Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: सवारियों से भरी Orbit Bus बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी Orbit Bus बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के गांव चन्नों के पास प्राइवेट ऑर्बिट बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान बस में 20 से 25 सवारियां मौजूद थी। इस दौरान अचानक बस में आग लग गई और बस आग का गोला बन गई। घटना के दौरान सवारियों में हड़कंप मच गया।

    अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बस में लगी आग का धुंआ दूर से दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया।

    लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने सभी की जान बचा ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक अरविंदर सिंह ने चलते हुए बस के पिछले हिस्से से धुआँ निकलता और जलने की दुर्गन्ध महसूस की। कुछ ही सेकंडों में आग तेज़ी से इंजन और ए.सी. यूनिट तक फैलने लगी। खतरे को समझते हुए, ड्राइवर और स्टाफ ने बस को हाइवे पर एक ढाबे के पास खुले मैदान में रोक दिया। जिसके बाद सभी यात्रियों से तुरंत बस से बाहर आने के लिए कहा गया और बस रुकते ही यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

    स्थानीय लोगों और स्टाफ ने मिलकर बस के कैबिन में रखा सामान बचाने की भी कोशिश की। पर कुछ ही मिनटों में आग और भड़क उठी और पूरी बस जल गई। हादसा भीषण था, लेकिन सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही संगरूर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू तो पा लिया गया, पर तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बस के एसी सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण आग लगने की घटना हुई। चालक अरविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया।

  • Punjab News: सुखबीर बादल ने किया SSP वरुण शर्मा का ऑडियो वायरल, पुलिस ने बताया फेक, दी सख्त चेतावनी

    Punjab News: सुखबीर बादल ने किया SSP वरुण शर्मा का ऑडियो वायरल, पुलिस ने बताया फेक, दी सख्त चेतावनी

    पटियाला: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित ऑडियो क्लिप को लेकर पटियाला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस वायरल ऑडियो को पूरी तरह फ़र्ज़ी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया बताया है। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो जनता को गुमराह करने और गलत जानकारी फैलाने के इरादे से बनाई गई है।

    पटियाला पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक फ़ेक AI-जनरेटेड वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इसे बुरे इरादे से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य न केवल जनता को गुमराह करना है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना भी है।

    पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकत करने वाले दोषियों के खिलाफ उचित और सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटियाला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के दुष्प्रचार पर विश्वास न करें। साथ ही, पुलिस ने यह भी दोहराया कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: स्कूल वैन से उतरते ही UKG के बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: स्कूल वैन से उतरते ही UKG के बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर, देखें CCTV

    पटियालाः समाना में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कूल वैन से उतरते समय सड़क पार कर रहे बच्चे के साथ हादसा हो गया। दरअसल, बच्चा स्कूल बस से उतरता है और सड़क पार करने लगता है। लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल बच्चे की पहचान गुरसतकतार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। बच्चा अकाल अकेडमी फतेहगढ़ चन्ना स्कूल में यूकेजी का छात्र है। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि बाइक सवार और बस कंडक्टर को गलत बताया गया।

    उन्होंने कहा कि पहली गलती बाइक सवार की है जो तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं बस कंडक्टर की भी गलती है जो छोटे बच्चों को इस तरह बिना हाथ पकड़े छोड़ रहा है। लोगों द्वारा छोटे बच्चों को हाथ पकड़कर सड़क पार करवाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

     

     

     

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, पूर्व सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल को झटका, पूर्व सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल, देखें वीडियो

    नाभा: पंजाब सरकार द्वारा जिला परिषद और ब्लॉक समिति की चुनावी घोषणाओं के साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होना लगातार बढ़ रहा है। इसी सिलसिले में हल्का नाभा में शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व सरपंच थूही कर्म सिंह अपने साथियों सहित हल्का विधायक गुरदेव सिंह देवमान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    इस मौके पर विधायक देवमान ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए पूरा सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहाकि पंजाब में आप पार्टी द्वारा किए जा रहे कामकाजों को देखते हुए दूसरी पार्टी के नेता आप पार्टी में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर उनके साथ रघवीर सिंह, हरि सिंह (पूर्व पंच), लाल सिंह, मेवा सिंह, काला सिंह, गुरचैन सिंह गग्गू समेत बड़ी संख्या में उनके सहयोगी मौजूद रहे।

  • Punjab News: Bike सवार को सीवरेज की पाइपों से लदे ट्राले ने कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: Bike सवार को सीवरेज की पाइपों से लदे ट्राले ने कुचला, देखें वीडियो

