Category: Punjab>Patiala

  • बड़ी खबरः जालंधर-पठानकोट हाईवे किसानों ने किया जाम

    होशियारपुरः मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किसानों ने गन्ने के रेट की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम किया है। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि किसान शुगर मिल के मेन गेट के सामने बैठे हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाईने लगी हुई है। यात्री बेबस नजर आ रहे है, जिसमें स्कूली बच्चे भी मौजूद है। वहीं किसानों द्वारा लगाए धरने के दौरान स्कूल बस जाम में फंस गई। जिस कारण काफी समय तक मासूम बच्चे जाम में फंसे रहे। इस दौरान काफी हंगामा भी हो गया। धरने से परेशान लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा रेट बढ़ाने के बावजूद किसान जानबूझ कर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों से निकाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा 11 रुपए का शगुन कहकर सरासर मजाक किया गया है।

    जब तक सरकार गन्ने के रेट मांगों के अनुसार नहीं देती, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार जल्द से जल्द शुगर मिल चालू करें और गन्ने के रेट बढ़ाए नहीं तो रेल ट्रेक भी जाम करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज गन्ना किसानों को 11 रुपए का शुभ शगुन दिया गया, जिससे वह खासा नराज है। किसानों ने कहा कि सी.एम. मान ने गन्ने का रेट 14 रुपए से अधिक बढ़ाने का आश्ववासन दिया था। पहले गन्ने की कीमत पंजाब में 380 रुपए प्रति क्विंटल थी अब इसकी कीमत में 11 रुपए इजाफा किया गया है जो बढ़कर 391 रुपए प्रति क्विंटल हुई है। 

  • पंजाबः साधु सिंह धर्मसोत के बाद पूर्व विधायक के घर ED की दबिश

    होशियारपुरः पंजाब में पूर्व मंत्रियों पर एक बार फिर से ईडी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में आज सुबह अमलोह में साधु सिंह धर्मसोत के घर पर ईडी की टीम ने रेड की है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टांडा से पूर्व कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां के घर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी गिलजियां गांव के संगत सिंह के घर में हुई। लेकिन अभी तक ईडी के किसी भी अधिकारी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि ईडी ने वीरवार सुबह साधु सिंह धर्मसोत के घर पर छापेमारी की थी। 

    सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें अभी घर के अंदर मौजूद हैं और तलाशी ली जा रही है। किसी को भी घर के अंदर जाने और बाहर आने की इजाजत नहीं है। कुछ टीमें धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के एक ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी करने पहुंची हैं। सुबह ED की गाड़ियां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान उनके घर पहुंच गए। ये रेड साधु सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है।

  • होशियारपुरः 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी काबू

    होशियापुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आज विजिलैंस ब्यूरो द्वारा शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव कंडियाणा तहसील व जिला होशियारपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नरजीत सिंह पटवारी माल हलका शाम चौरासी जिला होशियारपुर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यूनिट होशियारपुर द्वारा शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नरजीत को गिरफ्तार किया गया।

    गांव कादियाना तहसील व जिला होशियारपुर सिंह पटवारी मॉल हल्का शाम चुरसी जिला होशियारपुर को उक्त वादी बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने गांव कडियाणा में अपनी 5 कनाल जमीन अपने पड़ोसी सेवा सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी गांव कडियाणा के साथ करवाने के लिए दस्तावेज तैयार करके नायब तहसीलदार शाम चौरासी की ओर से हस्ताक्षर करवा कर एक सप्ताह पहले आरोपी नरजीत सिंह पटवारी माल हलका शाम चौरासी जिला होशियारपुर को जमीन ट्रांसफर करके इंतकाल दर्ज करने के लिए दिया था।  

    लेकिन उक्त आरोपी पटवारी नरजीत सिंह ने इस जमीन को ट्रांसफर करने और नामांतरण के बाद इंतकाल दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की और मुदईई द्वारा बातचीत के बाद उक्त आरोपी पटवारी नरजीत ने सिंह ने उक्त काम के बदले में 25 हजार रुपए पर काम करने को राजी हो गया।

  • पंजाबः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों से ज्वैलर ने की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

    होशियारपुरः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, एक ज्वैलर पर बैंक के कर्मियों को विश्वास में लेकर जाली सोना गिरवी रख बैंक को 15 लाख 8 हजार रुपये का चूना लगाने के आरोप लगा है। इस मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक ही ज्वेलर पर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बलविंदर कुमार मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एडीबी ब्रांच नजदीक बस स्टैंड होशियारपुर ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार वर्मा मार्फत विनोद ज्वेलर शीश महल बाजार नजदीक भीलों दी हट्टी होशियारपुर पिछले लंबे समय से उक्त ब्रांच में ग्राहक लाकर सोने के बदले बैंक से कर्ज दिलाने का काम करता था। 

    इसी दौरान आरोपी विनोद कुमार 2019-20 में राजन शर्मा निवासी मकान नंबर बी-603 मरवाहा मोहल्ला को लेकर बैंक आया, जिसके पास कुछ सोना था। उसने कहा कि वह सोना गिरवी रखकर काम करने के लिए कर्ज लेना चाहता है। बैंक कर्मचारियों की तरफ से विनोद कुमार के सोने की जांच कराई तो उसने अपनी रिपोर्ट में सोने शुद्ध खरा होने की बात बताई, जिसके विश्वास पर बैंक ने राजन शर्मा को सोना गिरवी रख कर 7 लाख 89 हजार रुपये कर्ज के रुप में दे दिए। मगर उसके कफी समय बाद जब राजन शर्मा ने बैंक को कर्ज की एक भी किश्त नहीं दी तो बैंक ने नोटिस भी निकाला। मगर राजन शर्मा ने विनोद कुमार के कहने पर नोटिस को भी गंभीरता से नहीं लिया। 

    उसी दौरान बैंक के उच्च अधिकारियों ने बैंक में रखे सोने की जांच के आदेश दिए तो विनोद कुमार की तरफ से जांच किया सोना, जिसको राजन शर्मा ने बैंक में रख कर ब्याज पर पैसे लिये थे। वह सारा सोना नकली निकला। इस पर पुलिस ने विनोद शर्मा को बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोपी करार दिया। पुलिस ने बलविंदर सिंह के बयान पर विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। दूसरा मामला-इसी प्रकार विनोद कुमार ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच एडीबी नजदीक बस स्टैंड होशियारपुर में सतपाल सिंह निवासी बी-15 न्यू हरिनगर को साथ लेकर बैंक में जाली सोना गिरवी रख कर सात लाख 19 हजार रुपये का कर्ज दिलाया था। जिसके चलते सारा सोना नकली पाया गया। जिस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर बलविंदर कुमार के बयान पर विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • होशियारपुर : 2 बेटियों सहित मां ने नहर में लगाई छलांग 

    होशियारपुर : मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मां ने 2 बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से 4 महीने की नीरू और 5 साल की भूमिका की मौत हो गई। वहीं मां को वहां से गुजरते लोगों ने बचा लिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।छलांग लगाने वाली महिला सपना देवी है। जो सिंगोवाल गांव में रहती है। उसका पति जतिंदर सिंह विदेश में रहता है। सपना ने 2 बेटियों के साथ गांव बंबोवाल के पास बहती मुकेरियां हाइडल नहर के पुल से छलांग लगाई।

    हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने ऐसा क्यों किया?। महिला का पति अभी विदेश में ही है। उसे सूचना दे दी गई है। पुलिस महिला के पति और परिवार से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनके घर में भी टीम गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः 24 घंटों में 6 गुरु घरों को चोरों ने बनाया निशाना

    गड़दीवाल: पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने लगे है। वहीं पिछले 24 घंटों में चोरों द्वारा होशियारपुर में 6 गुरु घरों को निशाना बनाया गया है। इस दौरान चोर गुरुद्वारों से गोलकें ही चोरी कर ले गए। चोरी की ये घटनाएं सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर इन चोरियों का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव सोहिया के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ दिए और वहां से गोलकें चोरी कर लीं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान कुलवंत सिंह व गुरबचन सिंह ने बताया कि गोलक में हजारों रुपए की नकदी थी।

    इसी तरह चोरों ने गांव रूपोवाल के गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को भी निशाना बनाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक सूबेदार सरवन सिंह, राजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह और शाम लाल ने बताया कि चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर गोलकें उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने गांव शेखूपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए गोलक भी चोरी कर ली।

    इन चोरियों के संबंध में सभी प्रबंधकों ने बताया कि गोलक में पिछले कई दिनों से हजारों रुपए की नकदी मौजूद थी। चोरी की इन घटनाओं से इलाके में तनाव का माहौल है। इन सभी चोरियों के संबंध में गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने टांडा और गड़दीवाल थाने की पुलिस को सूचित कर दिया है, जिस पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह के निर्देशों के तहत टांडा पुलिस द्वारा सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है व चोरों की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः बस और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौ’त

    होशियापुरः मुकेरियां से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात करीब 11:30 बजे 2 बाइक सवार दोस्तों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से दिल्ली जा रही बस के साथ टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

    मृतकों की पहचान 26 वर्षीय मोहित निवासी मुसाहिबपुर थाना मुकेरियां और 22 वर्षीय सूरज निवासी वार्ड नं. 11, नहर कॉलोनी मुकेरियां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मोहित पेपर मिल के पास एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात था। वह अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त सूरज के साथ घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बस की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। वहीं सूरज के भाई नरेश ने कहा कि उसका भाई ने विदेश में पढ़ाई करने जाना था। जबकि मोहित के माता-पिता की 15 साल पहले मौत हो गई थी और वह अपने चाचा प्रमोद कुमार के साथ रह रहा था। मोहित अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।

  • विदेश में 21 वर्षीय पंजाबी युवक की मौ’त

    होशियारपुर: इटली के लैटिना जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक पंजाबी युवक की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, संतुलन बिगड़ने से BMW कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान 21 साल के पंजाबी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को घायल हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहा है। मृतक की पहचान कमलप्रीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सुबह अपनी कार से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बाद इलाके में रहने वाले पंजाबी समुदाय में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

  • पंजाबः थाना प्रभारी को पुलिस अधिकारी ने किया लाइन हाजिर

    होशियारपुरः सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उन पर लुधियाना में मामला दर्ज होने के बाद SSP सरताज सिंह चहल ने एक्शन लेते हुए सतीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना की थाना डिवीजन 3 की पुलिस ने रिटायर्ड एसीपी एवं तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें उन पर बिना जांच मामला दर्ज करने एवं नाजायज तौर पर पिस्तौल रखने के आरोप थे। उनके खिलाफ 29 नवंबर 2021 को शिकायत की गई थी। जिसमें जसप्रीत सिंह निवासी बाबा थान सिंह चौक मोहल्ला ने कहा था कि वर्ष 2015 में रंजिश के कारण उसके पड़ोसियों ने उसके खिलाफ हवाई फायर करने के आरोप लगाए थे। जोकि बिल्कुल निराधार थे।

    कहा जा रहा है कि उस समय एसीपी रणधीर सिंह और सतीश सिंह थाने में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। उन्होंने बिना जांच उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जसप्रीत ने आरोप लगाया कि रणधीर सिंह ने उसका 12 बोर का रिवॉल्वर तथा 10 जिंदा कारतूस नाजायज तौर पर कारगो होल्ड में रखे हुए थे तथा बाद में अपने पास रख लिए थे। उसने बताया कि यह सारा कुछ दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। मामला खत्म होने के बाद भी उसका रिवॉल्वर एवं कारतूस वापस नहीं किए गए। अधिकारियों ने शिकायत की जांच के बाद एसीपी रणधीर सिंह तथा इंस्पेक्टर सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

  • पंजाबः कपड़े की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में आज सुबह-सुबह एक कपड़े की दुकान में आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर के घोरां गेट स्थित एक कपड़े की दुकान से सुबह किसी ने धुआं निकलते देखा और तुरंत इसकी जानकारी गांव के पार्षद को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि अगर थोड़ी देर और होती तो इस आग से पूरे बाजार को खतरा हो सकता था।

    उन्होंने बताया कि 3 बड़ी दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन मौके को देखने से ऐसा लग रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इस मौके पर जालंधर से होशियारपुर पहुंचे दुकानदार ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने के बारे में पता चला तो वह तुरंत होशियारपुर पहुंचे और जब आए तो देखा कि दुकान के सारे कपड़े जल गए हैं, जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है।