Category: Punjab>Patiala

  • Jalandhar के बाद इस इलाके में पुलिस ने किया लक्की पटियाल गैंग के शूटर का एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद इस इलाके में पुलिस ने किया लक्की पटियाल गैंग के शूटर का एनकाउंटर, देखें वीडियो

    पटियालाः जालंधर के बाद अब पटियाला-डकाला रोड पर पुलिस और लक्की पटियाल ग्रुप से संबंधित शूटर में मुठभेड़ हुई। जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। गैंगस्टर ने पुलिस पर 3 से 4 राउंड फायर किए थे। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शूटर घायल हो गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी के पास से 9 एमएम की पिस्तौल और एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

    मौके पर पहुंचे एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि शूटर कई वारदात में वांटेड था। फिलहाल उसका साथी फरार है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि मनप्रीत मन्ना निवासी कोट ईसे खा के बीच पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मन्ना ने पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने भरावां दा ढाबे पर फारयिंग की थी और उनसे फिरौती की मांग की थी। वहीं पातड़ा एरिया में एनआरआई के फार्म हाउस पर फायरिंग करके फिरौती मांगी गई थी। एसएसपी ने बताया कि आज टीमों ने जब काबू करने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ 3 से 4 मामले दर्ज है। बता दें कि इससे पहले पंजाब पुलिस की ओर से जालंधर में भी एनकाउंटर किया है। जहां एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जालंधर पुलिस ने सुबह बटाला में दोहरे मर्डर केस में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Punjab News: अब इस जगह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़ंकप

    Punjab News: अब इस जगह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़ंकप

    पटियालाः पंजाब में लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। दरअसल, पहले अमृतसर और जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। वहीं अब पटियाला के अर्बन एस्टेट फेस-2 में स्थित स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    स्कूल स्टाफ की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    जिसके बाद अब धीरे-धीरे अन्य स्कूलो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें डीएवी स्कूल, रयान पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूल शामिल है। घटना को लेकर जिले की पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की गहनता से जांच जारी है। हालांकि बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में छुट्टियों हो चुकी है, लेकिन स्टाफ स्कूलों में मौजूद है।

    वहीं पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि स्कूलों के जरिए उन्हें सूचना मिली है इसके बाद सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।

  • Punjab News: पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, करोड़ों की धोखेधड़ी का जिक्र

    Punjab News: पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, करोड़ों की धोखेधड़ी का जिक्र

    पटियालाः पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व आईजी ने खुद को गोली मार ली है। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अमर सिंह चहल इस वक्त पटियाला में रह रहे थे। वहीं चहल ने खुद को गोली मारने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में करोड़ों के धोखाधड़ी का भी जिक्र किया गया है।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/ex-ips-officer-amar-singh-chahal-critical-after-alleged-self-inflicted-gunshot-in-patiala/

    दरअसल, पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली, पुलिस टीमें तुरंत चहल के आवास पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से उनके सीने में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण हुए आर्थिक संकट का जिक्र किया गया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। बता दें कि अमर सिंह चहल वर्ष 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपियों में शामिल रहे हैं।

    24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी), जिसकी अगुवाई एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे और उन्होंने फरीदकोट की अदालत में एक चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में कई राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल थे। चार्जशीट में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

  • Punjab News: हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, डड्डू चाल चले नौजवान, देखें वीडियो

    Punjab News: हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, डड्डू चाल चले नौजवान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में हुड़दंग मचाने वाले नौजवानों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, वाईपीएस रोड पर पुलिस ने रात में हुड़दंग मचाने वाले युवकों से उठक-बैठक करा दी। जिसमें 5-6 युवक रात में सड़क पर डड्डू चाल (मेंढक की तरह) चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों की शिकायत पर हुल्लड़बाजों को रोकने के लिए रात को नाका लगाया गया था। इस पर कई युवकों को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई। रात 12 बजे तक सड़कों पर घूमने का वह कोई उचित कारण नहीं बता पाए। इसके बाद उनसे डड्डू चाल चलवाई गई। फिर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस कॉलोनी के बाहर कई दिन से इन पर नजर रख रही थी।

    पुलिसवालों ने इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा है। कुछ पुलिसकर्मी तो इनकी कारों के नंबर तक नोट कर रहे थे। मेंढ़क की चाल में उछलकर चलते हुए युवकों की वीडियो भी सामने आई है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि कई दिनों से लोगों की शिकायत मिल रही थी कि युवक रात में गाड़ियों में सवार होकर हंगामा मचाते थे। गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हूटिंग करते रहते थे। पूरी रात सड़कों पर ऐसी ही हुड़दंग करते रहते थे। एसएचओ सिविल लाइन अमनदीप बराड़ ने बताया कि ये लड़के रात को हुल्लड़बाजी कर रहे थे। इनको रोका गया तो ये देर रात तक घूमने का कारण नहीं बता पाए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

    उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में रात को धुंध के चलते चोरी की घटना बढ़ जाती है, इसलिए भी पुलिस सतर्क है। रात में बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ सिविल लाइन अमनदीप बराड़ ने बताया कि ये लड़के रात को हुल्लड़बाजी कर रहे थे। इनको रोका गया तो ये देर रात तक घूमने का कारण नहीं बता पाए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में रात को धुंध के चलते चोरियों-छीनाझपटी की वारदातें बढ़ जाती हैं, इसलिए भी पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि रात को बेवजह रोड पर न निकलें, नहीं तो पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjabi singer Miss Pooja ने झूठी खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली – मै अभी जिंदा हूं…, देखें वीडियो

    Punjabi singer Miss Pooja ने झूठी खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली – मै अभी जिंदा हूं…, देखें वीडियो

    पटियालाः मशहूर पंजाबी सिंगर मिस पूजा की किसी ने मौत की खबर उड़ा दी थी। अब उस अफवाहों को गायिका ने खारिज किया है। मिस पूजा ने अफवाह को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड मूवी वेलकम में फिरोज खान के डायलॉग ‘अभी हम जिंदा हैं’ लिखा। इसके बाद मिस पूजा ने अपनी एक रील भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें उन्होंने खुद के जिंदा होने का सबूत देते हुए 2 तरह के कॉस्ट्यूम में पूछा कि मैं किसमें सुंदर लग रही हूं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं मिस पूजा की मौत की खबर कैसे उड़ी, इसको लेकर सिंगर ने कोई बात नहीं कही है। मिस पूजा ने हरप्रीत सिंह गिल नामक यूजर की फेसबुक पोस्ट को इंस्टाग्राम पर डाला है। फेसबुक पर ये पोस्ट गुरुवार को की गई थी। इसमें हरप्रीत गिल ने लिखा था, मिस पूजा गुरू के चरणों में जा विराजी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि मिस पूजा इस दुनिया को अलविदा कह गईं हैं। वाहेगुरू सब पर कृपा करें। हरप्रीत गिल ने मौत पर दुख जताया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Miss Pooja (@misspooja)

    मिस पूजा ने फेसबुक ग्रुप में शेयर की गई इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लिया। इसके बाद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- टल जो- टल जो, ऐनी छेती नीं मरदी मैं, हम अभी जिंदा हैं। इस कमेंट के लास्ट में मिस पूजा ने हंसते हुए इमोजी भी शेयर की हैं। वहीं फैंस ने पोस्ट डालने वाले पर कड़ा एतराज जताया है। कमेंट्स में फैंस ने उस व्यक्ति की खूब बेजती की और मिस पूजा को प्यार और उनकी सलामती की कामना की। बता दें, इंस्टाग्राम पर मिस पूजा के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मिस पूजा ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी सिंगिंग की है। उन्होंने हाउसफुल-3 में मालामाल और कॉकटेल में सेकेंड हैंड जवानी गाना गाया है। इसी के साथ कई हिट पंजाबी फिल्मों में भी मिस पूजा ने गाने गाए हैं और कई फिल्मों में रोल भी अदा किया है।
  • Punjab News: एक सप्ताह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे SSP वरुण शर्मा, बुलाई बैठक

    Punjab News: एक सप्ताह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे SSP वरुण शर्मा, बुलाई बैठक

    पटियाला: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान छुट्टी पर गए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने फिर से ड्यूटी संभाल ली है। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा एक ऑडियो वायरल की गई थी, जिसमें उन्होंने एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले के बाद एसएसपी छुट्टी पर चले गए थे। लेकिन एक सप्ताह बाद छुट्टी से लौटते ही एसएसपी ने समूचे अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

    बता दें कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नामांकन से एक दिन पहले एक ऑडियो-वीडियो वायरल होने से विवाद शुरू हो गया था। इस संबंध में सुखबीर सिंह बादल ने एसएसपी वरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। इस विवाद के दौरान एसएसपी वरुण शर्मा 10 दिसंबर को एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए थे। चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद गुरुवार को वरुण शर्मा ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।

  • Punjab News: चुनाव आयोग ने BDPO का किया तबादला

    Punjab News: चुनाव आयोग ने BDPO का किया तबादला

    पटियालाः पंजाब में चुनाव आयोग ने नाभा के बीडीपीओ बलजीत कौर का तबादला कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि बलजीत कौर एनओसी नहीं दे रही थी जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उधर, बलजीत कौर की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें वह सभी पार्टियों को कह रही थी उनके पास उम्मीदवार नहीं है। फिलहाल अकाली दल की शिकायत पर बीडीपीओ का तबादला कर दिया गया है।

