Category: Punjab>Patiala

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, थार पर मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

    होशियारपुर: दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक संसारपुर लिंक रोड पर सड़क किनारे खड़ी लावारिस थार पर गोलियों के निशान मिले है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया है। 

    वहीं मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी गांव जागला के रहने वाले पहलवान राजीव ठाकुर की है। बताया जा रहा है कि उक्त थार मालिक राजीव का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना को लेकर पुलिस ने अलग अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि थार पर 6 गोलियों के निशान पाए गए हैं। पुलिस को मौके पर गाड़ी के ड्राइवर वाली जगह से 4 गोलियां मिलीं, जबकि गाड़ी की पिछली साइड पर 2 गोलियां लगी मिली।  

    राजीव के भाई संजीव के अनुसार वह सुबह लगभग 4.30 बजे घर से चला जबकि रास्ते में उक्त घटना हुई। अब तक उसका  कुछ पता नहीं लग सका। संजीव ने बताया कि वह दसूहा से दूध लेकर आ रहा था, उसने अपनी गाड़ी की पहचान की और घटना संबंधित बताया। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कोई बड़ी गैंगवार के कारण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल सारे मामले में अभी तक कोई पुलिस अधिकारी खुलासा करने को तैयार नहीं है।

    उधर, डीएसपी दसूहा हरकृष्ण सिंह ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गांव-गांव जाकर युवक के परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख रही है। और इसके लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है। जल्द ही पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਭਗਵਾਨ ਜੀ ਦੀ ਆਯੋਧਿਆ ‘ਚ ਹੋ ਰਹੀ ਮੂਰਤੀ ਸਥਾਪਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧੂਮਧਾਮ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਹ ਪਰਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਭੂ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਭਗਵਾਨ ਜੀ ਦੀ ਆਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਦੇ ਮੂਰਤੀ ਸਥਾਪਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਪ੍ਰਭੂ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ। ਭਾਰਤ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਅਤੇ ਕਿਤੇ ਦੀਵੇ ਵੰਡ ਕੇ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿਵਾਲੀ ਜਿਹਾ ਮਾਹੌਲ ਦਰਸਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਅੱਜ ਤਲਵਾੜਾ ਚ ਵੀ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਮਹਾ ਪਰਬ ਬੜੀ ਹੀ ਧੂਮਧਾਮ ਅਤੇ ਸਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਮੇਨ ਬਜਾਰ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਗ੍ਹਾ, ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਲੰਗਰਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਦ ਦਾ ਅਯੋਜਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • पंजाबः पुलिस ने 2 पुलिस कर्मियों को किया गिरफ्तार, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

    होशियारपुरः दसूहा पुलिस ने लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के आरोप में दिल्ली पुलिस के 5 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से दो को स्कॉर्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दसूहा एस.आई. हरप्रेम सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे तो उन्हें फोन पर पता चला कि एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार पांच अज्ञात व्यक्ति मुकेरियां इलाके से एक व्यक्ति का अपहरण कर हाईवे पर दसूहा की ओर जा रहे थे।

    गांव काला के पास गाड़ी रोकी गई, तीन लोग भाग निकले जबकि दो लोग  एच.सी. मनोज कुमार और एच.सी. राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन पांच लोगों में से कुछ को दिल्ली पुलिस पहले ही सस्पेंड कर चुकी है, जो धोखाधड़ी और डरा-धमका कर लोगों से पैसे वसूलते थे। इसी तरह उन्होंने मुकेरियां इलाके के हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली पुलिस का भगोड़ा है। दसूहा पुलिस ने पांच में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः स्वाइन फ्लू के मामले आने से सेहत विभाग में मचा हड़कंप, दी ये चेतावनी

    होशियारपुरः पंजाब में एक बार फिर से स्वाइन फ्लू के केस सामने आने लगे है। वहीं होशियारपुर में बीते दिन 3 नए केस सामने आए है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने कहा कि संक्रमण के दिनों में आम लोग खसरे से संक्रमित हो गए हैं और वर्तमान में जिले में स्वान फ्लू के 3 मामले भी सामने आए हैं। इस वजह से सभी खाद्य सामग्री बेचने वालों और निर्माताओं को दस्ताने, मास्क और टोपी पहननी चाहिए। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने होशियारपुर में खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यवसाय संचालकों को चेतावी दी है।

