Category: Punjab>Patiala

  • Punjabi University में Warning जारी, छात्रों में भय का माहौल

    Punjabi University में Warning जारी, छात्रों में भय का माहौल

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हॉरर फिल्में और नाटकों में अक्सर जादू टोने के बारे में दिखाया जाता है। लेकिन अब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जादू टोने को लेकर खबर सामने आई है। जहां गत रात गर्ल्स हॉस्टल में भी ऐसी घटना घटने के बारे में कहा जा रहा है। इसकी जानकारी जब हॉस्टल वार्डन मिली तो वह तुरन्त हरकत में आ गए।

    बताया जा रहा है कि हॉस्टल वार्डन ने जादू टोना करने वालों को चेतावनी दी है और ऐसा न करने को कहा है। इस मामले को लेकर आज यानी शनिवार सुबह फिर एक जगह पर जादू टोना किए जाने की घटना सामने आई। इसके बाद से पूरे गर्ल्स होस्टल में सहम का माहौल पैदा हो गया है।

    बता दें आज सुबह गर्ल्स हॉस्टल में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब प्रांगण में सफेद रंग से कुछ लिखा हुआ मिला। मौके पर छात्रों ने इसकी सूचना हॉस्टल वार्डन को दी। हॉस्टल वार्डन हरप्रीत ने एक पत्र जारी कहा गया है कि उन्हें पता चला है कि कुछ छात्राएं जादू टोना कर रही हैं, जिसके कारण सभी छात्रों में भय का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हॉस्टल के अंदर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं का जाएंगी। अगर ऐसा करते कोई ऐसा करता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: लेडी तस्कर के घर पर चला Bulldozer, 10 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: लेडी तस्कर के घर पर चला Bulldozer, 10 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    पटियाला : पंजाब सरकार के निर्देशों पर नशे तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर बहनों के 2 मंजिला मकान पर बुलडोजर चला दिया। कुख्यात नशा तस्कर रिंकी पत्नी स्वर्गीय बलबीर सिंह निवासी रोरी कुट मोहल्ला में यह कार्रवाई की गई। जहां प्राचीन वामन अवतार मंदिर की जगह पर अवैध कब्जा कर मकान बना हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार 2 बहनें घर में नशा तस्करी का काम कर रही थी।

    इसी के चलते पुलिस द्वारा ड्रग माफिया के घर पर बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा हैकि 2 मंजिला घर को 2 सगी बहनों ने ड्रग की कमाई से बनाया था। कार्रवाई से पहले पुलिस ने पूरे मोहल्ले की घेरा बंदी की और उसके बाद कार्रवाई की।

    आरोपी महिला पर एनडपीएस के तहत 10 मामले दर्ज हैं और नशे के पैसों से ही घर बनाया है। पुलिस का कहना है अभी फिलहाल एक ही घर पर कार्रवाई के आदेश मिले हैं। घर की मालिक रिंकी और पिंकी पर 2016 में पहला मामला दर्ज हुआ था। पुलिस का कहना है कि इस मोहल्ले से नशा तस्करी की कई शिकायते मिल रही थी। आरोपी महिलाएं नशा तस्करी के मामले में कई बार गिरफ्तार भी हो चुकी है।

  • Punjab News: किसानों ने तोड़ा दिल्ली आंदोलन-1 का रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने तोड़ा दिल्ली आंदोलन-1 का रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    पटियालाः खनौरी और शंभू किसानी आंदोलन-2 ने दिल्ली किसान आंदोलन-1 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहला दिल्ली आंदोलन 378 दिनों बाद खत्म हो गया था। वहीं खनौरी और शंभू मोर्चे को भी 378 दिन पूरे हो गए है, लेकिन आंदोलन अभी भी जारी। दूसरी तरफ किसानों ने मांगों को लेकर खनौरी पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

    13 फरवरी 2024 से चल रहा है पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर खनौरी और शंभू पर एस.के.एम गैर राजनीतिक किसान संगठनों का केंद्र सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा जारी है। 26 नवंबर से जगजीत सिंह डल्लेवाल अपनी मांगों के चलते केंद्र के खिलाफ अनशन पर बैठे है। उनके अनशन को भी आज 91 दिन से ऊपर हो गए है। खनोरी बॉर्डर पर किसानों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हमारा आंदोलन इसी तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ चलता रहेगा।

  • Punjab News: थाना अर्बन अस्टेट इलाके में 2 Spa Centers पर पुलिस की दबिश 24 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    Punjab News: थाना अर्बन अस्टेट इलाके में 2 Spa Centers पर पुलिस की दबिश 24 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    पटियालाः जिले के थाना अर्बन अस्टेट इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी करवाने वाले दोनों स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार गांव थेड़ी में एआरके और पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने सनशाइन स्पा सेंटर के नाम से यह सेंटर चल रहे थे। पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने सनशान सेंटर जतिंदर सिंह निवासी गांव अलीपुर और साहिब नगर थेहड़ी में कर्मजीत सिंह निवासी सूलर सेंटर चला रहा था।

