Category: Punjab>Patiala

  • पंजाबः नौजवान को विदेश जाना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    होशयारपुरः अच्छे भविष्य की खोज में पंजाब के कई नौजवान अपनी जान को जोखिम में डालकर विदेशों की और रुख कर रहे हैं।  ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव हाल्टा से है यहां के नौजवान गुरप्रीत सिंह जो विदेश में में सेटल होने के लिए पिछले लंबे समय से अपनी ट्रैवल हिस्ट्री तैयार कर रहा था जिसके लिए वह कई बार अलग-अलग जगहों पर विदेशी दौरा कर चुका है । लेकिन इस बार का टूर गुरप्रीत सिंह के लिए आफत बन गया ।



    गुरप्रीत सिंह घर से रशिया के लिए 27 दिसंबर को निकला था । 90 दिन के वीजे में रशिया कानून मुताबिक उन्हें केवल 16 दिन ही रहना था । वह बिना जानकारी के बेलारूस के लिए निकल गए यहां उन्हें पुलिस ने बिना वीजा के उन्हें पकड़ वापस रशिया पुलिस हवाले कर दिया । यहां उन्हें पुलिस ने डरा धमका कर एग्रीमेंट साइन करवा लिया के अगर आपने 10 साल के लिए जेल नही जाना तो आप रशिया आर्मी ज्वाइन करे। जिससे मौके पर गुरप्रीत वा अन्य ने आर्मी ज्वाइन कर ली और उन्हों 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग दी लेकिन अब उन्हें यह डर सता रहा है की उन्हें एक दो दिन में यूक्रेन भेज दिया जायेगा । जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा है । अब जब ने एक ट्रेनिंग कैंप में है और उन्हें जब यूक्रेन लड़ाई में भेज दिया जाए । गुरप्रीत के भाई वा चचेरे भाई मुताबिक उन्हें भाई को भारत लाने के लिए सरकार उनका साथ दे। क्युंकि उन्हें जबरन वा धक्के से यूक्रेन भेजा जा रहा है । 

    ऐसा कोई पहली बार नही बल्कि अनेको बार देखा गया है की ऐसे नौजवान विदेशों केलिए जाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते है । जिसके लिए केवल कानून ही नहीं बल्कि खुद उन नौजवानों को भी सोचने की जरूरत है ।

  • पंजाबः नेचर फेस्ट में उड़ान भरते वक़्त पैरागलाइडर हुआ हादसाग्रस्त, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नेचर फैस्ट में पैरागलाइडर के हादसाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं कहा जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्चे को मामूलीं चोट आई है। लेकिन हादसा होने से मेले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी अनुसार 1 मार्च से 5 मार्च तक दशहरा ग्राउंड में होशियारपुर नेचर फैस्ट करवाया जा रहा है। आज मेले के अंतिम दिन है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पैरागलाइडर जब जमीन से उड़ान भरने लगा तो तेज हवा के कारण हादसाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक छोटे बच्चे के मामूली चोटें आईं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर पैरागलाइडर ऊंचाई पर होता तो शायद बड़ा नुक्सान हो सकता था। वहीं हैरानी की बात यह है कि प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग वाली स्थान पर कोई भी मेडिकल व कोई भी अधिकारी की ड्यूटी तक नही लगाई हुई थी। ऐसे में बिना ट्रैक के ही उड़ान ओर उत्तर रहा था।

  • पंजाब : बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गाड़ी पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

    होशियारपुर : हलका मुकेरियां के गांव हवेल चांग के पास दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार कुल 6 लोगों में से दूल्हे की बहन समेत ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। बारात हिमाचल से गुरदासपुर जा रही थी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी को मुकेरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दूल्हे व अन्य सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    जहां दूल्हे की बहन और ड्राइवर को अस्पताल में छोड़कर सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए अस्पताल से चले गए। डॉक्टरों के मुताबिक दूल्हे की बहन कविता के सिर पर ज्यादा घाव होने के कारण टांके लगाए गए है। जबकि कार चालक के सिर और सीने में दर्द की ज्यादा शिकायत के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    ड्राइवर नगिंदर और बहन कविता ने बताया कि कार में दूल्हे समेत कुल 6 लोग दूल्हे से शादी करने के लिए सुबह करीब 2 बजे हमीरपुर से निकले थे। कार में दूल्हे की 2 बहनें और 2 भाई मौजूद थे। जैसे ही कार तलवाड़ा मुकेरियां के नजदीक गांव हवेल चांग के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से हमें मुकेरियां में भर्ती कराया गया। हादसे में ड्राइवर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौ+त

    होशियारपुरः जिले के नजदीक गांव फलाही मेंं एक कल दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब 2 लड़के बाइक सवार होकर होशियारपुर से गांव हरमोइयां की ओर जा रहे थे और मल्ली कंपनी की मिनी बस हरमोइयां से होशियारपुर आ रही थी और इसी दौरान जब बस उक्त स्थान पर पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार लड़के बस की चपेट में आ गये।

    जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान जितिंदर और सतविंदर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के चबेवाल उप-जिला के अंतर्गत हरमोइयां गांव के रहने वाले थे और एक मृत युवक की उम्र 35 साल और दूसरे की 22 साल है। घटना की सूचना के बाद मेहटियाना थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार व पुलिस अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • जालंधर पठानकोट रेल मार्ग के अधीन आते फाटक पर हुआ ब्लास्ट, देखें वीडियो

    होशियापुरः टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा के रेलवे फाटक नजदीक धमाका होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार जालंधर पठानकोट रेल मार्ग पर गांव पल्ला चका 71 नंबर फाटक नजदीक सुबह करीब 11.30 बजे धमाका होने की सूचना मिली है। इस हादसे में गेट मैन सोनू घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त धमाका वहां पड़ी पोटाश के कारण हुआ है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है। पता चला है कि उक्त हादसे के कारण रेलवे की तरफ से जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। 

  • पंजाबः बंद कमरे में महिला का श+व बरामद होने से मचा हड़कंप

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड के गांव हरसीपिंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में बंद कमरे से महिला का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, गांव हरसीपिंड निवासी बलजिंदर कौर पत्नी स्वर्गीय बलजिंदर सिंह घर पर अकेली रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की दो बेटियां और एक बेटा विदेश में रहते हैं। बलजिंदर कौर की दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोसी महिला से फोन पर बातचीत हुई थी।

    जिसके बाद देर शाम तक घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस बीच, कनाडा में रहने वाले महिला के बेटे ने गांव के नवजोत को फोन किया और चिंता व्यक्त की कि उसकी मां का मोबाइल फोन नहीं मिल रहा है। इसी बीच जब नवजोत अपने घर पहुंचा तो घर का गेट बंद था और अंदर लाइट जल रही थी। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। शक के हलातों में सूचना मिलने पर टांडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के सामने वाले गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में बलजिंदर कौर का शव बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी एचएस रंधावा और ​​​​​​​थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि, यह पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें मिली थी कि हरसीपिंड में हत्या हुई है। महिला के शव को कब्जे में लिया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग सुकाइड की टीम को बुलाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: प्राइवेट संचालको ने बस को आग लगाने का किया ऐलान, देखे वीडियो

    होशियारपुर, सोनू थापर: जिले के मुकेरियां में निजी कंपनी के बस मालिक पिछले ढ़ाई साल से बसों के टाइम टेबल की समस्या से परेशान है। बस मालिकों का कहना है की प्रशासन द्वारा उनकी बसों का टाइम टेबल निश्चित नहीं किया जा रहा है। जिस कारण उनकी 7 से 8 बसें बेकार खड़ी है और उन्हें हर महीने लाखों रुपयों का चुना लग रहा है।

    निजी बस कंपनी के मालिक गुरविंदर सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया की इस समस्या की शिकायत उन्होंने कई बार ट्रांसपोर्ट मंत्री तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की हैं। जिसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वह रोज़ाना होशियारपुर और जालंधर में संबंधित विभाग के दफ्तरों में चक्कर काट रहे है, लेकिन  कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए दुखी होकर दोनों ने यह फैसला लिया है कि यदि 29 फरवरी तक इस समस्या का हल ना हुआ, तो मजबूरन उन्हें मुकेरियां सिविल हस्पताल के सामने बस को आग पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

  • होशियापुरः किसानों ने टोल प्लाजा किया फ्री, लगाया धरना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के किसानों की चौथे दौर की मीटिंग भी बेनतीजा रही। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर यूनियन किसान मोर्चा के आह्वान पर 3 दिन के लिए टोल फ्री करने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा चोलांग को पूरी तरह से फ्री कर दिया और किसान कमेटी पंजाब की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और टोल पर धरना लगाया गया। दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की जायज मांगें नहीं मानी गईं तो किसानों को दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। बता दें कि किसान 21 फरवरी यानी कल सुबह 11 बजें दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

  • पंजाब : खेलते समय चोट लगने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौ+त 

    होशियारपुर : खेलते समय 8 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोट लग गई। इसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है।

    मृतक के पिता रजनीश कुमार ने बताया कि 8 वर्षीय बच्चे विशाल को गंभीर चोट आयी है। उपचार के परिणामस्वरूप मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई आज दोपहर 12 बजे सैकड़ों नम आंखों ने बच्चे को अंतिम विदाई दी। रजनीश बस स्टैंड के पास फास्ट फूड का काम करता है।

  • होशियापुरः लड़की की डोली विदा करने के बाद घर में पसरा मातम, दादा-पोते की मौ+त

    होशियापुरः हरियाणा मेन रोड के पास मल्लन दा आरा स्थित भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार बेटी की डोली को विदा करके पैलेस से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा जानवर आ गया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में पोते साहिल कटोच और दादा रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

    मृतक होशियारपुर के सैच गांव का रहने वाले थे। घायलों को राहगीरों की मदद से होशियारपुर में भर्ती कराया गया और जहां डॉक्टरों ने एक युवक को जालंधर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, साहिल कटोच सेना में थे और अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।