Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में अब CBI करेगी जांच

    Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में अब CBI करेगी जांच

    पटियालाः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भारतीय सेना के कर्नल पुषपिंदर बाठ और उनके बेटे के साथ मार्च में मारपीट मामले में केस की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश जारी कर दिए है। आज सुनवाई में कहा गया कि केस को लेकर एफआईआर दर्ज हुए तीन महीने हो गए हैं, जबकि जांच एसआईटी को ट्रांसफर हुए 3 तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी इस मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले यह जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी गई थी, लेकिन अदालत ने माना कि यूटी पुलिस मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में विफल रही।

    कर्नल की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अदालत का यह फैसला राहत देने वाला है, क्योंकि अब उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। जल्द ही अदालत की ओर से औपचारिक आदेश भी जारी किया जाएगा, जिसमें यह भी स्पष्ट होगा कि सीबीआई को कितने समय में जांच पूरी करनी है। वहीं, पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जांच का मामला है। जांच होनी चाहिए। पहले परिवार ने चंडीगढ़ पुलिस से मांग की थी। बाकि जांच का आदेश आने के बाद सारी स्थिति साफ पाएगी।

    वहीं कोर्ट में कहा गया कि जब इंस्पेक्टर रोनी की याचिका हाईकोर्ट में लगी थी, उस समय अदालत ने जांच अधिकारी से पूछा था कि क्या आरोपी की याचिका खारिज होती है, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर जांच अधिकारी ने हां में उत्तर दिया था। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्नल बाठ वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने साथ हुई घटना को अत्यधिक क्रूरता, अहंकार और अमानवीय व्यवहार का उदाहरण बताया है। घटना से ऐसा लगता है कि कानून के रक्षक खुद कानून तोड़ने वाले बन गए हैं। आरोप यह भी है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

     

  • Punjab News: कार से 21 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका

    Punjab News: कार से 21 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका

    पटियालाः शहर के सिद्धू कॉलोनी में युवक की बेरहमी से हत्या की खबर सामने आई है। युवक का खून से सना शव कार से बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि मृतक के गले पर तेजधार हथियारों से वार के निशान भी पाए गए। मृतक की पहचान 21 वर्षीय रोहित कुमार निवासी आनंद नगर के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लोगों का कहना हैकि रोहित के शव को देखकर पहली नजर में लग रहा था कि उसकी हत्या तेजधार हथियारों से की गई है। फिलहाल पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई है और घटना का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: PRTC कर्मियों पर लगे बाप-बेटे को पीटने के आरोप, उतरी पगड़ी, भारी हंगामा, वीडियो वायरल

    Punjab News: PRTC कर्मियों पर लगे बाप-बेटे को पीटने के आरोप, उतरी पगड़ी, भारी हंगामा, वीडियो वायरल

    पटियालाः जिले में पीआरटीसी के कर्मियों के साथ बाप-बेटे का विवाद हो गया। जहां बाप-बेटे के साथ पीआरटीसी कर्मियों द्वारा मारपीट की गई। इस दौरान पीड़ित ने पगड़ी उतारने के आरोप भी लगाए है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव छलाड़ी कलां के रहने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सुरक्षा गार्ड का काम करता हैं।

    बीते दिन शाम लगभग 6:20 बजे वह बेटे के साथ राजपुरा से आ रहा था। इस दौरान राजपुरा-दिल्ली सड़क पर पटियाला से आते समय क्रॉसिंग पुल निर्माण के कारण पटियाला से आने-जाने के लिए सर्विस रोड की ओर के पास उसका पीआरटीसी कर्मियों के साथ विवाद हो या। पीड़ित ने कहा कि जब वह बेटे के साथ राजपुरा से सरहिंद की ओर आ रहे थे, तो पीछे से PRTC की VOLVO बस नंबर P10 GW 7155 के ड्राइवर ने बहुत करीब आकर अचानक हॉर्न बजा दिया। अचानक उसके पास हार्न बजने से वह घबरा गया और वह गहरे खड्डे में गिरने से बच गया।

    पीड़ित का कहना है कि जब उसने कुछ दूरी पर जाकर बस ड्राइवर से बात करनी चाही, तो बस में सवार कर्मचारी और कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त कर्मियों ने दोनों बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा। पीड़ित का कहना है कि इस घटना में उसकी पगड़ी उतार दी गई। अमरजीत सिंह ने आरोप लगाए है कि उन्हें कर्मी द्वारा धमकी दी गई कि तेरे ऊपर भी बस को वह चढ़ा देंगे। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पीआरटीसी के चेयरमैन रंजोध सिंह हड़ाना और मुख्यमंत्री भगवंत मान से विनती की कि इन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

    वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर बस ड्राइवरों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। जबकि घटना को लेकर पीड़ित अमरजीत सिंह ने चौकी बसंतपुरा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। चौकी इंचार्ज भूपिंदर सिंह मुलतानी ने अन्य लोगों से बात की है और कहा कि वे पटियाला डिपो गए थे और सुबह 5 बजे बस लेकर निकले थे, शाम को वापसी पर राजपुरा में उन्हें नोटिस दिया जाएगा, अगर फिर भी वे पेश नहीं होते तो उनके FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    पटियालाः केंद्रीय जेल पटियाला में धोखाधड़ी के आरोप में बंद कैदी की रहस्यमय मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी गांव ढकोली, जिला मोहाली के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि सुखविंदर को समय पर मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हुई।

    दूसरी ओर पटियाला जेल अधिकारियों ने कहा कि कैदी को मौके पर ही मेडिकल सुविधा दी गई थी, लेकिन वह बच नहीं सका। मृतक के पुत्र प्रिंस ने बताया कि उनके पिता शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले जेल से उनके पिता का फोन आया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि छाती में दर्द हो रहा है, लेकिन समय पर उन्हें मेडिकल सहायता नहीं मिल रही थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे जेल से फोन आया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रविवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव वारसों को सौंप दिया गया है।

    मृतक के परिवार का कहना है कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ मोहाली जिले के थाना ढकोली में मामला दर्ज था, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय जेल पटियाला भेज दिया गया था। जेल में मेडिकल सुविधा समय पर न मिलने के कारण हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले पर सुखविंदर सिंह के पुत्र प्रिंस से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हम मोहाली में इस पूरे मामले को लेकर मांग करेंगे कि इसकी पूरी जांच की जाए। फिलहाल परिवार पूरा मोहाली शिफ्ट हो गया है।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां

    पटियालाः जिले में पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और बदमाशों के के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुहिम तेज कर दी है। इसी के चलते आज पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह पर फायरिंग की।

    वहीं गोली लगने से गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। गुरप्रीत सिंह गोल्डी ढिल्लों गैंग का सदस्य है। गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायिरंग की। इस गोलीबारी में गोली लगने से गुरप्रीत घायल हो गया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर पर पहले से 5 से अधिक मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News: आज बंद रहेंगी अस्पताल की OPD सेवाएं, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

    Punjab News: आज बंद रहेंगी अस्पताल की OPD सेवाएं, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

    पटियालाः जिले के राजिंद्रा अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। जिसके चलते आज यानी सोमवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया गया। हालांकि इस हड़ताल के दौरान डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही चालू रखेंगे। बताया जा रहा हैकि डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। एमबीबीएस के बाद अनिवार्य 2 साल के सेवा बॉन्ड और एमडी/एमएस रेजिडेंट के लिए स्टाइपेंड न बढ़ाने के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) शनिवार से हड़ताल पर है। 3 दिन से चल रही हड़ताल का असर अब मरीजों पर पड़ने लगेगा। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    आरडीए की हेल्थ सेक्रेटरी कुमार राहुल के साथ एसोसिएशन की मीटिंग में सहमति न बनने के बाद आरडीए के पदाधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब ने भी रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में आज सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में ओपीडी सेवा मुकम्मल तौर पर बंद रहेगी। रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों को सर्जरी भी आगे टाल दी गई है। इस मामले में डाक्टरों का दावा है कि इमरजेंसी सेवा किसी तरह से प्रभावित नहीं होगी। आरडीए के अध्यक्ष रमनदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि हेल्थ सेक्रेटरी कुमार राहुल के साथ एसोसिएशन की मीटिंग सही रही।

    बेशक सरकार ने मांगों को जायज बताया लेकिन इन्हें पूरा करने में 15 दिन का समय मांगा है। उनका कहना है कि लिखित ऑर्डर मिलने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे। यहां बता दें कि जिन मरीजों ने अपने चेकअप करवाना है वह जिले के किसी भी सिविल अस्पताल या आयुष्मान क्लिनिक में जाकर अपना इलाज करवा सकते है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने सरकार मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की फीस बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी है, जिससे मेडिकल छात्रों पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ गया है। अधिक फीस और कम स्टाइपेंड मिलने को लेकर रेजिडेंट डाक्टरों में रोष है।

     

  • Punjab News: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला के साथ हुआ हादसा, कटी टांग, देखें CCTV

    Punjab News: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला के साथ हुआ हादसा, कटी टांग, देखें CCTV

    पटियालाः जिले के रेलवे स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चलती ट्रेन में 28 वर्षीय महिला ने चढ़ने की कोशिश की, तभी उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह ट्रेन के नीचे आ गई। दर्दनाक हादसे में उसकी एक टांग कट गई। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

    वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिला प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन बैलेंस बिगड़ने के कारण वो सीधे ट्रेन के नीचे गिर जाती है। मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस ने तुरंत उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान महिला की दाहिनी टांग कट गई, साथ ही बाएं पैर और हाथ की उंगलियां भी कट गईं।

    हादसे के तुरंत बाद महिला को पटियाला के रजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी है कि उक्त महिला परिवार सहित मध्य प्रदेश के दतिया शहर से दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जा रही थी, लेकिन माथा टेकने से पहले ही परिवार के साथ भयानक हादसा हो गया।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 अवैध हथियार बरामद किए है। जिनमें 3 अवैध पिस्तौल 30 बोर, 3 अवैध पिस्तौल 32 बोर, एक देसी कट्टा 315 बोर, 10 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा 24 मई 2025 गांव देण कलां निवासी दलविंदर सिंह पर 7-8 अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से तलवारों और रॉड से हमला किया था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में केस नंबर 78/2025 दर्ज किया गया था। जिसमें तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी व अन्य अज्ञात आरोपी नामजद किए गए। जिसके बाद आज 5 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। तेजिंदर सिंह पहले से ही हत्या के केस नंबर 38/2022 में जेल में बंद था।

    उसे 13 जून 2025 को फिरोजपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि जेल से ही उसने अपने साथियों सुखचैन सिंह उर्फ सुखी, राहुल उर्फ कड्डू, विपल कुमार उर्फ बिट्टू, और देव करण को दलविंदर सिंह पर हमला करने का निर्देश दिया था। 14 जून 2025 को सुखचैन सिंह और राहुल को गिरफ्तार किया गया। 16 जून को विपल और देव को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 32 बोर की 1 अवैध पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन और 315 बोर का 1 देसी कट्टा बरामद किया गया।

    आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अवैध हथियार मध्य प्रदेश से खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 18 जून को 5 और हथियार, 3 पिस्तौल 30 बोर, 2 पिस्तौल 32 बोर, 8 मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी, जिंदा हत्या केस में मृतक के परिजनों पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहा था। दलविंदर सिंह, मृतक जिंदा का दोस्त था जो इस राजीनामा का विरोध कर रहा था। इसी वजह से तेजिंदर ने जेल से ही हमला करवाया। तेजिंदर और राहुल पहले जेल में साथ रह चुके हैं और वहीं से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क में आए।

    इनका उद्देश्य पंजाब में पटियाला समेत कई इलाकों में टारगेट किलिंग की घटनाएं अंजाम देना था। यदि ये हथियार बरामद नहीं होते तो कई बड़ी घटनाएं हो सकती थीं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी 19 जून 2025 तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस आज इन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड मांगेगी ताकि और भी खुलासे किए जा सकें। पुलिस का मानना है कि यदि यह कार्रवाई समय रहते न की जाती तो यह गैंग पंजाब में शांति भंग कर सकता था।

  • Punjab News: राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस नेता का हुआ निधन

    Punjab News: राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस नेता का हुआ निधन

    पटियालाः पंजाब के नाभा से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नाभा में कांग्रेस पार्षद व सीनियर नेता रजनीश मित्तल शैंटी का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां उन्होंने पटियाला के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेसी नेता रजनीश के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि रजनीश मित्तल शैंटी नाभा नगर परिषद के अध्यक्ष भी थे।

  • Punjab News: Wrong Side से आ रही JCB से टकराई मोटरसाइकिल, 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Wrong Side से आ रही JCB से टकराई मोटरसाइकिल, 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना हलके के गांव करहाली साहिब में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जेसीबी मशीन के साथ हुए भीषण हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया।

    जानकारी मुताबिक, बीती देर रात अमृतपाल और तजिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटियाला से ड्यूटी करके अपने घर गांव करहाली साहिब लौट रहे थे। जब वह करहाली साहिब गुरु घर के सामने पहुंचा तो रॉग साइड से आ रही जेसीबी से उनकी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और जेसीबी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं मृतक युवकों के परिजनों ने कहा कि इलाके मेें जेसीबी और टिप्परों पर कोई नियंत्रण नहीं है और जिस तरह से ओवर स्पीड टिप्पर और जेसीबी सड़कों पर दौड़ रहे हैं, इसके कारण रोजाना कई हादसे हो रहे हैं जिससे परिजनों के जवान बेटे मौत की भेंट चढ़ रहे हैं। बता दें कि जिस जेसीबी से यह हादसा हुआ वह सरकारी काम में लगी थी और रात को गलत साइड से आ रही जेसीबी ने 2 घरों के चिराग बुझा दिए। उन्होंने कहा कि इन जेसीबी और टिप्परों पर अंकुश लगना चाहिए और इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।