Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: 8 नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: 8 नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    पटियालाः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई ड्रग्स के खिलाफ जंग मुहिम के तहत जिला पुलिस प्रमुख वरुण शर्मा के नेतृत्व में पटियाला पुलिस ने नाभा के गांव रोहटी छन्ना में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर 8 नशा तस्करों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

    जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि नाभा के गांव रोहटी छन्ना में नशा तस्करों ने जल संसाधन विभाग के परिसर में कमरे बनाए हुए थे और इन कमरों का इस्तेमाल वह नशा सप्लाई करने के लिए करते थे, जिन्हें आज पटियाला पुलिस ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गिरा दिया है। उन्होंने बताया कि जिन 8 लोगों के अवैध निर्माण गिराए गए हैं, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 75 मामले दर्ज हैं जिसमें प्रेम सिंह उर्फ ​​काका के खिलाफ 13 मामले, प्रेम सिंह की पत्नी छोटी कौर के खिलाफ 9 मामले, अमरपाल सिंह उर्फ ​​बुल्ली के खिलाफ 11 मामले, अमरपाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर उर्फ ​​रोड़ी के खिलाफ 13 मामले, हरमेल सिंह उर्फ ​​बंटी के खिलाफ 5 मामले, अमरजीत कौर उर्फ ​​अमरो के खिलाफ 7 मामले, परमजीत कौर उर्फ ​​भोली के खिलाफ 10 मामले और अमनदीप सिंह उर्फ ​​कालू के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं।

    एसएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है और राज्य के युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाने वाले नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशा बेचना बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे की कमाई से बने अवैध निर्माणों पर पीले पंजे चलाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नशा करता है तो उसे नशामुक्ति के लिए सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में लाया जाना चाहिए। इस मौके पर एसपी डी. गुरबंस सिंह बैंस, डीएसपी नाभा मनदीप कौर, एसएचओ सदर नाभा गुरप्रीत सिंह समराओ और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

  • Punjab News: नकली डीजल तस्करी का हुआ पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नकली डीजल तस्करी का हुआ पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियाला: स्थानीय पुलिस ने जिले में लंबे समय से चल रहे नकली डीजल के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नाभा में डीजल स्टॉक किया था। आरोपियों ने जिस जगह पर डंप बना रखा था, वहा किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं थी। अगर किसी कारण आग लग जाती, तो नाभा शहर का लगभग आधा हिस्सा चपेट में आ जाता।

    डीजल तस्करी का कारोबार पूरी तरह से अवैध रूप से चल रहा था। जब पेट्रोल एसोसिएशन सदस्यों को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने डीएसपी नाभा मनदीप कौर को बताया जिसके बाद डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर कैंटर को जब्त कर लिया। जिसमे 12 हजार लीटर नकली डीजल पाया गया। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    बताया जा रहा है कि इस धंधे में बड़े-बड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है और आने वाले समय में कई सफेदपोशों के नामों का खुलासा हो सकता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि नकली डीजल की कालाबाजारी का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था। पुलिस जांच के बाद अब परतें खुलने की उम्मीद है।

    नाभा पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष जसपाल जनेजा, अमरदीप सिंह खन्ना, अशोक कुमार बिट्टू ने कहा कि यह गोरख धंधा काफी समय से चल रहा था। बड़े पैमाने पर भट्ठा मालिकों, कंबाइन हार्वेस्टरों और हलवाईयों को नकली डीजल सप्लाई हो रहा था। जो बाजार में सामान्य डीजल की दर से 8 से 10 रुपये सस्ता था। इसके साथ ही बिक्री भी लगातार प्रभावित हो रही थी। एसोसिएशन ने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच करआरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    इस मामले मे नाभा रोहटी पुल के चौंकी इंचार्ज पवित्र सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम एसोसिएशन की शिकायत पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। इस मुकदमे मे आरोपियों के दो अन्य साथियों की तलाश मे छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा के गांव अचल में व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमरिंदर सिंह किसान था और उसने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि अमरिंदर को पैसों के लेन-देन के चलते 2 आढ़ती काफी परेशान कर रहे थे। नाभा पुलिस ने मृतक की माता के बयान पर आरोपी दोनों आढ़तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से गांव अचल में मातम पसरा है।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरिंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है। अमरिंदर के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि अमरिंदर सिंह की एक साल पहले ही शादी हुई थी। इन दिनों उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है, क्योंकि वह गर्भवती है। भूपिंदर सिंह ने बताया कि आढ़ती संदीप सोनू और मोनू पैसों के लेन-देन को लेकर अमरिंदर सिंह को कुछ समय से काफी परेशान कर रहे थे।

