Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गोल्डी ढिल्लो गिरोह के 2 शूटर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गोल्डी ढिल्लो गिरोह के 2 शूटर घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जहां गोल्डी ढिल्लो गिरोह के 2 शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों शूटर चमकौर साहिब इलाके के रहने वाले हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने हुए बताया कि बीते 13 दिसंबर की रात को गद्दो माजरा में एक फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें गोल्डी ढिल्लो द्वारा करवाई गई।

    इस फायरिंग के मामले में 75 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव सिंह को गोली लगी थी। इस घटना में बाद में यूएसए में बुजुर्ग के बेटे को फिरौती के लिए फोन कॉल किए गए थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आज ये दोनों ही शूटर दिड़बा इलाके में हैं और दिड़बा से पटियाला आ सकते हैं।

    जब रास्ते में पुलिस ने नाकेबंदी की तो इन लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने इन दोनों शूटरों को घायल कर दिया और इन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन व्यक्तियों के पास से 30 मिमी के 32 बोर के फॉरेन मेड हथियार बरामद किए गए हैं और इनके पास से एक चोरी का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

  • Punjab News: तहसीलदार करनदीप भुल्लर को किया निलंबित

    Punjab News: तहसीलदार करनदीप भुल्लर को किया निलंबित

    चंडीगढ़: माननीय मुख्य अतिरिक्त सह उपायुक्त ने तहसीलदार करनदीप सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर की ओर जारी आदेशों में कहा गया है कि तहसीलदार करनदीप सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। ऐसे में उनके स्थान पर तहसीलदार नाभा को पटियाला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • Punjab News: जेल में बंद बिक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

    Punjab News: जेल में बंद बिक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

    पटियाला: अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है।

    एजेंसी की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने नाभा जेल में बंद विक्रम मजीठिया की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल में भारी पुलिस फ़ोर्स द्वारा पटियाला केंद्रीय जेल के साथ नाभा जेल में चलाए गए तलाशी अभियान को भी इसी सूचना से जोड़ा जा रहा है। भरोसेमंद स्रोतों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है।

    खुफिया एजेंसी ने पिछले दिनों पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी सांझा की है ताकि मजीठिया की सुरक्षा के संबंध में उचित कदम उठाए जा सकें और किसी अप्रिय घटना से पहले ही रोका जा सके। भले ही इस बारे में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन शुक्रवार को पटियाला और नाभा जेल में भारी पुलिस द्वारा तलाशी अभियान भी चलाया गया है। इस दौरान जेल के चारों ओर की जांच के साथ गैंगस्टरों और शातिर अपराधियों की बेड़ियों की भी जांच की गई है।

  • Punjab News: श्मशानघाट से अस्थियां गायब होने पर परिवार ने किया हंगामा

    Punjab News: श्मशानघाट से अस्थियां गायब होने पर परिवार ने किया हंगामा

    पटियालाः जिले के घलौड़ी गेट स्थित श्मशानघाट में अस्थियां गायब होने को लेकर परिवार द्वारा हंगामा किया गया। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा प्रबंधकों पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे व्यक्ति शक्ति ने बताया कि उन्होंने बीते रविवार को श्मशानघाट में अपने पिता का संस्कार किया था। आज जब बीते दिन अस्थियां चुगने के लिए श्मशानघाट में पहुंचे तो अस्थियां व राख बिखरी पड़ी थी। शक्ति ने बताया कि श्मशानघाट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सही नहीं है।

    जिस जगह संस्कार किया गया है, वहां की वीडियो ही नहीं है। उन्होंने बताया कि श्मशानघाट प्रबंधक इस मामले का जिम्मेदार आसपास घूम रहे कुत्तों को बता रहे हैं। शक्ति ने आरोप लगाया कि श्मशानघाट से अस्थियां गायब होने का यह दूसरा मामला है। बावजूद इसके प्रबंधक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अस्थियां और राख तक पूरी नहीं थी। शक्ति ने शक जताया कि अस्थियों के साथ किसी न किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड की गई है। यह किसी तांत्रिक क्रिया के लिए भी किए जाने की उन्होंने आशंका जताई है।

    हालांकि इस मामले को लेकर प्रबंधकों का कहना है कि श्मशानघाट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और रात के समय गेट बंद रहता है, इसलिए यहां कोई भी व्यक्ति अंदर तक नहीं आ सकता। बहरहाल श्मशानघाट से चितास्थलों से अस्थियां गायब होने के मामले लगातार सामने आने से नया विवाद पनप गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले बीते रविवार को अस्थियां गायब हुई थी तो उस समय तांत्रिक क्रिया का शक जताया गया था।

    उधर, इस बारे में मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि श्मशानघाट से अस्थियों से छेड़छाड़ वाला कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि राख हलकी गर्म होने के कारण आसपास घूमने वाले डाग्स इन दिनों सर्दियां होने के कारण वहां आकर बैठ जाते है और वही राख को बिखेर देते हैं। श्मशानघाट के निकट इलाके से निगम टीम ने दस के करीब डाग्स को पकड़ा भी है। इसके अलावा अब अगले समय के दौरान अस्थियों पर लोहे की एक जाली रखकर उन्हें ढांप कर रखा जाएगा।

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

    पटियाला: भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल के खिलाफ उनकी ही संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के नेताओं ने डल्लेवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी अगुवाई को मानने से इनकार कर दिया है। इसी के साथ ही नए अध्यक्ष चुनने की बात कह दी है। संगठन ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए युवक शुभकरन की मौत के लिए भी डल्लेवाल को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के संस्थापक स्वर्गीय पिशौरा सिंह सिधू के पुत्र दलवीर सिंह सिधूपुर ने पटियाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनियन के कुछ नेताओं ने उनसे मिलकर जगजीत सिंह डल्लेवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल तानाशाही तरीके से संगठन चला रहे हैं और एक-एक कर के यूनियन के कई नेताओं को संगठन से बाहर किया जा रहा है। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान हुए नुकसानों और शुभकरन की मौत के लिए भी जगजीत सिंह डल्लेवाल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    उन्होंने बताया कि पिछले 6 सालों से यूनियन की कोई चुनाव नहीं हुई। उन्होंने फिलहाल डल्लेवाल की अध्यक्षता को स्वीकार करने से इनकार करते हुए सामूहिक रूप से संगठन चलाने का फैसला लिया है और आने वाले समय में नए सिरे से अध्यक्ष चुनने का फैसला किया गया है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के संस्थापक स्वर्गीय पिशौरा सिंह के पुत्र दलवीर सिंह को संयोजक भी नियुक्त किया गया।

  • Punjab News: पूर्व IG Amar Chahal मामले में BJP नेता सहित 5 लोग गिरफ्तार

    Punjab News: पूर्व IG Amar Chahal मामले में BJP नेता सहित 5 लोग गिरफ्तार

    पटियालाः पुलिस को पटियाला के पूर्व IG अमर सिंह चहल से जुड़े मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में एक BJP नेता समेत पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अमर सिंह चहल मामले में महाराष्ट्र से BJP नेता सुमित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन दर्जन मोबाइल फोन और 500 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये सिम कार्ड फर्जी कागजों पर लिए गए थे और इनके जरिए पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था।

    गिरफ्तार लोगों में चंद्रकांत लक्ष्मण, श्रीकांत रंजीत नांदेकर और मोहम्मद हसन शामिल हैं। इसके अलावा, एक और साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में से एक BJP का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। साथ ही, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गैंग और किन-किन राज्यों से जुड़ा है और इस धोखाधड़ी में कितने लोग शामिल हैं।

  • Punjab News: बारिश के बाद फसलों में बढ़ी हरियाली, किसानों के खिले चेहरे, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के बाद फसलों में बढ़ी हरियाली, किसानों के खिले चेहरे, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में नए साल के आगमन पर हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद रही है। इस बारिश से जहां सूखी ठंड और धुंध से निजात मिली है, वहीं खासकर गेहूं की फसल को इस बारिश से बहुत ही लाभ प्राप्त होगा।

    इस मौके पर किसानों का कहना है कि बारिश की बूंदें गेहूं की फसल और दूसरी फसलों के लिए देसी घी का काम करेंगी। इस बारिश से ऐसा हुआ है जैसे खेतों में यूरिया की एक-एक थैली डाल दी हो, जो खेतों के लिए काफी लाभदायक होगी। वहीं बारिश से प्रदूषण भी कम हुआ है। बारिश के कारण फसलों पर दवाइयों का छिड़काव नहीं करना पड़ेगा। वहीं ठंड अधिक पड़ने से फसल के झाड़ पर भी असर पड़ेगा और पहले से अधिक झाड़ होने की संभावना है।

    इस बारिश से किसानों को कुछ नुक्सान भी हुआ है, जैसे आलू की खेती और मटर के दाने पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन इस बारिश के फायदे अधिक देखे जा सकते हैं, क्योंकि जहां फसलों को फायदा हुआ है, वहीं सूखी ठंड पड़ने से जो लोग बीमार पड़ रहे थे, उन बीमारियों से लोगों को निजात मिली है। इस दौरान किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। इस बारिश से उनके पैसे बचेंगे। ग्राउंड वॉटर की भी बचत होगी। उन्होंने भगवान का इस बारिश के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि भगवान ने उन्हें बारिश के रूप में नए साल का तोहफा दिया है।