    नाभाः बोड़ा गेट चौक के पास सीवरेज पाइपों से भरे ट्रॉले और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मोरिया (35) पटियाला का रहने वाला था और नाभा के फोकल पॉइंट में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह सुबह काम के लिए फैक्ट्री जा रहा था कि अचानक बोड़ा गेट चौक के पास पाइपों से लदे ट्रॉले ने टक्कर मार दी।

    जिसके बाद बाइक चालक ट्राले के टायर के नीचे आ गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और एंबुलैंस की मदद से व्यक्ति के शव को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े ट्रॉले शहर के अंदर नहीं आने चाहिए। अक्सर इन ट्रालों की वजह से कई हादसे हो रहै है कइयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है

  • Punjab News: PRTC और इंडो-कैनेडियन बस में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    Punjab News: PRTC और इंडो-कैनेडियन बस में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    पटियालाः राजपुरा के गगन चौक पर एक पीआरटीसी बस और इंडो-कनैडियन बस में टक्कर हो गई। इस घटना में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस टक्कर में लगभग 15 सवारियों को चोटें आई हैं। इस हादसे में पीआरटीसी के ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पटियाला के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

    इसके साथ ही बस के कंडक्टर को भी चोटें आई हैं। वहीं 3 घायलों को पीजीआई तथा 10 को राजिंद्र सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी सरकारी अस्पताल राजपुरा के एसएमओ संजीव अरोड़ा ने पत्रकारों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच अधिकारी भी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: Tanishq Furniture Factory में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Tanishq Furniture Factory में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा रोहटी पुल के पास तनिष्क फर्नीचर फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है, जिससे करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर कर्मियों की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर फायर ब्रिगेड ने मौके पर आग पर काबू नहीं पाया होता तो साथ वाला फर्नीचर शोरूम भी आग की चपेट में आ जाता।

    इस मौके पर तनिष्क फर्नीचर फैक्ट्री के मालिक अश्वनी कुमार ने बताया कि हमारी फैक्ट्री में करीब 40 लाख रुपये का फर्नीचर था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, क्योंकि हम इसी पर रहते थे। फैक्ट्री के कर्मचारी शनवाब ने बताया कि वह फैक्ट्री में ही रहता है। जब उसे आग की जानकारी मिली तो वह मौके पर जाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगा, लेकिन आग देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि फर्नीचर गोदाम में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पार्षद गुरसेवक सिंह गोलू ने कहा कि फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और पंजाब सरकार को उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए, क्योंकि वह अकेले ही अपना गुजारा करते थे।

    फायर कर्मचारी कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि फर्नीचर की फेक्ट्री में आग लगी है जिसके बाद फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग बहुत तेज थी और आग पर काबू पाने के लिए करीब 4 फायर इंजन लगाए गए और आग पर काबू पाया गया।

    पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाके से काफी धुआं उठता दिखा था तो वह गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और देखा कि फेक्ट्री में आग लगी हुई है। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और अब आग पर काबू पा लिया गया है।

  • Punjab News: SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    पटियालाः पंजाब सरकार की ओर से लगातार ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में पुलिस विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में अमृतसर देहात में ड्यूटी में कोताही पाए जाने के मामले में एसएसपी को सस्पेंड किया गया था। वहीं अब ताजा मामला राजपुरा के थाना सिटी से एसएचओ को सस्पेंड करने का सामने आया है। इस संबंधी यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बीते कुछ दिन पहले राजपुरा सरहिंद रोड पर एक ढाबे पर हुए गोलीकांड जिसमें ढाबे मालिक का भतीजा पारस घायल हो गया था।

    इस मामले में ढीली कार्रवाई के चलते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जहां थाना सिटी के एसएचओ किरपाल सिंह को अपनी सेवाओं से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। ऐसे में अब उनके स्थान पर थाना सदर के एसएचओ इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह को थाना सिटी का कार्यभार सौंप दिया गया है।

  • Punjab News: किसानी आंदोलन में गायब ट्रालियों का सामान EO की जमीन से बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानी आंदोलन में गायब ट्रालियों का सामान EO की जमीन से बरामद, देखें वीडियो

    पटियालाः शंभू और खनौरी बॉर्डर के किसान संघर्ष के बाद किसानों की ट्रालियां चोरी हो गई थीं, जो पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सामने आ रही हैं। पहले घनौर हल्के से और फिर नाभा हल्के से चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद होने के बाद नाभा कोतवाली पुलिस ने नेता पकंज पप्पू पर मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में किसान संघर्ष के बाद सीआईए टीम पटियाला ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में पकंज पप्पू की जमानत हो गई।

