Category: Punjab>Jalandhar|Punjab>Moga

  • Jalandhar में बच्ची के मर्डर को लेकर इस इलाके में निकाला कैंडल मार्च, नया कानून लाने की मांग की, देखें वीडियो

    Jalandhar में बच्ची के मर्डर को लेकर इस इलाके में निकाला कैंडल मार्च, नया कानून लाने की मांग की, देखें वीडियो

    मोगाः बीते कुछ दिनों पहले जालंधर में एक 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरा पंजाब दहला गया। लोगों में घटना को लेकर जहां शोक है वहीं गुस्सा भी भरा हुआ है। लड़की के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए मोगा में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में नौजवान तथा अलग-अलग संस्थाओं के नुमाइंदें शामिल हुए। सभी ने मांग की कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

    इसी के साथ लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की कि ऐसे कातिल को मौत की ही सजा होनी चाहिए, ताकि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों पर नकेल कसी जा सके और उनमें भय पैदा हो।

    इस दौरान जानकारी देते हुए समाजसेवियों ने कहा कि वह मांग करते हैं कि इस तरह के घिनौने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और खासतौर पर बच्ची से रेप करने वालों को अपील करने की भी अनुमति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सरकार को कोई बिल पेश करना चाहिए। इसी के साथ लोगों ने अपील की कि कई लोग जैसे इस घटना को सिख धर्म से जोड़ रहे हैं जोकि गलत है।

    अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है, ऐसे लोग दरिंदे होते हैं, इसलिए कृप्या इस घटना को किसी भी धर्म से ना जोड़ा जाए। उन्होंने एसजीपीसी से भी अपील की कि वह इस तरह के व्यक्ति को पंथ से छिकियां जाए, ताकि अगर कोई अन्य व्यक्ति ऐसा करने की सोचे तो उसे डर हो कि उसे पंथ से छिकिया जा सकता है।

  • Jalandhar News: मिशन एक जज एक पौधा के तहत किया पौधारोपण, देखभाल की भी ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मिशन एक जज एक पौधा के तहत किया पौधारोपण, देखभाल की भी ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    जालंधर/मोगाः पंजाब स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से मिशन एक जज एक पौधा की मुहित के तहत जालंधर सहित मोगा में पौधारोपण किया गया है। मुहिम के तहत जालंधर के लाडोवाली रोड पर जजों ने सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जूनियर और सीनियर में 30 के करीब पौधे लगाए। इसी तरह मोगा के एडिशनल सेशन जज विष्णु सरूप की अगुवाई में जिले के करीब 16 जजों ने गुरु नानक कॉलेज में छायादार, जामुन, अमरूद और किन्नू के पौधे लगाए गए।

    गवर्नमेंट मॉडल को-एजुकेशन सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने बताया कि सेशन जज सहित अन्य जजों ने स्कूल में पौधारोपण किया है। इस दौरान स्कूल में 30 जजों ने 30 पौधे लगाए। जिन्होंने इन पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी ली है। प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए इन पौधो की देखभाल की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, ताकि वह पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने पौधारोपण के लिए डिस्ट्रिक लीगल अथॉरिटी का धन्यावाद किया।

    वहीं मोगा से एडिशनल सेशन जज विष्णु सरूप, किरण ज्योति, रवींद्र कौर संधू आदि ने बताया कि इस समय जो पर्यावरण दूषित हो रहा है उसका मुख्य कारण लगातार पेड़ों की हो रही कटाई है। अगर इसी तरह से पेड़ों की कटाई होती रही तो ऑक्सीजन लेना भी मुश्किल हो जाएगा। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है। वहीं जजों ने कहा कि हम लगाए पौधों की देखरेख भी करेंगे।