Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: 24 वर्षीय नवविवाहित ने की आत्महत्या, परिवार ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: 24 वर्षीय नवविवाहित ने की आत्महत्या, परिवार ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

    मृतक गुरप्रीत कौर 6 महीने पहले ही गई थी मालदीव, पुलिस कार्रवाई में जुटी

    पटियालाः शहर के वार्ड नंबर 4 के अहलुवालिया मोहल्ले के निवासी सुखदेव सिंह की बेटी गुरप्रीत कौर (24), जो पिछले 6 महीने से मालदीव में रह रही थी, ने वहीं आत्महत्या कर ली। लड़की की पिछले साल अप्रैल में जीरा (फिरोजपुर) के सागर अरोड़ा से परिवार की सहमति से प्रेम विवाह हुआ था। लड़की के पिता सुखदेव सिंह ने थाना बनूड़ पुलिस को शिकायत में मृतका के पति सागर अरोड़ा पर उनकी बेटी को परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम ऑनर्स पास थी। वह वर्क परमिट पर 6 महीने पहले मालदीव गई थी। लड़की का पति भी वहीं था। 11 जून को परिवार ने लड़की से बात की थी। उन्होंने कहा कि उसी रात यह घटना हुई, जिसके बारे में उसकी सहेली ने उन्हें सूचना दी। घटना से कुछ दिन पहले लड़की के पति उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। थाना बनूड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह द्वारा शिकायत दी गई है। लड़की की लाश कल ही मालदीव से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी और आज उसका पोस्टमार्टम सब इंस्पेक्टर बहादर राम की अगुवाई में कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरप्रीत कौर द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मालदीव पुलिस ने वारदात और मौके की जांच के दस्तावेज भेजे हैं। ये दस्तावेज फारसी में हैं, जिनका पंजाबी में अनुवाद कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, लड़की के पिता के बयानों, मालदीव पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Punjab News: पुलिस की मौजूदगी में अभिनेता देव खरौद ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस की मौजूदगी में अभिनेता देव खरौद ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाबी फिल्म अभिनेता देव खरौद की आज सिनेमा घरों में डाकुआं दा मुंडा 3 की रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म के रिलीज होने से पहले प्रमोशन को लेकर एक्टर देव खरौद द्वारा रोड शो निकाला गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि शुरुआत में गाड़ी में एक्टर खुद दिखाई दे रहे है। वहीं एक्टर द्वारा निकाले गए इस रोड शो के दौरान करीब 20 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद है। सभी गाड़ियों के ऊपर एक्टर देव खरौद के समर्थक बैठे हुए है। इस दौरान पंजाब पुलिस की सुरक्षा भी एक्टर देव खरौद के साथ मौजूद है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर एक्टर देव खरौद द्वारा शेयर की गई है। बता दें कि एक्टर देव खरौद की इससे पहले डाकुओं दा मुंडा 1 और डाकुओं दा मुंडा 2 आ चुकी है। ये इस फिल्म का तीसरा सीक्वल है। जोकि आज सिनेमा घरों में रिलीज किया गया है। एक्टर देव खरौद द्वारा शेयर की गई वीडियो में वह दुख गाड़ी के सन रूफ से बाहर आए हुए हैं और उनके आगे पीछे दर्जनों फैन्स की गाड़ियां चल रही है। एक्टर देव खरौद के साथ साथ उनके फैन्स भी गाड़ियों के सन रूफ से बाहर आए हुए नजर आ रहे थे। एक्टर देव खरौद की इस कार रैली के दौरान सभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया। एक्टर देव खरौद के सामने ही उनके फैन्स जमकर हुल्लड़बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। गौर हो कि एक्टर देव खरौंद की फिल्म डाकुआं दा मुंडा आज ही सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। एक्टर देव खरौंद की इस फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। पहले दिन पंजाब के ज्यादातर सिनेमा हाल फुल रहे और लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर उक्त फिल्म की प्रशंसा की। इस फिल्म की कहानी, भावनाएं और हर कलाकार की परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आई है। ट्रेलर के बारे में बात करते हुए देव ने कहा था कि आपने अभी सिर्फ टीज़र देखा है, जब आप ट्रेलर देखेंगे तो जरूर कहेंगे कि इतना अलग ट्रेलर पंजाबी सिनेमा में पहले नहीं देखा। हमने दो से ढाई साल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर मेहनत की है। यह मेरी ड्रीम रियलिटी के साथ आठवीं फिल्म है, जो मेरे लिए बड़ी बात है।  
  • Punjab News: 4 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पुलिस ने लूट की वारदात की गुत्थी 4 घंटों में सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तार में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद ही लूट की झूठी साजिश रची थी और उसके बाद वह थाना कोतवाली में लूट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए चला गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र राम तीर्थ निवासी जुझार नगर पटियाला के रूप में हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 12 जून को अमित कुमार ने अपने रिश्तेदार के साथ थाने कोतवाली पटियाला में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

    जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा घलोड़ी गेट मड़ियां चौक के पास 4 लाख रुपये लूटने की शिकायत दी। इस दौरान आरोपी ने कहा कि लुटेरे ने उसकी दाहिनी बाजू पर चाकू से वार किया। थाना कोतवाली पटियाला इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलों की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने 4 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई 4 लाख रुपये चोरी की कोई सच्चाई नहीं मिली। सख्त पूछताछ में अमित कुमार ने स्वीकार किया कि उस पर 2 लाख रुपये का कर्ज था।

    जिसके कारण उसने जानबूझकर एक सोची-समझी साजिश के तहत 4 लाख रुपये चोरी होने की मनगढ़ंत कहानी बनाई और झूठी शिकायत पुलिस को दी। अमित कुमार के खिलाफ झूठी शिकायत देने के मामले में धारा 217, 210, बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई तथा उसके कब्जे से 4 लाख रुपये भी बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त पटियाला पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस को झूठी सूचना देगा या झूठी घटना रचकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बेटी से मिलने जा रही महिला की Plane Crash में मौत

    Punjab News: बेटी से मिलने जा रही महिला की Plane Crash में मौत

    पटियालाः अहमदाबाद में बीते दिन हुए प्लेन क्रैश में राजपुरा के नजदीकी गांव अलाना की महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान अंजू शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंजू शर्मा के जेठ दर्शन शर्मा और अन्य परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे और जहाज हादसे के कारण उनकी मृत्यु हो गई। परिवार के सदस्य आज शाम अंजू शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं।

  • Punjab News: कर्नल बाठ के साथ मारपीट मामले में SIT ने दोबारा शुरू की जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्नल बाठ के साथ मारपीट मामले में SIT ने दोबारा शुरू की जांच, देखें वीडियो

    पटियालाः कर्नल बाठ के साथ मारपीट मामले में SIT ने दोबारा से जांच शुरू कर दी है। जहां झगड़ा हुआ था उस जगह पर चंडीगढ़ पुलिस पहुंची। बता दे कि कुछ महीने पहले देर रात कर्नल बाठ व उसके बेटे के साथ पुलिस की ओर से मारपीट के आरोप लगे थे।

    जिसको लेकर पटियाला पुलिस के एसएसपी की ओर से 4 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए थे, लेकिन कर्नल बाठ की पत्नी इस करवाई से खुश नजर नहीं आई। कर्नल बाठ की पत्नी ने इंसाफ के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की थी।

    कर्नल बाठ की पत्नी ने मानयोग अदालत का रुख किया और अदालत ने इस पूरे मामले में चंडीगढ़ पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। उसके बाद आज पटियाला में घटनास्थल पर चंडीगढ़ पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! मां और नानी ने मिलकर नाबालिग को लाखों में बेचा, दादी बनीं मसीहा

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! मां और नानी ने मिलकर नाबालिग को लाखों में बेचा, दादी बनीं मसीहा

    पटियाला: जिले के नाभा के गांव छन्ना नत्थूवाला में इंसानियर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मां और नानी ही बच्ची की दुश्मन बन गई। दरअसल, कलयुगी मां और नानी ने नाबालिग 15 वर्षीय बेटी का सौदा कर दिया। दोनों मां-बेटी ने पैसों के लालच में आकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने मिलकर बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान में बेच दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी मां 500-500 रुपये के नोट गिन रही है।

    आरोपियों की ओर से बच्ची को बेचने के बाद उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से शादी भी करवा दी गई। वहीं लड़की की दादी को इस घटना के बारे में जब पता चला तो उसने इसकी सूचना भादसों थाने और नाभा की डीएसपी मनदीप कौर को दी। जांच करने पर पता चला कि लड़की को राजस्थान में बेचकर शादी कर दी गई है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया, जो अब अपने मामा के पास रह रही है।

