Category: Rashifal

  • आज का राशिफल, 16 मई 2026

    आज का राशिफल, 16 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति बताती है कि,वृषभ राशि में इस समय सूर्यदेव और बुधदेव पहले से ही विराजमान हैं, और अब चंद्रदेव का वहां आगमन देर रात होगा। जिससे भौतिक सुख, पारिवारिक धन और बातचीत में स्पष्टता का संयोग बनेगा। मिथुन राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की युति से मिथुन राशि के व्यक्ति में आकर्षण बढेगा। नेटवर्किंग और ज्ञान के विस्तार को एक नई ऊंचाई मिलेगी। दूसरी ओर, मेष राशि में बैठे मंगलदेव मेष राशि वालों के जल्दबाजी से बचने की सलाह दे रहे हैं लेकिन साहस और रिस्क लेने की शक्ति भी प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि: जल्दबाजी में किसी भी निवेश का फैसला न लें। आज के दिन की शुरुआत काफी तीव्रता के साथ होगी क्योंकि चंद्रदेव आपकी ही राशि से अपनी यात्रा समाप्त कर रहे हैं, जो आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को जबरदस्त बढ़ावा देंगे। मंगलदेव का गोचर आपको चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आवश्यक शारीरिक और मानसिक शक्ति प्रदान करेगा। जैसे ही चंद्रदेव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान केवल खुद को साबित करने से हटकर सुरक्षा और ठोस परिणामों की ओर मुड़ जाएगा। यह गोचर आपको सिखाएगा कि साहस तभी काम आता है जब उसके पीछे एक ठोस आर्थिक योजना हो। कॉम्पिटिटिव स्थितियों में आपको बढ़त मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में किसी भी निवेश का फैसला न लें। पार्टनरशिप के मामलों में शुक्र और बृहस्पति की कृपा से आपकी बातचीत का अंदाज बेहद प्रभावशाली रहेगा। करियर में दोपहर के बाद का समय बैंक बैलेंस और रिसोर्सेज को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

    वृषभ राशि : विचारों में बहुत ज्यादा जिद्दी होने से बचें। आज आपके लिए एक बहुत बड़ा और सकारात्मक बदलाव होने जा रहा है क्योंकि चंद्रदेव आज रात आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वे सूर्यदेव और बुधदेव के साथ मिलकर एक ऐसी ऊर्जा बनाएंगे जो आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत कर देगी। आप पिछले कुछ दिनों के शांत चिंतन के दौर से बाहर निकलकर अब खुद को बेहतर बनाने और अपनी पर्सनालिटी को निखारने की दिशा में बढ़ेंगे। ग्रहों का यह गोचर आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा और आपके स्वभाव में एक सुखद ठहराव लाएगा। आज आप खुद में अधिक सहज महसूस करेंगे, जिससे पेचीदा मसले भी आसानी से सुलझ जाएंगे। हालांकि, अपने विचारों में बहुत ज्यादा जिद्दी होने से बचें, क्योंकि यह आपके रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। आर्थिक रूप से यह समय बहुत लाभकारी है, विशेषकर अगर आप किसी बड़ी डील की बातचीत कर रहे हैं।

    मिथुन राशि: रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। आपकी राशि इस समय विस्तार और भाग्य का केंद्र बनी हुई है क्योंकि शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव आपके व्यक्तित्व को अद्भुत चमक दे रहे हैं। आज रात जब चंद्रदेव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपकी ऊर्जा आपके बारहवें भाव यानी एकांत और मोक्ष की ओर मुड़ जाएगी। यह बदलाव आपको बाहरी दुनिया के शोर से हटाकर मानसिक विश्राम और आत्म-निरीक्षण के लिए प्रेरित करेगा। आप अपनी बुद्धि और गजब की हाजिर जवाबी से लोगों को आकर्षित करेंगे, लेकिन रात होते-होते आपको अकेले रहने की इच्छा होगी। इस समय थकान के कारण कोई भी बड़ी कमिटमेंट या वादा करने से बचना चाहिए। रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के साथ कुछ गुप्त या गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। करियर के मामले में फिलहाल ‘पर्दे के पीछे’ रहकर काम करना आपके लिए अधिक फायदेमंद और शक्तिशाली साबित होगा।

    कर्क राशि: वर्क प्रेशर महसूस हो सकता है। आज का दिन प्रोफेशनल तनाव और ऑफिस की भागदौड़ से हटकर सामाजिक मेलजोल की ओर एक सुखद बदलाव लाने वाला है। रात में चंद्रदेव का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लाभ और इच्छापूर्ति के ग्यारहवें भाव को सक्रिय करेगा, जिससे आपके लंबे समय से अटके हुए लक्ष्यों को ठोस आधार मिलेगा। यह गोचर आपके जीवन में भावनात्मक स्थिरता और समाज में मान-सम्मान लेकर आएगा। दिन के दौरान थोड़ा कॉम्पिटिशन या वर्क प्रेशर महसूस हो सकता है, लेकिन इसे अपने निजी सुकून पर हावी न होने दें। लव लाइफ में एक आत्मिक जुड़ाव महसूस होगा, जिससे आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से, पुरानी योजनाओं से अब लाभ मिलने का समय आ गया है। करियर में आपकी टीम-वर्क स्किल्स ही आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी, इसलिए दूसरों के सुझावों को भी महत्व दें।

    सिंह राशि: इच्छाशक्ति से कंट्रोल करना होगा। आज रात चंद्रदेव आपके करियर और कर्म के दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे आपका प्रोफेशनल जीवन पूरी तरह से सुर्खियों में आ जाएगा। यह गोचर आपकी नेतृत्व क्षमता को एक ठोस पहचान दिलाने में मदद करेगा। आपको दफ्तर में बड़े अधिकारियों और सत्ता वाले लोगों के साथ तालमेल बिठाना आसान लगेगा। हालांकि, केतु के प्रभाव के कारण मन में कभी-कभी काम से विरक्ति या विद्रोह का भाव आ सकता है, जिसे आपको अपनी इच्छाशक्ति से कंट्रोल करना होगा। पार्टनर के साथ अपने करियर की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए शाम का समय बहुत अनुकूल है। आर्थिक नजरिए से किसी नई बिजनेस डील को फाइनल करने का यह सही मौका है। आपकी प्रैक्टिकल सोच आज आपको कार्यक्षेत्र में दूसरों से काफी आगे ले जाएगी। सेहत का ध्यान रखें, खासकर हड्डियों और पीठ के दर्द से सावधान रहें।

    कन्या राशि: अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आज आपका ध्यान दैनिक छोटी-मोटी जिम्मेदारियों से हटकर बड़े विजन और विस्तार की ओर बढ़ेगा। चंद्रदेव का वृषभ राशि में गोचर आपके भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा के नौवें भाव को सक्रिय करेगा। यह समय कुछ नया सीखने, सेमिनार अटेंड करने या लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ है। दिन के समय साझा संपत्ति या किसी गुप्त चिंता को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव हो सकता है, लेकिन शाम होते-होते सब स्पष्ट हो जाएगा। पार्टनरशिप और रिश्तों में आज अनुशासन और ईमानदारी की जरूरत रहेगी। आर्थिक रूप से, अगर आपका काम विदेश से जुड़ा है, तो वहां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में आप अपनी विद्वत्ता के कारण अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। शाम का समय अपनी लॉन्ग-टर्म प्रोफेशनल स्ट्रेटेजी को कागज पर उतारने के लिए इस्तेमाल करें।

    तुला राशि: बातचीत में थोड़ा लचीलापन रखें। आज का दिन आपके लिए एक महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है क्योंकि चंद्रदेव आपके आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। यह गोचर आपको सतह के ऊपर दिखने वाली बातों के बजाय गहराई में छिपे सच को देखने की शक्ति देगा। आप मुश्किल आर्थिक गुत्थियों को बहुत ही शांत और स्थिर दिमाग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आपके भाग्य भाव में बैठे शुक्र और बृहस्पति आपको बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाएंगे। दिन के समय बातचीत में थोड़ा लचीलापन रखें, क्योंकि जल्दबाजी में दिया गया रिएक्शन रिश्तों में खटास ला सकता है। लव लाइफ में भविष्य की प्लानिंग करना आपको पार्टनर के करीब लाएगा। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए आज का दिन विशेष है, खासकर टैक्स, इंश्योरेंस या विरासत से जुड़े मामलों में। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और दूसरों को साथ लेकर चलने की कला काम आएगी।

    वृश्चिक राशि: फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज रात चंद्रदेव आपकी राशि से सातवें भाव यानी पार्टनरशिप के भाव में गोचर करेंगे, जो आपके वैवाहिक और व्यावसायिक रिश्तों पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव डालेगा। यह समय मैं के बजाय हम पर ध्यान देने का है। मंगलदेव की स्थिति आपको अपने डेली रूटीन के कार्यों को बहुत ही कुशलता और जोश के साथ पूरा करने की प्रेरणा देगी। हालांकि, दिन के दौरान सहकर्मियों या जूनियर्स की गलतियों पर जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें, वरना माहौल बिगड़ सकता है। रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर अड़ने के बजाय पार्टनर की बात को समझने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है या कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने या नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिए शाम का समय बहुत शुभ रहने वाला है।

    धनु राशि: जोखिम वाले निवेश से बचें। आज का दिन काल्पनिक और क्रिएटिव विचारों की उड़ान से हटकर जमीनी सच्चाई और प्रोडक्टिविटी पर ध्यान देने का है। वृषभ राशि का चंद्र गोचर आपसे अपने काम की छोटी-छोटी बारीकियों पर गौर करने की मांग करेगा। शुक्र और बृहस्पति की युति आपके सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता को बढ़ा रही है, जिससे आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आज रात आप अपने पेंडिंग कामों को व्यवस्थित करने में एक अलग ही सुकून महसूस करेंगे। दिन के समय सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें। आपकी लव लाइफ इस समय चमक रही है, और आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही सेवाभावी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिरता आपके द्वारा अपनाए गए व्यवस्थित काम के तरीके से ही आएगी। करियर में आपकी मेहनत और समय की पाबंदी को देखते हुए सीनियर्स आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

    मकर राशि: आपकी प्रतिभा को लोग समझेंगे। आज रात चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, जो आपकी रचनात्मकता, प्रेम और संतान के सुख को बढ़ाएगा। आप अपनी आमतौर पर रहने वाली गंभीर और सख्त इमेज से बाहर निकलकर थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। यह समय अपनी हॉबी को वक्त देने और उन कामों को करने का है जो आपके दिल के करीब हैं। आप अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाने में सफल रहेंगे। हालांकि, दिन के दौरान घर के छोटे-मोटे मरम्मत के कामों या पारिवारिक बहस से बचें। रोमांस के मामले में आज की रात बहुत ही यादगार और स्थिर साबित हो सकती है। आर्थिक रूप से आप भविष्य को सुरक्षित करने वाले निवेशों पर ध्यान देंगे। प्रोफेशनल जीवन में आपके पास कुछ ऐसे इनोवेटिव आइडियाज होंगे जो आपके करियर की दिशा बदल सकते हैं। शाम का समय किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बेहतरीन है।

