Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 17 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 17 मार्च 2025

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से नए दोस्त बनेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अंदर नया उत्साह देखने को मिलेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।

    मिथुन राशि:आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्य में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नए बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से रिलैक्स फील करेंगे। राजनीति व सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की मदद मिलने से काम जल्द पूरा कर लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला खिलाएंगी। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। बैक pain से जुडी समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेंगे। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की ओर एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

    मीन राशि:आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। नवविवाहित दंपति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

  • आज का राशिफल, 16 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 16 मार्च 2025

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि- आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।  आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा, परिवार में फिर से खुशियां आएंगी। आज अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय बिताएंगे। किसी सामाजिक गतिविधि में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहेंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होने जैसी स्थिति बनी हुई है। आज निर्णय लेने से पहले अपने परिवारवालों की सलाह लेना न भूले। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ खरीदारी करने मार्केट जाएंगे। आज आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से शाबाशी मिलेगी।

    मिथुन राशि- अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रुका काम भी पूरा होने से रिलैक्स फील करेंगे। आज घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे।

    कर्क राशि–  आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

    सिंह राशि-  बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। लवमेट के साथ आज मूवी देखने जाएंगे। आज रियल स्टेट में फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवर टाइम करना पड़ सकता है। आज घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

    कन्या राशि– आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। अगर आज आप किसी प्रकार का निर्णय लेना चाहते हैं, तो किसी बड़े की सलाह जरूर ले लें। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है।

    तुला राशि-आज कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की चल रही बात जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आज बाहर के खाने को जहाँ तक हो सके अवॉयड करें।

    वृश्चिक राशि-  आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनचाहे भय से छुटकारा मिलेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है।

    धनु राशि- आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपके मनपसंद जगह आपका ट्रांसफर होगा। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढेगा।

    मकर राशि-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा।माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। बच्चे आप अपने मन-पसंद ड्रेस के लिए आपसे कहेंगे। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी समझदारी से करनी चाहिए। लवमेट की कॉल पर लम्बी बात होगी।

    कुंभ राशि– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।  लवमेट आज घूमने जाएंगे, साथ में लंच करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पदोन्नति भी होने के योग बने हुए है। आज आपके व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।दांपत्य जीवन में आज नई-नई खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

    मीन राशि- आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज कार्यों में भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज शॉपिंग करने जाएंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की संभावना है। अपने दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी।आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।

  • आज का राशिफल,15 मार्च 2025

    आज का राशिफल,15 मार्च 2025

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों द्वारा सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेवजह उलझन में पड़ने से बचना चाहिए। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नव विवाहित दम्पति आज मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज का दिन आपके लिये थोडा भाग दौड़ वाला रहने वाला है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगें। आपको अपने पद और आय को बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे । जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में मुनाफा होने के योग बने हुये है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा, आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

    वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको शांत दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे । मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक आईडिया अपनाएंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आज आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां वे काफी खुश नजर आएंगे।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। आज आपके मित्र आपसे मिलने आयेंगे, जिनसे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र आज खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो आज उसका पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल- मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने का मौका मिलेगा। आज आप धार्मिक पुस्तक पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आपके ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • आज  का राशिफल 14 मार्च, 2025

    आज का राशिफल 14 मार्च, 2025

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज परिवारवालों के साथ समय बीतेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का सोल्यूशन आज मिल सकता है। आज वृष राशि:  आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आज व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज आपको किसी विदेशी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। मिथुन राशि:  आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन अपनों की मदद से सब ठीक हो जाएगा। बच्चे आज काफी उत्साहित रहेंगे। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरते। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है।

    कर्क राशि: 

    आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, उनके लिए बड़ी सफलता के योग बने हुए है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं। सिंह राशि:  आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े है उन्हें बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, वे आपकी मदद करेंगे। नवविवाहित दंपति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि: 

    आज किस्मत आपका साथ देगी। रुका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कई नये अवसर भी प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल आज खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। लोग आपसे मिलने आएंगे।

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें और फिजूल की बातों में पड़ने से बचें। आज आप लोगों से मिलने जुलने में व्यस्त रहेंगे। आज नया फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। आज परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा।

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्र अगर आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज अपने करियर को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। आज परिवार के सहयोग से आपके सारे काम बन जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर की आपको कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी करीबी की मदद से मिल सकता है। बॉस आज आपके काम से खुश हो सकते है। आज आप दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे बखूबी निभाएंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपको समाज में अपना नाम बनाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। नव विवाहित दंपित के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी। इससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।
  • आज का राशिफल 13 मार्च, 2025

    आज का राशिफल 13 मार्च, 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज व्रतादि की पूर्णिमा और होलिका दहन मनाया जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलायें आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी।

    वृष राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग क्लोज रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होगी। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से दिन भर की थकान दूर होगी। छात्रों की शिक्षा उत्तम रहेगी और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशगमन कर सकते हैं। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे।

    मिथुन राशि:आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लवमेट आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

    कर्क राशि:आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को थोडा मुश्किल बना देगा। आज किसी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है।

