदारी वाले घर में एक स्थिर और भरोसेमंद एनर्जी दे रहे हैं। चंद्रदेव हस्त में लाभ स्थान में हैं, जिससे दोस्तों का साथ मिलेगा, सोशल नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। सूर्यदेव बदलाव के आर्द्रा नक्षत्र में है, जो कार्यस्थल में किसी पुरानी सोच को छोड़ने का समय है।

    धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गहरे बदलाव का है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों आठवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा में हैं जो सर्प की गहरी और रहस्यमयी ऊर्जा है। इनका साथ बता रहा है कि आज कोई ऐसी बात सामने आ सकती है जो पहले छुपी थी। पार्टनर के साथ बातचीत में आज एक भावनात्मक गहराई होगी जो शायद पहले नहीं थी। मंगलदेव सेहत वाले घर में एक स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में कर्म स्थान में कुशल और व्यावहारिक दिशा दे रहे हैं। सूर्यदेव आज आर्द्रा में हैं, यह परिवर्तन का वक्त है।

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में बेहद असरदार है। योगकारक शुक्रदेव आश्लेषा में सातवें घर में हैं। बृहस्पति और बुधदेव भी वहीं हैं। तीनों का साझेदारी वाले घर में होना और शुक्रदेव का गहरे आश्लेषा नक्षत्र में होना बता रहा है कि आज जो रिश्ता बनेगा वो एक गहरे और भावनात्मक जुड़ाव पर टिका होगा। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में भाग्य स्थान में हैं, जिससे ईश्वर की कृपा मिलती रहेगी। लग्नेश शनिदेव की कृपा से मेहनत रंग लाती है। मंगलदेव रचनात्मक काम में स्थिर और दृढ़ ऊर्जा दे रहे हैं।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और काम के मामले में बेहद अच्छा है। योगकारक शुक्रदेव आश्लेषा में छठे घर में हैं। बृहस्पति और बुधदेव भी वहीं हैं। तीनों का सेहत वाले घर में होना और शुक्रदेव का गहरे नक्षत्र में होना बता रहा है कि सेहत के मामले में आज एक गहरी और भावनात्मक देखभाल जरूरी है। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में आठवें घर में हैं, जिससे यह समय अचानक परिवर्तन ला सकता है। योग और ध्यान करें। लग्नेश शनिदेव की कृपा से जो भी लंबे समय से किया जा रहा है वो आज रंग लाएगा। मंगलदेव घर में स्थिर एनर्जी दे रहे हैं। सूर्यदेव का आर्द्रा में आना बदलाव का संकेत है।

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद असरदार है। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों पांचवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा में हैं जो एक गहरी और परिवर्तनकारी प्रेम की ऊर्जा देता है। आज जो भी रचनात्मक काम करेंगे उसमें एक ऐसी भावनात्मक गहराई होगी जो अलग ही असर करेगी। प्रेम में आज जो कदम उठाएंगे वो एक गहरे जुड़ाव की तरफ ले जाएगा। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में साझेदारी के भाव में कुशल और व्यावहारिक दिशा ला रहे हैं। मंगलदेव पैसों के घर में एक स्थिर और धैर्यशील कोशिश जारी रखते हैं। सूर्यदेव का आर्द्रा में आना एक नई दिशा का संकेत है।

  • आज का राशिफल, 21 जून 2026

    आज का राशिफल, 21 जून 2026

    आज ग्रीष्म संक्रांति की सूर्यदेव की पीक ऊर्जा, मंगलदेव का वृषभ में आगमन और बुधदेव का शाम को तीन बजकर 25 मिनट में कर्क में प्रवेश एक साथ हो रहे हैं। यह तीनों बदलाव मिलकर आज के दिन को बेहद खास बनाते हैं। जो भी नई शुरुआत आज करेंगे, वो टिकाऊ और फलदायी होगी। बृहस्पति और शुक्रदेव का पुष्यामृत योग बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों की तीव्रता अब धीरे-धीरे शांत होने लगेगी। मेष राशि के जातकों को पुरानी थकान से बड़ी राहत मिलेगी। मिथुन राशि वालों के लिए पहचान को आगे बढ़ाने का दिन है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: आज पिछले कुछ हफ्तों की थकान जाएगी और मन में हल्कापन आएगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन एक बड़ी राहत लेकर आया है। कल रात मंगलदेव मेष से निकलकर वृषभ राशि में आ गए हैं। पिछले कई हफ्तों से जो तीव्र ऊर्जा और जल्दबाजी का दौर चल रहा था, वो आज से शांत होने लगेगा। अब मंगलदेव पैसों और परिवार वाले घर में हैं, जिसका मतलब है कि आज से कमाई और घर पर ध्यान देने का वक्त है। रचनात्मक काम में आज एक खुशनुमा और हल्की एनर्जी है। घर के चौथे भाव में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है। आज साल का सबसे लंबा दिन है, इस शुभ वक्त में कोई नई शुरुआत करें तो वो टिकाऊ होगी। बुधदेव आज कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बातचीत में नई भावनात्मक गहराई आएगी।

    वृष राशि: आज मंगलदेव आपकी राशि में आत्मविश्वास लेकर आए हैं। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन एक नई शुरुआत का है। मंगलदेव कल रात आपकी अपनी राशि में आ गए हैं और आज से आपके व्यक्तित्व में एक नई तरह की ऊर्जा दिखेगी। पहले जैसी हड़बड़ी नहीं होगी, अब एक धीरे-धीरे और मजबूती से आगे बढ़ने की ताकत महसूस होगी। बातचीत में आज बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है, जो बता रहा है कि आज जो भी बात आप कहेंगे, वो न सिर्फ सुनी जाएगी, बल्कि लोगों पर असर भी करेगी। घर में आज एक खुशनुमा और हल्का माहौल रहेगा। ग्रीष्म संक्रांति के इस खास दिन पर कोई नई शुरुआत करें, तो साल के सबसे लंबे दिन की शक्ति उसे टिकाऊ बनाएगी।

    मिथुन राशि: आज आपके लिए इस महीने का सबसे रोशन दिन है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे खास दिनों में से एक है। आज ग्रीष्म संक्रांति है, यानी साल का सबसे लंबा दिन और सूर्यदेव की सबसे ज्यादा ताकत का दिन। यह सब आपकी ही राशि में हो रहा है। सूर्यदेव और बुधदेव दोनों लग्न पर हैं, जिससे बुद्धि और पहचान दोनों आज अपने शिखर पर हैं। हालांकि, आज बुधदेव दोपहर के बाद कर्क राशि में जाने वाले हैं, जो बता रहा है कि बौद्धिकता के इस चरम के बाद भावनात्मक बुद्धि का दौर शुरू होने वाला है। पैसों में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बेहद शुभ है। आज का दिन किसी नई शुरुआत के लिए इस्तेमाल करें, तो यह लंबे समय तक फल देगा।

    कर्क राशि: आज बुधदेव आपकी राशि में आकर बातचीत में नई गहराई देंगे। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन एक नए अध्याय की शुरुआत करने का है। बुधदेव आज आपकी अपनी राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बातचीत में नई भावनात्मक गहराई और सहजता आएगी। बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों पहले से लग्न पर हैं और उनका साथ व्यक्तित्व में असाधारण आकर्षण और समझदारी दे रहा है। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में हैं, जिससे कमाई में धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से बढ़ोतरी होगी। ग्रीष्म संक्रांति के इस दिन पर अगर कोई नई शुरुआत करेंगे, तो वो बेहद टिकाऊ और फलदायी होगी। प्रेम जीवन के लिए आज से बेहतर दिन इस महीने नहीं आएगा।

    सिंह राशि: आज पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र की ऊर्जा हल्कापन और खुशी लाएगी। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कल से बिल्कुल अलग और हल्का है। चंद्रदेव पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र में हैं, जो सुंदरता, प्रेम और आनंद का नक्षत्र है। पिछले दो-तीन दिनों की गंभीरता और पितर-भाव के बाद आज मन में एक ताजगी और खुशी है। रचनात्मक काम में आज मन खूब लगेगा। लग्नेश सूर्यदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में हैं, जिससे नेटवर्किंग और कमाई में एक बौद्धिक बढ़त मिलेगी। ग्रीष्म संक्रांति का यह खास दिन नेटवर्किंग, दोस्तों के साथ किसी नई शुरुआत की प्लानिंग करने के लिए बेहतर है। हालांकि, एक बात का ध्यान रखें कि आराम और मनोरंजन में इतना न डूब जाएं कि जरूरी काम पीछे छूट जाए।

    कन्या राशि: करियर में आज सूर्यदेव और बुधदेव मिलकर लंबे असर वाला काम कराएंगे। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में महीने के सबसे उज्जवल दिनों में से एक है। लग्नेश बुधदेव और सूर्यदेव दोनों दसवें घर में हैं और आज ग्रीष्म संक्रांति पर सूर्यदेव की चरम ताकत का भी साथ मिल रहा है। आज करियर में जो भी कदम उठाएंगे, उसका असर लंबे समय तक रहेगा। बुधदेव आज कर्क में जाने वाले हैं, जिससे लाभ वाले घर में भावनात्मक और समझदार नजरिया आएगा। ग्यारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ लाभ के लिए बेहद शुभ है। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता देते हैं। आज मंगलदेव के वृषभ में जाने से काम में धैर्य और दृढ़ता का नया दौर शुरू हुआ है।

    तुला राशि: करियर में आज तीन बड़े ग्रहों का मेल से मिलेगा मान-सम्मान। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से इस साल के सबसे यादगार दिनों में से एक है। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और आज बुधदेव भी दसवें घर में आ जाएंगे। तीनों का करियर वाले घर में एक साथ होना और ऊपर से ग्रीष्म संक्रांति का साथ बता रहा है कि आज करियर में जो भी बड़ा कदम उठाएंगे, वो सालों तक असर करेगा। कार्यस्थल में पहचान और मान-सम्मान मिलेगा। कोई जरूरी मीटिंग हो, कोई बड़ी बात कहनी हो या कोई नई शुरुआत करनी हो, तो आज से बेहतर दिन इस महीने नहीं आएगा। शाम के बाद भी माहौल अनुकूल है। मंगलदेव के वृषभ में जाने से रिश्तों में अब स्थिर और सौम्य एनर्जी आएगी।

