Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 5 जून 2026

    आज का राशिफल, 5 जून 2026

    5 जून 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और शुभ अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति जहां कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज का दिन व्यापार, नौकरी, शिक्षा, यात्रा और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

    मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे।

    वृष- नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर करेंगे।

    मिथुन- सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधनों में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा।

    कर्क- समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। आलस्य का त्याग करे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा।

    सिंह- यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।

    कन्या- शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह होगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी।

    तुला- खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि व अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। आगे से रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिलेगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे।

    वृश्चिक- समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आमोद प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा।

    धनु- कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें। संतान की उन्नति के योग हैं। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

    मकर- आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रही अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा।

    कुंभ- सुख-आनंददायी समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए समय अच्छा रहेगा। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी । मनोविनोद बढ़ेगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा।

    मीन- शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • आज का राशिफल, 4 जून 2026

    आज का राशिफल, 4 जून 2026

    4 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्चों और विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में भी कई लोगों को खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबी यात्राओं, नए कार्यों की शुरुआत और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

    मेष – आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए ठीक है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट रहेगी। आज आर्थिक तौर पर दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

    वृषभ – आज आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन – आज के दिन आप अपने कार्यों को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी मदद किसी से लेनी पड़ सकती है।

    कर्क – आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज परिवार में किसी को बड़ा पद या सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज कार्य की अधिकता के कारण किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

    सिंह – आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए अच्छा नहीं है। आज आपके सहयोगी आपके विरोधी बन सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज अत्यधिक दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति के कारण काम बिगड़ सकता है। आज आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

    कन्या – आज आप अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। आज आप सामाजिक तौर पर सम्मान की प्राप्ति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई कार्य योजनाओं का विस्तार होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। परिवार के लोगों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

    तुला – आज के दिन आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक दृष्टि से कुछ विसंगतियां आज परिवार में देखने को मिलेंगी।

    वृश्चिक – आज आप अपने किसी खास मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप चिंता मुक्त होकर कार्य करेंगे। आज लाभ के योग बन रहे हैं। किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

    धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आज आप न्यायालय से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। ऐसे में समझदारी से कार्य करना आपको मुश्किलों से बचा सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति आज ज्यादा अच्छी नहीं कही जा सकती। आज किसी से व्यक्तिगत सहयोग लेना पड़ सकता है।

    मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने खास लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य की शुरुआत आपको लाभ देने वाली रहेगी। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज विशेष लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

    कुंभ – आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों से दूरी रखें। आज आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है।

    मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। यात्रा के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं।

  • आज का राशिफल, 3 जून 2026

    आज का राशिफल, 3 जून 2026

    आज अधिकतर राशियों के लिए करियर और बुद्धि के मोर्चे पर शानदार दिन है। बृहस्पतिदेव की उच्च स्थिति और पूर्वाषाढा में चंद्रदेव का संयोग भाग्य को सक्रिय कर रहा है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। रिश्तों में संवाद और समझदारी से काम लें। आज मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं। दरअसल आज एक साथ कई शुभ योग भी बने हैं जो कई राशियों की ऊर्जा को सकारात्मक बल प्रदान कर रहे हें। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देंखें अपना आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपकी राशि से नौवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्वाषाढा का अर्थ ही होता है अजेय, विस्तार और विजय। भाग्य का नौवां भाव जब इस नक्षत्र के चंद्रमा से रोशन हो, तो मन में उत्साह और हल्कापन स्वाभाविक रूप से आता है। लग्नेश मंगलदेव आज भी अपनी राशि मेष में पहले भाव में विराजमान हैं। आत्मविश्वास और शारीरिक एनर्जी का स्तर आज पीक पर रहेगा, बस जल्दबाजी और जिद से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें असाधारण एनालिटिकल पावर होती है। आज जो भी मुश्किल समस्या हो, उसे सुलझाने की धार आपकी बातचीत और सोच में साफ दिखेगी। शुक्रदेव भी तीसरे भाव में पुनर्वसु नक्षत्र के दूसरे पद में हैं। रिश्तों और नेटवर्किंग में ताजगी और रिन्यूअल की एनर्जी है। दूसरे भाव में शत्रु राशि के सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। बारहवें भाव के शनिदेव नींद और खर्चों पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। पांचवें भाव में उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति क्रिएटिविटी और प्रेम के मोर्चे पर अपना शुभ आशीर्वाद बनाए हुए हैं।

    वृष राशि: अप्रत्याशित और नया मौका मिल सकता है। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। कल के मूल नक्षत्र की गहरी बेचैनी की तुलना में आज का माहौल काफी बेहतर है। लग्नेश शुक्रदेव दूसरे भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। धन, परिवार और वाणी के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जिससे फाइनेंशियल कम्युनिकेशन में एनालिटिकल क्लैरिटी आएगी। क्लाइंट डीलिंग और नेगोशिएशन में आज आप ज्यादा सटीक और असरदार रहेंगे। बारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में मजबूत हैं, लेकिन इस भाव में होने से शारीरिक एनर्जी ज्यादा खर्च होती है। दसवें भाव में राहु करियर में कोई अप्रत्याशित और नया मौका ला सकते हैं, खासकर डिजिटल या अनकनवेंशनल फील्ड में। ग्यारहवें भाव में शनिदेव लाभ की दिशा में धीमी लेकिन पक्की प्रगति दे रहे हैं। पांचवें भाव में केतु घर के माहौल में थोड़ी रेस्टलेसनेस दे सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति आज तीसरे भाव में उच्च राशि में स्थिर हो गए हैं। साहस, संचार और नेटवर्किंग में आने वाले महीने बेहद शुभ रहने वाले हैं।

    मिथुन राशि: व्यक्तित्व में स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके सातवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। रिश्तों में विस्तार और उत्साह का माहौल बनेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ कोई अटकी हुई बात आगे बढ़ सकती है। लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें एक गजब की एनालिटिकल पावर होती है। आज आप जो भी प्रॉब्लम सुलझाने बैठेंगे, उसमें एक ब्रेकथ्रू लेवल की सोच काम करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं। व्यक्तित्व में एक स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा, जहां भी जाएंगे लोग सुनेंगे। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। दसवें भाव में शनिदेव करियर में मेहनत का फल दे रहे हैं, निरंतरता बनाए रखें। बारहवें भाव में शत्रु राशि के सूर्यदेव थोड़ी एनर्जी ड्रेन कर सकते हैं। दूसरे भाव में उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति आज और स्थिर होकर धन और परिवार के मोर्चे पर आने वाले महीने बेहतरी की ओर ले जाएंगे।

    कर्क राशि: करियर के लिहाज से अनुकूल दिन। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके छठे भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। लग्नेश चंद्रमा का छठे भाव में होना सुनने में थोड़ा भारी लगता है, लेकिन पूर्वाषाढा नक्षत्र की अजेय एनर्जी इस भाव में एक खास ताकत बन जाती है। स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर आज एक रेजिलिएंस है जो कल नहीं थी। प्रतिस्पर्धियों से डरने की जरूरत नहीं, आज आप उनसे बेहतर स्थिति में हैं। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली होकर भरणी नक्षत्र के दूसरे पाद में विराजमान हैं। लिहाजा, करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो याद रखा जाएगा, रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे और रिजल्ट ओरिएंटेड एप्रोच से हर टास्क पूरा होगा। बारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। पर्दे के पीछे कोई कॉम्प्लेक्स मामला आज सुलझेगा, फॉरेन कम्युनिकेशन या बैकग्राउंड़ प्लानिंग में एक ब्रेकथ्रू मिल सकता है। शुक्रदेव बारहवें भाव में होने से एकांत में बिताया वक्त आज बेहद क्वालिटी होगा। दूसरे भाव में केतु परिवार के किसी विषय में थोड़ी उलझन दे सकते हैं, शांत रहें। आठवें भाव में राहु किसी अचानक के बदलाव का संकेत दे रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति लग्न भाव में उच्च राशि में और स्थिर हो गए हैं, यह आशीर्वाद हर रोज गहरा होता जा रहा है।

    सिंह राशि: करियर में पहचान और अथॉरिटी का दिन। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके पांचवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। क्रिएटिविटी और रोमांस के इस भाव में पूर्वाषाढा की विजय एनर्जी खास रंग लाती है। क्रिएटिव काम में आज मन पूरी तरह लगेगा और कुछ नया सोचने की चाहत भी महसूस होगी। आपके लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। शत्रु राशि में होने के बावजूद दिगबल की ताकत उन्हें करियर के मोर्चे पर आज बेहद प्रभावशाली बनाती है। किसी सीनियर से मुलाकात, गवर्नमेंट वर्क या किसी इंपॉर्टेंट प्रेजेंटेशन के लिए यह दिन सटीक है। ग्यारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में और शुक्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। प्रोफेशनल नेटवर्किंग से आज कुछ एनालिटिकल और क्रिएटिव दोनों तरह के फायदे मिल सकते हैं। योगकारक मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में होने से किस्मत का साथ मिलेगा। आठवें भाव में शनिदेव कोई गुप्त तनाव दे सकते हैं। लग्न में केतु की मौजूदगी कभी-कभी सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी देती है। बारहवें भाव में उच्च देवगुरु बृहस्पति पर्दे के पीछे कुछ शुभ बना रहे हैं। फॉरेन कनेक्शन या स्पिरिचुअल वर्क में आने वाले दिन अच्छे हैं।

    कन्या राशि: बुधदेव करियर में कमाल दिखाएंगे। धनु राशि के चंद्रदेव चौथे भाव में विराजमान होकर घर और परिवार के माहौल को सकारात्मकता से भरेंगे। मां के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और मन को एक सुकून का अहसास होगा। दसवें भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि करियर पर भावनात्मक ध्यान केंद्रित करेगी। जो काम आज करेंगे, उसमें दिल भी लगेगा। दसवें भाव में लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जो विश्लेषण और समस्या-सुलझाने की ताकत को और पैना कर देता है। उनके साथ ग्यारहवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति देव की दृष्टि से आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर जारी है। शनिदेव सातवें भाव में दिग्बली होकर व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियों को एक मजबूत और टिकाऊ आधार दे रहे हैं। मंगलदेव आठवें भाव में अपनी राशि में होने से रिसर्च और गहरी खोजबीन में असाधारण तीक्ष्णता आएगी, लेकिन अचानक बदलावों के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धा में राहु छठे भाव से अप्रत्याशित बढ़त दिला सकते हैं। प्रेम जीवन में शनिदेव की साझेदारी भाव में परिपक्वता और वफादारी की भावना रिश्ते को गहरा बनाएगी।

    तुला राशि: बातचीत में आत्मविश्वास और नए प्रयासों में उत्साह दिखेगा। धनु राशि के चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में रहकर संचार और साहस में विजयी ऊर्जा भर देंगे। बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा और नए प्रयासों में उत्साह दिखेगा। नवें भाव पर उनकी दृष्टि से भाग्य की ओर सकारात्मक ध्यान जाएगा। नवें भाव में लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग बेहद फलदायी है। बुध आर्द्रा नक्षत्र में आने से यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दसवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति करियर के स्वर्णिम दौर को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग पेशेवर जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए यह दौर बहुत महत्वपूर्ण है। योगकारक शनिदेव छठे भाव में होने से प्रतिस्पर्धा में आपका पलड़ा भारी रहेगा। सातवें भाव में अपनी राशि के मंगलदेव रिश्तों में जोश लाते हैं, लेकिन भरणी के दूसरे पद की ऊर्जा से कल की तुलना में ज्यादा संतुलित है। आर्थिक मामलों में शुक्रदेव का साथ भाग्य से लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन में साथी की बात को पूरे मन से सुनें। संचार में मिठास रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।

