Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: MLA पठानमाजरा को लगा कोर्ट से झटका, कोठी खाली करवाने पहुंची पुलिस फोर्स

    Punjab News: MLA पठानमाजरा को लगा कोर्ट से झटका, कोठी खाली करवाने पहुंची पुलिस फोर्स

    पटियालाः सन्नौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने विधायक हरमीत पठानमाजरा को भगौड़ा के मामले में दायर याचिका को रद्द कर दिया है और उनके विरुद्ध किसे अन्य कार्रवाई को रोकने की मांग की पटीशन को भी खारिज कर दिया है। इस फैसले के साथ अदालत ने पठानमाजरा को किसी भी अतरिंम राहत देने से इनकार कर दिया है।

    दरअसल, लंबे समय से फरार रह रहे विधायक की कोठी खाली करवाने के लिए आज पुलिस बल पहुंच गया है। प्रशासन ने दुष्कर्म के केस में फरार आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की सरकारी कोठी खाली करवाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोठी में इस समय पठानमाजरा की पत्नी हैं और पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है।

    दूसरी ओर पठानमाजरा के परिचित लोगों ने बताया कि परिवार में उनकी धर्मपत्नी कोठी के भीतर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए प्रशासन ने मौके पर एम्बुलेंस बुलवाई है और सामान ले जाने के लिए एक ट्रक भी मंगवाया गया है। बाहर खड़े समर्थकों का कहना है कि परिवार के सदस्यों की सेहत ठीक न होने के कारण प्रशासन को अभी रुकना चाहिए था।

  • Punjab News: बदला मौसम का मिजाज, इस जिले में हुई भारी ओलावृष्टि

    Punjab News: बदला मौसम का मिजाज, इस जिले में हुई भारी ओलावृष्टि

    पटियालाः सनौर और आस-पास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज ओलावृष्टि का रूप ले लिया। दिन के समय आसमान में काले बादल छा गए और थोड़ी ही देर बाद बारिश के साथ ओले गिरने लगे। लगभग 10 मिनट तक चली इस ओलावृष्टि ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। ओले काफी बड़े आकार में थे, जिसके कारण सड़कों, खुली जगहों और घरों की छतों पर ओलों की परत जम गई।

    कुछ समय के लिए दृश्यता भी घट गई और आवागमन प्रभावित रहा। लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने को तरजीह दी। कई स्थानों पर पानी जमा होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ओलावृष्टि के साथ ठंडी हवा भी चली, जिससे मौसम में अचानक ठंडक महसूस हुई। ओलावृष्टि रुकने के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ़ हुआ, पर हर जगह पानी भर गया।

     

  • Punjab News: डंडो से पीटकर किया हेड कांस्टेबल का कत्ल, भाई घायल देखें वीडियो

    Punjab News: डंडो से पीटकर किया हेड कांस्टेबल का कत्ल, भाई घायल देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा में हेड कांस्टेबल की हत्या और उसके भाई को घायल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना में मृतक का भाई घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह नाभा की पुड्डा कॉलोनी का रहने वाला था और वह पटियाला सिविल लाइन थाने में हेड कांस्टेबल था।

    अमनदीप सिंह को बाजार में लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया और उसके भाई नवदीप सिंह के सिर पर भी लाठी से वार किया गया, जो कि नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाजाधीन है।

    इस घटना के बाद परिवार बुरी तरह हताश है और पुलिस अब जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेड कांस्टेबल की हत्या क्यों की गई। नाभा की पूड्डा कॉलोनी का रहने वाला 6 फुट लंबा जवान पुलिस मुलाज़िम अमनदीप सिंह कल 26 जनवरी को परेड में जाना था।

  • Punjab News: बारिश का कहर, 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मौत

    Punjab News: बारिश का कहर, 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मौत

    नाभाः पंजाब में बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं हादसे होने की घटनाएं भी सामने आ रही है। आज सुबह ही चंडीगढ़ के मनीमाजरा में छत गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हो गए थे। वहीं सेक्टर 32 में अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड सेंटर की नई इमारत की सीलिंग गिर गई थी। अब नाभा में 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भरे पानी से यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय भाविश के रूप में हुई है। भाविश नाभा स्थित आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा कर रहा था। इस घटना के बाद युवा बेटे की मृत्यु का खबर सुनकर परिवार शोक में डूब गया। वहीं इलाका निवासियों में भी शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: 2 कारों में हुई टक्कर में मां और 3 माह की बेटी की मौत

    Punjab News: 2 कारों में हुई टक्कर में मां और 3 माह की बेटी की मौत

    पटियालाः नाभा के पास बैठे बीड़-दोसांझ के पास दर्दनाक हादसा की घटना सामने आई है। जहां भीषण 2 कारों की टक्कर में एक मां और 3 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी देते हुए गुरपिंदर सिंह ढींडसा ने बताया कि पूरा परिवार स्पेन से आ रहे बड़े भाई को लेने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 2 कारों की आपस में टक्कर हो गई।

    हादसे में अमनप्रीत कौर (30), पत्नी अमरित सिंह, और उनकी 3 महीने की छोटी बेटी अर्जोई सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि भतीजी अवनीत कौर (10) गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे नाभा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पटियाला रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर घायल, DIG चहल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर घायल, DIG चहल का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। साल 2017 में बनूर क्षेत्र में लूटे गए कैश वैन मामले में आरोपी गैंगस्टर हरजिंदर सिंह जयपाल भुल्लर गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से हरजिंदर सिंह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अब तक पटियाला जिले में 60 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। डीआईजी पटियाला रेंज आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटियाला रेंज के चार जिलों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं और किसी भी गैंगस्टर या उसके करीबी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हरजिंदर के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईए और थाना भनूड़ की टीम ने की है।