    वृश्चिक राशि: आज जो नई शुरुआत करेंगे, उसे किस्मत हाथ थाम कर आगे ले जाएगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मोर्चे पर कुछ ऐसा लेकर आया है, जो रोज नहीं होता। बृहस्पति और शुक्रदेव पहले से भाग्य वाले घर में बैठे थे और आज बुधदेव भी वहीं पहुंच गए हैं। जब तीन बड़े ग्रह एक साथ इस घर में बैठ जाएं तो किस्मत खुद रास्ते बनाने लगती है। ऊपर से आज साल का सबसे लंबा दिन है, जिसकी सूर्यदेव की ऊर्जा हर नई शुरुआत को मजबूत जड़ें देती है। लिहाजा आज जो भी शुरू करेंगे उसे किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और वो टिकाऊ भी होगा। एक और खुशखबरी यह है कि लग्नेश मंगलदेव अब वृषभ में आ गए हैं, जिसका असर रिश्तों पर भी पड़ेगा। पहले जैसी हड़बड़ाहट और जल्दबाजी जाएगी और उसकी जगह एक ठहराव और गहराई आएगी। करियर में चंद्रदेव आनंद और रचनात्मकता का माहौल बना रहे हैं, जो काम करेंगे उसमें एक अच्छा एहसास रहेगा।

    धनु राशि: थोड़ा वक्त एकांत में बिताएं, मन को शांति मिलेगी। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन लोगों का है, जो चुपचाप मेहनत करते हैं और बिना शोर के नतीजे का इंतजार करते हैं। आपके लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव पहले से छुपे मामलों वाले घर में थे और आज बुधदेव भी वहीं आ गए हैं। यह तीनों मिलकर बता रहे हैं कि जो कोशिश पर्दे के पीछे चल रही थी वो अब नतीजे की तरफ बढ़ रही है। आज कोई ऐसी खबर या मौका अचानक दरवाजे पर दस्तक दे सकता है जिसकी शायद उम्मीद भी नहीं थी। आज साल का सबसे लंबा दिन है और इस खास दिन पर अगर थोड़ा वक्त एकांत में बिताएं, प्रार्थना करें या बस चुपचाप बैठ जाएं तो मन को एक ऐसी शांति मिलेगी जो बाहर की दुनिया में नहीं मिलती। मंगलदेव अब रिश्तों वाले घर में आ गए हैं, जिससे पुराने रिश्ते में एक नई ऊर्जा आएगी। चंद्रदेव आनंद से भरे नक्षत्र में हैं, तो मन हल्का और खुश रहेगा। दिनभर कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता रहेगा, जो चेहरे पर मुस्कान लाएगा।

    मकर राशि: साझेदारी के मामले में आज सबसे शुभ दिन है। मकर राशि वालों के लिए आज रिश्तों और साझेदारी के मामले में साल का सबसे खास दिन है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और आज बुधदेव भी सातवें घर में आ जाएंगे। तीनों का साझेदारी वाले घर में होना और ग्रीष्म संक्रांति का साथ बता रहा है कि आज जो रिश्ता पक्का करें या कारोबारी साझेदारी करें वो बेहद टिकाऊ और फलदायी होगी। यह मौका बहुत कम मिलता है। मंगलदेव रचनात्मक काम में एक नई स्थिर और मजबूत एनर्जी दे रहे हैं। चंद्रदेव पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र में हैं, जिससे छुपे मामलों में ऐसी गर्माहट और स्पष्टता आएगी, जो पहले नहीं थी। आज के इस दिन का पूरा फायदा उठाएं।

    कुंभ राशि: आज घर में रहेगा स्थिर माहौल। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के लिहाज से इस साल का सबसे शुभ दिन है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और आज बुधदेव भी छठे घर में आ जाएंगे। तीनों का सेहत वाले घर में होना और ग्रीष्म संक्रांति की ऊर्जा बता रही है कि जो भी पुरानी तकलीफ है उसके लिए आज कदम उठाएं तो नतीजा बेहद अच्छा आएगा। मुकाबले में दुश्मन आज खुद ही कमजोर पड़ेंगे। रचनात्मक काम में बुधदेव और सूर्यदेव की बौद्धिक ऊर्जा भी साथ है। मंगलदेव अब घर वाले भाव में हैं, जिससे घर में स्थिर माहौल बनेगा। आज का दिन सेहत के लिए एक नई शुरुआत करने का है।

    मीन राशि: परिजनों के साथ बातचीत में आएगी भावनात्मक मिठास। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में साल का सबसे खास और यादगार दिन है। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और आज बुधदेव भी पांचवें घर में आ जाएंगे। तीनों का प्रेम और रचनात्मकता के घर में होना और ग्रीष्म संक्रांति का साथ बता रहा है कि आज जो भी रचनात्मक काम शुरू करें या प्रेम में जो भी कदम उठाएं वो लंबे समय तक रंग लाता रहेगा। आज से बेहतर दिन इस महीने इस राशि के लिए नहीं आएगा। बुधदेव के कर्क में आने से घर में बातचीत में एक नई भावनात्मक मिठास आएगी। मंगलदेव पैसों के घर में मजबूती से खड़े हैं, धन से जुड़े फैसले आज स्थिर और टिकाऊ होंगे।

