Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: पथरी के Operation के बाद महिला की मौत, Mehr Hospital पर लगे लापरवाही के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पथरी के Operation के बाद महिला की मौत, Mehr Hospital पर लगे लापरवाही के आरोप, देखें वीडियो

    पटियालाः फैक्ट्री एरिया स्थित मेहर अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक 35 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका पटियाला के गांव झिल्ल की निवासी थी। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    परिजनों के अनुसार, महिला का इलाज काफी समय से मेहर अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन के लिए उसे अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत सामान्य बताई थी, लेकिन कुछ समय बाद अचानक उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। बाद में पुलिस के माध्यम से उन्हें महिला की मौत की सूचना मिली। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, मेहर अस्पताल के निदेशक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में परिजनों को तुरंत जानकारी दे दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
  • Punjab News: सड़कों पर उतरे ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के छात्र, प्रदर्शन करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर उतरे ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के छात्र, प्रदर्शन करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के बनूड़ स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। दरअसल, मेडिकल छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छात्रों ने स्टाइपेंड (वजीफा) की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि नियमों के बावजूद कॉलेज उन्हें उनका हक नहीं दे रहा है। हड़ताल पर बैठे मेडिकल छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

    उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से व्यवस्था होने के बाद भी उनका स्टाइपेंड जारी नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं, जो कॉलेज प्रबंधन उन्हें देने से इनकार कर रहा है। छात्रों के अनुसार, प्रशासन की ओर से 22 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिए जाने की व्यवस्था तय है, लेकिन कॉलेज यह राशि जारी नहीं कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दुख जताते हुए कहा कि नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षा पास करने और लाखों रुपये खर्च कर मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद भी आज उन्हें अपने जायज हक के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है।

    छात्रों ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना चाहते थे, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से उन्हें इस भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। हड़ताली छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक और ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और तेज करने से पीछे नहीं हटेंगे। दूसरी ओर, इस पूरे विवाद और छात्रों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, 4 घायल, देखें वीडियो

    सनौरः गांव बत्ती में साझी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया है। वायरल वीडियो में एक पक्ष का व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर कस्सी से जानलेवा हमला किया। थाना सनौर के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में चाचा-ताया के बेटे हैं और विवाद साझी जमीन से मिट्टी उठाने को लेकर हुआ है।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव बत्ती के मौजूदा सरपंच गुख्खीत सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी मामला पिछले 8-9 महीने से अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को जब वह सनौर से गांव लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि सियादित जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा मिट्टी की लेवलिंग की जा रही थी।

    उन्होंने काम रुकवाने का प्रयास किया, जिस पर दूसरे पक्ष उन पर कस्सी से हमला कर दिया। सरपंच का आरोप है कि बाद में उनके परिवार के सदस्यों के पहुंचने ने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के करीबी गनदीप सिंह का कहना है कि ये जमीन की लेवलिंग का कार्य कर रहे थे, तभी सरपंच मौके पर पहुंच गए और कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

  • Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह द्वारा रास्ते में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद करने और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की घटनाएं आमतौर पर सामने आती ही रहती है। वह हर बार दरियादिली दिखाते हुए घायलों की मदद के लिए आगे बढ़कर पूरी मदद करते हैं। ताजा मामला पटियाला से सामने आया है जहां, सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना की वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके इस नेक काम का तारीफे करते नजर आ रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह पटियाला में अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें सड़क पर भीड़ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने मौके पर अपनी टीम को जांच करने की बात कही। जब उन्हें पता चला कि वहां सड़क हादसा हो गया है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा है, तो वह खुद वहां पहुंच गए और घायल को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने समय न गवाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी में ही घायल को राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में शामिल एक अन्य युवती को भी उन्होंने अपनी पर्सनल गाड़ी से उसके घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल का इलाज जारी है और उसकी सेहत में भी सुधार आ रहा है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वाक्या की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: 18 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    Punjab News: 18 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पुलिस थाना शुतराणा, तहसील पातड़ां, जिला पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) जसविंदर सिंह को 18,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव बकराहा, तहसील पातड़ां, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार अपने पड़ोसियों के साथ हुई लड़ाई में घायल हो गए थे। इसके संबंध में राजेंद्र अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी चिकित्सा करते हुए मामले की सूचना थाना शुतराणा को दी थी और संबंधित अधिकारी बाद में घायल व्यक्तियों के बयान दर्ज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी एएसआई ने हमले करने वाली दूसरी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    शिकायतकर्ता के अनुरोध पर आरोपी एएसआई 18,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: जमीन की बोली के पैसों को लेकर 17 पंचायत सचिव सस्पेंड

