Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: गाड़ियों से अवैध टैक्स वसूली की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ियों से अवैध टैक्स वसूली की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पटियालाः जीरकपुर के पास महरू गांव में अंबाला जाने वाले गाड़ी के यात्रियों से ₹200 की अवैध टैक्स वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद थाना जुलका की पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इस मामले पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि वायरल वीडियो के जरिए पता चला है कि उक्त व्यक्ति लोगों को गुमराह करके घग्गर पुल पर जाली पर्ची तैयार उनसे जबरन वसूली कर रहे है। इस मामले में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा नंबर 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


    बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें गाड़ी चालकों से जबरन वसूली की जा रही है। वायरल वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि 200 रुपए टैक्सी का टैक्स गांव की प्रॉपर्टी से गुजरने का लगेगा। जिसके बाद गाड़ी साइड पर लगवा लेता है और कहता कि पंचायत ने यह पर्ची लगाई है। इस दौरान गाड़ी चालक कह रहा है कि वह इसी इलाके का रहने वाला है। इस दौरान व्यक्ति कहता हैकि 5 किलोमीटर के एरिये में पर्ची लगती है, अगर पैसे देने है तो ठीक है नहीं तो गाड़ी को बैक करके वापिस ले जा सकता है।

    व्यक्ति कहने लगता है कि वह सुबह आकर पंचायत से बात कर लें। दूसरी ओर पीड़ित ने कहाकि वह खुद ड्राइवर है और इसी गांव का रहने वाला है, वह कहां से पैसे दें। पीड़ित ने जब टैक्स की पर्ची मांगी तो व्यक्ति टाल-मटौल करने लगा। पीड़ित ने कहा कि मैंने पर्ची मालिक को दिखानी होती है तो व्यक्ति कहने लगा कि वह गूगल पे कर दें और उसे मालिक को दिखा दें। जिसके बाद काफी देर हंगामा होने के बाद पीड़ित ने पैसे दे दिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

  • Punjab News: Jagjit Dallewal से मिलने पहुंचे DSP, आज 111 किसान शुरू करेंगे आमरण अनशन

    Punjab News: Jagjit Dallewal से मिलने पहुंचे DSP, आज 111 किसान शुरू करेंगे आमरण अनशन

    पटियालाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 51वां दिन है। आज से उनके समर्थन में 111 किसान खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। खनौरी बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हरियाणा पुलिस के डीएसपी किसानों के साथ बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन कोई बातचीत नहीं बनी।

    किसानों ने कहा कि वह बॉर्डर के समीप अनशन करेंगे। बीकेयू सिद्धूपुर के प्रधान और खनौरी मोर्चा की अगुवाई के रहे काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक 111 किसानों का जत्था आमरण अनशन करेगा और डल्लेवाल के साथ अपने प्राणों की आहुति देगा।

  • Punjab News: CM Mann ने ‘The Ran Baas Palace’ को लेकर पंजाबियों की दी सौगात, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने ‘The Ran Baas Palace’ को लेकर पंजाबियों की दी सौगात, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाबियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, सीएम मान ने शाही शहर पटियाला के ऐतिहासिक किला मुबारक में पंजाब का पहला लग्जरी होटल ‘द रनबास पैलेस’ का शुभारंभ किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें लोग ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे। इस 2 मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से में 3 बेहतरीन पेंटिंग चैंबर हैं, जिनमें बहुमूल्य पेंटिंग्स रखी हुई हैं। एक स्थान पर लस्सीखाना है, जहां रोटी तैयार की जाती थी और अंदर रहने वाली महिला सेवकों में वितरित की जाती थी। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से में सामने की ओर हॉल हैं, जिन्हें कमरों का रूप दिया गया है।

    बता दें कि ये किला 18वीं सदी का है। इसमें स्थापित किया गया होटल अपने आप में कला व संस्कृति का नया नमूना है। बताया जा रहा है कि इस होटल का नाम रनवास पैलेस इसलिए रखा गया क्योंकि इसमें पटियाला महाराजा की रानियां रहती थीं और उन्हें इमारत से बाहर जाने की इजाजत बहुत कम ही मिलती थी। वहीं इस दौरान सीएम ने कहा कि हिमाचल के मैक्लोडगंज, राजस्थान व गोआ में पंजाब की प्रॉपर्टी हैं, जिनके बारे में जल्दी ही खुशखबरी दी जाएगी। पंजाब की ‘आप’ सरकार ने प्रॉपर्टियां खरीदीं हैं बेची नहीं। सिसवां डैम में फिल्म सिटी प्रोज्केट ला रहे हैं। राजस्थान ने पुराने किलों को जहा होटलों में बदला। पंजाब के पास भी काफी महल हैं। वहीं पटियाला में काफी प्रसिद्ध चीजें हैं, यहां पर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