  • Punjab News: वीरू कत्लकांड में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: वीरू कत्लकांड में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले की संजय कॉलोनी के नाबालिग वीरू सिंह के कत्ल मामले में 8 आोरपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत दुग्गल निवासी गोपाल कॉलोनी, डिंपल कौशल उर्फ डिंपी, ध्रुव, प्रथम उर्फ चाहत, सचिन गुप्ता, दीपांशु उर्फ दीशू, हुसनप्रीत सिंह उर्फ हुसन और शौकत अली उर्फ करन शामिल हैं। आरोपी विदेश में बैठे इस बॉबी विदेश से अपने साथियों को टारगेट किलिंग गैंग को चला रहा था।

    डीआईजी कुलदीप चहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो से कुल 10 पिस्तौल बरामद की गई हैं। इनमें 9 पिस्तौलें .32 बोर की हैं, जबकि एक विदेशी पिस्तौल PX5 (.30 बोर) है। इसके अलावा पुलिस ने 19 कारतूस भी बरामद किए हैं। मृतक के पिता पाली सिंह ने इलाके में अवैध हथियारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

    जिसके बाद सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली पटियाला ने ये संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह का सरगना बॉबी मोही, निवासी तफजलपुरा, पटियाला है, जो फिलहाल विदेश में बैठा हुआ है। बॉबी विदेश से अपने साथियों को टारगेट किलिंग, रंगदारी के लिए धमकियां देने और हमले करवाने के निर्देश देता था। फिलहाल बॉबी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

  • Punjab News: 10 के छात्र का गोली मारकर कत्ल, आरोपी फरार

    Punjab News: 10 के छात्र का गोली मारकर कत्ल, आरोपी फरार

    पटियालाः जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में आने वाली संजय कॉलोनी में नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साढ़े 17 वर्षीय बीरू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रात मोहल्ले के रहने वाले कुछ लड़के वीर को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और गोली मारकर सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। राजिंदरा हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरू 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई के साथ-साथ एक हेयर सैलून में काम भी करता था। परिवार का कहना है कि वह मेहनती और शांत स्वभाव का था। मृतक के पिता पाल सिंह ने बताया कि उन्हें भी जानकारी नहीं कि उनके बेटे की हत्या क्यों की गई है। मृतक के पिता पाल सिंह ने बताया कि बीती रात कुछ युवक उनके बेटे को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। इसके बाद देर रात उन्हें बेटे के घायल होने और उसकी मौत की सूचना मिली। उन्हें यही बताया गया कि बेटे को गोली लगी है और वह अस्पताल में है।

    परिजनों के अनुसार, जब वे राजिंदरा अस्पताल पहुंचे तो वहां बीरू का शव मिला। युवक को गोली लगी हुई थी, जिससे उसकी मौके पर ही या अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पिता पाल सिंह का कहना है कि उन्हें अब तक यह समझ नहीं आ पा रहा है कि उनके बेटे की हत्या किस वजह से की गई। उन्होंने किसी से कोई रंजिश होने से भी इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और उन युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: पूर्व IG के 3 करोड़ पुलिस ने किए फ्रीज, 10 पर गिरी गाज

    Punjab News: पूर्व IG के 3 करोड़ पुलिस ने किए फ्रीज, 10 पर गिरी गाज

    पटियालाः रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल के 3 करोड़ रुपये पटियाला पुलिस ने फ्रीज करवा दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 करोड़ 10 लाख रुपए साइबर ठगी के शिकार होने के मामले में यह कार्रवाई की गई। दरअसल, यह रकम रिटायर्ड आइजी के बैंक खाते से विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी और इन बैंक खातों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने पैसे को फ्रीज कर दिया है। अब तक पटियाला पुलिस इस पूरे मामले में 10 लोगों के शामिल होने का सुराग हासिल कर चुकी है और असल पहचान हासिल करने के बाद पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

    वहीं पटियाला पुलिस तकरीबन 3 लोगों की पहचान कर चुकी है जिनमें से एक पटियाला का बताया जा रहा है, दो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। साइबर ठगी से जुड़े महाराष्ट्र के रहने वाले तीसरे आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पटियाला वाला व्यक्ति बाहरी राज्य से संबंधित हो सकता है जिसकी असल पहचान करने के लिए पुलिस टीम जांच कर रही है। पटियाला पुलिस की दो टीमें इस मामले को हल करने के लिए काम कर रही है।

    साइबर ठगी का शिकार होने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल की पत्नी जसविंदर कौर के बयान के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामला दर्ज किया था। घटना के बाद रिटायर्ड आईजी को घर के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां पर उनका आपरेशन सफल रहा। डाक्टरों की टीम ने बुधवार को उन्हें खतरे से बाहर बताया था लेकिन वीरवार को वह अभी बयान देने की हालत में नहीं थे। जिस वजह से पटियाला पुलिस शुक्रवार को उनके बयान दर्ज कर सकती है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एसपी डिटेक्टिव, पटियाला को सौंपी गई है।