Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और वीरवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशिः आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर के बीच अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे। घर के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, बिजनेस को बढाने के लिए बेहतर फैसले लेंगे। साथ ही व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेंगे। आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशिः आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी, नई पोस्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। किसी कार्य योजना के कारण आपको यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आयी समस्याओं को अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    सिंह राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। आज आज आप ऑनलाइन नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    कन्या राशिः आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    तुला राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा, इससे आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आप आपनी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल होंगे। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सेहत रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है।

    धनु राशिः आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ के स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आज आप ऑफिस में अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से खुशियाँ आएंगी। लोग आपको बधाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    मकर राशिः आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं। बच्चे अपने जरुरत का सामान खरीदने के लिए आपसे कह सकते है।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशिः आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की नाकाम कोशिश कर सकता है। प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर उनके मन पसंद जगह पर होगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

  • आज का राशिफल, 5 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 5 मार्च 2025

     आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नव विवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे।

    वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। कमर दर्द से जुडी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता मिलेगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप बहुत कुछ सीखेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया करेंगे, किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते है। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। लोन के लिए दिया आवेदन आज स्वीकृत हो जायेगा। आज आपका पारिवारिक सौहार्द बढ़िया रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कम्प्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएँ जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरुरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज नया काम शुरू करने से पहले, उसके जानकर व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। किसी के साथ चल रही अनबन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    धनु राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की पदोन्नति होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का प्रपोजल आयेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

    मकर राशि:आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा, जिससे आपको रिलैक्स फील होगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियाँ बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज लेखकों के मन में नयी स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है।

  • आज का राशिफल, 4 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 4 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको कुछ सम्मानित लोगों का स्नेह मिलेगा। जीवन में चल रही उलझनों से आज छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कार्य शुरू करने से पहले अपने सहकर्मियों की सलाह जरूर ले लें, जिससे आपको काम करने में आसानी हो। सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। फ़ॉलोअर्स में इजाफा होगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आज धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप से राहत मिलेगी। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।


    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको शहर में जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें। किस्मत के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना समारोह करेंगे। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास न करें। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दे। लेखनों की किताब पब्लिश हो सकती है, जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएगी। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको महत्वपूर्ण काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

    तुला राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। आज आप परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सेलेक्शन होगा अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से शांति महसूस करेंगे। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके काम से लोग प्रभावित होकर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आपको किसी मित्र से धन लाभ होगा, जिससे बैंक बैलेंस मज़बूत होगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिये गये काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपका इन्क्रीमेंट होगा। आज अपने व्यस्तता से भरे माहौल से थोड़ा समय निकालकर अपने लिए परिवार के लिए निकालेंगे तो खुशियां बढ़ेगी। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। लेकिन किसी काम को कुछ देर तक के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। आज किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से को नियंत्रित करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग ट्रांसपोर्ट का काम करते है, उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे, लोगों के लिए आज आपका रवैया अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज अपनी पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचेंगे तो आप किसी बड़ी परेशानी से बच जाएंगे। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की मदद मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा।

     

  • आज का राशिफल, 3 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 3 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 30 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

    मेष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त हो सकता हैं। आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप बोलते वक्त संयम रखें।

    वृष राशि:आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान मिलेगा। नौकरी में मनपसंद जगह ट्रांसफर हो सकता है। आज आपके व्यापार में ग्रोथ की संभावना है। आपकी सभी योजनाएं कामयाब रहेंगी। आप इस दौरान बड़ा निर्णय सोच समझकर लें, अच्छा रहेगा परिवार वालों की भी राय ले लें। आपका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे। पढ़ाई में आपकी संतान को सफलता मिलने के योग हैं। परीक्षा में अच्छी रैंक मिलेगी। किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन समृद्ध रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आपके लिए जमीन या मकान खरीदने के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, कहीं डिनर पर जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार के तर्क से बचें। आप परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ध्यान रखेंगे व्यस्तता होने के बावजूद आप उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने की इच्छा होगी। आप किसी वेबसाइट के लिए काम करेंगे।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन के चांसेस हैं। अच्छे पद पर कहीं ट्रांसफर के योग बने हुए हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप संपत्ति खरीदने का मन बना सकते है। आपको अधिक धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक रिश्ते में नयी-नयी खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप मिलजुल कर पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे है तो जरूरत का सामान लेना न भूले।

