Category: Rashifal

  • राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन से छुट्टी, भाई से भी छीना पद 

    राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन से छुट्टी, भाई से भी छीना पद 

    लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत को बीकेयू से बाहर निकाल दिया गया है, वहीं उनके भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह राजेश चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है।

    भाकियू के संस्थापक दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर आज लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में बीकेयू नेताओं की बड़ी बैठक हुई, जिसमें टिकैत बंधुओं के खिलाफ ये फैसला लिया गया। टिकैत परिवार के खिलाफ किसानों में उभरी इस नाराजगी के बाद भारतीय किसान यूनियन में दो-फाड़ के संकेत हैं।

    दरअसल बीकेयू के कई सदस्य संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। इन किसान नेताओं का आरोप है कि राकेश टिकैत ने अपने राजनीतिक बयानों और गतिविधियों से उनके आराजनीतिक संगठन को सियासी शक्ल दे दी। बीकेयू नेताओं की नाराजगी की खबर मिलने पर राकेश टिकैत भी शुक्रवार रात उन्हें मनाने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। हालांकि वे अपनी इस कवायद में सफल नहीं हो पाएष

    नाराज किसान नेताओं की अगुवाई कर रहे बीकेयू उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के आवास पर राकेश टिकैत संगठन के असंतुष्ट नेताओं को समझाने की कोशिश करते रहे। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिलने पर वह वापस मुजफ्फरनगर लौट गए।

  • आग से जली प्रवासी कामगार की झुगी

    आग से जली प्रवासी कामगार की झुगी

    बददी/सचिन बैंसल। बद्दी के किशनपुरा पंचायत के दासो माजरा में एक प्रवासी कामगार की झुगी जल कर राख हो गई। जिस पर यह आग लगी उस दौरान कामगार खेत में गया हुआ था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से डेढ लाख रुपये  की संपत्ति  का नुकसान हुआ है। आग लगने का कराण अज्ञात बताया जा रहा है।

    यह हादसा दोपहर बाद साढ़े तीन बजे हुआ। प्रवासी कामगार राज मुखिया ने दासो माजरा में अपनी झुगी बना रखी थी। स्वयं किसानों की जमीन को ठेके पर लेकर उसमें सब्जी उगाने का कार्य करता है। शनिवार दो भी वह दोपहर बाद खेत में गया हुआ था। इस बीच उसकी झुगी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी स फैली की उसके झुगी में रखा खाने पीने का सामान, बर्तन, कपड़े व नकदी भी जल कर राख हो गई।

    फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि उन्हें साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी सूचना मिलते ही उन्होंने प्रशामक नरायण सिंह व राज कुमार को मौके पर भेजा और पानी डाल कर आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग से झुगी जल चुकी थी लेकिन आग खेतों में लगी झाडिय़ों में फैल गई थी जिसे दमकल विभाग ने पानी डाल कर शांत किया। उन्होंने बताया कि आग से डेढ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

  • राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को 15 मई 10 बजे बचत भवन में 

    राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को 15 मई 10 बजे बचत भवन में 

    ऊना/सुशील पंडित। हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को 15 मई रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय बचत भवन में राशन वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी कर्नल तरसेम जसवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि राशन वितरण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 62 मेहनतकश विधवाओं का चयन किया गया हैं। जिन्हें एक वर्ष के लिए परिषद द्वारा हर माह 750 रुपए का राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अप्रैल, मई व जून माह के राशन के रुप में प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन प्रदान किया जाएगा। करणपाल मनकोटिया ने बताया कि हिमोत्कर्ष परिषद का यह प्रकल्प 10वें वर्ष में ंप्रवेश कर रहा है। इससे पहले परिषद ने पिछले नौ सालों में 514 महिलाओं को करीब 35 लाख रुपए का राशन वितरित किया है। 

  • वीरता पुरस्कार विजेताओं को गत वर्ष दिये 23 लाख: डीसी 

    वीरता पुरस्कार विजेताओं को गत वर्ष दिये 23 लाख: डीसी 

    जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में दी जानकारी 


    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक आज यहां उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 
    उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व नॉन पैन्शनर सैनिकों व विधावाओं को बुढ़ापा पैंशन के रूप में 3000 रूपये प्रतिमाह पैंशन का प्रावधान किया गया है जिसके अन्तर्गत गत वित्त वर्ष में ज़िला में 53 पूर्व सैनिकों, 103 विधवाओं को एक करोड़ 85 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 20 नये बुढ़ापा पैंशन के नये मामले जोड़े गये हैं, जिन्हंे किसी भी प्रकार की पैंशन नहीं मिल रही थी। जबकि 4 द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों को भी 10000 रूपये प्रतिमाह व उनकी विधवाओं को 5000 रूपये प्रतिमाह पैंशन दी जा रही है। 

    उन्होंने कहा कि ज़िला ऊना में 109 वीरता पुरस्कार विजेताओं को 22 लाख 82 हजार 452 रूपये की राशि प्रदान की गई। गत वर्ष 314 पूर्व सैनिकों वीरनारियों व विधवाओं के बच्चों के शिक्षा ग्रांट आवेदन स्वीकृत किये गये। बोर्ड द्वारा 5236 पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितांे से व्यक्तिगत भेंट कर उनकी समस्याओं का निदान किया गया। इसके अलावा राज्य में स्थापित 9 सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालयों में से केवल ऊना सैनिक बोर्ड कार्यालय द्वारा ही सिलाई कढ़ाई केन्द्र संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से वर्तमान में पिरथीपुर में संचालित केन्द्र में 16 पात्र महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