    सिंह राशि:आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    कन्या राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गाड़ी के जरुरी कागजात भी साथ रखें।

    तुला राशि:आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    धनु राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जायेंगे। सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिये आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। नवविवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

  • आज क राशिफल 11 मार्च, 2025

    आज क राशिफल 11 मार्च, 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। इंजीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप उस बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम भी अच्छे ढंग से होंगे। आज बच्चों को चिड़ियाघर घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनंद उठाएंगे। पारिवारिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के योग बन रहे है। जो लोग नौकरी की तलाश में उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाएंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हे किसी टीवी शो में गाने का ऑफर आ सकता है। आज आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है, लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल होगी। लवमेट के साथ कहीं स्टेशन घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। नव विवाहित दंपति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप नया प्लान बनाएंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज सकारात्मक सोच रखकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। लेखकों की आत्मकथा आज पब्लिश होगी जो लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं को न रोकें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है। आज आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। जिससे आप परिवारवालों के साथ पार्टी करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चो को ज्ञान की बातें बतायेंगे जिससे बच्चे अच्छे रास्ते पर चले। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करने से आपकी उलझने कम होंगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, इससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अपने प्रति ईमानदार रहें क्योंकि इसी से आप हर स्थिति में खुश रह पायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

    तुला राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मीटिंग के लिए विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन आ सकते है, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आपके घर पर मेहमान मेहमान आयेंगे, जिससे घर का माहौल व्यस्त रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप नई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आयेगा। आपकी तरक्की समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है। आज व्यापार की गति बनी रहेगी।


    धनु राशि:
    आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरूरी सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। आज आप घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के नव-विवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। लवमेट आज कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है, जिससे उनके बीच चल रही अनबन दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ों की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। आपको उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी है, जिनके विचार नकारात्मक हों। कारोबार में आ रही समस्याएं आज समाप्त होंगी। आपका नए लोगों से जल्दी ही परिचय हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समयहै, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को आज सरप्राइज पार्टी देंगे, जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कार्यों को आप धैर्य पूर्वक पूरा करेंगे, जिससे आपका काम सफल होगा। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे। अपने बच्चों के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज जो भी फैसला करें काफी सोच विचार कर ही करें, हो सके तो परिवार वालों की राय जरूर लें। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी रेस्टोरेंट में ले जाएंगे। आज करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आज घर या मकान खरीदने का सपना पूरा होगा।

  • आज क राशिफल 10 मार्च, 2025

    आज क राशिफल 10 मार्च, 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज आमलकी एकादशी है, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन काशी में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना होती है। साथ ही आज गोविंद द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में रुचि लेंगे। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रांसफर में आ रही दिक्कतें आज खत्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपको कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आज आपको किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। C-TET की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज खत्म होगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। आज शिक्षक किसी जरूरी टॉपिक के बारे में छात्रों को बताएंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने वाला है। आज अपने परिवार के प्रति विनम्र रहने की आवश्यकता है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले आपके प्रस्ताव पर सोच-विचार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से परहेज करने की जरूरत है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में अपना पूरा फोकस काम पर रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज माता-पिता को स्पेशल फील कराएंगे, उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। आज लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी मोटी नोक-झोंक समाप्त होगी, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे लोगों को किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। आज विद्यार्थी वर्ग किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ऑफिस के किसी टारगेट को अचीव करेंगे। आज आप फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य तरो ताजा रहने वाला है। ग्राफ़िक डिजाइनर्स को जॉब के ऑफर आएंगे। आज अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। साइबर कैफ़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। लवमेट आज आपके लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। प्रेस में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का आज ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल होगा। आज अपने जीवनसाथी की पसंद का पकवान बनायेंगी, उन्हें बेहद खुशी होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। BBA स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत से सफलता जरुर मिलेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन नए व्यापार को शुरू करने के लिए बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस से जरूरी कॉल आ सकती है, आज आपको मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान दें और समय पर दवाइयां दें। लवमेट को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होने वाला है।

    धनु राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप वाहन खरीदने का विचार परिवार के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको और मेहनत की आवश्यकता है, सफलता जरुर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। नेगेटिव थिंकिंग रखने वाले लोगों से आज आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए। आज आप परिवार के किसी बड़े का आशीर्वाद पाएंगे, आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। लवमेट को आज काफी देर तक फोन पर बात करने का अवसर मिलेगा। आज वकील वर्ग को किसी केस में जीत हासिल होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई को गति देने की आवश्यकता है। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों को बिजनेस में आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज आपके पिता किसी जरूरी बात पर आपकी सलाह लेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी टॉपिक को समझने में परेशानी आ सकती है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा प्रॉफिट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आज किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लें। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का सही समय है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज बच्चों को किसी कार्य में अपनी माँ का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज डिनर पर जाने का मौका पाएंगे।

  • आज क राशिफल 9 March, 2025

    आज क राशिफल 9 March, 2025

    मेष राशि- आज किसी बड़े की सलाह से आप महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे।आज आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज लवमेट को कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। आपके ट्रांसफर में आ रही समस्या आज खत्म होगी। आज ऑफिस में आप किसी प्रेजेंटेशन को तैयार करने में बिजी रहेंगे।

