Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 3 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 3 जनवरी 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा।

     

    मेष राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें । ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। आज दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता से भरा रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करेंगे, जल्दबाजी में काम करने से बचे। आज आपके वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे । छात्रों के लिए समय अनुकूल है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर में बात करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों और परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।


    कर्क राशि:
    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यवसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति आज सजग रहने की जरूरत है। आज पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा।


    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में व्यवस्थित और खुशहाल माहौल बना रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना अच्छा रहाने वाला है। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आलस्य और थकान अपने ऊपर हावी ना होने दें। अविवाहित जातकों के विवाह की बात फ़ाइनल होगी।


    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। आज युवाओं की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आज विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

    तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है । आपके नेतृत्व में आज बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जायेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से आप गर्व महसूस करेंगे । मन में किसी तरह की नकारात्मक विचारों को न आने दे । अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आज आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज अपने संपर्को को बढ़ाने पर जोर देंगे यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा । आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। घर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं । उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है । अध्ययनरत युवाओं को सफलता मिलने के योग बने हुए है। अगर घर परिवर्तन संबंधी योजना बन रही हैं, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं । आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। महिलाएं आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेगी।

    मकर राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं । नया वाहन या नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज सक्रिय और सकारात्मक रहने से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय बीतेगा । साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे । रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं की जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आपके व्यापार का लाभ रोज के जैसा बना रहेगा। आज कार्यस्थल पर सभी जिम्मेदारियां खुद की निगरानी में ही पूरी करने की कोशिश करेंगे । सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

  • आज का राशिफल, 2 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 2 जनवरी 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी।  साथ ही आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आपके आय के नए रास्ते बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। छात्र अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में बिताएंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ निजी मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा।

    मिथुन राशि– आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे और एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज किसी करीबी से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

    कर्क राशि- आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। सेहत के लिए मॉर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद होगा इससे आपको ताजगी महसूस होगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए काम को भी पूरा करेंगे। इस राशि के व्यवसाय कर रहे लोग आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नई नौकरी का ऑफर आएगा।

    सिंह राशि-  आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप किसी दुविधा में हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए बड़े भाई से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।सआज काम में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि- छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग एंजॉय करते हुए नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा।

    वृश्चिक राशि- आज रुके हुए धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी योजना सफल होगी। आपको पैसे की जरूरत होगी, वह आपको किसी करीबी से मिल जाएगा। आज की शाम दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जायेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपको जरा संभल कर रहना होगा। महिलाएं आज आपका काम जल्दी निपटाने में सफल होंगी।

    मकर राशि- किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी अपने जीवन में न होने दें। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।आज घर के कामों को करने के बाद महिलाएं फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

     मीन राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में बदलाव संबंधी कुछ काम सुचारु रूप से होंगे, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बनायेंगे। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी।घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा।

  • आज का राशिफल, 1 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 1 जनवरी 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर मेहमान आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आज आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।


    वृष राशि :
    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनाएंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिलाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। छात्रों के लिएआज का दिन अच्छा रहने वाला है।


    मिथुन राशि :
    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेंगे। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

    कर्क राशि :आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज मित्रों के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आज संतान को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपको किसी प्रोजेक्ट से अच्छा लाभ मिलेगा। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

    सिंह राशि :आज का दिन फेबरेबल रहेगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को उनके काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको अचनाक धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।


    कन्या राशि :
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको अच्छा काम मिल सकता है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिएकिसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।


    तुला राशि :
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिएआपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

    वृश्चिक राशि :आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीजें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। आज पारिवारिक माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है।

    धनु राशि :आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आज आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा।

    मकर राशि :आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी| आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आज आपके द्वारा बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।


    मीन राशि :
    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपका ट्रांसफर आपके मनपसंद स्थान पर हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे।

  • आज का राशिफल, 3 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 3 जुलाई 2024

    मेष राशि: यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।

    वृष राशि: परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

    मिथुन राशि: आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

    कर्क राशि: आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी।

    सिंह राशि: नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

    कन्या राशि: बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला राशि: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।

    वृश्चिक राशि: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनु राशि: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी।

    मकर राशि: मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।

    कुंभ राशि: व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मीन राशि: उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

  • आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024

    मेष राशि- निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    वृष राशि- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    मिथुन राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    कर्क राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंह राशि- कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कन्या राशि- धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

    तुला राशि- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक राशि- आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

    धनु राशि- भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है।

    मकर राशि- आज लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

    कुंभ राशि- पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    मीन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

  • आज का राशिफल 1 जुलाई, 2024

    आज का राशिफल 1 जुलाई, 2024

    मेष: नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
    वृषभ: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।
    मिथुन: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।
    कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।
    सिंह: नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।
    कन्या: मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
    तुला: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
    वृश्चिक: वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।
    धनु: कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।
     
    मकर: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।
    कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
    मीन: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।
  • आज का राशिफल 30 जून, 2024

    आज का राशिफल 30 जून, 2024

    मेष : वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    वृषभ: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

    कुंभ: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।

    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

  • आज का राशिफल, 29 जून 2024

    आज का राशिफल, 29 जून 2024

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएागा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही कठिन काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जाएंगे। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।शुभ रंग- भूरा

    वृष राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा। आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जायेंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों केलिए समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। आज आपको कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनेगी। आज आप रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी केलिए आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट केलिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। घरवाले इसपर सोच विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। रुके काम शुरू करने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गई व्यापार सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त मधुर भाषा का प्रयोग करें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज भाग-दौड़ या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इजाफा होने की संभावना है। कारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से सलाह करेंगे तो सफलता आपके कदमों में होगी। लवमेट केलिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरूर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
  • घरेलू विवाद को लेकर दो बहनों और भतीजी को मारी गोली

    घरेलू विवाद को लेकर दो बहनों और भतीजी को मारी गोली

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के किन्रौर इलाके में घरेलू विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने परिवार की तीन महिलाओं पर गोली चला दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार को पुरबनी गांव में हुई।

    राज चंदर नाम के एक शख्स ने अपनी दो बहनों और एक भतीजी पर गोलियां चला दीं। इस दौरान परिवार चंदर के भतीजे की शादी की तैयारी कर रहा था। घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले जाया गया और बाद में रिकांग पियो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने कहा कि दो बहनों में से एक कृष्ण लीला और भतीजी स्वीटी गंभीर रूप से घायल हैं जबकि दूसरी बहन भारती खतरे से बाहर बताई जा रही है। चंदर के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आम जनता से अपने हथियार जमा कराने को कहा गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार किन्नौर जिले में कुल 1205 हथियार जमा कराए गए हैं।

  • भाजपा नेत्री कंगना रनौत को चुनौती देंगा कांग्रेस का ये दिग्गज मंत्री

    मंडीः लोकसभा चुनाव में मंडी से कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया है। पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली में सीईसी की बैठक में भी माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं।

    प्रतिभा सिंब ने कहा, “हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी। अब वह अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती हैं।

    मसलन, यह भी माना जा रहा है कि अगर विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाते हैं तो कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी दरार को पाटने में भी मदद मिलेगी। हाल के ही राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर कथित रूप से खतरा बन आया था। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी ने कंगना रनौत को उम्मीदवार बनायाा है। वह इन दिनों मंडी में अपने चुनावी अभियान में जुटी हैं।