    वृश्चिक राशि: मंगलदेव का हर्ष योग शत्रुओं पर भारी पड़ेगा। धनु राशि के चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में होने से परिवार में सकारात्मकता और विस्तार का माहौल बनेगा। घर में खुशनुमा बातचीत होगी और धन के मामलों में कल की तुलना में ज्यादा स्थिरता रहेगी। आठवें भाव पर उनकी दृष्टि से कुछ छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। छठे भाव में लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में विराजमान होकर हर्ष योग बना रहे हैं। भरणी के दूसरे पद में यह ऊर्जा और जमीनी हो गई है। प्रतिस्पर्धा में जीत, शत्रुओं का पराभव और रोजाना के कामों में शिखर दक्षता आज आपकी पहचान होगी। आठवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में होने से रिसर्च, जासूसी किस्म के विश्लेषण और जटिल समस्याओं को सुलझाने में आज आप असाधारण रहेंगे। नवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति भाग्य में निरंतर सुधार कर रहे हैं। शुक्रदेव आठवें भाव से गहरे और अर्थपूर्ण रिश्तों में नवीनता लाएंगे। दसवें भाव पर केतु का प्रभाव करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। बृहस्पति का साथ प्रेम जीवन में गंभीर इरादों के साथ रिश्ते को आगे ले जाने का समय है।

    धनु राशि: चंद्रदेव पूर्व अषाढ़ा में आकर देंगे मानसिक मजबूती। चंद्रदेव कल के मूल नक्षत्र की जड़ें हिला देने वाली ऊर्जा से निकलकर आज पूर्व अषाढ़ा में आ गए हैं, जो विजय और विस्तार का नक्षत्र है। वह आपके लग्न भाव में मौजूद हैं। यानी आपके भीतर एक नई ताकत और आत्मविश्वास की लहर उठेगी। सातवें भाव पर उनकी दृष्टि से साझेदारियों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। सातवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र और शुक्रदेव पुनर्वसु में एक साथ हैं। रिश्तों में जटिल संवाद की गुत्थियां आज सुलझेंगी और नवीनता का एहसास होगा। आठवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में होकर छुपे हुए शुभ बदलावों का संकेत दे रहे हैं। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से रचनात्मक ऊर्जा और जोश शिखर पर है। छठे भाव के सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। घर और परिवार पर शनिदेव की जिम्मेदारी वाली दृष्टि रहेगी। उसे बोझ न समझकर कर्तव्य समझें। प्रेम जीवन में आज का दिन साझेदारियों के लिए बेहद अनुकूल है। खुलकर बात करें।

    मकर राशि: गुरुदेव साझेदारी भाव में साथी जीवन को संवारेंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में होने से एकांत और आत्म-चिंतन की ओर मन खिंचेगा। आज भीड़ भरी जगहों से ज्यादा शांत माहौल में काम करना ज्यादा अनुकूल रहेगा। छठे भाव पर उनकी दृष्टि से स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या पर सकारात्मक ध्यान जाएगा। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र का संयोग प्रतिस्पर्धा में बौद्धिक बढ़त दिलाएगा। सातवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति विवाह और साझेदारी के शुभ काल को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग विवाह या व्यापारिक गठजोड़ की सोच रहे हैं, उनके लिए यह दौर बेहद शुभ है। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में अनुशासन के साथ संचार में मेहनत का भाव देते हैं। चौथे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी नक्षत्र के दूसरे पद से घर में ऊर्जा और संपत्ति के मामलों में दृढ़ता लाएंगे। दूसरे भाव में राहु से बड़े वित्तीय लेन-देन में थोड़ी सतर्कता रखें। प्रेम जीवन में बृहस्पति की कृपा और एकांत में साथी के साथ बिताया समय रिश्ते को गहरा करेगा।

    कुंभ राशि: शुक्रदेव रचनात्मकता को पंख देंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में पूर्वषाढ़ा नक्षत्र में होने से नेटवर्किंग और लाभ में एक विजयी ऊर्जा का संचार होगा। नए लोगों से जुड़ाव फलदायी रहेगा। पांचवें भाव पर उनकी दृष्टि रचनात्मकता में और निखार लाएगी। पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव पुनर्वसु में और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में एक साथ हैं। यह संयोग रचनात्मक विचारों में एकदम अनूठा और अप्रत्याशित निखार लाएगा। छठे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा में लगातार बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में होने से धन प्रबंधन में अनुशासन आवश्यक है। खर्चों पर लगाम रखें। तीसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से बोल्ड और जिम्मेदार संचार की ऊर्जा देंगे। लग्न में राहु की उपस्थिति से आप पर चुंबकीय आकर्षण रहेगा। सातवें भाव में केतु से रिश्तों में भावनात्मक खुलापन बनाए रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में बौद्धिक जुड़ाव आज की खासियत होगी।

    मीन राशि: गुरुदेव रचनात्मकता और प्रेम का संयोग बनाएंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आज करियर में विस्तार और पहचान को बढाने का काम करेंगे। चौथे भाव पर उनकी दृष्टि घर में सुकून और मां के साथ रिश्तों में प्रेम और समांजस्य की वृद्धि करेगा। चौथे भाव में शुक्रदेव घर, संपत्ति के मामलों में स्पष्टता और पारिवारिक रिश्तों में गर्माहट लगाएंगे। पांचवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में अत्यंत शुभ स्थिति में स्थिर हैं। रचनात्मकता, प्रेम और बुद्धि के लिए यह सुनहरा दौर बना रहेगा। दूसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से धन के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण देंगे। लग्न में शनिदेव की उपस्थिति थकान और जिम्मेदारियां दोनों लाती है। आराम को प्राथमिकता दें। बारहवें भाव में राहु से खर्चों पर नजर रखें। छठे भाव में केतु पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को उभार सकते हैं। लव लाइफ में बृहस्पति की कृपा और दिग्बली शुक्र का संयोग घर में सुख और साथी के साथ प्रेम की वृद्धि करेगा।

  • आज का राशिफल, 2 जून 2026

    आज का राशिफल, 2 जून 2026

    आज देवगुरु बृहस्पति का उच्च राशि में गोचर कर्क, मीन, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए भाग्य, धन और करियर में तरक्की के नए द्वार खोलेगा। मेष और सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जबकि कुछ राशियों को मानसिक बेचैनी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आइए जानते हैं ग्रहों के गोचर का मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि: आर्थिक मामलों में बनी रहेगी स्थिरता। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके नौवें भाव में विराजमान हैं। भाग्य और धर्म का यह भाव आज मन को आध्यात्मिक रंग में रंगेगा। मूल नक्षत्र की गहरी ऊर्जा कुछ गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश करेगी, इसलिए मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। लग्नेश मंगलदेव अपनी ही राशि मेष में पहले भाव में मजबूती से बैठे हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर आज अपने चरम पर रहेगा, बस किसी पर अनावश्यक रूप से हावी होने से बचें। तीसरे भाव में बुध और शुक्र की युति बातचीत, नेटवर्किंग और छोटी यात्राओं के लिए दिन को शानदार बनाती है। दूसरे भाव में सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में थोड़ी स्थिरता तो है, लेकिन शत्रु राशि में होने से बड़े निवेश से आज परहेज करें। बारहवें भाव के शनिदेव खर्चों और नींद पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। आज का सबसे बड़ा आशीर्वाद देवगुरु बृहस्पति का अपनी उच्च राशि कर्क में चौथे भाव में प्रवेश करना है। यह गोचर अगले 12-13 महीने रहेगा।

    वृषभ राशि: शुक्रदेव धन और संवाद में मिठास लाएंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में मूल नक्षत्र में विराजमान हैं। यह कॉम्बिनेशन काफी इंटेंस है। कोई पुरानी बात या छुपी हुई चिंता अचानक सामने आ सकती है। मन में गहरी बेचैनी रहेगी। ऐसे समय में किसी विश्वसनीय से बात करना बेहतर है। लग्नेश शुक्रदेव बुधदेव के साथ दूसरे भाव में मित्र राशि मिथुन में हैं। बातचीत में मिठास रहेगी और धन।परिवार के मामलों में दिन अनुकूल है। बारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में मजबूत हैं लेकिन इस भाव में होने से शारीरिक ऊर्जा थोड़ी खिंचती है। दोपहर बाद थकान महसूस होगी, आराम करें। दसवें भाव में राहु करियर में कोई नया और अप्रत्याशित अवसर ला सकते हैं, खासकर डिजिटल क्षेत्र में। देवगुरु बृहस्पति आज आपके साहस और संचार के तीसरे भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन से बड़े लाभ के द्वार खुलेंगे।

    मिथुन राशि:  बुद्धि और वाणी के मामले में बेजोड़ रहेगा दिन।आज मिथुन राशि के लिए एक विशेष दिन है। आपके लग्नेश बुधदेव आज अपनी ही राशि मिथुन में, यानी लग्न भाव में बैठे हैं। बुद्धि तेज रहेगी और वाणी आज लोगों को प्रभावित करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं, इसलिए व्यक्तित्व में एक खास चमक और आकर्षण रहेगा। जहां भी जाएंगे, लोग आपकी तरफ खिंचे आएंगे। सातवें भाव में धनु के चंद्रदेव मूल नक्षत्र में हैं। रिश्तों में एक गहराई और तीव्रता रहेगी। कोई पुरानी बात निकल सकती है, सब्र से सुनें। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। दसवें भाव के शनिदेव करियर में मेहनत का पुरस्कार दे रहे हैं। निरंतरता बनाए रखें। देवगुरु बृहस्पति आज आपके धन और परिवार के दूसरे भाव में उच्च राशि में विराजमान हो गए हैं, यह आर्थिक जीवन को बदल देने वाला गोचर है।

    कर्क राशि: जीवन में नई रोशनी का होगा आगमन। आज कर्क राशि के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार दिन है। देवगुरु बृहस्पति आज कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो उनकी उच्च राशि है। यानी वो सीधे आपके लग्न भाव में उच्च अवस्था में विराजमान हो रहे हैं। उच्च देवगुरु का लग्न में होना व्यक्तित्व में एक ऐसा निखार लाता है, जो अगले 12-13 महीने बना रहेगा। आत्मविश्वास, ज्ञान और जीवन में नई दिशा। सब एक साथ आ रहे हैं। योगकारक मंगलदेव आज दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली हैं। करियर के मोर्चे पर यह डबल पावर है। जो भी काम रुका था, वो आज गति पकड़ेगा। लग्नेश चंद्रमा छठे भाव में मूल नक्षत्र में होने से स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बारहवें भाव में बुध-शुक्र की युति खर्चों को बढ़ा सकती है। बड़ा निवेश आज टालें। दूसरे भाव में केतु परिवार के किसी विषय में थोड़ा उलझन दे सकते हैं।

