Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: थानों में खड़े वाहनों की SP Harwant Kaur ने मालिकों को सौंपी चाबियां, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में खड़े वाहनों की SP Harwant Kaur ने मालिकों को सौंपी चाबियां, देखें वीडियो

    मंडी गोबिंदगढ़ः पंजाब के डीजीपी के आदेशानुसार पुलिस थानों में कई सालों से खड़ी एक्सिडेंट्ल गाड़ियों का जल्द निपटारा किया जा रहा है। इसके तहत फतेहगढ़ साहिब जिला पुलिस ने विभिन्न थानों में खड़े 200 दोपहिया वाहनों का निपटारा किया गया। इस संबंध में फतेहगढ़ साहिब की एसपी (एच) हरवंत कौर मंडी गोबिंदगढ़ थाने पहुंचीं और दोपहिया वाहनों की चाबियां मालिकों को सौंपी।

    एसपी हरवंत कौर ने बताया कि पंजाब के डीजीपी के आदेशानुसार विभिन्न मामलों में थाने में खड़े वाहनों का निपटारा करके उनके वारिसों को सौंपा जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी। जिसमें वाहनों की कागजों की जांच पड़ताल के बाद माहिकों को सौंपे जाएंगे। इस मौके एक वाहन मालिक ने बताया कि उसके बाइक का एक्सिडेंट हो गया था। आज उन्हें एक साल बाद उनका बाइक वापस मिला है। जो खुशी की बात है। उसने बताया कि किस्तों पर नया बाइक खरीदा था। एक्सिटेंड होने के बाद वह लगातार थाने में खड़ा था। फिर भी उसने बाइक की किस्तें भरी।

  • Punjab News: पानी-पानी हुआ Rajendra Hospital, स्वास्थ्य मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी-पानी हुआ Rajendra Hospital, स्वास्थ्य मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियाला: सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल बत्ती गुल के चलते चर्चा में रहा है। वहीं अब सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल पानी-पानी हो गया और अपने इलाज के लिए आए मरीजों को पानी में से गुजरकर डॉक्टरों तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान बुजुर्ग मरीजों को पकड़कर ले जाना पड़ा, ताकि वह कहीं गिर ही न जाएं।

    जानकारी के अनुसार उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में पंजाब, हरियाणा सहित दूर-दराज से लोग अपने इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यह अस्पताल लोगों के इलाज की जगह मुसीबत ज्यादा बन रहा है। बीते दिनों ही बच्चा वार्ड में काफी समय तक बत्ती गुल रही और छोटे बच्चों को हाथ वाले पंखों सहित अखबारोंं से हवा देनी पड़ी। आज दो दिन बाद ही राजिन्द्रा अस्पताल की ओपीडी वाले रास्ते, लैब आदि में पानी ही पानी जमा हो गया। पानी देखकर ऐसा लग रहा था जैसे राजिन्द्रा अस्पातल में किसी ने मोटर ही चला दी हो, यह पानी किसी पाईप की लीकेज के चलते आया या फिर कोई टूटी खराब होने से भरा।

    जिस तरह यह पानी काफी क्षेत्र में फैला हुआ था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे इस तरफ किसी ने ध्यान हीं नहीं दिया। जब ध्यान दिया गया तो उस समय पानी अस्पताल में भर चुका था। वहीं मरीजों को इस पानी में गुजरकर अपने-अपने चैकअप करवाने वाले डॉक्टरों तक पहुंचना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग पानी में ही कमरों के आगे लाईनों में खड़े रहे। बुजुर्ग मरीजों को पकड़कर डॉक्टरों तक ले जाया गया ताकि वह फिसलें नहीं। लोगों ने कहा कि काफी समय से पानी यहां फैल रहा है और यह कहां से आ रहा है किसी का ध्यान नहीं है। काफी समय बाद जब अस्पताल में काफी पानी भर गया तो कहीं जाकर लीकेज को सही किया गया।

    इस मामले संबंधी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अलग बयान देकर इसे छोटी बात बता दिया। उन्होंने कहा कि कोई टूटी खराब होने से पानी भरा था, ऐसी घटना तो अपने घरों में भी आम हो जाती है। इसलिए पलम्बर ने उसे ठीक कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हर बात को ज्यादा तूल न दें। सवाल यह पैदा होता है कि एक टूटी से इतना पानी किस तरह जमा हो सकता है। वहीं अगर टूटी खराब थी तो फिर इतना ज्यादा पानी जमा होने के बाद ही ठीक किया गया।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक से 2 व्यक्तियों के शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक से 2 व्यक्तियों के शव बरामद, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव ककराला के नजदीक रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग जगहों से मिली दो लाशों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी और न ही उनके जेबों से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज मिला। रेलवे पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