    कुंभ राशि: सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। आज रात चंद्रदेव आपके चौथे भाव यानी सुख और माता के भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके मन में घर-परिवार की सुरक्षा को लेकर एक तीव्र इच्छा पैदा होगी। यह गोचर आपको अपने घर को सुंदर बनाने या वहां की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा। शुक्र और बृहस्पति की शुभ स्थिति परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगी। हालांकि, राहु और मंगल के प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में थोड़ी बेचैनी या वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिस पर आपको काबू रखना होगा। परिवार में अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न डालें। आर्थिक रूप से, जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े सौदे आपके पक्ष में रह सकते हैं। करियर के मामले में, जो लोग घर से काम कर रहे हैं, उनके लिए आज रात का समय बहुत ही लाभकारी और शांतिपूर्ण रहेगा।

    मीन राशि: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए आर्थिक चिंताओं से बाहर निकलकर संचार और साहस की ओर बढ़ने का है। रात में चंद्रदेव के तीसरे भाव में जाने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपनी बातों को बहुत ही स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ रख पाएंगे। शुक्र और बृहस्पति की युति आपके घरेलू माहौल में खुशियां और संपन्नता ला रही है। हालांकि, आपकी ही राशि में शनिदेव की उपस्थिति आपको कभी-कभी बहुत ज्यादा जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा हुआ महसूस करा सकती है। इस थकान को अपने सामाजिक जीवन से बैलेंस करें। लव लाइफ में घर पर ही अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपको मानसिक सुकून देगा। आर्थिक रूप से नेटवर्किंग और अपने संपर्कों का इस्तेमाल करना आपके लिए धन के नए स्रोत खोल सकता है। करियर में आज आप अपनी टीम को लीड करेंगे और मुश्किल प्रोजेक्ट्स को सरल बनाकर पेश करेंगे।

  • आज का राशिफल, 15 मई 2026

    आज का राशिफल, 15 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति बताती है कि चंद्रमा का गोचर मेष रासि में होगा। इस गोचर में चंद्रमा आज मंगल के साथ युति करेंगे जिससे धन योग बनाएंगे। सूर्यदेव और बुधदेव वृषभ राशि में आकर जीवन में स्थिरता का संयोग बनाएंगे। मिथुन राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की युति सामाजिक प्रभाव को बढ़ा रही है, जिससे नेटवर्किंग और बातचीत के जरिए बड़े लाभ के द्वार खुलेंगे। मीन राशि के शनिदेव पुराने अनुभवों से सीखने का मौका देगे। इन स्थितियों में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि: नई प्लानिंग सफल होगी। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आप भावनात्मक रूप से बहुत एक्टिव महसूस करेंगे। आपकी राशि में स्थित मंगलदेव साहस तो देंगे, लेकिन वाणी में कड़वाहट और गुस्से पर काबू रखना होगा। सूर्यदेव और बुधदेव के वृषभ राशि में जाने से आपका ध्यान अब आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक जिम्मेदारियों की तरफ बढ़ेगा। करियर में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा और सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है, बस ईगो को बीच में न आने दें। आर्थिक रूप से नई प्लानिंग सफल होगी, लेकिन उधारी से बचें। सेहत के मामले में ब्लड प्रेशर और सिरदर्द का ख्याल रखें।

    वृषभ राशि: पुराने अटके काम पूरे होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत खास है क्योंकि सूर्यदेव और बुधदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बातचीत की शैली प्रभावशाली होगी। मेष राशि के चंद्रदेव मन में थोड़ी बेचैनी या नींद की कमी दे सकते हैं, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचें। शुक्र और गुरु की कृपा से धन लाभ के अवसर मिलेंगे और नेटवर्किंग से फायदा होगा। करियर में प्रैक्टिकल अप्रोच रखने से पुराने अटके काम पूरे होंगे। रिश्तों में शक और चुप्पी के बजाय खुलकर बात करना बेहतर रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर लॉन्ग-टर्म सुरक्षा के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें, थकान हावी हो सकती है।

    मिथुन राशि: स्मार्ट प्लानिंग फायदेमंद रहेगी। आज चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं, जो दोस्तों और सामाजिक सर्कल से लाभ मिलने का संकेत है। आपकी राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की मौजूदगी आपके आकर्षण और व्यक्तित्व में गजब का निखार लाएगी। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में जाना आपको आध्यात्मिक और विचारशील बनाएगा, जिससे आप अपनी योजनाओं पर पर्दे के पीछे रहकर काम करेंगे। हालांकि, शनिदेव काम का दबाव बढ़ा सकते हैं, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है। लव लाइफ में ईमानदारी भरी बातचीत रिश्तों को मजबूत करेगी। आर्थिक रूप से ऑनलाइन काम या मार्केटिंग से धन लाभ के योग हैं। सेहत में आंखों के तनाव और नींद का ध्यान रखें।

    कर्क राशि: प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में रहकर करियर और प्रतिष्ठा पर फोकस बढ़ा रहे हैं। मंगलदेव के प्रभाव से ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिससे आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। सूर्य और बुध का गोचर आपके सामाजिक संबंधों और भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देगा। दोस्तों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। लव लाइफ में करियर के दबाव के कारण पार्टनर को नजरअंदाज न करें। शनिदेव का साथ आपको अनुशासित बनाए रखेगा, जिससे आप बड़ी जिम्मेदारियां निभा पाएंगे। सेहत के मामले में सिरदर्द और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें, मेडिटेशन करना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

    सिंह राशि: पहचान और सराहना मिलेगी। आज चंद्रदेव और मंगलदेव नौवें भाव में हैं, जिससे आपका भाग्य साथ देगा और आप लंबी यात्रा या शिक्षा की योजना बना सकते हैं। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके करियर और पब्लिक इमेज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपको अथॉरिटी फिगर्स से पहचान और सराहना मिलेगी। हालांकि, शनिदेव के कारण संयुक्त धन या लोन को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में आपका चार्म बढ़ेगा और पार्टनर के साथ भविष्य की चर्चा सुखद रहेगी। आर्थिक रूप से प्रोफेशनल कमाई में सुधार होगा, लेकिन जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत के लिए सही हाइड्रेशन और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।

    कन्या राशि: कोई नया अवसर मिल सकता है। आज चंद्रदेव आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भावनात्मक गहराई और अचानक होने वाले बदलावों पर ध्यान रहेगा। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लिए मानसिक क्लैरिटी और लंबी दूरी की प्लानिंग में स्थिरता लाएगा। करियर में शुक्र और गुरु की कृपा से आपकी इमेज सुधरेगी और कोई नया अवसर मिल सकता है। रिश्तों के मामले में शनिदेव धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं, इसलिए ईगो से बचें। आर्थिक रूप से आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। सेहत में एसिडिटी और तनाव की समस्या हो सकती है, हल्का व्यायाम और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।

    तुला राशि: टीम वर्क से सफलता मिलेगी। आज चंद्रदेव सातवें भाव में हैं, जिससे रिश्तों और पार्टनरशिप पर आपका पूरा फोकस रहेगा। मंगलदेव पार्टनर के साथ बहस करा सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में गोचर जॉइंट फाइनेंस और लंबी अवधि की बचत के प्रति आपको गंभीर बनाएगा। शुक्र और गुरु के सहयोग से भाग्य चमकेगा और यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम वर्क से बड़ी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, बस अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत के मामले में शनिदेव वर्कलोड के कारण थकान दे सकते हैं, पर्याप्त नींद लें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    वृश्चिक राशि: करियर में वर्कलोड बना रहेगा। आज चंद्रदेव छठे भाव में हैं, जिससे आपका फोकस पेंडिंग काम निपटाने और डेली रूटीन पर रहेगा। मंगलदेव की ऊर्जा आपको चुनौतियों से लड़ने का साहस देगी, लेकिन मानसिक बेचैनी भी बढ़ा सकती है। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में गोचर पार्टनरशिप और समझौतों के लिए अच्छा है। शुक्र और गुरु आर्थिक प्लानिंग और आपसी समझ में मदद करेंगे। हालांकि, शनिदेव प्रेम संबंधों में थोड़ी गंभीरता या निराशा ला सकते हैं। करियर में वर्कलोड ज्यादा रहेगा लेकिन टीम वर्क से फायदा होगा। सेहत में एसिडिटी और मांसपेशियों के दर्द से बचें, भरपूर पानी पिएं।

    धनु राशि: जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। आज चंद्रदेव पांचवें भाव में हैं, जिससे आपकी रचनात्मकता और उत्साह चरम पर होगा। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में प्रवेश आपके डेली वर्क रूटीन और हेल्थ मैनेजमेंट को व्यवस्थित करेगा। मंगलदेव के प्रभाव से कॉम्पिटिटिव भावना बढ़ेगी, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। शुक्र और गुरु पार्टनरशिप और सामाजिक सहयोग दिलाने में सहायक होंगे। लव लाइफ में पैशन रहेगा और कपल्स क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, लग्जरी पर फिजूलखर्ची न करें। सेहत में अनुशासन रखें, समय पर भोजन और नींद लें।

    मकर राशि: पुरानी बातों पर चर्चा होगी चर्चा होगी। आज चंद्रदेव चौथे भाव में रहकर घर-परिवार और भावनात्मक सुरक्षा की ओर आपका ध्यान ले जाएंगे। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, खासकर छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। मंगलदेव घर में थोड़ा तनाव या बेचैनी पैदा कर सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें। शुक्र और गुरु डेली वर्क एफिशिएंसी में सुधार लाएंगे। शनिदेव आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और फैसलों को मैच्योरिटी देंगे। लव लाइफ में पुरानी बातों पर चर्चा होगी चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत के लिए मेडिटेशन करें।

    कुंभ राशि: जल्दबाजी में रिएक्शन देने से बचें। आज चंद्रदेव तीसरे भाव में रहकर आपके साहस और कम्युनिकेशन को मजबूत करेंगे। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में प्रवेश घरेलू शांति और भावनात्मक स्थिरता पर फोकस बढ़ाएगा। मंगलदेव के प्रभाव से जल्दबाजी में रिएक्शन देने से बचें, वरना भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। शुक्र और गुरु आपकी लोकप्रियता और क्रिएटिविटी बढ़ाएंगे। शनिदेव आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आपको सावधान रखेंगे। लव लाइफ में आकर्षण बना रहेगा और सिंगल लोगों की किसी से मुलाकात संभव है। करियर में नई पहल करने का साहस मिलेगा। सेहत में मानसिक बेचैनी और तनाव से बचें।

