Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: किसान के साथ हुई 26 लाख रुपए की ठगी, HDFC Bank पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान के साथ हुई 26 लाख रुपए की ठगी, HDFC Bank पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पटियाला: जिले के गांव आलावाल के रहने वाले किसान राम सिंह के साथ 26 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस बारे में उन्होंने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों पर कथित तौर पर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। बैंक की ओर से कोई भी कार्रवाई न होने पर किसान यूनियन एकता डकौंदा ने बैंक के बाहर धरना भी दिया है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित राम सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक से 51 लाख की लिमिट करवाई थी। इसमें से 26 लाख अकाउंट में पड़ा था। सितंबर महीने में उनका व्हाट्सएप्प अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी को बैंक खाता बंद करने के लिए कहा, परंतु खाता बंद करने की जगह बैंक कर्मचारियों ने उन्हें किसी के साथ भी ओटीपी या मैसेज शेयर न करने के लिए कहा।

    इसके बाद भी 13 सितंबर की रात उनके खाते से करीब 8 लाख रुपये निकाल लिए गए। 3 दिनों के अंदर उनके साथ कुल 26 लाख रुपये की ठगी हो गई। इसके बाद जब वो बैंक में गए तो उन्होंने कहा कि आपके अकाउंट में पैसे नहीं है। आपके साथ साइबर ठगी हुई है। इसकी शिकायत आप पुलिस में करें।

    पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि उनकी ठगी के लिए बैंक कर्मचारी जिम्मेदार हैं, क्योंकि यदि उनका बैंक खाता समय पर बंद कर दिया जाता तो यह घटना ही नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि बैंक मुलाजिम पर केस किया जाए और बनती कार्रवाई करते हुए उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए।

     

     

     

  • Punjab News: गोदाम से भारी मात्रा में मांस बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: गोदाम से भारी मात्रा में मांस बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    पटियालाः राजपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में भारी मात्रा में मांस बरामद किया। इस गोदाम के बाहर एक प्रसिद्ध दूध उत्पादक कंपनी के बोर्ड लगे हैं। गोदाम से विभिन्न राज्यों को माल की आपूर्ति की जाती है। जब्त किया गया मांस कोलकाता से एक कंटेनर के माध्यम से इस गोदाम में लाया गया था और वहीं संग्रहित किया गया था। आरोप है कि यह गोमांस है और इसे गौं रक्षा दल ने पकड़ा है। इस दौरान गौं रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 दिन पहले पलवल में दो कंटेनर जब्त किए थे।

    इनमें से गोमांस होने का शक था लेकिन चालक एक कंटेनर लेकर फरार हो गया, जिसकी वे तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बनूड़ के पास कोल्ड रश लाजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक गोदाम में मांस से भरा एक कंटेनर खाली किया जा रहा है। यह कंटेनर वही है, जिसमें गोमांस होने का शक था। गोदाम के बाहर अमूल कंपनी के बोर्ड लगे हैं। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कंटेनर खाली हो चुका था। इसके बाद जब उन्होंने दुग्ध उत्पाद वाली कंपनी के बोर्ड वाले गोदाम का निरीक्षण किया, तो डिब्बों में पैक किया भारी मात्रा में मांस मिला।

    उन्होंने बताया कि गोदाम से 20 से 30 किलो के एक हजार से अधिक पैकिंग बाक्स बरामद किए हैं, जिन पर भैंस के मांस का लेबल लगा है, लेकिन इन बाक्स में गोमांस होने का शक है।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई गोदामों से भैंस के मांस के लेबल वाले बाक्स और कंटेनर जब्त किए हैं, जिनमें से गोमांस मिला था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस स्टेशन प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि यह मांस गाय का है या किसी और जानवर का। इसे जांच के लिए जालंधर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में गोमांस पाए जाने पर संबंधित कंपनी के गोदाम मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पाइपों के गोदाम में लगी भीषण आग, मैरिज पैलेस भी चपेट में आया, देखें वीडियो

    Punjab News: पाइपों के गोदाम में लगी भीषण आग, मैरिज पैलेस भी चपेट में आया, देखें वीडियो

