Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 13 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 13 फरवरी 2025

    आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से फाल्गुन का महीना प्रारंभ हो चुका है, जो 14 मार्च तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने लिए लक्ष्य तय करते समय वर्तमान स्थिति पर जरूर ध्यान दें। जितने अधिक उलझन में रहेंगे, आपकी कार्यक्षमता कम होती हुई नजर आएगी। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके अधूरे काम को देखकर आपपर दबाव बना सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। टेलरिंग का काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग आज आपको मिलता रहेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे रुके काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार के मामलों में आपके साझेदार से अनबन हो सकती है, बेहतर होगा संयमित रहें। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज जिन लोगों के विरोध की वजह से आपके काम में रूकावट आ रही थी आज वह समाप्त हो जाएगी। आज स्वभाव में नेगेटिविटी लाने की बजाय अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। आज आप जीवनसाथी को समय जरूर देंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत और मधुर बनेंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कठिन परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलेगा इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज अपने काम को गंभीरता से करें। समाज के लोग आज आपके व्यक्तित्व से खुश होंगे। आज किसी काम को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आज इस राशि की कन्याओं को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आपकी सरकारी कार्यवाही चल रही है तो आज आपको समाधान मिल सकता है। आज ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है सीनियर्स आज आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएं। बेहतर होगा कि आप अपने सभी कामों को सावधानीपूर्वक करें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से शाबाशी मिलेगी।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज खुशखबरी मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आप परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर.. पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक्चर इंजीनियर को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आज पैसों के लेन देन में सावधानी बरते।

    धनु राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। इस राशि के मंत्रियों की विदेश यात्रा हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार करेंगे। आज बिजनेस में सभी गतिविधियों पर ध्यान रखें। आज नया एग्रीमेंट हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • आज का राशिफल, 12 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 12 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज माघी पूर्णिमा है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन खत्म होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज आपको करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी क्षेत्रों सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे तथा महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय बीतेगा। आज किसी भी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से भी खुद को दूर ही रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में समस्या बन सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए किसी का मार्गदर्शन अवश्य लें। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। मां लक्ष्मी आप पर आज कृपा बरसा सकती हैं।

    तुला राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन का भरपूर उपयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। आज आप कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर बिताएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर होगी तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर न करें और ना ही किसी तरह की बहस में उलझें। इससे आपका समय ख़राब होगा।

  • आज का राशिफल, 11 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 11 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज आप अपन व्यवहार सकारात्मक बनाएं रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरूरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवारवालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बन रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। आज कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

    वृष राशि:आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजन बनने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गई कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। अगर किसी से अपने मन की बात करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किस्मत साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए काम करने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आज बिन वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, साथ में कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल न करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाएं रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जाएगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आज दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा। आज आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

    कन्या राशि:आज आपका ध्यान ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेन होगा। आज बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

    तुला राशि:आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। बिजनेस में भी कुछ नया करने की योजन बनाएंगे। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों से गंभीर मुद्दे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें असफल कर देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    मकर राशि:आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाएं रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपन योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए समय समय पर चेकअप कराते रहे। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

  • आज का राशिफल, 10 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 10 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 1 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं

    मेष राशि –आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनत्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहन चारों ओर रहेगी।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं।

    मिथुन राशि –आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा उलझनों भरा हो सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, जिसके कारण उनके माता-पिता परेशान हो सकते हैं। आज व्यर्थ के खर्चो के कारण थोड़ी सी परेशानी आ सकती है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामन करन पड़ सकता है। किसी काम के लिए आपको न चाहते हुए भी खर्च करन पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेन चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कर्क राशि -आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल न करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका न दे।

    सिंह राशि – आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक से कोई पुरान रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

    कन्या राशि- आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करन पड़ेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नजदीकियां बढ़ाएगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, आपकी थोड़ी गलतफहमी की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है।

    तुला राशि –आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिंकिंग के कारण हो सकता है।

    वृश्चिक राशि – घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिंत हो जाए ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे।

    धनु राशि-आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सा सावधान रहन होगा। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।आपको अपने खर्चो के प्रति सावधान रहन होगा। आप व्यर्थ के खर्चो पर अधिक ध्यान न दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे।

     मकर राशि –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। यदि आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं।

     कुंभ राशि -आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर अपनी संतान को चिकित्सक के पास अवश्य लेकर जाएं। यदि आप किसी प्रकार का कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

    मीन राशि – काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करन चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा।

  • आज का राशिफल, 9 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 9 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है।

    मेष राशि: आज आप अपने कार्यों पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज कागज न पूरा होने की वजह से प्रशासनिक कार्य कुछ देर के लिए रुक सकता हैं।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी।आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें। आज ज्यादा जिद करने से बचे। आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापार में लाभ मिलेगा।बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। आज शांति से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरूआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    कर्क राशि: आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी तकनीकी समस्या के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है।

    सिंह राशि:आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है।

    कन्या राशि: आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज बेवजह की उलझनों से दूर होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी।

    तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। भूमि व वाहन से संबंधित मामले का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तेदार से चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से हल होगा। एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचे।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।अपनी सोच व समझ से निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आज अपने बढ़ते पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    धनु राशि:आज ऑफिस में अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें नहीं तो सहकर्मी आपकी शिकायत बॉस से कर सकते हैं। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

    मकर राशि:आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बच्चे किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी प्रकार का निर्णय न लें। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे।

     कुंभ राशि:आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे आज आपसे अपनी जरूरत का सामान मांग सकते हैं।आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे।

    मीन राशि:  आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको जरूर सफलता मिलेगी।आपको अपने किसी मित्र से कई दिनों बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिलने का योग है।आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। नए व्यवसाय की योजना बनाने के लिए सही समय है।

  • आज का राशिफल, 8 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 8 फरवरी 2025

     आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जया एकादशी का व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दिन भर आपकी एनर्जी भरपूर बनी रहेगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन आदि में बिताएंगे इससे काफी हद तक आपको सुकून मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी मामला अटका हुआ है तो आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या रुका हुआ है तो वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके मित्र या रिश्तेदार आज आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता और बढ़ेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी, सभी लोग आपकी बात मानेंगे। कारोबार में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आज ऑफिस में बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभानें में सफल होंगे। आज बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे। एंजॉय करने के लिए परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान निकालने के लिए अच्छा समय है, अनुभवी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएंगे। आज अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगे। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज सतर्कता रखें और अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही फोकस करें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी न किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम बेहतर मिलने से राहत मिलेगी। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी। आज आप रिश्तों को सहेज कर रखेंगे। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां समाप्त होगी। आज आप कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे और आपसी विचार विमर्श भी करेंगे। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारु रूप से हो जाएंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान अवश्य रहेगा, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहेंगे। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी। व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां मिलेंगी और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन साथी और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से जुड़ी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कार्यस्थल पर आज काम कम होने से सुकून मिलेगा। आज आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। आज लोगों की नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चल रहे खर्चो को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझेंगे इससे आप और प्रभावशाली होंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चल रही उलझन दूर होगी। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना अच्छा नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी विशेष काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी भी स्थिति में ज्यादा न उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना नहीं करेंगे तो कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करेंगे और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को
    और अधिक मजबूत बनायेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको भविष्य संबंधी निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • आज का राशिफल, 7 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 7 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 17 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इन्द्र योग के दौरान राज्य पक्ष के कार्यों में अथवा सरकारी कामों में सफलता जरूर मिलती है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन सकते हैं।

    वृष राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे आपके परिवार में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से भी सुख मिल सकता है। किसी दोस्त की गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, साथ ही उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होकर आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगीं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उपहार मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, साथ ही लोग आपकी तारीफ करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगी। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी उलझन खत्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। प्रेमी जोड़े में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, साथ में घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी पेंटिंग बड़े एक्सिबिशन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको धन-धान्य का लाभ दिला सकता है।


    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का व्यापार कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेगी। आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको आगे चलकर फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ पा सकते हैं।