    मीन राशि: अचानक खर्च से परेशानी होगी। आज चंद्रदेव दूसरे भाव में हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान बचत और पारिवारिक मूल्यों पर रहेगा। सूर्य और बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके साहस और नेटवर्किंग क्षमता को बढ़ाएगा। आपकी राशि में बैठे शनिदेव आपको गंभीर और अनुशासित बनाएंगे, जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे। हालांकि, मंगलदेव अचानक खर्चों की स्थिति बना सकते हैं, इसलिए धन के मामले में सावधानी बरतें। लव लाइफ में लगाव बढ़ेगा, बस कड़वी वाणी से बचें। शुक्र और गुरु घर में सुख-सुविधाएं बढ़ा सकते हैं। सेहत के मामले में थकान और एसिडिटी का ख्याल रखें, सुबह की सैर जरूरी है।

  • आज का राशिफल, 14 मई 2026

    आज का राशिफल, 14 मई 2026

    आज का राशिफल बता रहा है कि, चंद्रमा का गोचर दिन भर मीन राशि में होने के पश्चात मेष राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज दिन भर गजकेसरी योग बनेगा। लेकिन आज शुक्र भी गोचर कर रहे हैं जिससे गुरु और शुक्र के बीच युति संबंध बनेगा। इन दोनों शुभ ग्रहों की युति से आज का दिन मेष और मिथुन समेत कई राशियों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। साथ ही आज सूर्य और मंगल की युति भी रहेगी जिसका लाभ भी मेष से मीन तक कई राशियों को प्राप्त होगा। आइए विस्तार से जानते हैं,सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि: आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा महसूस करेंगे। आज चंद्रदेव दिनभर आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में थोड़ी गहराई, संवेदनशीलता और कभी-कभी कंफ्यूजन महसूस हो सकता है। फालतू के खर्चों और ओवरथिंकिंग से बचना ही बेहतर होगा। हालांकि, रात होते ही चंद्रदेव आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आप गजब का आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा महसूस करेंगे। मेष राशि में मंगलदेव की मौजूदगी साहस तो देगी, लेकिन जल्दबाजी में किसी को कड़वा बोलने से बचें। शुक्रदेव का मिथुन राशि में गोचर आपके भाई-बहनों के साथ संबंधों को सुधारेगा और नेटवर्किंग में मदद करेगा। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर करने का शानदार मौका मिलेगा। सेहत के मामले में सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए शाम को आराम जरूर करें। करियर में आपकी मेहनत को सीनियर्स सराहेंगे।

    वृषभ राशि: आज का दिन काफी सफल रहेगा। आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का संकेत है। दोस्तों के साथ समय बिताना आज आपको खुशी देगा और नए संपर्क बनेंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव अब मिथुन राशि में जा रहे हैं, जिससे आपकी वाणी में मिठास आएगी और धन संचय करने के नए विचार सूझेंगे। करियर के मामले में आज का दिन काफी सफल रहेगा, विशेषकर क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए। हालांकि, बारहवें भाव के सूर्यदेव और मंगलदेव गुप्त चिंताओं या अनचाहे खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। रिश्तों में आज पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें। शाम के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    मिथुन राशि: करियर में बड़ी सफलता दिलाएगी। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। सबसे अच्छी खबर यह है कि शुक्रदेव आज आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपका आकर्षण और कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ जाएगा। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से आसानी से प्रभावित होंगे। बृहस्पतिदेव पहले से ही आपकी राशि में हैं, जो आपको सही निर्णय लेने की शक्ति दे रहे हैं। करियर में नई सफलताएं मिल सकती हैं। हालांकि, ग्यारहवें भाव में स्थित मंगलदेव दोस्तों के साथ छोटे-मोटे विवाद दे सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और आप पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी, बस काम के बोझ से होने वाली थकान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    कर्क राशि: आर्थिक रूप से दिन स्थिर है। आज चंद्रदेव आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो भाग्य और लंबी यात्राओं का संकेत देता है। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। शुक्रदेव का बारहवें भाव में गोचर सुख-सुविधाओं और विदेशी संपर्कों पर खर्च बढ़ा सकता है। मेष राशि के सूर्यदेव और मंगलदेव आपके करियर भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे ऑफिस में आपकी मेहनत की पहचान होगी और प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि, काम का दबाव आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकता है, इसलिए धैर्य रखें। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, लेकिन निवेश के मामले में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। सेहत के मामले में थकान या पैरों में दर्द हो सकता है। शाम को मेडिटेशन करना बहुत लाभदायक रहेगा।

    सिंह राशि: आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानें। आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में हैं, जिससे दिन की शुरुआत थोड़ी भावुक या संवेदनशील हो सकती है। पुराने विचार या अनसुलझे मामले मन को थोड़ा परेशान कर सकते हैं। हालांकि, शुक्रदेव का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी आय के स्रोतों को बढ़ाएगा और सामाजिक दायरे में आपकी साख मजबूत करेगा। भाग्य भाव में स्थित मंगलदेव आपको कठिन स्थितियों से बाहर निकलने का साहस देंगे। करियर में आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। रिश्तों में आज ईमानदारी और गहराई महसूस होगी, बस पार्टनर पर अपनी मर्जी थोपने से बचें। आर्थिक रूप से अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, खासकर खान-पान का ध्यान रखें। योग करना आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

    कन्या राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें। आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर पर रहेगा। शुक्रदेव का दसवें भाव में गोचर आपके करियर में नई चमक लाएगा, खासकर अगर आप कला, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े हैं। बृहस्पतिदेव का सपोर्ट आपके काम को नई पहचान दिला सकता है। हालांकि, आठवें भाव के मंगलदेव अचानक आने वाली चुनौतियों या विवादों के प्रति सचेत रहने का इशारा कर रहे हैं। बातचीत के दौरान बहुत ज्यादा तर्क वितर्क करने के बजाय भावनाओं को समझना रिश्तों को बचाएगा। लव लाइफ में आज कोई सुखद पल आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत के मामले में जोड़ों का दर्द या थकान परेशान कर सकती है। काम और आराम के बीच संतुलन बनाना आज आपके लिए जरूरी है।

    तुला राशि: आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रह सकता है। आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। शुक्रदेव का नौवें भाव में गोचर आपके भाग्य को मजबूती देगा और लंबी दूरी की यात्रा या सीखने के नए द्वार खोलेगा। सातवें भाव में मंगलदेव की मौजूदगी पार्टनर के साथ थोड़े वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती है, इसलिए शांति से बात सुलझाएं। करियर में नई चुनौतियां आएंगी, जिन्हें आप अपनी सूझबूझ से पार कर लेंगे। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज पुरानी गलतफहमियां दूर करने का दिन है। आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। सेहत के मामले में पेट की समस्याओं के प्रति सावधान रहें। भरपूर पानी पिएं और हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।

    वृश्चिक राशि: अचानक लाभ मिल सकता है। आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी कल्पना शक्ति और क्रिएटिविटी चरम पर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा में सफलता दिलाने वाला है। शुक्रदेव का आठवें भाव में गोचर गुप्त धन या किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ दिला सकता है। छठे भाव के मंगलदेव आपको काम में ऊर्जावान रखेंगे और विरोधियों को शांत करेंगे। करियर में आज आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी, बस ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। लव लाइफ आज काफी रोमांचक रहेगी, पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करने का सही मौका है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बस जोखिम भरे निवेश से आज बचें। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन आंखों को आराम दें। योग और ध्यान आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया रहेंगे।

    धनु राशि: ऑफिस के कार्यों में सफलता मिलेगी। आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और अपनी सुख-सुविधाओं पर रहेगा। माता के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर की साज-सज्जा पर विचार हो सकता है। शुक्रदेव का सातवें भाव में गोचर आपके रिश्तों में मिठास लाएगा और अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव ला सकता है। पांचवें भाव के मंगलदेव थोड़े गुस्से या चिड़चिड़ेपन का कारण बन सकते हैं, इसलिए बच्चों के साथ नरमी से पेश आएं। करियर में आज का दिन स्थिर रहेगा और ऑफिस के कार्यों में सफलता मिलेगी। बृहस्पतिदेव का सपोर्ट आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लव लाइफ में आज कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आर्थिक रूप से दिन मजबूत है, रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। सेहत के प्रति सचेत रहें, ठंडी चीजों से परहेज करें और पर्याप्त नींद लें।

    मकर राशि: सहकर्मियों के साथ तालमेल सुधारेगा। आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पराक्रम और साहस काफी बढ़ा रहेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राओं से लाभ होगा। शुक्रदेव का छठे भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल सुधारेगा, लेकिन अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। चौथे भाव के मंगलदेव घर के वातावरण में थोड़ी गरमा-गर्मी ला सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। करियर में आज आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स की वजह से कोई बड़ी डील या क्लाइंट मिल सकता है। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपके अटके हुए कानूनी या सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है, पार्टनर की बात को सुनने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बस विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। सेहत के मामले में त्वचा का ख्याल रखें।

    कुंभ राशि: निवेश के अच्छे अवर मिलेंगे। आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन संचय और आपकी वाणी के प्रभाव को बढ़ाएगा। परिवार में आपकी बातों को सम्मान मिलेगा। शुक्रदेव का पांचवें भाव में गोचर लव लाइफ और रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। तीसरे भाव के मंगलदेव आपको रिस्क लेने का साहस देंगे, जिससे बिजनेस में फायदा हो सकता है। करियर में आज का दिन नई योजनाओं को सफल बनाने वाला है। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। लव लाइफ राशि्थक रहेगी, पार्टनर के साथ भविष्य की खुशियां साझा करेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभप्रद है, निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे। सेहत ज्यादातर ठीक रहेगी, बस गले और आंखों का थोड़ा ध्यान रखें। योग करना लाभदायक होगा।

    मीन राशि: लव लाइफ में आज गहराई रहेगी। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप काफी संवेदनशील और शांत महसूस करेंगे। लोग आपकी सलाह और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। शुक्रदेव का चौथे भाव में गोचर आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा और आप प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई काम कर सकते हैं। दूसरे भाव के मंगलदेव और सूर्यदेव धन के मामले में थोड़े कड़े फैसले लेने के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन जल्दबाजी न करें। करियर में आज आपको अपनी पिछली मेहनत का शानदार फल मिल सकता है। बृहस्पतिदेव का चौथे भाव पर प्रभाव आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख देगा। लव लाइफ में आज गहराई रहेगी, पार्टनर के साथ समय बिताना यादगार रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। सेहत के मामले में आज थोड़ा आलस्य रह सकता है, सुबह की सैर जरूर करें।