    राजपुरा: राजपुरा–पटियाला जीटी रोड पर एक बड़े पैलेस के पास स्थित फैक्ट्री के गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने को कोशिश कर रही हैं। परंतु खबर लिखे जाने तक आग पर किसी तरह का काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और कोई भी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। जिस स्थान पर आग लगी है, उसके बिल्कुल साथ ही राजपुरा का प्रसिद्ध मैरिज पैलेस स्थित है, जहां उस समय शादी का समारोह चल रहा था। आग की वजह से शादी समारोह में भी खलल पड़ा और वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।    
  • Punjab News: PRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा के छिंटावाला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की बस सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    जानकारी के अनुसार, यह बस बरनाला डिपो की थी और बरनाला से अंबाला कैंट की ओर जा रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी ने बस को साइड मार दी। बस चालक ने बताया कि अचानक हुई इस घटना के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई, हालांकि बस पलटते-पलटते बच गई। बस के सड़क से नीचे उतरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला गया। कुछ समय बाद हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए।

    हादसे के बाद ट्रॉली मंगवाकर बस को कच्चे रास्ते के जरिए बाहर निकाला गया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन चालक की सूझबूझ और समय रहते नियंत्रण पाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

  • Punjab News: ट्रॉली और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, हादसों से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रॉली और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, हादसों से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

    पटियाला: नाभा बस स्टैंड के पास एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा उस दौरान हुआ जब राजस्थान से लोहे के स्क्रैप से भरी हुई एक ट्रॉली मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रॉली की टक्कर सामान ले आ रहे टाटा 407 ट्रक से हो गई। ट्रक रुई की गांठों से लदा हुआ था।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ परंतु दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इस इलाके में लगातार हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर घर और दुकानों में घुस चुका है। आए दिन छोटे बड़े हादसों के चलते लोगों में डर का माहौल भी बना रहता है। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने मांग की कि भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए यहां पर तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। वहीं लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के पास होने के कारण यहां पर पैदल चलने वालों की आवाजाही भी काफी रहती है और यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

    इस मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह हादसा आज सुबह 6:30 बजे हुआ है। हादसा ट्रक ओवरलॉड होने के कारण हुआ है। जांच की जा रही है जिसकी भी गलती हुई उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

     

  • Punjab News: महाराजा हीरा सिंह के महल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी,  Abhi Uday Pratap की हुई दस्तारबंदी, देखें वीडियो

    Punjab News: महाराजा हीरा सिंह के महल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी, Abhi Uday Pratap की हुई दस्तारबंदी, देखें वीडियो

    पटियालाः महाराजा हीरा सिंह की छठी पीढ़ी के वंशज कुंवर अभी उदय प्रताप सिंह का पारंपरिक दस्तारबंदी समारोह सोमवार को नाभा के हीरा महल में श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। यह ऐतिहासिक और पारिवारिक समारोह सिख परंपराओं और शाही रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। इसमें राज्य भर की कई वीआईपी और प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। दस्तारबंदी समारोह सिख परंपरानुसार अरदास (प्रार्थना) के साथ शुरू हुआ। इसके बाद कुंवर अभ उदय प्रताप सिंह को औपचारिक रूप से दस्तार भेंट किया गया।

    सिख परंपरा में दस्तारबंदी न केवल एक धार्मिक संस्कार है बल्कि जिम्मेदारी, कदरों-मूल्यों और पारिवारिक व सामाजिक विरासत की निरंतरता का प्रतीक भी है। शिरोमणइ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस मौके पर विशेष मेहमान के रूप में भाग लिया। उन्होंने कुंवर अभी उदय प्रताप सिंह को पगड़ी भेंट की। उन्होंने रानी प्रीति सिंह सहित शाही परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। एडवोकेट धामी ने दस्तारबंदी की परंपरा को सिख इतिहास और मूल्यों से जोड़ते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

    इसके अलावा, ब्यास डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने भी दस्तारबंदी समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह में पहुंचने से पहले, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो अखाड़े में अपने भक्तों से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया। फिर उन्होंने महल में पहुंचे परिवार को आशीर्वाद दिया। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो की मौजूदगी ने समारोह की आध्यात्मिक पवित्रता को और भी बढ़ा दिया। परिवार ने बताया कि दस्ताारबंदी समारोह बहुत ही सादगी, अनुशासन और श्रद्धा के साथ किया गया। सिख परंपराओं और शाही मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा गया। परिवार ने कहा कि यह समारोह सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपने सभ्याचार, इतिहास और जिम्मेदारियों से जोड़ने का साधन है।

     

  • Punjab News: जेल में मजीठिया से मुलाकात के बाद डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरदिंर ढिल्लों का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में मजीठिया से मुलाकात के बाद डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरदिंर ढिल्लों का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद है। वहीं आज डेर ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जेल में बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान मजीठिया से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करके बड़ा बयान दिया है।