    सिंह राशि: करियर में पहचान और प्रतिष्ठा मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव आज कर्म के दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में हैं। भले ही वो शत्रु राशि में हैं, लेकिन दिगबल की ताकत उन्हें करियर के मोर्चे पर आज बेहद खास बनाती है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात, सरकारी कार्य या कोई महत्वपूर्ण बैठक के लिए यह सही दिन है। ग्यारहवें भाव में बुध और शुक्र की युति पेशेवर नेटवर्किंग से लाभ दिलाएगी। योगकारक मंगलदेव भाग्य के नौवें भाव में अपनी राशि में हैं। किस्मत का साथ रहेगा। पांचवें भाव में चंद्रमा मूल नक्षत्र में होने से रचनात्मकता में एक गहराई तो रहेगी, लेकिन रोमांस में कोई इंटेंस मोमेंट आ सकता है। शांत रहें। लग्न में केतु की उपस्थिति कभी-कभी आत्मविश्वास में एक अजीब सी कमी दे सकती है। उसे अनदेखा करें। बारहवें भाव में देवगुरु बृहस्पति उच्च राशि में आज विराजमान हुए हैं। पर्दे के पीछे कुछ बड़ा बन रहा है, विदेशी संबंधों या आध्यात्मिक कार्यों में आने वाले महीने शुभ रहेंगे।

    कन्या राशि: करियर का सुनहरा दिन। आपके लग्नेश बुधदेव आज कर्म के दसवें भाव में अपनी ही राशि मिथुन में बहुत मजबूती से विराजमान हैं। यह कन्या राशि के लिए करियर के लिहाज से बेहद शक्तिशाली दिन है। किसी भी प्रेजेंटेंशन, विश्लेषण, लेखन या महत्वपूर्ण बातचीत के लिए आज शुभ दिन है। शुक्रदेव भी दसवें भाव में साथ हैं। जो भी काम करेंगे उसमें एक सौंदर्य और निखार दिखेगा। चौथे भाव में चंद्रमा मूल नक्षत्र में होने से घर में कोई बात हिला सकती है। मां की ओर से ध्यान देना जरूरी है। आठवें भाव में मंगलदेव कोई अचानक बदलाव ला सकते हैं। तैयार रहें, घबराएं नहीं। सातवें भाव में शनिदेव दिग्बली हैं। व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियां मजबूत और परिपक्व होती जा रही हैं। देवगुरु बृहस्पति आज लाभ के ग्यारहवें भाव में उच्च राशि में विराजमान हुए हैं। यह कन्या राशि के लिए आर्थिक लाभ का सुनहरा समय शुरू होने का संकेत है।

    तुला राशि: करियर का टर्निंग प्वाइंट शुरू होगा। आपके लग्नेश शुक्रदेव आज भाग्य के नौवें भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। भाग्य का साथ रहेगा, बोलने और लिखने में विशेष धार रहेगी। तीसरे भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा कम्युनिकेशन में इंटेंसिटी देंगे। किसी पुरानी बात को उठाने की जरूरत महसूस होगी, सोच-समझकर बोलें। सातवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में हैं। रिश्तों में जुनून तो रहेगा, लेकिन जिद और अहंकार से बचें, नहीं तो तनाव हो सकता है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में हैं। जो लोग आपके रास्ते में रोड़ा बनते रहे हैं, आज उन पर भारी पड़ने के योग हैं। आठवें भाव में शत्रु राशि में सूर्यदेव होने से अचानक परिस्थितियों बदल सकती हैं, लिहाजा सावधानी जरूरी है। देवगुरु बृहस्पति आज करियर के दसवें भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। पेशेवर जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

    वृश्चिक राशि: भाग्य का साथ मिलने का अध्याय होगा शुरू। आपके लग्नेश मंगलदेव आज शत्रु और प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में अपनी ही राशि मेष में विराजमान हैं। ज्योतिष में इसे हर्ष योग कहते हैं। विरोधी और प्रतिस्पर्धी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे, रूटीन के काम में असाधारण कुशलता रहेगी। दूसरे भाव में चंद्रमा मूल नक्षत्र में होने से परिवार में कोई गहरी बात हो सकती है, वाणी में संयम रखें। आठवें भाव में बुध-शुक्र की युति छुपी हुई बातों और ज्वाइंट फाइनेंस के मामलों को सक्रिय करेगी। किसी भी बड़े वित्तीय फैसले को लेने से पहले सोचें। दसवें भाव में केतु करियर में अप्रत्याशित मोड़ ला सकते हैं। घबराएं नहीं, देवगुरु बृहस्पति आज भाग्य के नौवें भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। भाग्य का नया अध्याय आज से शुरू हो रहा है। यह गोचर अगले 12-13 महीने आपकी किस्मत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

    धनु राशि: छुपे अवसरों का खुलेगा रास्ता। आज धनु राशि के लिए मन में एक गहरी आत्म-निरीक्षण करने की ऊर्जा रहेगी। चंद्रमा आज सीधे आपके लग्न भाव में मूल नक्षत्र में हैं। मूल की ऊर्जी कुछ पुरानी बातों को सामने लाकर मन में एक मानसिक बेचैनी ला सकती है। इसे स्वीकार करें, यह एक जरूरी बदलाव का हिस्सा है। सातवें भाव में बुध शुक्र की युति रिश्तों और व्यापारिक साझेदारी में मिठास और कम्युनिकेशन में धार लाएगी। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से रचनात्मक ऊर्जा चरम पर है। कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट आज शुरू करना बेहद शुभ होगा। चौथे भाव के शनिदेव घर की जिम्मेदारियां याद दिला रहे हैं। मां की ओर ध्यान दें। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज आठवें भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। उच्च लग्नेश का आठवां भाव अचानक के शुभ परिवर्तन, छुपे हुए लाभ और आशीर्वाद मिलने का संकेत है।

    मकर राशि: साझेदारी और विवाह के लिए शुभ समय। बारहवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा सुबह मन में एकांत की चाहत और हल्की उदासी दे सकते हैं। मगर, इसमें डूबें नहीं। आपके लग्नेश शनिदेव साहस के तीसरे भाव में हैं। धीमी लेकिन पक्की प्रगति का यह गोचर आपकी असली पहचान है, निरंतरता बनाए रखें। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव की युति रूटीन कामकाज में विशेष कुशलता देगी और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी। चौथे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से घर में ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़े काम आज अनुकूल हैं। दूसरे भाव में राहु पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत बताते हैं। बड़े लेन-देन करने से आज बचें। विवाह और व्यापारिक साझेदारी के लिए गुरु गोचर शुभ रहेगा।

    कुंभ राशि: प्रतिस्पर्धा में मिलेगी जीत। आज लोग आपकी बातों की तरफ स्वाभाविक रूप से आकर्षित होंगे। तीसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से साहस और संचार धारदार रहेगा। जो भी बात करनी हो, आज खुले दिल से कहें। पांचवें भाव में शुक्रदेव और बुधदेव की युति रचनात्मक कार्यों में एक विशेष निखार लाएगी। ग्यारहवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा लाभ में कुछ अप्रत्याशित उतार चढ़ाव दे सकते हैं। लिहाजा, थोड़ा धैर्य बनाए रखें। सातवें भाव में केतु रिश्तों में उदासीनता का अहसास दे सकते हैं। मन की बातों को खुलकर पार्टनर से कहें। चौथे भाव में शत्रु राशि के सूर्य घर में थोड़ा तनाव दे सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति आज प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य के छठे भाव में उच्च राशि में विराजमान हो गए हैं यह आपके स्वास्थ्य सुधार के लिए बेहद अनुकूल हैं।

    मीन राशि: शुभ योग से मिलेगा लाभ। आज मीन राशि के कर्म भाव से चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज उच्च राशि कर्क में प्रवेश करके आपके रचनात्मकता और पुण्य के पांचवें भाव में विराजमान हो रहे हैं। उच्च लग्नेश का पांचवें भाव में होना, बेहद दुर्लभ संयोग है जो रचनात्मकता, शिक्षा, प्रेम और संतान के मोर्चों पर अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। चौथे भाव में शुक्रदेव दिग्बली हैं। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। दूसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से धन कमाने की ऊर्जा और दृढ़ता प्रदान कर रहे हैं। लेकिन वाणी में तीखापन लाने से बचना होगा। दसवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा करियर में कुछ बदलाव लाएंगे। घबराइए नहीं, यह बदलाव अच्छे के लिए है।

  • आज का राशिफल, 1 जून 2026

    आज का राशिफल, 1 जून 2026

    आज का दिन ग्रहों के बड़े फेरबदल के कारण सभी राशियों के लिए बेहद खास है। कर्क, मिथुन और मीन राशि वालों को बुद्धि, मान-सम्मान और करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जबकि मेष और सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ राशियों को सुबह थोड़ी मानसिक बेचैनी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी। दिए गए सरल उपायों को अपनाकर दिन को और अधिक भाग्यशाली बनाया जा सकता है।

    मेष राशि : मंगलदेव आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे। वृश्चिक राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में विराजमान हैं। यहां से मन में एक अनकही बेचैनी और भीतरी उथल-पुथल का अनुभव होना स्वाभाविक है। कोई पुरानी बात या छुपी हुई चिंता दोपहर से पहले आपको परेशान कर सकती है। उसे मन में दबाकर मत रखिए, किसी भरोसेमंद से बात कर लीजिए। पहले भाव के मंगलदेव आज अपनी ही राशि में अपने घर में बैठे हैं। यह आज आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है। आत्मविश्वास और हौसला अपने चरम पर रहेगा, बस जिद और जल्दबाजी से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु तीनों मिलकर आपकी बातचीत, नेटवर्किंग और योजनाओं को धार देंगे। आज जो भी प्रस्ताव रखेंगे वो सुना जाएगा। दूसरे भाव के सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में एक स्थिरता और भरोसा देंगे। बारहवें भाव के शनिदेव खर्चों और नींद पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। रात को स्क्रीन से दूरी बनाइए। लव लाइफ में पार्टनर की बात ध्यान से सुनें, अपनी बात थोपने की जरूरत नहीं। टीमवर्क वाले काम आज सफल रहेंगे।

    वृषभ राशि : शुक्रदेव की कृपा से धन और वाणी में मिठास आएगी। वृश्चिक राशि के चंद्रदेव आज आपके सातवें भाव में हैं। रिश्तों और साझेदारी में आज एक गहराई और ज्येष्ठा नक्षत्र की तीव्रता महसूस होगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ कोई पुरानी बात निकल सकती है। पजेसिवनेस से बचें, खुले मन से सुनें। आपके लग्नेश शुक्रदेव आज दूसरे भाव में मित्र राशि में हैं। धन और परिवार के मामलों में एक स्वाभाविक मिठास और सहूलियत रहेगी। बुधदेव भी साथ होने से बातचीत में स्पष्टता और कुशलता रहेगी। राहु कर्म के दसवें भाव में होने से करियर में कोई अप्रत्याशित अवसर दस्तक दे सकता है। डिजिटल या नए जमाने के क्षेत्रों में ध्यान दीजिए। बारहवें भाव के मंगल थोड़ी शारीरिक ऊर्जा खींच सकते हैं। खासकर दोपहर के बाद थकान महसूस हो सकती है। चौथे भाव में केतु घर में एक अजीब सी बेचैनी देंगे। शांत रहिए। देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की दहलीज छोड़कर कर्क में कदम रखने वाले हैं, जो आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ परिवर्तन है।

    मिथुन राशि : आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। आज का दिन मिथुन राशि के लिए कुछ खास है। आपके लग्नेश बुधदेव अपनी ही राशि मिथुन में, यानी सीधे आपके लग्न भाव में विराजमान हैं। जब लग्नेश अपने घर में बैठे हों, तो व्यक्तित्व में एक अलग ही चमक और आत्मविश्वास आता है। बोलने, लिखने और प्रस्तुत करने की क्षमता आज अपने चरम पर होगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं। आज आप जहां भी जाएंगे, लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। सुबह चंद्रमा छठे भाव में नीच के होने से थोड़ी मानसिक बेचैनी या पेट-सिर से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है। घबराइए नहीं, दोपहर बाद जब वो सातवें भाव में आएंगे तो माहौल खुशनुमा हो जाएगा। लाभ के ग्यारहवें भाव में मंगल अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। और सबसे बड़ी खबर देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन से निकलकर कर्क में उच्च राशि में जा रहे हैं। आपके धन और परिवार के दूसरे भाव में उनका यह आगमन आने वाले महीनों में आर्थिक जीवन को नई दिशा देगा।

