Category: Business

  • US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 75.71 अंक बढ़कर 77,726.62 पर पहुंचा; निफ्टी 26.90 अंक चढ़कर 24,275.85 पर पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, 7% उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचे कच्चे तेल की कीमतों और US Fed द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के फैसलों के बीच बाजार लाल निशान में खुला।

    एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स और जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO आज से ओपन हो गए हैं। इनमें 3 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स IPO के जरिए 290 करोड़ और जुनिपर ग्रीन एनर्जी 1,800 रुपए जुटाना चाहती है। इससे पहले कल यानी 29 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 889 अंक की बढ़त के साथ 77,655 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 265 अंक की बढ़त रही, ये 24,250 पर बंद हुआ था।

  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, IT स्टॉक्स में दिखी चमक

    शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, IT स्टॉक्स में दिखी चमक

    नई दिल्लीः सोमवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दरअसल, मंगलवार यानी 28 जुलाई 2026 को भारतीय प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुले। वॉल स्ट्रीट में रात भर की बढ़त का असर घरेलू बाजार पर स्पष्ट रूप से दिखा। हालांकि, एशियाई प्रौद्योगिकी शेयरों में तेज बिकवाली के कारण निवेशक धारणा सतर्क बनी रही। सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 4.03 अंकों (0.01%) की मामूली गिरावट के साथ 76,831.75 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 24.70 अंक (0.10%) टूटकर 23,971.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों ने अच्छी ओपनिंग और बंपर क्लोजिंग की थी। कल, सेंसेक्स 776.01 अंकों की तेजी के साथ 76,835.78 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 228.50 अंक चढ़कर 23,995.95 पर पहुंच गया।

    मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बिल्कुल फ्लैट खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

    सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टेक महिंद्रा के शेयर 1.56 प्रतिशत, टीसीएस 1.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.48 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.28 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.24 प्रतिशत, टाइटन 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.09 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर और एटरनल के शेयरों ने आज बिना किसी बदलाव के शुरुआत की।

    जबकि दूसरी ओर, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.39 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.36 प्रतिशत, आईटीसी 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.01 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

  • तेजी से खुला शेयर बाजार, निफ्टी में भी आया उछाल

    तेजी से खुला शेयर बाजार, निफ्टी में भी आया उछाल

    नई दिल्लीः शेयर बाजारों ने सोमवार को तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 549.21 अंकों (0.72%) की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 160.95 अंकों (0.68%) की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच कम हुए तनाव के बीच जहां एक तरफ बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की है। तो वहीं दूसरी ओर, आज कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

    सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

    सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के स्टॉक्स आज 2.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, एलएंडटी 0.99 प्रतिशत, आईटीसी 0.97 प्रतिशत, ट्रेंट 0.91 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

    इनके अलावा, सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.72 प्रतिशत, बीईएल 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.62 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.46 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.44 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, भारती एयरटेल का शेयर आज 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुला।

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची आहाकार, क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक

    शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची आहाकार, क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक

    नई दिल्लीः नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट के गहराने के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। लगातार पांचवें दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 23,700 के करीब पहुंच गया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 502.78 अंक यानी 0.66% गिरावट के साथ 75,888.61 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी भी 124.75 अंक यानी 0.52% फिसलकर 23,744.85 अंक पर आ गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले आज रुपया 0.06% कमजोर होकर 96.63 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.5725 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ खुले। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, इटरनल, इंडिगो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एशियन बैंक, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट और अडानी पोर्ट्स में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर केवल एचसीएल टेक का शेयर तेजी के साथ खुला।

    आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों में महंगाई बढ़ने का डर हावी है। इसके चलते सभी प्रमुख एशियाई बाजार आज लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सुबह के शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 3% तक टूट चुका है। वहीं, सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी में देखी जा रही है। यह 3.4% तक नीचे आ गया है। हांगकांग का हैंगसेंग भी दबाव में है। इसमें 1.1% की गिरावट देखी जा रही है। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.07% नीचे है।

