Category: Rashifal

  • फिर गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट

    फिर गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट

    कुल्लू: जिला कुल्लू में पेट्रोल व डीजल की किल्लत से एक बार फिर वाहन चालकों सहित किसान व बागवानों को चितिंत कर दिया है। 2 दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है। भारी बारिश के कारण पंडोह के पास नेशनल हाईवे का एक बहुत बड़ा हिस्सा नदी में जा गिरा और बारिश के कारण कुल्लू से मंडी जाने वाला रास्ता जगह जगह भूस्खलन होने के कारण बंद हो चुका है। एक सप्ताह में दो बार बादल फटने के कारण जिला मंडी के पंड़ोह व कटौला में सड़क अवरूद्ध होने के चलते कुल्लू व लाहुल स्पीति का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। हालांकि गत रविवार को पंडोह में बादल फटने के कारण पंडोह कैंची मोड़ के पास सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए वाया कटौला में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया था।

    लेकिन 2 दिन पहले फिर से मंडी में बादल फटने से कारण कटौला के पास सड़क का लगभग 100 फीट से ज्यादा सड़क नदी में धंस गई है। इस कारण वाया कटौला मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। सड़क अवरूद्ध होने के कारण पेट्रोल और डीजल के टैंकर कुल्लू नहीं आ पा रहे है। इसकी वजह से कुल्लू के अधिकतर पेट्रोल पंपों, भुंतर, मौहल, पनारसा, नगवाई, शास्त्रीनगर, अखाडा, भुंतर, रामशिला, पतलीकूहल, नग्गर, कटराई, दुआडा सहित अन्य 33 पेट्रोल पंप बंद पड़ गए है। इस कारण कुल्लू-मनाली में वाहनों के पहिए थम गए है। ऐसे में वाहन चालकों सहित किसान-बागवानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का अपने खेतों को पावर टिलर के माध्यम से जोतने का काम भी ठप्प पड़ गया है।

  • जल्द मिलेगी सुविधा, अब यात्री QR कोड से कर सकेंगे टिकट का भुगतान

    जल्द मिलेगी सुविधा, अब यात्री QR कोड से कर सकेंगे टिकट का भुगतान

    हमीरपुरः हिमाचल पथ परिवहन निगम भी कैश-लैश होने जा रहा है। निगम इसकी शुरुआत बुकिंग काउंटरों से करने जा रहा है। यात्री अब नकद के बजाय क्यूआर कोड से भी टिकट खरीद सकेंगें। इसके लिए बुकिंग काउंटर कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है, ताकि प्रदेश के सभी डिपुओं के बुकिंग काउंटरों पर यात्री स्कैन के जरिए टिकट की पेमेंट दे सकें, जिसकी यात्री भी लंबे समय से डिमांड कर रहे थे। एचआरटीसी प्रदेश के सभी डिपुओं के बुकिंग काउंटरों को कैश-लैस करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी डिपुओं के बुकिंग काउंटरों के कर्मचारियों की एक दिवसीय ट्रेनिंग शुरू हो गई, ताकि लोगों से कैसे ऑनलाइन कैश लेना है। इसकी जानकारी विस्तार से मुहैया करवाई जा रही है।

    अकसर देखने में आया है कि यात्री बुकिंग काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट देने की बात करते थे, लेकिन निगम की ओर से कोई भी ऑनलाइन कैश लेने की सुविधा नहीं थी। निगम का यह प्रयास सफल रहा, तो आने वाले समय में यह सुविधा बसों में भी यात्रियों को मिल सकती है। अगर हम सीटीयू बस की बात करें, तो इनमें तैनात कंडक्टरों के पास जो हाइटैक मशीनें दी गई हैं, उसमें कार्ड स्वैप व स्कैन की सुविधा भी दी गई है। यात्री कार्ड के जरिए या फिर मोबाइल के स्कैनर से टिकट की पेमेंट कर रहे हैं।

    वहीं अगर भविष्य में एचआरटीसी में सारा सिस्टम केेशलैस हो गया, तो जहां एक ओर टांके का यह खेल पूरी तरह खत्म हो जाएगा, वहीं फ्लाइंग स्क्वायर्ड का काम भी कम हो जाएगा। विवेक लखनपाल, उपमंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने बताया कि एचआरटीसी के सभी बुकिंग काउंटरों पर जल्द ही क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, ताकि यात्री टिकट की ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकें। सभी बुकिंग काउंटरों के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। क्यूआर कोड लगने से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए अब कैश के लिए एटीएम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

  • भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में तीन से चार बहुमंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इनमें अब तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने इन बिल्डिंग को पहले ही खाली करवा दिया था। आनी बस स्टैंड में दो से तीन बिल्डिंग को अभी भी खतरा बना हुआ है। यह हादसा आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट का बताया जा रहा है। इनमें से एक बिल्डिंग में पहले कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और दूसरी भवन में SBI बैंक भी चल रहा था।