    दरअसल, डॉ. लखवीर ने अपनी खाद्य सुरक्षा टीम के साथ औचक निरीक्षण किया और फूड स्ट्रीट में खाद्य विक्रेताओं की सफाई में सुधार लाने और मानक और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर रहने वाले लोगों को टोपी, दस्ताने और मास्क बांटे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टोपी, दस्ताने और मास्क के बिना खाने-पीने की चीजें बेचते हुए पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने चाहिए। लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।
     
    इस मौके पर उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि स्वाइन फ्लू के केस आ रहे है।सेहत विभाग के अधिकारी ने कहा कि कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय सबसे पहले  रेहड़ी, ढाबा और दुकानदार के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस की कॉपी, सिर और टोपी, हाथ और दस्ताने, मुंह और मास्क पहने हुए होने चाहिए। अगर उनके पास ये सामान नहीं है और उनसे सामान न खरीदें। खाने-पीने का सामान बनाने और बेचने वाले हर दुकानदार, चाहे वह रेहड़ी-पटरी वाला हो, ढाबा वाला हो, उसे लाइसेंस की जरूरत नहीं है, बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि जब फूड स्ट्रीट की जब शुरुआत की गई थी और उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया गया था कि खाद्य सुरक्षा मानकों को पूरा किया जाना चाहिए लेकिन कुछ दिनों तक इसका असर होता था। कुछ दिनों के बाद फिर वही स्थिति हो जाती थी लेकिन खाद्य टीम द्वारा भी ऐसे लोगों को सुधारने का निश्चय किया हुआ है। उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने चाहिए। लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।

  • पंजाबः मर्डर केस में हथियारों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हाल ही में होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दोसड़का में गांव ददियाना कलां के सरपंच संदीप कुमार उर्फ ​​छीना की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, स्विफ्ट कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जबकि उनके अलावा एक कथित आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    बता दें कि सरपंच की हत्या के बाद पीड़ित परिजन और विभिन्न संगठन पिछले 6 दिनों से अड्डा दोसड़का में धरने पर बैठे थे। गौरतलब है कि देर रात सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया था। पुलिस की जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लगी। घायल विक्की को सरकारी अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। प्रार्थमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः सरपंच छीना हत्याकांड मामले में आरोपी और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव दादियाना के सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। पुलिस की जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ बता नहीं रही है, लेकिन पता चला है कि विक्की सरपंच की हत्या करने के बाद कस्बा हरियाणा के पास शरण लिए था।

    मंगलवार रात 11 बजे के करीब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्की को घेरा तो उसने फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विक्की घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्रार्थमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। 

    बता दें कि पांच दिन पहले सरपंच छीना की उसके फैक्ट्री के अंदर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी रोहित पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी विक्की की गिरफ्तारी न होने से स्वजनों ने अभी छीना का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। दरअसल, पीड़ितों की मांग थी कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वह सरपंच छीना का अंतिम संस्कार करेंगे। सरपंच की हत्या रंजिश से की गई।

  • पंजाबः मां वैष्णों देवी माथा टेकने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    टांडा उड़मुड़ : होशियापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गांव कुराला के पास हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में  एक्सयूवी गाड़ी सवार 5 लोगों में से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को टांडा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोग मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक उनके सामने एक गाड़ी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

  • पंजाबः दिन दहाड़े पूर्व सरपंच की गोली मारकर ह’त्या

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में वीरवार सुबह दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े काजल अर्थ मूवर के मालिक पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को गोली मार दी।

    गंभीर हालत में संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।  संदीप सिंह बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। उनकी हत्या की सूचना के बाद आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानें बंद करवा दी और विरोध जताया। 

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    होशियारपुर : टांडा में बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुखविंदर कुमार साबी पाल निवासी गांव पुल पुख्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के भाई सत्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया की भाई के घर आते समय गांव मियानी सड़क पर किसी अन्य वाहन चालक द्वारा इसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस और हमारे द्वारा मौके पर पहुंच का उसे सिविल अस्पताल लाया गया। इस मामले में अब टांडा पुलिस ने अज्ञात वाहन वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ओर घटना स्थल के आस पास l सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई।

  • पंजाबः दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, कई घायल, गोलियां चलने के लगे आरोप

    होशियापुरः माहिलपुर की दाना मंडी के पास बीती देर रात 2 पक्षों के खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में एक-दूसरे पर गोली चलाने और तेजधार हथियारों से हमला के आरोप लगाए जा रहे है। इस खूनी झड़प में करीब 7 युवक घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार ग्राम चंदेली में पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते दोनों में खूनी झड़प हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी दलजीत सिंह खख पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और आगे की जांच शुरू कर दी।