    कर्क राशि : बढ़ेगा आत्मविश्वास, जीवन को मिलेगी नई दिशा। आज कर्क राशि के लिए एक बेहद खास और यादगार दिन है। देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की दहलीज छोड़कर सीधे आपकी अपनी राशि कर्क में यानी लग्न भाव में कदम रख रहे हैं और कर्क उनकी उच्च राशि है। उच्च देवगुरु का सीधे लग्न में होना यानी व्यक्तित्व में एक नया निखार, आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में एक नई दिशा का आरंभ। यह परिवर्तन केवल आज का नहीं, आने वाले महीनों का संकेत है। इसके साथ ही योगकारक मंगल कर्म के दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली होकर बैठे हैं। करियर के मोर्चे पर आज जो कदम उठाएंगे वो याद रखा जाएगा। सुबह लग्नेश चंद्रमा पांचवें भाव में नीच होने से मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। लेकिन यह बस सुबह की बात है। केतु दूसरे भाव में होने से परिवार में कोई बात मन को उलझा सकती है। बारहवें भाव में बुध-शुक्र खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत जताते हैं। आज का दिन साहसिक फैसलों के लिए बना है।

    सिंह राशि : सूर्यदेव करियर में दिलाएंगे पहचान। आज सिंह राशि के लिए करियर का दिन है। आपके लग्नेश भास्कर सूर्य कर्म के दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। भले ही वृषभ उनकी शत्रु राशि है, लेकिन दिगबल की ताकत उन्हें आज उस भाव में खास बनाती है। किसी वरिष्ठ से मुलाकात, सरकारी कार्य या किसी अहम प्रस्तुति के लिए आज का दिन बेहद उपयुक्त है। योगकारक मंगल भाग्य के नौवें भाव में अपनी राशि में हैं। भाग्य का साथ रहेगा, बस उसे पहचानिए। लाभ के ग्यारहवें भाव में बुध और शुक्र की युति पुराने संपर्कों से और नई नेटवर्किंग से कुछ न कुछ फायदा दिलाएगी। सुबह केतु लग्न में होने से और चंद्रमा चौथे भाव में नीच होने से घर के माहौल में थोड़ी बेचैनी और मन में एक अजीब सा खालीपन रहेगा। दोपहर बाद जब चंद्रमा पांचवें भाव में आएंगे तो एक ताजगी महसूस होगी। आठवें भाव में शनि अचानक के बदलावों की याद दिलाते हैं।

    कन्या राशि : करियर के क्षेत्र में चमकने का है दिन। आपके लग्नेश बुधदेव आज कर्म के दसवें भाव में अपनी ही राशि मिथुन में हैं। यह कन्या राशि के लिए करियर के लिहाज से सबसे अच्छी स्थितियों में से एक है। बुद्धि, कौशल और वाणी का उपयोग करने वाले हर काम में आज सफलता मिलेगी। शुक्रदेव भी दसवें भाव में साथ हैं। यानी जो भी प्रस्तुत करेंगे उसमें एक सौंदर्य और सधापन रहेगा। सुबह तीसरे भाव में नीच चंद्रमा होने से हिम्मत थोड़ी कम लग सकती है, बोलने में झिझक हो सकती है। लेकिन यह बस सुबह की कमजोरी है। दोपहर बाद जब वो चौथे भाव में आएंगे तो मन हल्का होगा। आठवें भाव में मंगल कोई अचानक बदलाव या खबर ला सकते हैं। घबराइए नहीं, संभल कर चलिए। सातवें भाव में शनि दिग्बली हैं। व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियाँ मजबूत होती जाएंगी। और देवगुरु बृहस्पति आज उच्च राशि में लाभ के ग्यारहवें भाव में आ रहे हैं। आर्थिक लाभ के दरवाजे खुल रहे हैं।

    तुला राशि : शुक्रदेव नौवें भाव में भाग्य को करेंगे प्रबल। आपके लग्नेश शुक्रदेव आज भाग्य के नौवें भाव में मित्र राशि मिथुन में विराजमान हैं। भाग्य का साथ रहेगा, कोई न कोई शुभ संयोग आज बनेगा। बुधदेव भी नौवें भाव में साथ हैं। बोलने, लिखने, यात्राओं और नई जानकारियों के मामले में दिन बेहद शुभ है। योगकारक शनि प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में हैं। जो लोग आपके रास्ते में अड़चन बनते रहे हैं, आज उन पर भारी पड़ने के योग हैं। सुबह दूसरे भाव में नीच चंद्रमा होने से परिवार में कोई बात थोड़ा तनाव दे सकती है और पैसों की चिंता मन को उलझा सकती है। दोपहर बाद जब वो तीसरे भाव में आएं तो साहस और संचार दोनों बेहतर होंगे। सातवें भाव में मंगल अपनी राशि में होने से रिश्तों में तीव्रता रहेगी। जुनून तो रहेगा, लेकिन जिद और अहंकार को आड़े नहीं आने देना। देवगुरु बृहस्पति आज कर्म के दसवें भाव में उच्च राशि में आ रहे हैं, यानी करियर में एक नए अध्याय का आरंभ होगा।

    वृश्चिक राशि : हर्ष योग से प्रतिस्पर्धियों पर मिलेगी विजय। आपके लग्नेश मंगल आज शत्रु और प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में अपनी ही राशि मेष में विराजमान हैं। ज्योतिष में इसे हर्ष योग कहते हैं। जो लोग आपका रास्ता रोकते रहे हैं, आज उन पर आप भारी पड़ेंगे। सुबह का वक्त थोड़ा कठिन रहेगा। लग्न भाव में नीच चंद्रमा होने से आत्मविश्वास में कमी और मन में एक भारीपन महसूस होगा। राहु चौथे भाव में होने से घर में कोई अप्रत्याशित बात या माता से जुड़ी चिंता मन को उलझा सकती है। लेकिन दोपहर बाद जब चंद्रमा दूसरे भाव में आएंगे तो धन और परिवार की ओर से राहत और अपनापन महसूस होगा। देवगुरु बृहस्पति आज अचानक घटनाओं के आठवें भाव से निकलकर भाग्य के नौवें भाव में उच्च राशि में कदम रख रहे हैं। यह वृश्चिक राशि के लिए एक नई किस्मत के दरवाजे खुलने जैसा है। आने वाले महीने भाग्य का साथ लेकर आएंगे। आठवें भाव में शुक्र-बुध की युति से रिश्तों में एक गहराई और रहस्यमयता रहेगी।

    धनु राशि : उदासी से ताजगी की ओर बदलेगा दिन। धनु राशि के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह मन के कारक चंद्रमा बारहवें भाव में नीच राशि में होने से एक उदासी और अकेलापन महसूस होगा। कोई पुरानी बात मन को घेर सकती है। शनि चौथे भाव में होने से घर की जिम्मेदारियां और माता से जुड़ी चिंता मन पर बोझ डालेगी। नौवें भाव में केतु से कभी-कभी किस्मत पर से भरोसा उठता सा लगेगा। मगर, दोपहर बाद का नजारा एकदम बदल जाएगा। चंद्रमा नीच राशि से निकलकर सीधे आपके लग्न भाव धनु में आएंगे। यह बदलाव महसूस होगा। एक नई ताजगी, एक नया उत्साह। साथ ही पांचवें भाव में मंगल अपनी राशि में होने से रचनात्मकता और जोश में एक अलग ही ऊर्जा रहेगी। सातवें भाव में शुक्र-बुध की युति रिश्तों में मिठास और बातचीत में सफलता देगी। और आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज उच्च राशि में कदम रख रहे हैं । भले ही आठवें भाव में, उच्च गुरु यहाँ भी शुभ फल देंगे।

    मकर राशि : शुक्र और गुरु की स्थिति साझेदारी में देगी लाभ। मकर राशि के लिए आज सबसे बड़ी खुशखबरी साझेदारी के मोर्चे पर है। देवगुरु बृहस्पति आज प्रतिस्पर्धा के छठे भाव से निकलकर साझेदारी के सातवें भाव में उच्च राशि कर्क में कदम रख रहे हैं। व्यापारिक साझेदारी और विवाह दोनों के लिए यह बेहद शुभ संकेत है। जो लोग विवाह की तलाश में हैं उनके लिए आने वाले महीने बेहद अनुकूल होंगे। योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव छठे भाव में होने से दैनिक कामकाज में कुशलता और प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। चौथे भाव में मंगल अपनी राशि में होने से घर में एक ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़े काम आज शुभ रहेंगे। सुबह ग्यारहवें भाव में नीच चंद्रमा से किसी उम्मीद पर थोड़ी निराशा हो सकती है। दूसरे भाव में राहु पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत बताते हैं। किसी को भी मोटी रकम उधार देने से बचें। लग्नेश शनि तीसरे भाव में । मेहनत का फल धीरे-धीरे मिल रहा है, निरंतरता बनाए रखिए।

    कुंभ राशि : लग्न भाव के राहु देंगे व्यक्तित्व में आकर्षण। कुंभ राशि के लोगों के लग्न भाव में राहु की उपस्थिति आपको अलग ही रहस्यमय आकर्षण देती है। लोग आपकी बातों की तरफ खिंचे चले आते हैं, भले ही आप कुछ खास करें या न करें। योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव पांचवें भाव में होने से रचनात्मक कार्यों में आज एक अलग ही निखार और ऊर्जा रहेगी। देवगुरु बृहस्पति आज छठे भाव में उच्च राशि में आ रहे हैं । शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय के योग हैं, साथ ही स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। सुबह दसवें भाव में नीच चंद्रमा से करियर में मानसिक दबाव और तनाव रह सकता है। दोपहर बाद जब वो ग्यारहवें भाव में आएंगे तो माहौल एकदम बदल जाएगा और लाभ के रास्ते खुलेंगे। सातवें भाव में केतु से रिश्तों में थोड़ी उदासीनता महसूस होगी। पार्टनर से जो कहना हो खुलकर कह दीजिए, मन में मत रखिए। तीसरे भाव में मंगल अपनी राशि में होने से साहस और बातचीत में एक धार रहेगी।

    मीन राशि : उच्च देवगुरु पांचवें भाव में बना रहे शुभ योग। आज मीन राशि के लिए एक दुर्लभ और बेहद शुभ दिन है। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की शत्रु राशि से निकलकर उच्च राशि कर्क में, यानी मीन के रचनात्मकता और पुण्य के पांचवें भाव में कदम रख रहे हैं। उच्च लग्नेश का पांचवें भाव में होना बेहद दुर्लभ संयोग है। संतान सुख, प्रेम जीवन, रचनात्मकता और पूर्व जन्म के पुण्य कर्म, सभी मोर्चों पर आने वाले महीने बेहद अनुकूल होंगे। चौथे भाव में शुक्रदेव दिग्बली होने से घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। दूसरे भाव में मंगल अपनी राशि में होने से धन कमाने की हिम्मत और ऊर्जा है। बस वाणी में तीखापन न आने दें, शब्दों को संभाल कर रखिए। लग्न में शनि पूरे वर्ष से हैं। इससे जीवन में एक गंभीरता और जिम्मेदारियों का अहसास रहता है, पर्याप्त नींद और विश्राम जरूरी है। राहु बारहवें भाव में होने से अनावश्यक खर्चों पर नजर रखें। सुबह नौवें भाव में नीच चंद्रमा से भाग्य में थोड़ी रुकावट, लेकिन दोपहर बाद दसवें भाव में आने पर करियर में एक नई स्पष्टता आएगी।