  • आज का राशिफल, 13 मई 2026

    आज का राशिफल, 13 मई 2026

    ग्रहों की आज की स्थिति बता रही है कि, मीन राशि में चंद्रदेव और शनिदेव की युति धैर्य और अनुशासन की मांग करती है, खासकर जब आप अपने सपनों की ओर बढ़ रहे हों। मेष राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और अस्त बुधदेव की स्थिति करियर और बातचीत में जोश तो लाएगी, लेकिन गलतफहमियों से बचने के लिए शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी होगी। वृषभ राशि में शुक्रदेव का होना आपके रिश्तों में आकर्षण और मधुरता बढ़ाएगा। देखें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कह रहा है।

    मेष राशि: आज अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन काफी संवेदनशील और विचारशील रह सकता है। आध्यात्मिक सोच में वृद्धि होगी और आप फालतू की बहस के बजाय शांति को प्राथमिकता देंगे। आपकी ही राशि में स्थित सूर्यदेव और मंगलदेव आपको साहस और ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं, जिससे आप रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। हालांकि, बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में गलतियां संभव हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। शुक्रदेव आपकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक खुशियों को सपोर्ट करेंगे। आज अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

    वृषभ राशि: नेटवर्किंग से अच्छे अवसर मिल सकते है। आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे आपका ध्यान लाभ, दोस्ती और लंबी अवधि की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। आपकी राशि में लग्न स्वामी शुक्रदेव की मौजूदगी आपके आकर्षण और आत्मविश्वास को बढ़ा रही है, जिससे आप सामाजिक रूप से काफी एक्टिव रहेंगे। बृहस्पतिदेव आपकी वाणी और धन की स्थिति को मजबूती दे रहे हैं। करियर के मामले में टीम वर्क और नेटवर्किंग से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, बारहवें भाव के मंगलदेव गुप्त तनाव या ओवरथिंकिंग पैदा कर सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।

    मिथुन राशि: आर्थिक रूप से दिन सामान्य। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान करियर, पब्लिक इमेज और जिम्मेदारियों पर रहेगा। आपकी अपनी राशि में बृहस्पतिदेव का होना आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके समर्पण पर गौर करेंगे, लेकिन बुध के अस्त होने के कारण बातचीत में भ्रम की स्थिति बन सकती है। मंगलदेव आपकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाएंगे, जिससे आप साहसी फैसले लेंगे। पारिवारिक सहयोग आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, बस जल्दबाजी में खर्च करने से बचें।

    कर्क राशि: भावनात्मक सुरक्षा और शांति का अनुभव होगा। आज चंद्रदेव आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके विचार आध्यात्मिकता और भविष्य की बड़ी योजनाओं की ओर मुड़ेंगे। भावनात्मक स्पष्टता आज आपको स्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी। मेष राशि के मंगलदेव करियर में वर्कलोड बढ़ा सकते हैं, जिससे आप दबाव महसूस करेंगे। हालांकि, वृषभ के शुक्रदेव आपको दोस्तों और संपर्कों के जरिए लाभ दिला सकते हैं। रिश्तों में आज भावनात्मक सुरक्षा और शांति का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से दिन संतुलित है, लेकिन यात्रा या स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। सेहत ज्यादातर ठीक रहेगी, बस ज्यादा सोचने से बचें और मेडिटेशन का सहारा लें।

    सिंह राशि: जोखिम भरे निवेश से बचें। आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में हैं, जिससे आपकी भावनाएं काफी गहन और संवेदनशील रह सकती हैं। पुरानी यादें या दबे हुए विचार आपके मन पर हावी हो सकते हैं, इसलिए भावनात्मक नियंत्रण जरूरी है। मेष राशि के सूर्यदेव और मंगलदेव आपके साहस और संकल्प को बढ़ाएंगे। करियर में शुक्रदेव का सपोर्ट आपको प्रशंसा दिला सकता है, खासकर क्रिएटिव फील्ड में। आर्थिक रूप से अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए जोखिम भरे निवेश से बचें।

    कन्या राशि: भ्रम की स्थिति से बचना होगा। आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान रिश्तों और पार्टनरशिप पर रहेगा। आप दूसरों की भावनाओं के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे, जो आपसी तालमेल के लिए अच्छा है। करियर के मामले में बृहस्पतिदेव का सपोर्ट आपको नई पहचान दिला सकता है। हालांकि, मेष राशि के मंगलदेव तनाव और बेचैनी बढ़ा सकते हैं, खासकर पार्टनर के साथ बहस से बचें। बुध के अस्त होने से अपनी बात सही ढंग से कहने में भ्रम हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

    तुला राशि: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान काम, सेहत और दैनिक जिम्मेदारियों पर टिका रहेगा। आपकी व्यावहारिक सोच अटके हुए कामों को सुलझाने में मदद करेगी। मेष राशि के मंगलदेव पार्टनरशिप में तनाव या बहस की स्थिति पैदा कर सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। शुक्रदेव आपके आठवें भाव में हैं, जो वित्तीय योजना और भावनात्मक गहराई को सपोर्ट कर रहे हैं। भाग्य का साथ बृहस्पतिदेव के कारण बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि: क्रिएटिविटी और रोमांस के प्रति झुकाव बढ़ेगा। आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी क्रिएटिविटी और रोमांस के प्रति झुकाव बढ़ेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी हॉबीज के लिए समय निकाल पाएंगे। लग्न स्वामी मंगलदेव मेष राशि में होकर आपकी कार्यक्षमता और ऊर्जा को बढ़ा रहे हैं। शुक्रदेव सातवें भाव में बैठकर आपके रिश्तों और पार्टनरशिप में सुधार लाएंगे। करियर के मामले में दिन काफी डिमांडिंग रह सकता है; ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक है, बृहस्पतिदेव की कृपा से भविष्य की योजनाओं में लाभ मिल सकता है।

    धनु राशि: जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा फोकस घर-परिवार और मानसिक शांति पर रहेगा। आप अपनों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे और आंतरिक हीलिंग महसूस करेंगे। मेष राशि के मंगलदेव आपके पैशन और कॉन्फिडेंस को बढ़ाएंगे, लेकिन जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। बृहस्पतिदेव आपके रिश्तों को प्रभावित कर रहे हैं, जो बातचीत के जरिए नई स्पष्टता लाएंगे। करियर में जिम्मेदारियां सामान्य से थोड़ी भारी महसूस हो सकती हैं, फिर भी आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आर्थिक रूप से दिन औसत है; सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

    मकर राशि: इमोशनल होकर खर्च न करें। आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे आपका फोकस कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग और छोटे प्रयासों पर रहेगा। आप अपनी भावनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। भाई-बहनों और करीबी दोस्तों का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा। लग्न स्वामी शनिदेव तीसरे भाव में होकर आपकी बातचीत में गंभीरता ला रहे हैं। शुक्रदेव क्रिएटिविटी और रिश्तों में नई जान फूंकेंगे। हालांकि, चौथे भाव के मंगलदेव घरेलू मामलों में तनाव या बेचैनी बढ़ा सकते हैं, इसलिए कड़वे शब्दों से बचें। करियर में टीम वर्क और प्रैक्टिकल सोच से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बस लग्जरी पर इमोशनल होकर खर्च न करें। स्वास्थ्य औसत है; ओवरवर्क से बचें और पर्याप्त आराम करें।

    कुंभ राशि: पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान धन, परिवार और भावनात्मक सुरक्षा पर केंद्रित रहेगा। आप भविष्य की आर्थिक स्थिरता के बारे में गहराई से विचार करेंगे। शुक्रदेव आपके घर और पारिवारिक सुख को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। मेष राशि के मंगलदेव आपकी बातचीत में थोड़ी आक्रामकता या बेचैनी ला सकते हैं, इसलिए करीबियों से बहस से बचें। शनिदेव का प्रभाव फाइनेंस को लेकर मानसिक दबाव बना सकता है, लेकिन प्रैक्टिकल सोच से सब ठीक हो जाएगा। करियर के मामले आज प्रोडक्टिव रहेंगे, खासकर तकनीकी और क्रिएटिव क्षेत्रों में।

    मीन राशि: आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि (लग्न) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनाएं काफी प्रबल और स्पष्ट रहेंगी। आप अपने इंट्यूशन के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे और जरूरी निजी फैसले ले पाएंगे। आपकी राशि में शनिदेव की उपस्थिति आपको गंभीर और जिम्मेदार बनाएगी। मंगल देव और सूर्यदेव दूसरे भाव में होकर आपके धन और वाणी पर प्रभाव डालेंगे; बोलने में कड़वाहट से बचें। शुक्रदेव आपकी बातचीत और नेटवर्किंग को सपोर्ट करेंगे। करियर में आपकी भावनात्मक समझ वर्कप्लेस की समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, बस जल्दबाजी में खर्चे न करें। रिश्तों में गहराई रहेगी, लेकिन पजेसिव होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें; भावनात्मक थकान या सिरदर्द संभव है।

  • आज का राशिफल, 12 मई 2026

    आज का राशिफल, 12 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में एक नई स्पष्टता और साहसिक कदम उठाने की दिशा में इशारा कर रही है। मेष राशि में सूर्यदेव और मंगलदेव की युति आपकी नेतृत्व क्षमता को प्रखर बनाएगी, जिससे आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी आसानी से कर पाएंगे। वृषभ राशि के शुक्रदेव आपके भौतिक सुखों और आकर्षण में स्थिरता लाएंगे, जबकि मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपके ज्ञान का निरंतर विस्तार करेंगे। मीन राशि में शनिदेव का गोचर आपसे कठिन परिश्रम और अनुशासन की मांग कर रहा है। चंद्रमा का दोपहर के बाद मीन राशि में प्रवेश आपके भीतर चल रही उथल-पुथल को शांत करने और आत्म-चिंतन की प्रेरणा दे रहा है। यह समय अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें रचनात्मक कार्यों में बदलने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है।

    मेष राशि: आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।

    वृष राशिः आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

    मिथुन राशि : आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

    सिंह राशि: आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी।

    कन्या राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

    तुला राशिः आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशिः आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी।

    धनु राशिः आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

    मकर राशिः आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

    कुंभ राशिः आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।

    मीन राशिः आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।

  • आज का राशिफल, 11 मई 2026

    आज का राशिफल, 11 मई 2026

    11 मई 2026 का लव राशिफल रिश्तों में प्यार, समझदारी और भावनात्मक संतुलन का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा, जबकि कुछ लोगों को अपने पार्टनर के साथ मतभेद और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के रिश्तों में मजबूती आएगी, वहीं मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को बातचीत में संयम रखने की जरूरत है। कई राशियों के लिए आज यात्रा, शॉपिंग और पार्टनर के साथ खास समय बिताने के योग बन रहे हैं।