    सरकार को पूरी उम्मीद है कि राजस्थान की तर्ज पर किला मुबारक में खुला यह पैलेस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पसंद बनेगा। राज्य सरकार द्वारा यह कदम राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। सरकार कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। 2022 में इस प्रोजेक्ट में तेजी आई। किला मुबारक में स्थित रनवास पैलेस, गिलुखाना और लस्सी खाना के इलाके को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है। इस इमारत की मुरम्मत का काम दिल्ली की एक संस्था ने किया है। सरकार ने शुरुआती चरण में 6 करोड़ का फंड जारी किया था। होटल की छत लकड़ी से बनी है। किले में प्रवेश करते ही बाईं ओर रनबास पैलेस है।

  • Punjab News: बड़ा ऐलान, कल आमरण अनशन पर बैठेंगे 111 किसान

    Punjab News: बड़ा ऐलान, कल आमरण अनशन पर बैठेंगे 111 किसान

    पटियालाः किसानों ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा ऐलान किया है। जहां किसानों ने फैसला किया है कि कल खनौरी बॉर्डर पर 111 किसान आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान बैठक में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, गुरिंदर सिंह भंगू, इंद्रजीत सिंह कोटबुद्धा और बलदेव सिंह सिरसा ने मौजूद रहे। जत्थे का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ नेता करेंगे और यह जत्था पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आमरण अनशन पर बैठेगा।

  • Punjab News: किसानों की मीटिंग बीच में छोड़कर निकले Balbir Rajewal, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों की मीटिंग बीच में छोड़कर निकले Balbir Rajewal, देखें वीडियो

    पटियालाः पातड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में संयुक्त किसान मोर्चा राजनीतिक और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के किसान नेताओं की बैठक शुरू हुई। संयुक्त किसान मोर्चा राजनीतिक द्वारा आयोजित मोगे की महा किसान पंचायत में निर्णय लिया गया था कि संयुक्त किसान मोर्चा के गैर राजनीतिक किसानों के बीच एकता का आह्वान किया जाएगा और दिल्ली आंदोलन की तरह संयुक्त किसान के सभी किसान संगठन मोर्चा को कृषि संघर्ष में शामिल होना चाहिए।


    लेकिन बलबीर सिंह राजेवाल पातड़ां में किसान संगठनों के संयुक्त मंच की हो रही बैठक से निकल गए हैं और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बैठक में एसकेएम के प्रमुख नेता बलबीर सिंह राजेवाल भी शामिल थे, लेकिन अचानक वे इस बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। इस संबंध में उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की, जबकि किसान संगठनों के अन्य नेताओं ने बताया है कि बलवीर सिंह राजेवाल को कुछ जरूरी काम था, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा।

    मोगा में महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा राजनीतिक के 7 किसान नेताओं ने एकता का प्रस्ताव पारित किया था। जहां 10 जनवरी को 101 किसानों के एक समूह को खनौरी और शंभू की सीमा पर जाकर एकता का संकल्प दिया गया।बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किस तरह से लड़ाई लड़ी जाएगी यह रणनीति तय की जानी है। किसानों की कुछ और नई मांगें जोड़ी जाएंगी और कौन-सा संगठन किस तरह से और कहां-कहां प्रदर्शन करेगा, इसकी अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

  • Punjab News: शनिवार को किसानों की बैठक में होगी अगली रणनीति तय

    Punjab News: शनिवार को किसानों की बैठक में होगी अगली रणनीति तय

    बैठक में हुआ फैसलाः अब कोई भी किसान जत्थेबंदी नहीं करेंगी एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी

    पटियालाः खनाैरी बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन के बीच किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। वहीं पातड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में संयुक्त किसान मोर्चा राजनीतिक और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के किसान नेताओं की बैठक शुरू हुई। बैठक के बाद किसान नेताओं ने बताया कि 18 जनवरी को दोबारा बैठक होगी। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि आज के बाद कोई भी किसान जत्थेबंदी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। 18 जनवरी को किसान आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी के मुद्दे पर 18 जनवरी को फैसला लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बलबीर सिंह राजेवाल पातड़ां में किसान संगठनों के संयुक्त मंच की हो रही बैठक से निकल गए हैं और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बैठक में एसकेएम के प्रमुख नेता बलबीर सिंह राजेवाल भी शामिल थे, लेकिन अचानक वे इस बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। इस संबंध में उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की, जबकि किसान संगठनों के अन्य नेताओं ने बताया है कि बलवीर सिंह राजेवाल को कुछ जरूरी काम था, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा।
  • Punjab News : खनौरी बॉर्डर पर किसान की हुई मौत

    Punjab News : खनौरी बॉर्डर पर किसान की हुई मौत

    पटियाला : हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 48वें दिन भी जारी है। रविवार को खनौरी बॉर्डर पर 10 महीने से अनशन कर रहे किसान की मौत हो गई। उन्होंने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    मृतक किसान की पहचान जग्गा सिंह (80) निवासी फरीदकोट के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के 5 बेटे और एक बेटी है। किसान जग्गा सिंह का अंतिम संस्कार पैतृक गांव गोदारा में किया जाएगा।

  • Punjab News: तालाब में गिरी गाड़ी, 3 युवकों की हुई मौत

    Punjab News: तालाब में गिरी गाड़ी, 3 युवकों की हुई मौत

    पटियालाः पंजाब में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो गई। वहीं थाना भादसों के अंतर्गत पड़ते गांव दित्तुपुर जट्टां में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गांव के तालाब में डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दित्तुपुर जट्टां में गांव के तालाब में तीन युवक डूब गए, जबकि उनका एक साथी बच गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रजोत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह उम्र करीब 22 वर्ष, हरदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह उम्र करीब 25 वर्ष, कमलप्रीत सिंह उम्र करीब 20 वर्ष तथा उनका एक अन्य साथी कार में सवार होकर गांव जा रहे थे। इस दौरान कार अचानक असंतुलित होकर गुरुद्वारा साहिब के पास तालाब में गिर गई। इस बीच, इंद्रजोत सिंह, हरदीप सिंह और कमलप्रीत सिंह की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी दलवीर सिंह को बचा लिया गया।

    उल्लेखनीय है कि इनमें अमरजीत सिंह का पुत्र हरदीप सिंह नौसेना में कार्यरत था तथा अभी छुट्टी पर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार ये युवक एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आ रहे थे। भादसों थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। इस अवसर पर गांव के सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जो कि परिवार के इकलौते बेटे थे। इस अवसर पर ग्रामीण ने कहा कि यह जो घटना घटी है यह बहुत ही दिल दहलाने वाली घटना है क्योंकि इतनी बड़ी घटना गांव में पहली बार घटी है।

  • Punjab News: बिल्डिंग विभाग का ATP और आर्किटैक्ट रिश्वत लेते काबू

    Punjab News: बिल्डिंग विभाग का ATP और आर्किटैक्ट रिश्वत लेते काबू

    पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम पटियाला के सहायक टाउन प्लानर (ATP) जसपाल सिंह और पटियाला के आर्किटेक्ट अनीश खन्ना को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। मामले संबधी अशोक कुमार निवासी पातड़ां जिला पटियाला ने शिकायत दी थी कि उन्होने अपनी बिल्डिंग का नक्शा पास करवाने के लिए पोर्टल पर अपलोड किया है जिस को एटीपी जसपाल सिंह द्वारा जानबूझ कर ओबजैक्शन लगा कर परेशान किया जा रहा था। जब इस बारे पता किया तो पता चला कि एटीपी नक्शा पास करने की एवज में 1 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

    50 हजार में तय हुई बात

    जिस पर उसे 50 हजार रुपये दे दिए गए बाकि नक्शा पास होने के बाद देने की बात हुई। नक्शा पास करने के उपरंत शिकायतकर्ता ने विजीलैंस विभाग को शिकायत दी जिसके बाद ट्रैप लगाकर आर्किटैक्ट अनीश खन्ना तथा एटीपी जसपाल सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

    अस्पताल का नक्शा पास करने के बदले मांगे रुपए

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उसके अस्पताल की इमारत का नक्शा पास करने के बदले आरोपी जसपाल सिंह ने आर्किटेक्ट अनीश खन्ना के माध्यम से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। उक्त ATP पहले ही आर्किटेक्ट के जरिए 50 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था और बाकी राशि की मांग कर रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आर्किटेक्ट को रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 50,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

    कई और लोग आए रडॉर पर

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि अब इस सारे मामले की जांच की जाएगी। उन्हें अंदेशा है कि कई और लोग सामने आएंगे, जो कि इन लोगों ने शिकार बनाए हैं। जरूरत पड़ी तो आने वाले पिछले समय में इनके द्वारा पास किए नक्शों की जांच की जाएगी। इससे पहले भी कई अधिकारी पकड़े गए।
  • Punjab News: नगर निगम के मेयर का हुआ ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के मेयर का हुआ ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    पटियाला: पंजाब में 21 दिसंबर को 5 नगर निगम चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर पद को लेकर सियासी पार्टियों में राजनीति चल रही थी। वहीं आज आप पार्टी ने पटियाला में मेयर पद के नाम का ऐलान करके विराम लगा दिया है। पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में आज लिफाफे में से नए मेयर का ऐलान किया गया। जहां नए मेयर का ताज कुंदन गोगिया के सिर सजाया है। इस मौके AAP के स्टेट प्रधान अमन अरोड़ा व सेहतमंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

    इसी के साथ डिप्टी मेयर और उप डिप्टी मेयर का भी ऐलान किया गया। आप पार्टी ने डिप्टी मेयर की कमान हरिंदर कोली और उप डिप्टी मेयर की कमान जगदीप सिंह जग्गा को दी है। वहीं जालंधर में कल मेयर पद का ऐलान किया जाएगा। इसी के साथ लुधियाना में आप पार्टी ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। कहा जा रहा है कि जल्द महिला को मेयर पद की कमान सौंपी जाएंगी।