     

  • बांसा वाले बाजार में Diljit Dosanjh की शूटिंग का हुआ विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बांसा वाले बाजार में Diljit Dosanjh की शूटिंग का हुआ विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के गुड़मंडी में स्थित बांसा वाले बाजार में चल रही पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग का लोगों ने विरोध किया। इस शूटिंग के दौरान पुलिस द्वारा इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। दुकानदारों ने विरोध करते हुए कहा कि बिना परमिशन के शूटिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुबह 9 बजे से पहले बैरिकेडिंग कर दी। जैसे ही दुकानदार साढ़े 9 बजे के करीब दुकानें खोलने के लिए आए तो उन्हें अपनी दुकानें खोलने से रोक दिया गया। दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकानों के आगे से उनके बोर्ड भी फाड़े गए हैं। एक दुकानदार ने कहा कि सुबह कुछ लोग उनकी दुकान की छत पर चढ़े थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/akal-takhts-letter-to-the-centre-to-change-the-name-of-veer-bal-diwas-demand-to-keep-it-as-sahibzade-martyrdom-day-2/

    इसका पता चला तो वह मौके पर आए और पूछा कि छत पर क्यों चढ़े हो। इस पर युवक बोले कि फिल्म की शूटिंग चल रही है। दुकानदारों ने कहा कि उनकी परमिशन लिए बिना उनकी दुकानों के बोर्ड के ऊपर उर्दू लिखे बोर्ड लगा दिए गए। इसका कारण पूछा तो थाना कोतवाली की पुलिस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए ये लगाए गए हैं। इसके बाद उतार दिए जाएंगे। इस पर दुकानदारों ने एतराज जताया। इसके बाद दिलजीत दोसांझ शूटिंग पूरी कर निकल गए। दुकानदारों ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस के अंडर ये एरिया आता है।

    पुलिस ने फिल्म की शूटिंग के लिए बाजार को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। सुबह साढ़े 9 बजे तक शूटिंग चलती रही। जब दुकानें खोलने का वक्त था तो उनको दुकानें खोलने से रोक दिया गया। ग्राहकों को भी बाजार में नहीं आने दिया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने विरोध जताया। हमसे किसी ने यहां पर शूटिंग की परमिशन नहीं ली थी। ये हमारी प्राइवेट प्रापर्टी है। हमें शूटिंग की सूचना तक नहीं दी गई। दिलजीत की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पटियाला की विरासती इमारतों में चल रही है। किला मुबारक में भी फिल्म के कई सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म कौन सी है और क्या नाम है, इसका पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, उड़ी छती, 4 कर्मी झुलसे

    Punjab News: सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, उड़ी छती, 4 कर्मी झुलसे

    पटियालाः नाभा के गांव मैहस में भीषण हादसा हो गया। जहां देर रात शमशेर गैस एजेंसी में एक सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल कर्मचारियों की पहचान जज सिंह (मैहस), दिलीप कुमार (नाभा), संदीप शर्मा (नाभा) और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने जज सिंह और दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया है।

    हालांकि संदीप और सुरेंद्र का इलाज नाभा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास पड़े सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ और कमरे की छत गिर गई। इस घटना में सिलेंडर के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और उन्हें तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि गोदाम में रखे अन्य सिलेंडर सुरक्षित रहे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

    पुलिस जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने कहा कि चार व्यक्ति झुलसे हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि धमाके के समय छत के नीचे किसी के होने की सूचना नहीं है। घटना ने इलाके में सुरक्षा और सावधानी के सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने फायर सेफ्टी और सिलेंडर के रखरखाव की जांच तेज कर दी है। ग्रामीण हादसे से सकते में हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

  • Punjab News: चुनावों को लेकर हंगामा, उम्मीदवार के नामांकन पत्र खोने और फाड़ने के आरोप में FIR दर्ज

    Punjab News: चुनावों को लेकर हंगामा, उम्मीदवार के नामांकन पत्र खोने और फाड़ने के आरोप में FIR दर्ज

    पटियालाः जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर हुए हंगामे के मामले में बड़ा कदम उठाया गया है। महिला उम्मीदवार के नामांकन पत्र खोने और फाड़ने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज की है। इसके बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

    इस मामले में दो आरोपियों की पहचान हुई है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव आयोग के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी और CBI तथा NIA से जांच की मांग की थी, जिस पर अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज किए गए हैं।

    बताया गया है कि हाल ही में पटियाला के घनौर में महिला उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने आई थी, पर उससे पहले ही एक व्यक्ति उसके पास आया और कागज़ छीनकर लेकर भाग गया। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यक्ति बार-बार अपने जैकेट से चेहरा छिपाते हुए भागता दिख रहा है और लोग उसकी मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे हैं।