    मेष: आज आप और आपके पार्टनर के बीच पारिवारिक बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप दोनों के बीच काफी तकरार बढ़ सकती है। अपने पार्टनर के साथ अभद्र व्यवहार करना आपके संबंध को बिगाड़ सकता है। कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा।

    वृषभ: आज अपने लव पार्टनर के साथ आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों साथ व्यतीत करने वाले हैं। आज आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आप बड़े निर्णय ले सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ खाना-घूमना आज का दिन एंजॉय से भरा रहेगा।

    मिथुन: आज अपने लव पार्टनर के साथ पारिवारिक समस्या के चलते मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। आप दोनों के बीच चल रहे विवाद का कोई दूसरा व्यक्ति फायदा उठा सकता है। अच्छा होगा कि पुरानी बातों को भूलकर आप दोनों साथ आएं। अपनी गलतियों के लिए एक-दूसरे से माफी मांग सकते हैं। ऐसे में आपका संबंध मजबूत होगा।

    कर्क: अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों घर पर रहकर ही समय व्यतीत करने वाले हैं। साथ ही अपने पार्टनर से आपके मतभेद खत्म होंगे। घर के कार्यों में आप एक-दूसरे का सहयोग करें। आज आप दोनों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

    सिंह: अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका स्पेशल रहने वाला है। आज आपका पार्टनर और आप कहीं बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज पूरे दिन आप दोनों साथ समय व्यतीत करेंगे। साथ ही कुछ पर्सनल बातों को एक-दूसरे से साझा कर सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपका साथ पाकर खुश नजर आएगा।

    कन्या: आज आपके लव पार्टनर से आपकी दूरी बढ़ सकती है। आपका पार्टनर कुछ समय के लिए आपसे दूर जा सकता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की कमी महसूस होगी। आज आपको अपने पार्टनर का महत्व समझ में आएगा। आज आप उनको दिनभर याद करते हुए समय व्यतीत करेंगे।

    तुला: आज आपका लव पार्टनर आपके व्यवहार के कारण आपसे परेशान हो सकता है। आज अपने पार्टनर को ज्यादा परेशान करना आपके लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में आप और आपके पार्टनर के संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन संभलकर रहने का है। अपने पार्टनर से ऐसी कोई बातचीत न करें और उनका मजाक न उड़ाएं, जिससे आप दोनों का संबंध और बिगड़े।

    वृश्चिक: आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दोनों साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आप दोनों अपने परिवार के लिए कुछ खास प्रोग्राम बना सकते हैं। साथ ही कुछ बड़े निर्णय आज आप कर सकते हैं, जो भविष्य में आप दोनों के लिए अच्छे रहेंगे। आज अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।

    धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आज आपका पार्टनर भी स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी परेशान रहेगा। ऐसे में अपने पार्टनर का सहयोग करना और उनके साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

    मकर: अपने नाराज लव पार्टनर को मनाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। उन्हें कहीं बाहर घूमने ले जा सकते हैं। ऐसे में आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों के लिए अपने पार्टनर से सॉरी बोलकर झगड़े को समाप्त कर सकते हैं।

    कुंभ: आज आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी देने वाला है, जिसे सुनकर आपका मन प्रसन्नता से खिल जाएगा। आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपको अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप दोनों के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद खत्म होंगे।

    मीन: आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। साथ ही आज आप दोनों कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज दिनभर आप दोनों साथ समय व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के लिए कुछ छोटी-छोटी शॉपिंग कर सकते हैं। आज आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है।

  • आज का राशिफल, 10 मई 2026

    आज का राशिफल, 10 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में अनुशासन और नए अवसरों का एक अनूठा संगम बना रही है। मेष राशि में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की मौजूदगी आपकी निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करेगी, इसलिए सोच-समझकर बोलना ही जातक के लिए सटीक रहेगा। वृषभ राशि के शुक्रदेव आपके सुख-साधनों और आकर्षण को बढ़ा रहे हैं, जबकि मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं। मीन राशि में मंगलदेव और शनिदेव का गोचर आपसे कठिन परिश्रम की मांग कर रहा है। चंद्रदेव का मकर से कुंभ राशि में जाना आपके नजरिया को सामाजिक विस्तार और आशावाद की ओर ले जाने की प्रेरणा दे रहा है।

    मेष राशि: सामाजिक सक्रियता बढ सकती है‌। देखा जाए तो दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके दशम भाव (करियर और जिम्मेदारी का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह के समय आप थोड़े गंभीर और काम के प्रति पूरी तरह समर्पित महसूस कर सकते हैं। हालांकि, दोपहर के बाद जैसे ही चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान कर्तव्यों से हटकर इच्छाओं की पूर्ति पर जाने लगेगा। सूर्यदेव और अस्त बुध आपकी ही राशि यानी लग्न में विराजमान हैं, जो आपको फोकस्ड तो रखेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ी बेचैनी भी दे सकते हैं। मंगलदेव और शनिदेव की युति मीन राशि में रहकर आपके बारहवें भाव को प्रभावित कर रही है, जो गुप्त खर्चों की ओर इशारा कर रहे हैं। दोपहर बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना आपके लिए शुभ फल दे सकता है। सीनियर्स या गुरुओं का मार्गदर्शन आज आपके लिए बहुत उपयुक्त साबित होगा।

    वृषभ राशि: प्रतिष्ठा और उन्नति पाएंगे। आज दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) को सक्रिय कर रहे हैं। सुबह के समय आपका रुझान आध्यात्मिक कार्यों और दीर्घकालिक लक्ष्यों की ओर अधिक रहेगा। दोपहर बाद जैसे ही चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, आपके करियर और प्रतिष्ठा का दशम भाव जागृत हो जाएगा। आपकी राशि में शुक्रदेव की मौजूदगी आपको शांत और संतुलित बनाए रखेगी। सूर्यदेव और अस्त बुध मेष राशि में रहकर आपके बारहवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जो आत्म-चिंतन की ओर इशारा कर रहे हैं। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव आपके लाभ के रास्तों में कुछ चुनौतियां दे सकते हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। दोपहर बाद करियर के क्षेत्र में आपको अच्छी पहचान और सराहना मिलने के संकेत मिल रहे हैं। रिश्तों में बहुत ज्यादा उम्मीदें पालने से बचें और खुद को योग से जोड़ना हितकर रहेगा।

    मिथुन राशि: लाभ के अवसर पाएंगे। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव आपके आठवें भाव (मकर राशि) में गोचर कर रहे हैं, जो मन में अनजाना डर या गहरे विचार पैदा कर सकते हैं। दोपहर के बाद जब चंद्रदेव नौवें भाव (कुंभ राशि) में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान भाग्य और धर्म की ओर केंद्रित हो जाएगा। बृहस्पतिदेव आपके लग्न में विराजमान हैं, जो आपको सही दिशा में ले जाने के लिए ज्ञान और सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव और अस्त बुध आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएंगे और लाभ के अवसर देंगे। कार्यक्षेत्र में मंगलदेव और शनिदेव का दबाव दसवें भाव में बना रहेगा, जिससे आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बुधदेव के अस्त होने से जरूरी कागजों पर साइन करने से पहले उन्हें दोबारा जांच लेना सटीक रहेगा। दोपहर के बाद आपसी मेलजोल और समझौतों के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। लक्जरी की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए अपनी वित्तीय योजना सोच-समझकर बनाएं।

    कर्क राशि: नई ऊंचाई और मान-सम्मान पाएंगे‌। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव आपके सातवें भाव (मकर राशि) में हैं, जो साझेदारी और रिश्तों में थोड़ी गंभीरता पैदा कर सकते हैं। दोपहर होते ही जैसे ही चंद्रदेव आठवें भाव (कुंभ राशि) में जाएंगे, आपका ध्यान आंतरिक मंथन और समस्याओं को सुलझाने पर लग जाएगा। सूर्यदेव आपके दसवें भाव को रोशन कर रहे हैं, जो आपको करियर में नई ऊंचाई और मान-सम्मान दिला सकते हैं। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव की कृपा से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रैक्टिकल सोच अपनाने से आप आज की चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। बुधदेव के अस्त होने से ऑफिस के जरूरी कामों में छोटी गलती होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। दोपहर बाद का समय पुराने अटके हुए काम निपटाने के लिए काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। पेट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखना आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर रहेगा।

    सिंह राशि: आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में गोचर करते हुए आपके छठे भाव (काम और सेहत का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह के समय आप अपने दैनिक कार्यों और रूटीन को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, आपके सातवें भाव (पार्टनरशिप का स्थान) में हलचल बढ़ेगी। देखा जाए तो आज का दिन जिम्मेदारियों से शुरू होकर निजी रिश्तों के तालमेल पर खत्म होगा। दसवें भाव के शुक्रदेव आपकी पेशेवर छवि और आकर्षण को निखारेंगे। ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव लाभ के नए अवसर देंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होंगे। हालांकि, आठवें भाव में मंगल और शनि की स्थिति अचानक कोई चुनौती या मानसिक चिंता दे सकती है। पहले भाव में केतु होने से आप खुद को थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं। खुद को जरूरत से ज्यादा न थकाएं और पौष्टिक आहार के साथ पर्याप्त आराम जरूर लें।

    कन्या राशि: मान-सम्मान के अच्छे अवसर पाएंगे। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके पांचवें भाव (क्रिएटिविटी और बुद्धि का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह आप काफी उत्साही और मानसिक रूप से सक्रिय महसूस कर सकते हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान कामकाज और सेहत के छठे भाव पर जाएगा। यह बदलाव मौज-मस्ती से हटकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की ओर इशारा कर रहा है। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की और मान-सम्मान के अच्छे अवसर देंगे। भाग्य भाव के शुक्रदेव के प्रभाव से आपको बड़ों का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। ध्यान रहे, सातवें भाव के शनि और मंगल पार्टनर के साथ संबंधों में तनाव पैदा कर सकते हैं। आठवें भाव में बुधदेव के अस्त होने से निर्णय लेने में कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है। अपने हर काम की दोबारा जांच करें ताकि किसी भी तकनीकी चूक से बचा जा सके।