  • आज का राशिफल, 31 मई 2026

    आज का राशिफल, 31 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन की रफ्तार को थोड़ा धीमा करके अंदरूनी शांति, रिश्तों की गहराई और कामकाज की जिम्मेदारियों पर फोकस करने का इशारा कर रहा है। आज ग्रहों का गोचर आपकी सोच को प्रैक्टिकल बनाने और भविष्य के गोल्स को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तरफ मोड़ेगा। दिन की शुरुआत जहां कुछ राशियों के लिए मानसिक उलझन और गंभीर बातचीत से भरी होगी, वहीं शाम होते-होते आप थोड़ा अकेलापन या भावनात्मक सुकून तलाशते नजर आएंगे। मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए आज अपने डेली रूटीन, पर्सनल लाइफ और फाइनेंशियल बजट को बेहतर बनाने के लिए अच्छे संकेत हैं। सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी गहरी भावनाओं, करियर की स्थिति और लॉन्ग-टर्म आर्थिक सुरक्षा की बारीकी से जांच करने का है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल। मेष राशिः आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन मन के भीतर भावनाओं का एक गहरा प्रवाह भी महसूस होगा। आपके लग्न भाव के स्वामी मंगलदेव इस समय आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जो आपके भीतर एक गज़ब का उत्साह भरेंगे। इसके साथ ही, वृश्चिक राशि में बैठे चंद्रदेव आपको थोड़ा रुकने और आत्म-मंथन करने का संकेत दे रहे हैं। आज अपने तीखे स्वभाव और गहरे इंट्यूशन के बीच एक सही संतुलन बनाना बहुत ज़रूरी है। करियर के मोर्चे पर आज आपका जोश और काम करने का जज्बा साफ दिखाई देगा, जिससे पेंडिंग काम तेजी से निपटेंगे। टीम वर्क सफल रहेगा, बस सहकर्मियों से बात करते समय थोड़ा लचीला रुख अपनाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से, हाई ऊर्जा के कारण आप क्षमता से अधिक काम करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे सिरदर्द या थकान हो सकती है। शरीर को पूरा आराम दें। वृषभ राशि: सूर्यदेव आपकी ही राशि में गोचर करके आपके आत्मविश्वास को बहुत मजबूत बना रहे हैं। हालांकि, सातवें भाव के चंद्रदेव की वजह से करीबी रिश्तों और पार्टनरशिप की जरूरतों के बीच तालमेल बिठाना आज आवश्यक होगा। जिद पर अड़ने की आदत से पूरी तरह बचें, क्योंकि इससे आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। करियर में आपके प्रैक्टिकल विचारों की सीनियर्स द्वारा जमकर तारीफ होगी। टीम के साथ मिलकर किए गए कामों से उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, इसलिए हर काम अकेले करने की जिद छोड़ दें। आर्थिक मामलों में सितारे पक्ष में हैं। लव लाइफ में पुराने गिले-शिकवे दूर करने और आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए यह बहुत सुंदर समय है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। मिथुन राशिः आज आपके भीतर बौद्धिक और मानसिक ऊर्जा का गज़ब का संचार देखने को मिलेगा। आपकी ही राशि में कई प्रमुख ग्रहों की मौजूदगी आपके दिमाग को नए और शानदार विचारों से भर देगी। हालांकि, छठे भाव का चंद्रमा आपको अपनी डेली रूटीन और सेहत को बेहतर बनाने का संकेत दे रहा है। दिमाग में चल रही फालतू की उलझनों को बाहर निकालें और सूझबूझ से काम लें।करियर के मोर्चे पर आपके इनोवेटिव आइडियाज और कम्युनिकेशन स्किल्स आज आपको मीटिंग्स में सबसे आगे रखेंगे। अति-उत्साह में आकर बॉस से कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो। आर्थिक रूप से स्थितियां सामान्य रहेंगी। आज बिना सोचे-समझे शॉपिंग करने या पैसे उड़ाने की आदत से बचें। लॉन्ग-टर्म सेविंग्स स्कीम्स को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा समय है। लव लाइफ सुखद और जीवंत रहेगी। पार्टनर के साथ हंसना-मुस्कुराना और भविष्य के सपने शेयर करना आपके रिश्ते को गहरा करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यधिक विचारों के कारण मानसिक ऊर्जा हाई रहेगी, लेकिन शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। कर्क राशिः पांचवें भाव के चंद्रमा के कारण आपके मन की आंतरिक दुनिया आज काफी गहरी और संवेदनशील रहने वाली है। कला या संगीत के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। दूसरों की छोटी-मोटी आलोचनाओं को दिल पर न लें, अन्यथा ओवरथिंकिंग से काम बिगड़ सकते हैं। करियर के मामले में नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी क्रिएटिव रहेगा। आपके नए आइडियाज बॉस को पसंद आएंगे, लेकिन ऑफिस की गॉसिप या अंदरूनी राजनीति से खुद को पूरी तरह दूर रखें। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन सुरक्षित है। ग्रहों का शुभ गोचर आपको भविष्य के लिए कोई सुरक्षित सेविंग्स प्लान बनाने की प्रेरणा देगा। सेहत के मोर्चे पर मानसिक स्थिति का सीधा असर शरीर पर पड़ेगा, इसलिए मन को शांत रखें। दूसरों की समस्याओं का बोझ सिर पर न उठाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। सिंह राशिः चौथे भाव के चंद्रमा के कारण घर के माहौल में थोड़ी वैचारिक अशांति या तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए अपनी बात दूसरों पर थोपने की आदत का त्याग करें। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखने से कई बड़ी बातें आसानी से टल जाएंगी। करियर के मामले में दिन बहुत शानदार है। आपकी कड़ी मेहनत और लगन कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारियों की नजरों में आएगी। बिजनेस की नई स्ट्रेटेजी बनाने में सफलता मिलेगी, बस जूनियर कर्मचारियों से अपनी टोन सपोर्टिव रखें। आर्थिक नजरिये से पुराने निवेशों या कमर्शियल नेटवर्क की वजह से अच्छा धन लाभ हो सकता है। पैसों को दिखावे में उड़ाने के बजाय प्रैक्टिकल जरूरतों पर ही खर्च करें। स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक चिंताओं के कारण पेट में गड़बड़ी या सिरदर्द हो सकता है। खाना खाते समय जल्दबाजी न करें। कन्या राशिः आज आपके दिमाग में विचारों की एक तेज लहर दौड़ सकती है। तीसरे भाव के चंद्रमा के कारण आपकी बातों में थोड़ा तीखापन आ सकता है, इसलिए किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे नतीजे पर पहुंचने से बचें। आज आपको अपनी जांच-परख की क्षमता और दूसरों के प्रति एक नरम नज़रिये के बीच तालमेल बिठाना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कई ग्रह मिलकर आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। काम को बारीकी से करने की कला के कारण कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बैठकर की गई अच्छी बातचीत मन के सारे पुराने तनाव को खूबसूरती से दूर कर देगी। पार्टनर की भावनाओं का बहुत ज्यादा एनालिसिस न करें। सेहत के लिहाज से लगातार चलते विचारों के कारण मानसिक थकान या नींद में कमी हो सकती है। तुला राशिः दूसरे भाव के चंद्रमा के कारण मन में पैसों या आत्मसम्मान को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। दूसरों की लाइफस्टाइल देखकर उनके जैसा बनने की होड़ से बचें और बातचीत में अपनी वाणी को कोमल बनाए रखें। कार्यक्षेत्र पर आपके बड़े नज़रिये और नए विचारों की जमकर तारीफ होगी। लॉन्ग-टर्म प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग के लिए दिन उत्तम है, लेकिन जल्दबाजी में आकर दैनिक कामों को निपटाने की कोशिश न करें। आर्थिक मामलों में आपका धन भाव सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। पार्टनर को स्पेस देना और कंट्रोलिंग व्यवहार से बचना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी, फिर भी गले में खराश या दांतों से जुड़ी छोटी तकलीफ हो सकती है। बहुत ज्यादा ठंडी या मसालेदार चीजों से परहेज करें। वृश्चिक राशिः आपकी अपनी ही राशि यानी लग्न भाव में चंद्रदेव का गोचर होने से आज आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन इसके कारण मूड स्विंग्स होने या बातों को छिपाने की प्रवृत्ति भी देखी जा सकती है। दूसरों की बातों को बहुत ज्यादा दिल पर लेने या आलोचना होने पर तुरंत डिफेंसिव होने से बचें।प्रोफेशनल लाइफ में दबाव वाले हालातों में भी बेहतरीन काम करने की आपकी कला खुलकर सामने आएगी। सहकर्मियों के साथ छोटी-मोटी बहसबाजी से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें, केवल मुख्य जिम्मेदारियों पर फोकस रखें। आर्थिक नज़रिये से पैतृक संपत्ति या परिवार के सहयोग से लॉन्ग-टर्म लाभ होने की अच्छी संभावना है। जल्दबाजी में आकर कहीं भी निवेश करने की गलती न करें। लव लाइफ में आज गहरे प्रेम और भावनात्मक संवेदनशीलता का मिश्रण रहेगा। बिना संकोच पार्टनर के सामने दिल की सच्ची भावनाएं व्यक्त करें, बस पजेसिव होने से बचें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर शारीरिक ऊर्जा शानदार रहेगी। पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए भारी भोजन के बजाय सात्विक और सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें। धनु राशिः आज आपको अपनी भागदौड़ भरी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेने की ज़रूरत महसूस हो सकती है। बारहवें भाव में चंद्रदेव की मौजूदगी आपको थोड़ी शारीरिक थकान या भावनात्मक अकेलेपन का अहसास करा सकती है। पुरानी बीती बातों को सोचकर समय बर्बाद न करें। काम का बोझ उतना ही उठाएं जितना आसानी से संभाल सकें। करियर के क्षेत्र में आज टीम वर्क और सहयोगात्मक प्रोजेक्ट्स आपको बहुत शानदार परिणाम देंगे। आपके नए विचार सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएंगे, बस कागजातों पर साइन करते समय जल्दबाजी न करें। आर्थिक नज़रिये से स्थिति स्थिर है, फिर भी बदलते मूड या भावुकता में आकर कोई बड़ी और फिजूल खरीदारी न करें। बजट की ऑडिटिंग करना आज फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ आज सबसे खास और केंद्र स्थान पर रहने वाली है। रिश्तों में गहरा आपसी लगाव और गज़ब का तालमेल देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ भविष्य के सुखद लक्ष्यों पर चर्चा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों में खिंचाव या पैरों में दर्द हो सकता है। काम के बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें और समय पर सोएं। मकर राशिः आज का दिन आपकी सामाजिक गतिविधियों और दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ाने वाला है। ग्यारहवें भाव के चंद्रमा के कारण मित्र मंडली या सोशल सर्कल में अचानक कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जब लोग आपके विचारों से अलग राय रखें, तो जिद पर अड़ने की आदत से बचें। दूसरों के साथ मिलकर काम करना ही आपको सफलता दिलाएगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आज आपकी कड़ी लगन और एनालिटिकल स्किल्स पेंडिंग कामों को समय पर पूरा कराएंगी। सहकर्मियों के साथ विचारों के मतभेदों को काम पर हावी न होने दें। आर्थिक क्षेत्र में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आक्रामक होकर पैसे खर्च करने या किसी को लोन देने से बचें, रिस्की निवेश से दूर रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से काम के चक्कर में खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचें, अन्यथा पीठ दर्द या गर्दन में अकड़न हो सकती है। छोटे-छोटे वॉक ब्रेक लेते रहें। कुंभ राशिः दसवें भाव में चंद्रदेव की स्थिति कार्यक्षेत्र पर थोड़ा मानसिक तनाव या काम का एक्स्ट्रा बोझ दे सकती है। ऑफिस के इस प्रेशर को अपने स्वभाव पर हावी न होने दें, अन्यथा घर पर परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपके समर्पण और लीडरशिप क्वालिटीज की उच्च अधिकारी खुलकर तारीफ करेंगे। पब्लिक स्पीकिंग या क्लाइंट्स के सामने विचार पेश करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक नज़रिये से स्थिति मजबूत है। मनोरंजन या लग्जरी लाइफस्टाइल पर बेवजह पैसा लगाने से बचें। पार्टनर के साथ किसी मजेदार हॉबी को शेयर करना रिश्ते को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से मन में गज़ब की ऊर्जा रहेगी, लेकिन आराम में कोताही बरतने से शारीरिक थकान हावी हो सकती है। सिरदर्द से बचने के लिए दिन में कुछ मिनट मौन रहकर ध्यान लगाएं। मीन राशिः भाग्य भाव का चंद्रमा आपको जीवन की बड़ी तस्वीर समझने की प्रेरणा देगा। हालांकि, भविष्य की योजनाओं को लेकर मन में थोड़ा संशय भी आ सकता है। पड़ोसियों या रिश्तेदारों के साथ अलग विचारों के कारण तीखी बहस में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र पर आपकी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रयास पेंडिंग कामों को निपटा देंगे। ऑफिस में होने वाले कॉम्पिटिशन को अपने काम के फोकस के बीच में न आने दें। आर्थिक नज़रिये से परिस्थितियां आगे बढ़ाने वाली हैं, लेकिन घर की सजावट या लग्जरी चीज़ों पर भावुक होकर फिजूल का पैसा खर्च करने से बचें। बिना रिसर्च के कोई बड़ा निवेश न करें।घरेलू जीवन बहुत शानदार रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच मधुर बातचीत बनी रहेगी। लव लाइफ में शाम का समय पार्टनर के साथ शांति से बिताएं, इससे आपसी बॉन्ड मजबूत होगा। सेहत के लिहाज से जिम्मेदारियों का बोझ थकान दे सकता है, जिससे पैरों में दर्द या सुस्ती महसूस होगी। पाचन तंत्र दुरुस्त रखने के लिए सादा व पौष्टिक भोजन ही लें।        
  • आज का राशिफल, 30 मई 2026

