Category: Rashifal

  • सीएम भगवंत मान के भारी विरोध के चलते रोड शो हुआ रद्द

    सीएम भगवंत मान के भारी विरोध के चलते रोड शो हुआ रद्द

    नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पंजाब के CM भगवंत मान का रोड शो रद हो गया है। उनकी जगह पर पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान रोड शो करेंगी। वहीं, मान के रोड शो से पहले हंगामा शुरू हो गया था। पूर्व फौजियों भगवंत मान के दौरे का विरोध कर रहे थे। भगवंत मान को यहां आम आदमी पार्टी का प्रचार करने आना था। पूर्व फौजी काले बिल्ले लगाकर आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

    उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने जो चुनावों से पहले घोषणापत्र में वादे किए थे वह सब अधूरे थे। कोई भी वादा पूरा नही हुआ है सिर्फ पंजाब के लोगों को गुमराह किया गया जो अब हिमाचल को करने के लिए आ रहे है। बता दें कि पंजाब में गार्जियंस ऑफ गवर्नेंस (जीओजी) योजना को खत्म किए जाने को लेकर पूर्व सैनिकों ने भारी विरोध है।

    आम आदमी पार्टी का रोड शो नालागढ़ के चौंकीवाला से शुरू होगा और पुराना बस स्टैंड से आम आदमी पार्टी नालागढ़ के चुनाव कार्यालय तक निकलेगा। भगवंत मान आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और नालागढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान के लिए प्रचार करेंगे। धर्मपाल चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है जो कि नालागढ़ मे हो रहा है।

    आम आदमी पार्टी द्वारा यह तो स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर सीएम मान का रोड शो रद क्यों हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी का जगह-जगह विरोध होना ही रोड शो कैंसिल होने का मुख्य कारण है। बीती 3 नवंबर को भी सोलन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में विरोध और मारपीट जैसे मामले सामने आए थे। पार्टी के मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि सीएम मान की जगह अब रोड शो मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी।

  • आप पार्टी के खिलाफ पंजाब की टीचर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

    आप पार्टी के खिलाफ पंजाब की टीचर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

    शिमलाः पंजाब के तीन प्रमुख संगठनों डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव से संबंधित मुद्दों का कोई ठोस समाधान नहीं करने और पंजाब की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का विरोध किया है। ईटीटी टेट पास टीचर्स एसोसिएशन 6505 और ओडीएल। शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शिमला रिज पर पोल खोल धरना दिया। पुलिस से झड़प के बावजूद शिमला रिज से माल रोड तक मार्च निकाला गया। पुलिस ने शिक्षकों को थाने में हिरासत में लिया और दो घंटे बाद रिहा कर दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर 6 नवंबर को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को आनंदपुर साहिब (पंजाब) आवास के पास बड़े पैमाने पर धरना देने और गुजरात में भी विरोध करने की चेतावनी दी गई थी।

    इस मौके पर डीटीएफ पंजाब के अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, ओडीएल यूनियन पंजाब के अध्यक्ष बलजिंदर ग्रेवाल और ईटीटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आप के चुनाव प्रभारी हरजोत बैंस ने पंजाब में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय पहले कांग्रेस-अकाली-भाजपा। सरकारों की तरह डराने-धमकाने की नीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। पीड़ित शिक्षकों के मुद्दों के बारे में कहा गया कि वर्ष 2016 में पंजाब के शिक्षा विभाग के अधीन 4500 ईटीटी थे। 180 ईटीटी टीईटी पास शिक्षक जो पदों पर नियमित रूप से भर्ती थे, उन्हें पिछले पांच वर्षों की सेवा समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया था।

    प्रारंभिक भर्ती की सेवा शर्तों से और मई 2021 में दो साल की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पारित करने के बावजूद। नए नियुक्ति पत्रों के विपरीत, परिवीक्षा अवधि और वेतन को कम करके नए वेतनमान लागू किए गए हैं। इसी प्रकार 7654 शिक्षक, 3442 तथा 5178 भर्तियों के शेष सभी शिक्षक तीन वर्ष के संविदात्मक रोजगार के बाद विज्ञापन एवं नियुक्ति पत्र की शर्तों के तहत नियमित हो गए हैं, लगभग 125 शिक्षकों के साथ मुक्त दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्राधिकार के बाहर और उनके साथ भेदभाव किया गया था। विश्वविद्यालय। डिग्री के संदर्भ में नियमित नहीं। जबकि इन हजारों ओडीएल के पहले और बाद में कई भर्तियां होती हैं।