    पुलिस के मुताबिक, एक मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है जिसका चेहरा इतना खराब हो चुका था कि पहचान नहीं हो सकी। दूसरे व्यक्ति की उम्र 50 से 55 साल के करीब बताई जा रही है, जिसका कुछ हिस्सा देखने योग्य था। एक लाश का पैर भी कटा हुआ मिला। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी गुरवंत सिंह ने बताया कि दोनों लाशें कुछ मीटर की दूरी पर अलग-अलग जगहों से मिली हैं।

    मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके कि यह व्यक्ति ट्रेन हादसे का शिकार हुए या किसी और कारण से रेलवे ट्रैक पर मृत पड़े मिले। फिलहाल रेलवे पुलिस जांच में जुटी हुई है और आसपास के गांवों, पुलिस चौकियों और अन्य जगहों पर जानकारी भेजी गई है ताकि मृतकों की पहचान हो सके। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई इंसान गायब है तो नाभा रेलवे पुलिस से संपर्क किया जाए।

  • Punjab News: जेल में बंद पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Punjab News: जेल में बंद पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पटियालाः सुप्रीम कोर्ट में आज जेल में बंद पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को लेकर सुनवाई है। जहां कोर्ट ने आय से संबंधित संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने धर्मसोत को पीएमएलए मामले में जमानत दे दी है। बता दें कि साधू सिंह धर्मसोत पिछले 14 महीनों से नाभा जेल में बंद हैं।

    बता दें कि पंजाब विजिलेंस ने गत वर्ष 6 फरवरी 2023 को धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मोहाली की कोर्ट ने धर्मसोत की रेगुलर बेल की मांग 5 मार्च को खारिज कर दी थी। विजिलेंस जांच के दौरान सामने आया था कि एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2.37 करोड़ रुपये थी, जबकि खर्च 8.76 करोड़ रुपये था।

     

  • Punjab News: Gyan Sagar Medical College एवं Hospital में ED की Raid

    Punjab News: Gyan Sagar Medical College एवं Hospital में ED की Raid

    बनूर: नेशनल हाईवे पर स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर मंगलवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम द्वारा छापा मारा गया है। जब अस्पताल प्रबंधन को ईडी की टीम के आने की भनक लगी, तो अधिकारी वहां से गायब हो गए। टीम ने अस्पताल के कार्यालय में प्रवेश कर सभी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह टीम सुबह लगभग 9:30 बजे अस्पताल में हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची।

    टीम ने अस्पताल का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इस छापे के बारे में प्रबंधकों को पता लगने पर वे अस्पताल से रफूचक्कर हो गए। इस टीम में 8 से 10 सदस्य शामिल हैं, जो कि खबर लिखे जाने तक रिकॉर्ड की जांच कर रहे थे। अस्पताल में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है और हर व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि ज्ञान सागर अस्पताल पहले भी विवादों में घिर चुका है, जिसके बाद अस्पताल और इसके मेडिकल कॉलेज बंद कर दिए गए थे।

    उस समय इस अस्पताल में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों को दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किया गया था। अब यह अस्पताल और मेडिकल कॉलेज फिर से चालू हो गया है। अब एक बार फिर इस अस्पताल में ईडी की टीम द्वारा की गई छापेमारी से अस्पताल फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच जारी थी और टीम द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताने की बात कही जा रही है।

  • Punjab News: किसान की निकली 1.5 Crore की Lottery, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान की निकली 1.5 Crore की Lottery, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब राज्य लॉटरी के मासिक लॉटरी में पटियाला के गांव हिरदापुर (बख्शीवाला) के किसान सुखदेव सिंह की 1.5 करोड़ की लॉटरी निकली है। जिससे पूरे परिवार के साथ-साथ गांव में खुशी की लहर है। किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से लॉटरी डाल रहे है।

    आज तक उसकी लाटरी नहीं निकली थी, लेकिन इस बार उसकी किस्मत चमकी और लाटरी निकली है। किसान सुखदेव ने बताया कि उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटियां है। तीनों बेटियां की शादी हो चुकी है। वह पिछले 30 सालों से पशु पालन विभाग में ठेकेदारी प्रणाली के तहत नौकरी करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉटरी से मिले पैसे में से वह गुरुद्वारा साहिब के लिए दसवंध निकालेंगे और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

  • Punjab News: Rajindra Hospital में बिजली गुल, बिट्टू ने प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajindra Hospital में बिजली गुल, बिट्टू ने प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के राजिंदरा अस्पताल को लेकर अक्सर विवादित मामले सामने आ रहे है। हाल ही में बिजली गुल होने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब फिर से वार्ड में बिजली गुल होने की घटना सामने आ गई है। बच्चों के वार्ड में बिजली का कट लगा था। वहीं इस मामले को लेकर एमएस ने कहा कि कुछ मिनटों के लिए बिजली का कट लगा था।

    वहीं इस घटना को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रशासन पर निशाना साधा है। बिट्टू ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के वार्ड में बिजली गुल होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन थियेटर में बिजली गुल होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस मामले की वीडियो सामने आई है, जिसमें वार्ड में मरीजों को परिजनों द्वारा पंखी से हवा दी जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन के अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab News: बेटे ने ईंट से हमला कर पिता की बेहरमी से की हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटे ने ईंट से हमला कर पिता की बेहरमी से की हत्या, देखें वीडियो

    नाभाः गांव दुल्लदी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशे की हालत में बेटे ने बेरहमी से ईंट मारकर अपने ही पिता की हत्या कर डाली। यह घटना इतनी गंभीर है कि लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि बेटा कुलदीप अकसर ही घर में लड़ाई झगड़ा करता था। बिते दिनी वह पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा।

    इस दौरान गाली-गलौच करते हुए उसने ईंट से पिता पर हमला कर दिया। जिससे उसके पिता साहिब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कुलदीप मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लेते कार्रवाई आंरभ कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 6 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

    Punjab News: 6 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

    पटियालाः जिले में रेलवे स्टेशन के करीब व्यक्ति का गोलियां मारकर हत्या करने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 6 घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हनी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल और कार बरामद की गई। हालांकि मृतक के परिवार वालों ने 2 व्यक्तियों पर शक जाहिर किया था। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हनी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

    बता दें कि दुकान के अंदर महिंदर मामू नाम के व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान महिंदर उर्फ मामा उम्र तकरीबन 50 साल निवासी त्रिपड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले महिंदर के साथ दारू पी और बाद मे उस पर गोलियों से हमला कर दिया था। मृतक का शव कुर्सी पर ही पड़ा था, जिसके सिर और शरीर में कुल 3 गोलियां लगी हुई थीं।

  • Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों के मुरझाए चेहरे, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों के मुरझाए चेहरे, देखें वीडियो

    पटियालाः अप्रैल माह में ही राज्य में पड़ रही अत्यधिक गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए, वहीं मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी की गई कि पंजाब के कई इलाकों में अंधेरी के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी कहीं न कहीं सच साबित हुई और नाभा में तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लेकिन दूसरी तरफ किसानों को अपनी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल का डर सताने लगा।

    नाभा में पड़ी हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि किसानों की पकी फसल अभी खेतों में ही खड़ी है। आज तेज बारिश और तेज अंधेरी ने किसानों को और चिंता में डाल दिया। जबकि आम लोगों का कहना है कि गर्मी की तपिश बहुत बढ़ गई थी और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और इस बारिश ने हमें गर्मी से कुछ राहत दी है। किसानों का कहना है कि यदि ओर बारिश हुई तो उनकी गेहूं खराब हो जाएगी। इस बारिश के साथ गेहूं में नमी बढ़ गई है और गेहूं की कटाई में काफी परेशानी आएगी।

    इस मौके पर किसान गुरचरण सिंह ने कहा कि आज बारिश और हल्की ओलावृष्टि के साथ हमारे सांस भी सूख गए थे क्योंकि हमारी फसल खेतों में खड़ी है। यदि और तेज बारिश हो जाती तो हमारी गेहूं भी खराब हो जाती और इस बारिश के साथ अब गेहूं और ज्यादा नमी पकड़ लेगी और अब गेहूं 5-6 दिन लेट हो गई है। क्योंकि यदि हम गेहूं काटकर मंडी में ले जाएंगे तो वहां नमी के कारण हमारी गेहूं नहीं बिकेगी। इस मौके पर शहर निवासी विक्की बेदी ने कहा कि आज हुई तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि से गर्मी से बहुत राहत मिली है क्योंकि पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता ही जा रहा था और बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और इस बारिश ने हमें बहुत राहत दी है।