    पुलिस की दबिश के दौरान दोनों स्पा सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया। आरोपियों की तलाश में स्पेशल सेल पटियाला की टीम इलाके में छापेमारी कर रही है। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार की गई 16 लड़कियों व 8 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि आरोप कर्मजीत सिंह निवासी गांव थेड़ी में एआरके नाम का स्पा सेंटर चलाता है और थाईलैंड से लड़कियां मंगवाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है।

    वहीं आरोपी जतिंदर सिंह भी पंजाबी यूनिवर्सटी के सामने सनशाइन के नाम पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर स्पा सेंटर चलाता है। जांच में सामने आया है स्पा सेंटर सालों से यहां पर चल रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले विवाद होने के बाद शटर डाउन करके काम चलाया जा रहा था। स्पेशल सैल के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सेंटर के मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, सेंटर की बिल्डिंग के मालिकों से भी पूछताछ करेंगे।

  • Punjab News: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 6 माह का बच्चा किया चोरी, गिरफ्तार

    Punjab News: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 6 माह का बच्चा किया चोरी, गिरफ्तार

    पटियालाः जिले में पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 6 माह का बच्चा चोरी कर लिया। हालांकि इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में चौकाने वाली वजह सामने आई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 10 साल से शादीशुदा बेटी का कोई बच्चा नहीं था, यह देख पिता अपराध की राह पर चल पड़ा। पटियाला में पिता ने निसंतान बेटी के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर 15 फरवरी को माता-पिता के साथ सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे 6 महीने का बच्चा चोरी कर लिया। इसके बाद इस चोरी के बच्चे को बेटी को बुलाकर सौंप दिया।

    महिला दो दिन से इस बच्चे को संभाल रही थी, जिसे बोला गया कि जानकार का बच्चा है। बच्चे की असलियत उस समय पता चली जब पुलिस इसे तलाशते हुए घर तक पहुंची। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि बच्चा माता-पिता को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी बेटी का पिता बिट्टू निवासी धर्मपुरा बाजार मौजूदा निवासी अनाज मंडी सरहिंद रोड और उसके दोस्त पप्पू निवासी भादसों रोड झुग्गियां गांव जस्सोवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी को बिट्टू ने 50 हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ मिलाया था।

  • Punjab News: Deport हुए 2 भाइयों के गिरफ्तार होने के बाद पिता का आया ब्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: Deport हुए 2 भाइयों के गिरफ्तार होने के बाद पिता का आया ब्यान, देखें वीडियो

    पटियालाः ट्रंप सरकार ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की दूसरी फ्लाइट को भी भारत भेज दिया है। इनमें कई लोग थे जो करोड़ों की जमीन बेच और कर्जा उठाकर विदेश गए थे जिनमें पटियाला के 2 चचेरे भाई भी शामिल थे। लेकिन उनके अपने शहर में दाखिल होते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले गई। दरअसल दोनों चचेरे भाई संदीप और प्रदीप पर पटियाला के राजपुरा में साल 2023 में डबल मर्डर के आरोप हैं।

    इन दोनों की गिरफ्तार के बाद उनके पिता ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि उन्हें पुलिस ले गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो ये उम्मीद थी कि उनके बेटे आज घर आएंगे लेकिन पुलिस उन्हें बाहर से ही उठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि हमारे बेटों को झूठे केस में फंसाया गया था।

    उन्होंने एजेंट को 1 करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपने बच्चों को अमेरिका भेजा था, लेकिन एजेंट ने भी धोखे से उनके बेटों को सीधे भेजने की बजाए डंकी के रूप में अमेरिका भेज दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सारी जमीन और गहने उनको विदेश भेजने में लग गए है। उन्होंने सरकार से अपील की कि हमारे बच्चों को छोड़ा जाए तथा फर्जी एजेंट पर कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: America से डिपोर्ट हुए 2 भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोर्ट हुए 2 भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 116 और भारतीयों को वापस भेज दिया गया है। इन लोगों में महिलाएं और अन्य भी शामिल हैं। कई लोग अपनी गरीबी मिटाने के लिए काम के सिलसिले में वहां गए थे तो कई लोग अपराधों से बचने के लिए भी डंकी के रास्ते अमेरिका गए थे। इन लोगों में पटियाला के राजपुरा के 2 युवक में शामिल थे जिन्हें जिला पुलिस ने शहर में आते ही गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, पटियाला के राजपुरा में साल 2023 में एक डबल मर्डर हो गया था जिसमें 175/23 एफआईआर के तहत संदीप और प्रदीप निवासी विकास नगर सेक्टर-7 को पुलिस ने नामजद किया था। पुलिस के सामने पेश न होने के चलते इन दोनों युवकों को कोर्ट ने मोस्ट वांटेड बताते हुए भगोड़ा करार कर दिया था। ये दोनों कजन बर्दर थे। दोनों करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गए थे

