Category: Rashifal

  • 3 जगह फटे बादल, 2 NH समेत 81 सड़कें बंद, 15 साल के युवक की मौत, देखें तस्वीरें

    3 जगह फटे बादल, 2 NH समेत 81 सड़कें बंद, 15 साल के युवक की मौत, देखें तस्वीरें

    हिमाचलः प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र के सलूनी में रविवार की रात 3 स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। प्रदेशभर में 81 सड़कें अवरूद्ध, 79 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 13 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा जिले के सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 साल के युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ।

    दो कारें, दो पिकअप वाहन, 6 बाइक बही

    मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

    प्रशासन ने कई मकान करवाए खाली 

    भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। भरमौर-हड़सर हाईवे बग्गा के पास भारी भूस्खलन से बाधित है। चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सलूणी क्षेत्र में पुल और घराट बह गए हैं। प्रशासन ने कई मकान खाली करवाए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 

    किन्नौर जिले में भावानगर के नजदीक सुबह छह बजे अचानक भूस्खलन होने से एनएन-5 बंद हो गया है।  सुबह से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किन्नौर जिला का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।

  • गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की मौत, शव बरामद

    गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की मौत, शव बरामद

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले थे। पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ।

    पुलिस को 7 युवकों की डूबने की सूचना मिली। 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवकों की डूबकर मौत हो गई।

    चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे जिसके बाद सभी शव बरामद हुए। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कहा गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

  • गोबिंद सागर झील में पंजाब के 7 युवक डूबे

    गोबिंद सागर झील में पंजाब के 7 युवक डूबे

    हिमाचल, (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोबिंद सागर झील में 7 युवकों के डूबने की सूचना मिली हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले हैं। सभी युवक गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे थे और अचानक डूब गए।

    बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे सभी युवक

    हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस को 7 युवकों की डूबने की सूचना मिली। बताया गया है कि मोहाली के बनूड़ के 11 लोगा नैना देवी दर्शन करने के बाद बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध जा रहे थे। 

    चार युवक निकले बाहर 

    बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवक पानी में डूब गए। चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं। एसपी अर्जित सेन ने कहा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। वे खुद घटनास्थल पर जा रहे हैं।

    हजारों श्रद्धालु पहुंचते माथा टेकने 

    वहीं गोताखोरों की टीम और फायर बिग्रेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि सावन का महिना चल रहा है। ऐसे में हिमाचल के मंदिरों में बाहरी राज्यों से हजारों श्रद्धालु माथा टेकने यहां पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से यहां की नदियां उफान पर हैं। ऐसे में नदियों के आसपास जाना भी खतरे से खाली नहीं है। लेकिन बाहरी राज्यों के लोग प्रशासन की एडवायजरी को अनदेखा करते हैं और

    डूबने वालों में दो सगे भाई

    डूबने वाले युवकों की पहचान रमन पुत्र लाल चंद, पवन पुत्र सुरजीत राम, अरुण पुत्र रमेश कुमार, लव पुत्र लाल चंद, लखवीर पुत्र रमेश कुमार, विशाल पुत्र राजू, शिवा पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि डूबने वालों में दो सगे भाई हैं।

  • 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अगले 3 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

    11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अगले 3 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

    शिमला. हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने यहां रविवार 31 जुलाई से लेकर मंगलवार 2 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

    हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही इस बारिश के कारण यहां अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    इससे पहले शिमला में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (IGMC) सहित कई घरों में पानी घुस गया. इस कारण लोगों को अस्पताल से बाहर आना पड़ा. वहीं इस भारी बारिश के कारण मंडी-पठानकोट एनएच सहित घटासनी-बरोट हाईवे भी जलमग्न हो गया. इस कारण कई वाहन घंटों जाम में फंसे रहे.

    राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण यहां 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी. इनमें कुल्लू की 15, चंबा की 3, लाहौल स्पीति और सोलन की 2-2 सड़कों के अलावा बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी की एक-एक सड़क शामिल है.

    इसके अलावा यहां ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंडी जिले में 15, चंबा व कुल्लू में एक-एक ट्रांसफार्मर खराब है. वहीं सिरमौर में 9, चंबा में 3 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं.

  • खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    शिमला: हिमाचल में रोज हादसे हो रहे हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला में हीरानगर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस दोपहर बाद करीब 2:30 बजे खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बस में 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एचआरटीसी की HP 94 0379 नंबर की बस कांगड़ा के नगरोटा से शिमला आ रही थी। बस में सवार कई लोगों गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। वहीं, 2 लोग बस में फंसे हुए थे जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू किया जा रहा है।

    नगरोटा से शिमला आ रही थी बस

    पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह बस कांगड़ा के नगरोटा से शिमला आ रही थी। हीरानगर के पास नालटू नामक जगह पर यह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। यहां पर अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंचे हैं। 

    घायलों को आईजीएमसी में करवाया गया भर्ती

    फिलहाल आईजीएमसी में घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात हैं। पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, अस्पताल में भी घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की दो टीम बनाई गई हैं। दुर्घटना किन कारणों से हुई फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है।

    वहीं, आईजीएमसी में उपचाराधीन बस के ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि नाल्टू में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक बस की ओर आया। ट्रक से टकराने से बचाने के लिए जैसे ही बस का स्टेयरिंग आगे को काटा गया तो बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

  • लगातार हो रही बारिश के कारण बसों में भरा पानी, बस अड्डे को किया खाली

    लगातार हो रही बारिश के कारण बसों में भरा पानी, बस अड्डे को किया खाली

    कुल्लू: जिला कुल्लू में बीती रात से भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर है। बुधवार सुबह मनाली के बस अड्डे में अचानक पानी घुसने का मामला सामने आया। दरअसल, बस अड्डे के साथ ही एक नाला बहता है। लगातार बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले में बाढ़ आने के कारण पानी बस अड्डे में भी घुस गया। आलम ये था की नाले के पानी से बसों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश पानी बसों के अंदर तक घुस गया।

    बस अड्डा हुआ पानी-पानी 

    मनाली में लगातार बारिश के बाद बस अड्डे के अंदर भी पानी आ गया। इस बात की सूचना मिलते ही बस ड्राइवर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत अपनी-अपनी बसों को वहां से बाहर निकाला। एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकेक ने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति नदी नाले किनारे न जाए। वहीं जिले में मौसम की स्थिति पर प्रशासन भी नजर बनाए हुए है।

    अटल टनल के पास गिरे पत्थर

    बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। अटल टनल के पास भी कुछ पत्थर गिरने से कुछ देर से लिए यहां आवाजाही पर असर पड़ा, लेकिन प्रशासन ने जल्द ही पत्थर और मलबे को हटवा दिया। प्रशासन की तरफ से पर्यटकों को भी हिदायत दी गई है कि वो जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करें। गौरतलब है कि कुल्लू में लगातार बारिश से कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं। पिछले सप्ताह बादल फटने की घटनाओं में 4 लोग लापता हो गए थे जबकि एक महिला की मौत हो गई थी।

  • देखते ही धराशायी हुई चार मंजिला इमारत, देखे वीडियों

    देखते ही धराशायी हुई चार मंजिला इमारत, देखे वीडियों

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मानसून की बरसात जनजीवन पर कहर बरपा रही है। भारी बारिश से लगातार जानमाल के नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुल्लू और बिलासपुर में बादल फटने की बड़ी आपदाओं के साथ चंबा, मंडी और शिमला जिले में भारी नुकसान के बाद अब शिमला जिले के चौपाल में चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।

