Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: Pahalgam हमले के विरोध में निकाली बाइक रैली, देखें वीडियो

    Punjab News: Pahalgam हमले के विरोध में निकाली बाइक रैली, देखें वीडियो

    नाभाः जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शहर में मोटरसाइकिल मार्च किया गया। इस दौरान बाइक रैली में कई लोगों ने शामिल होकर इंसाफ की मांग की है। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई।

    राइडर्स मनिंदर सिंह ने कहा कि हमारा एक मोटरसाइकिल ग्रुप है। सभी ने मिलकर पहलगाम हमले के विरोध में आज बाइक रैली निकालही है। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से निकाली गई। रैली में सभी ने हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी आतंकवादी किसी भी देश की ओर आंख उठाकर न देख सके। कश्मीर के लोगों को गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है, वह बहुत गलत है।

  • Punjab News: Dutt Collections में बिक रहे थे Adidas कंपनी के नकली कपड़े, प्रधान सहित 45 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Dutt Collections में बिक रहे थे Adidas कंपनी के नकली कपड़े, प्रधान सहित 45 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लोगों ने पुलिस के काम में डाली बाधा, की दुकान में बंद करने की कोशिश

    पटियालाः नाभा में कपड़ों की दुकान Dutt Collections पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने कपंनी की शिकायत पर नकली Adidas कंपनी का सामान बेचने को लेकर दुकानदार पर एक्शन लिया है। लेकिन इस दौरान दुकानदार के हक में आए अन्य लोग आ गए, जिसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए व्यापार मंडल के प्रधान सहित 45 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजेश यादव और राजिंदर ने कहाकि वह कंपनी की ओर से आए है। जहां उन्हें पता लगा कि दत्त क्लेक्शन दुकान है, जहां कंपनी का नकली सामान बिक रहा है। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को मामले की शिकायत की। जिसके बाद वह थाना कोतवाली पुलिस के एसएचओ के साथ दुकान पर गए। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। वहीं थाना प्रभारी प्रिंसप्रीत ने बताया कि एसएसपी पटियाला से ब्राडेंड कंपनी के कॉपी राइट के मामले में शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 37 कॉपी राइट की धारा 65, 63 के तहत थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद वह दुकान पर दत्त क्लेक्शन पर रेड करने गए। जहां कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर रेड की। जहां कंपनी का भारी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ। इस दौरान वहां पर अन्य दुकानदार आ गए और पुलिस को धमकी देने लगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिक दी दुकान की मौजूदगी में बाहर से दुकान का शटर गिराना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने अनुसार दुकानदार पुलिस टीम को धमकी देते हुए कहने लगे कि वह उनके इलाके में कैसे कार्रवाई कर सकते है और वह कौन होते है सामान ले जाने वाले। इस दौरान मुलाजिमों के साथ उन्होंने हाथापाई की और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को बंदी बनाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा एफआईआर नंबर 38 के तहत 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए गए, जिनमें से 7 बायनेम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
  • Punjab News: मशहूर Sahni Bakery के Cake में कॉकरोच निकलने की वीडियो वायरल, सेहत विभाग का आया बयान

    Punjab News: मशहूर Sahni Bakery के Cake में कॉकरोच निकलने की वीडियो वायरल, सेहत विभाग का आया बयान

    पटियाला: लाहौरी गेट स्थित मशहूर साहनी बेकरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, साहनी बेकरी से ग्राहक द्वारा खरीदे गए केक को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति दुकान से खरीदा हुआ केक दुकान पर वापस करते हुए कहता नजर आ रहा है। जिसमें व्यक्ति आरोप लगा रहा हैकि केक में से कॉकरोच निकला है, जिसके बाद दुकानदार मौके पर ही व्यक्ति से माफी मांगता नजर आ रहा है। इस दौरान दुकान का कर्मी कह रहा है कि वह दूसरा केक दे देता है।

    वहीं ग्राहक कह रहा है कि केक में एक कॉकरोच नहीं बल्कि ओर भी है। वहीं अन्य कर्मी का एक या दो ही होते है। जिसके बाद ग्राहक भड़क गया और कहने लगा कि क्या आप ग्राहक को गिफ्ट में कॉकरोच देते हों, जिसके बाद दूसरा कर्मी चुप हो गया और पहले वाला कर्मी कहने लगा कि दवाई डाली है उसके कारण गलती से केक में कॉकरोच आ गया। जिसके बाद दुकानदार द्वारा गलती मानते हुए माफी मांग ली गई।

    पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि ये बेकरी पटियाला की मशहूर बेकरी है। दुकान के कर्मचारियों ने मुझसे माफी मांगी। यह मेरी गलती थी, लेकिन वहां एक व्यक्ति था जिसने मुझसे कहा कि केक से कॉकरोच निकलना कोई बड़ी बात नहीं है, जिससे मुझे बुरा लगा। मैंने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उधर, सिविल सर्जन ने कहा कि फिलहाल हमारे पास कोई शिकायत नहीं है, लेकिन अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो हम वहां जाएंगे, सैंपल लेंगे और कार्रवाई करेंगे।

  • 18 वर्षीय पंजाबी नौजवान का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

    18 वर्षीय पंजाबी नौजवान का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

    राजपुरा: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मामूली विवाद को लेकर पंजाबी नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय एकम सिंह साहनी पुत्र अमरिंदर सिंह साहनी निवासी गुलाब नगर कॉलोनी, राजपुरा के रूप में हुई है। मृतक ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में कार पार्किंग को लेकर युवाओं के साथ हुई झड़प में गोलियां चलाई गई।

    इस दौरान गोली लगने से नौजवान एकम की मौत हो गई। यह खबर राजपुरा शहर में पहुंची तो साहनी परिवार और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, अमरिंदर सिंह साहनी कुछ साल पहले अपने परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे, जहां एकम सिंह अपनी पढ़ाई कर रहा था। बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे जब वह न्यू साउथ वेल्स शहर में कार पार्क कर रहा था, तो वहां मौजूद युवाओं के साथ उसकी बहस हो गई।

    युवाओं ने एकम सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी कार को भी आग लगा दी गई। राजपुरा के गुलाब नगर स्थित घर में मृतक की बुजुर्ग दादी मनमोहन कौर रो-रो कर बुरी हालत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में घटना स्थल पर वहां की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: Rajindra Hospital के Staff ने किया मेन रोड जाम

    Punjab News: Rajindra Hospital के Staff ने किया मेन रोड जाम

    पटियालाः जिले का सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल अक्सर विवादों में रहता है। जहां हाल ही में बिजली गुल होने का मामले सामने आया। वहीं अब अस्पताल के स्टाफ ने मोर्चा खोलते हुए मेन रोड़ जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की नर्सों ने आज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा वेतन न देने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर स्टाफ में भारी रोष पाया जा रहा है।

    इस विरोध को लेकर पहले स्टाफ ने कॉलेज में नारेबाजी की और बाद में पटियाला-संगरूर रोड पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया। नर्सिंग एसोसिएशन की चेयरपर्सन संदीप कौर बरनाला ने बताया कि पहले उनका वेतन मेडिकल सुपरिटेंडेंट द्वारा दिया जाता था। अब वेतन का अधिकार प्रिंसिपल के पास आ गया है। जब नर्सों ने वेतन की मांग की तो प्रिंसिपल ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके विरोध में नर्सों ने काम बंद कर दिया है।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच ने बुजुर्ग पर बरसाए डंडे, फसल को आग लगाने का भी किया प्रयास, देखें Video

    Punjab News: पूर्व सरपंच ने बुजुर्ग पर बरसाए डंडे, फसल को आग लगाने का भी किया प्रयास, देखें Video

    पटियालाः नाभा के गांव साधोहेड़ी में पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच ने फसल काटने को लेकर एक बुजुर्ग को बुरी तरह पीट दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूर्व सरपंच बुजुर्ग पर तशद्द करता नजर आ रहा है। फिलहाल पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए, बुजुर्ग ने कहा कि हम फसल काट रहे थे कि साधोहेड़ी गांव का पूर्व सरपंच मोहन सिंह जिनसे साथ जमीन का विवाद भी चल रहा है, वह हमे रोकने लगा कि फसल नहीं काटने देगा और फसल को आग लगा देगा। हमने कहा कि हम फसल काटकर रहेंगे। हमने इतनी मुश्किल से फसल उगाई है।

    इस दौरान थोड़ी ही देर में बहस करते हुए उसने फसल को आग लगा दी। इस दौरान घर की महिलाएं भी आ गई और तभी मोहन सिंह ने डंडा उठा लिया और बुजुर्ग से मारपीट करने लगा। इस दौरान पूर्व सरपंच ने खूब डंडे बरसाए। पीड़ित परिवार ने मांग की कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तथा हमें अपनी फसल काटने की मंजूरी दी जाए।

  • Punjab News: थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    राजपुरा: थाना सिटी राजपुरा में तैनात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। इस दौरान विभाग द्वारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर को पद से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बस स्टैंड अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। उसके द्वारा आत्महत्या करने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पंजाब पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का कारण बताया गया था और धारा 174 की कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

    इसके बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर नाराज होकर इस केस की जांच की मांग की थी। जिसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में आने पर जब DGP पंजाब ने थाना सिटी SHO बलविंदर सिंह से इस केस संबंधी जानकारी मांगी, तो थाना सिटी पुलिस ने मामले संबंधी शून्य रिपोर्ट भेजी।