    इन्हें जुलाई महीने के भारी बारिश के बाद प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पहले ही खाली करवा दिया गया था। उस दौरान इनके नीचे की जमीन धंसनी शुरू हो गई थी। बिल्डिंग ढहने के बाद आनी के लोग दहशत में आ गए है। खासकर जिनके मकान साथ इन बिल्डिंग के साथ बने है, वह नुकसान को लेकर ज्यादा चिंतिंत है। बता दें कि पहाड़ों पर इस बार बरसात में भारी तबाही मचाई है। इसी तरह की तस्वीरें प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सामने आ रही है।

  • IGMC के स्पेशल वार्ड के छत से टपक रहा बारिश का पानी, देखें वीडियो

    IGMC के स्पेशल वार्ड के छत से टपक रहा बारिश का पानी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिला है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बारिश जारी रही। बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा और मंडी जिलों में जबरदस्त बरसात हुई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घण्टों के दौरान वर्षा जनित हादसों में 13 लोग मारे गए और छह लापता हैं। इस दौरान राज्य के 24 स्थानों पर भूस्खलन और तीन स्थानों पर बाढ़ की घटनाएं हुईं। वहीं राजधानी शिमला में मुसलाधार वर्षा का जबरदस्त कहर देखने को मिला। शहर में जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं और वाहनों व घरों को नुकसान पहुंचा।

    अंग्रेजों के जमाने का बना शिमला रेलवे स्टेशन को भी बारिश से क्षति हुई। सबसे सुरक्षित माना जाने वाले आईजीएमसी अस्पताल में पानी घुसने से कर्मचारियों व मरीजों में हड़कम्प मच गया। आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड के छत से पानी बारिश की तरह बरसा। इससे स्पेशल वार्ड में पानी भर गया। स्पेशल वार्ड वीवीआइपी लोगों के लिए रिजर्व रहता है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 132 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। शिमला में लगातार ही रही बारिश से भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। मौसम के तेवरों को देखते हुए लोगों की नींद उड़ गई है। लोग घरों से बाहर निकलने पर असुरक्षित महसूस के रहे हैं।

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में छह लोगों की जान गई। जबकि बारिश से जुड़े अन्य हादसों में सात लोगों ने दम तोड़ा। मंडी जिला में पांच, कांगड़ा में तीन, शिमला में दो, सिरमौर, बिलासपुर व चम्बा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शिमला के ढली थाना अंतर्गत ब्लदयां में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रही मजदूर दंपति की मलबे की चपेट में आने से मौत हुई। राज्य के विभिन्न भागों में अधिकतर रास्ते बारिश और भूस्खलन के चलते बंद हैं। शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे-5 सोलन जिला के चक्की मोड़ में भूस्खलन से अवरुद्ध है। मंडी जिला में कुल्लू-मंडी नेशनल हाइवे-21 पण्डोह के समीप हुए भूस्खलन से बाधित है। मंडी जिले में ही मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे-154 भी अवरुद्ध हो गया है।

  • भारी बारिश के अलर्ट को लेकर 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    भारी बारिश के अलर्ट को लेकर 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    शिमलाः प्रदेश में बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार को सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मंगलवार को जिला शिमला, मंडी, हमीरपुर व बिलासपुर के उपायुक्त ने अवकाश के संबंध में आदेश जारी किए। इसके अलावा जिला कांगड़ा में इंदौरा प्रशासन ने 24 अगस्त तक बाढग़्रस्त मंड एरिया के स्कूल-कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, जिला सोलन के अर्की उपमंडल के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को दो दिन के अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार व वीरवार को 5वीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, हालांकि स्कूल स्टाफ को अपनी ड्यूटी यथावत देनी होगी। इसके अतिरिक्त नालागढ़ उपमंडल में सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, कसौली उपमंडल में दो स्कूलों को बंद रखने के आदेश हुए हैं।

    जिला शिमला के सभी उपमंडलों में स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर बारिश के अलर्ट को देखते हुए 23 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे। यह आदेश उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जारी किए।देर शाम उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने भी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंडी जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा जिला बिलासपुर में सभी शिक्षण संस्थानों को 23 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बिलासपुर में बारिश के अलर्ट को देखते हुए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन ने एक दिन के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उपमंडल कांगड़ा, धर्मशाला, देहरा, ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 23 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

  • होटल पर आसमानी बिजली गिरने से हुआ भारी नुकसान

    होटल पर आसमानी बिजली गिरने से हुआ भारी नुकसान

    सुंदरनगरः हिमाचल में बारिश के कारण हो रही तबाही थमने का नाम नहीं ले रही। देर रात सुंदरनगर के नौलखा में हुई मूसलाधार वर्षा के बीच होटल रूप पर आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने से होटल के एक भाग में आग लग गई। बिजली गिरने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से होटल मालिक को 20 लाख के करीब का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

    देखते ही देखते आग फैलते हुए होटल के स्टोर तक पहुंच गई। स्टोर में आग ने तांडव मचाते हुए वहां होटल और विवाह में प्रयोग में आने वाले सामान के अतिरिक्त काफी संख्या में रखे गए सामान को चपेट में ले लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया। होटल के कर्मचारियों ने पता चलते ही सूचना होटल मालिक सुरेश ठाकुर को देने के साथ दमकल विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अधिकांश सामान राख हो चुका है।