    वीरवार रात अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। टेक शेयरों में मंदी के चलते नैस्डैक कम्पोजिट 553 अंक लुढ़ककर 25137 पर बंद हुआ। डाऊ जोन्स भी 506 अंकों की गिरावट के साथ 51711 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 भी 1.21% के नुकसान के साथ 7408 के स्तर पर आ गया। कल कारोबार के दौरान गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयरों में 7% तक की बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी के तिमाही नतीजे बेहतर रहे, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च बढ़ाने की बात ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। कल Tesla के शेयर भी 14% तक क्रैश हो गए। इस तेज बिकवाली के चलते अमेरिका की 7 सबसे बड़ी टेक कंपनियों- Magnificient Seven की मार्केट वैल्यू से 889 बिलियन डॉलर स्वाहा हो गए।

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची आहाकार, क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक

    शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची आहाकार, क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक

    नई दिल्लीः नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट के गहराने के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। लगातार पांचवें दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 23,700 के करीब पहुंच गया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 502.78 अंक यानी 0.66% गिरावट के साथ 75,888.61 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी भी 124.75 अंक यानी 0.52% फिसलकर 23,744.85 अंक पर आ गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले आज रुपया 0.06% कमजोर होकर 96.63 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.5725 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ खुले। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, इटरनल, इंडिगो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एशियन बैंक, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट और अडानी पोर्ट्स में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर केवल एचसीएल टेक का शेयर तेजी के साथ खुला।

    आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों में महंगाई बढ़ने का डर हावी है। इसके चलते सभी प्रमुख एशियाई बाजार आज लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सुबह के शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 3% तक टूट चुका है। वहीं, सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी में देखी जा रही है। यह 3.4% तक नीचे आ गया है। हांगकांग का हैंगसेंग भी दबाव में है। इसमें 1.1% की गिरावट देखी जा रही है। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.07% नीचे है।

    वीरवार रात अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। टेक शेयरों में मंदी के चलते नैस्डैक कम्पोजिट 553 अंक लुढ़ककर 25137 पर बंद हुआ। डाऊ जोन्स भी 506 अंकों की गिरावट के साथ 51711 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 भी 1.21% के नुकसान के साथ 7408 के स्तर पर आ गया। कल कारोबार के दौरान गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयरों में 7% तक की बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी के तिमाही नतीजे बेहतर रहे, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च बढ़ाने की बात ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। कल Tesla के शेयर भी 14% तक क्रैश हो गए। इस तेज बिकवाली के चलते अमेरिका की 7 सबसे बड़ी टेक कंपनियों- Magnificient Seven की मार्केट वैल्यू से 889 बिलियन डॉलर स्वाहा हो गए।

  • लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में आई गिरावट, क्रूड ऑयल में उबाल

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में आई गिरावट, क्रूड ऑयल में उबाल

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 से नीचे फिसल गया। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 296.65 अंक यानी 0.39% गिरावट के साथ 76,458.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 69.15 अंक यानी 0.29% गिरावट के साथ 23,927.10 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% मजबूत होकर 96.49 पर खुला।

    पिछले सत्र में यह 96.5650 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इटरनल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर तेजी के साथ खुले। वॉल स्ट्रीट में कल मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज बिना किसी बड़े बदलाव के सपाट बंद हुआ. S&P 500 0.1% की गिरावट के साथ 7498.96 के स्तर पर बंद हुआ।

    इस दौरान नैस्डेक कम्पोजिट 0.6% लुढ़ककर 25690.90 के स्तर पर आ गया। अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशक इन दिनों कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बड़ी टेक कंपनियों के नतीजे से पहले सावधानी बरते हुए हैं। अमेरिका-ईरान में तनाव और लाल सागर में टैंकरों पर हुए ताजा हमलों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 6 हफ्ते के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड लगभग 2% उछलकर 96.21 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.7% की तेजी के साथ 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    करेंसी मार्केट में US डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.11 पर मजबूत बना हुआ है। वहीं, आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.09% की मामूली गिरावट के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में 96.53 से 96.55 के स्तर पर कमजोर बना हुआ है।

