Category: Rashifal

  • हिमाचल विधानसभा चुनाव लोगों के लिए है सेमीफाइनल, भाजपा को दोबारा जीत दर्ज करवा बनाई जाएगी सरकारः राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

    हिमाचल विधानसभा चुनाव लोगों के लिए है सेमीफाइनल, भाजपा को दोबारा जीत दर्ज करवा बनाई जाएगी सरकारः राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

    मंडी (नितेश सैनी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा चुनावों को लेकर इस चुनावी बेला में हिमाचल दौरे पर मौजूद हैं। अगर राजनितिक परिदृश्य की बात की जाए तो जगत प्रकाश नड्डा का यह दौरा बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। इसके तहत सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जन प्रतिनिधियों में विधानसभा चुनावों को लेकर ऊर्जा संचार किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में चुनावी हुंकार भरी। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश के कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जन प्रतिनिधि सम्मेलन में जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी टिप्स दिए गए। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव प्रदेश के लोगों के लिए सेमिफाइनल है और इसमें जीत दर्ज करने के लिए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की दिशा की ओर कार्य किया जाएगा। 

    जगत प्रकाश नड्डा ने जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजनितिक के समय का याद आ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृहिणी उज्जवला योजना को लेकर घर-घर गैस का चूल्हा पहुंचाया है। नड्डा ने कहा कि 20 साल पहले चूल्हा जलाने के लिए महिलाओं को परेशानी होती थी। लेकिन उज्जवला योजना से पेड़ों का कटान रूकने से प्रदेश की पहाड़ियां भी हरिभरी हो गई हैं। जन प्रतिनिधि जमीन से जुड़ी बातें लोगों तक पहुंचाए। भाजपा ने मंडी क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज नेरचौक, आईआईटी मंडी और मातृ शिशु अस्पताल सुंदरनगर और मंडी सहित कई अन्य सौगातें दी है।

    उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 90 फिसदी बजट खर्च किया गया है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि चुनावी समय के दौरान प्रदेश में लोगों को विपक्ष द्वारा गुमराह करने की कोशिश की जाएगी। विरोधी माचिस की तिल्ली साथ लेकर आग लगाने के लिए चलता है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने 5 लाख गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देश में पहले किसी बीमारी के लिए दवा आने के लिए कई वर्ष लगते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने 9 महीने में कोरोना की दो दवाएं देश में ही बनाकर संपूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। देश में कोविड वैक्सिनेशन को लेकर जयराम ठाकुर के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन पर पहली और दूसरी डोज के लिए देश भर में अव्वल रहा है। 

    कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदान सिंह,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल,मंडी नगर निगम महापौर दिपाली जसवाल,जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, महामंत्री त्रिलोक जंवाल सहित संसदीय क्षेत्र के समस्त विधायक भी मौजूद रहे।

  • सुंदरनगर पुलिस का नशा माफिया पर शिकंजा, पुघं नाके पर 1.430 किलोग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

    सुंदरनगर पुलिस का नशा माफिया पर शिकंजा, पुघं नाके पर 1.430 किलोग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

    मंडी/ब्यूरो:  मंडी जिला के सुंदरनगर पुलिस द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है ताजा मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 1 किलो 430 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस ने दोनों मामले में चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम रविवार सुबह चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर पुघं में नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे उसी दौरान जब एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें सवार हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले 44 वर्षीय नरेंद्र, 21 वर्षीय आकाश व 19 तनुज के कब्जे से 380 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने जब कार की तलाशी ली गई तो कार में सवार शिमला 23 वर्षीय प्रियांशु के कब्जे से 1.050 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।
    वहीं पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्यवाही के लिए जल्द ही आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस बरामद की है उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरियाणा के तीन युवकों से 380 ग्राम चरस और शिमला के एक युवक से 1,050 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। और मामले में फाइनैंशल इन्वेस्टिगेशन भी की जाएगी।
  • युवती के साथ मासड़ ने किया दुष्कर्म

    युवती के साथ मासड़ ने किया दुष्कर्म

    मंडी : पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक युवती के साथ उसके मासड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं युवती मेडिकल जांच में गर्भवती भी पाई गई है वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुंदरनगर पुलिस को दी गई शिकायत में मंडी जिला के जोगिंदरनगर उपमंडल के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी अपनी माता के साथ सुंदरनगर के भोजपुर में किराए के मकान में रहती है. लेकिन बीते रोज उसके मासड़ ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिस कारण वह गर्भवती हो गई है और उसे यह बात किसी से भी ना कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसपर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है दोषी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • दर्दनाक हादसाः कार पर पलटा ट्रक, 3 की मौत, देखें तस्वीरें

    दर्दनाक हादसाः कार पर पलटा ट्रक, 3 की मौत, देखें तस्वीरें

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।


    ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ धर्म सेन नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि मृतकों के शव आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान सूरत राम(45) पुत्र जगत राम गांव आरा टिकरी, प्रताप (71) गांव शीहरी, डाकघर करहाल और कृपाराम पुत्र मान दास गांव कुशवाहा टिकरी, तहसील चौपाल के रूप में हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है। 

