Category: Breaking News|Rashifal

  • आज का राशिफल, 16 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 16 सितंबर 2025

    आज अश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। रात 12 बजकर 34 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा तो मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

    मेष राशिफल:आज गुरु की सलाह आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। साथ ही आपकी भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आज आप कारोबार में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेगें, जिसका आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आज किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास व्यक्तियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं, जिससे आपकी हेल्थ ठीक रहे। आज रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए लाभदायक होंगें।

    वृषभ राशिफल: आज माता – पिता की मदद मिलने से आपका काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आज उधार के लेन-देन से आपको जरुर बचना चाहिए। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी प्रंशसा दूर दूर तक होगी। आज आपको नकारात्मक विचारों और नकारात्मक व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे और किसी दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, जिससे सब काम अच्छे से हो जाएँ।

    मिथुन राशिफल:आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबको बहुत पसंद आयेगी और आपको बड़े स्तर पर काम करने को मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी, आपको सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कंपनी के किसी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशिफल:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेगें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा, बच्चे भी खेल कूद में मस्त रहेंगें। आज आप जरुरतमंदों की सहायता करेंगें, समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आज व्यापार के क्षेत्र में अन्य व्यक्तियों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। साथ ही किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी।

    सिंह राशिफल:आज संतान सुख की प्राप्ति होने का योग बना हुआ है। आज सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे और मन – मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय सावधानी रखनी चाहिए , आपका काम जल्दी से निपट जाये। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनायेंगे। आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार – विमर्श करेंगे , जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगें |

    कन्या राशिफल: आज कहीं रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे और परिवार का सहयोग बना रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे और असहाय व्यक्तियों की मदद करेंगें, जिससे उनका जीवन सहज हो जायेगा। आज व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा आज सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई – लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। साथ ही सेहत के लिहाज से दिन बेहतर बना रहेगा।

    तुला राशिफल:आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से होगी। इस मुलाकात से आपका मन बहुत ही प्रसन्न होगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। साथ ही आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग बने हुये है। आज आप जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बात करने से छोटी – छोटी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपने रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं , आपको उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल:आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच – विचार करेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आज कार्यस्थल पर कलीग का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जायेगा। साथ ही आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आप रोज की अपेक्षा दुगुना काम करेंगें।

    धनु राशिफल: आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा आउटपुट निकल सके। आज किसी रिश्तेदार से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे घर माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोर्ट – कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा, आप खुद को अच्छा महसूस करेंगें। आज आपको राजनितिक रिश्तों का लाभ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है।

    मकर राशिफल: आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आज बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत होंगे, लेकिन उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे परीक्षा में बेहतर परफॉर्म कर सकें। आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों में किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। इस राशि के ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा धनलाभ के अवसर मिलेंगे।

    कुंभ राशिफल: आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आज आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपका मन कला और अभिनय के क्षेत्र में रहेगा, किसी बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज बच्चों से संबंधित आपको सुखद समाचार मिलेगा। आज आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी।

    मीन राशिफल: आज आप किसी काम की प्लानिंग करेंगे। आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। साथ ही किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी, जिससे आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आज लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनायें रखें, जिससे आपके रिश्तें में मजबूती आएंगी।

  • आज का राशिफल 12 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 12 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक, भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपको धन लाभ के नए सोर्स भी नजर आ सकते हैं। आज आपको रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपको दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज आपके पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेटे की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा, आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपके दैनिक जीवन की गतिविधियाँ अच्छी चलेंगी। आज आपका झुकाव आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। आज आपको नौकरी में उन्नति करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। आज मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप भाई बहनों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, सबके साथ अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन आज आप खुद को शांत बनाये रखें।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे, इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आप व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको ऑफिशियल पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। आज आप व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी और परिवार में सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आप अपनी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। आज नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया वाहन लेने का विचार परिवारजनों से करेंगे। आज पारिवारिक सुख सौहार्द्र बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। आज आपके अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आज आप अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जीवनसाथी को खुश होने की वजह देंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं। आज आप अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। आज आपको बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज नए व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आज कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है , इसलिए आप अपना ध्यान रखें। आज किसी दोस्त से मिलकर आपको बहुत ख़ुशी होगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। आज आप किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

  • आज का राशिफल 9 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 9 जुलाई, 2025

    आज आषाढ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 50 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आप काम को समय से पूरा करेंगें, जिससे आप दूसरे काम को भी शुरू कर सकते है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है।

    वृष राशि:आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा और आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

    मिथुन राशि:आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज आप नए घर को खरीदने का विचार कर सकते है, आज आपको अच्छी डील मिलेगी। छात्र आज किसी नए कोर्स की शुरुआत करेंगें, जिससे वो अपने जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेंगें।

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, सब लोग मिल – जुल कर काम करेंगें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है, आपको अच्छा लगेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन आज अपने व्यापारिक फायदे के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में बढ़िया लाभ कराएगें। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा। आज आपको निजी जीवन से सम्बंधित फैसला सोच – समझकर निर्णय लेना चाहिए। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मिलकर आपको ख़ुशी होगी।


    कन्या राशि:
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लवमेट आज एक – दूसरे का साथ बनाये रखेंगे, परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे आप बेहतर काम कर पाएंगें।

    तुला राशि:आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा एवं संतान की ओर से सुख मिलेगा। पूर्व में किये गए कार्यों का आज आपको बढ़िया फल मिलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक तौर पर मदद करेंगें। बच्चे आज घर के बड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिनसे वो बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगें।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाएं आज किसी संगीत समारोह में शामिल होंगीं। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा होगी। आज आप जीवनसाथी के प्रति थोड़े ज्यादा संवेदनशील रहेंगें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और काम – काज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्या पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है। आज स्कूल में बच्चे अपनी कलाकारी के माध्यम से सबका मन मोह लेंगें। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगें, जिससे आस – पास का माहौल बढ़िया रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढ़िया मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करेंगें। समाज में आपका योगदान बरकार रहेगा, जिससे असहाय लोगों की मदद होगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज अपनों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में मन आपका लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आपको उलझन हो सकती है। लेकिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आप एक्सपर्ट की राय ले सकते है, जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज आप ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा , बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप बच्चों के पसंद का खाना बनायेंगी , जिससे वो बहुत खुश होंगें। छात्रों के लिए आज का दिनख़ुशी देने वाला होगा, उनको टेस्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगें।

  • आज का राशिफल, 21 जून 2025

    आज का राशिफल, 21 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।  आज शाम 7 बजकर 51 मिनट से शुरू हो कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 50 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज योगिनी एकादशी व्रत है।

    मेष राशि:मेष वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो होगी।

    वृष राशि:वृष वालों के लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज अचानक से आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकता है। दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लांनिग बन सकती है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो, जिससे आपको इसका फायदा भविष्य में होगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि:मिथुन वालों के लिए आज के दिन मन में नए – नए विचार आ सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर जा सकते है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा।

    कर्क राशि:कर्क वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

    सिंह राशि:सिंह वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन आपका करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    कन्या राशि:आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आपको शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरुरत है, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

    तुला राशि:तुला वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोग किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    धनु राशि:कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज व्यापारियों को बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल प्राप्त होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है , एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।


    मकर राशि:
    मकर वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

    कुंभ राशि:कुंभ वालों आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो इस राशि के इंजीनियर्स है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कॉम्पटेटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

    मीन राशि:मीन वालों आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज प्रापर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

  • आज का राशिफल 17 जून, 2025

    आज का राशिफल 17 जून, 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप नया भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से- मुलाकात, आपको ख़ुशी देगी। आप आज शाम को किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रुटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है । आज करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज काम करने के तरीकों में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज किसी काम में आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

    मकर राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आएगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें… फायदा होगा । आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।