    बाबा गुरिदंर सिंह ढिल्लों का कहना है कि बिक्रम मजीठिया पर लगे सारे दोष गलत है। उनकी सेहत को लेकर कहा कि वह स्वस्थ है। बाबा गुरिंदर ढिल्लोंने कहा कि वह किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते और ना ही उन्हें शोभा देता है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारी अपनी जगह है और सरकार अपनी जगह पर है। उन्होंने कहा कि अगर आप में किसी का रिश्तेदार जेल में बंद होगा तो आप भी उनके साथ मुलाकात करने के लिए जाएंगे।

  • विदेश में पंजाबी और हरियाणवी दोस्तों की मौत, इस माह थी एक की शादी

    विदेश में पंजाबी और हरियाणवी दोस्तों की मौत, इस माह थी एक की शादी

    सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुई दर्दनाक घटना ने पंजाब और हरियाणा के 2 नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिन खिला निवासी राजपुरा (पंजाब) और साहिल बत्तरा निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सचिन इस महीने ही शादी करने के लिए पंजाब आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दुखद घटना हो गई। सचिन के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका बेटा साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया गया था। उन्होंने बताया कि सचिन और उसका बचपन का दोस्त साहिल समेत परिवार के सदस्य 25 जनवरी को घूमने के लिए गए थे।

    सभी लोग सिडनी के पास एक जगह पानी में गए। इस दौरान जैसे ही दोनों दोस्त पानी में गए, देखते ही देखते वह पानी में डूब गए। उन्हें बचाव टीम ने थोड़ी देर बाद पानी में से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। सचिन के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का मंगनी हुई थी और उसने शादी करने के लिए फरवरी महीने में पंजाब आना था, लेकिन अब उसकी लाश पंजाब आ रही है।

  • Punjab News: पुलिस कर्मी के कत्ल मामले में 2 नाबालिगों सहित 6 गिरफ्तार

    Punjab News: पुलिस कर्मी के कत्ल मामले में 2 नाबालिगों सहित 6 गिरफ्तार

    पटियालाः नाभा में भाई के साथ बर्गर खाने के बाद पैसे देने में देरी होने पर पुलिस कर्मी की बहस हो गई। इस बहस के दौरान व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पुलिस कर्मी अमनदीप की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने आरोपी बाग शाम उर्फ कैफ निवासी घुमियारा वाली मोहल्ला नाभा, हीरा लाल उर्फ हीरा निवासी वाल्मिकी बस्ती बौड़ा गेट नाभा, आशीष उर्फ आशी निवासी बौड़ा गेट नाभा और अमित कुमार उर्फ रिक्की निवासी बौड़ा गेट नाभा को गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा कि आरोपी रिक्की ने ही साथियों के साथ मिलकर अमनदीप पर चाकू से हमला किया था। जिसके बाद 2 नाबालिगों सहित 6 आरोपियों को घटना के 16 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा 17 साल के 2 नाबालिग भी पकड़े हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया है। कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमनदीप के साथ हुई घटना के दौरान रेहड़ी मालिक कुछ नहीं बोला, लेकिन साथ में खड़े आरोपी रिक्की ने बहस के बाद गाली गलौच शुरू कर दी।

    अमनदीप व उसके भाई नवदीप को देख आरोपी रिक्की ने कैफ व अन्य दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने मौके पर आते ही हाथापाई के बाद चाकू से 2 वार किए। चाकू लगने की वजह से अमनदीप की मौत हो गई। इस केस में फरार आरोपी सौरव कुमार व राहुल भारद्वाज उर्फ रूला निवासी नाभा को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपी शाम उर्फ कैफ के खिलाफ मारपीट का एक मामला नाभा कोतवाली थाना में अप्रैल 2025 में दर्ज है, वहीं हीरा लाल के खिलाफ नाभा में नशखा तस्करी व शराब तस्करी के कुल चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आशीष उर्फ आशी के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं।

     

  • Punjab News: हेड कांस्टेबल मर्डर केस में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

    Punjab News: हेड कांस्टेबल मर्डर केस में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

    नाभा:  हेड कांस्टेबल अमनदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्याम उर्फ कैफ, हीरा लाल उर्फ हीरा, आशिष उर्फ आशि और अमित कुमार, सभी निवासी नाभा, के रूप में हुई है।

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से दो नाबालिग हैं, जिन्हें पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सौरव कुमार और राहुल भारद्वाज अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।