Category: Rashifal

  • Foil printing Company में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Foil printing Company में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    नालागढ़ :  सोलन जिला में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी में देर रात आग लग गई, जिससे कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कंपनी में रात करीब साढ़े 3 बजे लग गई। 

    सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मस्तराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बद्दी से 3, नालागढ़ से 2 ओर एक निजी उद्योग के फायर हाईड्रैंट की मदद से करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने साथ लगते उद्योगों को सुरक्षित बचा लिया। लीडिंग फायरमैन  मस्तराम ने बताया कि आग से उद्योग में रखी करोड़ों रुपए की मशीनरी व सामान जलकर राख हो गया है।

  • बड़ा हादसाः खाईं में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

    बड़ा हादसाः खाईं में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

    चंबा। हिमाचल के चम्बा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। वहीं,  बताया जा रहा है कि भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराड के राख सामरा रोड पर सवारियों को लेकर जा रही टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई जिससे यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई है और कई लोगों की घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती कराया गया। 

    भयानक था हादसे का मंजर
    हादसे के बाद मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था। गाड़ी एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर गिरी और फिर हादसे में सूमो के परखच्चे उड़ गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा।

  • BJP को बड़ा झटकाः 3 MLAs के इस्तीफे हुए मंजूर

    नालागढ़ः लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हिमाचल के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, देहरा के विधायक होशियार सिंह और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने 22 मार्च को विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया और सचिव यशपाल को इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद तीनों ने दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली थी। विवाद राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर शुरू हुआ था। तीनों विधायकों ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया था। इससे बहुमत वाली कांग्रेस सरकार चुनाव हार गई। चुनाव से पहले तीनों निर्दलीय विधायक सरकार के साथ एसोसिएट के तौर पर काम कर रहे थे।

    इस्तीफा स्वीकार न करने को लेकर विधायकों ने विधानसभा में धरना भी दिया था। विधायकों का आरोप था कि जानबूझकर उनके इस्तीफे स्वीकर नहीं किए जा रहे। इसके अलावा हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई गई थी। सोमवार को विधायकों के इस्तीफे पर सुनवाई के बाद स्पीकर ने अपना फैसला सुना दिया। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होने से BJP को भी झटका लगा है। BJP 6 सीटों पर बीते एक जून को हुए उपचुनाव को जीतकर हिमाचल में भी सरकार बनाने के दावे कर रही थी। यदि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में 6 की 6 सीटें जीत लेती है तो भी विधायकों की संख्या 31 होती है, जबकि कांग्रेस के पास अभी 34 विधायक हैं।

  • School Bus और ट्राले में हुई टक्कर,  25 छात्र घायल

    School Bus और ट्राले में हुई टक्कर, 25 छात्र घायल

    जोगिंद्रनगर : मंडी नैशनल हाईवे पर अप्रोच रोड के पास एक ट्राले व स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस के चालक सहित करीब 25 विद्यार्थियों को चोटें आई है। मामूली रूप से घायल अधिकतर बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 2 बच्चों और 2 शिक्षकों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि इन चारों की हालत भी खतरे से बाहर बताई गई है। एसएमओ ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह निजी स्कूल की बस विद्यार्थियों व शिक्षकों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान जोगिंद्रनगर शहर से एक किलोमीटर दूर अप्रोच रोड के पास मंडी की ओर से आ रहे ट्राले से बस की टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद ट्राला भी सड़क से नीचे उतर गया। जैसे ही यह हादसा पेश आया तो मौके पर पर बच्चों की चीखोपुकार मच गई। सभी बच्चों को 108 एम्बुलैंस के माध्यय से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल अधिकतर बच्चों को छुट्टी दे दी गई जबकि 2 बच्चों अंशिका निवासी शानन तथा सूर्यांश निवासी हारगुनैन सहित 2 शिक्षकों हेमराज (39) गांव द्रम्मण तथा म्यूजिक शिक्षक धर्मचंद (28) का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखे Live

    हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखे Live

    हिमाचल: राहुल गांधी केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखे Live

  • सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

    सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

    सोलन :  शमलेच में शुक्रवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की ये बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। जब बस शमलेच में पहुंची तो आचनक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सडक के किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई।

    गनीमत रही कि बस की टक्कर से पैरापिट नहीं टूटा अन्यथा बस गहरी खाई में गिर सकती थी। बस में करीब 13 यात्री सवार थे जोकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में बस को नुक्सान पहुंचा है। बस के चालक ने बताया कि बारिश होने की वजह से सड़क पर फिसलन हो गई थी। जिस कारण मोड़ पर बस अचानक फिसल गई और सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई।

  • सवारियों से भरे ऑटो में लगी भीषण आग

    सवारियों से भरे ऑटो में लगी भीषण आग

     मंडी : जिले के आईटीआई चौक पर एक ऑटो में उस समय आग लग गई। जब वह सवारियों को लेकर जा रहा था। यह घटना करीब 12 बजे  की बताई  जा रही है। जानकारी के अनुसार चलते हुए ऑटो में अचानक आग लग गई और धुआं निकलने लगा। इसके बाद ऑटो चालक ने मौके पर ही ऑटो को रोक दिया तथा सवारियों को सुरक्षित उतार लिया।

    वहीं ऑटो से निकल रहे धुएं को देखकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझाया। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस घटना में ऑटो चालक को कितना नुक्सान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि घटना में ऑटो चालक को हजारों रुपए का नुक्सान हो गया है। 

  • मनाली के होटल में दोस्त ने किया लड़की का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    हिमाचल प्रदेश :कल रात जब युवक विनोद अकेले होटल से निकलने लगा। उसने वोल्वो बस स्टेशन जाने के लिए एक टैक्सी की व्यवस्था की। इसी दौरान में भारी सामान कार में लाद रहा था और इसी दौरान होटल स्टाफ को भी शक हुआ कि यह बैग भारी है। शक होने पर होटल स्टाफ ने तुरंत मनाली पुलिस को सूचना दी।। वहीं, आरोपी को एहसास हुआ कि होटल स्टाफ ने मनाली पुलिस को सूचना दे दी है और यह देखकर वह तुरंत होटल से भाग गया।

    पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जब उन्होंने टैक्सी में बैग की तलाशी ली तो उन्हें अंदर लड़की का शव मिला। इस बीच, पुलिस उस आधार कार्ड से लड़की का सही नाम और पता पता लगाने में सफल रही जो उसने होटल बुक करते समय पेश किया था। पुलिस टीमों ने तुरंत नाकाबंदी शुरू की और आरोपी युवक को देर शाम कुल्लू के पास बजौरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

    कुल्लू जिले के डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि भोपाल की लड़की शीतल कौशल 13 मई को हरियाणा के युवक विनोद ठाकुर के साथ मनाली आई थी। केडी विला होटल का कमरा नंबर 302 लड़की के नाम पर बुक था।

    मृतक की पहचान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके के रहने वाले कैलाश कौशल की 25 वर्षीय बेटी शीतल कौशल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी युवक विनोद ठाकुर (23) पुत्र हरदयाल ठाकुर हरियाणा के पलपल जिले के असबटा मोड का रहने वाला है।

  • घूमने के बहाने गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, सूटकेस में डाला श+व, ऐसे हुआ खुलासा

    घूमने के बहाने गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, सूटकेस में डाला श+व, ऐसे हुआ खुलासा

    मनालीः हिमाचल के मनाली में युवती के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां युवक गर्लफैंड को मनाली में घूमाने के लिए लेकर आया था। इस दौरान उसने गर्लफ्रैंड की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विनोद ठाकुर, निवासी असावटा मोड, जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है और वह युवती का ही प्रेमी है। वहीं मृत युवती की पहचान 26 वर्षीय शीतल कौशल निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश के रूप में है। दोनों लगभग चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। 4 दिन पहले दोनों मनाली घूमने आए थे। वहीं पुलिस जांच में युवती के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी विनोद ने मंगलवार रात या बुधवार सुबह हत्या को अंजाम दिया है।

    आरोपी ने हत्या के बाद शव बैग में डाला और उसे लेकर होटल से निकलने लगा। इस दौरान उसने होटल में टैक्सी मंगवाई। टैक्सी में बैग डालने लगे तो दो लोगों से मुश्किल से उठाया गया। इस पर संदेह हुआ और होटल के कर्मचारियों ने पूछा कि इसमें इतना भारी क्या है। इसके बाद युवक होटल से भाग गया। उसने मनाली बस स्टैंड से बस ली और चंडीगढ़ की तरफ निकल गया। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू में बस से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को होटल स्टाफ ने सूचना दी थी। बताया था कि एक युवक होटल से जा रहा है। उसके पास एक बैग है तो सामान्य से ज्यादा भारी है।

    इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने बैग टैक्सी में रखा था, और वह खुद वहां से फरार था। होटल स्टाफ को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया था, इसलिए वह बैग छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें युवती की लाश मिली। एसपी का कहना है कि युवती का शव मोड़ कर बैग में भरा गया था। अभी यह बताना मुश्किल है कि युवती की हत्या किस प्रकार की गई। इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। आरोपी मौके से फरार था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। होटल में छानबीन करते हुए पता चला है कि रजिस्टर में इनकी ठीक से एंट्री नहीं की गई थी। होटल के CCTV भी काम नहीं कर रहे थे। किसी स्टाफ सदस्य ने दोनों के बीच झगड़े की कोई आवाज नहीं सुनी। अब आरोपी से ही पूछताछ की जा रही है।

  • खाई में कार गिरने से 2 युवकों की मौ+त 

    खाई में कार गिरने से 2 युवकों की मौ+त 

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बीती शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से इसमें सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बीती रात पांवटा से अंबाला के मुलाणा अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा पांवटा के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत, कांटी मशवा में बीती शाम 6.30 बजे के करीब पेश आया। गाड़ी गिरते ही स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुट गए और सभी घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। इस केस में जांच अधिकारी समीर ने बताया कि प्रदीप नाम के युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हुई।

    पांचों युवक पांवटा के रहने वाले है। तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक पांवटा के कांटी मशावा में झरने में नहाने गए हुए थे। शाम के वक्त घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। इनकी कार HP-17-B-0373 कांटी मशवा में सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। मृतक युवक की पहचान प्रदीप कुमार (28 साल) निवासी अमरगढ़, पुरुवाला पांवटा साहिब, अजय चौधरी (22 साल) पुत्र सतीश कुमार गांव ज्वालापुर पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। वहीं घायलों की पहचान मनीष कुमार (29 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पुरुवाला पांवटा साहिब, अनीश कुमार (26 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब, सौरव चौधरी (22 साल) पुत्र रघुवीर सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब के रूप में हुई है।