    आज का राशिफल, 30 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में प्रैक्टिकल दृष्टिकोण, करियर के लक्ष्यों और भावनात्मक गहराई का एक अनोखा तालमेल बनाने की दिशा में इशारा कर रही है। मिथुन राशि में बुधदेव, शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की त्रियुति आपके भीतर जबरदस्त मानसिक स्पष्टता, बातचीत की कला और नेटवर्किंग की क्षमता को बेहतरीन बनाएगी। वृषभ राशि में सूर्यदेव का गोचर आपके व्यक्तिगत पावर, मान-सम्मान और रिसोर्स मैनेजमेंट को प्रभावित करते हुए प्रगति को बढ़ावा देगा। मेष राशि में मंगलदेव अपनी ही राशि में रहकर रूचक राजयोग बनाएंगे। आपको भरपूर शारीरिक ऊर्जा, साहस और साहसिक फैसले लेने का पैशन प्रदान कर रहे हैं। मीन राशि में शनिदेव एक अनुशासित और स्थिर शक्ति के रूप में बने हुए हैं, जो आपके भीतर मैच्योरिटी, जिम्मेदारी और धैर्य का विस्तार करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि: जल्दबाजी या आक्रामकता से बचना होगा। चंद्रदेव आज आपकी नीच राशि में होकर आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनाएं काफी तीव्र और अप्रत्याशित हो सकती हैं। लग्न भाव के मंगलदेव आत्मविश्वास तो मजबूत रखेंगे, लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी या आक्रामकता से बचना होगा। तीसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु की मौजूदगी आपकी बातचीत की कला को निखारेगी और करीबियों का पूरा सहयोग दिलाएगी। दूसरे भाव के सूर्यदेव पैसों के मामलों में प्रैक्टिकल होने का संकेत दे रहे हैं, इसलिए किसी भी रिस्की निवेश से पूरी तरह दूरी बना लें। बारहवें भाव के शनिदेव के कारण मानसिक तनाव और नींद में खलल की समस्या हो सकती है। लव लाइफ में पुरानी बातों को उखाड़कर लाने से पूरी तरह बचें, पार्टनर के साथ धैर्य बनाए रखें। करियर के मोर्चे पर अचानक नई जिम्मेदारी सामने आ सकती है, लेकिन टीमवर्क और बेहतर प्रेजेंटेशन से आप सफल रहेंगे।

    वृषभ राशि: अचानक अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। चंद्रदेव आज आपकी नीच राशि में होकर सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे पार्टनरशिप या निजी संबंधों में थोड़ी भावनात्मक अस्थिरता आ सकती है। आपके लग्न में बैठे सूर्यदेव आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएंगे, लेकिन स्वभाव में ईगो लाने से बचें। दूसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु की युति आपके बैंक बैलेंस और वाणी को मजबूत सपोर्ट दे रही है, जिससे पारिवारिक चर्चाएं सुखद रहेंगी। बारहवें भाव के मंगलदेव स्वभाव में छिपा हुआ गुस्सा और अचानक अनचाहे खर्चे बढ़ा सकते हैं। दसवें भाव के राहु करियर में आपको बड़ी पहचान या विजिबिलिटी दिलाने में मददगार साबित होंगे। लव लाइफ में पार्टनर पर अपनी मर्जी थोपने से बचें, शांत रहकर बात करने से आपसी भरोसा मजबूत होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें, मानसिक तनाव का असर आपके शरीर पर भी दिख सकता है।

    मिथुन राशि: लोग आपके आइडिया से प्रभावित होंगे। छठे भाव में नीच के चंद्रमा का गोचर आज आपके काम के बोझ और मानसिक अशांति को थोड़ा बढ़ा सकता है। अच्छी बात यह है कि आपके लग्न में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण और बौद्धिक क्षमता देंगे, जिससे लोग आपके आइडिया से प्रभावित होंगे। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव आपको सोशल नेटवर्क और दोस्तों के जरिए बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। बारहवें भाव के सूर्यदेव यात्रा या सेहत पर कुछ गुप्त खर्चे करवा सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। दसवें भाव के शनिदेव करियर के मामलों में आपसे थोड़ी मैच्योरिटी और कड़ी मेहनत की मांग कर रहे हैं। लव लाइफ में काम का तनाव थोड़ा चिड़चिड़ापन ला सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ बिना वजह बहस करने की गलती बिल्कुल न करें।

    कर्क राशि: कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। पांचवें भाव में नीच के चंद्रमा के होने से आज प्यार, बच्चों और आपकी क्रिएटिविटी को लेकर भावनाएं बहुत ज्यादा तीव्र या उलझी हुई रह सकती हैं। दसवें भाव में बैठे मंगलदेव आपको करियर के मामलों में बेहद एक्टिव और ऊर्जावान रखेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। बारहवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु की मौजूदगी सुख-सुविधाओं पर आपके खर्चे थोड़े बढ़ा सकती है। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव की कृपा से सोशल लाइफ और दोस्तों के जरिए कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आठवें भाव के राहु लाइफ में कुछ अचानक बदलाव ला सकते हैं, जबकि दूसरे भाव के केतु परिवार में गलतफहमियां बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ में बहुत ज्यादा संवेदनशील होने से बचें और पार्टनर के साथ रिश्ते में ईमानदारी व संतुलन बनाए रखें।

    सिंह राशि: मंगलदेव आपके साहस को नई उड़ान देंगे। चौथे भाव में नीच के चंद्रमा आज घर-परिवार से जुड़ा कोई तनाव देकर आपकी मानसिक शांति को थोड़ा डिस्टर्ब कर सकते हैं। आपके दसवें भाव में बैठे सूर्यदेव आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारेंगे, जिससे वर्कप्लेस पर साख बढ़ेगी। नौवें भाव के मंगलदेव आपके साहस को नई उड़ान देंगे, जिससे आप आने लक्ष्य पूरे कर पाएंगे। ग्यारहवें भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आपके सोशल सर्कल को मजबूत करके धन लाभ के बेहतरीन रास्ते खोल रहे हैं। आठवें भाव के शनिदेव लोन या जॉइंट फाइनेंस के मामलों में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह देते हैं। सातवें भाव के राहु के कारण पार्टनर से ऐसी उम्मीद न पालें जो प्रैक्टिकल न हों। सेहत के मोर्चे पर घबराहट या मूड स्विंग्स हो सकते हैं, इसलिए आज ध्यान का सहारा लें।

    कन्या राशि: करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता पाएंगे। तीसरे भाव में नीच के चंद्रमा के कारण आज आप हर बात को जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं, जिससे करीबियों के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आपके दसवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु की तिकड़ी बैठी है, जो आपको करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता और प्रोफेशनल ग्रोथ दिलाएगी। छठे भाव के राहु आपके भीतर सभी चुनौतियों और विरोधियों को पछाड़ने की गजब की शक्ति देंगे। नौवें भाव के सूर्यदेव के प्रभाव से गुरुओं या मेंटर्स का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आठवें भाव के मंगलदेव स्वभाव में झुंझलाहट बढ़ा सकते हैं, इसलिए सट्टेबाजी या शॉर्टकट वाले निवेश से दूर रहें। लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में बातचीत करते समय बहुत ही शांत और सौम्य रहें, ईगो क्लैश से बचें।

    तुला राशि: अपनी वाणी पर काबू रखें। चंद्रदेव आज नीच राशि में होकर आपके दूसरे भाव में बैठे हैं, जिससे पारिवारिक बातचीत में थोड़ा भावनात्मक असंतुलन आ सकता है; अपनी वाणी पर काबू रखें। नौवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु की मौजूदगी आपके ज्ञान और सूझबूझ को बढ़ाएगी, जिससे बड़ों से सटीक मार्गदर्शन मिलेगा। छठे भाव के शनिदेव के प्रभाव से आप अपने नियम और अनुशासन के बल पर हर बाधा और विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। सातवें भाव के मंगलदेव स्वभाव में जल्दबाजी बढ़ाएंगे, जिससे मैरिड लाइफ में कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आठवें भाव के सूर्यदेव पैसों या किसी निजी उलझन को लेकर चिंता दे सकते हैं, इसलिए टैक्स या लोन के मामलों में लापरवाही न बरतें। सेहत को लेकर सावधान रहें, घबराहट या पेट की खराबी परेशान कर सकती है।

    वृश्चिक राशि: अचानक कोई मानसिक तनाव हो सकता है। चंद्रदेव आज आपकी ही राशि यानी लग्न भाव से गोचर कर रहे हैं। पहले भाव में नीच के चंद्रमा के होने से आज आपके मूड में तेजी से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई होगी। छठे भाव के मंगलदेव आपको हर चुनौती और मुश्किल जिम्मेदारी से लड़ने की गजब की हिम्मत और साहस देंगे। सातवें भाव के सूर्यदेव प्रोफेशनल पार्टनरशिप में आपको अच्छा सहयोग दिलाएंगे, लेकिन बातचीत में ईगो क्लैश से बचें। आठवें भाव में बैठे बुध और गुरु रिसर्च वर्क, एनालिसिस और स्ट्रेटेजिक सोच को बहुत मजबूत बनाएंगे। चौथे भाव के राहु के कारण परिवार में अचानक कोई मानसिक तनाव हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के व्यवहार को लेकर जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने से बचें और बातचीत पारदर्शी रखें।