    Punjab News: जमीन की बोली के पैसों को लेकर 17 पंचायत सचिव सस्पेंड

    पटियालाः पंचायत विभाग द्वारा जिला के विभिन्न गांव की पंचायती बोली कराने के दौरान नियमों का उलंघन व बोली के पैसे बैंक में जमा न कराने पर पंचायत विभाग की ओर से एक्शन लिया गया। इस मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए जिला के 17 पंचायत सैकेटरियों (सचिव) को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग के निर्देशों के बाद पंचायत सैक्रेटरियों में हलचल पैदा हो गई है। दरअसल, विभागीय अनुसार जिस पंचायत के पास 100 किल्ला से अधिक पंचायती जमीन होती है, की बोली विभाग के डीडीपीओ की अगुवाई में की जाती है। विभाग द्वारा जब पंचायत सैक्रेटरियों से पंचायती बोली कराने का रिकॉर्ड मांगा गया तो कुछ सैक्रेटरियों ने रिकॉर्ड दिखा दिया और कुछ ने यह कहा कि पुराने डीडीपीओ की अगुवाई में पंचायती जमीन की बोली कराई गई है, लेकिन विभाग ने जब उसका रिकॉर्ड मांगा और बोली के पैसे बैंक में जमा कराए है या नहीं, का रिकॉर्ड सैक्रेटरियों को देने के लिए कहा तो जिला के 17 पंचायत सैक्रेटरियों ने विभाग को रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराया।

    जिसके बाद डीडीपीओ मोहिंदरजीत सिंह द्वारा इन सैक्रेटरियों के नाम की लिस्ट बनाकर पंचायत विभाग के डायरेक्टर को भेजी गई। जिसके बाद डायरेक्टर द्वारा इन सैक्रेटरियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए गए। डीडीपीओ मोहिंदरजीत सिंह ने कहा कि 100 किल्ला से ज्यादा जमीन की बोली डीडीपीओ की अगुवाई में होती है। सैक्रेटरियों का कहना था कि उन्होंने पूराने डीडीपीओ की अगुवाई में जमीन की बोली कराई। सैक्रेटरियों से पंचायती जमीन की बोली कराने व बोली के पैसे बैंक में जमा कराने का रिकॉर्ड मांगा गया। इस बारे में कई बार सैक्रेटरियों को पत्र भी भेजे गए। कुछ ने रिकॉर्ड जमा कराया तो यह 17 सैक्रेटरी ऐसे थे, जिन्होंने बार-बार कहने पर भी रिकॉर्ड जमा नहीं कराया।

    डीडीपीओ ने कहा कि आशंका यह भी जताई जा रही है कि कई सैक्रेटरियों ने बोली के पैसे भी बैंक में जमा नहीं कराए। सभी 17 सैक्रेटरियों की रिपोर्ट बनाकर विभाग के डायरेक्टर को भेजी गई। डायरेक्टर द्वारा इन 17 पंचायत सैक्रेटरियों को सस्पेंड किया गया। अब नए नियुक्त किए जाने वाले पंचायत सैक्रेटरियों से रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। जिसके बाद खुलासा होगा कि पंचायती जमीन की बोली कैसे कराई गई और कितने पैसे का हेरफेर किया गया। सस्पेंड किए पंचायत सैक्रेटरियों में नाभा से सुखविंदर सिंह लाली के अलावा भूपिंदर सिंह, पटियाला से सुखविंदर सिंह के अलावा अकाशदीप सिंह, पवन कुमार,समाना से हरपिंदर सिंह, रजिंदर कुमार, बलजिंदर सिंह के अलावा पुष्पिंदर सिंह, पटियाला देहाती से भूपिंदर सिंह, पातड़ां से जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह और डिंपल, मनमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सनौर से गुरदर्शन सिंह और भूनरहेड़ी से गुरजीत सिंह के नाम शामिल है।