  • आज का राशिफल, 20 जून 2026

    आज का राशिफल, 20 जून 2026

    20 जून का राशिफल बता रहा है कि, आज चंद्रदेव सिंह राशि में मघा नक्षत्र में आ गए हैं और केतु के साथ युति बना रहे हैं। ऐसे में राहु की पूर्ण दृष्टि भी चंद्रमा पर रहेगी। लेकिन अच्छी बात है कि सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। दरअसल आज मंगल का भी गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है और गुरु कर्क राशि में पुष्यामृत योग बना रहे हैं। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि : खरीदारी या नई शुरुआत कर सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुबह और शाम दो अलग-अलग रंगों में रंगा है। सुबह मंगलदेव अपनी राशि के बिल्कुल आखिरी पड़ाव पर हैं और इस वक्त उनकी एनर्जी अपने चरम पर है। लिहाजा सुबह जो भी बड़ा या निर्णायक काम करना हो वो इसी वक्त में निपटा लें। घर के मामलों में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है जो बता रहा है कि घर से जुड़ी खरीदारी या नई शुरुआत कर सकते हैं। रचनात्मक काम में आज पूर्वजों की याद के साथ कुछ गहरा और असरदार बनाने की ताकत है। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव एक नई राशि में जाने वाले हैं, उस वक्त मन में अजीब सी बेचैनी और बदलाव का एहसास होगा। उस वक्त कोई बड़ा निर्णय टाल दें, सुकून से बैठें।

    वृष राशि : आज बड़ी योजना टाल दें। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के मोर्चे पर बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों एक साथ आपके तीसरे घर में हैं और दोनों पुष्य नक्षत्र में हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज जो भी मुंह से निकले उसमें एक ऐसी मिठास और समझदारी होगी जो दूसरों को खींचेगी। कोई पुरानी गलतफहमी हो, कोई डील अटकी हो या किसी को मनाना हो तो आज सुबह में कर लें। घर में पूर्वजों को याद करने का और उनसे जुड़ी पुरानी बातें सुनने का आज सही वक्त है। मंगलदेव शाम को एक नई राशि में जाने वाले हैं, लिहाजा उस वक्त बड़े निर्णय टाल दें। मन में हल्की बेचैनी होगी, आराम करें।

    मिथुन राशि: आर्थिक मामलो में अच्छी खबर मिलेगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में उम्मीद भरा है। बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों आपके दूसरे घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। यह जोड़ बता रहा है कि आज पैसों से जुड़ी कोई भी बात, खरीदारी या निवेश करना शुभ है। बुधदेव और सूर्यदेव का साथ भी लग्न पर बना हुआ है, जिससे बुद्धि और पहचान दोनों आज तेज हैं। मन में स्पष्टता रहेगी। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिससे लाभ वाले घर में हल्की उथल-पुथल महसूस हो सकती है। उस वक्त कोई बड़ा निवेश मत करें, जो जरूरी काम निपटाना हो, वो सुबह पहली फुर्सत में ही कर लें।

    कर्क राशि: आज आप जहां भी जाएंगे अलग छाप छोड़ेंगे।‌कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिए असाधारण है। लग्न पर बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों पुष्य नक्षत्र में बैठे हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज आप जहां भी जाएंगे एक अलग ही छाप छोड़ेंगे। योगकारक मंगलदेव करियर वाले घर में आज अपनी सबसे तेज और निर्णायक स्थिति में हैं, सुबह में कोई भी बड़ा करियर निर्णय लें तो आज से बेहतर दिन नहीं होगा। पितरों को आज याद करें और उनके नाम पर कुछ दान करें, मन को गहरी शांति मिलेगी। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव का बड़ा परिवर्तन होगा, उस वक्त आराम को प्राथमिकता दें और बड़े फैसले कल के लिए छोड़ दें।

    सिंह राशि: आपका मन आज एकांत की तलाश कर सकता है। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मिक और आध्यात्मिक लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज सिंह लग्न पर मघा नक्षत्र में हैं और केतुदेव भी वहीं पर हैं। मघा पितरों का नक्षत्र है और केतुदेव आत्मिक विरक्ति के कारक ग्रह हैं। इन दोनों का मेल बता रहा है कि आज पितरों को याद करना और उनके नाम पर कुछ करना बेहद फलदायी होगा। बृहस्पति और शुक्रदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे एकांत में बैठकर प्रार्थना या ध्यान करने पर मन को एक असाधारण शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में हैं। योगकारक मंगलदेव भाग्य से सहयोग से उन्नति दिलाएंगे। शाम के बाद एकांत में रहें।

    कन्या राशि: करियर में आपको लाभ भी मिलेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और लाभ दोनों के मामले में बेहद उज्जवल है। लग्नेश बुधदेव और सूर्यदेव दसवें घर में हैं, जिससे करियर में आज ऐसी बौद्धिक धार रहेगी, जो लोगों पर असर करती है। ग्यारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का पुष्य योग बता रहा है कि लाभ के मामले में आज किसी को भी निराश नहीं होना पड़ेगा। पुराना पैसा अटका हो या कोई नया मौका हो, तो सुबह में कदम उठाएं। साझेदारियों में शनिदेव की स्थिरता बनी हुई है। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव के राशि परिवर्तन की वजह से मन में थोड़ी बेचैनी आ सकती है। उस वक्त शांत रहें।