    शिक्षकों को नियमित किया जाता है और पदोन्नत भी किया जाता है। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पंजाब के खजाने पर अधिक दबाव डाल रही है, जो पहले से ही रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है। शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देने वाले राज्य आम आदमी पार्टी के पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के 25000 से अधिक पद और शिक्षा अधिकारियों के 40 प्रतिशत पद खाली हैं। ‘आप’ के अलावा इस मौके पर गुरपियार कोटली, कुलविंदर जोशन, हरदीप टोडरपुर, लखविंदर सिंह, परमिंदर मनसा, मनजीत बाबा, सोहन सिंह, राकेश कुमार, जसविंदर सिंह, अमन बरनाला, संदीप मोगा, परमजीत सिंह, जतिंदर सिंह, अमनदीप कौर, प्रभजोत सिंह, मोहन सिंह और परमजीत कौर और अन्य भी शामिल थे।

  • बीजेपी ने प्रेम सिंह के खिलाफ लिया एक्शन, 6 साल के लिए किया पार्टी से Suspended

    बीजेपी ने प्रेम सिंह के खिलाफ लिया एक्शन, 6 साल के लिए किया पार्टी से Suspended

    हिमाचलः प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रेम सिंह द्रैक को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। प्रेम पर आरोप है कि वे लंबे समय से पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। ऐसे में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।असल में प्रेम सिंह पर आरोप है कि वे बीजेपी प्रत्याशी का जमीन पर लगातार विरोध कर रहे हैं।

    इस बार पार्टी ने रामपुर सीट से कौल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन प्रेम सिंह जोर देकर कह रहे हैं कि ये सीट अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है, ऐसे में किसी दूसरे प्रत्याशी को यहां से टिकट देना दूसरे समुदाय के अधिकारों का हनन है। इसी वजह से कई कार्यक्रम कर प्रेम सिंह बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ ही जमीन पर माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।

    लेकिन अब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रेम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कहा गया है कि लंबे समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि प्रेम सिंह पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, वे उन गतिविधियों में शामिल हैं जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है, ऐसे में उन्हें तुरंत ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

  • इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

    इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

    हिमाचलः प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 31 अक्तूबर व 1 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 2 व 3 नवंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

    शिमला में न्यूनतम तापमान 12.1, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 7.4, कल्पा 3.0, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.2, नाहन 16.7, केलांग 0.2, पालमपुर 10.0, सोलन 7.5, मनाली 4.5, कांगड़ा 12.5, मंडी 10.1, बिलासपुर 13.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 9.8, डलहौजी 13.1, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 9.5, नारकंडा 6.1, रिकांगपिओ 6.5 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

  • पंजाब के शिक्षकों ने किया ऐलान, आप पार्टी के खिलाफ इस दिन देंगे धरना

    पंजाब के शिक्षकों ने किया ऐलान, आप पार्टी के खिलाफ इस दिन देंगे धरना

    हिमाचलः पंजाब के शिक्षकों ने आप पार्टी के खिलाफ धरना देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब के शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी व पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ पोल खोल धरने देने का ऐलान किया है। शिक्षक 30 अक्तूबर को शिमला में यह पोल खोल धरना करेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को शिक्षा मंत्री के आनंदपुर साहिब (पंजाब) आवास का घेराव किया जाएगा और गुजरात चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

    प्रैस वार्ता में पंजाब के विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की है। डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, ईटीटी टैट पास टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष, कमल ठाकुर, ओल्ड टीचर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष मुकेश बोहा सहित कई शिक्षकों का आरोप है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हिमाचल और गुजरात जाकर क्वालिटी एजुकेशन की बात करते हैं, जबकि उनके अपने राज्य में शिक्षकों की मांगें जस की तस हैं। 

  • बड़ी खबर: चिंतपूर्णी में लूटेरों ने 23 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

    बड़ी खबर: चिंतपूर्णी में लूटेरों ने 23 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

    ऊना : पुराने बस स्टैंड चिंतपूर्णी के समीप स्थित एक घर में घुसकर लूटेरों ने 23 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तुषार शर्मा पुत्र केसर चंद निवासी मोईन तहसील देरहा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोपहर बाद हुई इस वारदात को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद अज्ञात लूटरे एक व्यवसायी के घर घुस आए। घर में घूसते ही लूटरों ने महिला से अलमारी के चाबी मांगने लगे, इतने में ही बेटा तुषार शर्मा बाजार से घर आ गया और उसने इसका विरोध किया। इसी बीच मारपीट के दौरान लूटरों ने तुषार शर्मा पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को घायल अवस्था में चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई। दिनदिहाड़े हुई वारदात को लेकर गुस्साएं लोगों ने भरवाई चौक पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद समझाकर लोगों को जाम से हटा दिया।

    वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह नही पता चल पाया कि अज्ञात लोग किस नीयत से घर में घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर कारणों को पता कर रही है। वही इस संबध में आरोपियों को तालाशी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

  • चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, जाने किन नेताओं के कटे टिकट

    चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, जाने किन नेताओं के कटे टिकट

    नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम के बेटे अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है। आज जारी 62 उम्मीदवारों की सूची में पांच महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि अगले दो दिनों के भीतर भाजपा शेष बची छह सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर देगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं।

    भाजपा ने इस बार के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सुजानपुर सीट से कैप्टन (सेवानिवृत्त) रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में धूमल को इस सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाने वाले राजेन्द्र राणा ने पराजित किया था। धूमल की हार के बाद भाजपा ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एक बार फिर ऊना से भाग्य आजमाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा ने हराया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक में मंगलवार को इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सहित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सभी सदस्य शामिल हुए।

    सीईसी के अन्य सदस्यों में पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनावाल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता ओम माथुर, राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा और सुधा यादव शामिल हैं। इनके अलावा बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

  • ‘प्रदेश विधानसभा चुनावों में आने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी, इसलिए हर मुद्दे पर कर रही झूठे वायदे’

    ‘प्रदेश विधानसभा चुनावों में आने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी, इसलिए हर मुद्दे पर कर रही झूठे वायदे’

    मंडी (नितेश सैनी)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी आने वाली नहीं है, इसलिए इनके नेता हर मुद्दे पर कभी न पूरा होने वाले झूठे वायदे कर देते हैं। यह बात रविवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस अवसर पर गोविंद ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता आने वाली नहीं है और विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा झूठे वायदे किए जा रहे हैं।

    लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी अब समाप्ति की ओर है और अपने बचाव के लिए हर मुद्दे पर हामी भर देते हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के साथ अन्य मुद्दों पर केवल भारतीय जनता पार्टी ही समाधान निकाल कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा ही कई क्षेत्रों को टीसीपी से बाहर निकालने और मंडी को नगर निगम का दर्जा आदि कई अन्य सौगातें दी गई हैं। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और भविष्य में भी प्रदेश में विकास की गति जारी रहेगी।

  • पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी

    पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी

    शिमलाः प्रधानमंत्री ने आज देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नई वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। 19 अक्टूबर से इस ट्रेन की शुरुआत आम लोगों के लिए हो जाएगीष पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।

    बता दें, हिमाचल प्रदेश में इस साल चुनाव भी होने हैं। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। इस दौरान यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर दो-दो  मिनट ठहरेगी। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को अहमदाबाद में वंदे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन यात्रा भी की थी।

    आधुनिक सुविधा से लैस इस ट्रेन के चलते अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी 8 घंटे से घटकर साढ़े पांच घंटे में तय की जा सकती है। बता दें, वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं। नई खूब‍ियों से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है। इसके तहत हर कोच में चार इमरजेंसी विंडो जोड़े जाने से अधिक सुरक्षा मिलेगी।

  • अब सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को आपातकाल में मिलेंगी वेंटिलेटर की सुविधा

    अब सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को आपातकाल में मिलेंगी वेंटिलेटर की सुविधा

    मंडी/नितेश सैनी: अब मंडी जिला के सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध होगीं। बुधवार को स्थानीय विधायक राकेश जंवाल ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक सी-आर्म इमेज इंटेंसिफायर मशीन और 6 आईसीयू बेड्स की बड़ी सौगात दी गई है। सी-आर्म मशीन से अस्पताल में मरीजों की आर्थोपेडिक सर्जरी के दौरान चिकित्सकों को ईलाज करने में आसानी होगी। वहीं इस मशीन के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में पथरी और हेड इमेजिंग के ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं। इस मशीन की कीमत 23 लाख रुपए हैं और इसके स्थापित होने से जोनल अस्पताल मंडी और मेडिकल कॉलेज नेरचौक के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर तीसरा अस्पताल सी-आर्म मशीन की सुविधा से लेस हो गया है।
    इस मशीन को गुजरात निवासी हरीश भाई रंगबाला द्वारा अस्पताल प्रसाशन को उनके बेटे मुंजल की वर्ष 2021 में सुंदरनगर के समीप एक सडक दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद स्मृति में दान की गई है।वहीं स्थानीय लोगों और संस्थाओं के सहयोग सेराकेश जंवाल द्वारा सिविल अस्पताल में आईसीयू यूनिट को भी जनता को समर्पित किया गया है। इसमें 4 वेंटिलेटर और 4 मल्टी पैरा मॉनिटर सहित कुल 6 आईसीयू बेडों की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो गई हैं।