  • सपाट शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

    सपाट शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 58.89 अंक गिरकर 77,649.63 पर आ गया; निफ्टी 22.45 अंक गिरकर 24,216.05 पर पहुंचा। मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के खुला।

    सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

    बताते चलें कि सोमवार को भी एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले थे। सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 0.72 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.70 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.64 प्रतिशत, इंडिगो 0.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.40 प्रतिशत, टीसीएस 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.29 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.25 प्रतिशत, एसबीआई 0.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.22 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.21 प्रतिशत, बीईएल 0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.15 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.11 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.10 प्रतिशत, ट्रेंट 0.09 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

    वहीं दूसरी तरफ, सोमवार को एटरनल के शेयरों ने 0.61 प्रतिशत, सन फार्मा 0.47 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.43 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.11 प्रतिशत और टाइटन के शेयरों ने 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों में मुरझाए चेहरे, रिलायंस के शेयरों में तेजी

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों में मुरझाए चेहरे, रिलायंस के शेयरों में तेजी

    नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150 अंक टूट गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 605.05 अंक यानी 0.77% गिरावट के साथ 77,546.40 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 149.70 अंक यानी 0.62% टूटकर 24,184.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    पिछले सत्र में सेंसेक्स 964.58 अंक की तेजी के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ थी जबकि निफ्टी 261.55 अंक ऊपर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले 0.1% की गिरावट के साथ 96.40 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.28 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर गिरावट के साथ खुले। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी आई है। रिलायंस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया था।

  • खुलते ही शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    खुलते ही शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज 17 जुलाई को जोरदार तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:25 बजे पर सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 77690 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24200 के पार निकल गया है। आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। बैंकिंग, ऑटो सेक्टर्स में भी तेजी देखने को मिली है।

    शुक्रवार को सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 168 अंक या 0.32% की गिरावट दर्ज की गई है। S&P 500 फ्यूचर्स 0.39%, जबकि नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 0.76% नीचे आ गए है। वीरवार को टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान S&P 500 में 0.51% की गिरावट आई और यह 7533.77 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 1.47% गिरकर 25881.95 पर आ गया. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज की क्लोजिंग 105.67 अंक या 0.20% गिरकर 52552.97 पर हुई।

    आज सुबह के कारोबारी सेशन में ब्रेंट क्रूड 1.32% की तेजी के साथ अब 85.28-85.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 1.43% की छलांग लगाकर अब 80.08 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुका है। इस हफ्ते दोनों बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 12% की बढ़त हुई है। ब्रेंट लगातार तीसरे हफ्ते और WTI लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की राह पर है।

    ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाले US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.02% बढ़कर 100.74 पर ट्रेड कर रहा था। 16 जुलाई को रुपया 0.08% गिरकर डॉलर के मुकाबले 96.35 पर बंद हुआ।

     

  • लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल

    लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,150 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 242.70 अंक यानी 0.31% तेजी के साथ 77,428.13 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 62.35 अंक यानी 0.26% ऊपर 24,140.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 130.49 अंक तेजी के साथ बंद हुआ था जबकि निफ्टी में 26.45 अंक की उछाल आई थी। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 1 पैसा ऊपर 96.24 पर है।

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 2.16 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी में गिरावट आई है।

    आज लगातार चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.26% उछलकर 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। बीते महज चार कारोबारी सेशन में इसमें लगभग 12% तक का उछाल आया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल आज 0.18% की तेजी के साथ 80.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुका है। ईरान और अमेरिका के बीच गहराते सैन्य टकराव और होर्मुज के जरिए एनर्जी सप्लाई में संभावित रुकावट आने की चिंता से क्रूड की कीमतों को लगातार ऊपरी स्तरों पर सपोर्ट मिल रहा है।