    इस संबंध में पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां किरनजीत कौर और नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। डीएसपी मनदीप कौर चीमा ने बताया कि इस मामले में हमने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी आरोपियों में जसविंदर कौर उर्फ जश्न, कुलविंदर सिंह, अजैब सिंह सभी निवासी छन्ना नत्थूवाला व एक अज्ञात शामिल है।

    पीड़ित 15 साल की बच्ची की दादी चरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे बेटे बलजीत सिंह की शादी करीब 16 साल पहले आरोपी किरनजीत कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 साल की पीड़िता भी है। आपसी क्लेश के चलते दोनों पति-पत्नी का साल 2022 में पंचायती तलाक हो गया था। बच्चों को ससुराल में छोड़कर किरनजीत कौर चली गई थी। अगस्त 2024 में वह वापस अपने ससुराल आ गई और झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां देकर वहीं रहने लगी थी। इसके बाद किरनजीत कौर ने अपनी मां गुरमीत कौर व अन्य आरोपियों के साथ साजिश रच कर 15 साल की बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान बेच दिया।

     

     

  • Punjab News: स्कूल वैन हादसे में 7 की मौत मामले में टिप्पर मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल वैन हादसे में 7 की मौत मामले में टिप्पर मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना में 7 मई को हुए भयानक स्कूल वैन हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में बच्चों के माता-पिता इंसाफ के लिए धरने पर बैठे थे। वहीं हाल ही में सीएम भगवंत मान भी मामले को लेकर पीड़ित परिवार वालों से दुख सांझा करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम मान पीड़ित परिवारों को इंसाफ का भरोसा दिलाया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिप्पर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार टिप्पर मालिक की पहचान रणधीर सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस ने पहले ही 2 व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर ली है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि ककराले गांव से टिप्पर मालिक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी टक्कर का मालिक रंधीर सिंह है। जिसके साथ उसकी शरण देने वालों के 9 व्यक्ति भी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चला है कि वे रंधीर सिंह के रिश्तेदार ही थे। उन्होंने बताया कि टिप्पर के 2 मालिकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रंधीर सिंह को अग्रिम जमानत भी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यदि कोई भी अपराध करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में आवश्यक आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

  • Punjab News: दिनदहाड़े महिला का हुआ कत्ल

    Punjab News: दिनदहाड़े महिला का हुआ कत्ल

    पटियालाः जिले में दुखद घटना सामने आई है कि जहां दिनदहाड़े महिला की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मृतिका की पहचान रजनी निवासी गुरमत इनकलेव घाटी नंबर 5, पटियाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना हैकि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मिनी सचिवालय में लगी आग, स्टाफ में मची अफरा-तफरी

    Punjab News: मिनी सचिवालय में लगी आग, स्टाफ में मची अफरा-तफरी

    पटियाला: जिले में मिनी सचिवालय के ई ब्लॉक में रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। इस घटना के दौरान पूरे मिनी सचिवालय के कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही डीसी कार्यालय के कमरों में काम करने वाले कर्मचारी सचिवालय के बाहर परिसर में आ गए। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी, जिस कारण कुछ ही मिनटों में ब्लॉक में धुआं फैल गया और अंधेरा छा गया, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।

    एकत्रित जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय डिप्टी कमिश्नर अपने कार्यालय में मौजूद थे। डीसी कार्यालय की चौथी मंजिल पर आग लगने की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में थोड़ी परेशानी हुई। क्योंकि आग ऊंचाई पर लगी थी और खिड़कियों पर शीशे होने की वजह से भी आग बुझाने में दिक्कत हुई। पटियाला के मिनी सचिवालय में आग लगने के बाद यह मामला हर जगह चर्चा का विषय बना रहा।

  • CM Bhagwant Mann ने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

    CM Bhagwant Mann ने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

    पटियाला: आम लोगों की सुविधा के लिए एक और नागरिक-केंद्रित पहल के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 8.55 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित किया।

    एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों वाली इस इमारत को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास जनवरी 2023 में किया गया था। जिसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। यह प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा और साथ ही यह लोगों को उनके नजदीक प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा देगा।

    CM ने कहा कि दूधन साधां मुख्य रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र है और पहले एस.डी.एम. का कार्यालय मिनी सचिवालय, पटियाला में स्थित था। जिसके कारण लोगों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने इस कॉम्प्लेक्स को यहीं बनाने का फैसला किया। लोगों की सुविधा के लिए पूरे राज्य में ऐसे आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।

    भगवंत सिंह मान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कभी ध्यान नहीं दिया। जब से आप सरकार ने कार्यभार संभाला है, तब से सरकार ने जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।