    मकर राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए, आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जाएगा, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।


    कुंभ राशि:
    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे जिसे आप-अपने किसी खास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। साथ ही ऑफिस में पड़े पेंडिंग काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाएगा। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं, किसी काम को करने का नया तरीका बिजनस में फायदा कराएगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • आज का राशिफल, 6 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 6 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

    वृष राशि: आज अपने मन में नकारात्मक बातों को न आने दें, धैर्य बनाएं रखें सब अच्छा होगा। आज आपका दिन लाभदायक रहगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा।

    मिथुन राशि:आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगी। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाएं।

    कर्क राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, आज मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर उनकी मनपसन्द जगह पर होगी। ओवर टाइम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में आज इजाफा होगा।

    सिंह राशि: आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी।आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। बड़े बुजुर्गो की मदद करें और उनकी देखभाल करते रहें। आप कुछ नए विचारों पर काम करेंगे। ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें।

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे।कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी। आज वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। सामाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं, जहां दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें।जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें, जिससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी रखें। स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा, अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप आपको फिजूल की बहस से बचने की जरूरत है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। पैसों का लाभ उठाने के लिए नये साधनों की खोज करेंगे। अपने बिजनेस के कारण आज आप किसी दूसरे स्टेट की यात्रा पर जायेंगे। नया गजेट्स लेने का विचार अपने भाई से करेंगे।व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज लाभ के मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें। खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी से चल रही अनबन आज खत्म होगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।आप परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देगा। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें।

    मकर राशि: आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज उलझन कम होगी।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।

    कुंभ राशि: आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे।आज शाम को पार्क घूमने जाएंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जाएंगे। कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा।

    मीन राशि: वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें।अपना जरूरी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए, कामयाबी हासिल होगी। आज आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। नया घर खरीदने का विचार बना रहे लोग आज डील फाइनल कर लेंगे। आपके परिश्रम से आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

  • आज का राशिफल, 5 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 5 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भीष्माष्टमी साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आपके लिए 05 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। आज आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो परिवार वालों की राय भी ले लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

    वृष राशि:  जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। साथ ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको ख़ुशी होगी। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करेंगे। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

    मिथुन राशि: आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

    कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। शादी की बात फाइनल होगी। नवविवाहित दंपति आज कहीं घूमने जाएंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। आज अपने निजी कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज फालतू उलझने छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। आज नई-नई जानकारियां मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है।

    सिंह राशि: जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे। आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

    कन्या राशि:आज परिवारवालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे। लवमेट घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे। आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीकों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा।

    तुला राशि: आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। आज अपना मनोबल मजबूत बनाये रखें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कंपनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि:  आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत लागू करने की भी कोशिश करें। आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है। आज आप परिवार के लिए समय निकालेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना उलझ सकते है।

    मकर राशि: आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।

    कुंभ राशि:  दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से मन खुशहाल रहेगा। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज आप उचित फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार को लेकर साझेदार से चल रही अनबन समाप्त होगी।

    मीन राशि:  आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से रिलेक्स महसूस करेंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

  • आज का राशिफल, 04 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 04 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 50 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रथ सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर गुरु मार्गी होंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चो की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज दूसरों के भरोसे अपने कार्यों को न छोड़ें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। लवमेट मूवी देखने जा सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही कम्प्यूटर कोर्स ज्वॉइन करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

    कर्क राशि:आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। किसी मित्र से चल रही अनबन आज दूर होगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें।

    कन्या राशि:आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कठिनाइयां आएंगी, आप अपनी सूझ-बूझ से उनसे निपटने में सफल होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साझेदारी संबंधी व्यापार की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। घर के बाहर रहकर जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनको अपने परिवार वालों से मिलाने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। किसी उलझन का समाधान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है।

    धनु राशि:आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरूरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबार में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा रहेगा। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं का मन मुताबिक कार्य पूरा होने से सुकून मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।


    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आज किसी कानूनी मामले में आपको राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज परिवारवालों के साथ घर में पार्टी कर सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।