    तुला राशि: करियर में मेहनत का फल मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में महीने के सबसे शुभ दिनों में से एक है। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों दसवें घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। जब करियर वाले घर में दो बड़े और शुभ ग्रह हों तो उस दिन किया गया काम टिकाऊ और असरदार होता है। सुबह से दोपहर तक का वक्त किसी भी जरूरी करियर निर्णय के लिए बेहतरीन है। बुधदेव और सूर्यदेव भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत भी साथ दे रही है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव का साझेदारी वाले घर में आने से रिश्तों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

    वृश्चिक राशि : भाग्य और मजबूत होकर चमकेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मोर्चे पर बेहद शानदार है। बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों नौवें घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। किस्मत आज खुद आगे आकर मदद करेगी। जो काम बार-बार अटकता रहा हो, उसे आज हाथ लगाएं, रास्ता निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव आज अपनी सबसे तीखी और निर्णायक स्थिति में हैं, सुबह में प्रतिस्पर्धा में कोई आपके सामने नहीं टिकेगा। पितरों को आज याद करें और उनका आशीर्वाद लें, भाग्य और मजबूत होकर चमकेगा। हालांकि, शाम के बाद लग्नेश मंगलदेव एक बड़े बदलाव से गुजरेंगे। उस वक्त कोई बड़ा कदम मत उठाएं, रात आराम से बिताएं।

    धनु राशि: मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है‌। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बड़े बदलाव ला सकता है। लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों आठवें घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। यह घर छुपी ताकतों और अचानक मिलने वाले फायदों का है। आज कोई ऐसी खबर या मौका आ सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। पार्टनर के साथ बातचीत में कोई नया आइडिया मिल सकता है। मंगलदेव रचनात्मक काम में सुबह सबसे ज्यादा ऊर्जा देंगे। पितरों को आज याद करें, उनका आशीर्वाद आपके रास्ते की रुकावट को दूर करने में मददगार साबित होगा। शाम के बाद आराम करें, मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है।

    मकर राशि : कारोबार में साझेदारी लंबी चलेगी। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में महीने का सबसे शुभ दिन है। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों सातवें घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज जो भी रिश्ता पक्का करें या कारोबारी गठजोड़ बनाएं वो लंबे समय तक टिकेगा। सुबह का वक्त इसके लिए सबसे सही है। बुधदेव और सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा वाले घर में दिमागी बढ़त दे रहे हैं। मंगलदेव घर वाले भाव में सुबह सबसे ज्यादा तेज हैं। पितरों को आज याद करना न भूलें, उनकी प्रसन्नता रिश्तों में मिठास लाती है। शाम के बाद मन में उथल-पुथल हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभ राशि: सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के मोर्चे पर बेहद खास होने वाला है। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों छठे घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। यह युति बता रही है कि सेहत के मामले में आज ऊपर से एक खास सुरक्षा मिल रही है। जो पुरानी तकलीफ है या जो जांच टाली जा रही है वो आज करवाएं, नतीजा अच्छा आएगा। बीमारी में आराम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर आज दुश्मन खुद ही कमजोर पड़ेंगे। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान से विजय हासिल कर सकेंगे। दरअसल, बुधदेव और सूर्यदेव रचनात्मक काम में नई बौद्धिक ऊर्जा दे रहे हैं। मंगलदेव बातचीत में तीखापन देते हैं, इसलिए आज जरा सोच-समझकर बोलें। शाम के बाद मंगलदेव राशि बदलने जा रहे हैं। उस वक्त शांत रहें।

    मीन राशि : धन संबंधी निर्णय सुबह लेना फायदेमंद होगा। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद शानदार साबित हो सकता है। आपके लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव पांचवें घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। जो रचनात्मक काम आज हाथ में लेंगे उसमें एक ऐसी गहराई और सुंदरता होगी जो दूसरों के दिल को छू जाएगी। प्रेम में जो कदम उठाएंगे वो रंग लाएगा। शादी की चर्चा के लिए यह समय उपयुक्त है। बुधदेव और सूर्यदेव घर वाले भाव में एक नई रोशनी ला रहे हैं, घर में कोई जरूरी बात करनी हो, तो आज करें। मंगलदेव पैसों के घर में सुबह सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, धन संबंधी निर्णय सुबह के समय करें। शाम के बाद मानसिक उथल-पुथल हो सकती है। लिहाजा, थोड़ा आराम करें या ध्यान करें।

  • आज का राशिफल, 19 जून 2026

    आज का राशिफल, 19 जून 2026

    ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र, गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में और अश्लेषा नक्षत्र के बने हुए हैं, अश्लेषा के नक्षत्र में चल रहे हैं। दोपहर होते-होते ये सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और केतु के साथ संयोग करेंगे। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में बने हुए हैं। राशिफल देखते हैं।