    अब फिर से किसानों ने चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद करने का दावा किया कि नगर कौंसिल नाभा के कार्यालय के सामने ईओ गुरचरण सिंह गिल की सरकारी जमीन और कोठी में सामान है, जिसे सीआईए स्टाफ पटियाला प्रशासन की मौजूदगी में बरामद किया गया। इस मांग को लेकर किसानों ने नगर कौंसिल नाभा के कार्यालय के सामने मक्खा मोर्चा लगाया था और किसानों के गुस्से को देखकर मजबूर होकर सीआईए स्टाफ पटियाला ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ट्रालियों का सामान बरामद किया।

    किसानों की मांग पर प्रशासन ने नगर कौंसिल की जेसीबी मशीन से ही जैसे ही मिट्टी को पूटना शुरू किया तो ट्राली ऊपर पड़ने वाली छत के लोहे का सामान जमीन नीचे निकलना शुरू हो गया। सीआईए स्टाफ ने किसानों की शिकायत पर ट्राली का सामान सरकारी रिहायश से बरामद कर लिया है। अब अगली जांच जारी है। जिक्र योग्य है कि भले ही यह सरकारी कोठी नाभा के ईओ गुरचरण सिंह गिल की है, लेकिन वह अपने समीप के गांव बड़वाला रोजाना जाते थे और इसी जगह से नेता पकंज पप्पू साफ-सफाई कर्मचारियों को ऑपरेट करता था।

    इस बात की पुष्टि कार्य साधक अधिकारी ने भी की है। अब उम्मीद की जा सकती है कि नगर कौंसिल की सरकारी जगह से ट्राली का सामान बरामद होने के बाद सीआईए स्टाफ पटियाला एक और मामला दर्ज करेगा और मामले को गंभीरता से देखेगा क्योंकि किसानों पर लगे आरोपों के सबूत अब मिल गए हैं। इस मामले पर जब मौके पर मौजूद नगर कौंसिल नाभा के ईओ गुरचरण सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी रिहायश भले ही उनके नाम पर अलॉट है, लेकिन वह अभी यहां नहीं रह रहे। बल्कि अपने नज़दीकी गांव अपने घर ही जाते थे।

    उन्होंने बताया कि यहां नेता पकंज पप्पू अपना दफ़्तर बना कर रहते थे, जिन्हें नगर कौंसिल के कौंसिलरों द्वारा मता पास करके सरकारी कर्मचारियों को ऑपरेटर करने के लिए सुपरवाइजर दफ्तर बनाया हुआ था। उन्होंने कहा कि वह पटियाला की सीआईए पुलिस को हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इस मामले पर सीआईए स्टाफ पटियाला की टीम की अगुवाई कर रहे थानेदार दविंदर सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल की सरकारी रिहायश में से आज ट्रालियों का सामान जमीन के नीचे बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! भतीजे ने पहले चाचा का किया कत्ल, फिर जिंदा जलाया

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! भतीजे ने पहले चाचा का किया कत्ल, फिर जिंदा जलाया

    पटियालाः थाना खेड़ी गंडिया के अंतर्गत आते गांव लोचमा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीनी विवाद को लेकर भतीजा अविवाहित चाचे के खून का प्यासा हो गया। भतीजे ने चाचा को जमीन में हिस्सा ना देने पर जिंदा जला दिया। आग से झुलसे व्यक्ति को एपी जैन अस्पताल राजपुरा में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करता था।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 5 मरले जमीन ही चाचे की जान की दुश्मन बन गई। बहादर सिंह ने छोटे भाई के छोटे बेटे खुशप्रीत सिंह को गोद लिया था। यह देख अविवाहित आरोपी गुरजंट सिंह रंजिश रखने लगा था। शराब पीने के आदी गुरजंट सिंह ने अक्सर चाचा के साथ शराब पीते समय घर बनाकर देने और पांच मरले जमीन में उसे हिस्सा देने की बात करता था।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बहादुर सिंह के बड़े भाई अवतार सिंह निवासी गांव लोचमा के बयानों पर सबसे छोटे भाई के बेटे यानि आरोपी भतीजे गुरजंट सिंह निवासी गांव लोचमा के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जयदीप शर्मा ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। अवतार सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई बहादर सिंह अविवाहित था, जिसने सबसे छोटे भाई के बेटे खुशप्रीत सिंह को गोद लिया था।

    आरोपी गुरजंट सिंह खुशप्रीत सिंह का बड़ा भाई था। 21 साल का गुरजंट सिंह चाचा बहादर सिंह को कहता था कि जमीन उसके नाम पर कर दे लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी रंजिश मेंगुरजंट ने कस्सी से छह-सात वार कर चाचा बहादर सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पेट्रोल डाल आग लगा दी। जब आरोपी आग लगा रहा तो गुरजंट सिंह के ताया अवतार सिंह व बड़े भाई खुशप्रीत सिंह ने इसे देख लिया लेकिन आरोपी मौके से कस्सी व पेट्रोल वाली प्लास्टिक की बोतल लेकर फरार हो गया।