    उसे धमकियां भी दी जा रही थीं। इससे अमरिंदर मानसिक तौर पर परेशान था। इसी के चलते उसने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से सिर में गोली मार ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत समराओ ने बताया कि मृतक की माता के बयान पर आढ़ती संदीप सोनू और मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं पटियाला-सरंहद रोड पर गांव फग्गनमाजरा के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेरा डाला। इस दौरान आरोपी ने भागने के लिए अपनी अवैध 32 बोर की पिस्टल के साथ पुलिस पर 4 फायर किए।

    जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया है। पकड़े आरोपी की पहचान गुरचरन सिंह उर्फ कालू निवासी घंडुआ जिला मोहाली के तौर पर हुई है।

    मौके पर पहुंचे एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी गुरचरन सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल, डकैती व नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मौजूदा समय पर जमानत पर बाहर था।

    आरोपी ने कुछ दिन पहले ही पटियाला के त्रिपड़ी इलाके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी लूटी थी। इस गाड़ी के जरिये आरोपी जल्द ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुरचरन सिंह गाड़ी में सवार होकर पटियाला-सरहंद रोड पर गांव फग्गमाजरा की तरफ आ रहा है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप बाजवा की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को घेरा डाल लिया।

    जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो बचने के लिए आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल के साथ पुलिस टीम पर चार फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली टांग में लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के किन गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं, इस बारे में जांच की जाएगी।

     

  • Punjab News: दिल्ली से पंजाब आ रही मेथेनॉल की खेप सहित 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल्ली से पंजाब आ रही मेथेनॉल की खेप सहित 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मजीठा के नकली शराब मामले से तार जुड़ने की आशंका

    पटियाला: जिला पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर 600 लीटर मिथेनॉल केमिकल की बड़ी खेप जब्त की है। पकड़े गए मिथेनॉल केमिकल का उपयोग अवैध शराब के उत्पादन में किए जाने का शक है।

    इस मामले मे खुलासा करते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सुबह अमृतसर के मजीठा में नकली शराब से जुड़ी दुर्घटना का पता चला था। जिसके बाद डीआईजी बॉर्डर रेंज से सूचना मिली कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नगर से मिथेनॉल केमिकल की खेप पंजाब आ रही है। पटियाला पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर तुरंत सतर्कता बरतते हुए नकली शराब के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेप जब्त कर ली है।

    पुलिस ने बाबा बंदा सिंह बहादुर शंभू-बनूर रोड पर तेपला पुलिस चौकी के पास दिल्ली से पंजाब आ रहे ट्रक नंबर PB 10 H 1577 को घेर लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान अन्य सामान में छिपाए गए तीन ड्रमों से 600 लीटर मिथेनॉल केमिकल बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह मिथेनॉल की खेप दिल्ली से लाई जा रही थी, जिसका संबंध मजीठा नकली शराब मामले से जुड़ने की आशंका है। यदि यह खेप समय पर पकड़ी न जाती, तो इससे बनने वाली नकली और जहरीली शराब से सैंकड़ों लोगों की मौत हो सकती थी।

     

     

     

  • Punjab News: 600 लीटर एथनॉल से भरा ट्रक बरामद, नकली शराब में होना था इस्तेमाल

    Punjab News: 600 लीटर एथनॉल से भरा ट्रक बरामद, नकली शराब में होना था इस्तेमाल

    पटियालाः पंजाब पुलिस ने अवैध तरीके से दिल्ली से पंजाब लाया जा रहा ट्रक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक से 600 लीटर एथनॉल ज़ब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार नक़ली शराब बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं ट्रक से एथनॉल उतारा जा रहा है।

  • Punjab News: 15.680 किलो अफीम और 2.30 लाख की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 15.680 किलो अफीम और 2.30 लाख की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान चलाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.680 किलो अफीम, 2.30 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशा विरोधी युद्ध अभियान को लेकर दी गई हिदायतों का पालन करते हुए और भरोसेमंद सूत्रों से मिली सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नॉर्थ ईस्ट, असम, इम्फाल आदि से अफीम लाकर पंजाब और हरियाणा में तस्करी करते हैं।

    इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बाहर के राज्यों से तस्करी कर आ रही अफीम को पकड़कर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त रूप से 12.05.2025 को सूआ पुल कलवाणू (घग्गा) के पास नाकाबंदी के दौरान कार नंबर DL-4C-AX-2756, सफेद करेटा गाड़ी की तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान गाड़ी में से 15 किलो 680 ग्राम अफीम और 2 लाख 30 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह, 24 वर्षीय हरमनजीत सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह, 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी सनाम थाना सिटी सुनाम जिला संगरूर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में मामला नंबर 41 दिनांक 12.05.25 /ध 18,29-61/85 NDPS एक्ट थाना घग्गा में दर्ज किया गया है।प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर उनके बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंक संबंधी जांच की जा रही है कि यह नशा तस्कर यह नशा किस व्यक्ति से लाए थे और आगे कहां सप्लाई करना था। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह नशा तस्करी करके नार्को-टेररिज्म के लिए फंड भी इकट्ठा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक अत्यंत संवेदनशील मामला है।

  • Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच Petroleum Association ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच Petroleum Association ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    नाभाः भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तैनाव को लेकर कई तरह की अफवाहे फैल रही है। जिससे लोगों में पेनिक बढ़ रहा है। यह पेनिक चाहे राशन को लेकर हो या पैट्रोल डीजल को लेकर। इसी बीच स्थिति को लेकर नाभा में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जसपाल जुनेजा ने लोगों से पैनिक और अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि पटियाला में पेट्रोल, डीजल, गैस आदि की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। हमें जरूरत के अनुसार डिपो से पेट्रोल, डीजल आदि की पूरी सप्लाई मिल रही है। उन्होंने आम जनता से अपील करते कहा कि जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल डलवाए, जमा करने की जरूरत नहीं है।

  • Punjab News: स्कूल वैन हादसे में बच्चों की मौत को लेकर सेहत मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल वैन हादसे में बच्चों की मौत को लेकर सेहत मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना में स्कूल वैन और टिप्पर की टक्कर होने से 6 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 6 बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 4 बच्चों सहित ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसे को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार घटना गांव नुसुपूर में यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं टिप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    पुलिस द्वारा घटना की सूचना बच्चों को परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में छुट्टी होने के बाद इनोवा वैन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव नुसुपुर के पास यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ये छात्र भूपिन्द्र इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के हैं। इस दुर्घटना से स्थानीय समुदाय में चिंता और दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार और स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच का वादा किया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    वहीं घायलों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह राजिंदर अस्पताल पहुंचे। जहां सेहत मंत्री ने बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए सेहत मंत्री ने बताया कि टिप्पर चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है, जिसमें 6 बच्चों और एक ड्राइवर की मौत हुई है। इस घटना पर उन्होंने मृत बच्चों के परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया और कहा कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। चालक अभी फरार चल रहा है। सेहत मंत्री ने कहा कि वैन में 14 से 15 बच्चे सवार थे, जिसमें 6 बच्चों सहित एक ड्राइवर की मौत हो गई।

    वहीं 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ बच्चों के सिर पर गहरी चोटे आई है। वहीं अन्य बच्चों को अमर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में सामने आया है कि टिप्पर चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इस पूरी घटना को बच्चों का कत्ल बताया। सेहत मंत्री ने कहा कि जल्द ही एक बैठक बुलाकर पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी। जिससे आगे से ऐसी घटनाओं को रोके जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

  • Punjab News: स्कूल वैन और टिप्पर की टक्कर में 4 बच्चों सहित 5 की मौत

    Punjab News: स्कूल वैन और टिप्पर की टक्कर में 4 बच्चों सहित 5 की मौत

    पटियालाः समाना में स्कूल वैन और टिप्पर की टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 8 बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 4 बच्चों सहित ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसे को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार घटना गांव नुसुपूर में यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं टिप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना बच्चों को परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में छुट्टी होने के बाद इनोवा वैन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव नुसुपुर के पास यह हादसा हो गया।

    बताया जा रहा है कि ये छात्र भूपिन्द्र इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के हैं। इस दुर्घटना से स्थानीय समुदाय में चिंता और दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार और स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच का वादा किया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।