    तुला राशि: रचनात्मक बने रहेंगे। शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके चौथे भाव (घर और आंतरिक शांति का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह आप थोड़े भावुक रह सकते हैं और आपका पूरा ध्यान घरेलू सुख-सुविधाओं पर रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके पांचवें भाव में नई ऊर्जा का संचार होगा। कलात्मक कार्यों और मौज-मस्ती के लिए यह एक बहुत ही सुखद समय है। भाग्य भाव के बृहस्पतिदेव आपको गुरुओं का आशीर्वाद और भाग्य का भरपूर सहयोग दिलाएंगे। सातवें भाव में बुध के अस्त होने से पार्टनर के साथ गलतफहमी होने की पूरी आशंका है। छठे भाव के शनि-मंगल काम में बाधा या अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या दे सकते हैं। आठवें भाव में शुक्रदेव की स्थिति धन के मामले में अचानक खर्च के संकेत दे रही है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

    वृश्चिक राशि: मानसिक रूप से सतर्क महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके तीसरे भाव (साहस और संवाद का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह आप काफी सक्रिय, मुखर और मानसिक रूप से सतर्क महसूस करेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके चौथे भाव (घर और मन की शांति) में गोचर होगा। यह बदलाव बाहरी भागदौड़ से हटकर घर की शांति और आंतरिक सुख की ओर जाने का संकेत है। सातवें भाव के शुक्रदेव पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता और तालमेल बनाए रखेंगे। पांचवें भाव के शनि-मंगल संतान या प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा तनाव पैदा कर सकते हैं। छठे भाव में बुध के अस्त होने से कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आज का दिन धीरे-धीरे आपके पक्ष में होता जाएगा। संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना आपकी सेहत के लिए आवश्यक है।

    धनु राशि: सामाजिक सराहना मिल सकती है। शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में गोचर करते हुए आपके द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह के समय आपका पूरा ध्यान वित्तीय स्थिरता और प्रैक्टिकल मामलों पर केंद्रित रह सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम का तीसरा भाव जागृत होगा। देखा जाए तो आज का दिन केवल सोचने के बजाय ठोस कदम उठाने का है।सातवें भाव के बृहस्पतिदेव आपको दूसरों से सही मार्गदर्शन और पार्टनरशिप में सहयोग दिलाएंगे। पांचवें भाव में बुधदेव के अस्त होने से विचारों में भ्रम या गलतफहमी होने की आशंका है। चौथे भाव में मंगल-शनि की युति घर के वातावरण में थोड़ा तनाव या मानसिक अशांति पैदा कर सकती है। सूर्यदेव की स्थिति आपकी क्रिएटिविटी को निखारेगी, जिससे आपको सामाजिक सराहना मिल सकती है। सुस्ती छोड़कर शारीरिक गतिविधि में व्यस्त रहना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

    मकर राशि: भावुक और आत्म-जागरूक महसूस कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव आपकी ही राशि यानी लग्न में रहकर आपके व्यक्तित्व और भावनाओं को प्रभावित करेंगे। सुबह आप थोड़े भावुक और आत्म-जागरूक महसूस कर सकते हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके धन और वाणी का दूसरा भाव सक्रिय होगा। आज का दिन खुद पर ध्यान देने से शुरू होकर पारिवारिक और आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ेगा।पांचवें भाव के शुक्रदेव क्रिएटिव कार्यों और प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। तीसरे भाव के शनि-मंगल भाई-बहनों या सहकर्मियों के साथ तनाव दे सकते हैं। चौथे भाव में बुध के अस्त होने से घर के माहौल में कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। छठे भाव के बृहस्पतिदेव आपको चुनौतियों से लड़ने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शक्ति देंगे। किसी पुराने शौक के लिए समय निकालना आज आपको खुशी देगा।

    कुंभ राशि: आपके व्यक्तित्व में नई चमक आएगी। दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में गोचर करते हुए आपके बारहवें भाव (व्यय और अचेतन मन) को सक्रिय करेंगे। सुबह आप थोड़े थके हुए या एकांत पसंद महसूस कर सकते हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव आपकी ही राशि यानी लग्न में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में नई चमक आएगी। आज का दिन स्थितियों को अपने नियंत्रण में लेने और खुद को अभिव्यक्त करने का है। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी क्रिएटिविटी और सकारात्मक सोच को पूरा सहयोग दे रहे हैं। दूसरे भाव के शनि-मंगल वाणी में कड़वाहट या धन संबंधी तनाव दे सकते हैं। चौथे भाव के शुक्रदेव घर में सुख-सुविधाओं और शांति का वातावरण बनाएंगे। सातवें भाव में केतु की स्थिति रिश्तों में स्पष्टता की कमी या वैराग्य का भाव दे सकती है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा कदम न उठाएं और अपनी बातचीत को नरम रखें।

    मीन राशि: अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में गोचर करते हुए आपके ग्यारहवें भाव (लाभ और इच्छाओं के क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह आप खुद को काफी सामाजिक और लक्ष्यों के प्रति समर्पित महसूस करेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका बारहवां भाव (एकांत और व्यय का स्थान) सक्रिय होगा। यह गोचर आपको बाहरी भागदौड़ से दूर आत्म-चिंतन की ओर ले जाने का संकेत है। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव आपको घर-परिवार से सुख और भावनात्मक परिपक्वता दिलाएंगे। लग्न में मंगल-शनि की युति शारीरिक थकान, चिड़चिड़ाहट या काम में रुकावट दे सकती है। दूसरे भाव में बुधदेव के अस्त होने से धन संबंधी फैसलों और वाणी पर बुरा असर पड़ सकता है। तीसरे भाव के शुक्रदेव आपकी संवाद शैली और क्रिएटिविटी को निखारने में मदद करेंगे। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और आज ओवरथिंकिंग से पूरी तरह बचें।

  • आज का राशिफल, 9 मई, 2026

    आज का राशिफल, 9 मई, 2026

    आज ब्रह्मांडीय ऊर्जा आपको अपनी जिम्मेदारियों को मैच्योरिटी के साथ निभाने के लिए प्रेरित कर रही है। मकर राशि के चंद्रदेव आपके भीतर एक ठोस आत्मविश्वास और व्यावहारिक सोच पैदा करेंगे। मेष राशि में सूर्यदेव और अस्त बुध की मौजूदगी आपकी संवाद शैली में कुछ चुनौतियां दे सकती है, लेकिन आपका औरा प्रभावशाली बना रहेगा। वृषभ राशि के शुक्रदेव सुख-साधनों में वृद्धि करेंगे, जबकि मिथुन के बृहस्पतिदेव आपके ज्ञान का विस्तार करना जारी रखेंगे। मीन राशि में मंगल और शनि की युति आपको अनुशासित रहकर अपने सपनों को हकीकत में बदलने की शक्ति प्रदान करेगी।

    मेष राशि: कठिन कार्य सरलता से पूरे होंगे। ग्रहों का गोचर आज आपका ध्यान करियर के शिखर की ओर ले जा रहा है। देखा जाए तो यह समय मेष राशि के आपके स्वाभाविक उत्साह और बाहरी दुनिया की मांगों के बीच तालमेल बिठाने का है। यद्यपि आपकी आंतरिक ऊर्जा बहुत अधिक है, फिर भी आज जल्दबाजी के बजाय स्ट्रेटेजिक नजरिया अपनाना ही लाभकारी रहेगा। आप एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां आपकी मैच्योरिटी ही आपके भविष्य के विकास को तय करेगी। अपनी जिम्मेदारियों को खुशी से स्वीकार करना आपके लिए लॉन्ग टर्म सुरक्षा के द्वार खोल सकता है। आज आपकी व्यवस्थित करने और नेतृत्व करने की क्षमता अपने चरम पर रहेगी। पिछले सप्ताह जो कार्य आपको कठिन लग रहे थे, उन्हें आप अपनी इच्छाशक्ति और योजनाबद्ध तरीके से आसानी से पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपकी विश्वसनीयता पर भरोसा करेंगे। यह अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने या किसी जटिल प्रोजेक्ट की कमान संभालने का सबसे उपयुक्त समय है। आपकी मेहनत और लगन आपको पेशेवर जगत में एक नई पहचान दिला सकती है।

    वृषभ राशि: धैर्य के साथ आगे बढ़ें। आज की ब्रह्मांडीय ऊर्जा आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर जीवन की बड़ी तस्वीर देखने के लिए प्रेरित कर रही है। हालांकि आपको अक्सर जानी पहचानी चीजें ही पसंद आती हैं, लेकिन चंद्रदेव का गोचर आज आपको आध्यात्मिक यात्रा पर ले जा सकता है। यह सत्य और उच्च ज्ञान की खोज करने का दिन है। जब आप अपने व्यक्तिगत मूल्यों को अपने लॉन्ग टर्म विजन के साथ जोड़ते हैं, तो आपको एक नया उद्देश्य और स्थिरता प्राप्त होती है। धैर्य के साथ आगे बढ़ना ही आपकी जीत सुनिश्चित करेगा। देखा जाए तो आज आपका नजरिया बहुत व्यापक और दूरदर्शी रहेगा। जटिल विषयों का अध्ययन करने या कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से सुलझाने का धैर्य आज आप में कूट-कूट कर भरा है। आपकी राशि में शुक्रदेव की उपस्थिति आपको दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत शक्ति देती है। आप अपने सिद्धांतों से गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे और बौद्धिक विकास में आपको खुशी मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे।

    मिथुन राशि: रिसर्च के कार्यों में सफलता मिलने के योग। आज का दिन आत्ममंथन करने और अपने जीवन की गहरी परतों को समझने का है। ग्रहों की स्थिति आपका ध्यान सतही बातों से हटाकर सार्थक और स्थायी बदलावों की ओर ले जा रही है। आप खुद को जीवन के रहस्यों पर विचार करते हुए या अपने रिश्तों में गहरे जुड़ाव की तलाश करते हुए पा सकते हैं। यह पुरानी आदतों को छोड़ने और शांति के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का समय है। आज आपके पास चीजों की गहराई तक पहुंचने की अद्भुत क्षमता है। यह खोजी ऊर्जा आपको उन जटिल समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी जो लंबे समय से अटकी हुई थीं। आप अपनी आंतरिक शक्ति और सबके साथ मेलजोल में एक नया विश्वास महसूस करेंगे। बीमा, विरासत या जॉइंट निवेश से जुड़े मामलों में आपकी अनुशासित जांच-पड़ताल से प्रगति होने की संभावना है। गुप्त विद्याओं या रिसर्च के कार्यों में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