    दरअसल, पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी पर रूकने का इशारा किया, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी कैश वैन लूट मामले सहित कई अन्य मामलों में लिप्त है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Punjab News: नशे में धुत Thar चालक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत Thar चालक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः शहर के हिरदापुर गांव की महिला को थार गाड़ी द्वारा बुरी तरह टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अस्पताल लेजाते समय चालक की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक, थार चालक नशे में धुत था जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते परिवार और दूसरे लोगों ने बताया कि उनकी बेटी सुखविंदर कौर निवासी गांव हिरदापुर थापर कॉलेज में नौकरी करती है। बीते दिन वह कालेज में जॉब के लिए जा रही थी, तभी उसे एक थार गाड़ी ने बुरी तरह टक्कर मार दी और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि थार ड्राइवर बुरी तरह नशे में था और पीछे भी एक-दो वाहनों को टक्कर मारकर यहां आया था और यहां इस एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे लड़की की मौत हो गई। आपको बता दें कि लड़की थापर कॉलेज में नाइट ड्यूटी करती थी, जब वह अपनी नौकरी पर जा रही थी, इस भयानक टक्कर में वह स्कूटर समेत गाड़ी के नीचे फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    फिलहाल, ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: तेज रफ्तार थार का कहर, कई वाहन चालकों को रौंदा, कॉलेज कर्मी की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार थार का कहर, कई वाहन चालकों को रौंदा, कॉलेज कर्मी की मौत

    पटियालाः गांव सिद्धूवाल के नजदीक राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि नशे में धुत थार चालक ने कई लोगों को टक्कर मारी। इस घटना में एक एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की टांगें टूट गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर कौर निवासी गांव बख्शीवाल के रूप में हुई है। वहीं जो दो लोग घायल हुए हैं वे प्रवासी मजदूर हैं।

    हादसे के दौरान थार में 3 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। जानकारी के मुताबिक मृतका सुखविंदर कौर थापर कॉलेज की कर्मचारी थी। वह पिछले 10-12 साल से कॉलेज में केयर टेकर का काम कर रही थी। हादसे के बाद लोगों ने थार चालक को पकड़ लिया, जबकि घटना के दौरान थार में सवार 2 लोग मौके से फरार हो गए। काबू किए थार चालक को लोगों ने जमकर पीटा और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी थार चालक एनआरआई है। वहीं पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रखवा गया। इस मौके पर थाना इंचार्ज सुखदेव ने कहा कि युवक का मेडिकल करवाकर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: MLA Pathanmajra को हाईकोर्ट से लगा झटका

    Punjab News: MLA Pathanmajra को हाईकोर्ट से लगा झटका

    पटियालाः विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की भगौड़ा घोषणा वाली याचिका के खिलाफ हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां पठानमाजरा को फिलहाल हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने अपने आप को भगौड़ा करार दिए जाने के आदेशों को रद्द करने और अपने खिलाफ कोई भी कार्रवाई न किए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। पठानमाजरा के वकील ने अपना पक्ष रखा और कहा कि पठानमाजरा ने निचली अदालत में जब जमानत के आवेदन लगाए थे, तो उनका गलत तरीके से पीओ घोषित कर दिया गया था।

    सरकारी वकीलों ने पक्ष लेते हुए कहा कि हरमीत पठानमाजरा कई पक्ष छुपा रहा है। इस वक्त वह विदेश में बैठा है और गलत दलीलें प्रस्तुत कर रहा है। कोर्ट ने सुनवाई अगले सप्ताह तक टाल दी है। बता दें कि बीते दिनों पटियाला की अदालत ने हरमीत सिंह पठानमाजरा को भगौड़ा घोषित किया था। साथ ही अदालत ने विधायक की संपत्ति की सूची अदालत में पेश करने के निर्देश दिए थे। मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी निर्धारित की गई थी।

    एक महिला ने पठानमाजरा के खिलाफ जबर जनाह का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पठानमाजरा फरार हो गया। जब पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए करनाल पहुंची तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद पठानमाजरा भाग गया। हरमीत सिंह पठानमाजरा काफी समय से फरार चल रहे हैं। उसके बाद सोशल मीडिया के जरिये वह ऑस्ट्रेलिया में नजर आए, जहां उसने ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी चैनलों से बातचीत की। हालांकि पठानमाजरा का दावा है कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है, उसे इस मामले में फंसाया गया है।

  • Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    वेब सीरीज देख दिया था वारदात को अंजाम

    पटियालाः थाना घनौर की पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि यह निजी रंजिश दोस्ती के झगड़े से विवाद उत्पन्न हुआ था। क्योंकि मृतक उसी लड़की से बातचीत करने लगा था जो आरोपी की दोस्त थी। आरोपी ने कथित तौर पर नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज़ से प्रेरित होकर यह अपराध किया। इस संबंध में डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि मृतक अविक्रमजीत सिंह के माता-पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। लेकिन बाद में पुलिस को पता लगा कि अविक्रमजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद उसकी लाश पटियाला के नज़दीक बसे पिंड चौरा की कॉलोनी पंचवटी के पास बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अविक्रमजीत सिंह के हत्या के आरोप में उसके चाचा सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार कर अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें कुछ दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।