    मेष राशि: फिजिकली तो आप ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन मेंटली परेशान होने का समय है। थोड़ा सा इरिटेशन, आवेग में आएंगे, बुद्धि कम काम करेगी तो महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है इसलिए बहुत संभाल के लेकर चलिए। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है, फिर भी उसमें भी अभी निर्णय रोक दीजिएगा। और निवेश कर सकते हैं, निवेश की कोई प्रॉब्लम नहीं है किसी से राय लेकर के। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    वृषभ राशि: गृह कलह के संकेत हैं और सीने में विकार संभव है, पल्पिटेशन इत्यादि बढ़ सकता है। फिर भी बचाव पक्ष ठीक है तो बहुत बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, नवप्रेम में जा सकते हैं। बस कलह से थोड़ा बचना है, निवेश आप कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर के अच्छी स्थिति है, स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें और कलह से थोड़ा बचें। हरी वस्तु पास रखना अच्छा होगा।

    मिथुन राशि: नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप बहुत अच्छे चल रहे हैं, सरकार से जुड़ रहे हैं और बड़े-बड़े लोगों के साथ इस समय तालमेल बना हुआ है, वाणी से बड़े अच्छे हो गए हैं आप। लेकिन स्वास्थ्य में नाक, कान, गला और व्यवसाय में नई शुरुआत ना करें, निवेश आप कर सकते हैं, छोटे-मोटे निवेश ही अभी करिए, पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

    कर्क राशि: कर्क राशि के स्वास्थ्य की स्थिति दोपहर के बाद थोड़ी मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है, कोई भी प्रॉब्लम की बात नहीं है। भाग्य साथ दे रहा है, रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। निवेश अभी मत करिएगा, धन हानि के संकेत दिख रहे हैं। और नए प्रेम में आप जा सकते हैं लेकिन ज़ुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    सिंह राशि: घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी हुई है। शारीरिक और मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभ समय में चल रहे हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है, इसलिए बहुत परेशान मत होइए। निवेश थोड़ा सोच-समझ कर के करिएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    कन्या राशि: खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति, सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा है। और नए प्रेम के लिए, पुराने प्रेम के लिए, जीवनसाथी के लिए हर तरीके से अत्यंत शुभकारी समय। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    तुला राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे लेकिन अवरोध के साथ। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा, प्रेम संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे हैं, यात्रा कष्टप्रद है लेकिन लाभप्रद है। और नया अभी प्रेम रोक के रखिए, पुराने प्रेम को कोशिश करिए सुचारु रूप से लेकर चलने के लिए। कोई खराबी नहीं है, इसलिए आप उसपर अभी प्रेजेंट में मत जाएं, पास्ट को ध्यान रखेंगे तो वही प्रेम अच्छा लगने लगेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य ठीक है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। आय के जो नए-नए मार्ग हैं, वो प्रशस्त हो रहे हैं। सीने में विकार थोड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार रुकावट के साथ आगे बढ़ेगा। निवेश आप कर सकते हैं, कोई प्रॉब्लम नहीं है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    धनु राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, यात्रा भी रोक के रखें। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम नहीं है, नए प्रेम में भी जा सकते हैं आप। व्यापार आपका बहुत अच्छा दिख रहा है और निवेश आप कर सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    मकर राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, लेकिन किसी भी टॉपिक पे रिस्क अभी मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

    कुंभ राशि: स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, नए प्रेम में भी जा सकते हैं। संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है, लेकिन क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। और थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं आप, लेकिन उस पर काबू रखिए, कोई बड़ी परेशानी नहीं है। निवेश के लिए थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा, सोच-समझ कर के करिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    मीन राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी, इसलिए बहुत बच के पार करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। प्रेम में झगड़ा-लड़ाई या नए प्रेम में भी थोड़ा सा टूटन की स्थिति वाली बात, तो बहुत सोच-समझ कर के आगे बढ़िएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, निवेश आप कर सकते हैं। तो मिला-जुला सा स्थिति दिख रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

  • आज का राशिफल, 18 जून 2026

    आज का राशिफल, 18 जून 2026

    आज 18 जून के दिन गुरुवार है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज 18 जून गुरुवार के दिन श्री हरि विष्णु जी की पूजा करने से आर्थिक दिक्कतों से राहत मिलती है। आज 18 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    मेष: भावनाओं और एनर्जी के साथ तालमेल बिठाने का समय है। बातचीत के माध्यम से प्यार गहरा होता है। आज रचनात्मकता से करियर को लाभ मिलेगा, धन के लिए जागरूकता की आवश्यकता होगी, और स्वास्थ्य को इमोशनल सपोर्ट की आवश्यकता हो सकती है।

    वृषभ: वृषभ राशि के लिए इनोवेशन भरा दिन है। जिज्ञासा और खुले विचारों वाले दृष्टिकोण का मिश्रण जीवन के विभिन्न पहलुओं में प्रगति को मोटिवेट करता है। सोच और क्लियर स्ट्रैटजी बनाने से बातचीत और परियोजनाओं को लाभ मिलता है।

    मिथुन: सही दृष्टिकोण और मानसिकता बाधाओं पर काबू पाने में मदद करती है। क्रिएटिव स्ट्रैटजी और सावधानी के साथ की गई प्लानिंग सुरक्षा बनाने में मदद करती है। हर डिसीजन जिम्मेदारी के साथ लें।

