Category: Punjab>Patiala

  • होशियारपुरः Life Care Hospital And Child Care Center में डिलीवरी दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    होशियारपुरः Life Care Hospital And Child Care Center में डिलीवरी दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    होशियारपुर/सोनू थापरः मुकेरियां के किसी निजी अस्पताल में पिछले दिनों एक महिला ने 2 जुड़वे बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना को लेकर आज महिला के परिवार वालों ने अस्पताल के सामने जमकर रोष प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक महिला रविंदर कौर निवासी गाँव चन्नी नन्दसिंह के परिवार सदस्यों ने बताया कि रविंदर कौर का 6 अगस्त को इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान रविंदर कौर ने 2 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिसे बाद अस्पताल के डाक्टरों ने उसे जालंधर के किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

    उन्होंने कहा कि जब हम रविंदर कौर को जालंधर अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने बताया कि रविंदर की पहले से ही मौत हो चुकी है। परिवार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही कारण रविंदर कौर की जान गई है। जिसके कारण गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। वहीं मुकेरियां के लाईफ केयर अस्पताल एंड चाइल्ड केयर सेंटर की डाक्टर प्रदीप कौर ढिल्लों ने बताया कि उनके पास डिलीवरी का एमरजेंसी केस आया था और टिविन्स बच्चों की डिलीवरी थी। 
    उन्होंने कहा कि महिला के प्लेटलेट सेल भी बहुत कम थे। जिस कारण महिला को दर्द शुरू हो गया और हमें एमरजेंसी में ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने परिवार को इसकी जानकारी दे दी थी। डॉक्टर ने कहा महिला की ज़्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से रविंदर कौर की हालत बिगड़ गई। जिस कारण महिला को जालंधर रेफर कर दिया था। डाक्टर का कहना है कि परिवार द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। वहीं मुकेरियां पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • तलवाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    तलवाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    विधायक कार्यालय वाली सड़क बनाना जरूरी, लोग कीचड़ भरी टूटी सड़को पर चलने को मजबूर: संजीव मन्हास

    हुशियारपुरः तलवाड़ा में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 व 4 के लोगों की एक  सभा हुई। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मन्हास विशेष तौर पर शामिल हुए, इस मौके पर लोगों ने पंजाब सरकार और हलका विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सदस्य ने बताया  कि यह सड़क तलवाड़ा से वार्ड नंबर तीन और वार्ड नंबर चार के मुहल्लो को जोड़ती है। इसका काम पिछले 6 साल से अधूरा है। पिछली सरकार में यह काम नहीं हो सका। उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, डेढ़ साल से हल्का विधायक भी अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं, क्या उन्हें कीचड़ से भरी यह सड़क नजर नहीं आती? 

    मन्हास ने कहा कि इलाके की इस सड़क में सिर्फ मछलियां डालने का काम ही बचा है। विधायक की आलोचना करते हुए आगे कहा कि विधायक का कार्यालय बगल वाली गली में है, जिसके आगे वाली सड़क बनाई गई है, क्या इसे पहले बनाना इसलिए जरूरी था क्योंकि वहां विधायक का कार्यालय है?

    मनहास ने दसूहा के विधायक से पूछा कि टूटी सड़क क्या नई सरकार का बदलाव है? मन्हास ने कहा कि करीब डेढ़ साल से इस सड़क की हालत खस्ता है। इस सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चों व आम लोगों का गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं है। आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देती। उन्होंने प्रेस के माध्यम से क्षेत्र विधायक को कोसते हुए कहा कि जनता ने विकास के लिए वोट किया है, सरकारी खर्च पर घूमने के लिए नहीं। इस मौके पर मन्हास ने कीचड़ भरी सड़क की स्थिति को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए, नहीं तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

    होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, होशियारपुर में एक किशोर ने 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दसूहा डीएसपी बलबीर सिंह ने कहा कि यह घटना बुधवार की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस दौरान घटी है जब 16 वर्षीय आरोपी लड़की के घर आया।

    जानकारी के मुताबिक, मासूम लड़की उस दौरान अपने घर पर अकेली थी। मौका पाकर उसने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। सिंह ने कहा कि लड़की ने घर लौटने के बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    डीएसपी ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर, किशोर पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी आरोपी फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

  • होशियापुरः 48 वर्षीय व्यक्ति ने 15 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    होशियापुरः 48 वर्षीय व्यक्ति ने 15 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    होशियारपुरः जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 48 साल के शख्स ने 15 साल की नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद थाना मेहटियाना पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि वह फगवाड़ा के एक गांव के रहने वाला है। कथित आरोपी दुकान पर काम करते थे और उस दौरान उसने कहा था कि वह उन्हें 5 लाख का लोन दिलवाकर जगह ले लेगा। उसने बताया कि उसके द्वारा कहा कि लोन लेने के लिए आपकी बेटी का मेडिकल कराना होगा। जिसके बाद वह उसकी बेटी को जालंधर ले गया और फिर वापस अपनी दुकान पर ले आया। इसी दौरान उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • होशियारपुरः 2 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः 2 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप

    होशियापुरः पंजाब के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) छापेमारी कर रही है। वहीं एनआईए ने  होशियारपुर में भी 2 जगह छापेमारी की। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर के पास धमाई गांव में जसवंत सिंह के घर और हरियाणा शहर में सर्बजोत सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, जसवंत सिंह बीज और कीटनाशक विक्रेता हैं। जबकि सर्बजोत सिंह एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे हैं और हरियाणा में मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सर्बजोत सिंह हाल ही में पाकिस्तान गई टीम का हिस्सा थे। एनआईए ने उन्होंने यात्रा के बारे में पूछताछ की है। यह भी कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी उन्हें अपने साथ नहीं लेकर गई, बल्कि जांच में शामिल होने के लिए 3 अगस्त को दिल्ली बुलाया है।

  • होशियापुर: बंदूक के बल पर प्राइवेट कंपनी कर्मी से लुटेरों ने छीने 18.40 लाख

    होशियापुर: बंदूक के बल पर प्राइवेट कंपनी कर्मी से लुटेरों ने छीने 18.40 लाख

    कर्मी का आरोपः फिर 20 लाख के सोने का पार्सल लेकर ज्वेलर का बेटा भागा

    होशियारपुरः दसूहा के कंडी क्षेत्र के रामपुर हलेड गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अज्ञात लुटेरों ने बंदूक दिखाकर एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 18.40 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने होशियारपुर में पार्सल देकर वहां 18.40 लाख की नगदी ली थी। इसके बाद उसे दूसरी डिलीवरी तलवाड़ा में देनी थी। तलवाड़ा जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी छीन ली। कर्मचारी भरत सैनी निवासी खेलड़ा थाना पलानी जिला झुंझुनूं (राजस्थान) का रहने वाला है और चंडीगढ़ की मां भवानी लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत है।

    वह चंडीगढ़ से तीन पार्सल लेकर होशियापुर के लिए निकला था। जहां उसने पहला पार्सल होशियारपुर स्थित एक निजी कंपनी के मैनेजर को दिया गया, जहां से उसने 18.40 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद बचे दो पार्सल कर्मी ने तलवाड़ा के विजय सहदेव ज्वेलर को डिलीवर करने थे। इसके बाद उसने सहदेव ज्वेलर से संपर्क साधा। इस दौरान विजय ज्वेलर्स का बेटा अतुल वर्मा उसे लेने के लिए होशियारपुर पहुंचा। जहां से वह भरत सैनी को गाड़ी में बैठाकर तलवाड़ा के लिए रवाना हुआ।

    जंगल के क्षेत्र में ज्वेलर के बेटे ने गाड़ी कस्बा हरियाणा के लिंक रोड से ले जाते समय फ्रेश होने के लिए गांव रामपुर हलेड के पास गाड़ी रोक दी। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो लोगों ने कर्मचारी से मारपीट की और बंदूक दिखा कर उससे 18.40 लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। कर्मी का आरोप है कि वहीं, एक बचा हुआ पार्सल अतुल वर्मा लेकर भाग गया। इसमें 20 लाख रुपये की ज्वेलरी थी। डीएसपी दसूहा बलवीर सिंह व थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। इलाके में छापेमारी की जा रही है। 

  • होशियारपुरः बुलेट पर पटाखे बजाने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, घर जाकर काटा चालान

    होशियारपुरः बुलेट पर पटाखे बजाने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, घर जाकर काटा चालान

    होशियापुरः बुलेट पर पटाखे बजाने वालों पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा मामला होशियारपुर जिले से सामने आया है। जहां सड़क पर हुलड़बाजी और बुलेट पर पटाखे बजाने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। दरअसल, बुलेट के पर पटाखे मारकर लोगों को परेशान कर रहे इन स्कूली छात्रों का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और युवक के घर जाकर भारी रकम का चालान काटकर हाथों में थमा दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर चौहल मार्ग और गांव आदमवाल के निजी स्कूल के छात्र रोजाना छुट्टी के बाद घर जाने की बजाय नजदीकी गांवों में बुलेट और एक्टिवा को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे और तेज आवाज के साथ रोजाना लोगों को परेशान करते थे। जिसके चलते किसी ने वीडियो बना लिया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिसके बाद होशियारपुर की सदर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त बुलेट मोटरसाइकिल की पहचान की और उसके घर पहुंच कर चालान काटा गया। जानकारी के मुताबिक युवक होशियापुर-चिंतपूर्णी मार्ग स्थित गांव कोटला गौंसपुर का रहने वाला है।

    एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब पुलिस अधिकारी ने बुलेट या अन्य बाइक पर पटाखे बजाने वालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि पटाखे बजाने वालों के चालान काटे जाएंगे और मैकेनिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था कि बुलेट के साइलेंसर बदलने वालों और पटाखे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी भी ऐसे युवा हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने घर जाकर युवक की बाइक का चालान काटा है।

  • होशियारपुरः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 2 मशीने की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 2 मशीने की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह पर अभी भी अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है। वहीं हलका दसूहा और मुकेरियां में पिछले लंबे समय से हो रही अवैध माइनिंग पर सरकार द्वारा बड़ी कारवाई करते हुए 2 मशीनों को मौके पर गैरकानूनी खुदाई करते हुए जब्त किया गया। मिली जानकारी अनुसार पिछले लंबे समय से हाजीपुर, तलवाड़ा में हो रही अवैध माइनिंग का कारोबार खूब फल फूल रहा है। लंबे समय से हो रही इस अवैध माइनिग कारण 100 से 150 फुट तक गहरे गड्ढे बन गए है।

    उसी के मद्देनजर आज माईनिंग विभाग ने दो मशीनों को जब्त कर करवाई की गई। इस दौरान मिट्टी अवैध माइनिंग कर रहे टिप्पर चालक मौके से टिप्पर लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी देते हुए माइनिग विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत आई थी कि हाजीपुर नज़दीक गांव जीनोवाल में अवैध माइनिग हो रही है जिस पर करवाई करते हुए उनकी टीम ने छापामारी की और 2 बड़ी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। जेई ने कहा कि अवैध इन लोगों पर अवैध माइनिंग एक्ट कानून अनुसार कारवाई की गई। जेई दीपक का कहना है कि इस इलाके में जितने भी स्टोन क्रशर अवैध है उनपर भी विभाग द्वारा करवाई की जाएगी और इलाके में किसी को भी इस तरह गैरकानूनी माइनिंग नहीं करने दी जाएगी।

  • ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਗਏ ਤਿੰਨ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਗਏ ਤਿੰਨ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਗਏ ਤਿੰਨ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾਵਾਰਾਂ ਨੇ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀ ਸਾਮਹਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਤਲਵਾੜਾ ਥਾਨਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਅਫ਼ਸਰ ਹਰਗੁਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ 20/7/2023 ਦਿਨ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਸੋਨੀ, ਵਿਸ਼ਾਲ ਭਾਟੀਆ ਅਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਉਰਫ਼ ਸਾਜਨ ਰਾਤ ਵਕਤ ਕਰੀਬ 9,30 ਵਜੇ ਪੀਰ ਬਾਬਾ ਦਰਬਾਰ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 3 ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਗਏ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਗੁਡੀਆਂ ਦੀ ਗੈਂਗ ਵੱਲੋਂ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਉੱਪਰੋਕਤ ਇਹ ਤਿੰਨਾ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਹ ਤਿੰਨ ਨੋਜਵਾਨ ਗਭੀਰ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ BBMB ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਤੇ ਹੀ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਸੋਨੀ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈਕੇ ਮਾਮਲਾਂ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • ਤਲਵਾੜਾ: ਮੇਨ ਬਾਜਾਰ ਅਤੇ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ: ਮੇਨ ਬਾਜਾਰ ਅਤੇ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪੁਰਾਣਾ ਤਲਵਾੜਾ ਮੇਨ ਬਜਾਰ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿਲਾ ਹੁਸਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰ ਡਾਕਟਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀਆ ਅਤੇ ਕਰਿਆਨਾ ਵਾਲੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾ ਤੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਭਰੇ ਗਏ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿਮ ਚਲਾਏ ਗਏ ਮਿਸ਼ਨ ਤੰਦਰੁਸ਼ਤ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਡਾਕਟਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਨੂੰ ਫੂਡ ਐਂਡ ਸੇਫਟੀ ਦਾ ਲੈਂਸੰਸ਼ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਜਿਹੜੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਬਿਨਾ ਲਾਇਸ਼ਸ ਤੋ ਆਪਣੀਆ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀਆ ਦੁਕਾਨਾਂ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹਨਾ ਤੇ ਸ਼ਖਤ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾ ਨੇ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਰਹਿਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਜਲਦ ਕੈਂਪ ਲਗਾ ਕੇ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਨਵੇਂ ਲਾਇਸ਼ਸ ਵੀ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ।