Category: Breaking News|Punjab>Amritsar

  • Punjab News: मैरिज पैलेस में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या

    Punjab News: मैरिज पैलेस में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या

    अमृतसर। जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक शादी समारोह में हुई, जहां सरपंच अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक दो अज्ञात युवक वहां आए और सरपंच के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ हो गए।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना इतनी जल्दी हुई कि किसी को समझ में नहीं आया। घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    कोट-पेंट पहनकर आये थे हमलावर
    हमलावर कोट-पेंट पहनकर बाराती बनकर आए थे। उन्होंने खाने के समय ही सरपंच पर फायरिंग की। गोली मारने के बाद युवक मौके से भाग गए। पुलिस का अनुमान है कि यह हमला सरपंच की रेकी करके योजना के तहत किया गया था।

    वल्टोहा गांव के रहने वाले थे जरमल सिंह
    सरपंच जरमल सिंह, तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में वही सरपंच थे। पुलिस जांच में पता चला कि उन पर पहले भी तीन बार हमला हो चुका था। फिलहाल हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    पुलिस टीम जांच में जुटी
    पुलिस ने शादी वाले पैलेस को घेरकर जांच शुरू कर दी है। सभी मेहमानों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग दूल्हा-दुल्हन के निकलने के तुरंत बाद हुई, जिससे लगता है कि यह सावधानीपूर्वक योजना के तहत की गई हत्या थी।

     

  • Punjab News: फिर मिली Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च में जुटी BSF की टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर मिली Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च में जुटी BSF की टीम, देखें वीडियो

    अमृतसर: सच्चखंड श्री दरबार साहिब को एक बार फिर से ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरे पंजाब में हलचल का माहौल बन गया है। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि यह धमकी पिछली वाली ई-मेल के तुरंत बाद आई है ऐसे में इससे यह साफ पता चलता है कि कल की ई-मेल पर सही कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सच्चखंड श्री दरबार साहिब सिर्फ सिखों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए आस्था का केंद्र है। हर रोज लाखों श्रद्धालु वहां पर मत्था टेकने के लिए जाते हैं। ऐसे में इस तरह की जगह को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना बहुत बड़ी मूर्खता है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    सेना पुलिस और डॉग स्कवाड की टीमें दरबार साहिब के चारों ओर जांच और निगरानी कर रही है। एसजीपीसी की ओर से अमृतसर पुलिस कमिश्नर डीजीपी पंजाब और पंजाब के सीएम को पत्र लिखकर मांग की गई है कि ऐसी व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। सचिव प्रताप सिंह ने संगत को भरोसा दिलवाते हुए कहा कि कि डरने की कोई भी जरुरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है और जिम्मेदारी एजेसिंया अपना काम कर रही हैं ।.