Category: Punjab>Ludhiana|Government News>Punjab Govt

  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में इलाका वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में इलाका वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, देखें वीडियो

    लुधियानाः श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात दी गई है। इस विशेष अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से लेकर फील्ड गंज तक नई सड़क निर्माण परियोजना की घोषणा की गई है। यह सड़क करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

    इस मौके पर लुधियाना के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के सेवादार प्रीतपाल सिंह पाली विशेष रूप से मौजूद रहे।

    नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

    गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस पहल के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना गुरुद्वारा के 350वें शहादत वर्ष को और भी यादगार बनाएगी। आने वाले समय में गुरुद्वारे से जुड़े अन्य विकास कार्यों की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तम सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अरदास कर नगर और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

  • Sukhbir Badal के गरीबों पर डंडा चलाने वाले बयान पर भड़के कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Singh Sond, देखें वीडियो

    Sukhbir Badal के गरीबों पर डंडा चलाने वाले बयान पर भड़के कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Singh Sond, देखें वीडियो

    कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री का नशा तस्करों, भ्रष्टाचारियों और माफिया पर चलाते हैं डंडा

    लुधियाना: वेस्ट झलके के विधानसभा उपचुनाव का अखाड़ा गरमाया हुआ है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। ऐसे मे लुधियाना पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे थे कि पंजाब को एक सख्त मुख्यमंत्री की जरूरत है जो डंडा चला सके और पंजाब में नशे को खत्म कर सके।

    जिस पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सुखबीर सिंह बादल को जवाब दिया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का डंडा भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए ही चलता है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आप सरकार का लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। पंजाब के लोगों ने शिरोमणि अकाली दल का शासन कई बार देखा है। सुखबीर बादल सरदार प्रकाश सिंह बादल की विरासत को तो संभाल नहीं पाए और अब सता की लालसा मे फिजूल की भाषणबाजी कर रहे है।