Category: Rashifal

  • दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 5 की मौत

    मंडीः हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कुशला क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें देर रात गहरी खाई से निकाल सड़क मार्ग तक पहुंचाने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।

    हादसे में चालक अनिल दत्त (51) पुत्र स्वर्गीय रुप चंद गांव कोलथी, संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत गांव पंजराह, किरपा राम (38) पुत्र मजरू राम गांव पौडाकोठी, कमल कुमार (22) तुला राम गांव डोलाधार घायल हुए हैं जबकि मृतकों की पहचान लाला राम (50) पुत्र गंगू राम गांव डोलधार, रूप लाल (50) पुत्र परस राम गांव डोलधार, सुनिल कुमार (36) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह, गोबिन्द राम (60) पुत्र रघुराम गांव डोलधार, मोहण (50) पुत्र किरपा राम गांव कुशला के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी 31-8349 कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही घटना का पता पुलिस व स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों के शवो को खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया. लेकिन देर रात अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    डीएसपी दिनेश कुमार की अगुवाई में बीएसएल पुलिस थाना की टीम व व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे रहे। लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत बचाव कार्य में परेशानी झेलनी पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व मृतकों के शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

    वहीं नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने भी देर रात सिविल अस्पताल सुंदरनगर व मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंच कर घायलों का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने 5 लोगों की मौत पर दुख भी प्रकट किया।

  • बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, NDRF की 13 टीमें तैनात, देखें वीडियो

    बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, NDRF की 13 टीमें तैनात, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का जायजा लेने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंडी पहुंचे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कई जगहों का उनके साथ दौरा कर रहे हैं। मंडी पहुंचने पर जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपदा में प्रभावित स्थान को देखने और नुकसान को जानने यहां आए हैं। इस आपदा के समय केंद्र सरकार प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है। राहत कार्य के लिए NDRF की 13 टीमों को तैनात किया है। राहत और पुनर्वास के लिए जो भी आवश्यक होगा वह केंद्र सरकार करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री से 9 जुलाई को गृह मंत्री और 11 जुलाई को प्रधानमंत्री और मैंने भी बात की है।

  • बड़ी खबरः बारिश के बाद हिमाचल में 2 बार लगे लगे भूकंप के झटके, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः बारिश के बाद हिमाचल में 2 बार लगे लगे भूकंप के झटके, देखें वीडियो

    लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बुधवार देर रात 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार रात 9 बजकर 30 मिनट पर 2 से 3 झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई। इसे महसूस करने के बाद कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

    वहीं दूसरी बार रात 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप से दोबारा लाहौल स्पीति की धरती कांप गई। इसकी तीव्रता पहले भूकंप से कम 3.1 आंकी गई। भूकंप के झटके जमीन के भीतर 10 किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बार-बार भूकंप आने से लोग डरे और सहमे हुए हैं, क्योंकि भारी बारिश से आई आपदा जिले में पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के साथ-साथ जम्मू के कुछ भागों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

  • सतलुज नदी में गिरी कार, 2 महिलाओं सहित 4 लापता

    सतलुज नदी में गिरी कार, 2 महिलाओं सहित 4 लापता

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश हो रही बरसात से बाढ़ आ गई है। वहीं शिमला में रामपुर के समीप नोगली में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-5 पर अनियंत्रित होकर एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। कार में सवार चार लोग नदी में लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे भूस्खलन के चलते हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया था। इसके बाद रात करीब 10:00 बजे दत्तनगर से रामपुर की ओर जा रही का हाईवे की धंसी हुई जगह पर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के समय कार में मेहर सिंह(32) पुत्र ईश्वर दास, शीतल(28) पत्नी मेहर सिंह, राजीव(30) पुत्र लायक राम, सुंदला देवी(56) पत्नी लायक राम सवार थे। सभी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया है। सतलुज नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा होने के कारण टीम को तलाशी अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

  • कुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट लापता

    कुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट लापता

    चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश बीते दिनों हुई बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद मोबाइल नेटवर्क सिस्टम फेल हो गया। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके के कारण हिमाचल गए लोगों का न ही कुछ पता चल रहा है और न ही वे ट्रेस हो रहे हैं। मंडी से आगे जिला कुल्लू के अलावा मनाली और लाहौल स्पीति में इस वक्त बिजली और मोबाइल नेटवर्क सुविधा नहीं होने से वहां गए लोगों का पंजाब और हरियाणा से संपर्क कट चुका है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कई पर्यटक फंस गए हैं। दोनों राज्यों के कई लोग कुछ रोज पहले श्रीखंड यात्रा पर, मणिकर्ण और मनाली लाहौल स्पीति क्षेत्र में गए थे, लेकिन अब इन लोगों से परिवार का संपर्क टूट गया है। इसको लेकर पारिवारिक सदस्य चिंता में हैं और जानकारों के माध्यम से अपनों का पता लगाने के लिए निरंतर कोशिश कर रहे हैं।

