Category: Himachal|Punjab>Hoshiarpur

  • Himachal ने Punjab की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, इस इलाके में बांटी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    Himachal ने Punjab की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, इस इलाके में बांटी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    हिमाचलः पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पैदा हुए हालातों को देखते हिमाचल प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के लुहारली गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर तरनतारन के लिए निकले है। इस राहत सामग्री में राशन, दवाइयां, पीने का पानी, कंबल, गद्दे और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। गांव वासियों का कहना है कि जब भी हिमाचल पर कोई आपदा आई, पंजाब हमेशा साथ खड़ा रहा। अब समय है कि हिमाचल के लोग भी पंजाब के लोगों के साथ खड़े हों।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ, ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਕੀਤੀ ਰਵਾਨਾ

    लोगों ने कहा कि हमने अपने स्तर पर जो संभव हो सका, उसे इकट्ठा किया। अगर कोई और गांव या इलाका है, जिसे राहत सामग्री की जरूरत है, तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब के तरनतारन, फिरोजपुर और मोगा जिलों सहित कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। गांवों में पानी भरने से लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं और उन्हें राशन, चिकित्सा सहायता और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सख्त जरूरत है। हिमाचल से आ रही यह सहायता न सिर्फ राहत लेकर आएगी, बल्कि दो राज्यों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे को भी और मजबूत करेगी।

  • आज फिर पोंग डैम से छोड़ा गया 65 हजार क्यूसेक पानी, Punjab के इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    आज फिर पोंग डैम से छोड़ा गया 65 हजार क्यूसेक पानी, Punjab के इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद पौंग बांध का जलस्तर बढ़कर 1,384.37 फुट हो गया है,जो पानी पीछे से आ रहा है उसका लेवल102195 हिमाचल से आ रहा है पौंग बांध में जिससे बांध पर दबाव कम करने के लिए ब्यास नदी में 65272क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं पंजाब के मैदानी इलाकों में कल हुई बारिश से पानी ही पानी हो गया है।

    ब्यास नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से कपूरथला और होशियारपुर के मंडे एरिया के पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। रोजाना हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात से पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते पोंग डैम से पानी लगातार ब्यास नदी को छोड़ा जा रहा है।

    हालांकि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है प्रशासन की टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। अगर कपूरथला और होशियारपुर के मंड क्षेत्र की बात करें तो आसपास के गांवों में बढ़ते पानी के स्तर से खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार के मंत्री बाढ़ वाले क्षेत्रों का दौरा कर रहे है और लोगों को सहायता का पूरा आश्वासन दे रहे है।