    धनु राशि: कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। बारहवें भाव के नीच के चंद्रमा आज आपको थोड़ा अकेलापन महसूस करा सकते हैं और ओवर थिंकिंग के कारण नींद में खलल आ सकता है। हालांकि, सातवें भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु की युति बिजनेस पार्टनरशिप और करीबी रिश्तों में आपको भरपूर सहयोग दिलाएगी। पांचवें भाव के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और अपने पर्सनल गोल्स के प्रति पैशन को बहुत बढ़ा देंगे। छठे भाव के सूर्यदेव विरोधियों और कंपटीशन पर आपको बड़ी सफलता दिलाने वाले हैं। चौथे भाव के शनिदेव के कारण परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ मन पर थोड़ा प्रेशर बना सकता है। आर्थिक रूप से कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट पर टिके रहें। लव लाइफ में पार्टनर से किसी भी तरह की भावनात्मक दूरी न आने दें।

    मकर राशि: धन लाभ और आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ग्यारहवें भाव के नीच के चंद्रमा के कारण आज दोस्तों या सोशल ग्रुप्स से थोड़ा मनमुटाव या असंतोष की भावना आ सकती है। छठे भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु की शुभ ऊर्जा आज आपको हर समस्या का बहुत ही सटीक समाधान निकालने में मदद करेगी। तीसरे भाव के शनिदेव आपके भीतर गजब का संकल्प, धैर्य और वर्कप्लेस का अनुशासन बढ़ाने वाले हैं। चौथे भाव के मंगलदेव घर के माहौल में थोड़ा तनाव या आपसी गरमा-गरमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए तीखे रिएक्शन देने से बचें। दूसरे भाव में बैठे राहु अचानक धन लाभ या आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खोल सकते हैं। लव लाइफ में काम के प्रेशर को हावी न होने दें। सेहत के मोर्चे पर छाती में भारीपन, एसिडिटी या घबराहट परेशान कर सकती है, पर्याप्त पानी पीएं।

    कुंभ राशि: ऑफिस में भावुक होकर रिएक्शन न दें। दसवें भाव में नीच के चंद्रमा आज वर्कप्लेस पर थोड़ा इमोशनल प्रेशर या मूड स्विंग्स की समस्या दे सकते हैं; ऑफिस में भावुक होकर रिएक्शन न दें। तीसरे भाव के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस, आत्मविश्वास और बोल्ड एक्शन लेने की क्षमता भरेंगे। पांचवें भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आपकी बुद्धि, क्रिएटिविटी और स्ट्रेटेजिक सोच को सक्रिय रखेंगे । दूसरे भाव के शनिदेव चेतावनी दे रहे हैं कि कड़वी वाणी के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें और बजट के हिसाब से खर्च करें । सातवें भाव के केतु के कारण पार्टनरशिप में कुछ गलतफहमियां खड़ी हो सकती हैं, इसलिए प्यार से बातचीत करें। सेहत के लिहाज से लगातार काम करने की वजह से शरीर में थकान हावी हो सकती है, मेडिटेशन का सहारा लें।

    मीन राशि: लव लाइफ में उतावलेपन से बचें। नौवें भाव में नीच के चंद्रमा आज आपकी भविष्य की योजनाओं या लॉन्ग-टर्म गोल्स को लेकर मन में थोड़ा कंफ्यूजन पैदा कर सकते हैं। चौथे भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आज आपको घर-परिवार का भरपूर सहयोग दिलाएंगे और मानसिक स्पष्टता देंगे। तीसरे भाव के सूर्यदेव आपके आत्मविश्वास और बातचीत की शैली को बहुत शानदार बनाने वाले हैं। दूसरे भाव के मंगलदेव आपकी वाणी में थोड़ा तीखापन या पैसों के मामले में रिस्की फैसले लेने की जल्दबाजी ला सकते हैं, जिससे बचना होगा। लग्न भाव के शनिदेव आपकी दूरगामी सोच और अनुशासन को मजबूत करेंगे। बारहवें भाव के राहु की वजह से आज आपकी नींद का पैटर्न डिस्टर्ब हो सकता है। लव लाइफ में उतावलेपन से बचें, पार्टनर की छोटी बातों पे केयर करना भी आपसी रिश्तों को सुंदर बना देगी।

  • आज का राशिफल, 29 मई 2026

    आज का राशिफल, 29 मई 2026

    29 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में ग्रह-नक्षत्रों की चाल अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। मेष, कन्या और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है, जबकि वृषभ और धनु राशि के जातकों को विवाद और तनाव से बचने की सलाह दी गई है। जानिए आज का राशिफल और समझिए कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष – आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में नई डील या लाभदायक सौदे मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता की खुशखबरी मिल सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    वृषभ – आज जातक को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पड़ोसी या करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। संयम बनाए रखें।

    मिथुन – आज का दिन आपके लिए शुभदायक है। पिता से मनचाहा उपहार या सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। व्यापार में रुके कार्य पूरे होंगे। शाम के समय स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, इसलिए बाहर के खाने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

    कर्क – आज लाभदायक परिस्थितियाँ बनेंगी। सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आंखों और सिरदर्द की समस्या से सावधान रहें।

    सिंह – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी करीबी मित्र से बहस होने की संभावना है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सीने से जुड़ी समस्या या इंफेक्शन से सतर्क रहें।

    कन्या – आज का दिन अनुकूल रहेगा। सुबह आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवन स्तर सुधारने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय त्वचा संबंधी परेशानी से सावधान रहें।

    तुला – आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। पुराने मित्र से बातचीत मन को प्रसन्न करेगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम का समय बच्चों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

    वृश्चिक – आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक विचार मन में आएंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    धनु – आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की संभावना है। व्यापार में अचानक नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सिरदर्द और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

    मकर – आज आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में पुराने कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    कुंभ – आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। अधिक खर्च के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

    मीन – आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति होगी। आंखों और सीने में जलन की समस्या से सावधान रहें।

  • आज का राशिफल, 28 मई 2026

    आज का राशिफल, 28 मई 2026

    आज 28 मई को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से एक ओर केमद्रुम योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा से दूसरे और द्वादश भाव खाली रहेंगे. लेकिन सूर्यदेव आज मंगल और गुरु के मध्य में विराजमान होकर उभयचरी योग बनाएंगे. जबकि आज कुंभ राशि के राहु देव अप्रत्याशित लाभ और मित्रों से सहयोग दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे. इन स्थितियों में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल.

    मेष राशि: आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा. घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है. आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है. परिवार में आपसी सामंजस्य से देखने को मिलेगा. पत्नी और बच्चों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. आज प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

    वृषभ राशि: आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे. आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है. आज व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं.

    मिथुन राशि: आज आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन व्यय होगा. आज किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा. कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई कार्य करें. आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें. परिवार में विरोधी वर्ग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है.

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता. आज आप विवादों से दूर रहें. प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं. आज आप कार्यक्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे. पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगी. हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में रहेगी. आज यात्रा आदि में सावधानी रखें.

    सिंह राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. घर- परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. आज परिवार में माता-पिता और भाई किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. आज पार्टनरशिप करना आपके लिए अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है.

    कन्या राशि: आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे. आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा. परिवार में भाई और भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. आज किसी पुराने कर्ज से मुक्त होना आपको बहुत सुखद अनुभव देगा. पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    तुला राशि: आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे. आज कार्य के चक्कर में आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. परिवार में समय अनुकूल रहेगा. पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में आज कुछ समस्याएं सामने आएंगी.

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे. वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा होगा. आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो मन की बात किसी से शेयर न करें. परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में आज आप सफल होंगे. कोर्ट कचहरी की विवाद से दूर रहें.

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी. आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा. आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.

    मकर राशि: आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा. किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं. विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी. नौकरी वालों के लिए पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है. वाहन का उपयोग संभाल कर करें.

    कुंभ राशि: आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं. आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं. कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें. वाद-विवाद से दूर रहें.

    मीन राशि: आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. अपने सामान आदि की रक्षा रखें. नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान रखें. व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है. नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है.

  • आज का राशिफल, 27 मई 2026

    आज का राशिफल, 27 मई 2026

    आज ब्रह्मांड में ग्रहों की अनूठी और शक्तिशाली स्थिति बन रही है। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव का गोचर कन्या राशि में होगा उपरांत चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि आज राहु का गोचर कुंभ राशि में और शनि का गोचर मीन राशि में होगा। साथ ही आज सूर्य और बुध की युति भी बन रही है जिससे बुधादित्य योग का संयोग बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि: शुक्रदेव आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके छठे भाव से यात्रा शुरू करेंगे, जिससे सुबह के समय आपको अपने काम पर पूरी तरह फोकस करने और अनुशासित रहने की जरूरत होगी। जैसे ही शाम ढलेगी, वे तुला राशि में आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे रिश्तों के क्षेत्र में शांति और स्पष्टता आएगी। लग्न भाव के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस और डटे रहने की क्षमता जगाए रखेंगे। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ राशि में मौजूदगी आपकी आर्थिक योजनाओं और बातचीत की कला को पूरा सपोर्ट कर रही है। तीसरे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे। ध्यान रहे कि बारहवें भाव के शनिदेव आज बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करवा सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ चल रही हर तरह की अनबन शाम के बाद पल भर में दूर हो जाएगी। ऑफिस में काम का प्रेशर सुबह ज्यादा रहने वाला है, इसलिए सीनियर्स से पूरा सपोर्ट लें। शारीरिक रूप से आपकी आंतरिक इम्युनिटी बहुत शानदार रहेगी, बस दोपहर में हल्का भोजन करें।

    वृषभ राशि: अचानक खर्च का योग बनेगा। दिन का पहला हिस्सा नए विचारों और क्रिएटिविटी के लिए बेहद शानदार रहेगा। शाम को जब चंद्रदेव छठे भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपके सामने अचानक काम का ज्यादा बोझ या पुराने अटके हुए टास्क आ सकते हैं। आपके पहले भाव यानी लग्न में सूर्यदेव और बुधदेव की युति बनी हुई है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस और बुद्धिमानी काफी शानदार रहेगी। हालांकि, मंगलदेव का बारहवें भाव में होना शारीरिक थकान या अचानक खर्चों की वजह बन सकता है, इसलिए क्षमता से ज्यादा काम न करें। दूसरे भाव में गोचर कर रहे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी आर्थिक उन्नति और पारिवारिक मधुरता में मददगार साबित होंगे। रोमांटिक मामलों के लिए दिन का समय बहुत ही अनुकूल है, बच्चों के साथ हंसने-मुस्कुराने के मौके मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर ज्यादा गहराई में जाने से बचें। तनाव को कम करने के लिए सही समय पर नींद लें और आराम को प्राथमिकता दें।