    कर्क राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का पूरा ध्यान आपके रिश्तों और दूसरों के साथ आपके संतुलन पर केंद्रित है। एक संवेदनशील व्यक्ति होने के नाते, आप पाएंगे कि आपका ध्यान आंतरिक दुनिया से हटकर उन लोगों की ओर जा रहा है जो आपके जीवन का हिस्सा हैं। यह सहयोग, बातचीत और आपसी सहमति बनाने का दिन है। अपनी बातचीत में मैच्योरिटी और धैर्य लाकर आप एक साधारण परिचय को भी स्थायी रिश्ते में बदल सकते हैं। आज आप दूसरों के नजरिए को समझने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। आपकी यह सहानुभूति और प्रैक्टिकल सोच आपको एक बेहतरीन सलाहकार या मीडिएटर बनाती है। मुमकिन है कि कोई पुराना विवाद आज शांति और लॉजिक से सुलझ जाए। दबाव के बीच भी खुद को शांत और भरोसेमंद बनाए रखने की आपकी खूबी आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। लोग आपकी मैच्योरिटी की तारीफ करेंगे और आपसे जुड़ना चाहेंगे।

    सिंह राशि: पेंडिंग काम पूरे करेंगे। आज ग्रहों का गोचर आपसे सुर्खियों से हटकर अपने दैनिक जीवन के जरूरी विवरणों पर ध्यान देने की मांग कर रहा है। हालांकि आपको प्रशंसा और पहचान पसंद है, लेकिन वर्तमान स्थिति बताती है कि आपकी असली जीत साधारण कामों को सही ढंग से करने में छिपी है। अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करना और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही आज आपका मुख्य कार्य है। आज एक लीडर के बजाय एक मेहनती और अनुशासित कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करना हितकर रहेगा। देखा जाए तो आज आपकी कार्यक्षमता बहुत अच्छी रहेगी। आप कठिन से कठिन पेशेवर कर्तव्यों या घर के पेंडिंग कामों को बड़ी सहजता से निपटा लेंगे। आपकी सेवा भावना और दूसरों की मदद करने का स्वभाव आपको सम्मान दिलाएगा। छोटी-मोटी समस्याओं या तकनीकी खराबियों को सुलझाने में आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा। अनुशासन और सही योजना के साथ काम करने से आप अपने सीनियर्स की नजरों में अपनी साख मजबूत कर लेंगे।

    कन्या राशि: क्रिएटिव समझ से होगा लाभ। आज आप जीवन के प्रति अधिक रचनात्मक और हल्का-फुल्का नजरिया अपना सकते हैं। ग्रहों का संकेत है कि आज आपका मन अपने शौक, बच्चों या प्रेम संबंधों में खुशी तलाशने की ओर रहेगा। यह अपनी अद्वितीय प्रतिभाओं का जश्न मनाने और खुद को थोड़ा आजाद छोड़ने का दिन है। जब आप अपने अनुशासन को थोड़ी सहजता के साथ मिलाएंगे, तो आपको व्यक्तिगत संतुष्टि का एक नया स्तर प्राप्त होगा। आज आपकी क्रिएटिव समझ बहुत तेज रहेगी। आपके मन में किसी प्रोजेक्ट या अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का कोई शानदार विचार आ सकता है। कलात्मक कार्यों या प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अद्भुत समय है। मकर राशि की प्रैक्टिकल ऊर्जा के साथ मिलकर आप अपने सपनों को हकीकत में बदलने में सफल रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी और काम करने का सलीका आज दूसरों को बहुत प्रभावित करेगा।

    तुला राशि: घर का माहौल रहेगा खुशनुमा। आज आपका पूरा ध्यान अपने अंतर्मन और जीवन की नींव को मजबूत करने पर रहेगा। वैसे तो आप एक सामाजिक व्यक्ति हैं, लेकिन आपकी सबसे बड़ी उन्नति आज घर की चारदीवारी और हृदय की गहराइयों में ही छिपी है। यह अपनी जड़ों को सींचने और परिवार के साथ फिर से जुड़ने का सही समय है। सुनिश्चित करें कि आपका भावनात्मक आधार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत बना रहे। देखा जाए तो आज आप अपने घर को एक सुकून भरे ठिकाने में बदलने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। चाहे वह घर की साज-सज्जा हो या माता-पिता से दिल की बात, आप भावनात्मक रूप से खुद को समृद्ध बनाएंगे। आज आपकी अंतरात्मा की आवाज बहुत तेज रहेगी। चंद्रदेव का यह गोचर आपको बाहरी शोर-शराबे से दूर रहकर खुद को अधिक संतुलित और केंद्रित महसूस करने में मदद करेगा।

    वृश्चिक राशि: नई स्किल सीखने का दिन है। आज ग्रहों की चाल आपके आसपास के माहौल और आपकी वाणी की शक्ति पर जोर दे रही है। हालांकि आपको अक्सर चुप रहना पसंद है, लेकिन आज अपनी बात को स्पष्टता और अथॉरिटी के साथ रखना जरूरी है। छोटी दूरी की यात्रा, नेटवर्किंग और नई स्किल सीखने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर आप उन बाधाओं को पार कर लेंगे जो पहले असंभव लगती थीं। आज आपकी मानसिक शक्ति और काम करने का जज्बा तारीफ़ के काबिल रहेगा। जटिल से जटिल जानकारी को समझने और उसे प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुँचाने में आप सफल रहेंगे। लिखने, पढ़ने या किसी भी तरह की बातचीत के लिए यह बहुत ही सटीक समय है। छोटे भाई-बहनों या करीबी साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम समय पर पूरे होंगे और आप सशक्त महसूस करेंगे।

    धनु राशि: परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज ग्रहों का गोचर आपके उत्साही स्वभाव को थोड़ा व्यावहारिक और जमीन से जुड़ा बनाएगा। आपका पूरा ध्यान अपनी भौतिक नींव और व्यक्तिगत मूल्यों को मजबूत करने पर होना चाहिए। वैसे तो आपको दूर की कौड़ी सोचना पसंद है, पर आज आपके हाथ में जो संसाधन हैं उन्हें संभालने का समय है। आज का दिन अपनी संपत्ति के निर्माण, सुरक्षा और उसकी कद्र करने के लिए बहुत उपयुक्त है। चीजों की सही कीमत पहचानने की आपकी क्षमता आज काफी बेहतर रहने वाली है। आप अपने वित्त का मैनेजमेंट बहुत ही अनुशासित तरीके से करेंगे और बजट से जुड़ी समस्याओं का हल निकाल पाएंगे। आपकी वाणी आज नपी-तुली और प्रभावशाली रहेगी, जिससे परिवार में आपको मान-सम्मान मिलेगा। सादगी भरी चीजों और अपनी मेहनत के सुखद परिणाम पाकर आपको आज गहरी मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

    मकर राशि: नेतृत्व क्षमता से लाभ होगा। चंद्रदेव आज आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जो आपके आत्म-सम्मान और भावनात्मक शक्ति को बढ़ा रहे हैं। आज का दिन अपनी कहानी खुद लिखने और अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देने का है। दुनिया आपसे चाहे जितनी भी उम्मीदें रखे, आपका आंतरिक मन आपको अपने ऊंचे लक्ष्यों की ओर ले जाएगा। इस खास समय का उपयोग पूरे आत्मविश्वास के साथ करें, जो आपका स्वाभाविक गुण है। देखा जाए तो आज आप अपने असली रूप में नजर आएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता आज निखर कर सामने आएगी, जिससे लोग आसानी से आपकी बात मानेंगे। आप में आज प्रैक्टिकल बुद्धि और भावनात्मक समझ का एक अनूठा मेल देखने को मिलेगा। नए संकल्प लेने और अपनी बेहतरी के लिए नई आदतें शुरू करने के लिए यह बहुत ही शक्तिशाली दिन है। आपका ग्रेस और आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा।

    कुंभ राशि: जटिल समस्याओं के समाधान मिलेंगे। चंद्रदेव आज आपके बारहवें भाव (अवचेतन मन और एकांत) से गोचर कर रहे हैं। हालांकि आप सामूहिक सुधारों में यकीन रखते हैं, लेकिन आज की स्थिति कहती है कि आपको असली जवाब शांति में ही मिलेंगे। यह पुरानी बातों को खत्म करने, खुद को हील करने और अपनी आत्मा को भविष्य के लिए तैयार करने का दिन है। जो चीजें आपके काम की नहीं हैं उन्हें छोड़ दें, ताकि आप नए विचारों के लिए जगह बना सकें। देखा जाए तो आज आपकी सहज समझ और आभास करने की शक्ति बहुत तेज रहने वाली है। आपके सपनों में जटिल समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं या ध्यान के दौरान आपको अचानक शांति महसूस हो सकती है। दान-पुण्य के कार्यों या पर्दे के पीछे रहकर किए जाने वाले कामों के लिए यह सबसे सटीक समय है। आप में अपनी कमियों का सामना करने और उन्हें बुद्धिमानी में बदलने की आध्यात्मिक शक्ति मौजूद है।

    मीन राशि: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। आज ग्रहों का गोचर आपको बाहरी दुनिया और अपने समुदाय से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। हालांकि आप अक्सर अपनी भावनाओं में डूबे रहते हैं, पर आज का दिन आपके सामाजिक दायरे और सपनों पर ध्यान देने का है। आपको यह समझना होगा कि जब आप अपने जैसे विचारों वाले लोगों के साथ मिलते हैं, तो आपके सपने हकीकत के करीब पहुंच जाते हैं। अपने सहज ज्ञान को व्यवहारिकता के साथ जोड़कर आज आप बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं। देखा जाए तो आज आपका सामाजिक प्रभाव अपने शिखर पर रहने वाला है। आप लोगों को किसी नेक काम के लिए साथ लाने में सफल रहेंगे। ग्रुप में किए गए आपके कामों की आज जमकर तारीफ होने की संभावना है। नेटवर्किंग करने और किसी प्रोजेक्ट के लिए सहयोग मांगने के लिए यह सबसे सटीक समय है। आपकी राशि में मंगल-शनि की मौजूदगी आपको उन चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देगी जो पहले आपको बहुत मुश्किल लगती थीं।

  • आज 8 मई, 2026 का राशिफल

    आज 8 मई, 2026 का राशिफल

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 20 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 48 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। कहीं सफलता और लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं धैर्य और सावधानी की जरूरत है। तो चलिए जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है।

    मेष राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में गहराई और अपनापन आपको महसूस होगा। किसी कारण से पिताजी आपको नयी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। आज साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी होगी। आज भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको बेहतर सलाह देंगे। किसी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा।

    वृष राशि आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपको बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है। आज अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त होना आपको सफलता देगा। आज कुछ नजदीकी यात्रा होने के योग भी बन रहे हैं। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

    मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आज पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी।

    कर्क राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। आज ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपको किसी निकट संबंधी के घर जाने का मौका मिलेगा। आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। आज बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखेंगे। आज कारोबार सम्बन्धी फैसले जल्दबाजी में न लें। आज किसी भी नयी कार्य संबंधी योजनाएं बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करेंगे।