    यह दोनों तब डंकी लगाकर अमेरिका चले गए थे और तब से वहीं रह रहे थे। इसी बीच अमेरिका सरकार ने अब डिपोर्ट किए लोगों में इन दोनों युवकों को भी भेज दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही ये दोनों युवक शहर में दाखिल हुए तो पुलिस ने इन्हें अपनी हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: किसान नेता बलदेव सिरसा की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता बलदेव सिरसा की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    पटियालाः खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन 2.0 का एक साल पूरा हो गया है। आज इस उपलक्ष्य पर खनौरी बॉर्डर पर एक बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर किसान नेता जगजीत सिंह देशवासियों के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे। दरअसल, जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को भी 78 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं महापंचायत से पहले किसान ने बलदेव सिंह सिरसा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों की महा पंचायत से पहले किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस बीच किसान जहां निराश हो गए, वहीं डॉक्टरों की टीम जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने बलदेव सिंह सिरसा की हालत को ध्यान में रखते हुए उन्हें पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने कहा कि बलदेव सिंह सिरसा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उन्हें एंबुलेंस के जरिए पटियाला के राजिंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद खनौरी बॉर्डर पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने बलदेव सिंह सिरसा का चेकअप किया। चैकअप के बाद बलदेव सिंह सिरसा को तुरंत एंबुलेंस से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया। दूसरी ओर शंभू बॉर्डर पर वीरवार (13 फरवरी) को महापंचायत की जाएगी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए किसानों की आमद का सिलसिला शुरू भी हो गया है।
  • Punjab News: Murder Case में वांटेड 3 Gangster हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: Murder Case में वांटेड 3 Gangster हथियारों सहित गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब व चंडीगढ़ में कत्ल, असलहा एक्ट और नशे की तस्करी के मुकदमों में नामजद तीन शातिरों को पुलिस ने अलग-अलग केसों में बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टरों के नजदीकी साथी इन आरोपियों में से एक कत्ल के केस में वांटेड था। आरोपियों के पास से 32 बोर के चार पिस्टल, 315 बोर की एक पिस्तौल और कुल 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गैंगस्टरों की पहचान दिलदार खान उर्फ दिला बनूड़ निवासी मोहल्ला सैणियां जिला मोहाली, कुलविंदर सिंह मोफर निवासी गांव मोफर जिला मानसा और मनिंदर सिंह उर्फ लड्डू निवासी गांव बलवेड़ा जिला पटियाला के तौर पर हुई है।

    एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने मंगलवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पटियाला की पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर दिलदार खान उर्फ दिला बनूड़ को अबचल नगर फोकल पाइंट से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल 32 बोर समेत आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलदार खान के खिलाफ साल 2020 में असलहा एक्ट व नशे की तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। इन दोनों मुकदमों में यह सजायाफ्ता है। दिलदार खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 जुलाई 2024 को टोल प्लाजा बनूड़ पर ठेकेदार हरप्रीत सिंह को चोट मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में थाना बनूड़ में दर्ज केस में दिलदार खान वांटेड था। आरोपी के खिलाफ थाना अनाज मंडी पटियाला में केस दर्ज किया गया है।

    इसी तरह से दूसरे आरोपी कुलविंदर सिंह को बाईपास डीसीडब्लयू पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पिस्टल 32 बोर समेत 10 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ भी थाना अनाज मंडी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी मनिंदर सिंह को अध वाला पीर सन्नौर रोड से काबू करके उसके पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर समेत तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ थाना सन्नौर में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों दिलदार खान व कुलविंदर सिंह मोफर के गैंगस्टरों के साथ नजदीकी संबंध रहे हैं। आरोपी दिलदार खान कत्ल केस में पटियाला पुलिस को वांटेड था और मनिंदर सिंह से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: कोर्ट में सुनवाई दौरान जज पर हमले की कोशिश, पुलिसकर्मी बर्खास्त, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में सुनवाई दौरान जज पर हमले की कोशिश, पुलिसकर्मी बर्खास्त, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले की कोर्ट में सुनवाई के दौरान चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक निहंग बाणें द्वारा लेडी जज पर हमला करने की कोशिश की गई। यह घटना उस समय हुई जब लेडी जज अपने कोर्टरूम में एक केस की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अचानक, निहंग बाणें में व्यक्ति कोर्ट रूम में घुसा और जज के सामने पहुंचकर उसके द्वारा जज पर हमला करने की कोशिश की गई।

    घटना के दौरान हमलावर जज से सिर्फ कुछ ही दूरी पर था, लेकिन कोर्ट स्टाफ की सतर्कता ने एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया और ने तुरंत व्यक्ति को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लाहौरी गेट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले की जानकारी देत हुए डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह ने बताया कि गुरपाल के खिलाफ पुलिस ने धारा 109, 132, 201 बीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    वहीं घटना को लेकर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी की लापरवाही के चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा आरोपी को बिना जांच-पड़ताल किए कोर्ट के अंदर जाने दिया गया और उससे यह भी नहीं पूछा कि कोर्ट में उसकी कोई पेशी थी या नहीं। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसएसपी पटियाला और एसपी पटियाला मौके पर पहुंचे और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।