    इमारत की कच्ची थी नींव 

    बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत की नींव कच्ची थी। रात से हो रही भारी बारिश इमारत की नींव को अपने साथ बहा ले गई और देखते ही देखते यह इमारत ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गई। देखते ही देखते यूको बैंक, एटीएम, लैंड मोरगेज बैंक, बियर बार और ढाबा ज़मींदोज़ हो गए।

    ढहने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाले लोग

    जानकारी के अनुसार इमारत के ढहने से पहले ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। स्थानीय लोगों ने इमारत ढहने की लाइव तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर ली। प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा मिलकर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। फ़िलहाल किसी जानी नुक़सान की कोई आधिकारिक खबर नहीं है।

  • बादल फटने से 4 लोग बहे, लैंडस्लाइड से 1 की मौत

    बादल फटने से 4 लोग बहे, लैंडस्लाइड से 1 की मौत

    हिमाचलः देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़-बारिश के बीच मौसम की मार देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने का मामला सामने आया है। चोज गांव में इस आसमानी आपदा आने के बाद सैलाब जैसी नौबत देखने को मिली। जगह-जगह सड़कें और इलाके जलमग्न नजर आए, इसी बीच एक पुल टूटने की खबर है। घटना में चार लोगों के बहने की भी खबर है।

    कैंपिंग साइट्स को हुआ नुकसान

    कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने समाचार एजेंसी को बताया, “भारी बारिश की वजह से कुल्लू जिला की मणिकरण घाटी में बाढ़ आ गई है। नतीजतन चोज गांव में दर्जनों घर और कैंपिंग साइट्स को नुकसान पहुंचा है।” राहत और बचाव कार्य के तहत स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहा है। सूबे में जहां-जहां पिछले दो-तीन से लगातार बारिश हो रही है, वहां के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

  • हिमाचल में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी बस, स्‍कूली बच्‍चों सहित 20 की माैत…

    हिमाचल में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी बस, स्‍कूली बच्‍चों सहित 20 की माैत…

    कुल्‍लू। कुल्लू जिला के सैंज में सोमवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 20 से अधिक लोगों के मरने की सूचना है। बस जंगला गांव के समीप करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने के लिए अनुग्रह राशि की मंजूरी दी।

    एचपी 30ए 0646 बस शैंशर से सैंज की ओर आ रही थी। निजी बस सुबह करीब आठ बजे जंगला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण सवार थे। हादसे में मौके पर पहुंचे लोगों ने अभी तक 16 शव बाहर निकाल लिए हैं। इसके अलावा बस के अंदर कई शव फंसे हैं। इन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर शव को बाहर निकालने का कार्य कर रही है।

    सुबह सवेरे जंगला गांव के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि बस हादसे का शिकार हो गई। बस ऊपर वाली सड़क से दूसरी सड़क में जा पहुंची है। शवों में से एक स्कूली छात्रा का शव भी शामिल है। 

  • योग हमारी संस्कृति एवं जीवन जीने की पद्धतिः वीरेंद्र कंवर 

    योग हमारी संस्कृति एवं जीवन जीने की पद्धतिः वीरेंद्र कंवर 

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने थाना कलां व बंगाणा में बच्चों संग किया योग

    ऊना (सुशील पंडित)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां तथा इको पार्क बंगाणा में स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। 

    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी पुरातन सनातन संस्कृति का हिस्सा है। योग जीवन जीने की पद्धति है, जो हमें रोगों से बचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास केवल एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें योग को जीवन में अपना कर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योगासानों का अभ्यास शारीरिक व मानसिक विकास में अहम है तथा योग हमें तनाव से लड़ने में भी मदद करता है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नरेंद्र मोदी ने योग को नई पहचान दिलाई है। कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में साल में एक दिन योग के नाम करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया और प्रति वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान कर दिया गया। उन्हीं के प्रयासों के आज पूरा विश्व आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। 

    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बलवंत वर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, सूरम सिंह, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, अजय शर्मा, महिला आयोग की सदस्य इंदु बाला, डाइट प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।