    वृष राशि – आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपना बिजनेस आगे बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में आज रही समस्या को अपने बड़ो से बताएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आज दोस्तों से अपने मन की बात शेयर कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। आज लवमेट से देर तक फ़ोन पर बात करने का मौका मिलेगा, साथ डिनर करने का प्लान बनाएंगे।

    मिथुन राशि – आज आपका स्वास्थय फिट एंड फाइन रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर आज उनकी मनपसंद जगह पर होगा। आज आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप बिजनेस डील फाइनल कर लेंगे। आज परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज राहत मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

    कर्क राशि – आज किसी खास अतिथि के आगमन से घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर्स से मदद लेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। आज व्यापार में निवेश के लिए पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में बॉस का दिया हुआ काम आप समय से पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी काम को पूरा करने का प्लान बनाएंगे।

    सिंह राशि -आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है।  आज सोशल मीडिया के माध्यम से लोग आपसे जुड़ेंगे। जो आपके व्यापार में फायदा कराने में मदद्गार साबित होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सचेत रहे। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज लवमेट बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

    कन्या राशि – आज डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा फायदा होगा, आपको अधिक बुकिंग मिल सकती है। आज आपके भाई किसी कार्य में आपकी मदद लेंगे। जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज किसी दोस्त को दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षक किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

    तुला राशि – आज आपकी बेहतर सलाह से जरूरतमंद लोगों का मार्गदर्शन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन करियर का चुनाव करने के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने खान पान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में निवेश के लिये आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। बेकरी का कारोबार कर रहे लोग अपना कारोबार विस्तृत करने का विचार बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। कई दिनों से किसी पसंदीदा वस्तु को लेना चाह रहे हैं, तो आज आप उसे खरीद सकते है। आज अपने स्वभाव को बैलेंस रखने की कोशिश करें, आज किसी से बेवजह न उलझें। आज ऑफिस में ज्यादा काम से आप थोड़ा उलझन में रहेंगे। आज किसी क्लोज फ्रेंड से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी को अच्छा धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    धनु राशि – आज जीवनसाथी आपसे मन की बात शेयर करेंगे, आप उनकी बात को जरुर समझेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहने वाला है। बच्चों के लिए दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। रेस्टोरेंट के कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज लवमेट की खुशियां दोगुनी होंगी, साथ में घूमने जाने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक समारोह शामिल होने का मौका मिलेगा। छात्र किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की सहायता लेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अधिक धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। स्किन समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। ऑफिस के किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचें, आज जितना हो सके अपने काम पर फोकस करें। आज आपको अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सीरियस होने की आवश्यकता है। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने से बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा।

    कुंभ राशि – आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, उनके साथ मनोरंजन करेंगे। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार में मेहनत से आपको अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। आज आपको वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग आज पुराने टॉपिक को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।  लवमेट के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि –आज किसी जानी मानी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपकी खुशियाँ दोगुनी हो जायेंगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फ़ॉलोअर में इजाफा होगा।  आज बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की राय जरुर ले लें। पॉजिटिव सोच वाले लोगों से अच्छा ताल मेल बना कर रखें।

  • आज का राशिफल, 8 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 8 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।

    वृष राशि:आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोये रहेंगे, बेहतर होगा बेवजह ना सोचे। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशि:आज खास खबर मिलने के योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से अच्छा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।


    कर्क राशि:
    आज नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। घर में नन्हे मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

    सिंह राशि:आज आपकी कंपनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज जरूरी काम पूरा हो जाने से रिलैक्स फील करेंगे। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    कन्या राशि:आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। बिजनेस में आपको बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला साबित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आपका मुख्य भूमिका रहेगी। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोग आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।

    धनु राशि:आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप घर के जरूरतों का सामान खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।

    मकर राशि:आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

    कुंभ राशि:आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे । किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    मीन राशि:आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

  • आज का राशिफल, 7 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 7 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 15 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 32 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको लाभ मिलेगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा, आपको लोग अच्छे उदाहरण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज आपके विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे, दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मेडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार में नई-नई खुशियां आएंगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आयेंगे। घर पर पार्टी का आयोजन करेंगे। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे, जिसमें अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी जरूरी विषय पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।

    सिंह राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।आज आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस कर रहे लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज आप रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते से सहमत होंगे। नव विवाहित दंपति आज साथ में घूमने जाएंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी पूराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

    तुला राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के कार्यों को टालना अच्छा नहीं है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्लान कारगर साबित होगा।

    वृश्चिक राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही शुरू करें। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं, अपनी कोशिश जारी रखें। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।

    मकर राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में आज सोच विचार करेंगे। अपने खास रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, साथ में लंच करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, मेहनत जारी रखें।

    कुंभ राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप अपना पसंदीदा काम करेंगे। पिछले कई दिनों से ऑफिस के रुके कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श लेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।