    लेकिन दूसरी ओर DGP पंजाब ने थाना सिटी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से असंतोष व्यक्त करते हुए थाना सिटी SHO इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को पद से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जानकारी मांगने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

  • Punjab News: 77 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया ऐतिहासिक फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: 77 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया ऐतिहासिक फैसला, देखें वीडियो

    पटियालाः भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़े केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट की टीम ने डीसी की गाड़ी को कुर्क कर लिया। इस दौरान टीम ने डीसी कार्यालय से अन्य सामान भी हटा दिया। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के 77 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिनजख्म अभी नहीं भरे है। ऐसा ही एक मामला पटियाला के गांव झील से सामने आया है। जहां बंटवारे के बाद अपनी खोई जमीन के लिए पटियाला के परिवार ने 77 वर्ष तक लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

    बताया जा रहा है कि जमीन सरकार ने बेच दी थी। कोर्ट ने पटियाला प्रशासन को जमीन लौटाने या पैसे देने का आदेश दिया था। जब आदेश का पालन नहीं हुआ तो वीरवार को कोर्ट की टीम डीसी दफ्तर, कमिश्नर दफ्तर, एसडीएम दफ्तर और तहसील दफ्तर में लगे एसी, पंखे, कुर्सियां, टेबल, वाटर कूलर, अलमारी व अन्य सामान उठाने पहुंच गई। इससे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस मामले में सोमवार यानी आज तक का समय मांगे जाने पर टीम वापस लौट गई।

    याचिकाकर्ता कमाल अहमद ने बताया कि उनके पारिवारिक की सदस्य कनीज फातिमा वर्ष 1947 से पहले यहां पटियाला के गांव झिल में रहती थीं। कनीज फातिमा देश के बंटवारे के बाद मलेरकोटला आ गई थीं और जब हालात शांत हुए तो उन्हें पता चला कि झील गांव में उनकी सारी जमीन प्रशासन ने बेच दी है। इसके बाद परिजनों ने कोर्ट में मामला दायर किया। 2008 में कनीज फातिमा की मौत के बाद 2014 में निचली अदालत ने परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया और पूरी जमीन का मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसके खिलाफ प्रशासन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गया। 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जमीन को कनीज़ फातिमा के परिवार को बाजार दर पर वापस किया जाए या वर्तमान दर पर पूरी राशि का भुगतान किया जाए।

     

  • Punjab News: Rajindra Hospital के Medical Superintendent का इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajindra Hospital के Medical Superintendent का इस्तीफा, देखें वीडियो

    पटियालाः रजिंदरा हॉस्पिटल पटियाला के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर गिरीश सानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से रजिंदर अस्पताल काफी चर्चा में रहा, जहां बिजली न होने के कारण एक वीडियो वायरल हुआ था और पानी की लीकेज को लेकर भी एक वीडियो वायरल होती नजर आई थी। इसके बाद डॉक्टर गिरीश सानी पर दबाव देखा जा रहा था। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सरकारी रजिंदर अस्पताल पटियाला में डॉक्टरों की उच्च स्तर की बैठक चल रही है। बैठक में डॉक्टर गिरीश सानी मौजूद नहीं हैं, लेकिन कुछ वरिष्ठ डॉक्टर उनसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले पर कोई भी मेडिकल स्टाफ का व्यक्ति बोलने को तैयार नहीं है।
  • Punjab News: खेत में लगी भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: खेत में लगी भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में गेहूं की फसल पककर तैयार है और किसानों ने भी फसल की कटाई शुरू कर दी है। वहीं हर साल राज्य के खेतों में खड़ी गेहूं की कई एकड़ फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो जाती है। ताजा मामला नाभा ब्लॉक के गांव रन्नो में सामने आया, जहां करीब 3 किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं की फसल उगाई थी।

    अब गेहूं पूरी तरह पककर तैयार हो चुका था और गांव में किसान अभी गेहूं काटने की तैयारी ही कर रहे थे कि अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई और उनकी 20 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों ने बताया कि प्रवासी मजदूर लकड़ियां लेकर घूम रहे थे और उन्होंने ही बीड़ी पी और उसकी चिंगारी से इतना बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि पंजाब सरकार हमें हुए नुकसान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करे, क्योंकि यह जमीन पूरी तरह से पट्टे पर ली गई थी।

    इस अवसर पर पीड़ित किसान गुरविंदर सिंह, पीड़ित किसान राम सिंह और पीड़ित किसान जगतार सिंह ने कहा कि हमने सारी जमीन पट्टे पर ली हुई है। वह गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। हमने बड़ी मेहनत से ठेके पर यह गेहूं उगाया था और हम बहुत खुश थे कि इस बार गेहूं अच्छी पैदा हुई है, लेकिन हमारी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब गेहूं में आग लग गई। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।