Category: Punjab>Patiala

  • होशियारपुरः अमृतपाल सिंह मामले में वकील राजदीप सहित अन्य साथियों का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह मामले में वकील राजदीप सहित अन्य साथियों का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनमोलः वारिस पंजाब दा के मुखी अमृतपाल सिंह की लगतार पुलिस द्वारा भाल की जा रही है, जिसके तार बीते कुछ दिनों से होशियारपुर से जूडे नजर आ रहे है। जिसके चलते पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियो को होशियारपुर के नाजदीक गांवों से अपनी हिरासत में लिया था। जिनमे से वकील राजदीप सिंह ,जोगा सिंह और उनके और एक साथी को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट पेश किया गया और कोर्ट द्वारा 2 दिन का रिमांड दिया गया है। 

    गाँव राजपुर बहियां से हीरासत में लिए दो भाईयो हरदीप और कुलदीप को 14 दिनों की न्यायिक हिरसत में भेजा गया है और जोगा सिंह से रिमांड के दोरान  4 नाजायज़ 12 बोर के रोंद भी बारामद हुए है।  जिसकी अलग एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और जोगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधर-होशियारपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस मंत्री के माल पर विजिलेंस की दबिश

    जालंधर-होशियारपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस मंत्री के माल पर विजिलेंस की दबिश

    होशियारपुरः पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज जालंधर-होशियारपुर रोड पर स्थित सुंदर श्याम अरोड़ा के माल पर विजिलेंस की टीम रेड करने पहुंची है। इस दौरान विजिलेंस द्वारा मॉल की पैमाइश की गई। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पर आमदन से अधिक जायदाद होने के आरोप लगे हैं। बता दें कि इससे पहले विजिलेंस के अधिकारी को 50 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में विजिलेंस की टीम ने सुंदर श्याम अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।

    बताया जाता है कि पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी है और उनकी सरकार में वह मंत्री रह चुके है। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को बड़ी राहत थी। दरअसल, गुलमोहर टाउनशिप घोटाले में अरोड़ा को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री को पहले ही जमानत मिल चुकी है। 

  • होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

    होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

    दसूहा: रंधावा अड्डा से दुखद खबर सामने आई है। जहां आज तड़कसार करीब 3 बजे ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि गांव सगरां और मीरपुर के युवा साथी एक साथ दर्शन के लिए आनंदपुर साहिब गए थे। इस दौरान वापस रास्ते में रंधावा पेट्रोल पंप के सामने होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में ट्राली में सो रहे युवक नवदीप सिंह नवी की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि मीरपुर निवासी साजन सिंह व रिपु दमन निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को दसूहा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दसूहा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने उक्त ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! भाई ने भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! भाई ने भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः गांव सरदुलापुर में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां भाई ने भाई का कत्ल कर दिया। दरअसल, शिकायत लेकर घर जाने पर चचेरे भाईयों द्वारा अपने ही भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने 2 औरतों और 5 युवकों पर हत्या का मामला दर्ज करके अगली कारवाही शुरू कर दी है।

    मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि हत्या करने वाले उसके पति के चचेरे भाई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उसके पति की पहली शादी से हुई बेटी जूही को उसकी बुआ बिमला देवी के घर से उठाकर मृत हरमेश लाल की तलाक शुदा पहली पत्नी के घर छोड़ आए थे। जिसकी शिकायत देने जाने पर चचेरे भाईयों द्वारा हरमेश लाल की पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    होशियारपुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम में एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने एएसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान होशियारपुर के रहने वाले राजिंदर के रूप में हुई है। उसने हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर पकड़ा गया है।

    संजय ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी एएसआई राजिंदर सिंह उसके खिलाफ हरियाणा थाने में दर्ज केस का चालान कोर्ट में पेश करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेज की टीम ने ट्रैप लगाया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई राजिंदर को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ जालंधर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान

    होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान

    होशियारपुरः वीरवार को एक सड़क हादसे के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 7 लोगों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। होशियारपुर में वीरवार को एक ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया था, इसमें सात की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में चार एक ही परिवार के थे। सारे मृतक उत्तर प्रदेश से संबंध रखते थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के मदगार भाईयों को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के मदगार भाईयों को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः पंजाब पुलिस वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसी के तहत देर रात पुलिस ने फगवाड़ा होशियारपुर रोड स्थित गांव राजपुरा भाईया से दो भाइयों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो ये दोनों भाई 28 मार्च की रात अमृतपाल को अपने घर ले गए थे और वहां पर इन्होंने अमृतपाल सिंह को खाना खिलाया और कपड़े बदलने के लिए भी दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आज दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने काबू किए दोनों भाईयों को होशियारपुर जिला कोर्ट में सिमरनदीप सिंह सोही की अदालत में पेश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाम हरदीप सिंह  (23 वर्षीय) निवासी गांव राजपुर, कुलदीप सिंह (33 वर्षीय) के रूप में हुई है। मेहतियाना पुलिस ने कोर्ट से 10 दिनों का रिमांड मांगा था, लेकिन माननीय कोर्ट द्वारा पूछताछ के लिए 4 दिनों का रिमांड दिया गया है।

  • होशियापुर में बड़ा दर्दनाक हादसाः 100 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत सहित कई घायल, देखें वीडियो

    होशियापुर में बड़ा दर्दनाक हादसाः 100 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत सहित कई घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः जिले में शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव गढ़ीमानसोवाल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्राली समेत अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 11 घायल हैं। सभी को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। यह सभी श्रद्धालु के लुधियाना जिले के गांव बोदल के रहने वाले हैं। बैसाखी के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में नतमसतक होने आए थे।

    सुबह करीब साढ़े पांच बजे गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुखदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार, अवतार सिंह, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्श, वर्श और जीती घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों को निजी अस्पतालों भर्ती कराया गया है। सुखदीप, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


    दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह, नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेज सिंह पुलिस चौकी प्रभारी लखबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।  बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली के पीछे पानी का टैंकर और उसके पीछे जनरेटर बांध रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से नीचे उतरने लगी तो पीछे से पानी के टैंकर व जनरेटर का दबाव ट्रैक्टर पर पड़ा। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह रास्ता काफी खतरनाक है। कई बार इस रास्ते में हादसे हो चुके हैं। 

  • पंजाबः लोगों ने SHO सहित लड़की को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः लोगों ने SHO सहित लड़की को किया काबू, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर: थाना बुल्लोवाल के प्रभारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लोगों ने कमरे में एक लड़की के साथ एसएचओ रंगेहाथ काबू किया। एसएचओ बुल्लोवाल अक्सर किराए के कमरे में नई-नई लड़कियां लेकर आता था। जिससे मकान मालिक और मोहल्ला निवासी खासे परेशान थे। पिछली रात भी एसएचओ पंकज शर्मा लड़की लेकर आया तो मोहल्ला वासियों ने उसे काबू कर लिया।

    देर रात लोगों ने पुलिस के अधिकारियों को बुलाया। डीएसपी सुरिंदर पाल, डीएसपी कुलवंत सिंह और डीएसपी ब्रिज मोहन सहित एसएचओ हरियाना नरिंदर और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को पहले लड़की को घर से निकाला और थाने ले गई। इसके करीब पौने घंटे बाद एसएचओ को कमरे से बाहर निकाला गया। मकान मालिक महिला गुरदीप कौर ने कहा कि उन्होंने एसएचओ पंकज शर्मा के खिलाफ एसएसपी को पहले ही शिकायत दे रखी है। यह अक्सर कमरे में नई-नई लड़कियों को लेकर आता है और गलत काम करता है। गुरदीप कौर ने कहा कि जब उन्होंने मोहल्ले वालों की शिकायत पर इसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें एसएचओ ने झूठे पर्चे की धमकी दी।

    महिला ने कहा कि देर सांय उन्हें मोहल्ला वासियों ने बताया कि एसएचओ लड़की लेकर आया है। परिवार के साथ घर आई तो घर के नीचे एसएचओ की गाड़ी खड़ी थी। एसएचओ का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो एसएचओ ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचित करने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने बड़ी मुश्किल के साथ दरवाजा खुलवाया और लड़की को पहले बाहर निकलकर कर थाने में भिजवाया। डीएसपी सुरिंदर पाल ने कहा कि परिवार ने बताया कि एसएचओ अंदर से कुंडी नहीं खोल रहे हैं और लड़की अंदर आई हुई है। परिवार को शिकायत देने के लिए कहा है। डीएसपी ने कहा कि उनका फोन भी एसएचओ ने नहीं उठाया। लड़की के साथ क्या संबंध हैं ये जांच में पता चलेगा।

  • ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ: ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਨੇੜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ: ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਨੇੜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਘੰਟਾਂ ਘਰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪੁਰਾਣੀ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੇ ਨਾਲ ਗਲੀ ਵਿਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਇਲਾਕਾਵਾਸਿਆਂ ਨੇ ਇਸਦੀ ਤੁੰਰਤ ਸੂਚਨਾ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ DSP ਸਿਟੀ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਦਿਮਾਗੀ ਤੋਰ ਤੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਸੀ। ਇਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪੀ ਪੁੱਤਰ ਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੋਟਲੀ ਬੇਲ ਥਾਨਾਂ ਘਰਾਂ ਜਿਲ਼ਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਪਾਸੋ ਸਨਾਖਤ ਹੋਈ ਹੈਂ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਮੋਰਚਿਰੀ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। DSP ਸਿਟੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਹੀ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।