Category: Punjab>Patiala

  • शर्त लगाकर भाखड़ा में उतरे 5 दोस्त, तेज बहाव में बहे; 3 बचाए, दो लापता

    शर्त लगाकर भाखड़ा में उतरे 5 दोस्त, तेज बहाव में बहे; 3 बचाए, दो लापता

    पटियालाः पटियाला में पांच दोस्त नाभा रोड स्थित मुख्य भाखड़ा नहर में नहाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोस्तों में शर्त लगी की कि देखते है भाखड़ा को तैरकर कौन पार करता है। इस दौरान उनको पानी के तेज बहाव पता नहीं लगा। वह पानी में डूबने लग पड़े।

    इस दौरान युवकों ने शोर मचा दिया, जिसपर मौके पर मौजूद लोगों और गोताखोरों की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने 3 युवकों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो युवक अभी भी लापता है।

    लापता युवकों की पहचान करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा के रूप में हैं। बताया जा रहा है कि करमजीत अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और करीब एक वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद करमजीत ही अपनी मां का एकमात्र सहारा था और वह उनके साथ ही रहता था। वहीं दूसरा लापता युवक सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल गोताखोरों और प्रशासन की टीमें दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

     

     

  • Punjab News: पुलिस और तस्करों की गाड़ी में हुई टक्कर, SHO गंभीर घायल

    Punjab News: पुलिस और तस्करों की गाड़ी में हुई टक्कर, SHO गंभीर घायल

    पटियालाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नाभा में पुलिस और तस्करों में विवाद हो गया। दरअसल, पुलिस टीम द्वारा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए उनका पीछा किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ी में टक्कर हो गई। इस घटना में एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एसएचओ को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में थाना सदर नाभा के इंचार्ज जसप्रीत सिंह को गंभीर चोटे आई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाभा के गांव धंगेडा के पास तस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में एसएचओ जसप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नाभा ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी ओर तस्कर हादसे के बाद अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

  • Punjab News: ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवारिक सदस्यों ने निगली जहरीली वस्तु, बाप-बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

    Punjab News: ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवारिक सदस्यों ने निगली जहरीली वस्तु, बाप-बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

    पटियालाः वीआईपी रिहायशी इलाके की ऑफिसर्स कॉलोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में परिवारिक सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और सभी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे का इलाज चल रहा है। मृतकों में 45 वर्षीय बैंक मैनेजर पिता विकास बातिश और 13 वर्षीय बेटी खुशी बातिश के रूप में हुई है।

    वहीं 43 वर्षीय मां तमन्ना बातिश और 11 वर्षीय बेटा कनव की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपीने बताया कि घटना की देर रात को अस्पताल से सूचना मिली थी।

    जिसके बाद उनकी टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई । पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएसपी सिंगला ने कहा कि अन्य साक्ष्य भी पुलिस जुटा रही है। परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन हालात में हुई। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है, तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाच रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि परिवार ने किन हालातों में जहर खाया और इसके पीछे का कारण क्या रहा।

  • Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक को पार्टी ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक को पार्टी ने जारी किया नोटिस

    पटियालाः पंजाब में चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पार्टी के नेता भी सीनियर नेताओं पर टिप्पणी करने लगे है। इसी के चलते अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में वरिष्ठ नेता और घनौर से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी द्वारा की गई है। जलालपुर पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनुशासनहीन बयान दिए।

    अनुशासन समिति के चेयरमैन अवतार हैनरी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जलालपुर के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के उच्च कमान, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत की वीडियो रिकार्डिंग भी सबूत के तौर पर समिति को सौंपी है, जिसे नोटिस के साथ संलग्न किया गया है।

    पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जलालपुर के नकारात्मक बयानों और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष और आक्रोश है। अनुशासन समिति ने जलालपुर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का अंतिम अवसर दिया है। चेयरमैन अवतार हैनरी ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व विधायक निर्धारित तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि उनके पास अपने बचाव में कुछ नहीं है। ऐसी स्थिति में, पार्टी के संविधान और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस के जारी होने के बाद, राज्य की राजनीति में और विशेष रूप से कांग्रेस के आंतरिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

  • Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग मामले में पुलिस और शूटर्स में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग मामले में पुलिस और शूटर्स में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पटियालाः डकाला मार्ग पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान परमजीत और जसकरन के रूप में हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी राजपुरा में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे और एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान दोनों को घेरने का प्रयास किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। वह अभी मेडिकल निगरानी में है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

    पुलिस के अनुसार, दोनों कपूरथला जिले के गांव हमीरा के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किस उद्देश्य से पटियाला पहुंचे थे तथा उनके अन्य साथियों की इस मामले में कोई भूमिका है या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डकाला मार्ग पर घेराबंदी की। जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया गया।

    उनके कब्जे से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। बरामद हथियारों और सामान की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि उनका उपयोग किन मामलों में किया जाना था या पहले किसी वारदात में हुआ है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वे किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

     

  • Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर व आप नेता के दफ्तर पर चली गोलियां

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर व आप नेता के दफ्तर पर चली गोलियां

    पटियालाः राजपुरा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसर राजपुरा कस्बे में 2 नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर व आप नेता के कार्यालय पर गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। राजपुरा-पटियाला मार्ग पर अंडरब्रिज के पास स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में हुई।

    इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राजपुरा सिटी के थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरसेवक सिंह, पटियाला थाना प्रभारी प्रदीप बाजवा तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, हमलावर स्कूटर पर आए और 8 गोलियां चलाकर फरार हो गए। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुबह से ही रेकी कर रहे थे। ऑफ़िस की दीवारों पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों में से एक कार्यालय के भीतर गया और वहां मौजूद लोगों से मालिक रमेश पाहूजा के बारे में पूछा। जब कार्यालय में मौजूद एक महिला कर्मचारी ने बताया कि पाहूजा वहां मौजूद नहीं हैं तो आरोपी ने कथित तौर पर रिवॉल्वर निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में अपने साथी के साथ फरार हो गया। वहीं पुलिस दलों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

     

  • Punjab News: फौजी पति ने कार सहित पत्नी को नहर में गिराया, 2 साल पहले हुई थी Love Marriage

    Punjab News: फौजी पति ने कार सहित पत्नी को नहर में गिराया, 2 साल पहले हुई थी Love Marriage

    पटियालाः जिले के पास स्थित पसियाना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फौजी जवान पर अपनी पत्नी की हत्या करने के उद्देश्य से कार को भाखड़ा नहर में गिराने का आरोप लगा है। इस घटना में 30 वर्षीय महिला रमनदीप कौर की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका पति हैपी सिंह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। पुलिस ने मृतका के भाई गुरजीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी पति हैपी सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी ने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था।

    विवाह के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहा और पारिवारिक कारणों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे। शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन रमनदीप कौर ने मानसा जिले के गांव बाजेवाला निवासी हैपी सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। हैपी सिंह फौज में नौकरी करता है। आरोप है कि विवाह के बाद पति के माता-पिता रमनदीप को अपने घर में रखने के पक्ष में नहीं थे। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना रहता था।

    परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से दोनों संगरूर में रह रहे थे। आरोप है कि 23 जून 2026 को हैपी सिंह अपनी पत्नी को कार में बैठाकर पसियाना पुल के पास पहुंचा और पूर्व नियोजित साजिश के तहत कार को भाखड़ा नहर में गिरा दिया। घटना के दौरान रमनदीप कौर नहर के पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपित पति किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, प्रत्यक्ष परिस्थितियों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। वहीं इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में शोक की लहर है।

  • Punjab News: भीषण टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार और जुगाड़ू रेहड़ी, चालक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार और जुगाड़ू रेहड़ी, चालक घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले राजपुरा रोड पर उस समय बड़ा हादसा घट गया जब राजपुरा पुल के ऊपर एक मारुति कार ने जुगाड़ू रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में और जुगाड़ू रेहड़ी समेत नौजवान पुल से लगभग 20 फीट नीचे गिर पड़ा। सिर के बल नीचे गिरने के कारण रेहड़ी चालक मौके पर ही बेसुध हो गया। इस घटना में नौजवान को गंभीर चोटें आईं और उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    हादसे में कार भी पुल के किनारे लगे सीमेंट की स्लैबों से टकराने के बाद पलटकर गिर गई और लोगों ने चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। उस घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गईं। तस्वीरें देखकर बहुत हैरानी हो रही है कि कितना भयानक एक्सिडेंट हो गया। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवागमन कम था। अगर पुल के नीचे भी आवागमन होता तो जुगाड़ू रेहड़ी में सवार नौजवान जान गंवा सकता था और जिस किसी पर वह गिरता, उसकी भी जान जा सकती थी।

  • Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो वांटेड मलेशिया से डिपोर्ट, एयरपोर्ट पहुंचने पर किया काबू

    Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो वांटेड मलेशिया से डिपोर्ट, एयरपोर्ट पहुंचने पर किया काबू

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े दो वांटेड सदस्यों को मलेशिया से डिपोर्ट कराया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से ये सफलता हासिल की।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद गिरफ्तार किया और आगे की जांच के लिए राज्य में ले आई। आरोपियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी मलेशिया में मौजूद केजेडएफ-समर्थित टेरर मॉड्यूल के अहम सदस्य थे। यह मॉड्यूल पंजाब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइनों समेत रेलवे के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने में शामिल था।

    23 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए आईईडी ब्लास्ट और 27 अप्रैल को पटियाला जिले के शंभू के पास उसी कॉरिडोर पर धमाके की कोशिश के लिए जिम्मेदार था। जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे, जिसमें आरपीजी लॉन्चर, आईईडी, आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ हाई-एंड पिस्तौलें शामिल थी।

    डीजीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। इस बड़े नेटवर्क का पता लगाने और साजिश में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवादी के नेटवर्क को खत्म करने, फंडिंग रोकने और पंजाब की शांति, सुरक्षा व सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: ट्रक और कार की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और कार की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    समानाः चीका-समाना रोड पर एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। जिसमें कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल है, जिन्हें समाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार में पांच लोग मौजूद थे।

    वहीं कार में ड्राइवर का परिवार मौजूद था। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी है, जिन्हें मौके पर काबू कर लिया गया है। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ चुके है। वहीं घायलों को एमरजेंसी में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया।