Category: Punjab>Patiala

  • विदेश में पंजाबी युवक की मौ’त

    होशियारपुर : हलका दसूहा के 24 वर्षीय युवक की पुर्तगाल के लिस्बन शहर में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तजिंदर सिंह निवासी गांव उस्मान शहीद के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। हादसे के दौरान कार में 5 युवक सवार थे। जिसमें से तजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं।  मृतक युवक के पिता भगवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 महीने पहले कर्ज लेकर अपने बेटे को पुर्तगाल भेजा था। रविवार की सुबह रिश्तेदार घर आकर बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी दी। जिसके बाद मैंने पुर्तगाल में रहने वाले तजिंदर सिंह के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया।

    जिन्होंने बताया कि काम खत्म करने के बाद पांचों दोस्त कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। कुछ देर सफर करने के बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जैसे ही वे सभी कार से बाहर निकले। लेकिन तजिंदर सिंह बेहोशी की हालत में कार से बाहर निकले। जब तजिंदर सिंह अपने दोस्तों की काफी कोशिशों के बाद भी होश में नहीं आए उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की है कि बेटे का शव जल्द से जल्द वापस लाया जाए ताकि पैतृक के गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

  • पंजाब : पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, देखे वीडियो  

    तलवाड़ा : पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए तलवाड़ा थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव रजवाल की पंचायत ने पुलिस को सूचित किया गया था कि कुछ लोग पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रहे है।  

    पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनो पक्षो की बात सुनकर मामला निशानदेही करवाने के बाद हल करने का आश्वासन दिया। वही जमीं पर उसरी करने वाले सतीश कुमार ने बताया कि वह अपनी मलकियती जमीं पर उसरी कर रहा है। निशानदेही करवाने पर पुरे मामले की असलियत सामने आ जाएगी।

  • पंजाबः 3 हजार से अधिक का डीजल भरवाकर कार सवार फरार, देखें CCTV 

    होशियारपुरः चब्बेवाल चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप जैतपुर में कार सवार तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। दरअसल, ​पैट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन युवक आए थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में 3381 रुपए का डीजल भरवाया। तेल भरवाने के बाद जब पंप के कर्मी ने उनसे पैसे मांगे तो युवक कहने लगा कि मैं दे दूंगा। इस दौरान युवक ने कर्मी से स्वाइप मशीन लेकर आने की बात कही।

    जब कर्मचारी स्वाइप मशीन उठाने के लिए गया, इस दौरान कार सवार बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी है। वहीं पंप के मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः नहर से युवक युवती के श+व हुए बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में गांव रैली के पावर हाउस के पास नहर से युवक और युवती का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर थाना हाजीपुर के SI हरजीत सिंह ने कहा कि दोनों शवों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकला गया। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

    उनकी मृत्यु का कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, शवों को पहचान के लिए मुकेरियां सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। पहचान होने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, जिससे मौत का कारण पता चल सके। पुलिस ने बताया कि एक 30 वर्षीय नौजवान युवक 25 वर्षीय युवती शामिल है। 

  • पंजाब : Bajaj Showroom में चली गोली, कर्मी की मौ+त, देखें वीडियो

    होशियारपुर: दसूहा में बजाज शोरूम के मालिक ने अपने शोरूम में काम करने वाले कारिंदे (कर्मचारी) को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव ओदरा निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद शोरूम का मालिक फरार है। पुलिस को मामला की जानकारी दे दी गई है।

    शोरूम मालिक ने गोली मारने के बाद कारिंदे को घायल अवस्था में दसूहा के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो शोरूम मालिक अपनी थार कार छोड़कर वहां से भाग गया। घटना के बाद पूरा परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया।

    थाना दसूहा प्रमुख हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। जिसके बाद उक्त एजेंसी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले को हल किया जाएगा।

  • पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौ+त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़दीवाला कस्बे में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और बाइक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजिंदर प्रसाद और 6 वर्षीय लक्ष्य निवासी गांव अरगोवाल के रूप में हुई है। मृतक राजिंदर प्रसाद अपने 6 साल के पोते लक्ष्य के साथ मोटरसाइकिल पर तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गए थे। पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही वह मुख्य सड़क पर आए, तभी उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

    हादसे में दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें दसूहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़दीवाला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दादा-पोते दोनों के शवों को दसूहा सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

  • पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त 

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर की मुकेरियां तहसील के गांव भंगाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां से अमेरिका में ट्रक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सिमरन पाल सिंह साधु पुत्र अवतार सिंह निवासी नवां भंगाला के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा रोजी रोटी कमाने के लिए अमेरिका गया हुआ था। कल वह अमेरिका के शहर फ्रजिनो से ट्रक लोड करके एरिज़ोना शहर की ओर जा रहा था।

    इस दौरान बर्फ ज्यादा होने के कारण ट्रक के टायर फिसल गए, जिसके कारण सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे के शव को पंजाब लाया जाए, ताकि वह पंजाब में उसका अंतिम संस्कार कर सके। 

  • पंजाबः अगर आप भी खाते है गुड़ तो हो जाएं सावधान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में सेहत विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सेहत विभाग की टीम ने गुड़ बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली घटिया चीनी बरामद की है। यह कार्रवाई सेहत विभाग की टीम ने गांव डडे फहते सिंह दुसड़का के पास से पास से घर में बनी दुकान से बरामद की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने गांव वल्ला के सहयोग से इस खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस छापेमारी के दौरान सेहत विभाग की टीम ने 320 बोरी (160 क्विंटल) शक्क से आधार पर चीनी सील की है। इस दौरान मौके पर चीनी और शक्कर के सैंपल लिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर सैंपल की रिपोर्ट फेल पाई जाती है तो चीनी को नष्ट करवा दिया जाएगा। इस मौके पर थाना हरियाणा के एसएचओ जसवन्त सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

    वहीं दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि डडे फहते सिंह गांव के लोगों ने स्वास्थ्य टीम को सूचना दी कि उनके गांव के लखवीर सिंह के घर पर चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक आया है और उसने घर में ही दुकान बनाई हुई है, जहां पर  चीनी को उतारा जा रहा है। इस दौरान वह सेहत विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और उनकी टीम ने शकी हालत में 360 बोरी चीनी को सील कर दिया गया। वहीं घर के मालिक लखवीर सिंह से पुलिस द्वार पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यूपी के रहने वाले अकरम नामक व्यक्ति को उन्होंने खेतों की जमीन चरागाह के लिए किराए पर दी हुई है, यह चीनी उसकी है।

    इस दौरान वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस टीम ने लखवीर सिंह से पूछताछ के दौरान मौके पर अकरम को बुलाया। जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि यह चीनी गुड़ में डालने के लिए लाई गई थी और चीनी गोदाम में थोड़ी-थोड़ी करके ले जाते है। बताया गया है कि चीनी के गोदाम से सफोलेट नामक पाउडर और बड़ी मात्रा में रंग बरामद हुआ है। इस मौके पर डॉ. लखवीर सिंह ने कहा कि अब गन्ने में मिठास भर गई है और जनवरी का महीना खत्म होने को है और ये प्रवासी लोग अभी भी गुड़ में चीनी मिलाते हैं। और लोगों को घटिया रंग मिलाकर गुड़ को जहर के रूप में बेच रहे है। उन्होंने लोगों से गुड़ का सेवन सावधानी से करने की अपील की।

  • पंजाबः ट्रक और कार में भीषण टक्कर के बाद गाड़ी को लगी आग, 4 की मौ+त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में कार और ट्रक में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान हादसा इतना भीषण था कि हादसे के दौरान कार में ब्लास्ट हो गया।

    इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत की गंभीर बताई जा रही है। घटना उच्ची बसी मुकेरियां की बताई जा रही है। वहीं घायल व्यक्ति को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, थार पर मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

    होशियारपुर: दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक संसारपुर लिंक रोड पर सड़क किनारे खड़ी लावारिस थार पर गोलियों के निशान मिले है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया है। 

    वहीं मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी गांव जागला के रहने वाले पहलवान राजीव ठाकुर की है। बताया जा रहा है कि उक्त थार मालिक राजीव का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना को लेकर पुलिस ने अलग अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि थार पर 6 गोलियों के निशान पाए गए हैं। पुलिस को मौके पर गाड़ी के ड्राइवर वाली जगह से 4 गोलियां मिलीं, जबकि गाड़ी की पिछली साइड पर 2 गोलियां लगी मिली।  

    राजीव के भाई संजीव के अनुसार वह सुबह लगभग 4.30 बजे घर से चला जबकि रास्ते में उक्त घटना हुई। अब तक उसका  कुछ पता नहीं लग सका। संजीव ने बताया कि वह दसूहा से दूध लेकर आ रहा था, उसने अपनी गाड़ी की पहचान की और घटना संबंधित बताया। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कोई बड़ी गैंगवार के कारण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल सारे मामले में अभी तक कोई पुलिस अधिकारी खुलासा करने को तैयार नहीं है।

    उधर, डीएसपी दसूहा हरकृष्ण सिंह ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गांव-गांव जाकर युवक के परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख रही है। और इसके लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है। जल्द ही पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।