    कर्क: खुद की देखभाल आपके स्वास्थ्य को सपोर्ट करती है। ध्यान रखें कि प्रगति जरूरी है और अच्छी तरह से लक्ष्यों के साथ संरेखित है। सफलता और विकास पर फोकस करें।

    सिंह: रोमांच की इच्छा क्रिएटिव सॉल्यूशन और खुले दिमाग वाली बातचीत को बढ़ावा देती है। आपकी पॉजिटिव एनर्जी पर्सनल और प्रोफेशनल सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करती है। स्ट्रैटजी के साथ सिंह राशि वाले आज चुनौतियों को रोमांचक अवसरों में बदल सकते हैं।

    कन्या: स्वास्थ्य और धन से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं भी आ सकती हैं। अपने साथी से बिना शर्त प्यार करें और रिश्ते को बरकरार रखें। सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

    तुला: आज आप दूसरों की भावनाओं के प्रति अधिक सेंसीटिव रहेंगे। पर्सनल व प्रोफेशनल दोनों तरह की बातचीत में इसका उपयोग करें। वित्तीय जागरूकता महत्वपूर्ण है। भावनाओं में बहकर ज्यादा खर्च करने से बचें।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए बिजी रहने वाला है। इससे पहले कि चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाएं, रिश्ते में मुद्दों को सुलझाने पर विचार करें। ऑफिस में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।

    धनु: आज आपकी एनर्जी हाई रहेगी। आप फालतू बातचीत में रुचि नहीं रखते हैं। सच्चाई और उद्देश्य आपको प्रेरित करते हैं, जिसका उपयोग रिसर्च करने, या योजना बनाने के माध्यम से काम करने के लिए करें।

    मकर: बातचीत में उम्मीद से ज्यादा कुछ पता चल सकता है, इसलिए ध्यान से सुनें। जब तक आप टास्क करने के लिए तैयार न हों, तब तक अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। शक्तिशाली परिवर्तन शांति से होता है, प्रदर्शन से नहीं। परिणामों को अपने लिए बोलने दें।

    कुंभ: संतुलित दृष्टिकोण और क्रिएटिविटी से समृद्ध दिन होगा। रिश्तों और करियर परियोजनाओं के बीच निष्पक्ष फैसले और क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग के माध्यम से प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। चुनौतियों के लिए पॉजिटिव दृष्टिकोण रचनात्मक परिणामों का मार्ग प्रशस्त करता है।

    मीन: बातचीत कॉन्फिडेंस को मोटिवेट करती है। उत्साह और सही समय पर की गई पहल चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में सफलता दिला सकती है। आत्मविश्वास से भरे निर्णय लेने से विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

  • आज का राशिफल, 17 जून 2026

    आज का राशिफल, 17 जून 2026

    आज 17 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषीय के अनुसार, 17 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। आइए जाने आज 17 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी।

    मेष: आप खुलकर बात करेंगे। मददगार दोस्तों को आकर्षित कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखना आपके मन को उत्साहित करेगी। किसी रोमांचक टास्क की जिम्मेदारी लेने से पहले समझदारी से योजना बनाएं। तैयारी आपके लिए नए द्वार खोलती है।

    वृषभ: दिल खोलकर सोचें। आप गहरी रचनात्मकता और कोमल भावनाओं का अनुभव करेंगे। अपनी एनर्जी स्टेबल रखने के लिए कला और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। देखभाल करने वाले दोस्तों के माध्यम से सरप्राइज मिल सकते हैं।

    मिथुन: बड़े सपने देखें। घर और स्कूल की लाइफस्टाइल शांति दिला सकती है। चुनाव करते समय खुद पर भरोसा करें। दयालु कार्य सकारात्मक भावना फैलाते हैं। चुनाव करते समय अपनी भावनाओं पर भरोसा करें।

    कर्क: दोस्तों के साथ मधुर संबंध पूरे दिन खुशियां महसूस कराएंगे। नए विचार उत्साह जगाते हैं। आपकी एनर्जी उच्च स्तर पर है। आज का दिन आपके लिए अच्छा मूड और रोमांच की भावना लेकर आएगा।

    सिंह: आप क्रिएटिव सोच या दिलचस्प बातचीत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपकी जिज्ञासा आपको नई चीजें आजमाने के लिए मोटिवेट कर सकती है। दोस्तों या सहकर्मियों का सपोर्ट आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराता है।

    कन्या: आपको अपनी भावनाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। आप शांत पलों में शांति पा सकते हैं। आपके आस-पास के लोग आपकी सलाह ले सकते हैं, और आप दयालुता के साथ उन्हें ज्ञान प्रदान करेंगे।

    तुला: आज बारीकियों पर आपका ध्यान समस्या-समाधान कौशल को निखारता है। आप उन पैटर्न पर ध्यान दे सकते हैं, जो दूसरे लोग अनदेखा कर देते हैं, जिससे समाधान निकलते हैं। आत्मविश्वास और प्रगति के लिए धैर्य बनाए रखे और व्यवस्थित रहें।

    वृश्चिक: शांत रहें, जो सबसे सबसे मायने रखता है, उस पर ध्यान केंद्रित करें और ध्यान भटकाने से बचें। आपका देखभाल करने वाला स्वभाव काम आएगा। आज रिश्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। बेहतर करियर ग्रोथ के लिए प्रोफेशनल मौकों का उपयोग करें।