    सिंह राशि आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपके बच्चे नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखेंगे। आज व्यावसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ समस्याएं डाल सकता है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही में सफलता मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। आज घर के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा होगा। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है, कारोबारी गतिविधियां अच्छी रहेंगी। आज नौकरी में जिम्मेदारी पर गंभीरता से ध्यान दें। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा।

    तुला राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिल जाएगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज सेहत अच्छी रहेगी। आज आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में अभी और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज दोस्त आपसे मिलने घर आयेंगे, जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। वर्कप्लेसल पर आपका काम अच्छा चलेगा। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में दोस्त से सलाह मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिलेंगे। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे।

  • आज का राशिफल, 7 मई 2026

    आज का राशिफल, 7 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में एक नई स्पष्टता और साहस लाने की दिशा में इशारा कर रही है। मेष राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की मौजूदगी आपकी नेतृत्व क्षमता को प्रखर बनाएगी, हालांकि बुधदेव के अस्त होने से आत्म-चिंतन की जरूरत बनी रहेगी। मीन राशि में मंगलदेव और शनिदेव का गोचर आपसे भावनात्मक परिपक्वता और अनुशासन की मांग कर रहा है। वृषभ राशि के शुक्रदेव आपके भौतिक सुखों और निजी रिश्तों में स्थिरता लाएंगे, जबकि मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपके विजन को सकारात्मक बनाए रखेंगे। धनु राशि में चंद्रदेव का गोचर आपको अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्यों से जुड़ने की प्रेरणा दे रहा है।

    मेष राशि: अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें। आज चंद्रदेव आपकी राशि से नौवें भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) में विराजमान रहेंगे। देखा जाए तो यह समय केवल भागदौड़ करने का नहीं, बल्कि जीवन के वास्तविक उद्देश्य को गहराई से समझने का संकेत दे रहा है। आपकी राशि में स्थित सूर्यदेव आपको असीमित ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, धनु राशि के चंद्रदेव की सलाह है कि आप इस शक्ति को उच्च शिक्षा या फिलॉसोफी जैसे सार्थक कार्यों में लगाएं। आज ज्यादा लॉजिक के बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करना अधिक लाभकारी रहेगा। विशेष रूप से, अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को एक बड़े नज़रिये के साथ जोड़ें, इससे आपको वर्तमान चुनौतियों से निपटने की स्पष्टता मिलेगी। ईमानदारी से किए गए कार्यों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

    वृषभ राशि: शुक्रदेव आपको स्थिरता प्रदान करेंगे। आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव (परिवर्तन और आयु का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो जीवन के छिपे हुए पहलुओं की ओर इशारा कर रहे हैं। भले ही आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव आपकी ही राशि में रहकर आपको स्थिरता प्रदान कर रहे हैं, लेकिन चंद्रमा की स्थिति आपको भावनात्मक ईमानदारी की ओर ले जाएगी। ऊपरी बातों के बजाय आज अपनी जड़ों और आंतरिक मुद्दों को सुलझाने का दिन है। अपनी संवेदनशीलता को स्वीकार करें, क्योंकि यही आपकी असली ताकत बनेगी। देखा जाए तो आज आपके भीतर एक गहरी मानसिक समझ रहेगी, जिससे आप किसी भी भ्रम को आसानी से देख पाएंगे। रिसर्च करने या जटिल वित्तीय मामलों को निपटाने के लिए यह समय उत्तम है।

    मिथुन राशि: पार्टनरशिप में संतुलन को प्राथमिकता दें‌। आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव (साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान खुद से हटकर दूसरों की ओर जाएगा। आपके राशि स्वामी बुधदेव अभी मेष राशि में अस्त हैं, जिसका मतलब है कि आज बोलने से ज्यादा सुनना आपके लिए कीमती होगा। दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाय सहयोग का हाथ बढ़ाएं। जब आप मिलकर प्रयास करेंगे, तो आपके रास्ते की बाधाएं खुद-ब-खुद कम हो जाएंगी। यह दिन रिश्तों को संवारने और साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बेहद उपयुक्त है। मीन राशि के मंगलदेव और शनिदेव आपके करियर में अनुशासन और ईमानदारी की मांग कर रहे हैं।

    कर्क राशि: शारीरिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करें। आज चंद्रदेव आपके छठे भाव (रोग, ऋण और शत्रु का क्षेत्र) में विराजमान हैं। देखा जाए तो यह गोचर आपके भावनात्मक ध्यान को दैनिक दिनचर्या और स्वास्थ्य की ओर मोड़ने वाला है। विशेष रूप से, यह दिन बड़ी भावनात्मक अभिव्यक्तियों के बजाय प्रैक्टिकल उपलब्धियों को समर्पित करने का है। धनु राशि के चंद्रदेव आपको अपने रोजमर्रा के कामों और सेवा भाव में अर्थ तलाशने के लिए प्रेरित करेंगे। रुके हुए कामों को निपटाने या नई फिटनेस व्यवस्था शुरू करने के लिए यह उपयुक्त समय है। आपकी प्रैक्टिकल समस्या-समाधान क्षमता की लोग सराहना करेंगे।

    सिंह राशि: आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाएंगे। चंद्रदेव का गोचर आज आपके पांचवें भाव (बुद्धि और संतान का क्षेत्र) में हो रहा है, जो आपके दिन को जीवंत ऊर्जा से भर देगा। यह समय भारी जिम्मेदारियों से थोड़ा हटकर उन चीजों से जुड़ने का है जो आपके दिल को खुशी देती हैं। चाहे वह कोई शौक हो, रोमांस हो या बच्चों के साथ समय बिताना, आज का केंद्र केवल शुद्ध आनंद है। आपका स्वाभाविक आकर्षण आज बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाएंगे। अपनी आंतरिक चमक को पूरी दुनिया के सामने बेझिझक बिखरने दें। क्रिएटिव प्रेरणा और नई ऊर्जा के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

    कन्या राशि: आपका ध्यान निजी जीवन की ओर केंद्रित करें। आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव (सुख और माता का क्षेत्र) में विराजमान हैं, जो आपका ध्यान निजी जीवन की ओर लाएंगे। यह समय अपने घर के वातावरण में सुकून तलाशने और परिवार के साथ फिर से जुड़ने का है। जब आप अपनी भावनात्मक नींव को मजबूत करेंगे, तभी आप अपने पेशेवर जीवन को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। आज घर की शांति ही आपकी असली ताकत है। देखा जाए तो घर की सजावट या प्रियजनों के साथ भोजन का आनंद लेने के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक मामलों में आपकी सहज समझ बढ़ी हुई रहेगी।

    तुला राशि: मानसिक जागरुकता में आज वृद्धि होगी। आज चंद्रदेव आपकी राशि से तीसरे भाव (पराक्रम और संवाद का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय अपनी जिज्ञासा को जगाने और आसपास के माहौल से जुड़ने का बेहतरीन अवसर है। छोटी यात्राओं या नेटवर्किंग के जरिए कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सामाजिक तालमेल आज आपकी मानसिक शांति का मुख्य आधार बनेगा। देखा जाए तो लिखने, पढ़ने या पेंडिंग ईमेल्स को निपटाने के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है। कूटनीतिक कुशलता आज प्रभावी रहेगी, जिससे आप सद्भाव बनाए रखने में सफल होंगे।

    वृश्चिक राशि: अपने सेल्फ वैल्यू पर ध्यान दें। आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय अपनी संपत्तियों और आंतरिक प्रतिभा को पहचानने और उन्हें संवारने का है। अपने संसाधनों को सुरक्षित करने और भविष्य के लिए मजबूती बनाने पर जोर दें। थोड़ा धीमे चलें और अपने आसपास मौजूद सुख-सुविधाओं का आनंद लें। जीवन की भागदौड़ के बीच एक स्थिर लय बनाना आपके लिए काफी हितकारी रहेगा। आज की छोटी-छोटी सफलताएं आपके आत्म-सम्मान को बढ़ाने का काम करेंगी।

    धनु राशि: नए प्रोजेक्ट की कमान संभालने का मौका मिलेगा। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी अपनी जरूरतें केंद्र में रहेंगी। यह दिन आपको अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने का शानदार अवसर दे रहा है। आपका स्वाभाविक आकर्षण आज बढ़ेगा और आप ऊर्जा से ओतप्रोत महसूस करेंगे। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें और अपने दिल की इच्छाओं को पूरा करने की आजादी दें। सितारे आपके व्यक्तिगत विकास और आपके द्वारा चुने गए रास्ते का पूरा समर्थन कर रहे हैं। खुद को नया लुक देने या किसी नए प्रोजेक्ट की कमान संभालने के लिए दिन बहुत बढ़िया है।

    मकर राशि: आंतरिक हीलिंग पर ध्यान दें। आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव (खर्च और मोक्ष का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय बाहरी दुनिया की चकाचौंध से हटकर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को रिचार्ज करने का है। आज का दिन नई शुरुआत के बजाय पुराने मसलों को खत्म करने के लिए बेहतर संकेत दे रहा है। शांत चिंतन से आपको अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति एक नई स्पष्टता प्राप्त होगी। आपकी शांत शक्ति आज दूसरों को सहारा देने में भी सक्षम होगी। अवचेतन मन और एकांत के क्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी।

    कुंभ राशि: व्यक्तिगत लक्ष्यों को नई दिशा मिलेगी‌। आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव (लाभ और इच्छा पूर्ति का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। सामूहिक प्रगति को महत्व देने वाले जातकों के लिए यह ऊर्जा बहुत ही सहायक साबित होगी। समान विचारधारा वाले लोगों से जुड़ने और भविष्य के सपने साझा करने के लिए आज का दिन उत्तम है। जब आप दूसरों के साथ मिलकर काम करेंगे, तो आपके व्यक्तिगत लक्ष्यों को भी एक नई दिशा मिलेगी। सामाजिक संपर्कों के जरिए आपको अचानक कोई मदद या खुशखबरी मिल सकती है। किसी बड़े सामाजिक कार्य में योगदान देना आत्मिक खुशी दिलाएगा।

    मीन राशि: अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा पर ध्यान दें। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव (कर्म और पद-प्रतिष्ठा का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय दुनिया के सामने अपनी पेशेवर क्षमताओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ दिखाने का है। अपनी मेहनत का लोहा मनवाएं और अपनी किस्मत की बागडोर अपने हाथों में मजबूती से लें। आप अपनी दयालुता को बरकरार रखते हुए भी एक अथॉरिटी वाला पद हासिल कर सकते हैं। भविष्य की योजनाओं को आज एक ठोस दिशा मिलने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। अधिकारियों से मिलने या पब्लिक प्रेजेंटेशन के लिए दिन बहुत बढ़िया है।