    बैठक की मांगे व निर्णय 

    बैठक में गैर सरकारी सदस्य द्वारा बंगाणा क्षेत्र में शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई गई। जिस पर उपायुक्त ने कहा कि इसकी स्थापना के लिए वन विभाग से ब्यौरा मांग कर भूमि चयन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी अथवा अन्य किसी विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सीएसडी कैंटीन व सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में आ रही पार्किंग की समस्या का भी मामला उठाया गया। जिस पर डीसी ने सुझाव दिया कि जबकि तक समुचित हल न हो, सैनिक बोर्ड द्वारा पार्किंग फीस के माध्यम से कर्मचारी तैनात किया कर लिया जाए जोकि वाहनों को व्यवस्थित रूप में पार्क करवा सके। इसके अलावा सीएसडी कैंटीन को अन्य किसी खुले में स्थापित करने का विकल्प भी तलाशा जा सकता है। जबकि कई बुजुर्गों को सीएसडी कैंटीन में कैश लैस ट्रांजैक्शन में आ रही परेशानी के लिए भी जरूरी मामलों में कैश आधारित व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।  
    बैठक में उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड लै. कर्नल एसके कालिया, जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर के.के. शर्मा, अधीक्षक देसराज, जेओए अरविंद  कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य कर्नल भूषण, कै. सुशील कुमार, कै. प्रीतम सिंह, ईसीएच के डॉ. मोहित, सिविल वैल्फेयर अधीक्षक मोहिनी, सीएसडी कैंटीन प्रभारी उपस्थित रहे। 

  • जंजूहा परिवार का वार्षिक भंडारा रविवार को बहडाला में…

    जंजूहा परिवार का वार्षिक भंडारा रविवार को बहडाला में…

    ऊना/सुशील पंडित। रविवार 15 मई को बहडाला स्थित जंजूहा परिवार के पितर स्थल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए तारा सिंह सुखनाल ने बताया कि पितर स्थल पर प्रातः 10 बजे श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत दोेपहर को गुरू का लंगर वितरित होगा। उन्होंने जंजूहा परिवार से संबंधित विभिन्न स्थानों पर रह रहे लोगोें का आहवान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और गुरू का प्रसाद ग्रहण करें।

  • प्राकृतिक खेती के बारे में महिलाओं को दी जानकारी…

    प्राकृतिक खेती के बारे में महिलाओं को दी जानकारी…

    ऊना/सुशील पंडित। उपमंडल हरोली के तहत एक जागरूकता शिविर में  बालीवाल पंचायत में लगभग 24 महिलाओं को प्राकृतिक खेती के बारे में आत्मा परियोजना हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक डा. अंकुश शर्मा ने देसी गाय के गुणों व रसायनिक  खेती के बढ़ते दुष्परिणामों से भी अवगत करवाया ओर मिश्रित खेती को बढ़ाने के लिए गेहूं ओर मक्की के साथ दालों उगाने के बारे में बताया । साथ ही बीज अमृत जीवामृत नीमस्त्र, अग्नि अस्त्र इत्यादि बनाने ओर खेतों में उनके प्रयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।

  • नहीं रहे हिमाचल की राजनीति के चाणक्य, बीती रात एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल मंडी में होगा अंतिम संस्कार

    नहीं रहे हिमाचल की राजनीति के चाणक्य, बीती रात एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल मंडी में होगा अंतिम संस्कार

    ऊना/ सुशील पंडित। हिमाचल में राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम नहीं रहे। वीती रात उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके दुःखद निधन का संदेश देते हुए कहा कि वह ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे थे। पंडित सुखराम को सोमवार को दिल का दौरा पड़ा था। इस के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। वह 94 वर्ष के थे।

     मंडी सदर से विधयक एवं पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि “आप सभी को बड़े ही दुखी मन से सूचित कर रहा हूं कि हम सबके प्रिय पंडित सुखराम जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात करीब एक बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में फिर से दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनका देहांत हो गया है। आज पंडित सुखराम जी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। कल 11 बजे सेरी मंच पर अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

    पंडित जी के जाने से सिर्फ हमारे परिवार को ही नहीं बल्कि मंडी सदर और पूरे प्रदेश को भारी आघात पहुंचा है। उन्हें संचार क्रांति का मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था।

  • खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाईः वीरेंद्र कंवर

    खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाईः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने धर्मशाला में खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अपील करते हुए कहा कि दोषियों के कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा घटित न हो। कंवर ने कहा कि देश की एकता व अखंडता से किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है और इस मामले की जल्द से जल्द जांच पूरी कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि धर्मशाला में खालिस्तान के झंडे लगाने की हिमाचल प्रदेश की जनता एक सुर में निंदा करती है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद से अराजकता फैलाने वालों और देशद्रोही तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि भी है और वीरभूमि भी है। यहां बलिदान देने वालों की कमी नहीं है तथा देश पर जब भी संकट आया है, तो हिमाचल प्रदेश के नौजवान सबसे आगे चट्टान की तरह खड़े हुए हैं और खालिस्तान समर्थकों की ऐसी हरकतों का हिमाचल प्रदेश के युवा पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला करेंगे। वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ऐसा दुस्साहस करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की है।