    धनु: पूरे दिन पॉजिटिव रहेंगे। धैर्य से आप कार्यों, रिश्तों और स्वास्थ्य को आसानी से संभाल पाएंगे और क्लेरिटी लाएंगे। आपकी एनर्जी और सोच-समझकर लिए गए फैसलों के साथ दिन सुचारू रूप से बीतेगा।

    मकर: एक शांत और प्रोडक्टिव वातावरण रहेगा। जैसे-जैसे आप अपनी लाइफस्टाइल में स्टेबल होंगे, आपको छोटी-छोटी सफलता मिलती जाएगी। आपके आस-पास के लोग सहयोगी रहेंगे और आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी।

    कुंभ: पॉजिटिव दृष्टिकोण और व्यवस्थित मन तनाव को दूर रखेगा। आज का दिन आपको प्यार, काम और स्वास्थ्य के मामले में सही डिसीजन लेने में मदद करता है। इमोशनल संतुलन आपके दिन में सुकून और शांति लाता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।

    मीन: नौकरी में उत्पादकता संबंधी समस्याओं पर काबू पाएं। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में समस्याओं को सुलझाएं और अपने साथी के साथ एक्स्ट्रा टाइम स्पेंड करें।

  • आज का राशिफल, 16 जून 2026

    आज का राशिफल, 16 जून 2026

    आज 16 जून दिन मंगलवार है। आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से रोग, भय, डर, कष्ट आदि दूर होता है। मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से जीवन में सुख बना रहता है। आज 16 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    मेष राशि: रोमांटिक पलों का आनंद लें। आप जॉब और फाइनेंस के मामले में आप अच्छे रहेंगे। आप किसी भी तरह की बड़ी बीमारियों से भी दूर रहेंगे। प्यार से जुड़े मसले सॉल्व करने की कोशिश करें। रोमांस में ज्यादा क्रिएटिव समय बिताएं। आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रहेगी।

    वृषभ राशि: स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा दिन साबित होगा। रोमांटिक लाइफ प्रोडक्टिव रहेगी। आप नए असाइनमेंट भी पसंद कर सकते हैं, जो चैलेंजिंग लग सकते हैं। कोई मेडिकल प्रॉब्लम भी नहीं आएगी।

    मिथुन राशि: रिलेशनशिप में हर दिक्कत को सुलझाने के लिए अपने पार्टनर से बात करें। काम पर अपने गोल्स पर फोकस करें। इसका पॉजिटिव असर हो सकता है। हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।

    कर्क राशि: रिलेशन में सेंसिटिविटी के बजाय समझदारी की जरूरत रहेगी। प्रोफेशनल दिक्कतों को कॉन्फिडेंस के साथ दूर करें। फाइनेंशियल तौर पर आज आप अच्छी सिचुएशन में रहेंगे।

    सिंह राशि: अच्छी लव लाइफ जिएं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें। करियर और फाइनेंस दोनों का मामला पॉजिटिव रहेगा। हेल्थ के मामले में भी आप अच्छी सिचूऐशन में रहेंगे।

    कन्या राशि: आपकी लव लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतों को सुलझाने के लिए कदम उठाएं। प्रोफेशनल चुनौतियों को कॉन्फिडेंस के साथ पार करें। आज आपको बिना सोचे-समझे पैसे से जुड़े फैसले लेने से बचना चाहिए।

    तुला राशि: सफल प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक खुशहाल लव लाइफ आपका दिन बना सकती है। आज पैसों से जुड़े स्मार्ट डिसीजन लें। आज के दिन आपकी हेल्थ कंडीशन भी अच्छी रहेगी।

    वृश्चिक राशि: प्यार में पड़ें और बिना किसी रोक-टोक के अपनी भावनाएं जाहिर करें। आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी, और फाइनेंशियली भी आज आप मजबूत रहेंगे। कुछ मेडिकल दिक्कतें दिन को खराब कर सकती हैं।

    धनु राशि: एक स्ट्रॉंग लव अफेयर आपके दिन की खास बात है। आप वर्कप्लेस पर शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। एक सही फाइनेंशियल प्लान बनाएं और स्मार्ट तरीके से पैसे का इन्वेस्टमेंट करें। आप हेल्थ के मामले में भी अच्छी सिचूऐशन में हैं।

    मकर राशि: पैसों को ध्यान से संभालें। इस बात का ध्यान रखें कि रिश्ते में कोई बड़ी रुकावट न आए। वर्कप्लेस पर घमंड का त्याग करें। आज के दिन डेडलाइन को ईमानदारी से पूरा करें। आज आपको अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए।

    कुंभ राशि: रिलेशनशिप में प्यार से जुड़ी दिक्कतों को आज के दिन सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपको बिजी रख सकती हैं। आपको अपनी सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होगी।

    मीन राशि: लव लाइफ मजबूत और प्रोफेशनल लाइफ क्रिएटिव रहेगी। आपकी फानेंशियल हालत स्मार्ट पैसे के इन्वेस्टमेंट प्लान की इजाजत देती है। आपकी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।