    डीएसपी ढली मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान गई। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशन मालिक लखविंदर सिंह को किया काबू

    अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशन मालिक लखविंदर सिंह को किया काबू

    हिमाचलः अवैध खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय पंजाब से हिमाचल में पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में स्टोन क्रशर और इनसे जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 करोड़ रुपये के अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। कुछ दिन पहले पंजाब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के इलाकों में हुए अवैध खनन की तस्वीरें जारी करने के बाद आज एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवर्तन निदेशालय ने लखविंदर सिंह के रुप में की है। लखविंदर सिंह ऊना में स्टोन क्रशन चलाता है। 

    प्रवर्तन निदेशलय ने यह सारी कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है। जिसमें अवैज्ञानिक तरीके से अवैध खनन कर करोड़ों रुपये कमाने के आरोप लगाए गए थे। अवैध खनन के मामले में लखविंदर के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने मानव खन्ना, विशाल उर्फ विक्की और नीरज प्रभाकर को भी नामजद कर रखा है।  प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इन के पंचकूला, मोहाली और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी थी। इनके जहां–जहां लिंक हैं उन स्थानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पहुंच बनाकर पूछताछ की थी।  प्रवर्तन निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए लखविंदर सिंह के खिलाफ पीएमएलए एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई हैष लखविंदर सिंह अवैध खनन के मामले में मुख्य सरगना है। प्रवर्तन निदेशलाय के प्रवक्ता ने कहा कि लखविंदर सिंह के अपने नाम पर कई खनन के ठेके हैं। ऊना जिला में ही ही लखविंदर के अपने कई स्टोन क्रशर औऱ खनन साइटें हैं। 

    बता दें कि पंजाब के साथ लगते जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले हरोली पुलिस के पास मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद यह मामला बड़ा होने और इसमें करोड़ों रुपये की इंव्लावमेंट होने पर ईडी ने इसे टेकओवर कर लिया था। ईडी ने पिछले दिनों जहां पर लखविंदर ने अवैध खनन करवाया था उन साईटों की पैमाइश भी करवाई थी। इतना ही नहीं फोटोग्राफी के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी  भी करवाई है। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया का यह सबसे बड़ा मामला है जिसमें ईडी खुद जांच कर रही है। लखविंदर से माल लेकर आगे बेचने वाले ठेकादार भी प्रवर्तन निदेशालय के राडार पर हैं। अवैध खनन करने वाले बहुत सारे लोगों पर शीघ्र ही ईडी का शिकंजा कसने वाला है।

  • शिमला में भूस्खलन, मलबे में दबी 2 कारें और 1 बाइक

    शिमला में भूस्खलन, मलबे में दबी 2 कारें और 1 बाइक

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के बाद अब भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। मौसम साफ होने के बावजूद भूस्खलन थम नहीं रहा है। देर रात लांगवुड में आरकेएमवी की ओर से बनाए गए वन वे मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसके मलबे में दबने से दो गाड़ियां और एक स्कूटी बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं। भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने पत्थर तथा मलबे को हटाकर यहां से वाहनों के गुजरने लायक रास्ता बनाया।

    लेकिन यहां पत्थरों के गिरने का डर बराबर सता रहा है। मौके पर देखा कि यहां गाड़ियां दबी पड़ी थीं। रात का वक्त होने के कारण संजौली की ओर जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही कम नजर आई। 10 बजे तक मौके पर लोक निर्माण विभाग की कोई मशीन या अधिकारी नहीं पहुंचा था। सड़क से छोटे वाहन गुजरते रहे। नगर निगम ने सड़क किनारे खडे़ वाहनों पर मलबा गिरने की सूचना जरूर वाहन मालिकों को दे दी थी। इसको लेकर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कॉल की लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं की। 

  • टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरी, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल

    टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरी, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल

    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जिले कुल्लू के बंजार उपमंडल के अंतर्गत जीभी और छियागी के बीच जलोड़ा नामक स्थान पर एक टैंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर जलोड़ी से नीचे जीभी की ओर आ रही थी कि जलोड़ा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही इस बात की सूचना बंजार क्षेत्र में फैली तो बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सोशल मीडिया पर सबको सूचित किया और मौके पर जाने का आग्रह किया। इसी के साथ पुलिस कर्मी, होमगार्ड, 108 एम्बुलैंस के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम बंजार, नायब तहसीलदार जीभी, वैली पर्यटन डिवैल्पमैंट एसोसिएशन के सभी स्वयंसेवक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के शिकार हुए लोग बंजार की वादियों को निहारने के लिए आए थे।  

    CM जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कुल्लू हादसे पर जताया दुःख

    इस हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख जताया है। उन्होने कहाकि इस हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। भगवान इनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