    कन्या राशि:आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल बना रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। आप अपनी टीम के अच्छे लीडर के रूप में उभर कर सामने आएंगे। आपके किसी स्टार्टअप की योजना सफल रहेगी। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान संतान की उपलब्धि पर आपको गर्व होगा। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन लाभदाई रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क जुड़ेंगे, जिससे आपके करियर में लाभ होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी बड़े से आप सलाह लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ी उलझन महसूस करेंगे। इस दौरान आपके खर्चे कम और बचत अच्छी रहेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर जा सकते हैं। अचानक किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    धनु राशि:आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन है। आपके कार्यों की कार्यस्थल पर सराहना होगी। आज आप किसी से भी उलझने बचे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रुझान दार्शनिक व्यक्तियों की ओर बढ़ेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित हेल्थ की जांच कराते रहें। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर के कार्यों को लेकर कुछ खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

    मकर राशि:आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुए है। कार्यस्थल पर आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आप कुछ समय के लिए नौकरी बदलने की इच्छा को टाल दें।

    कुंभ राशि:आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। बिजनेस में नये काम के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत है। आज आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। शोध करने वाले जो जातक विदेश जाकर काम करना चाहते हैं, उनको उचित अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको कहीं से गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम को लीड करने का मौका मिलेग। आज अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी आज आपसे सीखना चाहेंगे। आज आपको अपनी वाणी में कटुता लाने से बचना चाहिए। परिवार में किसी व्यक्ति को बड़ी सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  • आज का राशिफल, 2 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 2 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर शुक्र मीन राशि में वक्री हो चुके हैं।

    वृष राशि- आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि- आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आजआपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

    सिंह राशि-  आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदायी साबित होगी।

    कन्या राशि- आपको आज खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपके चेहरे पर पूरे दिन मुस्कान बनी रहेगी। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

    तुला राशि- आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-  आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर को अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझने दूर होगी। 

    धनु राशि-  आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। परंतु इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।

    मकर राशि- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। 

    कुंभ राशि- आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

    मीन राशि-  घर में धार्मिक फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे।

  • आज का राशिफल, 1 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 1 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज फूलेरा दूज है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर डांट पड़ सकती है। जिससे आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आज आपकी भागीदारी होगी। आज दोस्त आपसे मिलने घर आयेंगे, जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज पहले से चल रही किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपमें पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने में आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपनी संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। आज लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी, जिससे मन खुशनुमा रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको दूरसंचार से शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बन जायेगा। बच्चों से आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। इस राशि के जो लोग संगीत में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। उनके साथ आप अलग-अलग पकवान का आनंद लेंगे। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है, उनके लिए समय अच्छा है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखनी है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज कुछ बड़ा और अलग करने की सोच सकते है। इस राशि की महिलाओं का दिन व्यस्तता सेभरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाममिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें, जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर खास मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें, जिससे आपका मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • आज का राशिफल, 28 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 28 फरवरी 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझें।

    वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। कमर दर्द से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको समाधान का तरीका मिलेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। गौ सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, जीवन में आनंद बढ़ेगा। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन शांत रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप नया हुनर सीखेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरुरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। रिश्तों में चल रही अनबन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। लवमेट घूमने का प्लान बनायेगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। सोशल वर्क कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। जल्द सफलता मिलने के योग है।

    मकर राशि:आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है । आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है।

  • आज का राशिफल, 27 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 27 फरवरी 2025

    आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। आज की गई मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आज आपको बचना चाहिए, नहीं तो परिस्थितियां आपके विपरीत बनेगी। आज आपके लिए फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। दवाइयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें, किसी और पर ना थोपे। छात्रों को आज किसी विषय को समझने में, सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट एक दूसरे का सम्मान करेंगे रिश्ते में मधुरता आएगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, आपको करियर में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरीदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे आज ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आज किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में नयापन आयेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाएंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन काम में सफलता मिलेगी। कृषि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है, नई खबर पर काम करने को मिलेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप जॉब चेंज करने का मन बनाएंगे। आज आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोट कचहरी से रिलेटिड रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढे़गी, जिसे पूरा करने में आपको परिवारवालों का सहयोग भी मिलेगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज आपका दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपकी मन की इच्छा आपके जीवनसाथी पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम आज आप समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज नया व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको ज्वेलरी उपहार में दे सकते है। महिलाएं आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। आज आपके आस-पास चहल-पहल रहेगी, इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आज ऑफिस में आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपके द्वारा किसी नए काम की शुरआत करने पर परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। ऑफिस के रुके हुए काम में सहकर्मी की सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आज आप शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज अचानक धनलाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर राशि:आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जीवनसाथी आज आपसे किया वादा पूरा करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा, इससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे। बच्चे आज अपने माता-पिता से अपनी मन पसंद खिलौने की मांग कर सकते है।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। आपकी जरूरी प्लानिंग सफल होगी। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा होगा। आज आपका खास दोस्त आपसे मिलने आपके घर आयेगा। उनसे मिलकर आपको खुशी होगी।

  • आज का राशिफल, 26 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 26 फरवरी 2025

    आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महाशिवरात्रि है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बनी हुई है। परिवार के लोगों में समझ बढ़ेगी। आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में किसी प्रकार की बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनाएंगे, इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा, किसी धर्म स्थल पर भी जा सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आज आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं। आज आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने दूसरे शहर जा सकते हैं। मीटिंग आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज किसी मामले में आपसे सलाह ली जाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएंगे। आज आप किसी पूरानी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आपके अन्दर कार्यों को लेकर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं।

    कन्या राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें, जिससे मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। लवमेट से आज सरप्राइज मिलने से, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से संबंधित आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट और फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात बनते हुए कार्यों में समस्या ला सकती है। आज आप जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी‌। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आज आपको फायदा होगा। आज समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजनों के आपसी सामजस्य द्वारा घर के किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्र आज अपने पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा, उत्साह के साथ कार्यों को करेंगे तो अवश्य पूरा होगा। आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। आज आपके आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

  • आज का राशिफल, 25 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 25 फरवरी 2025

     आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 31 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिए आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी समस्या दूर होगी। आज आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में आज अच्छा मुनाफा होने के योग है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज आप किसी बचपन के दोस्त से मिलेंगे, कुछ पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, कॉलेज प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। करीबी रिश्तेदार आपको अच्छी खबर देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नवविवाहित दंपति में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज नया प्लान बनाएंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। बच्चे आप से अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जा सकता है, जो आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के योग बने हुए हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। अपनों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। वकीलों को आज किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहले किए गए किसी काम से आज अच्छा मुनाफा होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जाने का प्लान बनाएंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचने में सहायक होगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार आज लोगों को प्रभावित करेगा, लोग आपसे जुड़ेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव करेंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन आएगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। जीवनसाथी से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तें और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। इंजीनियर्स को किसी कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज बिजनेस में काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे, आपकी सलाह उनके लिए कारगर साबित होगी। छात्र आज किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेने का मन बनाएंगे।

    मकर राशि:आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाने वाला है। आपको अपने करियर में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ेगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिए लोन लेने के बारे में विचार करेंगे। आज आपको समाजहित में किये कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं आज घर के कार्यों को पूरा करने व्यस्त रहेंगी।


    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा। आप उनके साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के पढ़ाई में आ रही रुकावटें किसी की मदद से दूर होंगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करते हुए अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह देंगे जो आपके लिए कारगर रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। आज ऑफिस के काम के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। आज आपके रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। लोगों से आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। कहीं रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा