Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: PRTC Bus और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    Punjab News: PRTC Bus और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    नाभाः पंजाब के पटियाला जिले के नाभा भादसो रोड गांव लुबाना में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान पीआरटीसी बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, बस ड्राइवर और टिप्पर ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मदद के लिए लोग भागे और हादसे में घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

  • Punjab News: गैस कटर से Axis Bank के ATM को काटकर नगदी का बक्सा लेकर कार सवार चोर फरार

    Punjab News: गैस कटर से Axis Bank के ATM को काटकर नगदी का बक्सा लेकर कार सवार चोर फरार

    पटियालाः राजपुरा-कालका रोड पर मंगलवार तड़के लुटेरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। शातिर लुटेरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटा और उसमें मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार लुटेरे लाखों की नगदी लेकर फरार हुए हैं हालांकि अभी बैंक ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना तड़के 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है।

    चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक सफेद रंग की कार एटीएम के बाहर आकर रुकी। कार से निकले लुटेरे अत्याधुनिक गैस कटर से लैस थे। उन्होंने पहले एटीएम केबिन में प्रवेश किया और फिर मशीन के उस हिस्से को काट दिया जहां कैश रखा होता है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    जांच के लिए विशेष फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिन्होंने मौके से उंगलियों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो संदिग्ध रास्तों पर लगे कैमरों को खंगाल रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

  • Punjab News: बेअदबी घटनाए रोकने की मांग, बाजार हुए बंद

    Punjab News: बेअदबी घटनाए रोकने की मांग, बाजार हुए बंद

    पटियालाः पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन फिर चर्चा में है। वहीं आज समाना टावर मोर्चा और धर्म युद्ध मोर्चा द्वारा शहर पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद आज बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दरअसल, गुरजीत सिंह पिछले 400 दिनों से अधिक समय से मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

    उनका कहना है कि विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों के अपमान की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि जब तक कठोर सजा का प्रावधान नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं रुक नहीं सकतीं। गुरजीत सिंह का यह भी कहना है कि उनकी मांग किसी एक धर्म से जुड़ी नहीं, बल्कि सभी धर्मों के सम्मान की रक्षा से संबंधित है। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने उनके समर्थन में रैलियां और धरने आयोजित किए हैं।

    बंद के आह्वान का असर पूरे शहर में देखने को मिला। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और अन्य व्यावसायिक केंद्र बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी गई। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि वे गुरजीत सिंह को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, उनकी मांगों को संबंधित स्तर पर भेजा गया है और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

     

  • Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    पटियालाः राजपुरा के नज़दीक स्थित गांव राजगढ़ में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार प्रवासी मजदूर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। हालांकि गोलियां चलाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। घटना में घायल प्रवासी मजदूर की पहचान पारस के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पारस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पारस की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 रैफर कर दिया गया। इस संबंध में डीएसपी हरमनदीप सिंह चीमा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल गोली चलने की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    डीएसपी ने कहा कि 3 मोटरसाइकिल सवार आए और गोली मारकर पारस को गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति पारस को दो गोलियां लगी हैं। इस घटना में एक गोली पारस के मुंह में लगी और दूसरी पेट में लगी है।

  • Punjab News: PRTC Bus और कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत, गर्भवती महिला सहित बच्चा घायल

    Punjab News: PRTC Bus और कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत, गर्भवती महिला सहित बच्चा घायल

    पटियालाः पंजाब में भले ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बाहरी इलाकों में अभी भी कोहरे का असर देखने को मिल रही है। वहीं कोहरे के कारण आज सुबह समाना में पीआरटीसी बस और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं हादसे में गर्भवती पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर घटना में बस कंडक्टर भी घायल हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बस समाना से पटियाला जा रही थी, वहीं कार अंबाला से आ रही थी। इस दौरान रास्ते में दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह, इन अधिकारियों को लगाई फटकार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह, इन अधिकारियों को लगाई फटकार, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पटियाला रूरल के अलग-अलग गांवों की सरप्राइज विजिट की। इस दौरान वे पटियाला जिले के गांव लचकानी पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे डेवलपमेंट के कामों और हेल्थ सुविधाओं का रिव्यू किया।

    विजिट दौरान जहां भी कमी या लापरवाही मिली, मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उनको ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एक बिल्डिंग के काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सियन सहित ठेकेदार को फटकार लगाई और उन्हें सख्त लहजे से कहा कि यां तो काम ठीक से करों या कोई दूसरा काम कर लो।

    उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में कई काम चल रहे हैं और अगर वह इस काम को देखने बैठ जाएंगे तो बाकि काम कौन देखेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगर उन्होंने काम को कागजों पर बताए मुताबिक नहीं किया तो उन पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। वहीं इस दौरान इलाके के लोगों ने भी मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके जल्द हल का उन्होंने भरोसा दिया।

     

  • Punjab News: कार चालक के दरवाजा खोलने के कारण हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

    Punjab News: कार चालक के दरवाजा खोलने के कारण हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

    पटियालाः राजपुरा-नलास रोड पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक द्वारा दरवाजा खोलने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी गांव नलास के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह अपने एक दोस्त के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जा रहा था।

    इस दौरान जब वह नलास रोड पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और दरवाजे से टकराने के बाद जसविंदर सिंह सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीआरटीसी की सरकारी बस के टायर उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: नाले में तैरता शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

    Punjab News: नाले में तैरता शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

    पटियालाः नाभा शहर के पुराना हाथीखाना मोहल्ला में बने गहरे नाले से तैरता हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। स्थानीय निवासी सुखविंदर सिंह राणा और मंगत राम अरोड़ा ने बताया कि यह नाला काफी गहरा और खतरनाक है।

    अक्सर यहां वाहन चालक और पशु गिर जाते हैं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले इसी नाले में एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय भी मोहल्ला निवासियों ने नगर कौंसिल से नाले को कवर करने की मांग की थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों का कहना है कि उनका मोहल्ला तीन वार्ड 18, 20 और 23 में बंटा होने के कारण कोई भी पार्षद इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।

    आए दिन हादसे होने के बावजूद नाले को ढकने का कार्य नहीं किया गया है। नगर कौंसिल के योग गुरचरण सिंह ने कहा कि वह मौके का निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि परिषद की ओर से क्या कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: रेलवे लाइन के किनारे हाथ बंधे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

    Punjab News: रेलवे लाइन के किनारे हाथ बंधे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

    राजपुरा: पटियाला रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान युवक का हाथ बंधा शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि युवक के हाथ पीछे बंधे हुए हैं और उन्होंने युवक की हत्या को लेकर संदेह जताया है। जिसके बाद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंचकर जांच में जुट गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि महफिल रेज़ॉर्ट के पास रेलवे लाइनों के पास एक युवक का शव पड़ा है। जब टीमें मौके पर पहुंचीं तो देखा कि युवक के हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए हैं और शव को देखकर हत्या का शक हो रहा है। युवक का शव के पास खून से लथपथ पत्थर भी मिला है, जिससे लगता है कि उसे पहले पत्थरों से मारा गया है और बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस को मौके पर खून से सने हथियार और एक टूटा मोबाइल भी बरामद हुआ है।

    मृतक युवक के गले पर गहरे घाव के निशान हैं। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी, डॉग स्क्वायड की टीमें और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंच चुके हैं ताकि इस हत्या की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, थाना मुखी जीआरपी पटियाला दिलबाग सिंह के मुताबिक़ मृतक मजदूर प्रतीत होता है।

    रेलवे पुलिस द्वारा जमीनी और अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं और इसके अलावा विभिन्न थानों में गुमशुदगी संबंधित रिपोर्टों को भी आधार बनाया जा रहा है। इस तरह की खून से लथपथ आशंकित स्थिति में मिली लाश के साथ क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रेलवे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजपुरा की मोर्ची में रखवा दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

  • Punjab News: खेतों में मटर खाने से नाबालिग की मौत

    Punjab News: खेतों में मटर खाने से नाबालिग की मौत

    पटियालाः समाना में खेतों में से मटर तोड़कर खाने के बाद नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिर राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय प्राची देवी निवासी गांव सधानपुर के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, प्राची अपने पिता के साथ खेत से मटर तोड़ रही थी।

    इस दौरान उसने कुछ मटर छिलकों समेत खा लिए थे। जिसके कुछ देर बाद उसे उल्टियां आने लगीं और गंभीर हो गई। वहीं मृतका के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने भी खेत में वही मटर खाए थे, जिसके बाद उन्हें भी उल्टियां हुईं। ऐसे में परिवार को शक है कि खेत में कीटनाशक छिड़काव के कारण यह घटना हुई हो सकती है।

    वहीं बादशाहपुर पुलिस चौकी की टीम के अधिकारी परमजीत ने बताया कि मृतक के पितान के बयान दर्ज कर लिए गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई है। दूसरी ओर डॉक्टरों द्वारा लोगों को खेतों से बिना धोए फल सब्जियां ना खाने की अपील की गई है।