    वहीं लुधियाना के मुल्लांपुर से 3 दिन पहले हिमाचल घूमने गए 5 युवक लापता हो गए। सभी युवकों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। परिवार वालों को उनकी चिंता सता रही है। युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, मनी, रोबिन, राजा और शुभम है। सभी युवक कुल्लू के मणिकरण साहिब से लापता हुए हैं। आखिरी बार परिवार से उनकी रविवार को बात हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। पुलिस लापता युवकों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू ने भी लापता युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। संधू ने कहा कि हिमाचल के DGP से उन्होंने बातचीत की है। युवकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाएगा।

    बेशक पूरे मामले को लेकर हिमाचल प्रशासन की ओर से अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई, मगर मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के बाबा जी और जिला मंडी इंटर स्टेट कमेटी के को-ऑर्डिनेटर राजन ठाकुर ने बताया कि मंडी से आगे कम से कम 25 स्थानों पर लैंड स्लाइडिंग हुई है, जिस वजह से मोबाइल नेटवर्क और बिजली ठप है। पर्यटक और श्रद्धालु लगभग सुरक्षित हैं। उनको प्रशासन व संस्थाओं ने जगह दी हुई है। हरियाणा के पानीपत शहर के कच्चा कैंप से 6 जुलाई की सुबह 5:30 बजे 4 दोस्त मनाली घूमने के लिए गए थे। विशाल अरोड़ा, सागर चानन समेत 4 युवक अपनी कार नंबर HR06B-B8050 में सवार हो गए थे, जिनसे परिजनों की बात भी हो रही थी।

    9 जुलाई की शाम 6:32 बजे परिजनों की उनसे आखिरी बार बात हुई थी, लेकिन इसके बाद से युवकों से चारों परिवारों का संपर्क टूट गया। परिजनों ने पानीपत जिला प्रशासन के माध्यम से हरियाणा व हिमाचल सरकार से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है। जिला रूपनगर की बात की जाए तो आनंदपुर साहिब से हिमाचल यात्रा पर गए दोनों जवानों के संपर्क कटने का बकायदा ट्वीट पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया और उनकी मंगल कामना की। वहीं दूसरी जानकारी पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा द्वारा अपने इंटरस्टेट कमेटियों के माध्यम से शेयर की गई।

    राणा ने बताया लुधियाना के नजदीकी गांव का गगनजीत सिंह व मोहाली का एक अन्य युवक भी मणिकर्ण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कटने के बाद संपर्क से बाहर है। उनकी तलाश और जानकारी के लिए हिमाचल की इंटर स्टेट कमेटियों के को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। जिला रूपनगर के नूरपुर बेदी ब्लॉक के गांव सिंबल माजरा का एक नौजवान भी फिलहाल संपर्क कटने से ट्रेस नहीं हो पा रहा।

  • बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नंगलः उत्तर भारत में भारी बरसात के चलते जहां बाढ़ की स्थिति बन चुकी है और पानी अपना कहर लगातार दिखा रहा है। वही बात करें इस ब्यूटीफुल शहर नंगल की तो वहां की रीड की हड्डी कहे जाने वाली मार्केट जवाहर मार्केट, जहां पर सैकड़ों धोक के व्यापारी अपना व्यापार करते हैं हर खाने-पीने का सामान इसी मार्केट से परचून की दुकानों पर जाता है। इस मार्केट में करोड़ों का सम्मान हर वक्त मौजूद रहता है लेकिन भारी बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी की इतनी मात्रा हो गई है कि पानी दुकानों में घुस गया है और कई दुकानों में पड़ा राशन का सामान भी खराब हो चुका है।

    जिसको लेकर जवाहर मार्केट के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और समस्या के निजात के लिए आवाज उठाई जिसको देखते हुए समाज सेवक और आम आदमी पार्टी के सीनियर मेंबर डॉ. संजीव गौतम और नगर नगर कौंसिल के अधिकारी जवाहर मार्केट में पहुंचे और आश्वासन दिलाया कि जल्द ही समस्या का निजात कर दिया जाएगा

  • बाढ़ से जनजीवन हुआ व्यस्त, कई सड़कें बंद, बारिश के कारण टूटा पुल, देखें वीडियो

    बाढ़ से जनजीवन हुआ व्यस्त, कई सड़कें बंद, बारिश के कारण टूटा पुल, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में रफ्तार पकड़ते सेब सीजन पर मानसून की भारी बारिश ने ब्रेक लगा दी है। सेब सीजन के बीच लगातार हो रही बारिश की वजह से ऊपरी शिमला का आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। इसके अलावा कोटखाई के पास कोकुनाला पुल की सड़क भी टूट गई है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद सरकार युद्ध स्तर पर बहाली का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार हर स्तर पर लोगों को सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि पुल के साथ लगती सड़क टूटने की वजह से पुराने मार्ग का विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य भी लगातार ग्राउंड काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया गया है। यदि सामान्य नहीं होगी, तो इस फैसले के दोबारा आगे बढ़ाया जा सकता है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते भारी नुकसान हुआ है। सरकार आम जनता को सुविधा पहुंचाने के प्रतिबद्ध है।

  • इस साल नहीं होंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन, यात्रा हुई सस्पेंड

    इस साल नहीं होंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन, यात्रा हुई सस्पेंड

    शिमला : श्रीखंड महादेव की यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। लिहाजा इस साल अब श्रीखंड महादेव के दर्शन नहीं हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को इसके लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। 9 और 10 जुलाई यानी दिन के लिए पहले ही यात्रा पर रोक लगाई जा चुकी थी। आज 20 जुलाई तक चलनी प्रस्तावित पूरी यात्रा को रोकने के आदेश जारी कर दिए है। सात जुलाई से शुरू यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि आधिकारिक तौर पर इस यात्रा के शुरू होने से पहले भी दो लोगों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर इस साल श्रीखंड यात्रा के दौरान छह लोगों की मौत हो गई था। SDM निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि भारी बारिश और ग्लेशियर पिघलने से रास्ते पूरी तरह टूट गए है। ग्लेशियर के गिरने का भी निरंतर खतरा बना हुआ है। पहाड़ियों से निरंतर लैंड स्लाइड हो रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

  • बारिश, बाढ़ और लैंड स्लाइड से मची तबाही, किसान भवन में पानी में फंसे लोग, देखें वीडियो

    बारिश, बाढ़ और लैंड स्लाइड से मची तबाही, किसान भवन में पानी में फंसे लोग, देखें वीडियो

    शिमलाः मूसलाधार बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 765 सड़कें बंद कर दी गईं। लाहौल-स्पीति के चंद्रताल और सोलन जिले के साधुपुल समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके मद्देनजर सरकार ने गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है। वहीं कसोल से एक वीडियो सामने आई है। जोकि किसान भवन के पास की बताई जा रही है। वीडियों में भारी पानी में 25 लोगों को बचाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि किसान भवन में फंसे 20 लोगों के लिए वायु सेना का तत्काल बचाव अभियान चलाया गया।


    अत्‍यधिक बारिश के कारण राज्‍य में कई स्‍थानों पर भूस्खलन हो चुका है और राजमार्ग तथा लिंक सड़कें अवरुद्ध हैं। यहां मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के जिलों में भारी बारिश तो कई जगहों पर मध्यम बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हैं जिसमें वहां के हालातों का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है।बिलासपुर जिले के लिए पुलिस अपडेट के अनुसार, जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग यानी शिमला-धर्मशाला, मनाली-चंडीगढ़ (पुराना) और मंडी-शिमला मार्ग पर गाड़ियां चल रही हैं।

    मंडी जिले के थुनाग में बादल फटने से दुकानों और घरों को भारी नुकसान होने की खबर है। एनडीआरएफ की एक टीम ने देर रात के ऑपरेशन में मंडी जिले के नगवाईं गांव के पास ब्यास नदी में फंसे छह लोगों को बचाया। लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस बीच, कुल्लू जिले के कसोल में फंसे पांच लोगों को भी बचाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि कुल्लू में किसान भवन में लगभग 20-21 लोग फंसे हुए हैं और यह खतरनाक रूप से चारों ओर से नदी से घिरा हुआ है। जमीनी बचाव बहुत कठिन है। प्रशासन ने वायु सेना की मदद की मांग कर रहा है। अब एयर फोर्स की टीमें रेस्क्यू अभियान में लगेगीं।

  • सोलन में बारिश से भारी भूस्खलन, फोर लेन हाइवे बाधित, देखें वीडियो

    सोलन में बारिश से भारी भूस्खलन, फोर लेन हाइवे बाधित, देखें वीडियो

    सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भारी बरसात और भूस्खलन से रेल और सड़क आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  इस वजह से कालका-शिमला हेरिटेज रेलमार्ग दो दिन से बंद है। साथ ही कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 5 बाधित है। यह उच्च मार्ग फोर लेन है। परवाणू से सोलन तक  एक मार्ग पूरी तरह मलबे से भर गया है। सिर्फ एक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो रही है ।