     

     

  • Punjab News: नीले ड्रम में 20 वर्षीय लड़की का शव बरामद, एक हाथ पर ‘नेहा’ और दूसरे पर बना है दिल वाला टैटू

    Punjab News: नीले ड्रम में 20 वर्षीय लड़की का शव बरामद, एक हाथ पर ‘नेहा’ और दूसरे पर बना है दिल वाला टैटू

    पटियालाः शहर की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की की उम्र लगभग 20 वर्ष है। एक हाथ में नेहा लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में दिल वाला टैटू बना है जिस पर एन और ए लिखा हुआ है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के बाद उसके ऊपर लाल रंग का लगाया हुआ था। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर बंद कर दिया और संदेह से बचने के लिए उसे लाल ढक्कन से ढक दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को ड्रम में बंद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। लड़की के चेहरे पर हल्का जख्म है, लेकिन शरीर पर कोई चोट नहीं नजर आई। जांच अधिकारी एएसआई गुरबिंदर सिंह ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

    लड़की की पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान के बाद ही आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के आसपास दो सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। इन दोनों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटनास्थल के नजदीक एक तीसरा कैमरा भी लगा था, लेकिन वह बंद पड़ा था। यदि यह कैमरा चल रहा होता तो केस जल्द हल हो जाता क्योंकि नीला ड्रम इस कैमरे की बिल्कुल सीध में था।

  • Punjab News: चुनावों में गरमाया माहौल, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों में गरमाया माहौल, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना शहर में नगर पालिका चुनाव के दौरान कई वार्डों में तनाव और झड़पें हुईं। वार्ड नंबर 15 और वार्ड नंबर 19 में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद पथराव और लाठीचार्ज भी हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी और विरोधी दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं समाना मार्केट कमेटी के वार्ड नंबर 10 के चुनावों के दौरान हंगामा होने की बात सामने आ रही है।
    चुनाव के दौरान धक्का-मुक्की हुई। समाना के एक पत्रकार का फोन भी मौजूदा पार्टी के प्रतिनिधियों ने छीन लिया, जो उनकी धक्का-मुक्की का वीडियो बना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर भारी हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हुई। विरोधी दलों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पक्ष के लोगों ने बाहर से समर्थकों को लाकर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध पक्ष पर हमला करने के आरोप लगाए जा रहे है। घटना के बाद समाना शहर के कई वार्डों में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। वहीं, चुनावी हिंसा को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।    
  • Punjab News: नहर में दपंति सहित बच्चों ने लगाई छलांग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में दपंति सहित बच्चों ने लगाई छलांग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः ज़िले में हल्का घनौर के गांव मंडौली के आसपास भाखड़ा की निर्वाणा ब्रांच नहर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने छलांग लगा दी। इस दौरान हालांकि दोनों पति-पत्नी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन 3 बच्चों की मौत हो गई, जिनके शव गोताखोरों ने किलोमीटर दूर से निकाल लीं। मृतकों में एकम (13), राजवीर कौर (11) और मुस्कान (7) शामिल हैं, जबकि माता-पिता की पहचान हरप्रभजोत सिंह (40) और जसविंदर कौर (38) के रूप में हुई है। यह परिवार मोहाली जिले के सोहाना थाना के अंतर्गत मोजपुर गांव का निवासी है। हालांकि मामले की पूरी जांच अभी बाकी है, लेकिन परिवार का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपने माता-पिता से तंग आकर उठाया है।

    जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्द के रूप में काम करता हरप्रभजोत सिंह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से हल्का घनौर के थाना के खेड़ी गंडिया के आसपास बने गांव मंडौली पहुंचा और इस गांव के पास से चली भाखड़ा की निर्वाणा ब्रांच नहर की पटरी का रास्ता लेकर आगे जाकर मोटरसाइकिल रोक ली। कहा जा रहा है कि वह घर से ही इस सहमति से आए थे कि वह नहर में छलांग मार कर खुदकुशी करेंगे। गोता खोरों के अनुसार दोनों लड़कियों ने तो आसानी से छलांग मार दी, लेकिन लड़का एकम मोटरसाइकिल से गिर गया तो पिता ने उसका हाथ मोटरसाइकिल से छुड़ा कर पत्नी सहित मिलकर नहर में छलांग लगा दी।

    यह देखकर जब एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी दौड़कर नहर की तरफ आ गए और उन्होंने परिवार को बाहर निकाल लिया। इस दौरान बच्चे नहर में डूब गए और उनकी मौत हो गई। थाना खेड़ी गंडिया के एसएचओ जरनैल भुल्लर ने बताया कि हरप्रभजोत सिंह के ब्यानों पर उसके माता-पिता खिलाफ खुदकुशी के मजबूर करने का केस दर्ज किया जा रहा है। मंडौली के आसपास परिवार द्वारा नहर में छलांग मारने से तीन बच्चों की मौत से गांव मोजपुर उदास है। गांव वासियों के अनुसार हरप्रभजोत सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर 8 बजे मोटरसाइकिल पर तीनों बच्चों को लेकर घर से गए थे।

    किसी को भी यह याद भी नहीं था कि वह लगभग डेढ़ घंटे बाद साढ़े नौ बजे अपने बच्चों सहित नहर में कूद जाएंगे। बिस्तर पर पड़े बच्चों के बुजुर्ग दादा सवरण सिंह और दादी गरमेल कौर का कहना है कि उनका परिवार समाप्त हो गया है। नहर में छलांग मारने वाले हरप्रभजोत सिंह से बात की तो उन्होंने सारा दोष माता-पिता पर ही मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मोहल्ला वासियों ने बताया कि सभी बच्चे पढ़ाई में होशियार थे। तीनों बच्चों का सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद एक साथ संस्कार करने की संभावना है।

  • Punjab News: ममता शर्मसार, डेढ़ साल की बच्ची का मां ने किया चाकू मारकर कत्ल, गिरफ्तार

    Punjab News: ममता शर्मसार, डेढ़ साल की बच्ची का मां ने किया चाकू मारकर कत्ल, गिरफ्तार

    पटियालाः जिले के गांव खेड़की में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी 21 माह की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर बच्ची के पिता हरप्रीत सिंह ने हत्यारी मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला परनीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पासियाना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, बच्ची के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने तेजधार हथियार से उनकी बेटी की हत्या कर दी।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पासियाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह हांडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी महिला कथित तौर पर डिप्रेशन से पीड़ित है और दवा भी ले रही है। मृतका बच्ची के पिता हरप्रीत सिंह निवासी गांव खेड़की के बयान के मुताबिक, उसकी शादी लवप्रीत कौर निवासी गांव बड़वा, थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से 2023 में हुई थी।

    इस शादी से उसकी करीब 21 महीने की एक बेटी है। हरप्रीत ने बताया कि उसकी पत्नी डिप्रेशन में रहती थी। उसकी दवा पटियाला से चल रही थी, लेकिन ससुराल वालों ने पिछले दिनों उसकी दवा पीजीआई चंडीगढ़ से ली थी। इसके बाद साला खुशप्रीत सिंह उसकी पत्नी और बेटी को छोड़ने आया था और रात में उनके पास ही रुका था। सुबह जब वह खेतों से घर लौटा तो देखा कि उसके पिता मान सिंह आंगन में जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। जब वह कमरे में गया तो देखा कि बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसे पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा बच्ची के पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी गई।