  • घूमने गए पर्यटकों की ब्यास में गिरी कार, पंजाब में रहने वाले दो युवकों की मौत

    घूमने गए पर्यटकों की ब्यास में गिरी कार, पंजाब में रहने वाले दो युवकों की मौत

    मंडीः हिमाचल के मंडी जिला में पर्यटकों का एक वाहन ब्यास नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि एक पर्यटक घायल हुआ है। हादसा पंडोह के छह मील में चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर वीरवार देर शाम को हुआ है। जबकि हादसे का शिकार हुए पर्यटक पंजाब के अमृतसर, चंडीगढ़ और गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह तीनों युवक  मनाली घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पंजाब नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवकों की पहचान प्रतीक सबरबाल (29) निवासी चंडीगढ़, हर मोर सिंह संधू (28) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा अमृतसर के रूप में हुई है।

    जबकि घायल युवक विधु शर्मा (27) पुत्र कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील व जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी जिले के पंडोह में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपें जाएंगे।

  • मनाली-लेह हाईवे बंद, मनाली में पुलिया बही, रोहतांग-बारालाचा दर्रा में देखें बर्फबारी की तस्वीरें

    मनाली-लेह हाईवे बंद, मनाली में पुलिया बही, रोहतांग-बारालाचा दर्रा में देखें बर्फबारी की तस्वीरें

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग व बारालाचा दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं कुल्लू, शिमला व अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बारालाचा और तंगलंगला में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग को सैलानियों सहित सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया है। मनाली से जाने वाले वाहनों को आगामी आदेशों तक दारचा में रोका जाएगा। लाहौल-स्पीति प्रशासन मौसम के हालात को देखते हुए सतर्क हो गया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मनाली-लेह मार्ग को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। वहीं बारालाचा दर्रे सहित जांस्कर व शिंकुला की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी दारचा में रोक दिया है। शिंकुला दर्रे में भी बीती रात से भारी बर्फबारी हो रही है।

    प्रशासन ने घाटी में ट्रैकिंग पर लगाई रोक

    वहीं, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मौसम के तेवरों को देखते हुए घाटी में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। वाहन चालक संजू, नरेंद्र व विक्रम ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग के सभी ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन बर्फबारी का दौरा ऐसा ही रहा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। दर्रों में बर्फबारी को देखते हुए देश भर के पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करने लगे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग  बारालाचा टॉप के पास बर्फ जमने से बंद हो गया है।  कहा कि मनाली-लेह मार्ग की सीमा सड़क संगठन जांच करेगा और इसके बाद ही अनुमति दी जाएगी। भारी बारिश के चलते लाहौल के पागलनाला में बाढ़ आ गई। पूरी सड़क मलबे से भर गई। इससे मनाली-केलांग मार्ग बाधित हो गया है। 

    गोशाल में अस्थायी पुलिया चौथी बार बही

    कुल्लू में के मनाली में सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया चौथी बार बह गई है। बुधवार को ब्यास नदी में आई बाढ़ में देखते ही देखते गोशाल पुलिया बह गई। गोशाल पुलिया बहने से सोलंग गांव का संपर्क कट गया है। बीते 16 अगस्त को पुलिया समेत दो किशोर बह गए थे।

    इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है जिसके परिणामस्वरूप अगले 2 से 3 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी से लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 

    27 सितंबर तक रह सकता मौसम खराब 

    उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सक्रिय रहा। मनाली में 48.0, मशोबरा शिमला 21.0 और गोहर मंडी में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश से अगले सप्ताह तक मानसून के विदा होने की संभावना है।

    रात को वाहनों की आवाजाही की अनुमति पर रोक

    लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने बताया कि NH3 पर बारालाचा दर्रे में फंसे सभी वाहनों और यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है रात के समय वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है।

  • चुनाव के लिए आप पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    चुनाव के लिए आप पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव के लिए ताऱीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि हिमाचल में नंवबर में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

    जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर चार नामों की सूची घोषित की। इसमें कांगड़ा के फतेहपुर से डॉक्टर राजन सुंशात को उतारा गया है। वहीं, कांगड़ा के नगरोटा बंगवां सीट से उमाकांत डोगरा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जस्पा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सिरमौर के पावंटा विधानसभा क्षेत्र से मनीष कुमार आप की तरफ से चुनावी मैदान में उतरेंगे। डॉक्टर राजन सुशांत पूर्व में भाजपा की तरफ से कांगड़ा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

    इसका बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। लेकिन फिर आप को भी अलविदा कहकर अपनी पार्टी बनाई। बीते साल फतेहपुर चुनाव में राजन सुशांत उतरे थे और उन्हें 12 हजार के करीब वोट मिले थे। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सके थे। हाल ही में मंडी में मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में वह दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। अब पार्टी ने उन्हें फतेहपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और बीते चार चुनाव में यहां से कांग्रेस को ही जीत मिली है।