    होटल मालिक सुरेश ठाकुर ने बताया कि आग लगने से करीब 20 लाख रूपये नुक सान की संभावना है। स्टोर में रखा सामान और होटल का आधा भाग पूरी तरह जल चुका है। हिमाचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से चंड़ीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। वहीं शिमला और मंडी में दो दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बद्दी में बालद नदी पर बना पुल टूट गया है।

  • भारी बारिश से टूटा पुल, राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट, देखें वीडियो

    भारी बारिश से टूटा पुल, राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में देर रात से भारी बारिश जारी है। इस बीच सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बालद नदी पर बना पुल टूट गया है। भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। पुल टूटने से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का संपर्क चंडीगढ़ और हरियाणा से भी कट गया है। दरअसल, बद्दी में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण बालद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तेज बहाव के चलते ही पुल का एक हिस्सा टूटकर धंस गया है।

    इस घटना के बाद पुलिस ने बद्दी से होते हुए नेशनल हाइवे 105 पिंजौर बद्दी और चंडीगढ़ रोड की जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया है। पुल टूटने के बाद यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को अब लक्कड़ डीपू पुल से होते हुए हरोटीवाला की तरफ निकाला जा रहा है। सोलन में बद्दी के साथ-साथ कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। सोलन जिले के ही परवाणू के नजदीक चक्की मोड़ पर भी ट्रैफिक को फिलहाल रोक दिया गया है। यहां गाड़ियों का जमावड़ा ना हो इसलिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज और कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। भारी बारिश के बाद शिमला के  उपायुक्त ने यह आदेश जारी किया है।

  • ईसपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित 

    ईसपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती  में इस्तेमाल होने वाले घटकों बीजामृत ,जीवामृत रोगनाशी व  कीटनाशी दवाइयों जैसे अग्नि अस्त्र ,ब्रह्मास्त्र इत्यादि  के बारे में बताया गया व मोटे अनाज के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से मोहन कुमार  ने किसानों को फसल बीमा मुख्यतः आलू की फसल के लिए महत्वपूर्ण  जानकारी दी व  विकासखंड हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश कुमार व सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक जसवाल व दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती व देसी गाय के गुणों से भी अव
  • आपदा प्रभावित लोगों के लिए हंसराज चंदेल बने मसीहा, देखें वीडियो

    आपदा प्रभावित लोगों के लिए हंसराज चंदेल बने मसीहा, देखें वीडियो

    बद्दी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में भयंकर नुकसान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी पंचायत साई के साथ लगते गांव सील, सोनानी, कोहरी, बुबसनई गांव में भयंकर नुकसान हुआ है। गांव के गांव तबाह हो गए हैं। हजारों लोग बेघर होते हैं। इसी बीच दुन विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा पंचायत के समाजसेवी हंसराज चंदेल इन आपदा प्रभावित लोगों के लिये मसीहा बनकर आए। हंसराज लोगों से मिलने पहुंचे उन्होंने मौके का जायजा लिया और तुरंत आपदा प्रभावित लगभग 50 परिवारों को 5 हजार रुपए प्रत्येक परिवार को नगद राशि मुहैया करवाई।

    हंसराज चंदेल ने कहा आपदा न्योता दे कर नहीं आती इसलिए आज जो इन पंचायत के लोगों के साथ हुआ है वह किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा यहां का हर एक पीड़ित परिवार मेरा अपना परिवार है। वह उन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा अभी हर परिवार को 5 हजार रुपए की मदद दी गई है और आने वाले समय में भी मैं अपने समर्थ के अनुसार इन सभी लोगों की मदद करता रहूंगा। इस मौके पर हंसराज चंदेल के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

  • बाढ़ के बाद पेट्रोल का संकट, लगी लंबी कतारे, देखें वीडियो

    बाढ़ के बाद पेट्रोल का संकट, लगी लंबी कतारे, देखें वीडियो

    कुल्लूः जिला कुल्लू में 5 से 6 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की गाडिय़ां पहुंच गई हैं, वहीं अब पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगी है। जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के पास की बात करें, तो यहां पर वाहनों का पेट्रोल-डीजल भरने के लिए जमघट लग गया। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर जैसे ही मंडी से कुल्लू के लिए निकले और इसकी सूचना वाहन चालकों को मिली, तो सभी अपनी-अपनी गाडिय़ों में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की तरफ निकल पड़े। 


    भुंतर एयरपोर्ट के पास वाले पेट्रोल पंप के पास वाहनों का जाम लग गया, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की भीड़ लग गई। मंडी में भारी बारिश से सडक़ें बंद होने पर कुल्लू के लिए पैट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद हो गई थी और कुल्लू में ईंधन के लिए हाहाकार मच गया था। लिहाजा अब आज पांच-छह दिन बाद जिला कुल्लू के वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।