    मिथुन राशि: आज बेहतरीन लाभ मिलने के योग हैं। दिन की शुरुआत में आपका पूरा ध्यान पारिवारिक सुख-सुविधाओं और निजी जीवन पर रहेगा। शाम के समय जब चंद्रदेव पांचवें भाव में आएंगे, तो आपके भीतर एक नई ऊर्जा और क्रिएटिविटी का संचार होगा। आपकी ही राशि में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का गोचर चल रहा है, जो आपके आकर्षण, ज्ञान और आत्मविश्वास को निखार देगा। ध्यान रहे कि सूर्यदेव और बुधदेव आज बारहवें भाव में हैं, जिसके कारण सुबह मन में कुछ अज्ञात चिंताएं या उदासी रह सकती है। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव की कृपा से अतीत में किए गए किसी अच्छे काम से आज बेहतरीन लाभ मिलने के योग हैं। दसवें भाव में शनिदेव की उपस्थिति कार्यस्थल पर आपके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ाएगी, इसलिए काम की लिस्ट बनाकर चलें। पार्टनर्स के बीच आपसी समझ और तालमेल शाम को बहुत रोमांटिक रहेगा। खाने-पीने के समय में लापरवाही बरतने से पूरी तरह बचें। ऑफिस की मीटिंग्स में स्ट्रेटेजी बनाने वालों को महत्व मिलेगा।

    कर्क राशि: करियर में मान सम्मान पाएंगे। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे सुबह के समय आपका साहस, कम्युनिकेशन और व्यस्तता चरम पर होगी। शाम होते ही चंद्रदेव का गोचर तुला राशि में आपके चौथे भाव में हो जाएगा, जिससे आपको आंतरिक शांति और मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। सूर्यदेव और बुधदेव ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं, जिससे भाग्य और धन का पूरा साथ मिलेगा। दसवें भाव के मंगलदेव आपके करियर में मान-सम्मान और महत्वाकांक्षा दोनों बढ़ाएंगे। बारहवें भाव में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव की स्थिति फिजूल की चीजों पर ज्यादा पैसा खर्च करवा सकती है। आठवें भाव में बैठे राहु आपकी योजनाओं में अचानक भटकाव या अनिश्चितता ला सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। लव लाइफ में पार्टनर्स को सुबह की व्यस्तता के बाद शाम को घर पर एक शांत डिनर प्लान करना चाहिए। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा और मित्रों के माध्यम से लाभ होगा। मानसिक तनाव आपकी दिमागी शांति को डिस्टर्ब न करे, इसलिए शाम को खुद को पूरी तरह रिलैक्स करें।

    सिंह राशि: सामाजिक संपर्क से लाभ पाएंगे। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे सुबह के समय आपका पूरा फोकस धन और परिवार से जुड़े मामलों पर रहेगा। शाम के समय जब चंद्रदेव तीसरे भाव में आएंगे, तो आपके साहस और आत्मविश्वास में गजब का इजाफा देखने को मिलेगा। सूर्यदेव और बुधदेव आपके दसवें भाव में बैठे हैं, जो करियर में आपके प्रभाव और मान-सम्मान को काफी बढ़ाएंगे। नवम भाव के मंगलदेव आपको कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव सामाजिक संपर्कों और मित्रों से शानदार लाभ दिलाएंगे। आठवें भाव के शनिदेव भविष्य की चिंताओं को लेकर मन में थोड़ा दबाव बना सकते हैं। आज किसी भी बात पर अड़ियल या आलोचनात्मक रुख अपनाने से पूरी तरह बचें। सातवें भाव में बैठे राहु लाइफ पार्टनर के साथ किसी भी फालतू की बात पर बहस करवा सकते हैं, इसलिए दूसरों के बहकावे में न आएं। रूटीन को बिगड़ने न दें और शाम को अपनी किसी हॉबी पर काम करें।

    कन्या राशि: कमाई के कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। चंद्रदेव आज आपकी ही राशि यानी पहले भाव में गोचर कर रहे हैं, जो सुबह के समय आपकी भावनात्मक समझ और व्यक्तिगत फोकस को काफी बढ़ाएगा। शाम को जब चंद्रदेव धन के दूसरे भाव में जाएंगे, तो आप अधिक प्रैक्टिकल और सुरक्षित महसूस करेंगे। सूर्यदेव और बुधदेव नौवें भाव में हैं, जो आपकी बुद्धि को बहुत प्रखर, सटीक और पॉजिटिव बनाएंगे। आठवें भाव के मंगलदेव के कारण स्वभाव में थोड़ा गुस्सा या बहस करने की प्रवृत्ति आ सकती है, इसलिए कड़वे शब्दों से बचें। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी बातचीत की क्षमता और करियर ग्रोथ को शानदार बनाएंगे। हालांकि, सातवें भाव के शनिदेव रिश्तों के मामले में आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शाम का समय बहुत ही मधुर रहने वाला है, साथ बैठकर सुख-दुख शेयर करें। नेटवर्किंग के जरिए आपको कमाई के कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए डिनर करते समय मोबाइल या टीवी से दूरी बना लें।

    तुला राशि: अचानक कुछ खर्च का योग बनेगा। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके बारहवें भाव में गोचर की शुरुआत करेंगे, जिससे सुबह के समय आप थोड़े बेचैन, चिंतित या एकांत पसंद हो सकते हैं। शाम होते ही चंद्रदेव आपकी ही तुला राशि में यानी पहले भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपके भीतर एक नई ऊर्जा, गजब का आकर्षण और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। सूर्यदेव और बुधदेव की युति आपके आठवें भाव में बनी हुई है, जो अचानक कुछ बड़े खर्चे करवा सकती है। अच्छी बात यह है कि मंगलदेव आपके सातवें भाव में विराजमान हैं, जो पार्टनर्स के बीच कुछ तनाव दे सकते हैं, इसलिए रिएक्शन देने में सावधानी बरतें। इसके अलावा, नौवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके भाग्य और ज्ञान को पूरा सपोर्ट करेंगे। छठे भाव के शनिदेव आपके दैनिक जीवन में काम की जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं, सुबह शांति से पेंडिंग टास्क पूरा करें। शाम को प्रथम भाव के चंद्रदेव आपको तंदुरुस्त महसूस कराएंगे। पार्टनर से दोबारा खुलकर बात करने और रोमांटिक शाम बिताने के लिए समय उत्तम है।

    वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनी रहेगी। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो सुबह के समय नए लोगों से मिलने, सीनियर्स से सहयोग पाने और लाभ के अवसरों को बढ़ाएगा। शाम को जब चंद्रदेव तुला राशि के बारहवें भाव में जाएंगे, तो आपको थोड़ी थकान, बेचैनी या अकेले रहकर आत्म-चिंतन करने की इच्छा हो सकती है। सूर्यदेव और बुधदेव आज आपके सातवें भाव में बैठे हैं, जिससे पार्टनर्स और क्लाइंट्स के साथ आपकी बातचीत बहुत स्पष्ट रहेगी। छठे भाव के मंगलदेव आपको हर तरह की चुनौतियों और विरोधियों पर विजय पाने की अद्भुत शक्ति देंगे। आठवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव के होने से खानपान में अधिकता से बचें। प्यार और रिश्तों के मामले में आज का दिन पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिताने के लिए बेहतरीन है, बस शाम को उनके प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनी रहेगी, लेकिन रात को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल संभलकर करें। शारीरिक सेहत शानदार रहेगी, मानसिक शांति के लिए रात को अच्छी नींद लें।

    धनु राशि: धन लाभ और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे सुबह के समय आपका पूरा ध्यान आपके करियर और प्रोफेशनल इमेज पर रहेगा। शाम को जब चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपको अचानक कहीं से एक्स्ट्रा धन लाभ या दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। सूर्यदेव और बुधदेव छठे भाव में मौजूद हैं, जो सुबह काम का दबाव या कागजी कार्रवाई से थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए नौकरी को लेकर पैनिक न हों। पांचवें भाव के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास और इनोवेटिव आइडियाज को सातवें आसमान पर ले जाने का काम करेंगे। सातवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके वैवाहिक जीवन को बहुत खूबसूरत और आनंदमय बनाएंगे। आज किसी भी बात पर खुद की आलोचना करने से पूरी तरह बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो शाम का समय बड़ी राहत लेकर आएगा। मानसिक तनाव के कारण सुबह पेट से जुड़ी कोई हल्की समस्या हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।

    मकर राशि: लोग आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो सुबह के समय आपके ज्ञान और दार्शनिक झुकाव को बढ़ाएगा। शाम को जब चंद्रदेव आपके कर्म के दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आप अपने काम में बहुत मजबूत स्थिति में आ जाएंगे और लोग आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। पांचवें भाव में बैठे सूर्यदेव और बुधदेव आपकी क्रिएटिव अभिव्यक्ति को बहुत सटीक बनाएंगे। हालांकि, चौथे भाव के मंगलदेव घरेलू सुख-सुविधाओं में थोड़ी बेचैनी पैदा कर सकते हैं, ऑफिस का गुस्सा घर पर निकालने से बचें। छठे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके काम की एफिशिएंसी को पूरा सपोर्ट करेंगे। दूसरे भाव के राहु आर्थिक मामलों में गलत फैसले लेने के लिए आपको भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए मनी प्लानिंग में शाम तक का इंतजार करें। रात के समय आपको अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक सही बैलेंस बनाना होगा। सेहत के लिहाज से फिजिकल एनर्जी बहुत बढ़िया रहेगी, बस ब्लड शुगर के लेवल को मेंटेन रखें।

    कुंभ राशि: आर्थिक उन्नति और धन लाभ का संयोग। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे सुबह के समय आपकी मानसिक और भावनात्मक संवेदनशीलता थोड़ी बढ़ सकती है। शाम ढलते ही चंद्रदेव तुला राशि में आपके नौवें भाव में चले जाएंगे, जिससे मन को असीम शांति, प्रसन्नता और जीवन की स्पष्ट तस्वीर दिखाई देगी। सूर्यदेव और बुधदेव चौथे भाव में बैठे हैं, जो पारिवारिक सुख और मानसिक स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करेंगे। तीसरे भाव के मंगलदेव आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और साहस को बहुत मजबूत बनाने वाले हैं। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी क्रिएटिविटी और अपनों के साथ आपके रिश्तों को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। लग्न यानी पहले भाव में राहु के होने से स्वभाव में जरूरत से ज्यादा आक्रामक होने से बचें। दूसरे भाव के शनिदेव आर्थिक उन्नति और धन लाभ के लिए बहुत ही शानदार संकेत दे रहे हैं, बस सुबह बड़े इन्वेस्टमेंट से बचें। शाम का समय पार्टनर के साथ किसी गंभीर और गहरी बातचीत में जुड़ने के लिए बहुत ही श्रेष्ठ रहेगा।

    मीन राशि: पैसों के लेन-देन में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे सुबह का पूरा फोकस पार्टनरशिप और बिजनेस डील्स पर रहेगा। शाम को जब चंद्रदेव आठवें भाव में जाएंगे, तो मन में अचानक कोई अज्ञात भय या एकांत की इच्छा हो सकती है। तीसरे भाव में बैठे सूर्यदेव और बुधदेव आपके कम्यूनिकेशन और प्लानिंग की क्षमता को बहुत शानदार बनाएंगे। हालांकि, दूसरे भाव के मंगलदेव धन और वाणी के मामले में थोड़ी उग्रता ला सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से पूरी तरह बचें। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव की कृपा से घर का माहौल बहुत खुशहाल और आरामदायक रहेगा। लग्न के शनिदेव आपकी आंतरिक शक्ति और फोकस को और ज्यादा मजबूत करेंगे, जिससे आप व्यावहारिक निर्णय ले पाएंगे। शाम होते ही आपको अपने पैसों के लेन-देन में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, रात को सोने से ठीक पहले हैवी खाना खाने से बचें और खुद को रिलैक्स रखें।